भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

झारखंड

निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 40 लोग हुए लाभान्वित

लोहरदगा|जिला सेवा भारती के द्वारा चुन्नीलाल स्कूल परिसर में प्रत्येक रविवार को लगातार 206वें सप्ताह के रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के शुभारंभ जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, हड्डी एवं नस के विशेषज्ञ डा मृत्युंजय कुमार, सचिव संजय चौधरी व रामचंद्र गिरी ने भारत माता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया। शिविर में 40 लोगों ने स्वास्थ्य संबंधित जांच कराकर लाभान्वित हुए। वहीं शिविर में हीमोग्लोबिन, यूरिक एसिड, ब्लड ग्रुप, ब्लड शुगर, बीपी, वजन, हार्टबीट एवं ऑक्सीजन लेवल जैसी महत्वपूर्ण जांचें पूरी तरह निशुल्क की गई। इसके अलावा अन्य स्वास्थ जांचें आधे खर्च पर ही कराई गई। जिला अध्यक्ष ने कहा कि सेवा ही परमो धर्म है। आवश्यकता पड़ने पर जरूरतमंदों एवं असहायों के घर तक जाकर उन्हें अपनी सेवा पहुंचाएंगे। डॉ. मृत्युंजय कुमार ने कहा कि बेवजह धूप में बाहर न निकले। कच्चे आम का पानी, सत्तू का सेवन करें। साथ ही ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। इसके अलावा उन्होंने ज्यादा तेल मसालों से बने खाने-पीने की चीजों में सतर्कता बरतने की सलाह दी। मौके पर अतुल सर्राफ, अंजलि सर्राफ, सच्चिदानंद अग्रवाल, दुर्गा सोनी, पद्मलोचन लाल अग्रवाल, आरुणि कुमारी, बिंदेश्वरी मिस्त्री, विष्णु लोहार, गोपाल महतो, अनूप महतो, गोपाल प्रसाद, अर्चना देवी, सुबोध महतो, अशोक अग्रवाल, सुषमा देवी, नंदलाल कसेरा, प्रकाश गुप्ता, तपेश्वर प्रसाद, किशोर अग्रवाल, मनोज अग्रवाल मौजूद थे। Source link

झारखंड

अंजुमन इस्लामिया अदलिया कमेटी में 4 मामलों की सुनवाई, एक का निपटारा,...

भास्कर न्यूज|लोहरदगा लोहरदगा में सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे को मजबूत करने की दिशा में अंजुमन इस्लामिया लोहरदगा की अदलिया कमिटी लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है। रविवार को अंजुमन कार्यालय में सदर अब्दुल रउफ अंसारी, सेक्रेटरी शाहिद अहमद बेलू, नाइब सदर सैयद आरीफ हुसैन बबलू, सहसचिव अल्ताफ कुरैशी, ऑफिस सेक्रेटरी मौलवी अबुल कलाम तैगी, मोहम्मद असगर तैगी, यासीन कुरैशी, हैदर अली व सिराज अंसारी की मौजूदगी में अदलिया कमिटी द्वारा चार महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई की गई। इनमें एक मामले का आपसी सहमति से निष्पादन कर दिया गया, जबकि दो मामले जजमेंट के करीब पहुंच चुके हैं। पहला मामला हिसरी बनाम लावागांई के बीच जमीन विवाद का था, जिसकी सुनवाई के बाद दोनों पक्षों की सहमति से मामले का निपटारा कर दिया गया। दूसरा मामला कुरैशी मोहल्ला के दो पक्षों के बीच जमीन विवाद से जुड़ा रहा, जिसमें सुनवाई के बाद अगली तारीख निर्धारित की गई। तीसरा मामला पावरगंज क्षेत्र का पति-पत्नी के बीच आपसी मतभेद से संबंधित था, जिसमें दोनों पक्षों की बातें सुनने के बाद अगली सुनवाई की तिथि तय की गई। वहीं चौथा मामला टीपू सुल्तान चौक क्षेत्र के आपसी विवाद का था, जिस पर भी विस्तृत सुनवाई के बाद अगली तारीख दी गई। इसके अलावा अदलिया कमिटी ने 4 अन्य मामलों पर भी चर्चा की और जांच प्रक्रिया पूरी कर जल्द निष्पादन का भरोसा दिलाया। मौके पर सदर अब्दुल रउफ अंसारी ने जिले के मुस्लिम समाज से अपील करते हुए कहा कि आपसी विवादों को थाना, कोर्ट-कचहरी ले जाने से पहले अपने-अपने अंजुमन से संपर्क करें। यदि वहां समाधान नहीं निकलता है तो अंजुमन इस्लामिया लोहरदगा की अदलिया कमिटी में आएं, जहां निष्पक्ष और सौहार्दपूर्ण तरीके से मामलों को सुलझाने का प्रयास किया जाता है। सेक्रेटरी शाहिद अहमद बेलू ने कहा कि अदलिया कमिटी में सुलहनीय मामलों की सुनवाई आपसी सहमति और समझौते के आधार पर की जाती है। यहां किसी की हार या जीत नहीं होती, बल्कि रिश्तों को बचाने और समाज में भाईचारा कायम रखने पर जोर दिया जाता है। Source link

ताज़ा खबर

जम्मू में ‘लुंगी गैंग’ की दहशत, रात में करते हैं घरों की...

होमताजा खबरदेश जम्मू में ‘लुंगी गैंग’ की दहशत, रात में करते हैं घरों की रेकी, फ‍िर… Last Updated:May 25, 2026, 20:41 IST जम्मू में इन दिनों संदिग्ध ‘लुंगी गैंग’ को लेकर दहशत का माहौल है. आरोप है कि यह गैंग रात के अंधेरे में कॉलोनियों और घरों की रेकी करता है और मौका मिलते ही वारदात को अंजाम देता है. कई इलाकों में लोगों ने संदिग्ध गतिविधियों के वीडियो भी शेयर किए हैं, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं. जम्‍मू में लुंगी गैंग की दशहत है. जम्मू के सैनिक कॉलोनी इलाके में बीती रात कुछ संदिग्ध युवक लुंगी पहनकर गलियों और घरों के आसपास घूमते नजर आए, जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों का आरोप है कि ये युवक घरों की रेकी कर रहे थे और देर रात संदिग्ध गतिविधियों में शामिल थे. इलाके के लोगों ने बताया कि कुछ युवक घरों के बाहर रुक-रुक कर इधर-उधर देख रहे थे, जिसके बाद लोगों को शक हुआ. कई लोगों ने इनकी वीडियो और तस्वीरें भी अपने मोबाइल में रिकॉर्ड की हैं. घटना के बाद स्थानीय लोग सतर्क हो गए हैं और रात के समय गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं. निवासियों ने पुलिस प्रशासन से इलाके में पेट्रोलिंग तेज करने और संदिग्ध लोगों की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है. फिलहाल पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन लोगों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील की जा रही है. दो साल पहले यूपी में भी द‍िखा था खौफ इस तरह की घटनाओं को लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में पहले भी अफवाहें और डर का माहौल बनता रहा है. साल 2018 में मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक में “लुंगी गैंग” को लेकर कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, जिनमें दावा किया गया था कि कुछ लोग रात में कॉलोनियों की रेकी कर चोरी और लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते हैं. वहीं 2022 में उत्तर प्रदेश के कुछ शहरों और दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में भी इसी तरह के संदिग्ध गिरोह की चर्चाएं सामने आई थीं. हालांकि कई मामलों में पुलिस जांच के बाद अफवाह और वास्तविक घटनाओं में फर्क भी सामने आया था, लेकिन रात में संदिग्ध तरीके से घूमते लोगों ने स्थानीय निवासियों में डर जरूर पैदा किया था. युवाओं की टीमें कर रहीं गश्त जम्मू के सैनिक कॉलोनी इलाके में सामने आई ताजा घटना के बाद लोगों ने खुद ही रात में निगरानी बढ़ानी शुरू कर दी है. कई मोहल्लों में युवकों की टीमें बनाकर रात के समय गश्त की जा रही है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत नजर रखी जा सके. स्थानीय लोगों का कहना है कि हाल के दिनों में चोरी और रेकी की घटनाओं की खबरों के कारण लोग पहले से ही सतर्क हैं, ऐसे में देर रात अज्ञात युवकों का गलियों में घूमना चिंता बढ़ाने वाला है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद आसपास के इलाकों में भी लोग अलर्ट हो गए हैं. वायरल वीड‍ियो की पड़ताल फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और वायरल वीडियो की पड़ताल की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि बिना पुष्टि के किसी भी तरह की अफवाह फैलाने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे अनावश्यक दहशत फैल सकती है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत स्थानीय थाने या कंट्रोल रूम को सूचना दें. साथ ही रात के समय अकेले बाहर निकलने से बचने और मोहल्लों में सीसीटीवी व सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने की सलाह भी दी गई है. About the Author Gyanendra Mishra Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Jammu,Jammu,Jammu and Kashmir Source link

झारखंड

सोरेन परिवार से कौन जाएगा दिल्ली? ये 2 नाम रेस में सबसे...

Last Updated:May 25, 2026, 20:52 IST Jharkhand Rajya Sabha Chunav: झारखंड की राजनीति में एक बार फिर बड़ा सस्पेंस गहराता जा रहा है. 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव से पहले सत्ताधारी गठबंधन के भीतर अंदरूनी हलचल तेज हो गई है. दो सीटों को लेकर दावेदारी की रेस ने नया मोड़ ले लिया है और सबसे ज्यादा चर्चा उस ‘खाली कुर्सी’ को लेकर है, जिस पर एक बड़े राजनीतिक परिवार की नजर बताई जा रही है. पार्टी के भीतर दो चेहरों को लेकर जोरदार मंथन चल रहा है, जबकि दूसरी सीट पर सहयोगी दलों की रणनीति भी तेज हो गई है. अंतिम फैसला INDIA गठबंधन की बैठक में होगा. ख़बरें फटाफट झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर 18 जून को चुनाव होना है. रांची. झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर 18 जून को चुनाव होना है. चुनाव की तारीख सामने आते ही सत्ताधारी गठबंधन के भीतर दावेदारों की सक्रियता बढ़ गई है. खासकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के भीतर दोनों सीटों को लेकर मंथन तेज हो गया है. राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि खाली हुई दो सीटों में से एक सीट सोरेन परिवार के खाते में जाना लगभग तय माना जा रहा है. दरअसल, गुरुजी शिबू सोरेन की खाली हुई सीट पर परिवार से किसी चेहरे को राज्यसभा भेजने की तैयारी चल रही है. इसी को लेकर अब दो नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं- अंजनी सोरेन और कल्पना सोरेन. अंजनी सोरेन के नाम की चर्चा क्यों? सूत्रों के मुताबिक शिबू सोरेन की बेटी अंजनी सोरेन के नाम पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है. अंजनी सोरेन फिलहाल ओडिशा की राजनीति में सक्रिय मानी जाती हैं और लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़ी रही हैं. माना जा रहा है कि पार्टी उन्हें राष्ट्रीय राजनीति में बड़ी भूमिका देने की तैयारी कर सकती है. राजनीतिक जानकारों का कहना है कि शिबू सोरेन की विरासत को परिवार के भीतर ही बनाए रखने की रणनीति के तहत अंजनी सोरेन को राज्यसभा भेजा जा सकता है. इससे संथाल परगना और आदिवासी राजनीति में भी पार्टी को भावनात्मक बढ़त मिलने की उम्मीद है. कल्पना सोरेन का नाम भी चर्चा में वहीं दूसरी ओर कल्पना सोरेन का नाम भी पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच तेजी से चर्चा में है. पिछले कुछ महीनों में कल्पना सोरेन ने जिस तरह राजनीतिक सक्रियता दिखाई है, उसके बाद उन्हें पार्टी के भविष्य के बड़े चेहरे के रूप में देखा जा रहा है. हालांकि फिलहाल वह झारखंड के गांडेय विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अगर पार्टी भविष्य की रणनीति को ध्यान में रखकर फैसला करती है, तो कल्पना सोरेन को दिल्ली भेजकर राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने की कोशिश की जा सकती है. कुछ लोग इसे आगामी विधानसभा चुनाव और दीर्घकालिक राजनीतिक रणनीति से भी जोड़कर देख रहे हैं. दूसरी सीट पर कांग्रेस-RJD की नजर राज्यसभा की दूसरी सीट को लेकर भी कई दावेदार सक्रिय बताए जा रहे हैं. धीरज साहू के नाम की भी चर्चा हो रही है. राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज है कि धीरज साहू ने समर्थन के लिए जेएमएम नेतृत्व से संपर्क साधा है. इसके अलावा  कांग्रेस, आरजेडी और वाम दल भी अपने-अपने दावेदारों को लेकर सक्रिय हैं. हालांकि अंतिम फैसला INDIA गठबंधन की साझा बैठक में ही होगा. INDIA गठबंधन की बैठक में होगा अंतिम फैसला गठबंधन के नेताओं का कहना है कि राज्यसभा चुनाव को लेकर सभी सहयोगी दलों के बीच बातचीत होगी और सामूहिक सहमति से उम्मीदवार तय किए जाएंगे. नेताओं के मुताबिक यह फैसला सिर्फ जेएमएम का नहीं होगा, बल्कि INDIA गठबंधन के शीर्ष नेतृत्व की बैठक के बाद उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए जाएंगे. गठबंधन के नेताओं का दावा है कि विधानसभा में संख्या बल के आधार पर INDIA गठबंधन दोनों सीटें जीतने की स्थिति में है. ऐसे में सीट बंटवारे और उम्मीदवार चयन को लेकर अंदरखाने लगातार मंथन चल रहा है. पर्दे के पीछे क्या चल रही रणनीति? राजनीतिक हलकों में इस बात की भी चर्चा है कि शिबू सोरेन की सीट खाली होने के बाद परिवार के किसी सदस्य को एडजस्ट करने की कोशिश हो सकती है. अगर अंजनी सोरेन पर सहमति नहीं बनती है तो कल्पना सोरेन को आगे बढ़ाने की रणनीति भी अपनाई जा सकती है. हालांकि अभी तक किसी नाम पर आधिकारिक मुहर नहीं लगी है. लेकिन इतना तय माना जा रहा है कि झारखंड की दोनों राज्यसभा सीटों को लेकर अगले कुछ दिनों में सियासी हलचल और तेज होने वाली है. About the Author Utkarsh KumarChief Sub Editor Utkarsh Kumar is currently working as a Chief Sub Editor with Network 18 Media & Investment Limited for the News18 Hindi website. (Bihar/Jharkhand). He is multimedia journalist with over 15 years of experience …और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ranchi,Ranchi,Jharkhand Source link

झारखंड

Bilaspur Wife & Lover Murder Husband; Jharkhand Money Lure

बिलासपुर4 घंटे पहले कॉपी लिंक पत्नी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति को मार डाला। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पत्नी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। झारखंड की रहने वाली महिला ने साजिश के तहत पति को 10 हजार दिलाने का लालच दिया और बिलासपुर ले आई। यहां बॉयफ्रेंड ने दोस्तों को भी शामिल किया। आरोपियों ने रेलवे ट्रैक के पास पहले पति का दुपट्टे से गला घोंटा, फिर चाकू से गला रेत दिया। मर्डर के बाद शव को झाड़ियों में फेंककर सभी आरोपी झारखंड चले गए थे। जांच में सामने आया कि दोनों की पहचान फेसबुक के जरिए हुई थी। पुलिस ने पत्नी को अरेस्ट कर लिया है। मामला सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र का है। मर्डर के बाद शव को पास झाड़ियों में फेंककर सभी आरोपी झारखंड चले गए थे। पढ़िए अफेयर और हत्या की पूरी कहानी… जानकारी के मुताबिक पूनम और विनोद लिमगा झारखंड के सिमडेगा जिले में रहते थे। विनोद मजदूरी कर परिवार चलाता था। फेसबुक के जरिए पूनम की पहचान सुगड़ तोपड़ो से हुई, जो झारखंड का ही निवासी है। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, जो धीरे-धीरे दोस्ती में बदल गई। कुछ समय बाद दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए और प्रेम संबंध बन गए। बताया जा रहा है कि पूनम पति विनोद और 2 बच्चों को छोड़कर अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई थी। हालांकि, 15 दिन बाद महिला घर लौट आई। पति विनोद लिमगा पत्नी के साथ बिलासपुर पहुंचा था। (फाइल फोटो) बॉयफ्रेंड संग रची हत्या की साजिश घर लौटने के बाद पूनम ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। साजिश के तहत बॉयफ्रेंड अपने दोस्त इंदल मांझी और एक अन्य शख्स के साथ बिलासपुर के सिरगिट्टी पहुंचा। आरोपी ने गर्लफ्रेंड के पति विनोद को कॉल किया। सिरगिट्टी आने पर 10 हजार रुपए देने और उसकी पत्नी को छोड़ने का लालच दिया। इस प्रस्ताव पर विनोद तैयार हो गया। वह 19 मई को पत्नी पूनम को साथ लेकर झारखंड से सिरगिट्टी आ गया। महिला अकेली वापस पहुंची तो हुआ शक पति जब बिलासपुर पहुंचा तो पत्नी ने बॉयफ्रेंड और साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह अकेली अपने झारखंड स्थित गांव लौट गई। महिला को अकेले देखकर ससुराल वालों को शक हुआ। हालांकि, महिला ने उन्हें गुमराह करते हुए बताया कि उसका पति बिलासपुर में ही रुका हुआ है। इससे परेशान होकर परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। इस दौरान पुलिस ने महिला के मोबाइल की कॉल डिटेल्स खंगाली और तकनीकी जांच की, जिसके बाद उस पर संदेह गहराता गया। पत्नी पूनम ने पूछताछ में बॉयफ्रेंड संग मिलकर हत्या करना स्वीकार किया। (फाइल फोटो) 6 दिन बाद मिली सड़ी-गली लाश शक होने पर पुलिस ने पूनम से पूछताछ की, जिसके बाद वह टूट गई। उसने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की हत्या करने और शव को बिलासपुर के सिरगिट्टी क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के पास फेंकने की बात स्वीकार की। महिला के बताए अनुसार रविवार को झारखंड पुलिस उसे लेकर शहर पहुंची और सिरगिट्टी पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद सिरगिट्टी और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम रेलवे ट्रैक के पास पहुंची, जहां विनोद लिमगा का सड़ा-गला शव झाड़ियों में मिला। इस मामले में सिरगिट्टी पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पत्नी पूनम लिमगा को गिरफ्तार कर लिया है। दुपट्टे से गला दबाकर चाकू से गला रेता महिला ने पुलिस को बताया कि 19 मई को बिलासपुर के सिरगिट्टी पहुंचने पर उसका प्रेमी वहां मिला। इसके बाद सभी मिलकर उसे रेलवे ट्रैक के पास एक सुनसान जगह पर ले गए। वहां दुपट्टे से उसका गला दबाया गया और फिर चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद शव को झाड़ियों के बीच कीचड़ में फेंक दिया। प्रेमी और उसके दोस्तों की तलाश में जुटी पुलिस हत्या के इस मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं उसके प्रेमी और साथियों की तलाश शुरू कर दी है। बॉयफ्रेंड सुगड़ तोपड़ो, उसके दोस्त इंदल मांझी और अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की एक टीम झारखंड रवाना हुई है। ……………………. क्राइम से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… बॉयफ्रेंड संग मिलकर हेड-कॉन्स्टेबल पति को मार-डाला:धारदार हथियार से हत्या कर शव रेत में गाड़ा; प्रेमी ने मिलने के बहाने बलरामपुर बुलाया था बलरामपुर में महिला ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की हत्या की छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में 2 बच्चों की मां ने शादीशुदा बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने पति को मार डाला। वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ रहना चाहती थी। दोनों ने छिपकर शादी भी कर ली थी। इस वजह से पत्नी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… Source link

शिक्षा

DRDO Internship & SGPGIMS Recruitment

12 मिनट पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी DRDO में 20 इंटर्नशिप की भर्ती और संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SGPGIMS) में 47 वैकेंसी की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए… 1. DRDO में जॉइन करें इंटर्नशिप, रियल रिसर्च प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के अंतर्गत कार्यरत नौसेना सामग्री अनुसंधान प्रयोगशाला (NMRL) ने बीई/बीटेक और एमएससी के छात्रों के लिए पेड इंटर्नशिप का मौका दिया है। इस इंटर्नशिप के तहत छात्रों को 6 महीने तक वास्तविक रिसर्च प्रोजेक्ट्स पर कार्य करने का मौका मिलेगा। इंटर्नशिप की शुरुआत 1 जुलाई 2026 से की जाएगी। इंटर्नशिप की अवधि पूरी होने के बाद स्टूडेंट्स को सर्टिफिकेट दिया जाएगा। अगर कोई कैंडिडेट्स बीच में इंटर्नशिप छोड़ देता है, या तय अवधि के दौरान उसकी उपस्थिति कम रहती है, तो यह सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा। इन विषयों के छात्र कर सकते हैं अप्लाई : केमिस्ट्री बायोटेक्नोलॉजी फिजिक्स (Physics) बीई/बीटेक के लिए विषय केमिकल इंजीनियरिंग मैकेनिकल इंजीनियरिंग इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन कंप्यूटर साइंस/आईटी स्टाइपेंड : 5,000 रुपए प्रतिमाह सिलेक्शन प्रोसेस : मेरिट बेसिस पर जरूरी डॉक्यूमेंट्स : भरा हुआ आवेदन फॉर्म शैक्षणिक मार्कशीट की कॉपी कॉलेज से परमिशन लेटर पिछले सेमेस्टर की मार्कशीट एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बीई/बीटेक स्टूडेंट्स जो इंजीनियरिंग डिग्री के फाइनल ईयर में हैं। एमएससी स्टूडेंट्स जो पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री के सेकंड ईयर में हैं। ग्रेजुएशन स्टूडेंट्स जिनके पिछले सेमेस्टर में कम से कम 7.0 सीजीपीए हो। वहीं साइंस में पोस्ट ग्रेजुएट वालों के पहले साल में 65% प्रतिशत अंक आना चाहिए। एज लिमिट : न्यूनतम : 25 साल ऐसे करें आवेदन : डीआरडीओ की वेबसाइट drdo.gov.in पर जाएं। DRDO NMRL Internship 2026 का फॉर्मेट डाउनलोड करें। मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें। सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अटैच करें। नीचे जगह और तारीख लिखकर अपने सिग्नेचर करें। इसके बाद फॉर्म को इस ई मेल आईडी पर भेजें : mmg.nmrl@gov.in ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 2. SGPGIMS में 47 पदों पर निकली भर्ती, एज लिमिट 40 साल संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SGPGIMS), लखनऊ ने ग्रुप बी और सी के तहत तकनीशियन, जूनियर इंजीनियर और अन्य पदों पर 47 भर्ती निकाली हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sgpgims.org.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती एससी, एसटी और ओबीसी के लिए निकाली गई है। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : पद का नाम पदों की संख्या टेक्निकल ऑफिसर (परफ्यूजन) BSc मेडिकल परफ्यूजन/BSc + परफ्यूजन सर्टिफिकेट, 5 साल अनुभव जूनियर इंजीनियर (टेलीकॉम) टेलीकॉम/इलेक्ट्रॉनिक्स में डिप्लोमा + 2 साल का अनुभव जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा परफ्यूजनिस्ट BSc मेडिकल परफ्यूजन/BSc + सर्टिफिकेट, 1 वर्ष अनुभव टेक्नीशियन (रेडियोलॉजी) 10+2 साइंस + रेडियोग्राफी डिप्लोमा / BSc रेडियोग्राफी मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी में ग्रेजुएशन + 2 साल का अनुभव टेक्नीशियन (रेडियोथेरेपी) 10+2 साइंस + रेडियोथेरेपी डिप्लोमा/BSc रेडियोथेरेपी टेक्नीशियन असिस्टेंट (न्यूरो-ओटोलॉजी) स्पीच एवं हियरिंग में BSc जूनियर ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट इंटर साइंस + MOT डिग्री टेक्नीशियन (डायलिसिस) BSc डायलिसिस/डिप्लोमा + अनुभव स्वच्छता निरीक्षक ग्रेड-I मैट्रिक + सैनिटरी इंस्पेक्टर सर्टिफिकेट + 4 साल का अनुभव रिसेप्शनिस्ट ग्रेजुएशन + पत्रकारिता/PR में PG डिप्लोमा फार्मासिस्ट ग्रेड-II फार्मेसी डिप्लोमा + रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 40 साल इसकी गणना 01 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। फीस : अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) : जीएसटी सहित 1180 रुपए अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) : 708 रुपए सिलेक्शन प्रोसेस : कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम स्किल टेस्ट/टेक्निकल टेस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन क्वालिफाइंग मार्क्स : ओबीसी : 50% एससी, एसटी : 45% सैलरी : पद के अनुसार, 29200 – 142400 रुपए प्रतिमाह ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट www.sgpgims.org.in पर जाएं । होमपेज पर“SGPGIMS Recruitment 2026 – Apply Online” लिंक पर क्लिक करें। जरूरी डिटेल्स दर्ज करके फॉर्म भरें। मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। आगे की जरूरत के लिए प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें यूपी कृषि विभाग में 2759 भर्ती; पंजाब एंड सिंध बैंक में 635 वैकेंसी, बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन में 899 ओपनिंग्स आज की सरकारी नौकरी में जानकारी यूपी कृषि विभाग में 2759 पदों पर भर्ती, पंजाब एंड सिंध बैंक में 635 वैकेंसी की। साथ ही बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन में 899 ओपनिंग्स की। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 21 मई से शुरू हो रही है। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… Source link

झारखंड

Dhanbad Auto Se 400 Botol Sharab Zabt

धनबाद5 घंटे पहले कॉपी लिंक धनबाद पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 400 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की है। यह कार्रवाई पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान के दौरान की गई। पुलिस को यह सफलता उस समय मिली जब बड़बाद जंगल मेन रोड पर एक संदिग्ध सवारी ऑटो को रोका गया। जांच के दौरान ऑटो से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई, जिससे क्षेत्र में सक्रिय तस्करी नेटवर्क की पुष्टि हुई है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार वाहन जांच अभियान चलाकर इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस को देख भागने लगा चालक मुख्यालय डीएसपी-2 मोहम्मद नजीर अख्तर ने बताया कि रविवार को पुलिस टीम नियमित जांच कर रही थी। इसी दौरान गोविंदपुर की ओर से आ रहे एक सवारी ऑटो को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर चालक घबरा गया और वाहन लेकर भागने की कोशिश करने लगा। संदेह होने पर पुलिस जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उसका पीछा किया और कुछ दूरी पर पकड़ लिया। इसके बाद जब ऑटो की तलाशी ली गई तो सीट के नीचे गुप्त रूप से छिपाकर रखी गई 400 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बिहार ले जाकर बेचने की थी योजना पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह इस शराब को झारखंड से बिहार ले जाकर बेचने की योजना बना रहा था। आरोपी की पहचान 37 वर्षीय ललन कुमार के रूप में हुई है, जो बिहार के बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र का निवासी है। पुलिस ने आरोपी के पास से ऑटो रिक्शा और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। इस संबंध में पूर्वी टुंडी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और इस धंधे में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… Source link

ताज़ा खबर

why black tshirt feels hotter but black umbrella protects from sun rays...

Last Updated:May 25, 2026, 19:56 IST Black Clothes vs Black Umbrella Summer: ब्लैक टीशर्ट पहनना अपने आप में गर्मी को सोखने के बराबर है. लेकिन दूसरी तरफ जब धूप से बचने की बात आती है तो बाजार में सबसे ज्यादा काले रंग के छाते नजर आते हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर ब्लैक रंग गर्मी बढ़ाता है तो फिर छाता काला क्यों बनाया जाता है? पटना: गर्मी शुरू होते ही अक्सर लोगों को सलाह दी जाती है कि काले रंग के कपड़े पहनने से बचें, क्योंकि ब्लैक रंग ज्यादा गर्मी सोखता है. नौतपा में तो धूप बहुत तेज होती है. ऐसे में ब्लैक टीशर्ट पहनना अपने आप में गर्मी को सोखने के बराबर है. लेकिन दूसरी तरफ जब धूप से बचने की बात आती है तो बाजार में सबसे ज्यादा काले रंग के छाते नजर आते हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर ब्लैक रंग गर्मी बढ़ाता है तो फिर छाता काला क्यों बनाया जाता है? इस सवाल का जवाब खोजने के लिए लोकल 18 ने पटना साइंस कॉलेज के अस्सिटेंट प्रोफेसर डॉ. अखिलेश कुमार ने बातचीत की. उन्होंने बताया कि इस सवाल का जवाब साइंस में छिपा है. ब्लैक टीशर्ट और ब्लैक छाते का काम अलग-अलग होता है, इसलिए दोनों का असर भी अलग होता है. आखिर क्या है इसके पीछे का साइंस प्रोफेसर डॉ. अखिलेश कुमार ने बताया कि काला रंग सूरज की रोशनी और अल्ट्रावॉयलेट किरणों को सबसे ज्यादा अवशोषित करता है. जब कोई व्यक्ति ब्लैक टीशर्ट पहनता है तो कपड़ा शरीर से सटा होता है. ऐसे में सूरज की गर्मी सीधे कपड़े से शरीर तक पहुंचती है और इंसान को ज्यादा गर्मी महसूस होती है. लेकिन छाते के मामले में स्थिति अलग होती है काला छाता धूप और यूवी किरणों को खुद सोख लेता है और उन्हें सीधे शरीर तक पहुंचने नहीं देता. चूंकि छाता सिर से कुछ दूरी पर होता है, इसलिए उसकी सतह पर जमा गर्मी सीधे शरीर को प्रभावित नहीं कर पाती. यही वजह है कि काला छाता धूप रोकने में ज्यादा असरदार माना जाता है. काला छाता ज्यादा कारगर डॉ. अखिलेश कुमार आगी बताते हैं कि काले रंग का छाता हल्के रंग के मुकाबले ज्यादा यूवी प्रोटेक्शन देता है. हमारे शरीर से कुछ फिट की ऊंचाई पर होता है. इसीलिए हमलोगों को गर्मी महसूस नहीं होने देता जबकि टीशर्ट हमारे शरीर से बिल्कुल सटा हुआ है. यही वजह है कि चिलचिलाती धूप में लोग भले ही ब्लैक टीशर्ट पहनने से बचें, लेकिन काले छाते को सबसे भरोसेमंद साथी मानते हैं. हल्के रंग और कॉटन फैब्रिक बेस्ट एक्सपर्ट के मुताबिक भीषण गर्मी में हल्के रंग और कॉटन के कपड़े सबसे बेहतर माने जाते हैं. कॉटन का फैब्रिक शरीर से निकलने वाले पसीने को आसानी से सोख लेता है. इससे त्वचा पर चिपचिपाहट कम होती है. वहीं जब हल्की हवा चलती है तो पसीना जल्दी सूखता है और शरीर को ठंडक महसूस होती है. इसके अलावा सफेद, क्रीम या अन्य हल्के रंग के कपड़े सूरज की किरणों को काफी हद तक रिफ्लेक्ट कर देते हैं. इससे शरीर कम गर्म होता है और तेज धूप में भी राहत मिलती है. यही कारण है कि गर्मियों में लोग लाइट कलर और सूती कपड़ों को ज्यादा प्राथमिकता देते हैं. About the Author Amit ranjan मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Source link

झारखंड

काजू-किशमिश खाते हैं कोडरमा बाजार के ‘शाहरुख’ और ‘सलमान’; बकरीद पर 1.20...

Last Updated:May 25, 2026, 06:01 IST बकरीद को लेकर कोडरमा में खास बकरा बाजार सजा है. यहां ‘शाहरुख’ और ‘सलमान’ नाम के बकरे आकर्षण का केंद्र हैं. इनकी कीमत ₹1.20 लाख तक लगाई गई है. इन बकरों का वजन एक क्विंटल से अधिक है. इन्हें सेहतमंद रखने के लिए काजू, किशमिश और बिस्किट जैसे ड्राई फ्रूट्स खिलाए जा रहे हैं. ख़बरें फटाफट कोडरमा: बकरीद पर्व को लेकर कोडरमा प्रखंड मैदान इन दिनों खासा गुलजार नजर आ रहा है. यहां लगने वाला विशेष बकरा बाजार लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. जिले ही नहीं बल्कि आसपास के इलाकों से भी लोग बकरे देखने और खरीदारी करने पहुंच रहे हैं. बाजार में देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे विक्रेता अलग-अलग नस्ल और आकार के बकरे लेकर आए हैं. जिनकी कीमत हजारों से लेकर लाख रुपये से अधिक तक बताई जा रही है. पौष्टिक चारा के साथ डाइट में दिया जा रहा है ड्राई फ्रूट्सबकरा विक्रेता मोहम्मद निसार ने बताया कि उनके पास 16 हजार से लेकर एक लाख 20 हज़ार से अधिक कीमत तक के बकरे उपलब्ध हैं. उन्होंने कहा कि इस बार बाजार में राजस्थान, उत्तर प्रदेश और गुजरात से लाए गए बकरे लोगों को खास तौर पर आकर्षित कर रहे हैं. कई बकरों का वजन एक क्विंटल से भी अधिक है. जिन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है. उन्होंने बताया कि जिन बकरों की कीमत एक लाख रुपये से अधिक है. उन्हें करीब छह महीने पहले राजस्थान से लाया गया था. इन बकरों की खास देखभाल की जा रही है. उन्हें सेहतमंद और आकर्षक बनाए रखने के लिए विशेष डाइट दी जाती है. सुबह के समय बिस्किट, काजू, किशमिश समेत कई तरह के ड्राई फ्रूट्स खिलाए जाते हैं. इसके अलावा पौष्टिक चारा और संतुलित आहार भी दिया जाता है ताकि उनका वजन और स्वास्थ्य बेहतर बना रहे. तोतापरी नस्ल के बकरों की मांग सबसे ज्यादा बाजार में मौजूद भारी-भरकम बकरों को विक्रेताओं ने आकर्षक नाम भी दे रखे हैं. एक लाख से अधिक कीमत वाले बकरों को शाहरुख और सलमान नाम से पुकारा जा रहा है. इन बकरों के साथ लोग तस्वीरें लेते नजर आ रहे हैं.विक्रेताओं के अनुसार इस बार तोतापरी नस्ल के बकरों की मांग सबसे ज्यादा है. इसके अलावा बरबरी, कश्मीरी, राजस्थानी, सिरोही और अजमेरी नस्ल के बकरों की भी अच्छी मांग बनी हुई है. ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुसार बकरे खरीद रहे हैं. कई खरीदार बकरों की लंबाई, वजन, नस्ल और खान-पान को देखकर सौदेबाजी करते नजर आए. बकरों की कीमत में इज़ाफ़ा बकरा खरीदने पहुंचे पिपराडीह निवासी मोहम्मद गुलफान अंसारी ने बताया कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का असर इस बार बकरा बाजार पर भी देखने को मिल रहा है. बाहर से बकरे लाने में परिवहन खर्च बढ़ गया है. जिसके कारण पिछले साल की तुलना में कीमतों में थोड़ी वृद्धि हुई है. इसके बावजूद बाजार में हर बजट के अनुसार बकरे उपलब्ध हैं और लोग अपनी क्षमता के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं. About the Author Prashun Singh मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Kodarma,Jharkhand Source link

झारखंड

गिरिडीह में दो बाइकों की टक्कर में चार लोग गंभीर:तीन एक ही...

गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र मेंसड़क हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना तिसरी-खिजुरी मुख्य मार्ग पर स्थित थम्भाचक के पास हुई, जहां दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायलों में तीन लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं, जबकि एक व्यक्ति दूसरी बाइक पर सवार था। सभी घायलों को सिर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। एक ही परिवार के तीन लोग घायल घायलों की पहचान लोकाय थाना क्षेत्र निवासी 25 वर्षीय गौतम मंडल, उनकी बहन सुनीता देवी (30) और उनके 10 वर्षीय बेटे पीयूष कुमार के रूप में हुई है। वहीं दूसरी बाइक पर सवार जमुआ थाना क्षेत्र के चित्तरडीह निवासी छोटू उर्फ भागीरथ साव भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, गौतम अपनी बहन और भांजे को भरकट्ठा गांव से लेकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक, जिस पर मुर्गा लदा हुआ था, से उनकी सीधी टक्कर हो गई। छोटू साव मुर्गा व्यवसायी सेंटू साव के लिए काम करते हैं और खिजुरी की ओर जा रहे थे। टक्कर के बाद बाइक पर लदे सभी मुर्गों की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर स्थिति में सभी रेफर हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को सड़क से हटाकर प्राथमिक सहायता दी। घटना की सूचना मिलते ही तिसरी पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिसरी पहुंचाया गया। वहां डॉ. पुखराज, स्वास्थ्यकर्मी चंदन और प्रशांत ने प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों ने सभी की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। Source link

Scroll to Top