भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

ओएमएस प्रणाली का मुद्दा उठाने वाले सार्थक सिद्धांत से मिले राहुल गांधी




रांची| रांची के 17 वर्षीय छात्र सार्थक सिद्धांत ने सीबीएसई की ऑन-स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) प्रणाली और उससे जुड़े टेंडर प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाया है। इसी सिलसिले में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संसद भवन में सार्थक से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली। सार्थक को संसदीय समिति के समक्ष अपनी बात रखने के लिए भी आमंत्रित किया गया था। वह रांची के निवासी हैं और इसी वर्ष सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे। नए मार्किंग सिस्टम से प्रभावित छात्रों में शामिल सार्थक ने री-इवैल्यूएशन के लिए अपनी स्कैन की गई उत्तरपुस्तिका मंगाई थी। उत्तरपुस्तिका देखने के बाद उन्होंने सीबीएसई के टेंडर दस्तावेजों का अध्ययन किया और कथित खामियों को सोशल मीडिया तथा ब्लॉग के माध्यम से सार्वजनिक किया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top