भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

aaj ka Vrishchik rashifal 27 June 2026 Scorpio horoscope in hindi money...


Last Updated:

Aaj ka Vrishchik Rashifal 27 June 2026: वृश्चिक राशि के लिए 27 जून 2026 को करियर में उन्नति, पुराने धन की प्राप्ति, स्वास्थ्य में हल्की परेशानी के संकेत हैं. शाम को तांत्रिक उपाय करने से नकारात्मकता दूर होगी और पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी.

सीतामढ़ी: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए 27 जून 2026 का दिन बेहद शक्तिशाली और सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है. आज आपकी गहरी अंतर्दृष्टि और तीव्र रहस्यमयी शक्ति पूरे दिन आपको हर परिस्थिति में मजबूत बनाए रखेगी. इसके प्रभाव से आपकी कई पुरानी और जटिल उलझनें आज अचानक सुलझ सकती हैं, जिससे आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा. हालांकि, स्वास्थ्य के मोर्चे पर आपको थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है. आज पेट, कमर दर्द और मानसिक तनाव का विशेष ध्यान रखें, हल्का सात्विक भोजन करें और शाम को थोड़ी देर ध्यान या सांस का अभ्यास जरूर करें.

मिलेगा कोई नया अवसर
करियर और व्यवसाय के दृष्टिकोण से यह समय काफी उन्नति और तरक्की प्रदायक साबित होने वाला है. ज्योतिषाचार्य रूपेश चौबे के अनुसार, आज कार्यक्षेत्र में आपकी बेहतरीन रणनीति और कड़ी मेहनत की वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जमकर सराहना की जाएगी. नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में कोई नया अवसर मिल सकता है या कोई महत्वपूर्ण चर्चा आपके पक्ष में जा सकती है. वहीं व्यापार जगत से जुड़े लोगों को अपने किसी पुराने संपर्क या पुरानी फाइल से अचानक बड़े लाभ की प्रबल संभावना दिखाई दे रही है. जिससे व्यापार में विस्तार होगा.

मिलेगा पुराना बकाया धन
आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन के मामले में भी आज सितारे पूरी तरह से आपके अनुकूल नजर आ रहे हैं. आज आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहेगी और कोई पुराना बकाया धन वापस मिलने या फिर अप्रत्याशित आय होने के मजबूत योग बन रहे हैं. प्रेम और वैवाहिक जीवन की बात करें तो आज जीवनसाथी के साथ आपका गहरा भावनात्मक और जुनूनी जुड़ाव देखने को मिलेगा, जिससे रिश्तों में मधुरता आएगी. इसके साथ ही घर में पूरी तरह से शांति और सकारात्मक ऊर्जा का माहौल बना रहेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा.

जानिए कैसा रहेगा भाग्य, क्या करें उपाय
आज के दिन को वृश्चिक राशि वाले अपने लिए और भी अधिक भाग्यशाली बनाने के लिए वृश्चिक राशि का शुभ अंक 9 रहेगा, जबकि गहरा लाल और काला रंग आपके लिए सबसे उत्तम साबित होगा. आज के दिन को सभी प्रकार की नकारात्मकताओं से मुक्त करने के लिए शाम के समय एक विशेष तांत्रिक उपाय जरूर करें. इसके तहत शाम को एक साबुत नींबू लें और उसमें 7 लौंग ठोंक दें. फिर इसे लाल धागे से बांधकर 11 बार ॐ कालीकायै नमः मंत्र का जप करें और इसके बाद इस नींबू को घर के बाहर दक्षिण दिशा में फेंक दें, इससे नकारात्मकता दूर होगी और आपको विजय मिलेगी.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top