भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Dhanbad Auto Se 400 Botol Sharab Zabt


धनबाद5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

धनबाद पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 400 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की है। यह कार्रवाई पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान के दौरान की गई। पुलिस को यह सफलता उस समय मिली जब बड़बाद जंगल मेन रोड पर एक संदिग्ध सवारी ऑटो को रोका गया।

जांच के दौरान ऑटो से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई, जिससे क्षेत्र में सक्रिय तस्करी नेटवर्क की पुष्टि हुई है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार वाहन जांच अभियान चलाकर इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस को देख भागने लगा चालक

मुख्यालय डीएसपी-2 मोहम्मद नजीर अख्तर ने बताया कि रविवार को पुलिस टीम नियमित जांच कर रही थी। इसी दौरान गोविंदपुर की ओर से आ रहे एक सवारी ऑटो को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर चालक घबरा गया और वाहन लेकर भागने की कोशिश करने लगा।

संदेह होने पर पुलिस जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उसका पीछा किया और कुछ दूरी पर पकड़ लिया। इसके बाद जब ऑटो की तलाशी ली गई तो सीट के नीचे गुप्त रूप से छिपाकर रखी गई 400 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

बिहार ले जाकर बेचने की थी योजना

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह इस शराब को झारखंड से बिहार ले जाकर बेचने की योजना बना रहा था। आरोपी की पहचान 37 वर्षीय ललन कुमार के रूप में हुई है, जो बिहार के बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र का निवासी है। पुलिस ने आरोपी के पास से ऑटो रिक्शा और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है।

इस संबंध में पूर्वी टुंडी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और इस धंधे में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top