भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

ताज़ा खबर

संकटमोचक अफसर को पद्मश्री! 75 जवानों की शहादत का लिया था बदला,...

होमवीडियोदेश Padma Sri: संकटमोचक अफसर को पद्मश्री! 75 जवानों की शहादत का लिया था बदला, वीरप्पन को भी किया था ढेर X Padma Sri: संकटमोचक अफसर को पद्मश्री! 75 जवानों की शहादत का लिया था बदला, वीरप्पन को भी किया था ढेर   Padma Sri Award 2026: भारत सरकार ने देश के सबसे जांबाज और ‘संकटमोचक’ पुलिस अधिकारियों में गिने जाने वाले पूर्व IPS अधिकारी श्री के. विजय कुमार को पद्मश्री 2026 से सम्मानित किया है. 1975 बैच के आईपीएस अधिकारी विजय कुमार का 5 दशकों का करियर चुनौतियों और अदम्य साहस से भरा रहा है. उन्हें सबसे ज्यादा शोहरत 2004 में मिली, जब उनके नेतृत्व में तमिलनाडु स्पेशल टास्क फोर्स ने कुख्यात चंदन तस्कर ‘वीरप्पन’ को मार गिराया था. इसके अलावा, 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान श्रीनगर में बीएसएप के आईजी के तौर पर आतंकवादियों से लोहा लेना हो, या 2010 में छत्तीसगढ़ के दांतेवाड़ा में 75 CRPF जवानों की शहादत के बाद नक्सलियों के गढ़ में घुसकर जवानों का हौसला बढ़ाना हो; उन्होंने हमेशा आगे बढ़कर नेतृत्व किया. अपनी इस शानदार सफलता का श्रेय उन्होंने अपने परिवार और साथ खड़े लोगों को देते हुए कहा कि जब आप अपना काम पसंद करते हैं, तो आप खुद-ब-खुद शिखर पर पहुंच जाते हैं. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। Source link

झारखंड

रांची में आज से और बढ़ेगी गर्मी, हीटस्ट्रोक का खतरा

रांची सहित पूरे झारखंड में भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। राज्य के अधिकांश जिलों में तापमान 35 से 45 डिग्री के बीच बना हुआ है। रांची का अधिकतम तापमान शुक्रवार को 39.2 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि डालटनगंज 44.8 डिग्री के साथ राज्य का सबसे गर्म शहर रहा। मौसम विभाग के अनुसार रांची में तापमान और बढ़ेगा। 24 मई को अधिकतम तापमान 40 डिग्री, जबकि 25 और 26 मई को 41 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। विभाग ने चेतावनी दी है कि तेज धूप और उमस के कारण हीटस्ट्रोक और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ सकता है। लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से बचें।शनिवार को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश जरूर हुई, लेकिन इससे गर्मी से राहत नहीं मिली। पलामू, चतरा और गढ़वा समेत कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। सार्वजनिक स्थल पर पेयजल की व्यवस्था होगी, संकट वाले क्षेत्र में टैंकर से सप्लाई मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भीषण गर्मी और हीटवेव को देखते हुए अधिकारियों को लोगों तक तत्काल राहत पहुंचाने का निर्देश दिया है। उन्होंने सभी सरकारी कार्यालयों के बाहर और सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। सीएम ने राज्य के सभी डीसी, एसपी, सीओ, बीडीओ, थाना प्रभारी और पंचायत प्रतिनिधियों से कहा है कि वे पेयजल संबंधी व्यवस्था सुनिश्चित करें और उसकी सूचना भी प्रदर्शित करें, ताकि लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि किसी भी गांव, टोला या मोहल्ले में पेयजल की कमी से लोगों को परेशानी न हो, यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने सभी डीसी को निर्देश दिया है कि जहां कहीं भी जल संकट की स्थिति हो, वहां तत्काल टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति कराई जाए। साथ ही चापाकलों की मरम्मत और अन्य वैकल्पिक व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में कहा कि जनहित सर्वोपरि है। भीषण गर्मी के इस दौर में प्रशासन पूरी संवेदनशीलता, तत्परता और मानवीय दृष्टिकोण के साथ कार्य करे। 24-25 मई : उत्तर-पूर्वी और मध्य झारखंड के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना। कई जगहों पर तेज हवा और गर्जन के साथ बारिश और वज्रपात हो सकता है। हालांकि गर्मी और उमस से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। 26-27 मई: जमशेदपुर, चाईबासा, सरायकेला-खरसावां और मध्य भागों में बारिश के संकेत। 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने आंधी और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है। लेकिन तापमान में गिरावट नहीं आएगी। 28-29 मई: राज्य के कई हिस्सों में फिर मौसम बदलने की संभावना। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। तेज हवा के साथ वज्रपात की संभावना है। वहीं, कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के आसपास बना रह सकता है। Source link

झारखंड

तीन डीसी एक माह में ही बदले, 12 अफसरों की भी वेटिंग...

पलामू डीडीसी जावेद हुसैन खूंटी के नए डीसी बनाए गए झारखंड सरकार ने शनिवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर दिया। 35 आईएएस अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग कर दी। तीन जिलों गढ़वा, देवघर और खूंटी डीसी को बदल दिया। गढ़वा डीसी पीएन मिश्रा को वहीं का डीसी बनाया गया है। जबकि खूंटी डीसी सौरव कुमार भुवानियों को देवघर और पलामू डीडीसी जावेद हुसैन को खूंटी का डीसी बनाया गया है। गढ़वा के डीसी अन्नय मित्तल को जेएसएलपीएस का सीईओ बनाया गया है। खास बात यह है कि इन तीनों डीसी का एक महीने बाद ही तबादला कर दिया गया। साथ ही तीन अफसरों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सरकार ने पोस्टिंग का इंतजार कर रहे 12 अफसरों की वेटिंग खत्म कर उन्हें पोस्टिंग देकर मैसेज दिया है कि अब प्रशासनिक मशीनरी को फुल कैपेसिटी में चलाया जाएगा। ये एसडीओ बने डीडीसी गिरिडीह के एसडीआे बीएस यशवंत गोड्डा के डीडीसी बने {खुरी महुआ के एसडीआे अनिमेश रंजन गुमला के डीडीसी बनाए गए। ये डीडीसी बने डीसी पलामू डीडीसी जावेद हुसैन अब खूंटी डीसी {गढ़वा डीडीसी पशुपतिनाथ मिश्रा गढ़वा के ही डीसी इन प्रतीक्षारत अफसरों को पोस्टिंग नाम पोस्टिंग इन्हें अतिरिक्त प्रभार जमशेदपुर डीसी राजीव रंजन को सुवर्णरेखा परियोजना के प्रशास​क का प्रभार सौंपा गया है। वहीं जिडको एमडी वरुण रंजन को जेईएमसीएल के एमडी और झारक्राफ्ट की एमडी गरिमा सिंह को मुख्यमंत्री लघु कुटीर बोर्ड के सीईओ का प्रभार दिया गया है। इनका भी तबादला झारखंड में बड़ा फेरबदल…35 आईएएस की ट्रांसफर-पोस्टिंग सुनील कुमार सिंह निदेशक आईटी विशेष सचिव आईटी अन्नय मित्तल डीसी गढ़वा सीईओ जेएसएलपीएस भोर सिंह यादव निदेशक कृषि अपर सचिव वन पर्यावरण विद्यानंद शर्मा पंकज अपर सचिव स्वास्थ्य निदेशक कृषि नाम कहां थे कहां गए फैज अक अहमद मुमताज अपर सचिव भू राजस्व आर रॉनिटा अपर सचिव जल संसाधन नमन प्रियेश लकड़ा निदेशक पर्यटन अंजली यादव परीक्षा नियंत्रक, संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद अति. प्रभार अपर सचिव उच्च शिक्षा कर्ण सत्यार्थी अपर सचिव वित्त विभाग चंदन कुमार सीईआे जैप आईटी प्रेरणा दीक्षित अपर सचिव ग्रामीण विकास जिशान कमर विशेष सचिव पेयजल कुमार ताराचंद अपर सचिव जल संसाधन कार्तिक श्रीजी अपर सचिव गृह कारा समीरा एस संयुक्त सचिव स्कूली शिक्षा दिनेश कुमार यादव संयुक्त सचिव स्वास्थ्य Source link

ताज़ा खबर

Sonia Gandhi vs PM Modi House Size Controversy | कांग्रेस नेता ने...

Sonia Gandhi House is Bigger than PM Modi Residence: दिल्ली के लुटियंस जोन में स्थित आलीशान सरकारी बंगलों को लेकर सियासत का गरमाया हुआ है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक आवास के विस्तार पर रविवार को कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने सवाल खड़े किए. हालांकि, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जैसे ही उनके सवाल पर पलटवार किया, कांग्रेस खुद के सवालों में उलझ कर रह गई. भाजपा ने एक आरटीआई के हवाला दे कर डेटा वॉर छेड़ दिया है. इस डेटा से निशाने पर आ गया 10, जनपथ पर स्थित सोनिया गांधी का बंगला. भाजपा ने पलटवार करते हुए दावा किया है कि सोनिया गांधी का बंगला क्षेत्रफल के मामले में देश के प्रधानमंत्री के घर से काफी बड़ा है. बीजेपी ने आरटीआई (RTI) से मिली जानकारी का हवाला देते हुए दावा किया कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी का बंगला देश के प्रधानमंत्री के रहने की जगह से बड़ा है. आखिर, क्या है पूरा माजरा? क्या सच में कांग्रेस नेत्री सोनिया गांधी के बंगले का क्षेत्रफल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास से ज्यादा है? अगर, ज्यादा है तो कितना? क्या है भाजपा के दावे का सच? पीएम मोदी का अवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर स्थित है. कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत से विवाद की शुरुआत इस पूरे विवाद को हवा दी कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत के एक बयान ने. राजपूत ने प्रधानमंत्री आवास के विशाल परिसर और कथित तौर पर जिमखाना क्लब के हिस्से को खाली कराने के मुद्दे पर सरकार को घेरा. सुरेंद्र राजपूत ने सवालिया लहजे में कहा, ‘प्रधानमंत्री को रहने के लिए आखिर कितनी जगह चाहिए? बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार को इस पर स्पष्टीकरण देना होगा.’ उन्होंने आगे कहा कि ‘प्रधानमंत्री का निवास पहले से ही इतने बड़े परिसर में स्थित है. अब, आप जिमखाना क्लब का हवाला देकर उसे भी खाली कराना चाहते हैं.’ राजपूत का सीधा इशारा लुटियंस दिल्ली में पीएम आवास परिसर के कथित विस्तार और उसके लिए आसपास की प्रतिष्ठित जगहों के इस्तेमाल की ओर था. सोनिया गांधी का आवास पीएम मोदी के आवास से आकार में बड़ा है. अमित मालवीय ने ‘नाप’ दिया बंगला कांग्रेस के इस हमले पर बीजेपी ने ज्यादा देर नहीं लगाई. मोर्चा संभाला बीजेपी के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने. मालवीय ने सीधे तौर पर आंकड़ों की बाजीगरी के बजाय, सीधे तौर पर क्षेत्रफल का डेटा सामने रख दिया. भाजपा के निशाने आया सोनिया गांधी गांधी का 10, जनपथ का बांगला. अमित मालवीय ने सुरेंद्र राजपूत के बयान का जवाब देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, ‘शायद सोनिया गांधी ने सुरेंद्र राजपूत को एक नोट भेजा है. सोनिया गांधी, जो 10 जनपथ में रहती हैं, वह 15,181 वर्ग मीटर में फैला हुआ है. यह 7 लोक कल्याण मार्ग (प्रधानमंत्री आवास) से बड़ा है, जो 14,101 वर्ग मीटर में है.’ प्रधानमंत्री आवास परिसर में पूजा करते पीएम मोदी. आपको पता है 10 जनपथ और 7 लोक कल्याण मार्ग की लंबाई-चौड़ाई? अब आते हैं उस सवाल पर, जिसे अब देश की जनता जानना चाहती है. क्या वाकई सोनिया गांधी का घर पीएम मोदी के घर से बड़ा है? सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत सामने आई जानकारी के आधार पर अमित मालवीय का दावा सही प्रतीत हो रहा है. समझते हैं पूरा गणित सोनिया गांधी का आवास (10, जनपथ): सरकारी आंकड़ों के अनुसार, लुटियंस दिल्ली स्थित यह बंगला लगभग 15,181 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है. सोनिया गांधी दशकों से इसी पते पर रह रही हैं. वहीं, प्रधानमंत्री का आवास (7, लोक कल्याण मार्ग) देश के प्रधानमंत्री का आधिकारिक निवास है. इसे पहले 7 रेसकोर्स रोड कहा जाता था, क्षेत्रफल के मामले में 10 जनपथ से छोटा है. इसका क्षेत्रफल लगभग 14,101 वर्ग मीटर है. दोनों की क्षेत्रफल की तुलना की जाए जिसे ‘आधिकारिक निवास’ के रूप में चिन्हित किया गया है, तो सोनिया गांधी का 10, जनपथ बंगला पीएम मोदी के 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित निवास से बड़ा है. ‘परिसर’ बनाम ‘आवास’ लेकिन, इस आंकड़ों की लड़ाई में एक महत्वपूर्ण तकनीकी पहलू भी है. जहां एक ओर प्रधानमंत्री का आधिकारिक आवास क्षेत्रफल में छोटा हो सकता है, वहीं प्रधानमंत्री निवास परिसर एक विशाल क्षेत्र है. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, 7, लोक कल्याण मार्ग केवल एक बंगला नहीं है, बल्कि यह 12 एकड़ (लगभग 48,562 वर्ग मीटर) के विशाल परिसर में फैला हुआ है. लेकिन, आधिकारिक आवास को निवास परिसर मत जोड़ दीजिएगा. प्रधानमंत्री निवास परिसर में तमाम तरह के सरकारी दफ्तर हैं. प्रधानमंत्री निवास परिसर में क्या-क्या है? प्रधानमंत्री के रहने की जगह के अलावा, इस 12 एकड़ के परिसर में कई अन्य महत्वपूर्ण चीजें शामिल हैं: प्रधानमंत्री का कार्यालय (Office). सुरक्षा व्यवस्था के लिए विस्तृत बुनियादी ढांचा (SPG के लिए जगह). अतिथियों के लिए अलग बंगले. हेलीपैड और अन्य लॉजिस्टिक सुविधाएं. सवाल उठा कर कांग्रेस खुद फंस गई कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने इसी 12 एकड़ के ‘विशाल परिसर’ और सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत हो रहे नए निर्माणों की ओर इशारा किया था. वहीं, अमित मालवीय ने तुलना के लिए केवल उस विशिष्ट बंगले के क्षेत्रफल को चुना जहां पीएम रहते हैं. जब कांग्रेस पीएम के ‘विशाल परिसर’ पर सवाल उठाती है, तो वह जनता के पैसे और फिजूलखर्ची का मुद्दा बनाने की कोशिश करती है. इसके विपरीत, जब बीजेपी सोनिया गांधी के 10 जनपथ के 15,181 वर्ग मीटर का नाप बताती है, तो वह कांग्रेस पर हिपोक्रेसी का आरोप लगाती है. किस कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री आवास के क्षेत्रफल पर सवाल उठाए थे? कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने प्रधानमंत्री आवास के विशाल परिसर और कथित तौर पर जिमखाना क्लब को खाली कराने के मुद्दे पर सवाल उठाए थे. अमित मालवीय ने आवास के क्षेत्रफल के बारे में क्या दावा किया? अमित मालवीय ने दावा किया कि सोनिया गांधी का 10 जनपथ आवास 15,181 वर्ग मीटर में है, जो प्रधानमंत्री मोदी के 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास (14,101 वर्ग मीटर) से क्षेत्रफल में बड़ा है. आरटीआई (RTI) के आंकड़ों के अनुसार, किसका आधिकारिक आवास क्षेत्रफल में बड़ा है? आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार, सोनिया गांधी का 10, जनपथ आवास क्षेत्रफल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक आवास से बड़ा है. प्रधानमंत्री आवास

झारखंड

नींबू पहाड़ अवैध खनन मामले में अब दिल्ली सीबीआई की एंट्री

साहिबगंज के नींबू पहाड़ में हुए करीब 1500 करोड़ रुपए के अवैध पत्थर खनन मामले की जांच में अब दिल्ली सीबीआई की भी एंट्री हो गई है। पहले से सीबीआई रांची की टीम इसमें जांच कर रही है। माना जा रहा है कि दिल्ली की टीम जुड़ने का मतलब बड़े स्तर पर जांच होना है। यह मामला वैसे भी हाई प्रोफाइल है। दिल्ली की टीम आने से यह संदेश जाता है कि जांच केंद्रीय निगरानी में है। नींबू पहाड़ मामला पहले से राजनीतिक रूप से संवेदनशील रहा है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा राज्य सरकार की याचिका खारिज किए जाने के बाद से ही सीबीआई इस मामले में एक्शन मोड में है। खनन स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया है। साहिबगंज के नींबू पहाड़ क्षेत्र में वर्ष 2016 से बड़े पैमाने पर अवैध खनन होने की बात सामने आई है, जो लगभग 1000 से 1500 करोड़ रुपए का घोटाला माना जा रहा है। जांच के दौरान सीबीआई की टीम ने खनन अधिकारियों (डीएमओ) और अमीन को साथ लेकर अवैध खदानों की गहराई और क्षेत्रफल की मापी करवाई है। टीम ने जिला खनन विभाग को तलब कर माइनिंग लीज और अवैध उत्खनन से जुड़े अहम दस्तावेज़ों को अपने कब्जे में लिया था। झारखंड हाईकोर्ट के निर्देश पर सीबीआई ने नवंबर 2023 में प्राथमिकी दर्ज की थी। Source link

झारखंड

शशि बने आदिवासी कांग्रेस के अ. प्रभारी

महुआडांड़ | आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया ने संगठन का विस्तार करते हुए आदिवासी कांग्रेस नेता शशि पन्ना को पश्चिम बंगाल के साथ ओडिशा राज्य का अतिरिक्त प्रभारी नियुक्त किया है। शशि ने कहा यह जिम्मेदारी केवल एक संगठनात्मक दायित्व नहीं, बल्कि आदिवासी समाज के अधिकार, सम्मान, पहचान और संवैधानिक हकों की लड़ाई को मजबूती देने का अवसर है। उन्होंने राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा जताए गए विश्वास को अपने लिए गर्व और प्रेरणा का विषय बताया। कहा कि उड़ीसा और पश्चिम बंगाल में आदिवासी समाज के सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक और राजनीतिक सशक्तिकरण के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने दोहराया कि आदिवासी समाज के जल, जंगल, जमीन, संस्कृति और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए आदिवासी कांग्रेस हमेशा अग्रिम पंक्ति में रहकर अपनी मजबूत भूमिका निभाती रहेगी। Source link

ताज़ा खबर

ट्रंप बोले-‘आई लव मोदी’, सर्जियो गोर ने अमेर‍िकी राष्‍ट्रपत‍ि को लगाया फोन,...

होमताजा खबरदेश ट्रंप बोले-‘आई लव मोदी’, सर्जियो गोर ने अमेर‍िकी राष्‍ट्रपत‍ि को लगाया फोन, तो आया जवाब Last Updated:May 24, 2026, 21:30 IST दिल्ली में आयोजित अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान एक दिलचस्प वाकया देखने को मिला. कार्यक्रम में मौजूद अमेर‍िकी राजदूत सर्जियो गोर ने लाइव कॉल के जरिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप को समारोह से जोड़ा, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों में उत्साह बढ़ गया. बातचीत के दौरान ट्रंप ने भारत और अमेरिका के रिश्तों पर बात की. इसी दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए कहा कि उनके पीएम मोदी के साथ अच्छे संबंध हैं और वह उन्हें पसंद करते हैं. ट्रंप के ‘आई लव मोदी’ वाले बयान के बाद समारोह में मौजूद लोगों ने तालियां भी बजाईं. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Source link

झारखंड

अपनी "अना' खत्म कर अल्लाह की तरफ झुकना कुर्बानी : मौलाना माजिद

रेहान अहमद|रांची हरमू हमीम मस्जिद के इमाम मौलाना अब्दुल माजिद ने बताया कि कुर्बानी का वाकया इस्लाम धर्म में हजरत इब्राहिम (अ) व उनके पुत्र हजरत इस्माइल (अ) के अटूट ईमान, सब्र व अल्लाह के प्रति समर्पण की सबसे बड़ी मिसाल है। इसी महान घटना की याद में दुनिया भर के मुसलमान “ईद उल अजहा’ (बकरीद) मनाते हैं। हजरत इब्राहिम (अ) ने ख्वाब में देखा कि अल्लाह उन्हें उनकी सबसे प्यारी चीज की कुर्बानी देने का हुक्म दे रहे हैं। हजरत इब्राहिम (अ) ने उस ख्वाब को अल्लाह का फरमान समझा। चूंकि इस्माइल (अ) उनके इकलौते और बुढ़ापे की औलाद थे, इसलिए वे उन्हें जान से भी ज्यादा प्यारे थे। उन्होंने अपने पुत्र की कुर्बानी देने का पक्का इरादा कर लिया। हजरत इब्राहिम (अ) ने कहा, “ऐ मेरे बेटे! मैंने ख्वाब में देखा है कि मैं तुम्हें अल्लाह की राह में कुर्बान कर रहा हूं, तो बताओ तुम्हारी क्या राय है। तो हजरत इस्माइल (अ) ने कहा, आपको जो हुक्म दिया गया है, उसे पूरा कीजिए। आप मुझे सब्र करने वालों में से पाएंगे। जब हजरत इब्राहिम (अ) अपने बेटे को कुर्बानी के लिए “मीना’ की घाटी में ले गए, जमीन पर लिटाया और छुरी गर्दन पर रखी, तो उस वक्त अल्लाह की तरफ से फरिश्ते जिब्रिल (अ) एक दुंबा लेकर उतरे। दुंबा की कुर्बानी हुई। कुर्बानी का उद्देश्य केवल जानवर का मांस या खून बहाना नहीं है, बल्कि दिल के अंदर के “अना’ व दुनियावी मोह को खत्म कर अल्लाह की तरफ झुकना है। इस तरह कुर्बानी दस्तूर बन गई। कुर्बानी हजरत इब्राहिम (अ) की सुन्नत है। मुसलमान बकरीद के दिन कुर्बानी करते हैं। बकरीद पर कुर्बान करने के लिए रांची के बाजार में कई तरह के दुंबे और बकरे लाए गए हैं। सबसे अधिक चर्चा 130 किलो के दुंबा की है। सफेद रंग के इस दुंबा की कीमत 2.50 लाख रुपए है। डोरंडा पत्थर रोड निवासी मो. मजहर कुरैशी ने बताया कि वह राजस्थान से इसे 70 हजार रुपए में खरीद कर लाए थे। इसे कुट्‌टी, चोकर, चना, दर्रा के साथ रोजाना एक किलो ड्राई फ्रूट और ग्लूकॉन डी देते हैं। इनकी सफाई का खास ख्याल रखा जाता है। हर दो दिन में शैंपू से नहलाते हैं। ये पंखे के नीचे पलंग पर सोते हैं। Source link

झारखंड

डिजिटल स्क्रीन तक आरयू की पहुंच, वॉयस ऑफ आरयू पॉडकास्ट लॉन्च

रांची| रांची यूनिवर्सिटी ने डिजिटल युग में अपनी मौजूदगी को मजबूत करने की दिशा में पहल शुरू की है। वॉयस ऑफ आरयू नाम से आधिकारिक वीडियो पॉडकास्ट श्रृंखला लॉन्च की है, जिसकी पहली रिकॉर्डिंग स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन स्टूडियो में की गई। पहले एपिसोड में वीसी प्रो. सरोज शर्मा ने ऊर्जा, ईंधन एवं संसाधन संरक्षण विषय पर अपने विचार साझा किए। परिसर में ऊर्जा बचत को लेकर संभावित प्रयासों की चर्चा की। पहले एपिसोड में वीसी प्रो. शर्मा ने पीएम के ऊर्जा संरक्षण आह्वान का उल्लेख करते हुए संसाधनों के संतुलित उपयोग की जरूरत पर जोर दिया। पीआरओ डॉ. स्मृति सिंह ने प्रश्नावली के जरिए कुलपति से बातचीत की। कुलपति ने कहा कि आरयू राज्य का सबसे पुराना और प्रतिष्ठित विवि है, इसलिए इसकी उपलब्धियों और गतिविधियों का व्यापक प्रसार जरूरी है। अब पॉडकास्ट का हर सप्ताह प्रसारण किया जाएगा। साथ ही विवि के विभिन्न कोर्स, रिसर्च, करियर अवसर, नवाचार, कैंपस से जुड़ी जानकारियां दी जाएगी। रिकार्डिंग के समय निदेशक डॉ. बसंत कुमार झा, शिक्षक संतोष उरांव, पीएस तिवारी, मनोज कुमार शर्मा मौजूद थे। Source link

ताज़ा खबर

सागर में सड़क विकास को मिली रफ्तार, 55 करोड़ से बनेंगी 12...

Last Updated:May 24, 2026, 20:27 IST सागर में 55 करोड़ की लागत से जो पक्की डामर की सड़क बनाई जानी है उनमें राहतगढ़ क्षेत्र में आने वाले भैंसा से पथरिया मार्ग है.जिसकी लंबाई 4.60 किलोमीटर है. इसे लागत 5.10 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जाएगा. इस सड़क की वजह से फोर लाइन से करीब पांच गांव की कनेक्टिविटी हो जाएगी. यह 4 लाइन सागर शहर के लिए जोड़ती है. बुंदेलखंड की राजधानी कहां जाने वाला सागर सड़कों के मामले में विकास की एक नई इबादत लिख रहा है एक तरफ जहां नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे का काम तेज गति से चल रहा है और सागर को महानगरों से जोड़ा जा रहा है उसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों को भी शहर और नगरों से जोड़ने की कवायत चल रही है इसके लिए कच्ची और दलदल वाली सड़कों को बनाया जा रहा है तो जो सड़क खराब हो गई है उनका नया सिरे से निर्माण कार्य किया जा रहा है. सागर में 55 करोड़ की लागत से 12 सड़कों का निर्माण कार्य किए जाने के लिए राशि स्वीकृत की गई है. जिनकी लम्बाई 41 km है और इनमें कुछ सड़कों का निर्माण कार्य भी शुरू हो चुका है यह सड़क निर्माण पूरा होने के बाद 60 से अधिक गांव नगर और शहर से जुड़ जाएंगे. जिसका फायदा ग्रामीण क्षेत्रों को लोगों को मिलेगा अस्पताल तक पहुंच आसान हो जाएगी. किसान सीधे मंडियों तक पहुंच सकेंगे स्कूली बच्चे भी आसानी से स्कूल और कॉलेज तक आएंगे. 55 करोड़ की लागत से बनेगा डामर की सड़कसागर में 55 करोड़ की लागत से जो पक्की डामर की सड़क बनाई जानी है उनमें राहतगढ़ क्षेत्र में आने वाले भैंसा से पथरिया मार्ग है.जिसकी लंबाई 4.60 किलोमीटर है. इसे लागत 5.10 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जाएगा. इस सड़क की वजह से फोर लाइन से करीब पांच गांव की कनेक्टिविटी हो जाएगी. यह 4 लाइन सागर शहर के लिए जोड़ती है. राहतगढ़ से ही लगे झिला गाव से लेकर मुरली बसौदा मार्ग तक साढ़े 6 करोड़ की लागत से सड़क तैयार होगी. इसमें स्ट्रीट लाइट्स भी पूरी सड़क में लगाकर उजाला किया जाएगा.इसी तरह सीहोरा क्षेत्र में भी 3 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जानी है.इसकी लागत 3 करोड़ है.यह सड़क का निर्माण घाटसेमरा गांव से किल्लाई तक किया जाएगा जिसमें चार गांव मुख्य सड़क से जुड़ेंगे. 41km लंबी सड़क का निर्माणखुरई रोड पर आने वाले नरयावली क्षेत्र में भी कांचरी गांव से हवला मैन मार्ग तक 3 किलोमीटर लंबाई वाली सड़क को ढाई करोड़ की लागत से तैयार किया जा रहा हैं. इसी क्षेत्र में आने वाले हवला चौराहे से लुहारी तक लंबाई सवा 4 किलोमीटर वाली सड़क को 3 करोड़ 60 लाख की लागत से बनाया जाएगा.बिलहरा, बेरखेड़ी, निटर्री बल्कि सड़क भी पक्की बनाई जाएगी इसकी लागत करीब 8 करोड रुपए निश्चित की गई है यहां पर भी स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगे और यहां जो ब्लैक स्पॉट है बाय पूरी तरह से खत्म हो जाएगा. जिससे दुर्घटनाओं की संभावना न कर बराबर हो जाएगी.केसली क्षेत्र में भी ढाई किलोमीटर लंबी सड़क का 3 करोड़ की लागत से निर्माण किया जाना है यह सड़क केवलारी गांव से शुरू होकर सहजपुर बुजुर्ग तक जाएगी इस सड़क की वजह से तीन गांव मुख्य मार्ग से जोड़कर केसली तक पहुंच बनाएंगे. इसी गांव से एक और सड़क का निर्माण किया जाएगा जिसकी लंबाई भी ढाई किलोमीटर है. यह सहजपुर बुजुर्ग से सहजपुर खुर्द तक जाएगी इसकी लागत 3 करोड़ 10 लाख रुपया तय की गई है. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Sagar,Madhya Pradesh Source link

Scroll to Top