भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड में IMD का अलर्ट! रांची, खूंटी… आज 12 जिलों में होगी...


रांची: झारखंड में आज मौसम का मिजाज मिला-जुला रहने वाला है. IMD के अनुसार आज राज्य के कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. वहीं, उत्तर-पश्चिमी जिलों में गर्मी का असर बना रह सकता है. रांची मौसम विभाग ने राज्य में वज्रपात और बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की है. आज अधिकतम तापमान 36-41°C के बीच रह सकता है. आज झारखंड के रांची, बोकारो, धनबाद समेत 12 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, पलामू, गढ़वा, चतरा समेत 6 जिलों में सबसे ज्याादा गर्मी रहने की संभावना है.

झारखंड के इन जिलों में हो सकती है बारिश

आज झारखंड के रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, देवघर, दुमका, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज और गोड्डा में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं, दक्षिणी और मध्य झारखंड के कुछ जिलों में दोपहर बाद गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. इसके अलावा कुछ जिलों में सिर्फ बारिश या बूंदाबांदी ही हो सकती है.

झारखंड में आज बारिश का अलर्ट

आज झारखंड में यहां पड़ेगी सबसे ज्यादा गर्मी

आज झारखंड के उत्तर-पश्चिमी जिलों में गर्मी का असर सबसे अधिक रहने की संभावना है. ऐसे में पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में अधिकतम तापमान 39 से 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है. जहां डालटनगंज क्षेत्र एक बार फिर राज्य के सबसे गर्म स्थानों में शामिल रह सकता है. दुमका, देवघर, कोडरमा आदि जिलों में भी 38°C के आसपास गर्मी बनी रहेगी. जबकि रांची में 36-38°C तक तापमान रहने का अनुमान है.

झारखंड के इन जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट

झारखंड मौसम विभाग ने रांची, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, देवघर, दुमका, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है. इसके अलावा कुछ जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. साथ ही कई जिलों में आज बिजली गिरने का भी खतरा बना रहेगा.

झारखंड में आज का मौमस कैसा रहने वाला है

झारखंड के इन जिलों का मौसम रहेगा सुहावना

आज झारखंड में बारिश और बादलों के कारण रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहने की संभावना है. इन जिलों में तापमान सामान्य से कम रह सकता है और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. यहां न्यूनतम तापमान 23-26°C के आसपास रहने से रातें ठंडी महसूस हो सकती हैं.

झारखंड में मानसून का अभी जारी है इंतजार

हालांकि देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने आगे बढ़ना शुरू कर दिया है, लेकिन झारखंड में इसके आगमन में अभी कुछ दिनों का इंतजार करना पड़ सकता है. रांची मौसम विभाग का अनुमान है कि मानसून सामान्य तिथि से कुछ दिन देरी से पहुंच सकता है. तब तक राज्य में प्री-मानसून बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top