भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

झारखंड

यूनिवर्सिटी रिटायर्ड एसो. के पूर्व महासचिव का निधन

रांची| रांची यूनिवर्सिटी रिटायर्ड एसोसिएशन के पूर्व महासचिव और जियोलॉजी के शिक्षक डॉ एमपी शर्मा का निधन गुरुवार को हो गया है। 80 वर्षीय डॉ शर्मा पिछले डेढ़ साल से बीमार थे। अंतिम संस्कार के लिए परिजन पार्थिव शरीर वाराणसी लेकर गए हैं। शिक्षक संगठनों और शिक्षकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। इसमें डॉ जेएन प्रसाद, डॉ हरिओम पांडेय, डॉ राम इकबाल तिवारी, डॉ ओएन प्रसाद, सोशल साइंस डीन डॉ परवेज हसन, डॉ आशीष कुमार झा, प्रोफेसर डॉ मिथिलेश, डॉ राजकुमार, डॉ कंजीव लोचन, डॉ अशोक नाग, डॉ सुशील अंकन, प्रो. अशोक सिंह, डॉ एसके झा आ​िद शामिल हैं। Source link

ताज़ा खबर

aaj ka Dhanu rashifal 30 may 2026 Sagittarius horoscope in hindi today...

Last Updated:May 30, 2026, 00:06 IST Aaj ka Dhanu Rashifal 30 may 2026: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में बेहद फूंक-फूंक कर कदम रखने का है. सितारों की स्थिति को देखते हुए आज किसी भी तरह के धन से जुड़े फैसले में जल्दबाजी करने से बचना होगा. नौकरीपेशा जातकों के लिए करियर में बदलाव के बेहतरीन और लाभकारी योग बन रहे हैं. लव लाइफ की बात करें तो पार्टनर के साथ बातचीत का सिलसिला बनाए रखें ताकि कोई गलतफहमी न पनपे. जमुई: 30 मई 2026 का दिन धनु राशि के जातकों को सावधान रहने की जरूरत है. आज का दिन आपके लिए आत्मविश्लेषण और संतुलन बनाने का संकेत दे रहा है. आज कामकाज, पैसों और भविष्य की योजनाओं को लेकर मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज किसी जरूरी कार्य में देरी या उम्मीद के अनुरूप परिणाम नहीं मिलने से चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है, लेकिन दिन के दूसरे हिस्से में हालात धीरे-धीरे आपके पक्ष में आते दिखाई देंगे. किसी करीबी व्यक्ति की सलाह, अनुभव या साधारण बातचीत भी आपके मन को स्पष्टता देने का काम करेगी. पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज जल्दबाजी में फैसला लेने से बचना चाहिए. नौकरीपेशा लोगों को अपने काम करने के तरीके का पुनर्मूल्यांकन करने की जरूरत पड़ेगी. यदि आप पुराने ढर्रे पर चलते रहे तो काम का दबाव बढ़ सकता है आज कार्यस्थल पर वैज्ञानिक और व्यवस्थित सोच अपनाने से तनाव कम होगा और परिणाम बेहतर मिलेंगे. आपके काम की सराहना भी हो सकती है, लेकिन व्यवहार में चिड़चिड़ापन दूसरों को परेशान कर सकता है. कला, मीडिया, संगीत और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को खुद को अपडेट रखने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी. आर्थिक रूप से स्थिर रहने वाला है आज का दिनज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आर्थिक मामलों में आज का दिन सामान्य रूप से स्थिर रहेगा, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी होगा. पंडित शत्रुघ्न झा के बताते हैं कि आज धनु राशि वालों को बिना सोचे-समझे निवेश करने से बचना चाहिए. व्यवसाय से जुड़े लोग अपने काम को नई दिशा देने का प्रयास करेंगे और नए तरीके अपनाने की सोच सकते हैं. यह बदलाव भविष्य में लाभ देने वाला साबित हो सकता है. हालांकि छोटी-छोटी आर्थिक गलतियां आने वाले समय में दबाव बढ़ा सकती हैं, इसलिए बजट बनाकर चलना बेहतर रहेगा. आज दोस्तों की वजह से अनावश्यक भागदौड़ और व्यस्तता भी बनी रह सकती है. पारिवारिक जीवन में वातावरण सामान्य रहेगा और परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है. प्रेम संबंधों में बनाएं रखें संवादज्योतिषाचार्य बताते हैं कि आज धनु राशि के जातकों को प्रेम संबंधों में संवाद बनाए रखना बहुत जरूरी रहेगा. यदि किसी बात को मन में दबाकर रखा गया तो गलतफहमियां बढ़ सकती हैं. अपने साथी की भावनाओं को समझने और उन्हें समय देने से रिश्तों में मजबूती आएगी. विवाहित लोगों के लिए दिन मधुर रहने वाला है और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिल सकता है. सेहत के मामले में आज लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है. आज के दिन के लिए आपका शुभ रंग नीला, जबकि शुभ अंक 7 रहेगा. उन्होंने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज भगवान सूर्य को अर्घ्य देना लाभकारी रहेगा. About the Author Amit ranjan मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Source link

झारखंड

बोकारो के सोनू ने शुरू किया आटा चक्की का बिजनेस, 80 हजार...

Last Updated:May 29, 2026, 22:24 IST Flour Mill Business: गांव हो या शहर, आटा चक्की का व्यवसाय कम जोखिम वाला और फायदेमंद बिजनेस माना जाता है. रोजमर्रा की जरूरत होने के कारण इसकी मांग कभी खत्म नहीं होती. खासकर ग्रामीण इलाकों में लोग गेहूं, मक्का, चना और मसाला पिसवाने के लिए स्थानीय चक्की पर निर्भर रहते हैं. वहीं शहरों में भी पैक्ड आटा, मल्टीग्रेन आटा और मसाला पिसाई का चलन तेजी से बढ़ रहा है. ऐसे में बोकारो के सेक्टर 9 के सोनू गुप्ता, जो बीते 5 सालों से आटा चक्की व्यवसाय से जुड़े हैं, उन्होंने इस कारोबार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है. इसके अलावा, अगर युवा ग्राहकों को साफ-सुथरी पिसाई, सही वजन और समय पर सेवा दें, तो आटा चक्की का व्यवसाय लंबे समय तक स्थिर और लाभदायक हो सकता है. साथ ही भविष्य में हल्दी ग्राइंडर, बेसन यूनिट और सत्तू निर्माण जैसी सुविधाएं जोड़कर कारोबार को और बड़ा किया जा सकता है. सोनू गुप्ता ने बताया कि कोई भी युवा लगभग 80 हजार से 1 लाख रुपये की शुरुआती पूंजी के साथ छोटे स्तर पर आटा चक्की व्यवसाय शुरू कर सकता है. शुरुआत में 5HP मोटर वाली छोटी चक्की मशीन 50 हजार से 60 हजार रुपये तक में मिल जाती है. इसके अलावा करीब 5 हजार रुपये की वायरिंग, 5 हजार रुपये का बिजली कनेक्शन, 5 हजार रुपये दुकान का किराया और लगभग 2 हजार रुपये वजन मापने वाली मशीन पर खर्च आता है. वहीं, जो लोग बड़े स्तर पर व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, वे 5 लाख रुपये या उससे अधिक निवेश कर बड़ा मिल और अपना खुद का ब्रांड भी तैयार कर सकते हैं. Add News18 as Preferred Source on Google आटा चक्की के संचालक सोनू ने आगे बताया कि इस व्यवसाय में गेहूं और चना पिसाई की सबसे ज्यादा मांग रहती है. शुरुआत में लोग केवल पिसाई सेवा देकर भी अच्छी कमाई कर सकते हैं. रोजाना ग्राहक 25 से 50 किलो तक गेहूं पिसवाने आते हैं. अगर प्रतिदिन 5 क्विंटल से अधिक अनाज की पिसाई होती है, तो 6 रुपये प्रति किलो के हिसाब से लगभग 3000 रुपये प्रतिदिन की कमाई हो सकती है. इस हिसाब से महीने में 1 लाख से 1.80 लाख रुपये तक की कमाई संभव है. Source link

झारखंड

रांची में रोज 454 मेगावाट तक पहुंची खपत; लोकल फॉल्ट से पावर...

झारखंड में इस बार की भीषण गर्मी ने बिजली खपत का 26 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। राज्य गठन के बाद पहली बार बिजली की मांग 3100 मेगावाट के पार पहुंच गई। पहले गर्मी के दिनों में राज्य की अधिकतम मांग 2600 से 2700 मेगावाट के बीच रहती थी, लेकिन इस बार यह रिकॉर्ड टूट गया। 19 मई से लगातार बढ़ी डिमांड ने मानो जेबीवीएनएल की परीक्षा ले ली हो। रांची, जमशेदपुर, धनबाद, हजारीबाग और पलामू जैसे शहरों में बिजली की खपत तेजी से बढ़ी। रांची में सामान्य दिनों में बिजली की अधिकतम खपत करीब 300 से 310 मेगावाट रहती थी। पर इस बार यह बढ़कर 454 मेगावाट तक पहुंच गई। हालांकि राहत की बात यह है कि राज्य में बिजली की उपलब्धता पर्याप्त है और विभिन्न उत्पादन केंद्रों से लेकर सेंट्रल पूल से भी पूरी आपूर्ति मिल रही है। इसके बावजूद आम लोगों की परेशानी कम नहीं हुई है, क्योंकि शहरों में “लोकल फॉल्ट” के नाम पर लगातार अनचाहे पावर कट जारी हैं। शहर के कई इलाकों में ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो रहे हैं। कहीं फ्यूज उड़ रहे हैं तो कहीं 11 केवी लाइन में फॉल्ट आ रहा है। नतीजा यह है कि बिना शेड्यूल के बिजली कटौती बढ़ गई है। बुधवार को मौसम सुहाना होने और कई इलाकों में बारिश होने के कारण बिजली मांग में करीब 80 मेगावाट की गिरावट भी दर्ज की गई। बिजली की कमी नहीं, सिस्टम पड़ रहा कमजोर विभाग के अनुसार राज्य में बिजली की कोई कमी नहीं है। विभिन्न स्रोतों से कुल 3167 मेगावाट बिजली उपलब्ध हो रही है, जो वर्तमान मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त है। राज्य को यहां से बिजली कंपनी मेगावाट डीवीसी 650-700 टीवीएनएल 315 सिकिदिरी हाइडल पावर 30 सीपीपी 13 सेंट्रल पूल 1272 आधुनिक पावर प्लांट 182 पतरातू पावर प्लांट 682 खपत बढ़ने से दबाव बढ़ा है… क्यों बढ़ रही बिजली की खपत भीषण गर्मी के कारण घरों से लेकर बाजार तक एसी, कूलर और पंखों का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। मॉल, होटल, रेस्तरां और बड़े व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स में सामान्य दिनों की तुलना में बिजली खपत कई गुना बढ़ गई है। गैस की किल्लत के कारण लोग इंडक्शन चूल्हों का इस्तेमाल भी अधिक कर रहे हैं। राज्य की अपनी बिजली उत्पादन इकाई टीवीएनएल इस बार बढ़ी मांग के बीच बड़ी भूमिका निभा रही है। इसकी दोनों यूनिट लगातार बिजली उत्पादन कर रही हैं और राज्य को करीब 315 मेगावाट बिजली उपलब्ध करा रही हैं। टीवीएनएल की दोनों यूनिट से लगातार उत्पादन धनबाद और जमशेदपुर में भी रिकॉर्ड खपत : धनबाद में बिजली खपत करीब 450 मेगावाट तक पहुंच गई है, जबकि जमशेदपुर में करीब 350 मेगावाट बिजली की खपत हो रही है। जमशेदपुर के टाटा कंपनी क्षेत्र में टाटा पावर द्वारा अलग से बिजली आपूर्ति की जाती है, इसके बावजूद शहर में डिमांड लगातार बढ़ रही है। Source link

झारखंड

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग का दुमका दौरा

दुमका | राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग, भारत सरकार की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा 31 मई 2026 को झारखंड दौरे पर आ रही हैं। वे दुमका, बोकारो, रांची और गुमला जिलों का भ्रमण करेंगी। कार्यक्रम के अनुसार डॉ. लकड़ा 31 मई को नई दिल्ली से इंडिगो फ्लाइट 6E 2231 से शाम 5:25 बजे रवाना होंगी और रात 7:25 बजे देवघर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। इसके बाद सड़क मार्ग से दुमका के सर्किट हाउस पहुंचेंगी। जानकारी के अनुसार 1 और 2 जून को वे दुमका सर्किट हाउस में विभिन्न मामलों की सुनवाई करेंगी। 2 जून की शाम दुमका से बोकारो के लिए प्रस्थान करेंगी, जहां 3 जून को सुनवाई होगी। 4 जून को रांची और 5 जून को गुमला में सुनवाई निर्धारित है। रांची के इटकी गांव में भूमि अतिक्रमण से जुड़े एक मामले में स्थलीय जांच के बाद वे रांची एयरपोर्ट से दिल्ली लौट जाएंगी। Source link

ताज़ा खबर

जो अपना इलाका नहीं जिता सका… राहुल गांधी के सामने ही कांग्रेस...

होमताजा खबरदेश राहुल गांधी के सामने ही कांग्रेस में बवाल, नाराज बाजवा मीटिंग छोड़कर निकले Last Updated:May 29, 2026, 22:47 IST अब कांग्रेस आलाकमान पर पंजाब नेतृत्व में बदलाव को लेकर दबाव बढ़ गया है. सूत्रों के अनुसार, अगर राहुल गांधी हरी झंडी देते हैं तो नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए चरणजीत सिंह चन्नी, सुखजिंदर रंधावा, विजय इंदर सिंगला और गुरजीत राणा के नाम चर्चा में हैं. ख़बरें फटाफट कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर बातचीत की. (फाइल फोटो) नई दिल्ली. पंजाब कांग्रेस में नगर निकाय चुनाव के नतीजों के बाद अंदरूनी असंतोष खुलकर सामने आ गया है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दिल्ली स्थित आवास पर शुक्रवार को राहुल गांधी की मौजूदगी में पंजाब कांग्रेस नेताओं की करीब साढ़े तीन घंटे लंबी अहम बैठक हुई. बैठक में चुनावी प्रदर्शन, संगठन की स्थिति और नेतृत्व को लेकर जमकर मंथन हुआ, लेकिन अंदरूनी खींचतान भी खुलकर सामने आ गई. सूत्रों के मुताबिक, खरगे के आवास पर यह मीटिंग पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर बुलाई गई थी, लेकिन वहां कुछ भी ठीक नजर नहीं आया. विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने बैठक के दौरान खुलकर नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा कि पार्टी लगातार सिर्फ बैठकें कर रही है, लेकिन जमीन पर कोई ठोस फैसला नहीं लिया जा रहा. बाजवा ने निकाय चुनाव के नतीजों को कांग्रेस के लिए चेतावनी बताया और बैठक खत्म होने से कुछ समय पहले ही बाहर निकल गए. बैठक में एक वरिष्ठ नेता ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा, “जो अपने इलाके में पार्टी को नहीं जिता सका, वो पूरा पंजाब क्या जिताएगा?” यह बयान सीधे पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग की ओर इशारा माना जा रहा है. दरअसल, वड़िंग के इलाके में कांग्रेस को 19 में से 18 सीटों पर हार का सामना करना पड़ा, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के क्षेत्र में पार्टी ने 13 में से 11 सीटों पर जीत दर्ज की. इन नतीजों के बाद अब कांग्रेस आलाकमान पर पंजाब नेतृत्व में बदलाव को लेकर दबाव बढ़ गया है. सूत्रों के अनुसार, अगर राहुल गांधी हरी झंडी देते हैं तो नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए चरणजीत सिंह चन्नी, सुखजिंदर रंधावा, विजय इंदर सिंगला और गुरजीत राणा के नाम चर्चा में हैं. हालांकि फिलहाल नेतृत्व परिवर्तन की कोई औपचारिक प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है. हालांकि, बैठक के बाद पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने कहा कि पार्टी पूरी तरह एकजुट है और निकाय चुनाव को लेकर आगे की रणनीति तय कर ली गई है. उन्होंने नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि कांग्रेस ने निकाय चुनावों में अच्छा प्रदर्शन किया है और सरकार ने पूरा प्रशासनिक तंत्र इस्तेमाल करने के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मजबूती से मुकाबला किया. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : New Delhi,Delhi Source link

झारखंड

कोडरमा में शुद्ध मसालों का भरोसा, मिलावटी दौर में ग्राहकों की पहली...

Last Updated:May 29, 2026, 22:33 IST बेहतर स्वास्थ्य की शुरुआत संतुलित और पौष्टिक भोजन से होती है, और स्वादिष्ट भोजन की आत्मा उसके मसालों में छिपी होती है. यदि मसाले शुद्ध और उच्च गुणवत्ता वाले हों तो न केवल खाने का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है. बल्कि स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है. लेकिन आज के प्रतिस्पर्धी दौर में बाजार में मिलावटी मसालों की भरमार है. कम कीमत में उत्पाद उपलब्ध कराने की होड़ में कई व्यापारी गुणवत्ता से समझौता कर रहे हैं. जिसका सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है. ऐसे समय में कोडरमा पूर्णिमा टॉकीज के आस पास स्थित मसाला दुकान लोगों के लिए भरोसे का केंद्र बन गई है. यहां ग्राहकों को देश के विभिन्न राज्यों से मंगाए गए शुद्ध, ताजे और उच्च गुणवत्ता वाले मसाले उपलब्ध कराए जाते हैं. यही कारण है कि कोडरमा ही नहीं, आसपास के क्षेत्रों से भी लोग विश्वास के साथ यहां मसालों की खरीदारी करने पहुंचते हैं. मसाला विक्रेता तेजस्वी कुमार ने बताया कि उनके प्रतिष्ठान पर केरल समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में उगाए गए चुनिंदा मसालों का विशेष संग्रह उपलब्ध है. इनमें पाइप दालचीनी, कबाब चीनी, स्टार फूल, लौंग, बड़ी इलायची, सफेद गोलकी, शाह जीरा, धनिया सहित कई अन्य दुर्लभ और उपयोगी मसाले शामिल हैं. ये सभी मसाले अपने प्राकृतिक स्वाद, सुगंध और औषधीय गुणों के लिए जाने जाते हैं. Add News18 as Preferred Source on Google उन्होंने बताया कि केरल के मसाले विशेष रूप से अपनी गुणवत्ता के लिए प्रसिद्ध हैं. यही वजह है कि वे ग्राहकों को सर्वोत्तम उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए सीधे विश्वसनीय स्रोतों से मसाले मंगवाते हैं. दुकान में घरेलू उपयोग से लेकर होटल, रेस्टोरेंट और मिठाई व्यवसायियों की जरूरतों के अनुरूप मसाले उपलब्ध हैं. उन्होंने बताया कि उनका उद्देश्य केवल व्यापार करना नहीं, बल्कि लोगों को शुद्ध और स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद उपलब्ध कराना है. वे हर मसाले की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हैं ताकि ग्राहक बिना किसी चिंता के उनका उपयोग कर सकें. ग्राहकों का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है. Source link

झारखंड

कार्रवाई : अवैध कारोबार में लिप्त अपराधियों के संपत्ति को भी...

चतरा | चतरा जिले की वशिष्ठ नगर थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र में मुरैनवा टोल प्लाजा के पास से करीब पांच लाख 50 हजार रुपए मूल्य के अवैध अंग्रेजी शराब लदी एक पिकअप वैन जब्त की है। शराब के साथ चालक सह तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्कर आकाश कुमार बिहार के पटना जिला के बाइपास थाना क्षेत्र के मरीचा गांव का रहने वाला है। थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी के निर्देश पर मुरैनवा टोल प्लाजा के पास वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान एक पिकअप वैन को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक वाहन बीच सड़क में खड़ा कर भागने लगा। जवानों ने खदेड़कर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने जब वाहन की तलाशी ली तो ऊपर की ओर लकड़ी का भूसा लदा मिला। संदेह होने पर पुरे वाहन की जांच की गई। जहां से 43 पेटियों में बंद कुल 768 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। जब्त शराब में 750 एमएल की रॉयल स्टैग आरएस कंपनी की 22 पेटी, 375 एमएल की आठ पेटी, रॉयल चैलेंजर्स आरसी कंपनी की आठ पेटी तथा आइकोनिक यूलिबाइट कंपनी की पांच पेटी शराब शामिल है। इस मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर को जेल भेज दिया गया। शराब को लकड़ी के भूसे की आड़ में छिपाकर चतरा से ले जाया जा रहा था पटना थाना प्रभारी ने बताया कि जप्त शराब चतरा से तस्करी के उद्देश्य से पटना ले जाया जा रहा था। भास्कर न्यूज | इटखोरी इटखोरी पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस संबंध में गुरुवार को डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने इटखोरी थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि चतरा पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी के सटीक सूचना तंत्र और एक्टिव इंटेलिजेंस के बदौलत चतरा पुलिस ने तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने इटखोरी थाना क्षेत्र के चतरा रोड स्थित भुरकुंडा जंगल के मैदान में छापेमारी कर एक शातिर नशा तस्कर को अवैध ब्राउन शुगर के साथ रंगे हांथ धर दबोचा है। डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार सिंह ने आगे बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि भुरकुंडा जंगल के मैदान में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री होने वाली है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी मुख्यालय के नेतृत्व में तुरंत एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर घेराबंदी की और एक संदिग्ध व्यक्ति को धर दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास से एक काले रंग के प्लास्टिक में रखा करीब 15 लाख रुपये का 30.31 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ और तस्करी में प्रयुक्त की-पैड मोबाइल भी जब्त कर लिया है। डीएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान गिद्धौर थाना क्षेत्र के मायाडीह गांव निवासी अशोक पासवान के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में इटखोरी थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। प्रेस कांफ्रेस के दौरान डीएसपी श्री सिंह ने तस्करों को चेताते हुए कहा है कि नशे के सौदागर सुधर जाएं अन्यथा जिला छोड़ने को तैयार रहें। उन्होंने नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार में लिप्त अपराधियों को सख्त लहजे में चेतावनी दी है। पुलिस की सख्त कार्रवाई को देखते हुए नशे का अवैध कारोबार करने वाले अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि चतरा जिला में किसी भी कीमत पर नशे का काला कारोबार फलने-फूलने नहीं दिया जाएगा। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले ड्रग पेडलर्स या तो यह धंधा पूरी तरह छोड़ दें, अन्यथा वे जेल की सलाखों के पीछे सड़ने के लिए तैयार रहें। उन्होंने साफ किया कि पुलिस अब सिर्फ तस्करों को जेल नहीं भेजेगी, बल्कि अवैध कमाई से बनाई गई उनकी चल-अचल संपत्ति को भी कुर्क करने की कानूनी प्रक्रिया शुरू करेगी। Source link

झारखंड

प्रभातफेरी निकाल कर स्वच्छता के िलए जागरूक िकया

भास्कर न्यूज | लातेहार पीवीयूएनएल बनहरदी कोयला खनन परियोजना में चल रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत शहर में प्रभातफेरी निकाली गई। यह प्रभातफेरी अमवाटिकर स्थित बैचलर आवास से शुरू हुई। यह मेन रोड का भ्रमण करते हुए आगे बढ़ी। इसमें आसपास के स्कूलों के छात्र-छात्राएं और स्थानीय लोग भी शामिल हुए। कार्यक्रम का नेतृत्व बनहरदी कोयला खनन परियोजना के महाप्रबंधक निरोद कुमार मलिक ने किया। अपर महाप्रबंधक (कोल माइनिंग) एम. चंद्र सेगर, अपर महाप्रबंधक (इंफ्रा) सिद्धार्थ शंकर समेत परियोजना के कई कर्मी शामिल हुए। प्रभातफेरी के जरिए स्वच्छता, स्वास्थ्य, स्वच्छ परिवेश, और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। लोगों को स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। पर्यावरण को सुरक्षित रखने की अपील की गई। पीवीयूएनएल बनहरदी कोयला खनन परियोजना के महाप्रबंधक ने बताया कि स्वच्छ और हरित समाज के निर्माण के लिए ऐसे जागरूकता कार्यक्रम लगातार किए जा रहे हैं। कंपनी अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाते हुए क्षेत्र और लोगों के विकास के लिए ईमानदारी से कार्य कर रही है। मौके पर परियोजना के कई अधिकारी व कर्मी मौजूद थे। Source link

ताज़ा खबर

chanakya niti for happy marriage relationship tips in era of open marriage...

होमफोटोधर्म ओपन मैरिज और तलाक के दौर में, शादी टूटने नहीं देगी आचार्य चाणक्य की ये सलाह Last Updated:May 29, 2026, 21:52 IST Chanakya Niti For Successful Marriage: ओपन मैरिज और बदलती सोच के इस दौर में कई रिश्तों पर तीसरे की एंट्री का खतरा मंडराने लगा है. ऐसे समय में प्राचीन नीति-शास्त्री चाणक्य की सलाह आधुनिक दंपतियों के लिए भी रास्ता दिखा सकती है. चाणक्य के रिश्तों से जुड़े सूत्र बताते हैं कि अगर पति-पत्नी कुछ बुनियादी बातों का पालन करें तो न सिर्फ शादी टूटने से बच सकती है, बल्कि किसी तीसरे को बीच में आने का मौका भी नहीं मिलेगा. Chanakya Niti For Successful Marriage: आज के दौर में पति-पत्नी का रिश्ता बेहद नाजुक हो जाता है. छोटी-छोटी बातें भी बड़े विवाद का कारण बन सकती हैं और आज के समय में कई शादियां कुछ ही सालों में तलाक की कगार पर पहुंच जाती हैं. वैवाहिक जीवन बना रहे इसके लिए लोग ओपन मैरिज तक का सहारा ले रहे हैं. इन चुनौतियों से निपटने के लिए प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और कूटनीतिज्ञ आचार्य चाणक्य की सीख को अपनाया जा सकता है, जिन्होंने सुखी वैवाहिक जीवन के लिए कई महत्वपूर्ण बातें बताई हैं. उनकी सलाह मानकर पति-पत्नी अपने रिश्ते को मजबूत बना सकते हैं और छोटी-मोटी परेशानियों को आसानी से दूर कर सकते हैं. चाणक्य नीति के माध्यम से जानते हैं पति-पत्नी कैसे बनाएं मजबूत रिश्ता? आचार्य चाणक्य की नीति के अनुसार, हर रिश्ता सम्मान की नींव पर टिका रहता है. अगर दोनों एक-दूसरे का सम्मान नहीं करते तो उनका रिश्ता कांच की तरह टूट सकता है. जरूरी है कि पति-पत्नी एक-दूसरे को पर्सनल और सार्वजनिक दोनों जगह सम्मान दें. जैसा सम्मान आप चाहते हैं, वैसा ही सामने वाले को भी दें. चाणक्य नीति के मुताबिक, अहंकार कई लोगों को बर्बाद कर देता है. अहंकार की वजह से कई मजबूत रिश्ते हवा के झोंके की तरह उड़ जाते हैं. ऐसा में हमेशा जमीन से जुड़े रहना जरूरी है. अगर आप अपने पार्टनर पर अहंकार के जरिए हावी होने की कोशिश करेंगे, तो रिश्ता ज्यादा दिन नहीं टिकेगा. इसलिए बातचीत में विनम्रता रखें और रिश्ते को टिकाऊ बनाएं. Add News18 as Preferred Source on Google चाणक्य नीति में आगे कहते हैं कि शादीशुदा जीवन में कई बार धैर्य की परीक्षा होती है और गुस्सा भी आ सकता है. ऐसे समय में अपने गुस्से पर काबू रखना बेहद जरूरी है. गुस्से में किए गए काम बाद में पछतावे का कारण बन सकते हैं और माफी भी कई बार जख्म नहीं भर पाती. आपका गुस्सा कई बड़े नुकसान का कारण बन सकते हैं इसलिए हमेशा शांत रहकर ही बात करें. चाणक्य नीति में कहते हैं कि हर शादी में कुछ बातें निजी होती हैं, जिन्हें बाहर नहीं बताना चाहिए. अपने पार्टनर की पर्सनल बातें दूसरों से साझा करने से विवाद हो सकते हैं और विश्वास कमजोर पड़ सकता है. अगर विश्वास टूट गया, तो खुलकर बातचीत भी कम हो जाएगी. कई बार पति-पत्नी एक दूसरे की बातों को अपने घरवालों को फोन के जरिए बता देते हैं और बात वहीं से खराब होना शुरू हो जाती है. चाणक्य नीति में अंत में कहते हैं कि प्यार सुखी शादी का सबसे जरूरी हिस्सा है. रोजमर्रा की भागदौड़ में इतना व्यस्त ना हो जाएं कि एक-दूसरे के साथ समय बिताना भूल जाएं. जब भी मौका मिले, साथ बैठें. मीठी बातें करें और अपने रिलेशन को मजबूत करें, चाहे वह सोने से पहले ही क्यों ना हो. छोटी-छोटी चीजों पर बात करें और एक दूसरे को समझें भी. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। Source link

Scroll to Top