भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

झारखंड

अब तक 18 विषयों में 518 अभ्यर्थियों का चयन:माध्यमिक आचार्य के 7...

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने 1373 पदों के लिए ली गई माध्यमिक आचार्य नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा के सात और विषयों का रिजल्ट शुक्रवार को जारी कर दिया। इस चरण में 315 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। इससे पहले आयोग ने 11 विषयों का रिजल्ट जारी किया था। इसमें 203 अभ्यर्थी सफल हुए थे। दोनों चरणों को मिलाकर अब तक 18 विषयों के रिजल्ट घोषित हो चुके हैं, जिनमें 518 अभ्यर्थी सफल रहे हैं। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति जल्दी ही संबंधित जिलों में की जाएगी। इससे पहले, अभ्यर्थियों को प्रमाणपत्रों की जांच के लिए बुलाया गया था। प्रमाणपत्रों की जांच के बाद यह रिजल्ट जारी किया गया। Source link

ताज़ा खबर

‘साथ मरेंगे’ कहकर प्रेमी ने जेब से निकाला बम, शादी से इनकार...

होमताजा खबरदेश ‘साथ मरेंगे’ कह प्रेमी ने जेब से निकाला बम, शादी से इनकार पर कार में उड़ाया Last Updated:June 27, 2026, 22:00 IST कर्नाटक के तुमकुरु में शादी से इनकार पर ब्वॉयफ्रेंड ने कार में देसी बम से धमाका किया. जिससे उसकी मौत. प्रेमिका और कैब चालक समय रहते बाहर निकल आए, जिससे उनकी जान बच गयी. लड़की का अस्पताल में इलाज चल रहा है. ब्‍वॉय फ्रेंड ने युवती पर पहले चाकू से किया वार, जिससे वो घायल हो गयी. बेंगलुरु. कर्नाटक के तुमकुरु जिले में लड़की ने ब्‍वॉय फ्रेंड से शादी करने से मना कर दिया. दोनों कार में सवार थे. इससे नाराज होकर पहले चाकू से उसने पर हमला किया, फिर बोला- चलों साथ साथ मरते हैं और फिर जेब से रखा बम निकालकर विस्‍फोट कर दिया. इसमें ब्‍वॉय फ्रेंड की जलकर मौत हो गयी, जबकि कार चालक और युवती समय रहते बाहर निकल आए, जिससे दोनों की जान बच गयी. युवती का अस्‍पतला में इलाज चल रहा है. टाइम्‍स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार मृतक की पहचान 30 साल नागेंद्र के रूप में हुई है, जो उत्तर कन्नड़ जिले के अंकोला का रहने वाला था. शुरआती जांच में पता चला कि नागेंद्र और रम्या के बीच पिछले छह साल से अफेयर था. वह लगातार रम्या पर शादी करने का दबाव बना रहा था, लेकिन रम्या ने शादी से इनकार कर कर रही थी. पुलिस के अनुसार पिछले छह महीने से रम्या ने नागेंद्र से दूरी बना ली थी. उसने उसका मोबाइल नंबर भी ब्लॉक कर दिया था. रम्या बेंगलुरु के संजय गांधी अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर की असिस्‍टेंट टेक्‍नीशियन है.शनिवार सुबह नागेंद्र बेंगलुरु के जयनगर के पास बायरासंद्रा स्थित रम्या के किराए के मकान पर पहुंचा. वहां दोनों के बीच तीखी बहस हुई. रम्या की रूममेट नयना ने पुलिस को बताया कि नागेंद्र ने चाकू दिखाकर रम्या को धमकाया और कहा कि अगर वह उसके साथ नहीं चली तो वह दोनों की जान ले लेगा. इसके बाद नागेंद्र ने अंकोला जाने के लिए एक कैब बुक की. कैब चालक प्रवीण था. तीनों सुबह करीब 11 बजे रवाना हुए. इस बीच नयना ने सिद्धापुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करा दी. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए कार का पता लगाया और चालक से संपर्क कर उसे नजदीकी पुलिस थाने पर वाहन रोकने को कहा. पुलिस के अनुसार रास्ते में नागेंद्र को चालक और पुलिस के बीच हुई बातचीत का पता चल गया. इससे वह बौखला गया. आरोप है कि उसने रम्या से कहा, ‘चलो, साथ-साथ मरते हैं’ और जेब से देसी बम निकाल लिए. उसने पहले रम्या पर चाकू से हमला किया, जिससे वह घायल हो गई. इसी दौरान चालक ने तुरंत कार रोक दी. रम्या और चालक किसी तरह बाहर निकल गए. कुछ ही क्षण बाद कार में जोरदार विस्फोट हुआ और उसमें आग लग गई. आग की चपेट में आने से नागेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि घायल रम्या का अस्पताल में इलाज चल रहा है. About the Author Sharad Pandeyविशेष संवाददाता करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्‍यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Bengaluru,Bengaluru,Karnataka Source link

झारखंड

रिटायरमेंट के बाद शुरू की दूसरी पारी, रांची के इंद्रभूषण ने लेमनग्रास...

Last Updated:June 27, 2026, 20:19 IST Ranchi Indrabhushan Lemongrass Business: रांची के इंद्रभूषण 2 साल पहले सरकारी नौकरी से रिटायर हुए हैं. उन्होंने बताया कि वह लेमनग्रास की खेती करते हैं. इसके तहत उन्होंने अनंतहा नाम की कंपनी भी बनाई है. इसके तहत लेमनग्रास से कई तरह के उत्पाद बनाते हैं. जैसे चेहरे पर लगाने वाला तेल, परफ्यूम, घर धोने वाला फिनाइल आदि. आज उनके उत्पादों की मांग अंडमान निकोबार तक है और उनकी कंपनी का सालाना टर्नओवर 50 लाख रुपये से ऊपर है. इंद्रभूषण बताते हैं, ‘अब मैं रिटायरमेंट के बाद दूसरों को रोजगार देता हूं. पहले मैं खुद नौकरी करता था. लेकिन शरीर अच्छा है, दिमाग बढ़िया है, तो फिर घर में क्यों बैठना. रिटायरमेंट तो एक नौकरी से हुआ है, जिंदगी से थोड़ी. इसलिए मैंने सोचा, अब तक मैंने नौकरी की, अब दूसरों को दूंगा. इसीलिए मैंने अपनी यह कंपनी शुरू की. हमारी ऑफिशियल वेबसाइट, इंस्टाग्राम पेज, फेसबुक पेज हर एक चीज है. वहां से हर दिन 100 से अधिक ऑर्डर आते हैं.’ ‘मैं लेमनग्रास के बारे में पहले से जानता था कि यह एंटीबैक्टीरियल और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुणों से भरा हुआ है. अगर आप अपने ऑफिस के केबिन में थोड़ा सा इसे छिड़क दें, तो आपका पूरा मूड फ्रेश हो जाएगा. पानी में थोड़ा सा मिला दें, तो घर की गंदगी एकदम साफ हो जाएगी. अगर चेहरे पर थोड़ा सा लगा लें, तो पिंपल्स व दाग-धब्बे गायब हो जाएंगे. इसमें इतनी सारी खूबियां हैं, क्योंकि यह एंटीबैक्टीरियल है.’ इंद्रभूषण बताते हैं, ‘आज हमारे स्टाफ में 100 से अधिक लोग हमसे जुड़े हुए हैं और जो खेती-बाड़ी करते हैं, उनको मिलाकर और भी लोग इससे जुड़े हैं. उनका घर इससे चलता है. यह देखकर बड़ा अच्छा लगता है कि आज रिटायरमेंट के बाद मैं दूसरों को रोजगार देने का काम कर रहा हूं. Add News18 as Preferred Source on Google दूसरे लोगों से भी मेरी यही अपील है कि रिटायरमेंट का मतलब घर पर बैठना नहीं होता है. रिटायरमेंट का मतलब अपनी जिंदगी की दूसरी पारी शुरू करने का सबसे बढ़िया समय होता है. जो आपने अपने मन में इच्छा रखी होती है, यह समय उसे पूरा करने के लिए सबसे परफेक्ट समय होता है.’ न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। Source link

झारखंड

डीएसपीएमयू: पेंटिंग, म्यूजिक व कथक के लिए लें एडमिशन

अगर आपमें भी छुपा है एक पेंटर, डांसर या म्यूजिशियन और आप अपने इस हुनर को एक प्रोफेशनल मुकाम देना चाहते हैं, तो आपके लिए यह बेहतरीन मौका है। राजधानी के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के ‘डिपार्टमेंट ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स’ ने सत्र 2026 के लिए अपने अंडरग्रेजुएट (UG) और पोस्टग्रेजुएट (PG) प्रोग्राम्स में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक छात्र आगामी 30 जून तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। Source link

झारखंड

बरियातू वृद्धाश्रम में टीबी स्क्रीनिंग, 55 लोगों की जांच, दो संदिग्ध मामले...

रांची | 100 डेज टीबी कैंपेन के तहत बरियातू स्थित वृद्धाश्रम में विशेष टीबी स्क्रीनिंग शिविर आयोजित किया गया। जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. सिद्धेश्वर बास्की के नेतृत्व में हुए शिविर में 55 लोगों की स्क्रीनिंग की गई और सभी का एक्स-रे कराया गया। जांच में दो टीबी संदिग्ध सामने आए, जिनका एक्स-रे पॉजिटिव पाया गया। दोनों को आगे की पुष्टि के लिए रिम्स टीबी लैब में बलगम जांच कराने हेतु स्पुटम कंटेनर दिए गए। रिम्स डॉट्स सेंटर के प्रभारी डॉ. टीके मिश्रा और वृद्धाश्रम की अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने समय पर जांच को टीबी नियंत्रण की अहम कड़ी बताया। लेम बड़गाईं स्वास्थ्य केंद्र की ओर से निःशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं। Source link

ताज़ा खबर

बेमतलब का विवाद खड़ा किया गया, भारत-पाकिस्तान ट्रैक 2 डिप्लोमेसी पर मचा...

होमताजा खबरदेश भारत-पाकिस्तान ट्रैक 2 डिप्लोमेसी पर मचा बवाल, राम माधव ने बताई असली हकीकत Last Updated:June 27, 2026, 20:46 IST राम माधव ने इस पूरे घटनाक्रम की वास्तविक टाइमलाइन और अपनी विधिक उपस्थिति को पूरी तरह साफ करते हुए आगे बताया कि वे इस दो दिवसीय लंबी कॉन्फ्रेंस के किसी भी बंद कमरे के रणनीतिक विचार-विमर्श या बैठकों का हिस्सा नहीं थे. ख़बरें फटाफट राम माधव ने पाकिस्तान से बातचीत की खबरों को गलत बताया है. नई दिल्ली. बीजेपी के सीनियर नेता और इंडिया फ़ाउंडेशन के प्रेसिडेंट राम माधव ने उस रिपोर्ट को खारिज कर दिया है जिसमें कोलंबो में हुई एक रीजनल सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस में उनकी भागीदारी को भारत और पाकिस्तान के बीच ‘ट्रैक 2 डिप्लोमेसी’ का हिस्सा बताया गया था. उन्होंने इसे “एक बेमतलब की बात को गलत तरीके से पेश करना” कहा है. यह विवाद तब शुरू हुआ जब एक रिपोर्ट में कहा गया कि लंदन स्थित ‘इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्ट्रैटेजिक स्टडीज़’ (IISS) द्वारा कोलंबो में आयोजित रीजनल सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस के दौरान भारत और पाकिस्तान के डेलिगेशन (जिसमें राजनेता, रिटायर्ड मिलिट्री अधिकारी और डिप्लोमैट शामिल थे) ने ‘ट्रैक 2’ चर्चाओं में हिस्सा लिया. रिपोर्ट में भारतीय प्रतिभागियों में माधव, पूर्व आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे और पूर्व भारतीय डिप्लोमैट रुचि घनश्याम का नाम बताया गया. इसमें यह भी कहा गया कि पाकिस्तानी प्रतिनिधियों में पूर्व डिप्लोमैट सज्जाद हैदर खान, पूर्व मंत्री शेरी रहमान और रिटायर्ड मेजर जनरल इस्फ़ंदियार अली खान पटौदी शामिल थे. X (पहले ट्विटर) पर एक यूज़र ने यह दावा करते हुए रिपोर्ट शेयर की, “RSS के राम माधव और पूर्व आर्मी चीफ नरवणे, एक ब्रिटिश थिंक टैंक द्वारा पाकिस्तान के साथ कोलंबो में आयोजित ‘ट्रैक-2’ मीटिंग का हिस्सा थे.” पोस्ट में आगे कहा गया कि दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के लिए अमेरिकी असिस्टेंट सेक्रेटरी ऑफ़ स्टेट एस पॉल कपूर भी एक खास डिनर के लिए प्रतिभागियों के साथ शामिल हुए थे. पोस्ट का जवाब देते हुए माधव ने कहा कि यह ईवेंट IISS का सालाना ‘साउथ एशिया डायलॉग’ था, न कि भारत और पाकिस्तान के बीच कोई ‘ट्रैक 2’ बातचीत. माधव ने लिखा, “पूरी तरह से गलत तरीके से पेश किया गया. यह कोई ‘ट्रैक 2’ बातचीत नहीं थी. यह IISS का सालाना ‘साउथ एशिया डायलॉग’ था जिसमें भारत, श्रीलंका, अमेरिका, यूके, अफ़गानिस्तान और पाकिस्तान के स्कॉलर्स शामिल हुए थे. पहले भी अधिकारी इस सालाना बातचीत में शामिल होते रहे हैं. इतने सारे देशों के साथ कोई ‘ट्रैक 2’ बातचीत नहीं होती है.” उन्होंने यह भी साफ़ किया कि वह दो दिन की पूरी कॉन्फ्रेंस में शामिल नहीं हुए थे और उन्हें सिर्फ़ एक सेशन को संबोधित करने के लिए बुलाया गया था. उन्होंने कहा, “मैं दो दिन की बातचीत में शामिल नहीं हुआ. मुझे एक सेशन में बोलने के लिए बुलाया गया था, मैंने बोला और चला आया. एक बेमतलब की बात को गलत तरीके से पेश किया गया.” News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : New Delhi,Delhi Source link

झारखंड

रांची की महिलाओं का कमाल, गाय-भैंस-बकरी के लिए बनाया रामबाण मिक्स ऑयल,...

होमफोटोकृषि रांची की महिलाओं का कमाल, गाय-भैंस-बकरी के लिए बनाया रामबाण मिक्स ऑयल Last Updated:June 27, 2026, 20:32 IST Ranchi Women Makes Desi Oil Mix For Animal Health: झारखंड की राजधानी रांची के अंगढा गांव की महिलाओं ने खासतौर पर एक तेल बनाया है. इसका नाम है मिक्स ऑयल. इसमें अजवाइन, मंगरेला, लहसुन, सरसों का तेल व कई सारी चीजें होती हैं. इसे आप अपने पशु को एक चम्मच पिला सकते हैं. चाहे गाय, बकरी, भैंस, कोई भी पशु आप घर पर पालते हैं, आप उसको पिला सकते हैं. इससे बुखार, चेचक, शरीर में जो समस्या होती है, उसमें फायदा मिलता है. गांव वालों का कहना है कि यह शरीर के लिए रामबाण है. सरकार ने भी इस तेल को अप्रूव किया है. अलबेला एक्का बताती हैं, हम महिलाएं मिलकर इसे बनाते हैं और यह एंटीबैक्टीरियल और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण से भरपूर है. खास बात यह है कि इसमें किसी तरह का कोई केमिकल मिला नहीं होता है, यह एकदम देसी है. अलबेला बताती हैं, सबसे पहले हम लोग सरसों का तेल लेते हैं. सरसों के तेल में विटामिन ए, बी, सी, फोलिक एसिड और कई सारे जरूरी मिनरल्स होते हैं. इसमें हम लोग अजवाइन, मंगरेला, लहसुन, तुलसी का पत्ता, यह सारी चीजें डालकर अच्छे से मिलाते हैं. मतलब मान लीजिए, अगर 1 लीटर सरसों का तेल है तो हम लोग आग में तब तक पकाते हैं, जब तक यह आधा लीटर में तब्दील न हो जाए. Add News18 as Preferred Source on Google उसके बाद इसको हम लोग पैकेजिंग भी करते हैं. इसके पैकेजिंग के लिए हमें पशुपालन विभाग की तरफ से ट्रेनिंग मिलती है और फिर इंडियामार्ट और पलाश स्मार्ट के जरिए इसकी बिक्री होती है. यह आपको सिर्फ हमारे पास ही मिलेगा. इसे एकदम शुद्ध तरीके से घर में तैयार किया जाता है. आपके घर में कोई भी पशु हो, चाहे गाय, भैंस, बकरी, मुर्गी, कोई भी, उसको खाने में यह एक चम्मच मिलाकर दे देना है. दरअसल, ये एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल के तौर पर काम करता है. इसीलिए पशु के शरीर में अगर कहीं पर सूजन है, कहीं खुजली, चेचक, बुखार व जितनी भी चमड़े वाली बीमारियां होती हैं, उन सभी चीजों में इसका बस एक चम्मच रामबाण माना जाता है. हमारे पास से हर दिन बल्क में इसके ऑर्डर आते हैं. आप चाहें तो इसे घर पर भी बना सकते हैं. Source link

झारखंड

तनिष्क ने पेश किया ‘सोल्स इन सिम्पनी’ प्राकृतिक हीरा कलेक्शन

रांची | टाटा समूह की ज्वेलरी ब्रांड तनिष्क ने 100% प्राकृतिक हीरों और प्राकृतिक जेमस्टोन्स से बना नया कलेक्शन ‘सोल्स इन सिम्पनी’ पेश किया है, जिसे आधुनिक महिलाओं की दोस्ती, आपसी जुड़ाव और बदलते रिश्तों के अनुभवों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। कंपनी के अनुसार प्राकृतिक हीरों के आभूषणों में ग्राहकों की रुचि बढ़ने के बीच यह रेंज बेहतरीन कारीगरी, आधुनिक डिज़ाइन और सदाबहार आकर्षण के साथ रोज़मर्रा से लेकर खास अवसरों तक के लिए बनाई गई है। 18 कैरेट सोने में तैयार इस संग्रह में ओपनवर्क पैटर्न, ज्योमेट्रिक फ्रेमिंग, जाली का काम और फूल-पंख प्रेरित नक्काशी दिखती है। तनिष्क की चीफ मार्केटिंग ऑफिसर पेल्की त्शेरिंग ने कहा, कलेक्शन सभी स्टोर्स और ऑनलाइन उपलब्ध है। Source link

झारखंड

चतरा रेलवे साइडिंग में दो गुटों में हिंसक झड़प:वर्चस्व को लेकर लाठी-डंडे...

चतरा जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र स्थित द्वारी रेलवे साइडिंग में शनिवार को दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई। यह झड़प कोयला साइडिंग पर वर्चस्व और संचालन के अधिकार को लेकर हुई, जिसमें प्रमुख पति सहित कई लोग घायल हो गए। शनिवार दोपहर द्वारी रेलवे साइडिंग का क्षेत्र रणक्षेत्र में बदल गया। दोनों गुटों के लोग आमने-सामने आ गए और उनके बीच जमकर लाठी-डंडे चले। हालात इतने बिगड़ गए कि दोनों तरफ से पत्थरबाजी भी शुरू हो गई, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। इस खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों में प्रमुख पति भी शामिल हैं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने चार गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर किया। विवाद की मुख्य वजह दो कांटा घर मारपीट और पत्थरबाजी के दौरान रास्ते से गुजर रहे कुछ राहगीरों को भी चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रेलवे साइडिंग का नियमित संचालन अभी शुरू नहीं हुआ है। शुरुआत के तौर पर कुछ हाइवा से कोयला रैक वहां पहुंचा था। दरअसल, विवाद की जड़ यहां बने दो ‘कांटा घर’ हैं। एक कांटा घर का संचालन गांव के युवाओं द्वारा किया जा रहा है, जबकि दूसरे पर गांव के कुछ प्रभावशाली लोगों का नियंत्रण है। इसी वर्चस्व और संचालन को लेकर दोनों गुटों में लंबे समय से तनाव सुलग रहा था, जो शनिवार को हिंसक संघर्ष के रूप में फूट पड़ा। हिंसक झड़प के बाद कुछ लोगों ने सड़क जाम कर दिया था। घटना की सूचना मिलते ही गिद्धौर थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कुछ ही घंटों में सड़क जाम खुलवाकर यातायात को सुचारू किया। थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री ने बताया कि चार गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया है। पुलिस को उमेश यादव की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है, जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज कर आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल द्वारी बाजार और साइडिंग क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल मुस्तैद है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। Source link

ताज़ा खबर

28 June 2026 sunday dishashool muhurat shubh yog and astrology precautions kal...

होमताजा खबरधर्म कल इस दिशा में भूलकर भी ना करें यात्रा, शुभ काम के लिए मिलेगा 40 मिनट का समय Last Updated:June 27, 2026, 19:56 IST Sunday Ke Shubh Ashubh Muhurat: 28 जून 2026 दिन रविवार को चतुर्दशी तिथि है और इस दिन खास दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए. इस दिन कई शुभ व अशुभ मुहूर्त बन रहे हैं. हिंदू धर्म में कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से पहले पंचांग जरूर देखा जाता है. पंचांग हिंदू काल-गणना पद्धति है, यह सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति पर आधारित होता है. आइए जानते हैं रविवार के दिन किस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए… Sunday Ke Shubh Ashubh Muhurat: 28 जून 2026 दिन रविवार को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है और इस दिन एक या दो नहीं चार-चार शुभ योग बन रहे हैं. रविवार के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, शुभ योग और शुक्ल योग का प्रभाव रहने वाला है, जिससे कल के दिन का महत्व और भी बढ़ गया है. रविवार के दिन पश्चिम दिशा की तरफ दिशाशूल लगने वाला है, इसलिए भूलकर भी इस दिशा में यात्रा ना करने की सलाह दी जाती है. साथ ही इस दिन पूजा अर्चना व शुभ काम के लिए केवल 40 मिनट का समय मिलने वाला है. रविवार के दिन बनने वाले शुभ योग के साथ शुभ व अशुभ मुहूर्त और सूर्योदय व सूर्यास्त का समय भी जान लें… सूर्योदय और सूर्यास्त का समय जानें28 जून 2026 दिन रविवार को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है, जो रात 3:06 बजे तक रहेगी. चतुर्दशी तिथि पर पितृ कार्य और मोक्ष प्राप्ति के लिए उत्तम माना जाता है. इसके बाद पूर्णिमा तिथि की शुरुआत हो जाएगी. शाम 05:34 बजे से शाम 07:10 बजे तक अमृत काल रहेगा और सुबह 4:11 से 4:59 बजे तक ब्रह्म मुहूर्त रहेगा. इस दिन सुबह 5:47 बजे सूर्योदय और शाम 7:12 बजे सूर्यास्त होगा. वहीं, शाम 6:11 बजे चन्द्रोदय और सुबह 4:47 बजे चन्द्रास्त होगा. रविवार के दिन शुभ योगपंचांग के अनुसार, 28 जून यानी कल सूर्य आर्द्रा नक्षत्र में स्थित रहेंगे, जिसके स्वामी राहु हैं. चंद्रमा ज्येष्ठा नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं, जो दोपहर तक इसी नक्षत्र में रहेंगे और उसके बाद मूल नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. वहीं कल सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि नामक योग का शुभ प्रभाव रहेगा. साथ ही इस दिन ‘शुभ’ योग भी प्रभावी रहेगा, जो रात 12:59 बजे तक चलेगा और इसके बाद ‘शुक्ल’ योग की शुरुआत हो जाएगी. इन शुभ योग में भगवान की पूजा-अर्चना या कोई नया काम करना बेहद फलदायक माना जाता है. शुभ काम करने के लिए उत्तम समयपंचांग के अनुसार, 28 जून यानी कल कोई भी महत्वपूर्ण कार्य अभिजित मुहूर्त में दोपहर 11:56 से 12:52 बजे तक करने से काफी शुभ रहेगा. यह दिन के मध्य का सबसे शुभ और शक्तिशाली समय माना जाता है, जिसमें किसी भी नए कार्य की शुरुआत, पूजा-पाठ या महत्वपूर्ण निर्णय लेना अत्यंत फलदायी होता है. इस समय ना करें कोई शुभ कार्यवहीं, राहुकाल शाम 5:38 बजे से शाम 7:22 बजे तक रहेगा, गुलिक काल दोपहर 3:53 से 05:38 बजे तक और यमघण्टकाल दोपहर 12:30 से 2:10 तक रहेगा. पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, इन समयों में नए कार्य शुरू करने से बचना चाहिए क्योंकि इनको अशुभ समय माना जाता है. इस दिशा में यात्रा करने से बचेंपंचांग के अनुसार, 28 जून यानी कल सूर्य मिथुन राशि में और चंद्रमा वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे. साथ ही कल पश्चिम दिशा में दिशाशूल रहने वाला है. ज्योतिष और वास्तु के अनुसार, रविवार और शुक्रवार के दिन पश्चिम दिशाशूल लगता है इसलिए कल इस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए. अगर आप कल इस दिशा में यात्रा करते हैं तो शारीरिक, मानसिक, धन समेत कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. अगर यात्रा करना आवश्यक भी है तो कुछ अचूक ज्योतिषीय उपायों का पालन करना चाहिए. इसके लिए आप घर से निकलने से पहले घी, दलिया या पान खाकर निकलें और ईश्वर से सकुशल की प्रार्थना अवश्य करें. About the Author Parag SharmaChief Sub Editor पराग शर्मा Hindi News18 Digital में Chief Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, ग्रह-नक्षत्र, राशि और वास्तु से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेद…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Source link

Scroll to Top