भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

झारखंड

टाटानगर स्टेशन पर मुआवजे की मांग पर हंगामा:करंट से टेक्नीशियन की मौत...

टाटानगर रेलवे स्टेशन के वाशिंग लाइन में करंट से झुलसे टेक्नीशियन आशीष माझी की मौत के बाद मंगलवार को स्टेशन परिसर में जमकर हंगामा हुआ। मृतक के परिजन, स्थानीय लोग और समर्थक शव के साथ स्टेशन पहुंचे तथा मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारियों ने रेलवे प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए न्याय की मांग की। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेल पुलिस और आरपीएफ की टीम मौके पर तैनात की गई। इसी दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद पुलिस ने लाठी चटका कर भीड़ को हटाया। वंदे भारत एक्सप्रेस की मरम्मत के दौरान हुआ था हादसा घटना के बाद स्टेशन परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, 30 मई को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की मरम्मत के दौरान आशीष माझी करंट की चपेट में आ गया था। हादसे के बाद उसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) रेफर कर दिया गया था। अस्पताल में उसकी हालत लगातार नाजुक बनी रही और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया। करीब एक सप्ताह तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद शनिवार रात उसकी मौत हो गई। आशीष माझी अविवाहित था और अपने परिवार का बड़ा बेटा था। उसकी मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का आरोप है कि हादसा कार्यस्थल पर सुरक्षा व्यवस्था में कमी के कारण हुआ और रेलवे प्रशासन को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उन्होंने उचित मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को स्थायी नौकरी तथा घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। Source link

ताज़ा खबर

Ansiba Hassan Complaint | Ansiba Hassan Movie | कौन है ये खूबसूरत...

होमताजा खबरदेश कौन है ये खूबसूरत अभिनेत्री अनसिबा हसन, जिसने साथी कलाकार पर किया केस? Last Updated:June 09, 2026, 20:02 IST Actress Ansiba Hassan : मलयालम सिनेमा की मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्री अनसिबा हसन इन दिनों केरल में भारी चर्चा का विषय बनी हुई हैं. एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स (AMMA) की पूर्व संयुक्त सचिव अनसिबा ने अपने ही साथी अभिनेता टिनी टॉम के खिलाफ गंभीर शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद वे खुद पुलिस स्टेशन पहुंचीं. Mollywood News: केरल के फिल्म उद्योग यानी मलयालम सिनेमा से इन दिनों एक के बाद एक बड़ी और चौंकाने वाली खबरें सामने आ रही हैं. अभिनेताओं और एसोसिएशन के बीच आंतरिक खींचतान अब खुलकर पुलिस थानों की दहलीज तक पहुंचने लगी है. ताजा मामला केरल के कोच्चि शहर से सामने आया है, जहां फिल्म ‘दृश्यम’ (Drishyam) फेम बेहद खूबसूरत और चर्चित अभिनेत्री अनसिबा हसन (Ansiba Hassan) पूरे राज्य में चर्चा और विवाद का केंद्र बन गई हैं. अनसिबा ने अपने ही सह-कलाकार और इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता टिनी टॉम (Tini Tom) के खिलाफ कानूनी मोर्चा खोल दिया है, जिसके बाद केरल की राजनीति और सिनेमाई हलकों में हलचल तेज हो गई है. सोमवार को इस मामले में उस समय नया मोड़ आया जब खुद अभिनेत्री अनसिबा हसन कोच्चि के कडावंथरा पुलिस स्टेशन में पुलिस अधिकारियों के सामने पेश हुईं. मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों के सबसे बड़े संगठन ‘एएमएमए’ की पूर्व संयुक्त सचिव रह चुकीं अनसिबा हसन ने पिछले दिनों अभिनेता टिनी टॉम के खिलाफ एक आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई थी. क्यों केरल की यह खूबसूरत अभिनेत्री थाने पहुंची? अभिनेत्री द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर कडावंथरा पुलिस ने इस मामले में प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है. जांच के इसी सिलसिले में पुलिस ने अनसिबा हसन को पूछताछ और उनके दावों की पुष्टि के लिए स्टेशन बुलाया था, जहां वे अपने वकीलों के साथ उपस्थित हुईं और अपना बयान दर्ज कराया. हालांकि, शिकायत के तकनीकी पहलुओं और आरोपों की प्रकृति को पुलिस ने अभी पूरी तरह गोपनीय रखा है. #WATCH | Kochi, Keralam: Actor Ansiba Hassan, former joint secretary of AMMA (Association of Malayalam Movie Artistes), appeared before the Kadavanthra police station, as part of the preliminary investigation into a complaint she filed against fellow actor Tini Tom. pic.twitter.com/I9pGeUtK2b Source link

झारखंड

देवघर के वकील यादव को यूट्यूब से मिला आइडिया, शुरू किया रंगीन...

Last Updated:June 09, 2026, 17:43 IST colourful fish farming: खेती के साथ-साथ आज के समय में किसान अपनी आय बढ़ाने के लिए नए-नए प्रयोग कर रहे हैं. कोई बकरी पालन कर रहा है, कोई गाय पालन, कोई मुर्गी पालन तो कोई मत्स्य पालन के जरिए अपनी कमाई बढ़ा रहा है. आमतौर पर जब मत्स्य पालन की बात होती है तो लोगों के मन में सबसे पहले राहू, कतला और मृगल जैसी मछलियों का नाम आता है.लेकिन झारखंड के देवघर जिले के बदनबेरा गांव के किसान वकील यादव ने कुछ अलग करने का फैसला किया. उन्होंने पारंपरिक मछली पालन की बजाय रंगीन मछलियों का पालन शुरू किया और आज इसी से अच्छी आमदनी प्राप्त कर रहे हैं. वकील यादव बताते हैं कि उनके पास न तो बहुत ज्यादा जमीन थी और न ही बड़े स्तर पर मत्स्य पालन शुरू करने के लिए पर्याप्त पूंजी. ऐसे में वह कम लागत में ऐसा काम करना चाहते थे जिससे नियमित आमदनी हो सके. इसी दौरान उन्होंने इंटरनेट और यूट्यूब पर रंगीन मछली पालन से जुड़ी कई वीडियो देखीं. वीडियो देखने के बाद उनके मन में विचार आया कि जब बड़े-बड़े तालाब की जरूरत नहीं है तो क्यों न छोटे स्तर पर ही इसकी शुरुआत की जाए. इसके बाद उन्होंने एक कमरे में नीले रंग के ड्रम लगाकर रंगीन मछलियों का पालन शुरू कर दिया. शुरुआत में यह काम आसान नहीं था. लोगों को रंगीन मछलियों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी, इसलिए मांग भी काफी कम थी.कई बार उन्हें ग्राहकों का इंतजार करना पड़ता था.लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और लगातार इस काम को आगे बढ़ाते रहे. Add News18 as Preferred Source on Google धीरे-धीरे लोगों को रंगीन मछलियों के बारे में जानकारी मिलने लगी. घरों, दुकानों, कार्यालयों और एक्वेरियम रखने वाले लोगों की रुचि बढ़ी तो मांग भी बढ़ने लगी.आज स्थिति यह है कि उनके यहां से हर महीने करीब 1000 पीस रंगीन मछलियां बिक जाती हैं. वकील यादव बताते हैं कि एक रंगीन मछली की कीमत लगभग 50 रुपये रहती है. इस हिसाब से हर महीने उन्हें अच्छी बिक्री हो जाती है. खास बात यह है कि इस व्यवसाय के लिए बड़े तालाब या अधिक जमीन की आवश्यकता नहीं पड़ती. कम जगह में भी इसे आसानी से किया जा सकता है. इसके अलावा रंगीन मछलियों की देखभाल और प्रजनन की सही जानकारी होने पर उत्पादन भी लगातार बढ़ाया जा सकता है. उनका कहना है कि यदि कोई किसान कम लागत में कोई नया व्यवसाय शुरू करना चाहता है तो रंगीन मछली पालन एक अच्छा विकल्प हो सकता है. आज के समय में एक्वेरियम और सजावटी मछलियों का बाजार तेजी से बढ़ रहा है. ऐसे में इस क्षेत्र में संभावनाएं भी काफी हैं. वकील यादव पिछले चार वर्षों से इस काम से जुड़े हुए हैं और लगातार अच्छा अनुभव प्राप्त कर रहे हैं. उनकी सफलता यह साबित करती है कि यदि किसान नई सोच और नई तकनीक को अपनाएं तो कम संसाधनों में भी अच्छी कमाई कर सकते हैं. यूट्यूब से मिला एक छोटा सा आइडिया आज उनके लिए आमदनी का मजबूत जरिया बन चुका है. यही वजह है कि अब आसपास के कई किसान भी उनके काम को देखकर प्रेरित हो रहे हैं. रंगीन मछली पालन के बारे में जानकारी लेने पहुंच रहे हैं. वकील यादव की यह पहल उन किसानों के लिए एक प्रेरणा है जो सीमित संसाधनों के बावजूद कुछ नया करके अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करना चाहते हैं. Source link

झारखंड

चतरा में लापता युवक का तालाब में मिला शव:तीन दिनों से था...

चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के जबड़ा पांडेडीह गांव में तीन दिन से लापता 30 वर्षीय युवक दिलीप सिंह का शव गांव के तालाब से बरामद किया गया है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। परिजनों ने सीधे तौर पर हत्या की आशंका जताई है। शव की पहचान विनेशर सिंह के 30 वर्षीय पुत्र दिलीप सिंह के रूप में की गई। दिलीप के दो छोटे बच्चे भी हैं। शव मिलने के बाद से परिवार सदमे में है और उनका मानना है कि दिलीप की हत्या की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। शव सड़ जाने के कारण पोस्टमॉर्टम चतरा के बजाय हजारीबाग में कराया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दिलीप बीते शनिवार की शाम करीब 4 बजे घर से टहलने के लिए निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उन्हें लगा कि वह शायद अपनी पत्नी और बच्चों से मिलने ससुराल चला गया है। लेकिन सोमवार की शाम जब उसकी पत्नी बच्चों के साथ वापस मायके से घर लौटी, तब जाकर परिजनों पता चला कि दिलीप वहां पहुंचा ही नहीं था। मंगलवार को ग्रामीणों ने देखा कि जबड़ा गांव के पास स्थित तालाब में एक शव पड़ा है। पास जाकर देखने पर उसकी शिनाख्त दिलीप सिंह के रूप में हुई। चूंकि शव तीन दिनों से पानी में था, इसलिए वह पूरी तरह सड़ चुका था और उससे काफी बदबू आ रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार तुरंत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। हमें सूचना मिली थी कि तालाब में एक शव उपला रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। शव पानी में मिलने के कारण प्रथम दृष्टया यह डूबने का हादसा प्रतीत होता है। Source link

झारखंड

जामताड़ा में मानसिक अस्वस्थ महिला से सामूहिक दुष्कर्म:बहलाकर जंगल के पास ले...

जामताड़ा थाना क्षेत्र में एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, दुलाडीह गांव के तीन युवक महिला को बहला-फुसलाकर काशीडीह स्थित पलास जंगल के पास ले गए। आरोप है कि वहां तीनों ने बारी-बारी से महिला के साथ दुष्कर्म किया। घटना के दौरान आसपास मौजूद ग्रामीणों ने आरोपियों को देखा और तत्काल जामताड़ा थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पीड़िता के बयान के आधार पर जामताड़ा थाना कांड संख्या 77/2026 के तहत सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दुलाडीह गांव निवासी नरेश महतो, निवास महतो और बिलु महतो के रूप में हुई है। इस मामले पर जामताड़ा पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने बताया कि घटना सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पीड़िता को चिकित्सीय जांच के लिए जामताड़ा सदर अस्पताल भेजा गया है। Source link

ताज़ा खबर

बंगाल में मंद‍िर का नाम क्‍यों बदला? ओड‍िशा के मुख्‍यमंत्री ने की...

होमताजा खबरदेश बंगाल में मंद‍िर का नाम क्‍यों बदला? ओड‍िशा के मुख्‍यमंत्री ने की थी श‍िकायत Last Updated:June 09, 2026, 18:59 IST ओड‍िशा की बीजेपी सरकार एक मंद‍िर का नाम बदलवाने पर अड़ गई और आख‍िरकार बंगाल की सुवेंदु सरकार को फैसला लेना ही पड़ा. ममता सरकार में बने मंद‍िर का नाम आनन फानन में बदल द‍िया गया. बंगाल के दीघा में बना जगन्‍नाथ मंद‍िर. स्‍टेशनों, कॉलोन‍ियों का नाम बदलते तो आपने सुना होगा, लेकिन अब मंद‍िर का नाम बदला गया है. जी हां, ममता बनर्जी जब बंगाल की सीएम थीं, तो उन्‍होंने एक मंद‍िर बनवाया, और नाम रख द‍िया ‘जगन्‍नाथ धाम’, ओड‍िशा के सीएम ने इस पर आपत्‍त‍ि जताई. उन्‍होंने कहा क‍ि धाम तो स‍िर्फ चार हैं और जगन्‍नाथ धाम ओड‍िशा में है. इसल‍िए यह नाम ठीक नहीं. तब तो ममता नहीं मानीं और उन्‍होंने बीजेपी की आप‍त्‍त‍ियों को स‍िरे से खार‍िज कर द‍िया. लेकिन जैसे ही बंगाल में बीजेपी की सरकार बनी, ओड‍िशा की सरकार फ‍िर हरकत में आई. इस बार बकायदा पुरी ने बीजेपी सांसद संबित पात्रा सीएम का पत्र लेकर खुद सुवेंदु अध‍िकारी के पास पहुंच गए. और आख‍िरकार ‘जगन्‍नाथ धाम’ से धाम शब्‍द हटाकर ‘जगन्‍नाथ मंद‍िर’ कर द‍िया गया. भाजपा सांसद संबित पात्रा ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से अपनी मुलाकात पर कहा, अप्रैल 2025 में तत्कालीन बंगाल सरकार ने दीघा में जो जगन्नाथ मंदिर की स्थापना की थी, उसे जगन्नाथ धाम का नाम दिया था. हमें जगन्नाथ मंदिर के प्रचार-प्रसार में कोई आपत्ति नहीं है. हर जगह जगन्नाथ मंदिर खुलना चाहिए क्योंकि प्रभु के भक्त हर जगह हैं लेकिन धाम केवल चार ही हैं. उस समय हमारे मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और हम सभी ने इस बात की आलोचना की थी कि ‘धाम’ नाम नहीं होना चाहिए… आज मैं एक दूत बनकर, मुख्यमंत्री की चिट्ठी को लेकर बंगाल आया और मैंने ये चिट्ठी बंगाल के मुख्यमंत्री को सौंपी. उसके बाद आज निर्णय हुआ कि ‘धाम’ शब्द हटा दिया जाएगा और यह केवल जगन्नाथ मंदिर होगा… जगन्‍नाथ धाम चार धामों में से एक ओडिशा में स्थित जगन्‍नाथ मंद‍िर को हिंदू धर्म के चार प्रमुख धामों में से एक माना जाता है. सनातन परंपरा में बद्रीनाथ, द्वारका, रामेश्वरम और पुरी को ही चार धाम का दर्जा प्राप्त है. इसी वजह से ओडिशा के धार्मिक संगठनों, संतों और राजनीतिक दलों ने आपत्ति जताई कि दीघा के मंदिर को जगन्नाथ धाम कहना धार्मिक परंपरा के खिलाफ है और इससे भ्रम पैदा हो सकता है. उस समय ओडिशा के मुख्यमंत्री ने भी सार्वजनिक रूप से इस मुद्दे पर चिंता जताई थी. ओडिशा सरकार का तर्क था कि किसी नए मंदिर को धाम कहना उचित नहीं है, क्योंकि श्री जगन्नाथ धाम की पहचान सदियों से पुरी से जुड़ी हुई है. राज्य सरकार ने इस संबंध में पश्चिम बंगाल सरकार तक अपनी आपत्ति पहुंचाई थी. सांस्‍कृ‍त‍िक पहचान से जुड़ा मामला यह विवाद सिर्फ नाम का नहीं था, बल्कि धार्मिक परंपरा और सांस्कृतिक पहचान से भी जुड़ा हुआ था. ओडिशा में बड़ी संख्या में लोग मानते हैं कि श्री जगन्नाथ धाम की पहचान पुरी से अलग नहीं की जा सकती. ऐसे में दीघा मंदिर से धाम शब्द हटाने के फैसले को ओडिशा सरकार और जगन्नाथ भक्तों की बड़ी जीत के रूप में देखा जा रहा है. वहीं, इससे दोनों राज्यों के बीच लंबे समय से चल रहे एक संवेदनशील विवाद के शांत होने की भी उम्मीद बढ़ गई है. About the Author Gyanendra Mishra Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Kolkata,West Bengal Source link

झारखंड

Best Tourist Spot: बोकारो का बेस्ट टूरिस्ट स्पॉट, गर्मियों में ठंडी हवाओं...

Last Updated:June 09, 2026, 18:54 IST Bokaro Best Tourist Spot: अगर आप गर्मियों की छुट्टियों में परिवार या दोस्तों के साथ किसी शांत और रोमांचक पर्यटन स्थल की तलाश कर रहे हैं, तो बोकारो और हजारीबाग की सीमा पर स्थित कोनार डैम आपके लिए बेहतरीन पर्यटन स्थल हो सकता है. जहां प्राकृतिक सुंदरता, ठंडी हवाएं, पानी की लहरों के बीच रोमांचक बोटिंग का आप आनंद उठा सकते हैं. आइये जानते हैं इसके बारे में. यहां के नौका विहार संचालक धीरज लहरी बताते हैं कि 2020 से यहां बोटिंग की सुविधा संचालित की जा रही है. गर्मियों के मौसम में डैम की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है और उनके यहां पर्यटकों के लिए 3 प्रकार की बोटिंग की सुविधा उपलब्ध है. रोमांच पसंद करने वाले लोगों के लिए हाई स्पीड बोट सबसे लोकप्रिय है. जबकि परिवार और बच्चों और बुजुर्गों के लिए कश्मीरी शैली की शिकारा बोट काफी चर्चित है. वहीं, इसके अलावा पारंपरिक चप्पू वाली नाव का भी आनंद लिया जा सकता है. उन्होंने बताया कि उनके यहां हाई स्पीड बोट का किराया 100 रूपये प्रति व्यक्ति है, जबकि कश्मीरी शिकारा बोट का किराया 60 रूपये प्रति व्यक्ति है. वहीं, चप्पू बोट का किरया 100 रूपया प्रति व्यक्ति तय किया गया है. इन नावों के जरिए पर्यटकों को लगभग 1 से 1.5 किलोमीटर तक जल भ्रमण कराया जाता है, जिसकी अवधि करीब 10 से 15 तक मिनट तक होती है. Add News18 as Preferred Source on Google पर्यटक रोजाना सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक बोटिंग का आनंद ले सकते हैं. इसकी सबसे खास बात यह है कि स्कूल के छात्र यदि अपने शिक्षकों के साथ समूह में आते हैं, तो उन्हें किराए में 50 प्रतिशत तक की विशेष छूट मिलती है. वहीं, 4 साल से अधिक उम्र के बच्चों का पूरा टिकट शुल्क लगता है. वहीं, नौका विहार का आनंद लेने पहुंचीं पर्यटक तिलकी देवी ने बताया कि कोनार डैम बेहद सुंदर पर्यटन स्थल है. यहां बोटिंग और वॉटर स्पोर्ट्स का अनुभव काफी रोमांचक रहा है. उन्होंने कहा कि परिवार के साथ छुट्टियां बिताने के लिए यह एक शानदार जगह है. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। Source link

झारखंड

जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट पर मॉक ड्रिल:विमान हादसे से निपटने की तैयारियों...

जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट पर मंगलवार को एक पूर्ण पैमाने की आपातकालीन मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस अभ्यास में विमान दुर्घटना की काल्पनिक स्थिति बनाई गई, ताकि राहत और बचाव कार्यों की तैयारियों को परखा जा सके। ड्रिल का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में विभिन्न विभागों की त्वरित प्रतिक्रिया और समन्वय क्षमता का आकलन करना था। पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार, विमान दुर्घटना की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन, अग्निशमन विभाग, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, एंबुलेंस सेवा और आपदा प्रबंधन से जुड़ी टीमें तुरंत सक्रिय हो गईं। मौके पर पहुंची टीमों ने घायलों को सुरक्षित निकालने, प्राथमिक उपचार देने और उन्हें अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया का अभ्यास किया। मॉक ड्रिल में विमान में आग लगने की स्थिति का भी प्रदर्शन किया गया। अग्निशमन कर्मियों ने निर्धारित समय सीमा के भीतर आग पर काबू पाने का अभ्यास किया, जबकि मेडिकल टीम ने घायलों का उपचार कर उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। अधिकारियों ने इस दौरान संचार व्यवस्था, संसाधनों की उपलब्धता और विभिन्न विभागों के बीच तालमेल की समीक्षा भी की। एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार, ऐसी अभ्यास प्रक्रियाएं किसी भी संभावित आपदा से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए महत्वपूर्ण हैं। नियमित मॉक ड्रिल से संबंधित एजेंसियों की तैयारियां मजबूत होती हैं और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकती है। अभ्यास के बाद, अधिकारियों ने पूरी प्रक्रिया का मूल्यांकन किया और आवश्यक सुधारों के लिए सुझाव दिए। Source link

झारखंड

पाकुड़ में ब्राउन शुगर, गांजा के साथ दो गिरफ्तार:पुलिस ने 7 ग्राम...

पाकुड़ मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पुष्पानगर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को ब्राउन शुगर और गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से 7.07 ग्राम ब्राउन शुगर, 54.73 ग्राम गांजा और 2310 रुपए नगद बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान झिकरहाटी गांव के अंसारुल शेख और उदय नारायणपुर गांव के सादुल शेख के रूप में हुई है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें अवैध रूप से ब्राउन शुगर और गांजा की खरीद-बिक्री की जानकारी मिली थी। एसपी अनुदीप सिंह ने बताया कि सूचना के सत्यापन के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार गौरव के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया था। छापेमारी दल ने सबसे पहले सूचना एकत्र की और सत्यापन के बाद पुष्पानगर ग्रामीण सड़क के किनारे एक चाय दुकान पर छापा मारा। चाय दुकान से 9 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद पुलिस को देखकर वहां मौजूद लोग भागने लगे, लेकिन टीम ने अंसारुल शेख और सादुल शेख को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर अंसारुल शेख की जेब से 12 पुड़िया ब्राउन शुगर और चाय दुकान से 9 पुड़िया ब्राउन शुगर, 24 पुड़िया गांजा तथा 2310 रुपए नगद बरामद हुए। सादुल शेख की जेब से दो पुड़िया गांजा मिला। पूछताछ में अंसारुल शेख ने बताया कि झिकरहाटी गांव का बदरुल शेख पश्चिम बंगाल से ड्रग्स और गांजा लाकर विभिन्न दुकानों में सप्लाई करता है। सादुल शेख दुकान पर ड्रग्स खरीदने आया था। एसपी ने बताया कि इस संबंध में थाना में कांड संख्या 73/26 दर्ज किया गया है। मामले की आगे की छानबीन जारी है और एक और आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। Source link

ताज़ा खबर

माओवादियों की खतरनाक तैयारी बेनकाब; जंगल से निकले बम, ग्रेनेड और राइफलें…...

होमताजा खबरदेश माओवादियों की खतरनाक तैयारी बेनकाब; जंगल से निकले बम, ग्रेनेड और राइफलें Last Updated:June 09, 2026, 17:49 IST मलकानगिरी के एसपी विनोद पाटिल ने बताया कि सरेंडर करने वाले माओवादियो ने खुफिया जानकारी दी थी, जिसके बाद पुलिस और बीएसएफ ने जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया. मैथिली थाना क्षेत्र के किरमिती जंगल में सुरक्षा बलों ने अभियान चलाया, जहां माओवादियों के एक गुप्त ठिकाने का पता चला. वहां काफी मात्रा में हथियार छिपाकर रखे गए थे. ख़बरें फटाफट सुरक्षाबलों ने जंगल से हथियारों का जखीरा बरामद किया है. (एएनआई) ओडिशा. सुरक्षा बलों ने ओडिशा-छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्र में माओवादियों के एक गुप्त ठिकाने से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद, उपकरण और अन्य सामान बरामद किया. एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. मलकानगिरी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनोद पाटिल ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर जिला स्वैच्छिक बल (डीवीएफ) और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने मंगलवार सुबह मैथिली थाना क्षेत्र के किरमिती और कटुआपदार के वन क्षेत्रों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया. यह क्षेत्र ओडिशा-छत्तीसगढ़ की सीमा पर बस्तर जिले के दुर्वा थाना क्षेत्र से सटा हुआ है. एसपी ने कहा कि तलाशी अभियान के दौरान भारी मात्रा में हथियार, आईईडी, ग्रेनेड और अन्य सामान बरामद किए गए. पुलिस के अनुसार, बरामद किए गए सामान में एक इंसास लाइट मशीन गन (एलएमजी), दो इंसास राइफल, दो टिफिन बम, आठ किलोग्राम आईईडी, एक ग्रेनेड, एक एके मैगजीन, गन पाउडर, बैटरी और एक इलेक्ट्रिक डेटोनेटर शामिल हैं. ऐसा संदेह है कि ये विस्फोटक और अन्य सामग्रियां माओवादी कैडर के लिए थीं जिनका उद्देश्य निर्दोष नागरिकों और सुरक्षा बलों के खिलाफ इस्तेमाल करना और अपनी विनाशकारी गतिविधियों को अंजाम देना था. About the Author Rakesh Ranjan Kumar राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Malkangiri,Odisha Source link

Scroll to Top