भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

प. सिंहभूम में स्वास्थ्य क्रांति, छह दिन में 20 हजार से अधिक...




भास्कर न्यूज| चाईबासा पश्चिमी सिंहभूम जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदूर ग्रामीण इलाकों तक पहुंचाने और एक स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए “प्रोजेक्ट जागृति बेहतर स्वास्थ्य की ओर से एक कदम” के तहत ‘मिशन उदय’ अभियान सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है। उपायुक्त मनीष कुमार के मार्गदर्शन में यह विशेष अभियान 1 जून से 15 जून 2026 तक संचालित होगा। इस अभियान में आंगनबाड़ी केंद्रों पर तैनात सीएचओ और जीएनएम द्वारा ग्रामीणों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच की जा रही है और बीमारी के लक्षण मिलने पर मौके पर ही निःशुल्क दवा भी उपलब्ध कराई जा रही है। अभियान के तहत 1 से 6 जून 2026 तक जिले के विभिन्न प्रखंडों में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। इस दौरान कुल 1232 आंगनबाड़ी केंद्रों के पोषक क्षेत्रों को कवर किया गया है। डिजिटल हेल्थ को बढ़ावा देते हुए स्वास्थ्य विभाग ने रिकॉर्ड 20,161 आभा आईडी का निर्माण किया है, जबकि 2,318 आयुष्मान कार्डधारकों का ई-केवाईसी कार्य भी पूरा कर लिया गया है। वहीं इस दौरान लोगों की अच्छी भागीदारी देखी गई। व्यापक स्तर पर की जा रही इस जांच के दौरान जिले में कई संभावित मरीजों की पहचान की गई है, जिन्हें आगे का इलाज मुहैया कराया जाएगा। जांच में 2,270 उच्च रक्तचाप, 1,463 मधुमेह 455 लोगों में हीमोग्लोबिन की कमी (एनीमिया) पाई गई। महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए 75 महिलाओं की स्तन एवं सर्वाइकल कैंसर जांच की गई। वहीं, मलेरिया नियंत्रण के तहत 11,783 लोगों की जांच में 480 मरीज मलेरिया संक्रमित पाए गए। सिकल सेल कार्यक्रम के तहत 6,835 लोगों की जांच में 101 संभावित मरीज मिले, जबकि 16 गर्भवती महिलाओं में एचआईवी संबंधी मामलों की पहचान की गई। जांच में सामने आए विभिन्न बीमारियों के मामले “मिशन उदय का उद्देश्य केवल स्वास्थ्य जांच तक सीमित नहीं है, बल्कि समुदाय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाकर समय पर पहचान और त्वरित उपचार करना है। मनीष , डीसी , चाईबासा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top