भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Today Earthquake | Bhukap News | Bhutan Bhukamp | Bihar-bengal Earthquake |...


होमताजा खबरदेश

आधी रात को थर्राई 5 देशों की धरती, भारत-चीन-भूटान तक दहशत, कितनी तीव्रता?

Last Updated:

Bhukamp Today Update: भूटान के पुनाखा में आए 5.6 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप ने पूरे दक्षिण एशिया को हिलाकर रख दिया है. जमीन से केवल 10 किलोमीटर की उथली गहराई पर आए इस भूकंप के कारण थिम्पू और पारो समेत कई जिलों में इमारतें ताश के पत्तों की तरह हिलने लगीं. इसके तेज झटके भारत के असम, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के साथ-साथ नेपाल, बांग्लादेश और चीन तक महसूस किए गए, जिससे आधी रात को लोग जान बचाने के लिए घरों से बाहर भागने लगे. फिलहाल प्रशासन बड़े नुकसान का आकलन कर रहा है और लोगों को आफ्टरशॉक्स से सावधान रहने की हिदायत दी गई है.

आधी रात को थर्राई 5 देशों की धरती, भारत-चीन-भूटान तक दहशत, कितनी तीव्रता?Zoom

नेपाल से लेकर भारत-चीन में भूकंप के झटके महसूस हुए.

Butan-India Bhukamp Latest Update: भूटान के पुनाखा में रविवार यानी कि 6 जून की आधी रात को करीब 11:06 बजे आए एक बेहद शक्तिशाली और खतरनाक भूकंप से लोग डर गए. यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गई है. इसका केंद्र पुनाखा से महज 5 किलोमीटर दूर था. जमीन से सिर्फ 10 किलोमीटर की उथली गहराई पर होने के कारण इसके झटके बेहद डरावने थे.

इस भूकंप के झटके की वजह से थिम्पू, पारो और कई अन्य जोंगखागों (जिलों) में मजबूत गगनचुंबी इमारतें हिलने लगी थीं. आधी रात को अचानक लगी इस भयानक थपकी से घबराए लोग अपनी जान बचाने के लिए चीखते-चिल्लाते हुए अपने घरों से बाहर खुले मैदानों और सड़कों की तरफ भागने लगे, जिससे चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

5 देशों के अलग-अलग शहरों में झटके महसूस हुए

इस भूकंप का असर सिर्फ भूटान तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि भारत, नेपाल, बांग्लादेश और चीन में भी इसके झटके महसूस हुए. भारत के असम, पश्चिम बंगाल और सिक्किम राज्यों में भी इसके बेहद तेज और डरावने झटके महसूस किए गए. भूकंप के झटकों से सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लाखों लोग पूरी रात दहशत के साये में रहे. हालांकि, इसकी वजह से फिलहाल किसी बड़े जान-माल के नुकसान या किसी के हताहत होने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन आपदा प्रबंधन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह हाई अलर्ट पर हैं.

कोलकाता से लेकर सिलीगुड़ी-कोचीन बिहार तक कांपे

भूटान में आए भूकंप की वजह से कोलकाता और उसके आस-पास के जिलों में भी झटके महसूस किए गए. हालांकि, वहां झटकों की तीव्रता काफी ज़्यादा थी क्योंकि नॉर्थ बंगाल के जिले भूकंप के सोर्स के ज़्यादा करीब थे. पता चला है कि शहर की ऊंची इमारतों के साथ-साथ आम घरों में भी आधी रात को अचानक झटके महसूस किए गए. कई लोगों ने सीलिंग फैन और फर्नीचर हिलते हुए देखे.

सिलीगुड़ी, कोचीन बिहार, जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार जैसे जिलों में झटके महसूस होते ही बहुत ज़्यादा दहशत फैल गई. कई लोगों ने रात में जागकर खुले आसमान के नीचे शरण ली. अभी तक, बीती रात आए भूकंप की वजह से राज्य में किसी बड़े नुकसान या किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. हालांकि, आधी रात को अचानक आई भूकंप ने लोगों के मन में बहुत डर पैदा कर दिया.

About the Author

Deep Raj DeepakSub-Editor

Deep Raj Deepak working with News18 Hindi (hindi.news18.com/) Central Desk since 2022. He has strong command over national and international political news, current affairs and science and research-based news. …और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top