भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड में आज आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 km/h से चलेगी हवा; कल...


Last Updated:

झारखंड में भीषण गर्मी के बीच मौसम बदलने वाला है. आज कई जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट है. इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. कल रांची-धनबाद समेत 13 जिलों में ज्यादा असर दिखेगा. मौसम विभाग ने वज्रपात से बचने और मोबाइल का सीमित इस्तेमाल करने की चेतावनी दी है.

ख़बरें फटाफट

झारखंड में आज आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 km/h से चलेगी हवा; कल और ज्यादा असरZoom

झारखंड वेदर अपडेट

रांचीः झारखंड में भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली (वज्रपात) को लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है. इस दौरान कुछ इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, राज्य में 9 जून तक मौसम का ऐसा ही उतार-चढ़ाव भरा रुख बना रह सकता है.

रविवार को 13 जिलों में बारिश का अलर्ट
शनिवार को छिटपुट बदलाव के बाद रविवार को राज्य के बड़े हिस्से में प्री-मानसून गतिविधियों में तेजी आएगी. मौसम विभाग ने रविवार के लिए विशेष अलर्ट जारी किया है. जिन जिलों में तेज हवा के साथ वज्रपात और बारिश की संभावना है, उनमें शामिल हैं:

  • रांची, बोकारो, धनबाद, रामगढ़, हजारीबाग और कोडरमा.
  • पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा.
  • गुमला, खूंटी और लोहरदगा

वज्रपात को लेकर विशेष चेतावनी

झारखंड में मानसून के आने में अभी थोड़ा समय बाकी है, लेकिन उससे पहले हो रही इस बारिश के दौरान वज्रपात का सबसे ज्यादा खतरा है। मौसम विभाग ने आम लोगों के लिए विशेष एडवाइज़री जारी की है:

  • खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, खेतों, पेड़ों और बिजली के खंभों से तुरंत दूर हट जाएं.
  • बारिश और गर्जन के समय सुरक्षित पक्के मकानों में शरण लें.
  • वज्रपात के खतरे को कम करने के लिए आंधी-तूफान के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग बेहद सीमित करें.

पाकुड़ में भारी बारिश, डाल्टेनगंज रहा सबसे गर्म

पिछले 24 घंटों के दौरान झारखंड के कई इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई, जबकि पाकुड़ के पकुरिया में 80.0 मिलीमीटर के साथ रिकॉर्ड भारी बारिश दर्ज की गई.

तापमान की बात करें तो डाल्टेनगंज 41.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ राज्य का सबसे गर्म शहर रहा. वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान लातेहार में 19.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

अगले 3 दिनों में बढ़ेगी गर्मी, सताएगी धूप
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा जाएगा. हालांकि, इसके बाद के तीन दिनों में राज्य के कई हिस्सों में पारा 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जिससे लोगों को तीखी धूप और उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा. स्थानीय स्तर पर बादल बनने से बीच-बीच में राहत तो मिलेगी, लेकिन मुख्य रूप से गर्मी का असर बरकरार रहेगा.

About the Author

Prashun Singh

मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top