भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

झारखंड

मई में मनमोहक… भीषण गर्मी में टूरिस्ट जुटा रहा पनसुवां डैम

भास्कर न्यूज| चाईबासा रूरल टूरिज्म की दिशा में बढ़ रहे झारखंड के शानदार डेस्टिनेशन मानसून के अलावा ग्रीष्मकाल में भी प. सिंहभूम में कई ठिकाने हंै। जिले का सोनुआ प्रखंड स्थित पनसुवां डैम और कराईकेला का नाकटी डैम इन दिनों टूरिस्ट के लिए बेहतर डेस्टिनेशन हैं। पनसुवां डैम के फोटोग्राफ्स सोशल मीडिया में ट्रेंड कर रहा है। जिसके कारण मई माह की गर्मी में भी टूरिस्टों की पसंद पनसुवां डैम बना हुआ है। शाम के वक्त शानदार मौसम बना रहता है। पहाड़ी किनारे में दिन भर की तपिश के बाद अथाह जल के बीच वोटिंग का अलग ही मजा है। पर्यटन विभाग यहां के एक टापू में रेस्टोरेंट बनाने की योजना बना रहा है। लिगिरदा स्वैंप जैव विरासत स्थल में शामिल : झारखंड वन विभाग की ओर से जैव विरासत स्थल के रूप में 19 स्थल चयनित किया गया है। इसमें सारंडा का लिगिरदा स्वैंप भी शामिल है। यहां पेड़ पौधे व अन्य संकटग्रस्त प्रजातियों के संरक्षण और अनुसंधान के जैव विविधता बोर्ड संरक्षित करेगा। प्राकृतिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित व संरक्षित करने के लिए इसका चयन हुआ है। मेघाहातुबुरू में बनेगा इको टूरिज्म पार्क : सारंडा के खूबसूरत वादियों में बसे मेघाहातुबुरू में छह एकड़ में इको-टूरिज्म पार्क बनाने की तैयारी चल रही है। पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की एक घोषणा के अनुसार मेघाहातुबुरू में लगभग छह एकड़ जमीन चिह्नित की गई है, जहां प्राकृतिक वातावरण के अनुरूप इको रिजॉर्ट और आधुनिक पर्यटन सुविधाएं तैयार की जाएंगी। राज्य सरकार दूरस्थ क्षेत्रों में सड़क, पर्यटन और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर काम कर रही है। पिछले दिनों मंत्री ने मेघाहातुबुरू का दौरा जिले के उपायुक्त और अन्य अधिकारियों के साथ किया था। पर्यटकों के ठहरने, घूमने की व्यवस्था होगी। Source link

ताज़ा खबर

जम्मू: बनने लगा बजरंग बली का मंदिर, 71 फिट ऊंची होगी मूर्ति,...

जम्मू कश्मीर के डोडा जिले के भद्रवाह में वजीर कोटली टॉप पर 71 फीट ऊंची भगवान श्री बजरंगबली की भव्य प्रतिमा का निर्माण शुरू हो गया है. इस धार्मिक परियोजना में मजदूरों के साथ स्थानीय लोग भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. जय श्री राम और जय बजरंगबली के जयकारों के बीच शुरू हुए इस निर्माण कार्य पर करीब 2 से 3 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. प्रतिमा बनने में लगभग 2 से 3 साल लगेंगे. इस विशाल धार्मिक स्थल को भविष्य में भद्रवाह के प्रमुख आस्था और पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी की जा रही है. Source link

झारखंड

जच्चा-बच्चा की मौत मामले के बाद से स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने में जुटा...

भास्कर न्यूज| सरायकेला राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 4 मई को प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत के बाद जिला प्रशासन स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गंभीर हो गया है। इसी क्रम में उपायुक्त द्वारा जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं अन्य स्वास्थ्य संस्थानों की व्यवस्था सुधारने को लेकर विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जारी आदेश में स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यशैली की शिथिलता, प्रशासनिक निष्क्रियता तथा विभिन्न अनियमितताओं पर चिंता जताते हुए स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर संचालन पर जोर दिया गया है। आदेश के तहत सदर अस्पताल सरायकेला एवं अनुमंडलीय अस्पताल चांडिल के लिए संबंधित अनुमंडल पदाधिकारियों को सह प्रशासक के रूप में अधिकृत किया गया है। वहीं प्रखंड स्तर के सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के निरीक्षण की जिम्मेदारी संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों को सौंपी गई है। निर्देश में कहा गया है कि सभी अधिकृत सह प्रशासक नियमित रूप से स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान अस्पतालों में साफ-सफाई, दवा उपलब्धता, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति, उपकरणों की कार्यशीलता, प्रसव कक्ष की व्यवस्था, वार्ड प्रबंधन तथा मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की विशेष रूप से जांच की जाएगी। उपायुक्त ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक अभिलेख एवं सूचनाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं हो। उपायुक्त की इस पहल को राजनगर घटना के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि नियमित निगरानी एवं जवाबदेही तय होने से जिले के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार देखने को मिलेगा। Source link

झारखंड

बकरीद को लेकर उपायुक्त व एसपी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दिए दिशा-निर्देश

भास्कर न्यूज| सरायकेला 28 मई को मनाए जाने वाले बकरीद पर्व को लेकर रविवार की शाम सरायकेला थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी उपस्थित थे। बैठक में शहर के विभिन्न मोहल्लों के गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधि एवं शांति समिति के सदस्य शामिल थे। बैठक में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। थाना प्रभारी ने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह व असामाजिक गतिविधियों पर प्रशासन की विशेष नजर रहेगी। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। साथ ही सोशल मीडिया पर भड़काऊ अथवा अफवाह फैलाने वाले पोस्ट पर विशेष निगरानी रखने की बात कही गई। ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई। बैठक में बिजली एवं पेयजल व्यवस्था को लेकर भी चर्चा हुई। राजबांध बस्ती के लोगों ने मांग की कि बकरीद के दिन सुबह 6:30 बजे से पूर्व पानी की सप्लाई सुनिश्चित की जाए, ताकि नमाज एवं पर्व की तैयारियों में लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस पर संबंधित विभाग को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश देने की बात कही गई। नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि सभी समुदाय के लोग मिल-जुलकर पर्व मनाएं और शहर की शांति एवं सौहार्द बनाए रखें। अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक आज आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक 25 मई को पूर्वाह्न 11:30 बजे अनुमंडल सभागार में आयोजित की जाएगी। बैठक में अनुमंडल क्षेत्र के सभी शांति समिति सदस्यों, जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति रहेगी। बैठक में बकरीद पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, बिजली-पानी, साफ-सफाई तथा यातायात व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही पर्व के दौरान आपसी भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। प्रशासन की ओर से सभी शांति समिति सदस्यों से समय पर बैठक में उपस्थित होकर अपने सुझाव देने की अपील की गई है, ताकि पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके। चाईबासा| जिले के उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अमित रेनू की संयुक्त अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आगामी त्योहार ईद-उल-जोहा (बकरीद) के दौरान जिले में उचित विधि-व्यवस्था संधारण से संबंधित बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान चाईबासा एवं चक्रधरपुर में कंट्रोल रूम का गठन कर सूचना संकलित करने को कहा गया है। किसी भी संदिग्ध सूचना पर त्वरित कार्रवाई करें। नियमित रूप से धार्मिक स्थलों एवं संवेदनशील चौक-चौराहों का अनुश्रवण करें तथा क्षेत्र के स्थानीय जनप्रतिनिधि, मानकी, मुंडा, मुखिया आदि से समन्वय स्थापित करें। सोशल मीडिया पर अफवाह नहीं फैले इसका ध्यान रखा जाए। Source link

ताज़ा खबर

Aaj ka Kanya Rashi: ठीक दोपहर बाद बदलेगा कन्या राशि का मिजाज,...

Last Updated:May 26, 2026, 00:17 IST Aaj ka Kanya Rashifal 22 May 2026: आज कन्या राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत थोड़ी उतार-चढ़ाव भरी रह सकती है, लेकिन दोपहर बाद किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है.ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल के अनुसार हनुमान जी के आसान उपाय करने से तनाव दूर होगा और रुके काम बनने लगेंगे. ख़बरें फटाफट देवघर: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है, लेकिन दोपहर के बाद समय पूरी तरह आपके पक्ष में जाता दिखाई दे रहा है. ज्योतिष शास्त्र में दैनिक राशिफल ग्रहों की चाल, नक्षत्र और पंचांग के आधार पर निकाला जाता है. ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. साथ ही हस्त नक्षत्र और सिद्धि योग का शुभ संयोग बन रहा है. सबसे खास बात यह है कि चन्द्रमा आज कन्या राशि में संचार कर रहा है, जिसका प्रभाव सीधे कन्या राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा. क्या कहते है देवघर के ज्योतिषाचार्य देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल के अनुसार दिन की शुरुआत थोड़ी सामान्य और संभलकर चलने वाली रहेगी. खासकर दोपहर से पहले आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने की जरूरत होगी. छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है, इसलिए किसी भी विवाद से दूर रहने की सलाह दी जाती है. अगर आप नौकरी करते हैं तो कार्यस्थल पर किसी सहकर्मी से बहस करने से बचें. वहीं व्यापार करने वाले लोगों को भी दिन के शुरुआती समय में बड़ा धन निवेश करने से बचना चाहिए. जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान दे सकता है. दोपहर बाद समय मे होगा अचानक बदलाव हालांकि परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि दोपहर के बाद ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में मजबूत होने लगेगी. धीरे-धीरे रुके हुए काम आगे बढ़ेंगे और मन में सकारात्मक ऊर्जा महसूस होगी. जिन लोगों का पैसा कहीं फंसा हुआ है, उन्हें राहत मिलने के संकेत हैं. व्यापार में भी शाम तक स्थिति बेहतर होती दिखाई दे रही है. पुराने ग्राहकों से फायदा मिल सकता है और नए काम की शुरुआत की योजना भी बन सकती है. घर का माहौल सामान्य रहेगापारिवारिक जीवन की बात करें तो आज घर का माहौल सामान्य और शांत रहने वाला है. जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर थोड़ी अनबन हो सकती है, लेकिन समझदारी से मामला जल्दी सुलझ जाएगा. परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा और घर में सकारात्मक वातावरण बना रहेगा. बच्चों की तरफ से कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है, जिससे मन खुश रहेगा. मन आज शांत रहेगाआज का दिन मानसिक रूप से भी राहत देने वाला रहेगा. दोपहर बाद मन शांत रहेगा और तनाव कम महसूस होगा. लंबे समय से चल रही चिंता से थोड़ी राहत मिल सकती है. शाम के समय दोस्तों या परिवार के साथ घूमने का प्लान बन सकता है. मनपसंद भोजन खाने का मौका मिलेगा और दिन का अंत खुशी के साथ होगा. स्वास्थ्य के लिहाज से भी शाम का समय बेहतर रहेगा और शरीर में ताजगी महसूस होगी. करें ये उपाय सुबह स्नान के बाद हनुमान जी के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाएं.हनुमान चालीसा का पाठ करें, इससे मन शांत रहेगा और नकारात्मकता दूर होगी.“ॐ हं हनुमते नमः” मंत्र का 108 बार जाप करना शुभ रहेगा. About the Author Amit ranjan मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Deoghar,Jharkhand Source link

झारखंड

कार्यकर्ताओं की भूमिका बढ़ाने पर मंथन किया

भास्कर न्यूज|लोहरदगा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी प्रभारी आलोक कुमार दूबे प्रभारी बनने के बाद पहली बार लोहरदगा पहुंचे। उनके आगमन पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुखेर भगत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बुके देकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र भवन में संगठनात्मक बैठक जिला अध्यक्ष सुखैर भगत की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती को लेकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव रखे। बैठक में संगठन विस्तार, कमेटी के पदाधिकारियों के चयन सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस महासचिव आलोक कुमार दूबे ने कहा कि गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्य को लेकर कांग्रेस पार्टी गंभीर व सजग है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के बीएलए-2 सभी बूथों पर नियुक्त किए गए हैं और उनकी जिम्मेदारी काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने निर्देश दिया कि एक सप्ताह के अंदर बीएलए-2 की बैठक बुलाकर प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाए, ताकि मतदाता पुनरीक्षण कार्य को प्रभावी व व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जा सके। लोहरदगा जाने के क्रम में आलोक दूबे एसआइआर प्रक्रिया को देखने 3 मतदान केंद्रों पर भी गया, जहां मैपिंग की स्थिति की जानकारी ली। लगभग 15-20 बूथों पर एसआइआर कार्य नहीं दिखा, जिसकी सूचना मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को भी उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंनें कहा ऐसा भी नहीं है कि एसआइआर के कार्य नहीं हो रहे होंगे, कांग्रेस पार्टी आम जनों से अपील करती है मैपिंग कराने में लापरवाही नहीं बरतें। बैठक में कांग्रेस संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की भूमिका बढ़ाने व आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी विस्तृत मंथन किया गया। मौके पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष सुखैर भगत, प्रदेश प्रतिनिधि नेसार अहमद, पूर्व जिलाध्यक्ष सजीद अहमद,सांसद निजी सहायक आलोक साहू, जिला उपाध्यक्ष मोहन दुबे, महासचिव शाहिद अहमद बेलू, पवन गौतम, नूर महम्मद, जिला सोशल मीडिया प्रभारी प्रकाश उरांव, ओबीसी स्टेट कोआर्डिनेटर संतोष महतो, कुणाल अभिषेक, युवा जिलाध्यक्ष दानिश अली, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष मनौवर आलम, प्रखंड अध्यक्ष जुगल भगत, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष मोज्जमील अंसारी, सेवादल जिलाध्यक्ष शंभू प्रजापति, मंडल अध्यक्ष हामीद अंसारी, किशोर साहू, सुनील राम, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रुस्तम अंसारी, परवेज आलम, सेराज अंसारी, लाल राजेश नाथ साहदेव, शैलेश कुमार, समन फैजान आदि उपस्थित थे। Source link

झारखंड

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने आर्य वीरांगनाओं का किया उत्साहवर्धन

लोहरदगा| गुरुकुल शांति आश्रम में आर्यवीर दल झारखंड प्रदेश के बैनर तले 21 मई से 26 मई 2026 तक आयोजित होने वाले रानी लक्ष्मीबाई आर्य वीरांगना शिविर 2026 का आयोजन रविवार को तीसरे दिन भी हुआ। इस दौरान केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री भारत सरकार संजय सेठ ने प्रशिक्षण में भाग ले रहे आर्य वीरांगनाओं को संबोधित कर उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार आने वाले समय में रक्षा के क्षेत्र में सेना अध्यक्ष जैसे श्रेष्ठतम पदों में भी महिलाओं को मौका देने जा रही है। चाहे वह शिक्षा हो या राष्ट्र के सेना सभी श्रेणियां में महिलाओं का भागीदारी बढ़ी है। भारत सरकार ने सभी क्षेत्रों में महिलाओं के लिए स्थान बढ़ाया है ताकि भारत के सभी क्षेत्रों से महिला प्रतिभाओं को सम्मान मिले और अवसर मिल सके। उन्होंने गुरुकुल शांति आश्रम के आचार्य आचार्य शरद चंद्र आर्य की प्रशंसा करते हुए बताया कि यह बेहद नेक एवं श्रेष्ठतम कार्य में से एक है। आज जहां लोग नवरात्र में महिलाओं की पूजा करते हैं और फिर सामान्य स्थिति में आ जाते हैं। ऐसे समय में विभिन्न जिलों के आर्य वीरांगनाओं को उनके शारीरिक, स्वास्थ्य, व्यायाम, योग प्राणायाम, लाठी चलाना, भाला चलाना, आत्मरक्षक की विभिन्न जानकारी, उन्हें प्रतिभावान बनाना, चारित्रिक गुणों एवं बौद्धिक स्तर पर उन्हें श्रेष्ठतम जानकारी प्रदान करना बेहद श्रेयस्कर काम है। इसके पूर्व गुरुकुल शांति आश्रम परिवार, आर्य वीर दल, वनवासी महिला समिति एवं गुरुकुल शांति आश्रम के आचार्य के नेतृत्व में उनको पुष्पुच्छ व अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित एवं स्वागत किया गया। Source link

ताज़ा खबर

Aaj ka Vrishchik Rashi: वृश्चिक राशि वालों को मिलने वाली है बड़ी...

Last Updated:May 26, 2026, 00:06 IST Aaj ka Vrishchik Rashifal 26 may 2026: वृश्चिक राशि वालों के लिए 26 मई का दिन तरक्की और मुनाफे की सौगात लेकर आ रहा है. जहां एक ओर नौकरी में नई जिम्मेदारी और अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं. वहीं दूसरी ओर विवादों से दूरी बनाए रखना ही आज आपकी सफलता की कुंजी होगी. जानिए आज के खास उपाय. सीतामढ़ी: आज यानी 26 मई 2026 का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए एक बहुत बड़ा और सकारात्मक संकेत लेकर आया है. ग्रहों की विशेष स्थिति के कारण आज आपकी छुपी हुई प्रतिभा और ताकत दुनिया के सामने उजागर हो सकती है. समाज और कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और लोग आपकी क्षमताओं का लोहा मानेंगे. यदि आप लंबे समय से किसी बड़े बदलाव का इंतजार कर रहे थे. तो आज आपकी आंतरिक ऊर्जा आपको सफलता के एक नए शिखर पर ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार है. ऐसा रहेगा करियर और व्यापारकरियर और व्यापार की दृष्टिकोण से आज का दिन बेहद भाग्यशाली रहने वाला है. जाने-माने ज्योतिषाचार्य रूपेश चौबे के अनुसार, आज नौकरीपेशा और व्यापारी दोनों ही वर्ग के लोगों को उन्नति के शानदार अवसर प्राप्त हो सकते हैं. कार्यस्थल पर आपको कोई नई और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, जो भविष्य में आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगी. व्यापार में भी नए सौदे और बड़ा मुनाफा मिलने के मजबूत योग बन रहे हैं. हालांकि, आपको सहकर्मियों या साझेदारों के साथ किसी भी तरह की व्यर्थ बहसबाजी से बचना होगा. नहीं तो हाथ आया मौका निकल सकता है. आज होगा अचानक धन लाभआर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके पक्ष में झुका हुआ दिखाई दे रहा है. वृश्चिक राशि के जातकों को आज अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता है या फिर लंबे समय से अटका हुआ पुराना पैसा वापस मिल सकता है. आर्थिक स्थिति मजबूत होने से मन प्रसन्न रहेगा. लेकिन इसके साथ ही सितारों की यह भी चेतावनी है कि आज के दिन किसी भी प्रकार का बड़ा जोखिम लेने से सख्त परहेज करें. सट्टेबाजी या बिना सोचे-समझे किए गए निवेश से आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है, इसलिए सतर्कता बनाए रखें. कैसा रहेगा पारिवारिक और प्रेम संबंध?पारिवारिक जीवन और प्रेम संबंधों की बात करें तो आज आपके घर-परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा.  जीवनसाथी और परिवार के सदस्यों के साथ आपसी तालमेल और प्रेम गहरा होगा. जिससे मानसिक शांति मिलेगी. आज के दिन को और अधिक शुभ बनाने के लिए आपका लकी रंग लाल और लकी नंबर 8 रहेगा. आज के विशेष उपाय के रूप में आपको हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए और काले कुत्ते को रोटी खिलानी चाहिए. अंत में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यदि आज आप पूरे दिन अपना आत्मविश्वास बनाए रखते हैं, तो हर परिस्थिति आपके फेवर में रहेगी. About the Author Amit ranjan मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Sitamarhi,Bihar Source link

झारखंड

शॉर्ट सर्किट ने उजाड़ दिया आशियाना, 20 हजार नकद समेत डेढ़ लाख...

भास्कर न्यूज | धालभूमगढ़ धालभूमगढ़ प्रखंड क्षेत्र के जोड़शोल गांव स्थित बाघाशोल टोला में रविवार सुबह अचानक लगी आग ने एक गरीब परिवार का सब कुछ छीन लिया। शॉर्ट सर्किट से लगी आग में सुकेश बास्के का टाली घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। हादसे में घर में रखे नगद 20 हजार रुपए समेत घरेलू उपयोग के लगभग सभी सामान जल गए। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए पानी डालकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर का अधिकांश सामान राख में तब्दील हो चुका था। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह सुकेश बास्के अपने परिवार के साथ मॉर्निंग वॉक के लिए घर से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान घर में अचानक आग लग गई। आसपास के लोगों ने घर से धुआं और आग की लपटें उठती देख शोर मचाया। देखते ही देखते आग ने पूरे टाली घर को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और बाल्टी तथा पाइप के सहारे पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी प्रयास के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। पीड़ित सुकेश बास्के ने बताया कि आग लगने से घर में रखा आलमीरा, पलंग, टेबल, फ्रिज, धान, चावल, बर्तन, कपड़े समेत दैनिक उपयोग के सभी सामान जल गए। घर में रखा नगद 20 हजार रुपए भी आग की भेंट चढ़ गया। उन्होंने बताया कि परिवार में पत्नी सलमा बास्के के अलावा दो छोटे बेटे हैं, जिनमें एक की उम्र आठ वर्ष और दूसरे की उम्र चार वर्ष है। घटना के बाद पूरा परिवार सदमे में है। ग्रामीणों के अनुसार आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल राहत एवं मुआवजा देने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि गरीब परिवार की पूरी जमा-पूंजी और आशियाना जल जाने से उनके सामने रहने और खाने तक का संकट खड़ा हो गया है। घटना के बाद गांव में लोगों की भीड़ जुटी रही। पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि आगजनी में करीब डेढ़ लाख रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है। धालभूमगढ़ विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने जोड़शोल गांव के बाघाशोल टोला पहुंच कर अग्नि पीड़ित परिवार से मिल कर जानकारी लिए। इस दौरान विधायक ने तत्काल तिरपाल तथा आर्थिक राशि देकर सहयोग किया तथा हर तरह जल्द से जल्द सरकारी लाभ दिलाने का आश्वासन भी दिया। इस दौरान उन्होंने अंचल अधिकारी तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी को फोन कर हर संभव सरकारी जो लाभ मिलने वाला है जल्द से जल्द दिलाने का निर्देश दिए।। जानकारी हो कि रविवार सुबह सुकेश बास्के का टाली घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग जाने के कारण घर का सारा सामान स्कूली प्रमाण पत्र, समेत अन्य कागजात भी जलकर खाक हो गया है। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख देवला हांसदा,जिला उपाध्यक्ष प्रणव महतो, सुशील मुर्मू, प्रखंड उपाध्यक्ष धीरेन पाल,प्रखंड सचिब नरेन् सोरेन, बिनोद चौबे, वार्ड मेंबर कोदााराम मुण्डा आदि उपस्थित थे। Source link

झारखंड

कभी उग्रवाद से थी पहचान, अब आम की खुशबू से महक रहा...

महेंद्र साव | धालभूमगढ़ एक समय था जब धालभूमगढ़ प्रखंड की अंतिम सीमा पर स्थित रावताड़ा पंचायत का नुआग्राम उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र के रूप में जाना जाता था। लोग इस गांव की ओर जाने से भी डरते थे। लेकिन अब वही नुआग्राम अपनी नई पहचान गढ़ रहा है। गांव के किसान बीरा टुडू ने अपनी मेहनत और मनरेगा योजना के सहयोग से बंजर टांड़ जमीन को आम के हरे-भरे बाग में बदल दिया है। आज उनके बागान में आम की भरपूर पैदावार हो रही है और वे बाजार तलाशने में जुट गए हैं। किसान बीरा टुडू ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2018-19 में मनरेगा योजना के तहत दो एकड़ जमीन पर आम बागवानी की शुरुआत की गई थी। उस समय लगभग 3 लाख 60 हजार रुपए की लागत से 236 आम के पौधे लगाए गए थे। बागवानी में मुख्य रूप से आम्रपाली और मल्लिका किस्म के पौधे लगाए गए, जो अब पूरी तरह फल देने लगे हैं। बीरा टुडू ने कहा कि शुरुआती वर्षों में पौधों की देखभाल करना काफी चुनौतीपूर्ण था, लेकिन लगातार मेहनत और देखरेख के कारण अब बागवानी बेहतर परिणाम दे रही है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष भी पेड़ों में आम लगे थे, लेकिन इस बार उत्पादन काफी अधिक हुआ है। हर पेड़ पर 20 से 40 किलो तक आम : इस वर्ष बागान के लगभग हर पेड़ में 20 से 40 किलो तक आम का उत्पादन हुआ है। पेड़ों पर लटकते आमों को देखकर आसपास के किसान भी काफी उत्साहित हैं। गांव के लोग अब इसे रोजगार और आत्मनिर्भरता का मजबूत माध्यम मानने लगे हैं। बीरा टुडू का कहना है कि यदि किसानों को सही मार्गदर्शन और सरकारी सहयोग मिले तो टांड़ और अनुपजाऊ जमीन पर भी अच्छी खेती और बागवानी संभव है। उन्होंने कहा कि अब वे आम बेचने के लिए बाजार की तलाश कर रहे हैं ताकि उचित मूल्य मिल सके। वित्तीय वर्ष 2018-19 में रावताड़ा पंचायत में दो किसानों के यहां मनरेगा के तहत आम बागवानी की शुरुआत की गई थी। अब इसका सकारात्मक परिणाम सामने आने लगा है। क्षेत्र के कई किसान इस मॉडल को देखकर प्रेरित हो रहे हैं और बागवानी की ओर रुचि दिखा रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि जो इलाका कभी भय और उग्रवाद की पहचान से जाना जाता था, आज वहां खेती और बागवानी की नई उम्मीद दिखाई दे रही है। इससे गांव की आर्थिक स्थिति में भी धीरे-धीरे बदलाव आ रहा है। आम बिक्री को लेकर प्रशासन भी सक्रिय : आम उत्पादकों को उचित बाजार और सही कीमत दिलाने को लेकर प्रशासन भी सक्रिय हुआ है। उपायुक्त कार्यालय में हाल ही में क्रेता और विक्रेताओं की एक सामान्य बैठक आयोजित की गई, जिसमें किसानों की उपज को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने पर चर्चा हुई। ग्रामीणों का मानना है कि यदि इसी तरह सरकारी योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचता रहा, तो आने वाले समय में नुआग्राम और रावताड़ा पंचायत पूरे क्षेत्र के लिए बागवानी का मॉडल बन सकता है। Source link

Scroll to Top