भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

टैलेंट हंट की सूची में सन्नी सिंकू का नाम सूचीबद्ध होने पर...




चाईबासा। कांग्रेस टैलेंट हंट द्वारा चयनित सूची में कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष सन्नी सिंकू का नाम देखकर जिले के वरीय कांग्रेसियों में खुशी का माहौल है। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव तस्लीम अंसारी ने सन्नी सिंकू को गुलाब का फूल भेंट कर बधाई दी। उन्होंने कहा कि झारखंड के टैलेंट को खोजने के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रवक्ता, पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. हामिद हुसैन को झारखंड का चेयरमैन बनाया गया था। उनके पर्यवेक्षण में टैलेंट हंट की प्रक्रिया पूरी की गई। झारखंड के टैलेंट को खोजने के लिए सभी जिलों और प्रमंडलों में साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी की गई थी। उसके बाद प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, रांची में राज्य के सभी प्रमंडलों से अंतिम रूप से सूचीबद्ध लोगों की बुद्धिमत्ता और लेखन-कुशलता की जांच के लिए लिखित परीक्षा और ग्रुप डिस्कशन हुआ था। अंतिम रूप से टैलेंट हंट की सूची में सन्नी सिंकू का नाम शामिल होने पर वरिष्ठ कांग्रेसियों ने भारतीय राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी, झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू, और डॉ. हामिद हुसैन के प्रति आभार व्यक्त किया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top