भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Success Story: कभी उड़ाया गया था मजाक, आज रांची की प्रिया बन...


Last Updated:

Ranchi Women Success Story: रांची की फैशन डिजाइनर प्रिया पोद्दार का बुटीक देश में मशहूर है. उनका हैंडवर्क यूनिक सूट 5000 से 32000 तक में बिकता है. आज उनके सूट की मांग अमेरिका, नेपाल और सिंगापुर तक है. जहां से आर्डर आता है. आज रांची में उनका नाम ही खुद का ब्रांड बन गया है.

ख़बरें फटाफट

रांची: झारखंड की राजधानी रांची की फेमस फैशन डिजाइनर प्रिया पोद्दार किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. रांची में उनका खुद का बुटीक है और उनका सारा कलेक्शन इतना यूनिक होता है कि आप दूसरे बाजार को नहीं देख सकते हैं. जी हां! वह अलग बात है कि अगर कोई कॉपी कर ले तो. इनकी एक सलवार सूट की कीमत 32,000- 25000 तक के रेंज में होती है. आज आलम यह है कि अमेरिका से लेकर नेपाल और सिंगापुर से उनके बनाए सूट के आर्डर आते हैं. आइये जानते हैं इनकी सफलता के बारे में.

प्रिया पोद्दार के पास इस समय खुद के 10 कारीगर हैं. वह स्केच तैयार करती हैं और कारीगर बनाकर देते हैं. उन्होंने बताया कि बचपन से ही फैशन डिजाइनिंग का शौक था, लेकिन शादी हो गई, फिर बच्चे भी हो गए, सपने तो मर ही गए थे, लेकिन बच्चे जैसे कॉलेज गए, उन्होंने तुरंत अपने सपने को फिर से जिंदा किया और अपने लिए स्टैंड लिया.

एक कलेक्शन होता है यूनिक

उन्होंने बताया कि उनकी सबसे खास बात यह है कि पूरा कपड़ा उनके ही स्केच का होता है तो एक भी डिजाइन रिपीट नहीं होती और दूसरी बात हम लोग हैंड वर्क काम करते हैं. मशीन का काम बिल्कुल नहीं होता है. जयपुरी सिल्क से लेकर प्योर सिल्क व बंधेज इस पर काम करते हैं. इसका काम पूरा हाथ से कढ़ाई का होता है. जहां कपड़े की क्वालिटी शानदार होती है. स्टिचिंग और फिटिंग दोनों पर बारीक काम किया जाता है.

आज उनके पास 5000 के भी कपड़े देखने को मिलेंगे. उनके यहां से जो भी महिला एक बार ले जाती है. वह उनकी पेटेंट कस्टमर बन जाती है. अगर उनकी बेटी अमेरिका में है तो उनके लिए खरीद कर अमेरिका भेजती है. इस तरीके का उनके कपड़ों की डिमांड है, लेकिन यहां तक पहुंचना इतना आसान नहीं था. उन्होंने शुरुआत सिर्फ कुर्ती और एक साड़ी में अपनी कलाकारी दिखाई और वही लोगों की इतनी पसंद आ गई, फिर तो सिलसिला चलता ही गया.

आज उनका नाम बन चुका है ब्रांड

प्रिया बताती हैं कि आज आलम यह है कि उनका नाम ही ब्रांड बन चुका है. एक समय था, जब लोग मजाक उड़ाते थे कि मनीष मल्होत्रा बनना है क्या, लेकिन आज वही लोग मेरे नाम को बड़ी इज्जत के साथ लेते हैं. आज वही लोग उनसे अपने कपड़े डिजाइन करवाते हैं. और बड़े ही प्राउड और स्टाइल के साथ पार्टी में पहन कर जाते हैं.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top