भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पलामू के स्कूल का इंटरनेशनल ओलंपियाड में जलवा, किसी ने जीता मेडल,...


Last Updated:

Palamu School Performing Good In Olympiads: पलामू के इस स्कूल के छात्र ओलंपियाड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहे हैं.  यहां के कई छात्रों ने रैंक, कैश अवार्ड और स्कॉलरशिप हासिल की है और यह सिलसिला लगातार जारी है. 

ख़बरें फटाफट

पलामू. ओलंपियाड परीक्षाएं आज विद्यार्थियों की प्रतिभा, तार्किक क्षमता, विश्लेषणात्मक सोच और विषयों की गहरी समझ को परखने का महत्वपूर्ण मंच बन चुकी हैं. इन परीक्षाओं के माध्यम से बच्चे केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित नहीं रहते, बल्कि जटिल समस्याओं को हल करने, नई अवधारणाओं को समझने और प्रतिस्पर्धी माहौल में खुद को साबित करने का अवसर पाते हैं. पलामू के कई प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है. इन छात्रों ने गणित, विज्ञान, कंप्यूटर, सामान्य ज्ञान और अन्य विषयों की ओलंपियाड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है.

कई सालों से कर रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन
इसी कड़ी में पलामू स्थित डेडीकेटेड प्रीमियर स्कूल पिछले कई वर्षों से ओलंपियाड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ा रहा है. विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राएं प्रतिवर्ष विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड परीक्षाओं में हिस्सा लेते हैं और उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हैं. विद्यालय के छात्र अश्मित सम्राट ने गणित ओलंपियाड में अंतरराष्ट्रीय रैंक-1 प्राप्त कर 5 हजार रुपये का नकद पुरस्कार जीता था.

वहीं छात्रा अद्विका आर्ची ने कंप्यूटर ओलंपियाड में 5 हजार रुपये का नकद पुरस्कार हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया. छात्रा अनन्या कुमारी को 1 हजार रुपये का पुरस्कार तथा छात्र नमन कुमार को जीके ओलंपियाड में गिफ्ट वाउचर प्राप्त हुआ. इसके अलावा कई अन्य विद्यार्थियों ने भी मेडल, प्रमाण पत्र, नकद पुरस्कार और गिफ्ट वाउचर हासिल किए हैं.

दो बार मिल चुका है पुरस्कार
विद्यालय की छात्रा अद्विका आर्ची ने लोकल 18 को बताया कि वह पहली कक्षा से ही ओलंपियाड परीक्षाओं में भाग ले रही हैं. ओलंपियाड के प्रश्न सामान्य पाठ्यक्रम से अलग और अधिक रोचक होते हैं, जो बच्चों की सोचने और समझने की क्षमता को विकसित करते हैं. उन्होंने बताया कि अब तक उन्हें दो बार 5-5 हजार रुपये का पुरस्कार मिल चुका है. उनका मानना है कि ओलंपियाड विद्यार्थियों के माइंड को शार्प करने का सबसे अच्छा माध्यम है.

72 देशों के स्टूडेंट भाग लेते हैं
विद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्वेता कुमारी ने बताया कि साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित यह दुनिया के सबसे बड़े ओलंपियाड कार्यक्रमों में से एक है, जिसमें 72 देशों के विद्यार्थी भाग लेते हैं. उन्होंने कहा कि पलामू के बच्चे लगातार टॉप-5 और टॉप-10 रैंक में अपनी जगह बना रहे हैं. अश्मित सम्राट द्वारा अंतरराष्ट्रीय रैंक-1 प्राप्त करना पूरे जिले के लिए गर्व की बात है.

चलती हैं स्पेशल क्लासेस
विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष कक्षाओं का संचालन किया जाता है. विषय विशेषज्ञ शिक्षक विद्यार्थियों को अतिरिक्त मार्गदर्शन देते हैं, मॉडल टेस्ट कराए जाते हैं और समय-समय पर उनकी प्रगति का मूल्यांकन किया जाता है. यही कारण है कि यहां के विद्यार्थी लगातार बेहतर परिणाम हासिल कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे में अद्भुत क्षमता होती है, जरूरत केवल उसे सही दिशा और अवसर देने की होती है.

मिल चुके हैं कई पुरस्कार
उन्होंने आगे बताया कि विद्यालय के लिए यह भी गर्व की बात है कि ओलंपियाड कार्यक्रम के अंतर्गत कई छात्राओं को विशेष गर्ल्स स्कॉलरशिप प्राप्त हुई है. छात्रा शांभवी त्रिवेदी को 5 हजार रुपये का नकद पुरस्कार मिला था. वहीं विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. श्वेता कुमारी को ‘बेस्ट प्रिंसिपल अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है. इसके अलावा कई शिक्षकों को भी उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान मिला. विद्यालय के अध्यक्ष इंजीनियर विनय मेहता को ओलंपियाड की ओर से ‘बेस्ट स्कूल’ का मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया जा चुका है.

About the Author

Raina Shukla

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top