भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

झारखंड

यूपीएससी पीटी को लेकर रांची के 36 केंद्रों पर निषेधाज्ञा लागू

रांची। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 को लेकर रांची जिले के 36 परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू की गई है। प्रशासन के अनुसार परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक चलेगी। परीक्षा को कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस बल के साथ दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर द्वारा बीएनएसएस की धारा 163 के तहत परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में कई तरह की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया गया है। Source link

ताज़ा खबर

मीन राशि पर बरसेंगी आज भोलेनाथ की कृपा! करियर और व्यापार मे...

Last Updated:May 25, 2026, 03:30 IST Aaj Ka Meen Rashifal, Pisces Horoscope Today: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन (सोमवार) शुभ परिणाम देने वाला है. आर्थिक मामलों में निवेश के अच्छे अवसर मिल सकते हैं लेकिन फिजूल खर्च से बचना जरूरी रहेगा. करियर और व्यवसाय में तरक्की मिलेगी. प्रेम जीवन में मधुर रहेगा.  मीन राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन नई ऊर्जा और सकारात्मक बदलाव लेकर आने वाला है. भगवान भोलेनाथ की कृपा से दिन शुभ संकेतों से भरा रहेगा. उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, आज आपकी मेहनत रंग ला सकती है और व्यापार में अच्छे परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं. करियर में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे. जिससे आत्मविश्वास और उत्साह में बढ़ोतरी होगी. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो भविष्य की सफलता का आधार बनेंगी. रिश्तों में समझदारी और धैर्य बनाए रखने से प्रेम और अपनापन बढ़ेगा. आज सकारात्मक सोच आपको हर क्षेत्र में बेहतर परिणाम दिला सकती है. मीन राशि वालों का करियर राशिफलमीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर के क्षेत्र में नई उम्मीदें और शानदार अवसर लेकर आ सकता है. कार्यस्थल पर आपके प्रयासों की सराहना होगी और आगे बढ़ने के नए रास्ते खुल सकते हैं. किसी भरोसेमंद व्यक्ति की मदद से बड़ा मौका मिलने के संकेत हैं, जो भविष्य में लाभदायक साबित हो सकता है. अपनी योजनाओं को सोच-समझकर आगे बढ़ाएं और सही समय का इंतजार करें, सफलता आपके कदम चूम सकती है. मीन राशि वालों का स्वास्थ्य राशिफलआज सेहत को लेकर थोड़ी अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी, लेकिन सही दिनचर्या और सकारात्मक सोच से आप खुद को बेहतर महसूस कर सकते हैं. लंबे समय से चल रही परेशानियों में सुधार की दिशा दिखाई दे सकती है. शरीर को आराम दें और खानपान पर ध्यान रखें. बच्चों की सेहत पर भी नजर बनाए रखें. संयम और समझदारी से लिया गया हर कदम आपको ऊर्जा, संतुलन और बेहतर स्वास्थ्य की ओर ले जाएगा. मीन राशि वालों का व्यापार राशिफलमीन राशि वाले जातको का आज का दिन व्यापार के हिसाब से काफ़ी शुभ रहने वाला है. पहले से बनाई गई योजनाएँ मित्रों और सहयोगियों की मदद से सफल होती दिखाई देंगी, जिससे कारोबार में गति और विस्तार के अवसर मिल सकते हैं. हालांकि साझेदारी में काम करने वालों को तालमेल बनाए रखने की जरूरत है, क्योंकि छोटी-मोटी बातों पर मतभेद की स्थिति बन सकती है. ऐसे में धैर्य और समझदारी से निर्णय लेना बेहतर रहेगा. किसी भी बड़े फैसले में जल्दबाज़ी न करें. मीन राशि वालों का आर्थिक राशिफलआर्थिक मामलों में आज समझदारी और संतुलित फैसले आपके लिए लाभकारी साबित हो सकते हैं. खर्चों पर नियंत्रण रखकर आप अपनी वित्तीय स्थिति को मजबूत बनाए रखेंगे. बजट को बेहतर तरीके से संभालने का यह अच्छा समय है, जिससे भविष्य के लिए बचत की नई संभावनाएं बन सकती हैं. निवेश से जुड़े मामलों में सावधानी रखना फायदेमंद रहेगा. साथ ही धन संबंधी निर्णय सोच-समझकर लें और लेन-देन में सतर्कता बनाए रखें, इससे दिन अधिक सकारात्मक रहेगा. मीन राशि वालों का लव लाइफ राशिफलमीन राशि के जातकों के लिए आज प्रेम जीवन में भावनाओं को समझने और रिश्तों को मजबूत बनाने का दिन रहेगा. अविवाहित लोगों को नए लोगों से जुड़ने के अवसर मिल सकते हैं, जिससे भविष्य में अच्छे संकेत बन सकते हैं. वहीं शादीशुदा लोगों के लिए जीवनसाथी के साथ खुलकर बातचीत करना फायदेमंद रहेगा. थोड़ी समझदारी और धैर्य रिश्तों में मिठास बढ़ाएंगे. दिन के अंत तक मन प्रसन्न रहेगा और रिश्तों में सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होगा. आज जरूर करें यह उपायआज आपके लिए लकी नंबर 5 रहेगा. यह अंक आपको सफलता और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगा. आज के दिन मीन राशि वाले जो धर्म-कर्म और दान-पुण्य में रुचि रखते हैं, उन्हें चाहिए कि भगवान शिव के मंदिर जाकर उन्हें अभिषेक कराएं. इसके बाद गरीबों में अन्य की वस्तुओ का दान करें, जिससे आज का दिन बेहतर हो सके. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ujjain,Madhya Pradesh Source link

झारखंड

छुट्टियों में संवरेंगे संस्कार… चर्चों में समर बाइबल पाठशालाएं चलेंगी

सिटी रिपोर्टर|रांची शहर के निजी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां शुरू हो चुकी हैं, जबकि सरकारी स्कूलों में भी इसी सप्ताह से अवकाश शुरू होने जा रहा है। छुट्टियों के इस मौसम में शहर के चर्चों में समर बाइबल वैकेशन स्कूल की तैयारियां तेज हो गई हैं। हर वर्ष की तरह इस बार भी विभिन्न चर्चों के यूथ विंग बच्चों के लिए विशेष बाइबल स्कूल आयोजित किए जाएंगे। पुरुलिया रोड स्थित संत मरिया महागिरजाघर, बहुबाजार के संत पॉल्स कैथेड्रल और मेन रोड के क्राइस्ट चर्च सहित कई चर्चों ने कार्यक्रम की तारीखों की घोषणा कर दी है। एक से दो सप्ताह तक चलने वाले इन बाइबल स्कूलों में बच्चों को बाइबल की शिक्षा, नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक जीवन की जानकारी दी जाएगी। साथ ही बच्चों के लिए गेम्स, आर्ट, एक्शन सॉन्ग, स्टोरी टेलिंग और अन्य मनोरंजक गतिविधियां भी आयोजित होंगी, जिससे छुट्टियों के दौरान सीखने और मनोरंजन का बेहतर माहौल तैयार हो सके। संत मरिया महागिरजाघर में बाइबल स्कूल 1 जून से : यूथ विंग की ओर से 1से 6 जून तक बाइबल स्कूल चले गा। कार्यक्रम संत जॉन स्कूल परिसर में होगा। इसमें केजी से 12वीं तक के बच्चे भाग ले सकेंगे। बाइबल स्कूल में बच्चों के लिए एक्शन सॉन्ग, बाइबल स्टोरी, आर्ट, गेम्स सहित कई मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। सुबह 6.30 बजे से 10.30 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। रजिस्ट्रेशन शुल्क 150 रुपए है। रांची यूथ फेलोशिप जीईएल चर्च की ओर से 24 मई से 6 जून तक अवकाशकालीन बाइबल पाठशाला का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम बेथेसदा बालिका हाईस्कूल में होगा। पाठशाला का समय हर दिन सुबह 6.30 बजे से 10.30 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस वर्ष पाठशाला का थीम ‘फेलोशिप विद गॉड-ईश्वर के साथ संगति’ रखा गया है। इसमें दो वर्ष की आयु से लेकर ग्रेजुएशन तक के बच्चे और युवा भाग ले सकेंगे। कार्यक्रम के दौरान पेंटिंग, ग्रुप सॉन्ग, स्टोरी टेलिंग, स्पोर्ट्स समेत कई रचनात्मक और मनोरंजक गतिविधियां आयोजित होंगी। आयोजन को सफल बनाने के लिए यूथ के 100 से अधिक सदस्य अपनी सेवाएं देंगे। प्रतिदिन एक विशेष अतिथि बच्चों को बाइबल की शिक्षा और प्रेरणादायक संदेश देंगे। समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सर्टिफिकेट, मोमेंटो, मेडल और उपहार देकर सम्मानित किया जाएगा। पाठशाला के लिए रजिस्ट्रेशन 24 मई को ऑफलाइन ऑन द स्पॉट किया जाएगा। बिशप स्कूल में 29 मई से : संत पॉल्स कैथेड्रल के यूथ विंग की ओर से 29 मई से 4 जून तक बिशप स्कूल में समर वैकेशन बाइबल क्लास का आयोजन किया जाएगा। इसमें केजी से 12वीं कक्षा तक के बच्चे भाग ले सकेंगे। रजिस्ट्रेशन शुल्क 150 रुपए निर्धारित किया गया है। 29 मई को बिशप स्कूल में ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। पहले दिन पेरिश प्रिस्ट फादर जोलजस कुजूर उद्देश्य की जानकारी देंगे। Source link

झारखंड

भाजपा नेता राजीव रंजन के पुत्र चेक बाउंस मामले में हिरासत में

रांची | मॉनिटर लिजार्ड तस्करी मामले में जेल में बंद भाजपा नेता राजीव रंजन मिश्रा उर्फ चुन्नू मिश्रा और उनके पुत्र अविनाश आनंद को एसीजेएम रांची की अदालत ने शुक्रवार को जमानत दे दी थी। लेकिन, भाजपा नेता के पुत्र अविनाश आनंद फिलहाल जेल से बाहर नहीं आ सकेंगे। दरअसल, अविनाश आनंद को एक अन्य शिकायतवाद संख्या 85/17 में जेल से प्रोडक्शन पर लाकर फिर से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अधिवक्ता ने जानकारी दी कि उक्त मामले में वह वर्ष 2019 से फरार चल रहा है और चेक बाउंस से जुड़ा मामला निर्णय के चरण में लंबित है। शनिवार को न्यायिक दंडाधिकारी एंजेलिना जॉन की अदालत में अविनाश आनंद को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया, जिसके बाद अदालत ने उसे रिमांड पर भेज दिया। इस कारण मॉनिटर लिजार्ड तस्करी मामले में जमानत मिलने के बावजूद उनकी रिहाई नहीं हो सकी। बता दें कि मामले में फैसले के दिन आरोपी अविनाश आनंद कोर्ट नहीं पहुंचा। इसके बाद अदालत ने वारंट जारी किया था। सात साल बाद उसका प्रोडक्शन हुआ। मामले में अगली सुनवाई की तारीख 24 जुलाई है। Source link

ताज़ा खबर

Kumar Vishwas on Cockroach Janta Party। Kumar Vishwas statement on CJP। पंजाब-बंगाल...

अपने तीखे बयानों और बेबाक अंदाज के लिए मशहूर विख्यात कवि डॉ. कुमार विश्वास ने देश में सोशल मीडिया पर तेजी से सुर्खियां बटोर रही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पर बेहद कड़ा तंज कसा है. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पहुंचे कुमार विश्वास से जब पत्रकारों ने कॉकरोच जनता पार्टी के उभार और डिजिटल ट्रेंड को लेकर सवाल किया तो उन्होंने दोटूक लहजे में कहा कि व्यवस्थाओं को नुकसान पहुंचाने वाले इन कॉकरोचों का इलाज बंगाल या फिर पंजाब की तरह कर दिया जाएगा. कुमार विश्वास ने बचपन का एक किस्सा साझा करते हुए कहा, ”मुझे जब पहली बार कॉकरोच के बारे में पता चला था तो मेरी मां ने बताया था कि कॉकरोच अंधेरे में और इकट्ठा होकर रहते हैं. ये बनी-बनाई सुंदर व्यवस्थाओं का नाश करते हैं और सड़क पर पैदा होते हैं.” कुमार विश्‍वास ने आगे चेतावनी भरे लहजे में कहा, ”अगर देश में कॉकरोच का निर्माण हुआ है तो इस देश में उन्हें खत्म करने वाले हिट (HIT) भी बने हैं. इस समय देश में बहुत सारे हिट जागृत हैं और लगातार अपने कार्यक्रम में हैं. चाहे बंगाल की तरह हो या फिर पंजाब की तरह, इन कॉकरोचों का इलाज बहुत जल्द हो जाएगा.” हाल ही में भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत द्वारा एक मुकदमे की सुनवाई के दौरान फर्जी डिग्री धारक वकीलों के संदर्भ में कॉकरोच और परजीवी जैसी सख्त टिप्पणियां की गई थीं. इसके विरोध में सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी नाम का एक व्यंग्यात्मक डिजिटल संगठन खड़ा हो गया, जिसके कुछ ही दिनों में दो करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए. तमिलनाडु के मदुरै और विलुपुरम जैसे शहरों में बेरोजगार युवाओं ने इस बैनर तले कॉकरोच रैली भी निकाली है. वहीं दूसरी ओर, इस डिजिटल पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके के अचानक सोशल मीडिया अकाउंट्स बंद होने और उन्हें जान से मारने की धमकियां मिलने के बाद महाराष्ट्र के हिंगोली में उनके घर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. इस पूरे घटनाक्रम की 5 मुख्य बातें• कुमार विश्वास का तीखा प्रहार: कुमार विश्वास ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को बनी-बनाई व्यवस्थाओं को नष्ट करने वाला बताया और कहा कि इनका इलाज पंजाब और बंगाल की तरह किया जाएगा.• ‘हिट’ का दिया उदाहरण: उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर कॉकरोच पैदा हुए हैं, तो देश में उन्हें साफ करने वाले ‘हिट’ (कीटनाशक स्प्रे) भी पूरी तरह जागृत हैं.• CJI की टिप्पणी से शुरू हुआ विवाद: इस पूरी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का जन्म देश के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत की अदालत में फर्जी डिग्री धारकों पर की गई एक टिप्पणी के विरोध में एक व्यंग्यात्मक डिजिटल संगठन के रूप में हुआ था.• तमिलनाडु में सड़कों पर उतरे युवा: बेरोजगारी और सिस्टम के खिलाफ मदुरै और विलुपुरम में छात्रों (SFI) और युवाओं (DYFI) ने देश की पहली ‘कॉकरोच रैली’ निकालकर रोजगार और सम्मान की मांग की.• संस्थापक के घर पुलिस सुरक्षा: कुछ ही दिनों में करोड़ों फॉलोअर्स बटोरने वाली इस डिजिटल पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके (जो फिलहाल अमेरिका में हैं) को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद महाराष्ट्र पुलिस ने उनके घर पर सुरक्षा बढ़ा दी है. सवाल-जवाब प्रश्न 1: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के अचानक अस्तित्व में आने की मुख्य वजह क्या थी? उत्तर: इस संगठन के अस्तित्व में आने की मुख्य वजह भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत द्वारा अदालत में दी गई एक टिप्पणी थी. उन्होंने फर्जी डिग्रियों के सहारे वकीलों के पेशे में आने वालों को ‘कॉकरोच और परजीवी’ कहा था. इसके विरोध में युवाओं और सोशल मीडिया यूजर्स ने एक व्यंग्यात्मक डिजिटल संगठन के रूप में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का गठन कर लिया. प्रश्न 2: कुमार विश्वास ने कॉकरोचों की तुलना किससे की और क्या चेतावनी दी? उत्तर: कुमार विश्वास ने कहा कि कॉकरोच अंधेरे में और एकजुट होकर रहते हैं तथा देश की बनी-बनाई सुंदर व्यवस्थाओं का नाश करते हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर देश में कॉकरोच पैदा हुए हैं, तो उनका खात्मा करने के लिए देश में ‘हिट’ (एंटी-कॉकरोच स्प्रे/प्रशासनिक ताकतें) भी जागृत हैं, जो पंजाब और बंगाल की तरह इनका इलाज कर देंगे. प्रश्न 3: तमिलनाडु में ‘कॉकरोच रैली’ क्यों निकाली गई और इसकी मांगें क्या थीं? उत्तर: तमिलनाडु के मदुरै और विलुपुरम में डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (DYFI) और स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) के बैनर तले युवाओं ने बेरोजगारी के खिलाफ यह अनोखी रैली निकाली. इस रैली में युवाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर “हमें काम चाहिए, हमें जीवन चाहिए और हमें सम्मान चाहिए” के नारे लगाते हुए रोजगार की मांग की. प्रश्न 4: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक कौन हैं और उनके घर पर पुलिस क्यों तैनात की गई है? उत्तर: इस डिजिटल पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके हैं, जो वर्तमान में अमेरिका में पढ़ाई कर रहे हैं. अचानक उनके सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स और वेबसाइट बंद होने तथा उन्हें जान से मारने की धमकी मिलने के बाद, महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस ने उनके घर के बाहर सुरक्षा बल तैनात किया है. Source link

झारखंड

झूलते तार को दुरुस्त कराने की मांग

बारियातू | गोनिया पंचायत के नावाडीह में जैनुल मियां के घर के पास लगे ट्रांसफॉर्मर से झूल रहे बिजली के तार बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर के पास से गुजर रहा बिजली प्रभावित तार लकड़ी के खंभे के सहारे ऊंचाई पर रखा गया है। ग्रामीण मो. जैनुल, जलील, असरफ एवं संजय भुइयां ने बताया कि तेज हवा या किसी अन्य कारण से यदि लकड़ी का खंभा गिर जाता है, तो बिजली प्रभावित तार जमीन पर आ सकता है, जिससे बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि सबसे अधिक खतरा मवेशियों एवं बकरियों को है, क्योंकि वे अक्सर उस स्थान के आसपास घूमते रहते हैं। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से जल्द से जल्द झूलते तार को दुरुस्त कराने एवं सुरक्षित व्यवस्था करने की मांग की है। बालूमाथ | प्रखंड सभागार बालूमाथ में शुक्रवार को प्रखंड उपप्रमुख की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय खरीफ कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य खरीफ सीजन को लेकर किसानों को मौसम विभाग की भविष्यवाणी एवं खेती की तैयारी से अवगत कराना था। बताया गया कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार इस वर्ष राज्य में सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए किसानों को अभी से खेती की उचित योजना बनाने की सलाह दी गई। प्रखंड कृषि पदाधिकारी रघुनंदन प्रजापति एवं सहायक ने कृषक मित्रों और किसान बंधुओं को कम वर्षा में होने वाली फसलों की खेती पर विशेष ध्यान देने का सुझाव दिया। अधिकारियों ने कहा कि किसान मौसम की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक खेती अपनाएं तथा आधुनिक कृषि तकनीकों का उपयोग करें। जनप्रतिनिधियों ने भी किसानों से सतर्क रहते हुए समय रहते खरीफ फसलों की तैयारी शुरू करने की अपील की। चंदवा| जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर आयोजित राष्ट्रीय जनजातीय सांस्कृतिक सम्मेलन में भाग लेने के लिए जिले से 251 धरतीपुत्र शनिवार को दिल्ली रवाना हुए। नई दिल्ली के लालकिला में 24 मई को आयोजित सम्मेलन में झारखंड समेत देशभर से बड़ी संख्या में जनजातीय समाज के लोग शामिल होंगे। जिले के प्रतिभागी विशेष ट्रेन से टोरी रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए रवाना हुए। सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं लातेहार जिले के माजरा गांव निवासी एवं वनवासी कल्याण केंद्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिंह वरिष्ठ अतिथि के रूप में सभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपरा, सामाजिक योगदान और उनके अधिकारों से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी। प्रतिभागियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से जनजातीय समाज की पहचान और सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती मिलती है। महुआडांड़ | संत जेवियर्स कॉलेज परिसर में शनिवार को प्रशासनिक सदस्या सिस्टर कैरोलिन के सम्मान में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। वर्षों तक संस्थान को अपनी उत्कृष्ट सेवाएं देने के बाद उनकी विदाई के क्षण में पूरा कॉलेज परिवार उमड़ पड़ा। कार्यक्रम में सदस्यों ने सिस्टर कैरोलिन के प्रति अपने गहरे स्नेह, सम्मान और कृतज्ञता की अभिव्यक्ति की। कार्यक्रम का शुभारंभ छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए सुमधुर और हृदयस्पर्शी विदाई गीत के साथ हुआ। कॉलेज के प्राचार्य फादर डॉ. एमके जोस ने कहा कि सिस्टर कैरोलिन ने कॉलेज के प्रशासनिक एवं शैक्षणिक ढांचे को सुदृढ़ और अनुशासित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अंग्रेजी विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर रेचल सुष्मिता नाग ने सिस्टर कैरोलिन के सेवा-सफर पर प्रकाश डाला। इस दौरान सिस्टर कैरोलिन भावुक नजर आईं। उन्हें पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। पूरे कार्यक्रम का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर अदिति एवं असिस्टेंट प्रोफेसर अनिभा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में गणित विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर मोनिका केरकेट्टा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। गारू | सेवानिवृत्त रेंजर अर्जुन बड़ाईक पत्नी के साथ शुक्रवार को बारेसांढ़ पहुंचे। उन्होंने अपने कार्यकाल में स्थापित मानसमणि दीप सेवा संस्थान सरना धाम आश्रम का निरीक्षण किया। आश्रम में चल रहे जीर्णोद्धार कार्य और सावन अमावस्या पर प्रस्तावित कांवर यात्रा को लेकर चर्चा की। आश्रम परिसर और चापाचुवां शिव स्थान पर कल्पतरु एवं शिवलिंगी वृक्ष का पौधरोपण भी किया। बड़ाईक 10 जुलाई 1986 से 5 नवंबर 1995 तक करीब 9 वर्ष 3 माह 26 दिन तक बारेसांढ़ रेंज में पदस्थापित रहे थे। उन्होंने लोगों और पुराने मजदूरों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। प्रभारी वनपाल साकेत पांडेय और रंजय कुमार ने कहा कि उनके द्वारा किए गए कार्य आज भी प्रेरणा के स्रोत हैं। Source link

झारखंड

बकरीद में असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की नजर रहेगी : उपायुक्त

भास्कर न्यूज | लातेहार जिले में ईद-उल-जोहा (बकरीद) पर्व को लेकर शनिवार को उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई। उपायुक्त ने कहा कि आगामी त्योहारों में विधि व्यवस्था को सुदृढ़ बनाएं रखने के लिए हमें विशेष एहतियात एवं निगरानी रखने की जरूरत है ताकि शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में बकरीद पर्व को संपन्न कराया जा सके। उपायुक्त ने सभी प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों को विधि व्यवस्था संधारण हेतु पूरी चौकसी बनाए रखने, एसडीओ, सीओ व थाना प्रभारियों को शांति समिति की बैठक करने, सभी चौक-चौराहों व महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा बल तैनात करने और सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान यदि शरारती तत्व द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाने की कोशिश की गई, तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी कुमार गौरव ने कहा कि बकरीद पर सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था हेतु पर्याप्त संख्या में पुलिस बल प्रतिनियुक्त किए जाएंगे। साइबर सेल द्वारा सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखी जाएगी। सामाजिक सद्भाव में विघ्न उत्पन्न करने वाले तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी एवं गश्ती के निर्देश दिए। कहा कि पर्व के दौरान पूरे जिले में प्रतिबंधित पशुओं का परिवहन वर्जित रहेगा। सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं दंडाधिकारियों को पूरी सतर्कता एवं सजगता के साथ कार्य करने और विधि व्यवस्था से संबंधित छोटी-बड़ी सभी घटनाओं की जानकारी जिला नियंत्रण कक्ष एवं वरीय पदाधिकारियों को अविलम्ब देने के निर्देश दिए। Source link

ताज़ा खबर

वीरप्पन का काल, नक्सलियों का बाप! मिलिए देश के सबसे बड़े ‘संकटमोचक’...

होमताजा खबरदेश वीरप्पन का काल, नक्सलियों का बाप! संकटमोचक विजय कुमार से जिन्हें मिला पद्मश्री Last Updated:May 25, 2026, 01:40 IST खूंखार चंदन तस्कर वीरप्पन का अंत करने वाले और नक्सलियों के गढ़ में घुसकर उन्हें चुनौती देने वाले पूर्व आईपीएस अधिकारी के. विजय कुमार को साल 2026 के प्रतिष्ठित पद्मश्री (Padma Shri) सम्मान से नवाजा गया है. अपने पांच दशक के शानदार करियर में उन्होंने हमेशा मुश्किलों का सीना तानकर सामना किया. 2010 के दांतेवाड़ा नक्सली हमले के बाद रात के अंधेरे में उसी खूनी जंगल में जवानों के साथ रुकना हो, या श्रीनगर में फिदायीन हमलों को रोकना, विजय कुमार ने हर मोर्चे पर शानदार नेतृत्व किया. आइए जानते हैं उस ‘संकटमोचक’ की कहानी, जिसने आईएएस की कुर्सी ठुकराकर वर्दी चुनी. के विजय कुमार को आज मिलेगा पद्म श्री अवॉर्ड. Padma Shri Award K. Vijayan: कहते हैं कि जब हालात सबसे बुरे हों, तब असली हीरो की पहचान होती है. भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के पूर्व अधिकारी के. विजय कुमार एक ऐसे ही ‘संकटमोचक’ हैं, जो देश पर आए हर संकट में सबसे आगे खड़े नजर आए. मुश्किल जगहों पर जाने की उनकी इसी सहज आदत और अद्भुत बहादुरी को सलाम करते हुए, उन्हें साल 2026 के प्रतिष्ठित ‘पद्मश्री’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. के. विजय कुमार को पुलिस की नौकरी का जुनून था. उनके पिता खुद एक पुलिस इंस्पेक्टर थे और हमेशा स्मार्ट यूनिफॉर्म में रहते थे. एक छोटे लड़के के रूप में विजय कुमार के लिए पिता की वह झलक सबसे बड़ी प्रेरणा थी. उन्होंने एमए (MA) की पढ़ाई पूरी की. 1975 में आईपीएस के लिए चुन लिए गए. दिलचस्प बात यह है कि एक साल बाद जब उनका चयन प्रशासनिक सेवा (IAS) के लिए भी हो गया, तो उन्होंने इसे साफ ठुकरा दिया क्योंकि उन्हें यूनिफॉर्म (वर्दी) से गहरा लगाव था. खूनी मंजर और डीजी का हौसला उनके करियर का सबसे चुनौतीपूर्ण पल अप्रैल 2010 में आया, जब वह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के डीजी थे. छत्तीसगढ़ के दांतेवाड़ा में नक्सलियों ने सीआरपीएफ के जवानों पर घात लगाकर भीषण हमला किया, जिसमें 75 जवान शहीद हो गए. हालात बेहद तनावपूर्ण और गंभीर थे. लेकिन एक सच्चे लीडर की तरह, विजय कुमार तुरंत उस खूनी जंगल में पहुंचे और रात भी ठीक उसी जगह बिताई जहां घास लगाकर वह कायराना हमला किया गया था. उनका यह कदम जवानों के लिए एक बहुत बड़ा संदेश था. इससे पूरी फोर्स का हौसला बढ़ गया. उनकी सीख साफ थी – ‘जिस जगह मुसीबत हो, वहीं जाओ.’ विजय कुमार का पांच दशकों का करियर ऐसे ही साहसिक कारनामों से भरा पड़ा है धर्मापुरी में नक्सलवाद पर प्रहार: करियर के शुरुआती दिनों में जब उन्हें धर्मापुरी का एसपी (SP) बनाया गया, जो नक्सलियों का गढ़ था – तब उन्होंने खुद रातों में नाइट पेट्रोलिंग की, लोगों का विश्वास जीता और इलाके की तस्वीर बदल दी. कारगिल युद्ध और श्रीनगर: 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान, वह श्रीनगर में बीएसएफ (BSF) के आईजी थे. वहां फिदायीन हमलों का जबरदस्त खौफ था, लेकिन उन्होंने अपने सिस्टेमेटिक एप्रोच से श्रीनगर में हालात को पूरी तरह कंट्रोल में कर लिया. ऑपरेशन कोकून (वीरप्पन का अंत): अगली और सबसे बड़ी चुनौती चंदन और हाथी दांत के कुख्यात तस्कर वीरप्पन से निपटना था. साल 2004 में तमिलनाडु के घने जंगलों में, विजय कुमार के नेतृत्व में ही ‘स्पेशल टास्क फोर्स’ (STF) ने वीरप्पन को मार गिराया था. परिवार मेरी सबसे बड़ी ताकत आज जब उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्मश्री से नवाजा गया है, तो वह इसका पूरा श्रेय अपने परिवार और सहकर्मियों को देते हैं. विजय कुमार भावुक होकर कहते हैं, ‘अगर उन्होंने परिवार की पूरी जिम्मेदारी ना संभाली होती, तो मुझे नहीं लगता मैं आज यहां होता. वह मेरी सबसे बड़ी ताकत थीं.’ उनका जीवन फलसफा बेहद सीधा और प्रेरणादायक है, ‘किसी भी काम में, अगर आपको अपना काम पसंद है, तो आप उसमें अच्छा करने लगते हैं, अपना बेस्ट देने लगते हैं और आप अपने आप सबसे ऊपर पहुंच जाते हैं.’ About the Author Deep Raj DeepakSub-Editor Deep Raj Deepak working with News18 Hindi (hindi.news18.com/) Central Desk since 2022. He has strong command over national and international political news, current affairs and science and research-based news. …और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Source link

झारखंड

कन्या राशि वाले आज जल्दबाजी और गुस्से से बचें, भगवान शिव दिखाएंगे...

Last Updated:May 25, 2026, 01:12 IST Aaj ka Kanya Rashifal 25 may 2026: चंद्रमा के कन्या राशि में प्रवेश करने से दिन की शुरुआत सामान्य रह सकती है और व्यापार में हल्की सुस्ती देखने को मिलेगी. लेकिन दोपहर बाद परिस्थितियां तेजी से बदलेंगी और रुके कामों में गति आने के संकेत हैं.भगवान शिव को जल अर्पित कर “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करना शुभ रहेगा. इससे मानसिक तनाव कम होगा और कार्यों में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना बढ़े ख़बरें फटाफट परमजीत/देवघर: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की चाल का प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग रूप में देखने को मिलता है. ग्रहों की स्थिति, चंद्रमा का गोचर और बनने वाले शुभ-अशुभ योग व्यक्ति के दैनिक जीवन, कामकाज, स्वास्थ्य और पारिवारिक माहौल को प्रभावित करते हैं. ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. साथ ही हस्त नक्षत्र और सिद्धि योग का विशेष संयोग बन रहा है. चंद्रमा सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करने वाला है, जिसका प्रभाव खास तौर पर कन्या राशि के जातकों पर अधिक देखने को मिलेगा. आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए मिला-जुला रहने वाला है. दिन की शुरुआत सामान्य रह सकती है, लेकिन धीरे-धीरे परिस्थितियां आपके पक्ष में आती नजर आएंगी. हालांकि, कुछ मामलों में सावधानी बरतने की भी जरूरत होगी. नौकरी में धीरे-धीरे बढ़ सकती है जिम्मेदारीआज कन्या राशि के लोग अपने काम को लेकर काफी व्यस्त रह सकते हैं. नौकरी करने वाले लोगों पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और अधिकारियों की तरफ से नए कार्य भी मिल सकते हैं. हालांकि, मेहनत का परिणाम धीरे-धीरे मिलने वाला है, इसलिए किसी भी काम में जल्दबाजी या गुस्से से बचना बेहतर रहेगा. व्यापार करने वाले लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा. पुराने रुके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं, लेकिन पैसों के लेनदेन में सतर्क रहने की जरूरत है. किसी करीबी व्यक्ति पर आंख बंद करके भरोसा करना नुकसान दे सकता है. आज सोच-समझकर निर्णय लेने से फायदा होगा और भविष्य के लिए नई योजना भी बन सकती है. पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर का माहौल सामान्य रहने वाला है. परिवार के किसी सदस्य की बात आपको थोड़ी परेशान कर सकती है, लेकिन धैर्य और समझदारी से स्थिति संभल जाएगी. जीवनसाथी का सहयोग मिलने से मन हल्का महसूस करेगा. संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है. प्रेम संबंध में जुड़े लोगों को अपने रिश्ते में पारदर्शिता बनाए रखने की जरूरत है, नहीं तो छोटी गलतफहमी बड़ा विवाद बन सकती है. आज किसी पुराने मित्र या रिश्तेदार से मुलाकात होने के योग भी बन रहे हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. शरीर में थकान महसूस हो सकती हैस्वास्थ्य के मामले में आज कन्या राशि वालों को थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है. मौसम में बदलाव और भागदौड़ की वजह से शरीर में थकान, सिरदर्द या पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है. बाहर का खानपान कम करें और समय पर भोजन करें. मानसिक तनाव को खुद पर हावी न होने दें. सुबह के समय थोड़ी देर योग और ध्यान करने से मन शांत रहेगा और ऊर्जा बनी रहेगी. आज वाहन चलाते समय भी सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि छोटी लापरवाही परेशानी का कारण बन सकती है. उपायभगवान शिव की कृपा पाने के लिए आज कन्या राशि वाले कुछ आसान उपाय कर सकते हैं. सुबह स्नान के बाद शिवलिंग पर जल में थोड़ा कच्चा दूध और बेलपत्र अर्पित करें. इसके साथ “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें, इससे मानसिक तनाव कम होगा और रुके हुए कार्यों में गति मिलेगी.शाम के समय शिव मंदिर में जाकर सरसों तेल का दीपक जलाना भी शुभ माना जाएगा. वहीं जरूरतमंद लोगों को सफेद वस्तु जैसे चावल या दूध का दान करने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन में चल रही परेशानियां धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं. About the Author Rajneesh Singh जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Deoghar,Jharkhand Source link

झारखंड

Petrol in Ranchi has become costlier by Rs 4.77 and diesel by...

रांची20 घंटे पहले कॉपी लिंक पेट्रोल-डीजल की कीमतें शनिवार को फिर बढ़ाई गई हैं। रांची में पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 96 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। 15 मई के बाद यह तीसरी वृद्धि है। इसके साथ ही 9 दिन में रांची में पेट्रोल 4.77 और डीजल 5.04/ रूपए प्रति लीटर महंगा हो चुका है। अब यहां पेट्रोल 102.63 रुपए और डीजल 97.66 रुपए प्रति लीटर मिलेगा। वहीं इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में अब पेट्रोल 99.51 रूपए और डीजल 92.49 रूपए लीटर पहुंच गया। इससे पहले 15 मई को इनके दाम 3-3 रुपए और 19 मई को 90 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए थे। इस बीच सीएनजी के दाम भी दो किस्तों में 3 रूपए प्रति किलो बढ़े हैं। सरकारी तेल कंपनियों ने कहा, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, रिफाइनिंग लागत और रुपए की कमजोरी के कारण दाम बढ़ाने पड़े हैं। फसल कटाई के मौसम में डीजल की मांग भी बढ़ी है। अब इस बढ़ोतरी का असर आम लोगों पर पड़ेगा। क्योंकि जरूरत की सभी चीजों के दाम बढ़ेंगे। आम लोगों की जेब ढीली होगी। बड़े झटके से बचाने के लिए किस्तों में वृद्धि विशेषज्ञों के मुताबिक फिलहाल कीमतों में राहत की संभावना कम है। पश्चिम एशिया तनाव, होर्मुज संकट और महंगे क्रूड के कारण दबाव है। तेल कंपनियां एकमुश्त वृद्धि से बचते हुए चरणबद्ध दाम बढ़ा रही हैं, ताकि अचानक महंगाई का झटका न लगे। पेट्रोल 102.63 रूपए डीजल 97.66 रूपए पेट्रोलियम मंत्रालय: सरकारी तेल कंपनियों को रोज करीब ~750 करोड़ का नुकसान हो रहा है। ओडिशा में अब सरकारी विभाग सिर्फ ईवी खरीदेंगे एक जून से सभी सरकारी विभाग सिर्फ ईवी खरीदेंगे। सीएम मोहनचरण मांझी ने निर्देश दिया कि दोपहिया और चारपहिया सभी नए वाहन सिर्फ ईवी होंगे। वर्चुअल मीटिंग्स बढ़ेंगी, सरकारी कर्मचारियों के लिए ई-बस शुरू होगी। कांग्रेस ने कहा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ईंधन के दाम बढ़ाने को जनता पर जुल्म और सरकार की ‘किस्तों में लूटमार’ बताया है। भाजपा ने कहा पश्चिम एशिया संकट, क्रूड की कीमतें, आयात लागत बढ़ने का असर है। सरकार बोझ कम रखने की कोशिश कर रही है। पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं: इंडियन ऑयल इंडियन ऑयल ने कहा है कि देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं है। कुछ इलाकों में सप्लाई बाधित होने की खबरें ‘स्थानीय और अस्थायी’ हैं। कंपनी के 42 हजार से ज्यादा पंपों में बहुत कम जगहों पर ही सप्लाई प्रभावित हुई है। कंपनी ने बताया, 1 से 22 मई के बीच पेट्रोल की बिक्री 14% और डीजल की बिक्री 18% बढ़ी है। लोगों को घबराकर अतिरिक्त खरीदारी नहीं करनी चाहिए। ब्रेंट क्रूड 104.25 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा: ईरान-इजराइल युद्ध 28 फरवरी को शुरू हुआ तब ब्रेंट क्रूड 72 डॉलर/बैरल था, जो 23 मई को करीब 45% बढ़कर 104.25 डॉलर/बैरल हो गया है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ Source link

Scroll to Top