अगर आप शाकाहारी हैं और प्रोटीन से भरपूर स्वादिष्ट बिरयानी खाना चाहते हैं, तो सोया बिरयानी एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है. सही तरीके से बनाई गई सोया बिरयानी स्वाद में बिल्कुल रेस्टोरेंट जैसी लगती है और सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है. बिरयानी बनाने के लिए सबसे पहले चावल को करीब एक घंटे तक भिगो दें. वहीं, सोयाबीन बड़ी को 10 से 20 मिनट तक गर्म पानी में भिगोकर मुलायम कर लें. इसके बाद प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्ट और साबुत मसालों को अच्छी तरह भूनें. फिर दही, मसाले, फ्राई किए हुए आलू और सोया बड़ी मिलाकर पकाएं. अंत में भीगे हुए चावल डालकर बर्तन को ढक दें और मध्यम आंच पर 15 से 20 मिनट तक पकाएं. तैयार सोया बिरयानी को रायता, सलाद और पापड़ के साथ परोसें.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
