भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

aaj ka Dhanu rashifal 27 june 2026 Sagittarius horoscope in hindi profit...


Last Updated:

Aaj Ka Dhanu Rashifal 27 June 2026: धनु राशि के लिए आज कारोबार में मुनाफा, नौकरी में सफलता, प्यार में अनुकूलता रहेगी. आर्थिक जोखिम से बचें, कर्ज न दें, पैसा फंस सकता है. परिवार व सेहत सामान्य, वाणी पर नियंत्रण रखें. निवेश के लिए दिन अनुकूल नहीं है.

ख़बरें फटाफट

जमुई: आज 27 जून 2026 का दिन धनु राशि के जातकों के लिए मिला-जुला प्रभाव लेकर आएगा. आज धनु राशि के जातकों को कारोबार में मुनाफा कमाने का मौका मिलेगा. लेकिन आज के दिन उन्हें आर्थिक सावधानी बरतने के भी जरूरत है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को किसी भी तरह के आर्थिक जोखिम से बचना चाहिए. अगर आप निवेश करने वाले हैं तो आज का दिन उसके लिए अनुकूल नहीं रहेगा. आज आपकी आर्थिक हालत स्थिर रहेगी, लेकिन आज आपको नई डील मिल सकती है. जिस से आपके करोबार को नई गति मिलेगी और भविष्य में इस से बड़ा मुनाफा हो सकता है.

नौकरी-पेशा जातकों की होगी बल्ले-बल्ले
ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन आप किसी को कर्ज न दें, नहीं तो आपका पैसा फंस सकता है. लेकिन अगर आप नौकरी करते हैं, तो आपके कार्यक्षेत्र में आज का दिन बड़ा ही अनुकूल बीतेगा. उन्होंने बताया कि आज आपके साथ काम करने वाले लोग आपकी क्षमता से प्रभावित होंगे, जिसका असर आपका कैरियर पर पड़ेगा. आपको आज कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है. साथ ही आज आप अपने वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित भी कर सकते हैं. अगर आप विद्यार्थी हैं, और किसी तरह की तैयारी करते हैं, तो आज आपको और अधिक ध्यान देने की जरूरत है. एकाग्रता से ही आपको सफलता मिल सकती है. आज आपके दुश्मन आपके खिलाफ साजिश कर सकते हैं, लेकिन उन्हें इसमें सफलता नहीं मिलेगी.

प्यार के मामले में ऐसा रहेगा दिन
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि प्यार के मामले में आज का दिन धनु वालों के लिए काफी अनुकूल रहेगा. आज पार्टनर के साथ चली आ रही किसी तरह की गलतफहमी दूर हो सकती है. परिवार के मामले में भी आज का दिन सामान्य रहेगा. आप अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं. सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा. धनु राशि के जातकों को आज अपने वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए. आज के दिन के लिए आपका शुभ अंक तीन रहने वाला है.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top