भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

झारखंड

साड़ी से फाइल और ऑफिस बैग, रांची के रोहित ने बदली 40...

Last Updated:June 09, 2026, 22:31 IST Success Story: झारखंड की राजधानी रांची के रोहित खासतौर पर काफी यूनिक प्रोडक्ट बनाने का काम करते हैं. यह ट्राइब्स इंडिया से भी जुड़े हुए हैं. जिसके तहत मुफ्त में पूरे देश में जाकर सरकारी मेले में अपने स्टॉल भी लगाते हैं. वह गांव की महिलाओं से सूती साड़ी का फाइल फाइल बनवाते हैं, जो दिखने में बहुत ही यूनिक और अलग लगता है. आइये जानते हैं रोहित की सफलता के बारे में. रोहित साड़ी में खूबसूरत पेंटिंग, ऑफिस बैग वह भी सूती साड़ी से बना हुआ, यह सारी चीज बनवाने का काम करते हैं. रोहित बताते हैं कि एक समय था जब ₹1 के लिए सोचना पड़ता था. पर आज ऐसा लगता है कि खुद का बॉस हूं और कम से कम 30-40 महिलाओं को रोजगार दिया हूं. आज गांव की वैसी महिलाएं, जिन्होंने ₹10 के लिए परेशानी झेला है. आज वह महीने का 15000 तक कमा रही हैं. रोहित ने बताया कि उनके पास आपको एक ऐसी फाइल मिलेगी, जिसे देख कर आप चौंक जाएंगे, एक नजर में ही बोलेंगे कि भैया यह तो साड़ी है, लेकिन यह साड़ी नहीं, यह साड़ी का बना हुआ फाइल है. सरकार को यह इतना पसंद आया है कि अगर सरकार को किसी कार्यक्रम में गिफ्ट या फिर इको फ्रेंडली चीज देनी होती है, तो उनसे 530 तक एक झटके में आर्डर हमेशा करती है. रोहित ने बताया कि दरअसल, आसपास के गांव की जो लोकल महिलाएं होती हैं. हम लोग उनको ट्रेनिंग देते हैं. वही महिलाएं यह बनाने का काम करती हैं. Add News18 as Preferred Source on Google सिर्फ इतना ही नहीं, साड़ी में एकदम खूबसूरत पेंटिंग, राजा रानी की कहानी, यह भी बनाती हैं, सिल्क साड़ी या फिर साधारण सिल्क साड़ी में भी पेंटिंग बनाती हैं. उन्होंने बताया कि उनके पास आपको पेंटिंग किया हुआ खूबसूरत बैग मिलेगा, ऑफिस ले जाने वाले तरह-तरह के बैग और यह सब डिजाइनर वाले यहां मौजूद हैं. यह डिजाइन कोई बड़े डिजाइनर ने नहीं, बल्कि गांव की महिलाओं ने ही किया है. यह भी सरकार उनसे ऑर्डर लेती है और यह सब इको फ्रेंडली है, पर्यावरण को ध्यान में रखकर बनाया है. क्योंकि ट्राइब्स इंडिया से जुड़े हुए हैं तो दिल्ली, मुंबई , कोलकाता कोई ऐसा शहर नहीं है. जहां पर वह न गए हों. आज आलम ये है कि पूरे भारत में उनके कस्टमर हैं. अब लाख रुपए महीने कोई बड़ी चीज नहीं, कई बार तो इससे भी अधिक की कमाई हो जाती है. Source link

झारखंड

क्रिकेट मैच के दौरान गोली चलाने का आरोपी गया जेल

भास्कर न्यूज|गुमला |क्रिकेट मैच के दौरान विवाद पर मिस फायर करने के आरोपी शिवा केरकेटटा को पुलिस ने पकड़कर जेल भेज दिया है। इस बाबत एसडीपीओ सुरेश यादव ने बताया कि रविवार को चेटर मैदान में क्रिकेट मैच के दौरान मामूली विवाद में विपक्षी टीम के अंपायर ने एक खिलाड़ी पर पिस्टल तान दी और जान से मारने की नीयत से 3 बार गोली चलाने का प्रयास किया। हालांकि, गोली मिसफायर होने के कारण खिलाड़ी की जान बाल-बाल बच गई। मैदान पर मौजूद अन्य खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। वादी बलजीत सिंह जो विकास कॉलोनी गुमला के रहने वाले हैं और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कार्यरत हैं। वे चेटर मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान मैच में विपक्षी टीम की ओर से अंपायरिंग कर रहे शिवा केरकेट्टा नामक युवक से उनका किसी बात को लेकर मामूली विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने तैश में आकर कहा कि हमको नहीं पहचानते हो और तुरंत अपनी कमर से एक पिस्टल निकाल ली। उसने बलजीत को जान से मारने की नीयत से उन पर एक के बाद एक तीन बार गोली चलाने की कोशिश की। गनीमत रही कि तीनों बार गोली नहीं चली। जिसके बाद खेल रहे अन्य लड़कों ने साहस का परिचय दिया। खिलाड़ियों ने आरोपी को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और उसे दबोचकर उसके हाथ से लोडेड पिस्टल छीन ली। इसके बाद बलजीत और स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर थाना लाया और पुलिस को सौंप दिया। Source link

झारखंड

पुरुषोत्तम मास में श्रीविष्णु मंदिर में 24 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन...

भास्कर न्यूज|भरनो/गुमला पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर भरनो बस्ती बाजार टांड़ स्थित श्रीविष्णु मंदिर में सोमवार से 24 घंटे के अखंड हरिनाम संकीर्तन का भव्य आयोजन शुरू हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना व विधिवत धार्मिक अनुष्ठान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अखंड कीर्तन के आरंभ होते ही मंदिर परिसर व आसपास का क्षेत्र भक्ति और श्रद्धा के वातावरण से गुंजायमान हो उठा। अखंड हरिनाम संकीर्तन में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंची कीर्तन मंडलियां भगवान विष्णु व श्रीहरि के नाम का संकीर्तन प्रस्तुत कर रही हैं। भजन-कीर्तन की मधुर धुनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। आयोजन में जरिया, कैरो, नरौली, मंडरो, सिसई, गणेशपुर, डोम्बा सहित आसपास के कई गांवों की प्रसिद्ध व अनुभवी कीर्तन मंडलियां भाग ले रही हैं। मंडलियों द्वारा प्रस्तुत किए जा रहे भक्ति गीतों और हरिनाम संकीर्तन से श्रद्धालु भाव-विभोर हो रहे हैं। आयोजकों ने बताया कि अखंड कीर्तन का उद्देश्य क्षेत्र में धार्मिक, आध्यात्मिक व सांस्कृतिक चेतना का प्रसार करना व लोगों को भक्ति और सदाचार के मार्ग से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि पुरुषोत्तम मास सनातन धर्म में अत्यंत पुण्यदायी व विशेष महत्व का महीना माना जाता है। इस माह में भगवान विष्णु की उपासना, भजन-कीर्तन, जप-तप व दान-पुण्य करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। इसी मान्यता को ध्यान में रखते हुए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया है। श्रीविष्णु मंदिर के पुजारी आचार्य अवधेश मिश्र ने कहा कि हरिनाम संकीर्तन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आत्मिक शांति और मानसिक संतुलन का भी माध्यम है। अखंड कीर्तन को लेकर मंदिर परिसर की विशेष साफ-सफाई व आकर्षक सजावट की गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गई हैं। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है और बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवा व बुजुर्ग श्रद्धापूर्वक संकीर्तन में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। कार्यक्रम की पूर्णाहुति 9 जून को वैदिक रीति-रिवाज व विधि-विधान के साथ संपन्न होगी। पूर्णाहुति के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान श्रीहरि का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भगवान के नाम का स्मरण और संकीर्तन मनुष्य को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है व समाज में प्रेम, सद्भाव,भाईचारे और आपसी एकता को मजबूत करता है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से लोगों में आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ती है और समाज में नैतिक मूल्यों का संरक्षण होता है। Source link

ताज़ा खबर

वोट चोरी नहीं, अब सीट चोरी… राज्यसभा चुनाव में हाई वोल्टेज ड्रामा,...

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश से कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद कांग्रेस नेताओं ने भाजपा का घेराव किया. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने दावा किया कि यह नामांकन रद्द होना पूरी तरह से अलोकतांत्रिक है और लोकतंत्र की हत्या कर दी गई है. मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश, केसी वेणुगोपाल, भूपेश बघेल, सचिन पायलट और अन्य नेता भारत निर्वाचन आयोग के कार्यालय पहुंचे. केसी वेणुगोपाल ने मीडिया से कहा कि यह लोकतंत्र का बुनियादी मामला है. हम तब तक यहीं बैठे रहेंगे जब तक वे हमें अंदर जाने की इजाजत नहीं देते. हम बहुत जिम्मेदार लोग हैं. पूर्व मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री और सांसद यहां मौजूद हैं. पार्टी इस मुद्दे को हाईकोर्ट में चुनौती देगी या सीधे सुप्रीम कोर्ट का रुख करेगी, इस बारे में उसके नेताओं ने कुछ भी स्पष्ट नहीं बताया लेकिन वरिष्ठ अधिवक्ता और पार्टी के राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने सुझाव दिया कि यह ऐसा मामला है जिसे सीधे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जानी चाहिए. कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि हमारी उम्मीदवार (मीनाक्षी नटराजन) के खिलाफ कोई एफआईआर या चार्जशीट नहीं है. उन्होंने बिना किसी वजह के हमारी उम्मीदवार का नामांकन रद्द कर दिया. हम यहां आए, लेकिन हमें अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है. हमने 2 घंटे पहले लिखित में जानकारी दी थी. जिस सीट पर हम जीत रहे थे, हमारी उम्मीदवार का नॉमिनेशन रद्द कर दिया गया है. यहां कोई हमसे मिलने को तैयार नहीं है. वे कह रहे हैं कि चुनाव आयोग में कोई अधिकारी नहीं है. ऐसा पहली बार हुआ है कि सिर्फ एक नोटिस की वजह से राज्यसभा उम्मीदवार का नॉमिनेशन रद्द कर दिया गया हो. उनके खिलाफ कोई केस या एफआईआर नहीं है. दूसरी ओर, मध्य प्रदेश से कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन रद्द होने पर कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन ने कहा कि यह सब तब शुरू हुआ जब सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी ने जरूरी संख्या बल न होने के बावजूद तीसरा उम्मीदवार मैदान में उतारा. यह साफ हो गया कि वे संविधान और लोकतंत्र को कुचलने वाली राजनीति कर रहे थे. वे साफ तौर पर राज्यसभा चुनाव में हेरफेर करने की कोशिश कर रहे हैं, ठीक वैसे ही जैसे उन्होंने पहले मध्य प्रदेश में चुनावों को प्रभावित किया था. यह सिर्फ राज्यसभा सीट या किसी खास उम्मीदवार की बात नहीं है. यह ‘भारत की सोच’ और लोकतंत्र के लिए उस व्यापक संघर्ष की बात है जिसके लिए हमारे नेता राहुल गांधी आज देश के लिए एक अहम लड़ाई लड़ रहे हैं. सवाल यह है कि क्या लोकतंत्र बचेगा, क्या भारत का संघीय ढांचा कायम रहेगा और क्या एक-पार्टी सिस्टम और तानाशाही थोपने की कोशिश नाकाम होगी. नटराजन ने भोपाल में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि जब सदस्यों की संख्या पर्याप्त नहीं थी और भाजपा ने तीसरा उम्मीदवार उतार दिया तभी यह स्पष्ट हो गया था कि भाजपा लोकतंत्र और संविधान को ‘कुचलने’ के प्रयास में है. नटराजन ने कहा, “अभी तक तो मामला वोट चोरी तक सीमित था, अब यह सीट चोरी हो गया है… जब उन्हें लगा कि कांग्रेस के विधायक एकजुट हैं तो उन्होंने उस कानूनी नोटिस की आड़ ली जिसे संज्ञान में ही नहीं लिया गया.” नटराजन ने कहा कि यह महज एक उम्मीदवारी के बारे में नहीं है, देश में एक गंभीर स्थिति है. मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी ताकत से इसका मुकाबला करेगी. इन घटनाओं से जुड़े कानूनी और चुनाव संबंधी आरोपों और जिस तरह से हमारे कानूनी विशेषज्ञों ने स्थिति को संभाला, उसे देखते हुए अधिकारी कानूनी आधार को यूं ही खारिज नहीं कर सकते थे और न ही कर सकते हैं. फिर भी, जो हुआ वह पूरी तरह से राजनीतिक द्वेष का काम था. मीनाक्षी नटराजन के राज्यसभा उम्मीदवार के तौर पर नामांकन रद्द होने पर भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया भी सामने आई. भाजपा विधायक भगवान दास सबनानी ने कहा कि इसे संविधान की जीत के तौर पर देखा जाना चाहिए क्योंकि गलत जानकारी इसी मंच पर सामने आई थी. नतीजतन, कांग्रेस पार्टी की असलियत सामने आ गई और मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया. अगर आपने यह फॉर्म ही ठीक से नहीं भरा है, तो संविधान के प्रति आपका सम्मान कहां है. भाजपा नेता राकेश सिंह ने कहा कि सच की जीत हुई है. उन्होंने जान-बूझकर यह बात छिपाई थी. फॉर्म अधूरा था और उन्होंने गलत जानकारी दी थी. रिटर्निंग ऑफिसर ने इसी आधार पर उनका नामांकन रद्द कर दिया. इसलिए, अब हम कह सकते हैं कि सच और ईमानदारी की जीत हुई है. मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि हम न्यायपालिका का सम्मान करते हैं. आपराधिक मामले को जानबूझकर छिपाया गया था और गलत जानकारी दी गई थी. न्याय हुआ है और हमारे पार्टी कार्यकर्ता महेश केवट को लोगों का आशीर्वाद मिला है. भाजपा को लोकतंत्र में भरोसा है. वकील संकेत गुप्ता ने कहा कि सभी को यह समझना होगा कि भारतीय जनता पार्टी ने यह कानूनी लड़ाई कानूनी तरीकों से लड़ी. यह लड़ाई न्याय के अनुसार, चुनाव आयोग की गाइडलाइंस और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के आधार पर लड़ी गई. मीनाक्षी नटराजन के खिलाफ तेलंगाना में एक केस चल रहा है. उन्हें इसकी जानकारी थी, और इसी जानकारी के साथ उन्होंने अपने वकील के जरिए जवाब दाखिल किया था. चूंकि उन्होंने एक आपराधिक मामले में जवाब दाखिल किया था, इसलिए यह जानकारी सामने आई. हमने फैसला और चुनाव आयोग की गाइडलाइंस पेश कीं. आज रिटर्निंग ऑफिसर ने फैसला सुनाया कि मीनाक्षी नटराजन ने जानबूझकर अपने खिलाफ चल रहे आपराधिक मामले की जानकारी छिपाई. भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार महेश केवट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हमारे मुख्यमंत्री मोहन यादव, हमारी राज्य की लीडरशिप और राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय जनता पार्टी की पूरी लीडरशिप ने मुझ जैसे एक साधारण पार्टी कार्यकर्ता को यह जिम्मेदारी सौंपी है. इसके लिए मैं आभार व्यक्त करता हूं. भाजपा ने मुझे यह मौका और जिम्मेदारी दी है. जब भगवान श्री राम वनवास पर गए थे, तो उन्होंने केवट और निषाद राज को गले लगाया था.

झारखंड

मेहनत के बाद भी नहीं मिल रही सफलता? ज्योतिषाचार्य संतोष कुमार चौबे...

Last Updated:June 09, 2026, 22:49 IST Astro Tips: कई बार जीवन में ऐसा होता है कि इंसान कड़ी मेहनत करता है, लेकिन उसे वैसा फल नहीं मिलता. पूरी ईमानदारी से काम करने के बाद भी जब सफलता नहीं मिलती, तो मन हताश और निराश हो जाता है. अगर आप भी ऐसी ही परिस्थिति से गुजर रहे हैं, तो ज्योतिष शास्त्र में इसका बेहद सटीक समाधान बताया गया है. रांची के जाने-माने ज्योतिषाचार्य संतोष कुमार चौबे के अनुसार, ग्रहों की दशा और दिशा हमारे जीवन के हर पहलू को नियंत्रित करती है. अगर हम इन्हें सही कर लें, तो जीवन में आने वाली छोटी-मोटी रुकावटें खुद-ब-खुद दूर हो जाती हैं. ज्योतिषाचार्य संतोष कुमार चौबे बताते हैं कि यदि आप हाथ में यूनिवर्स ब्रेसलेट पहनते हैं, तो कार्यों में आने वाली बाधाएं आसानी से समाप्त हो जाती हैं. दरअसल, यह ब्रेसलेट हमारे शरीर के सभी सात चक्रों को संतुलित करने का काम करता है. इसमें शरीर की ऊर्जा के अनुसार अलग-अलग रंगों के रत्न लगे होते हैं, जैसे शनि ग्रह को मजबूत करने के लिए नीलम और ऊर्जा के लिए रेड स्टोन. हालांकि, इस जादुई ब्रेसलेट का पूरा लाभ उठाने के लिए इसे हर दिन चार्ज करना पड़ता है. इसे चार्ज करने की विधि बेहद सरल है और इसे आपको खुद अपने हाथों से करना होगा. रोज सुबह इस ब्रेसलेट को अपने हाथ में लें और बेहद सकारात्मक व पवित्र भाव से कहें “आज मेरा दिन मंगलमय हो, मैं जो भी काम करूं उसमें मुझे सफलता मिले.” इसके बाद ईश्वर को धन्यवाद देते हुए इसे धारण कर लें. ज्योतिषाचार्य ने एक और विशेष ब्रेसलेट के बारे में बताया, जिसका नाम पायरेट ब्रेसलेट है. यह ब्रेसलेट मुख्य रूप से धन और समृद्धि को आकर्षित करने के लिए जाना जाता है। यदि कोई व्यक्ति आर्थिक तंगी या दरिद्रता से जूझ रहा है, बार-बार धन की हानि हो रही हो, कमाया हुआ पैसा हाथ में नहीं टिकता या मेहनत के अनुसार आमदनी नहीं हो रही है, तो उसके लिए यह ब्रेसलेट किसी रामबाण से कम नहीं है. Add News18 as Preferred Source on Google एक्सपर्ट के अनुसार, बेहतर और चमत्कारी परिणामों के लिए आप इन दोनों ब्रेसलेट्स को एक साथ पहन सकते हैं. यह जुगलबंदी जीवन में सकारात्मक बदलाव लाती है. लेकिन इन्हें पहनते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है. सबसे जरूरी बात यह है कि ब्रेसलेट को गंदा न होने दें और इसे पहनते समय अपने विचारों को पूरी तरह शुद्ध रखें. ज्योतिषाचार्य संतोष कुमार चौबे का कहना है कि दुनिया की कोई भी दिव्य शक्ति या रत्न तभी काम करता है, जब आपका भीतर का भाव सही हो. अगर आप मन में नकारात्मकता रखेंगे या दूसरों के प्रति गलत सोचेंगे, तो कोई भी ब्रेसलेट या मंत्र काम नहीं करेगा. इसलिए आंतरिक पवित्रता बनाए रखना अनिवार्य है. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। Source link

झारखंड

घाघरा थाना के वाहन चालक पर अवैध पैसे लेने व जान मारने...

गुमला| घाघरा थाना क्षेत्र के अरंगी गांव निवासी रिपु सिंह पिता निर्मल सिंह ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर घाघरा थाना के वाहन चालक विवेकानंद मिश्र पर डरा धमकाकर एक लाख रूपए की अवैध वसूली करने व कनपटी पर रिवाल्वर सटाकर जान से मारने की धमकी दिए जाने की शिकायत की है। रिपु सिंह ने ज्ञापन में कहा है कि 3 जून को करीब चार बजे उसका बालू लेकर घर जा रहे ट्रैक्टर को घाघरा थाना पुलिस के द्वारा बनियाडीह के पास पकड़ा और ट्रैक्टर थाना लेकर पुलिस चली गई। ट्रैक्टर की जब्ती के बाद घाघरा थाना के वाहन चालक विवेकानंद मिश्र के द्वारा मुझे फोन किया गया और कहा कि ट्रैक्टर बिना किसी कानूनी कार्रवाई के छोड़वा देगा। लेकिन बदले में एक लाख रुपया देना होगा। रिपु सिंह ने कहा कि विवेकानंद के कहने पर उसने गौतम कुमार के बैंक खाते में ऑनलाइन 20 हजार रुपए डलवा दिए। उक्त राशि देने के बाद रात को विवेकानंद ने उसे थाना बुलाया और 80 हजार रुपए देने की बात कही। जिसके बाद मैंने वह पैसे उसे दे दिया। पूरी राशि देने के बाद जब ट्रैक्टर छोड़ने की बात कही तो वह अभद्रता करने लगा और जब पैसे वापस देने की मांग की तो वह मेरे कनपटी में रिवाल्वर सटाकर धमकी दिया कि यदि पैसे देने की जिक्र किसी से करेगा तो तुम्हारे परिवार को मार दूंगा। रिपु सिंह ने एसपी से मामले पर कानूनी कार्रवाई करते हुए अपने पैसे वापस दिलाने की मांग की। गौतम कुमार व विवेकानंद मिश्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की अपील की। थाना के चालक विवेकानंद मिश्र से उक्त मामले पर पूछे जाने पर कहा कि मेरे ऊपर लगे आरोप निराधार और बेबुनियाद है। Source link

झारखंड

विकास कार्यों में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी, समय पर पूरी करें...

भास्कर न्यूज|गुमला ​उपायुक्त दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में विभिन्न तकनीकी विभागों द्वारा संचालित विकास एवं निर्माण कार्यों की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में चल रही विभिन्न जनोपयोगी योजनाओं की प्रगति की विभागवार समीक्षा की गई और अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए। ​उपायुक्त ने दो टूक शब्दों में कहा कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी तकनीकी विभागों को निर्देश दिया कि जितने भी लंबित निर्माण कार्य हैं, उन्हें निर्धारित समय-सीमा (डेडलाइन) के भीतर और पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को फील्ड में उतरकर कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा। ​बैठक में स्वास्थ्य उपकेंद्रों के निर्माण में आ रही भूमि संबंधी अड़चनों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जहां भी भूमि विवाद का मामला है, वहां संबंधित अंचल अधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर समस्याओं का त्वरित समाधान निकाला जाए। इसके साथ ही, उन्होंने विभिन्न विभागों के लंबित भुगतानों का भी शीघ्र निष्पादन करने का आदेश दिया ताकि काम की रफ्तार प्रभावित न हो। ​विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र व अन्य सरकारी भवनों के निर्माण का जिक्र करते हुए उपायुक्त ने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता ही सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। इसमें किसी भी तरह का समझौता स्वीकार्य नहीं होगा। संबंधित कार्यपालक एवं सहायक अभियंताओं को नियमित रूप से कार्यस्थलों का औचक निरीक्षण करने और मानकों के अनुरूप काम कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बिजली आपूर्ति से जुड़े लंबित कार्यों पर नाराजगी जताई ​विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के आंगनबाड़ी केंद्रों और विद्यालयों में बिजली आपूर्ति से जुड़े लंबित कार्यों पर नाराजगी जताई। उन्होंने विभाग को निर्देश दिया कि इन क्षेत्रों में जल्द से जल्द बिजली बहाली का काम पूरा किया जाए, ताकि बच्चों और आम लाभुकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त अनिमेष रंजन सहित विशेष प्रमंडल, लघु सिंचाई, वाटरवेज, ग्रामीण कार्य विभाग, पथ निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्रमंडल, जिला परिषद, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (जल जीवन मिशन), भवन निर्माण विभाग, एनआरईपी तथा विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। Source link

ताज़ा खबर

लैंडिंग से पहले बेकाबू हुआ पैसेंजर, गुस्‍से में तोड़ डाली प्‍लेन की...

होमताजा खबरदेश लैंडिंग से पहले बेकाबू हुआ पैसेंजर, गुस्‍से में तोड़ी प्‍लेन की विंडो, फिर… Last Updated:June 09, 2026, 22:00 IST Air India Flight Incident: चंडीगढ़ से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक पैसेंजर ने लैंडिंग से ठीक पहले प्लेन की खिड़की का शीशा तोड़ दिया. फ्लाइट AI1879 सेफली आईजीआई एयरपोर्ट पर लैंड करा लिया गया. वहीं आरोपी पैसेंजर को सीआईएसएफ के हवाले कर दिया गया है. फ्लाइट में बेकाबू हुए पैसेंजर ने प्‍लेन की विंडो ही तोड़ डाली. (प्रतीकात्‍मक इमेज) Airport News. एयर इंडिया की दिल्‍ली आ रही एक फ्लाइट में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब प्‍लेन में मौजूद एक पैसेंजर आपे से बाहर हो गया. पूरी तरह से बेकाबू हो चुके इस पैसेंजर प्‍लेन की विंडो पर तब तक वार करता रहा, जब तक विंडो का अंदरूनी शीशा टूट नहीं गया. इस दौरान, फ्लाइट क्रू ने पैसेंजर को काबू करने की खूब कोशिश की, लेकिन उनकी हर कोशिश बेकार साबित हुई. गनीमत रही कि फ्लाइट को सुरक्षित तरीके से दिल्‍ली एयरपोर्ट पर लैंड कर दिया गया. इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. सूत्रों के अनुसार, यह मामला रविवार को चंडीगढ़ से दिल्‍ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI1879 का है. प्‍लेन ने दिल्‍ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग के लिए डिसेंडिग शुरू ही की थी, तभी एक पैसेंजर अचानक से बेकाबू हो गया. पहले उसने तेज-तेज चीखना शुरू कर दिया. फ्लाइट में मौजूद अन्‍य पैसेंजर और क्रू मेंबर ने जब उसे समझाने की कोशिश की, तो शांत होने की वजह ज्‍यादा भड़क गया. अपना गुस्‍सा दिखाने के लिए उसने विंडो के शीशे पर हमला करना शुरू कर दिया. वह शीशे के टूटने तक लगातार उसपर वार करता रहा. वहीं, फ्लाइट का शीशा टूटने ही पैसेंजर के बीच हड़कंप मच गया. क्रू-मेंबर ने एक तरफ इस पैसेंजर पर काबू पाने की कोशिशें शुरू कर दीं. वहीं दूसरी तरह इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी कॉकपिट में मौजूद पायलट्स को दी गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पायलट्स ने यह घटनाक्रम एटीसी के जरिए एयरपोर्ट ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर (एओसीसी) और सिक्‍योरिटी ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर (एसओसीसी) से साझा की. जानकारी मिलते ही सीआईएसएफ के कमांडोज एक्टिव हो गए. फ्लाइट के लैंड होते के बाद फ्लाइट क्रू ने आरोपी पैसेंजर को सीआईएसएफ के हवाले कर दिया. खाकी देखते ही बदल गए पैसेंजर के सुरमामले से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि पैसेंजर लगातार आक्रामक व्यवहार कर रहा था और क्रू की चेतावनियों को नजरअंदाज कर रहा था. हालांकि जैसे ही उसे सीआईएसएफ के हवाले किया गया, उसका रवैया पूरी तरह से बदल गया. वह बार-बार माफी मांगने लगा और अपने व्यवहार पर अफसोस जताने लगा. बावजूद इसके, एयर इंडिया ने इस पूरे वाकिए के बारे में ब्‍यूरो ऑफ स‍िविल एविएशन सिक्‍योरिटी (बीसीएएस) और डायरेक्‍टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) को रिपोर्ट भेज दी है. साथ ही, आरोपी पैसेंजर को अनरूली पैसेंजर की लिस्‍ट में डालने की कवायद भी शुरू कर दी गई है. पुलिस की गिरफ्त से भागने की कोशिशसीआईएसएफ कर्मियों को देखते देखते ही बार-बार माफी मांगने वाले इस पैसेंजर ने एक बार फिर अपना रुख बदल लिया. सोमवार को मौका मिलते ही उसने पुलिस की निगरानी से निकलकर भागने की कोशिश की. हालांकि सीआईएसएफ की क्विक रिएक्‍शन टीम (क्‍यूआरटी) की एक्‍शन लेते हुए एक बार फिर दबोच लिया. इसके बाद उसे दोबारा पुलिस के हवाले कर दिया गया. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मूल रूप से पटना का रहने वाला है. पूछताछ के दौरान उसके माता-पिता ने पुलिस को बताया कि वह मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहा है. परिवार ने अधिकारियों से अनुरोध किया था कि उसे पटना जाने की अनुमति दी जाए, लेकिन जांच पूरी होने तक ऐसा नहीं किया गया. 7 जून को चंडीगढ़ से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI1879 में एक पैसेंजर ने एयरक्राफ्ट को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की. क्रू ने निर्धारित सिक्‍योरिटी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए दिल्ली एयरपोर्ट की संबंधित एजेंसियों को सूचना दे दी गई थी. पूरी घटना के दौरान फ्लाइट, क्रू और बाकी पैसेंजर्स की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया गया. ऐसे मामलों में एयरलाइंस जीरो-टॉलरेंस पॉलिसी है. कोई भी पैसेंजर ऐसा व्यवहार, जिससे फ्लाइट की सुरक्षा या यात्रियों की सुरक्षा प्रभावित हो सकती हो, उसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. घटना की जानकारी एविएशन रेगुलेटर को दे दी गई है और आगे की प्रक्रिया नियमों के तहत पूरी की जा रही है. – प्रवक्‍ता एयर इंडिया About the Author Anoop Kumar MishraAssistant Editor Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international security affairs…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Source link

झारखंड

धोनी का 200 रन वाला मैदान… ईशान किशन ने ली ट्रेनिंग! रांची...

Last Updated:June 09, 2026, 08:46 IST Ranchi Top 3 Cricket Grounds: रांची के धुर्वा, हरमू और मेकॉन ग्राउंड को क्रिकेट प्रेमी मंदिर मानते हैं. यहां यहीं धोनी और ईशान किशन ने बचपन में ट्रेनिंग और यादगार पारियां खेलीं हैं. यहां क्रिकेट खेलने और ट्रेनिंग लेने वाले खिलाड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है. रांची में कुछ ऐसे क्रिकेट ग्राउंड हैं, जिसकी याद आज भी क्रिकेट प्रेमियों के मन में है. यहां पर सुबह- शाम क्रिकेट सीखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं. खासतौर पर धुर्वा ग्राउंड जहां पर 4 साल ईशान किशन ने ट्रेनिंग लिया है. वही, हरमू ग्राउंड है, जहां पर धोनी ने अपने स्ट्रगलिंग के दिनों में पहली बार 200 रन मारा था. इसके अलावा मेकॉन का मैदान है. यह तीन मैदान ऐसे हैं. जहां से कई सारे स्टार क्रिकेटर निकले हैं. इन तीनों ग्राउंड को यहां के क्रिकेट प्रेमी मंदिर की तरह पूजते हैं, जी हां! सुबह के 5:00 बजे से ही इन तीनों ग्राउंड में खिलाड़ियों का जमावड़ा देखने को मिलता है. कहीं चौके तो कहीं छक्के की बरसात होती है. आलम ये है कि अगर आप यहां से बगल से पार होंगे तो खुद को रोक नहीं पाएंगे और खड़े होकर किसी न किसी बैट्समैन की बल्लेबाजी देखने लगेंगे. यहां पर खासतौर पर हरमू ग्राउंड की बात करें तो धोनी ने जेवीएम शामली स्कूल की तरफ से यहां पर एक मैच खेला था. जहां पर उन्होंने 200 रन की धमाकेदार पारी खेली थी. आज भी इस पारी के लिए यहां क्या आसपास के लोग बातें करते हैं. उस समय नहीं पता था कि यह छोटा सा लड़का कल को जाकर टीम इंडिया का कैप्टन बनेगा. Add News18 as Preferred Source on Google वहीं, मेकॉन ग्राउंड में धोनी बचपन से ही प्रेक्टिस किया करते थे. वह इसलिए क्योंकि धोनी के पिताजी मेकॉन में थे और धोनी इसी कॉलोनी में रहते थे और उनके घर से इस ग्राउंड की दूरी महज 300 मीटर की है. ऐसे में इसे धोनी का ग्राउंड भी कहा जाता है. आज भी यहां पर कई सारे रणजी प्लेयर्स आपको खेलते हुए मिल जाएंगे. इसके अलावा आप आ जाइए रांची के बिरसा चौक स्थित धुर्वा ग्राउंड में. यहां पर तो ईशान किशन ने क्लास नाइन से लेकर क्लास 12 तक यानी पूरे के पूरे 4 साल तक यहां पर ट्रेनिंग ली थी. शुरुआती ट्रेनिंग उन्होंने यहीं पर कोच अरुण से ली है. यहीं से उन्होंने क्रिकेट की एबीसीडी सीखी है. आज भी वह यहां पर आते हैं तो अपने कोच से मिलते हैं. इस मैदान को क्रिकेट का नर्सरी भी कहा जाता है. इशान किशन के कोच अरुण बताते हैं कि आज भले ईशान बहुत बड़ा स्टार बन गये हों, पर आज भी फोन करके हाल-चाल लेता है. अब तो आलम यह है कि वह धोनी के बगल में अपना घर बना रहे हैं और रांची में ही सेटल होने का प्लान बना रहे हैं. अब क्योंकि ये बड़े स्टार प्लेयर हैं तो ये जेएससीए स्टेडियम में जाकर प्रैक्टिस करते हैं. Source link

झारखंड

गुमला में बालू के अवैध खनन और भंडारण मामले में आरोपी गिरफ्तार

भास्कर न्यूज|गुमला अवैध बालू उत्खनन, भंडारण और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में गुमला पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे नामजद अभियुक्त सुखदेव साहू 38 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को आरोपी को स्थानीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायाधीश के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त मुख्य रूप से गुमला के तिगरा गांव का रहने वाला है। ​मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए सब-इंस्पेक्टर (एसआई) विनय कुमार महतो ने बताया कि यह पूरा मामला वर्ष 2024 का है। उस दौरान जिला खनन विभाग को एक गुप्त सूचना मिली थी कि छोटा अटरिया नदी पुल के समीप बड़े पैमाने पर बालू का अवैध उत्खनन किया जा रहा है और उसे अवैध रूप से डंप किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के लिए जब खनन विभाग की टीम ने तिगरा गांव के संबंधित क्षेत्र में छापेमारी और जांच की, तो वहां करीब 1 लाख 35 हजार घन फीट बालू का अवैध भंडारण पाया गया। ​इस भारी मात्रा में अवैध बालू की जब्ती के बाद, खनन विभाग की ओर से सुखदेव साहू के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। गुमला पुलिस को पुख्ता गुप्त सूचना मिली कि वारंटी सुखदेव साहू गुमला क्षेत्र में ही कहीं छिपा है। पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया और त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर उसे धर-दबोचा। सोमवार की सुबह थाने में आवश्यक कानूनी और चिकित्सीय प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले बालू के अवैध कारोबार, उत्खनन और परिवहन को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगी। इस तरह के मामलों में संलिप्त माफिया और अपराधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कानूनी कार्रवाई और छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा। Source link

Scroll to Top