भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पति व गोंदा थानेदार की शिकायत लेकर महिला पहुंचीं एसएसपी दफ्तर



गोंदा थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला(38 वर्ष) ने गोंदा थानेदार अभय सिन्हा और अपने पति बैजनाथ दुबे पर गंभीर आरोप लगाते हुए एसएसपी ऑफिस में आवेदन दिया है। आवेदन में महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता है। इसकी शिकायत लेकर 23 मई को जब वह गोंदा थाने गई तो थानेदार अभय सिन्हा उसे पीछे के कमरे में ले गए और गलत तरीके से छूने की कोशिश की। उक्त आरोपों पर महिला बुधवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचीं व आवेदन दिया। पर एसएसपी से मुलाकात नहीं हो पाई। वहां उसने बताया कि 2020 से ही वह बैजनाथ दुबे के साथ रह रही है। पहले बैजनाथ ने उसे शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया और अब शादी से मुकर गया। इस पर उसने 2023 में ही उस पर एफआईआर दर्ज कराई थी। मामले में वह जेल भी गया। 2023 में महिला ने बैजनाथ के भाई, जीजा और दो अन्य लोगों के खिलाफ गोंदा थाना में गैंगरेप का मामला दर्ज कराया था। जेल से बाहर आने बाद बैजनाथ ने उससे पहले मंदिर में शादी की, फिर 17 जनवरी 2026 को रजिस्ट्री ऑफिस से शादी का सर्टिफिकेट भी ले लिया। लेकिन शादी के बाद फिर से उसका अत्याचार शुरू हो गया। वह बार-बार केस उठाने का दवाब देता है और मारपीट करता है। महिला का कहना है कि तीन साल पहले उसने जिन चार लोगों पर गैंगरेप का मामला दर्ज कराया था, उस पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इधर, बैजनाथ ने महिला के सभी आरोपों को गलत बताया है। वहीं, गोंदा के थानेदार का कहना है कि इस मामले में एसएसपी ही बेहतर बता पाएंगे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top