भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

भाजपा व आजसू के बीएलए-2 को एसआईआर प्रशिक्षण



चंदनकियारी | चंदनकियारी के मतदान केंद्र संख्या 108 से 312 तक के भाजपा व आजसू पार्टी के बीएलए-2 को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण दिया गया। गुरुवार को प्रखंड कार्यालय चंदनकियारी के सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम की चौथी पाली सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार वर्मा की देख-रेख में संपन्न हुई। प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित बीएलए-2 को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि मतदाता सूची के शुद्धीकरण और अद्यतन कार्य में बीएलओ की भूमिका महत्वपूर्ण है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top