भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

झारखंड

चंद्रपुरा जरूवामोड़ के पास दो बाइकों की सीधी टक्कर में चार सवार...

भास्कर न्यूज | तेलो चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के जरूवामोड़ के आगे जरूवा से हीरक रोड को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर रविवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार चार लोग घायल हो गए। इनमें दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, बिरनी पंचायत के मानपुर निवासी बासु साव अपनी दादी और एक अन्य युवक के साथ बाइक संख्या जेएच-10सीजी-8749 से दुग्दा जा रहे थे। वहीं दूसरी ओर, चैताटांड़ से एक युवक बाइक संख्या जेएच-09बीएच-5819 से पपलो की ओर जा रहा था। इसी दौरान जरूवामोड़ के आगे मुख्य सड़क पर दोनों बाइकों की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही चंद्रपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिलों को भी अपने कब्जे में ले लिया है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। सड़क काफी संकरी है और दोनों ओर उगी झाड़ियों के कारण सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से सड़क का चौड़ीकरण कराने तथा झाड़ियों की नियमित सफाई कराने की मांग की है, ताकि लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। Source link

झारखंड

इंटक महाअधिवेशन की तैयारी के लिए यूनियन पदाधिकारियों ने किया दौरा

भास्कर न्यूज|लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड में आगामी 30 मई को आयोजित होने वाले छोटानागपुर बॉक्साइट एंड कोल वर्कर्स यूनियन इंटक के वार्षिक महाअधिवेशन की तैयारियों को लेकर रविवार को यूनियन पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न माइंस क्षेत्रों का दौरा किया गया। इस दौरान पाखर समेत अन्य बॉक्साइट माइंस क्षेत्रों में बैठक आयोजित कर मजदूरों व श्रमिकों को कार्यक्रम की जानकारी दी गई और अधिवेशन को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई। बैठक को संबोधित करते हुए यूनियन के अध्यक्ष निशिथ जायसवाल ने कहा कि छोटानागपुर बॉक्साइट एंड कोल वर्कर्स यूनियन इंटक क्षेत्र के मजदूरों, श्रमिकों और कर्मचारियों की आवाज को मजबूती से उठाने वाला संगठन है। उन्होंने कहा कि आगामी महाअधिवेशन संगठन की भावी रणनीति तय करने के साथ-साथ मजदूर हितों से जुड़े मुद्दों पर महत्वपूर्ण निर्णय लेने का मंच बनेगा। वर्तमान समय में रोजगार सुरक्षा, न्यूनतम मजदूरी, सामाजिक सुरक्षा, श्रमिक कल्याण और मजदूर अधिकारों की रक्षा जैसे विषयों पर व्यापक संघर्ष की आवश्यकता है। महाअधिवेशन में इन मुद्दों पर ठोस प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। कार्यकारी अध्यक्ष सोहराब अंसारी ने कहा कि इंटक का इतिहास हमेशा से मजदूरों के हक और सम्मान की लड़ाई लड़ने का रहा है। संगठन ने हर दौर में श्रमिकों की आवाज बुलंद की है और आज भी एकजुटता के माध्यम से मजदूर हितों की रक्षा के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने सभी श्रमिकों से एकजुट होकर महाअधिवेशन को सफल बनाने की अपील की। मौके पर उपाध्यक्ष इकरामूल अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष यूनुस अंसारी, उपप्रमुख एनुल अंसारी, रौनक इकबाल, हनान अंसारी, खुदीया कुमार, बबलू मुंडा, चमन सहित यूनियन के कई पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में मजदूर उपस्थित थे। Source link

ताज़ा खबर

Aaj Ka Tula Rashifal: तुला राशि वालों को मिलेगा मानसिक सुकून! आज...

Last Updated:May 25, 2026, 06:40 IST Aaj Ka Tula Rashifal 25 May 2026: तुला राशि वालों के लिए आज का दिन राहत और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आ सकता है. लंबे समय से चल रहा मानसिक तनाव कम होगा और मन को सुकून महसूस होगा. रुके हुए काम पूरे होने के योग बन रहे हैं, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा. नौकरी और व्यापार से जुड़े लोगों को नई संभावनाएं मिल सकती हैं. आर्थिक मामलों में भी सुधार देखने को मिल सकता है और धन लाभ के संकेत हैं. परिवार और रिश्तों में चल रही गलतफहमियां दूर होने की संभावना है. प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी और पार्टनर का सहयोग मिलेगा. छात्रों के लिए दिन मेहनत का अच्छा परिणाम देने वाला साबित हो सकता है. ख़बरें फटाफट अजमेर. तुला राशि के जातकों के लिए 25 मई यानी आज का दिन  आत्मचिंतन, मानसिक शांति और नई समझ लेकर आया है. आज चंद्रमा आपकी राशि से 12वें भाव यानी कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं. ज्योतिष में 12वां भाव व्यय, यात्रा, एकांत और आत्मविश्लेषण का माना जाता है. ऐसे में आज का दिन आपको खुद के करीब लाने और जीवन को नए नजरिए से समझने का अवसर देगा. अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार आज आप खुद के साथ समय बिताना पसंद करेंगे. पिछले कुछ समय से जो बातें आपके मन को परेशान कर रही थीं उन्हें समझने और सुलझाने का प्रयास करेंगे. लंबे समय से जो मानसिक अशांति या बेचैनी महसूस हो रही थी, उसमें राहत मिलने के संकेत हैं. यह समय खुद को भीतर से मजबूत बनाने का है. आज आप अपनी गलतियों अनुभवों और भविष्य की योजनाओं को लेकर गंभीरता से सोच सकते हैं. तुला राशि वाले जल्दबाजी में बड़ा फैसला लेने से बचेंआज आपका पूरा फोकस उन कार्यों पर रहेगा जो काफी समय से अधूरे पड़े हुए हैं. पुराने रुके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश सफल हो सकती है. कार्यक्षेत्र में धैर्य और शांत स्वभाव आपके लिए फायदेमंद रहेगा. आज जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। रिसर्च, प्लानिंग और भविष्य की तैयारी के लिए दिन काफी अच्छा माना जा रहा है. विदेश या यात्रा से जुड़े कार्यों में भी सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं. तुला राशि वालों के लिए मेडिटेशन जरूरीआज थोड़ी दूरी बनाकर खुद को समझने का मन करेगा, लेकिन इसका असर रिश्तों पर न पड़ने दें. परिवार और जीवनसाथी के साथ शांत और संतुलित व्यवहार बनाए रखें. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक थकान से बचने के लिए पर्याप्त आराम और मेडिटेशन जरूरी रहेगा. तुला राशि वाले करें ये उपायआज सोमवार का दिन है इसलिए आज के दिन शिवलिंग पर कच्चे दूध में शक्कर मिलाकर अभिषेक करें और ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करें. इससे मानसिक शांति मिलेगी और जीवन में चल रही उलझनों का समाधान मिलने लगेगा. About the Author Jagriti Dubey Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ajmer,Rajasthan Source link

झारखंड

Today Weather Live | Aaj Ka Mausam Live | बस 3 दिन...

Aaj Ka Mausam Live: मई के महीने में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से परेशान लोगों को मौसम विभाग की तरफ से दो-दो राहत भरी खबर मिली है. दिल्ली, यूपी, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र में 45 से 47 डिग्री की भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मोहाल कर रखा है. यूपी के बांदा में तो इस साल गर्मी ने सारे रिकॉर्ड ही तोड़ डाले हैं. आलम यह है कि दोपहर आते-आते मानो लोग अपने घरों में ही कैद हो जाते हैं और सड़कों पर जैसे कर्फ्यू लग जाता है. हालात कि गंभीरता का अंदाजा आप इस बात से भी लगा सकते हैं कि दिन तो दिन अब तो रातें भी खूब गर्म रहने लगी हैं, जिसने कई लोगों की नींद तक छीन रखी है. ऐसे में भारत मौसम विभाग विभाग यानी IMD ने दो-दो गुड न्यूज दी है. एक तरफ दक्षिण-पश्चिम मानसून अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के कई हिस्सों में आगे बढ़ने की तैयारी में है. आईएमडी के मुताबिक अगले 48 से 72 घंटों में मानसून दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के कुछ और इलाकों में दस्तक दे सकता है. वहीं जम्मू-कश्मीर के ऊपर बना पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जबकि 28 मई से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा. इसके असर से महीने के आखिर तक तापमान में 3 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट देखने को मिल सकती है. हालांकि इसके साथ ही आईएमडी ने 25 मई के लिए कई राज्यों में भीषण गर्मी और लू की चेतावनी भी जारी की है. मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत के बड़े हिस्से भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं. दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में 27 मई तक भीषण हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है. दूसरी ओर पूर्वोत्तर भारत में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का दौर जारी रहेगा. असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में कई जगहों पर जलभराव और भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है. दिल्ली में आज चरम पर रहेगी गर्मी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 25 मई को गर्मी अपने चरम पर रहने वाली है. आईएमडी के अनुसार दिल्ली में 24 से 27 मई तक हीटवेव चलने की संभावना है. कई इलाकों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है. मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि रात का तापमान भी सामान्य से ऊपर बना रहेगा. हालांकि राहत की खबर यह है कि 28 मई के बाद पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम बदलेगा. तेज हवाएं, हल्की बारिश और बादलों की आवाजाही से तापमान में 6 से 8 डिग्री तक गिरावट आ सकती है. दिल्ली-एनसीआर में धूलभरी हवाएं और उमस भी लोगों को परेशान कर सकती है. यूपी-उत्तराखंड में लू के साथ आंधी-बारिश भी उत्तर प्रदेश में मौसम का दोहरा असर देखने को मिलेगा. पूर्वी यूपी में 24 से 26 मई तक गंभीर लू चलने की चेतावनी है. वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर और आसपास के इलाकों में तापमान 46 डिग्री तक जा सकता है. पश्चिमी यूपी में भी गर्म हवाएं लोगों को परेशान करेंगी. रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी और ‘वॉर्म नाइट’ की स्थिति बनी रह सकती है. महाराष्ट्र के ब्रह्मपुरी देश का सबसे गर्भ प्रदेश रिकॉर्ड किया गया. इसके साथ ही 28 और 29 मई को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. कई इलाकों में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. वहीं उत्तराखंड में 25 मई से मौसम बदलने लगेगा. देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़ और चमोली जैसे जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. ऊंचाई वाले इलाकों में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है. बिहार-झारखंड में उथल-पुथल वाला मौसम बिहार में 25 मई को मौसम काफी उथल-पुथल वाला रहेगा. राज्य के कई हिस्सों में तेज गर्मी और लू जारी रहेगी, जबकि उत्तरी और पूर्वी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है. पटना, गया, औरंगाबाद और नवादा जैसे इलाकों में तापमान 44 डिग्री के पार जा सकता है. वहीं किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार और सुपौल में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है. झारखंड में भी मौसम तेजी से बदल रहा है. रांची, बोकारो, धनबाद और जमशेदपुर समेत कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी जारी की गई है. हालांकि राज्य के कुछ हिस्सों में गर्म हवाओं का असर बना रहेगा. मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है. पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में अगले 48 घंटे बेहद भारी बारिश वाले रह सकते हैं. आईएमडी ने असम और मेघालय में बेहद भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. गुवाहाटी, शिलांग, डिब्रूगढ़ और तिनसुकिया जैसे इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं. वहीं नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना है. कई पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है. दक्षिण भारत में मानसून की आहट केरल, लक्षद्वीप और कर्नाटक के तटीय इलाकों में मानसून पूर्व गतिविधियां तेज हो गई हैं. 25 मई को केरल और माहे में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. तमिलनाडु, पुडुचेरी, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भी गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. अगले 48 से 72 घंटों में मानसून दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के कुछ और इलाकों में दस्तक दे सकता है. रायलसीमा और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से आंधी चल सकती है. कई इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है. राजस्थान, पंजाब और मध्य भारत में लू का कहर राजस्थान में 30 मई तक भीषण गर्मी का दौर जारी रह सकता है. पश्चिमी राजस्थान में ‘सीवियर हीटवेव’ की चेतावनी है. जैसलमेर, बाड़मेर और बीकानेर में तापमान 47 डिग्री तक पहुंच सकता है. धूलभरी आंधी का भी खतरा बना हुआ है. पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी

झारखंड

शनिदेव की पूजा के लिए उमड़ी भीड़

बोकारो | शनिवार को चास धर्मशाला मोड़ स्थित मंदिर में शनिदेव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। उपस्थित स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से पूजा में हिस्सा लिया। पूजा के दौरान लोगों ने शनिदेव से क्षेत्र में अमन-चैन, शांति और बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने की प्रार्थना की। हर शनिवार को यहां शनिदेव की पूजा करने की परंपरा रही है। इससे लोगों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और जनता की सेवा का संकल्प और मजबूत होता है। Source link

झारखंड

सरायकेला पुलिस ने 8 गुम मोबाइल को बरामद कर मालिकों को सौंपा

सरायकेला| पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के निर्देश पर चलाए जा रहे प्रोजेक्ट ‘डिवाइस’ के तहत सरायकेला थाना पुलिस को गुम हुए मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता मिली है। सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह एवं उनकी टीम द्वारा सीईआईआर पोर्टल की सहायता से कुल 8 गुम मोबाइल फोन को ट्रेस कर बरामद किया गया। इसके बाद संबंधित मोबाइल धारकों का सत्यापन कर सभी मोबाइल सही-सलामत उनके मालिकों को सुपुर्द कर दिया गया। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने सरायकेला पुलिस के कार्य की सराहना की और खुशी जताई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आम नागरिकों की सुविधा एवं साइबर अपराध पर नियंत्रण को लेकर प्रोजेक्ट ‘डिवाइस’ के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। साथ ही लोगों से अपील की गई कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें, ताकि तकनीकी सहायता से उसे जल्द बरामद किया जा सके। Source link

ताज़ा खबर

नौतपा आज से शुरू, दोपहर 3:37 पर सूर्य का बड़ा गोचर, अगले...

होमताजा खबरधर्म नौतपा आज से शुरू, दोपहर में सूर्य का गोचर, 9 दिन क्या करें और ना करें? दान करे Last Updated:May 25, 2026, 05:51 IST Nautapa 2026: देशभर में तपिश बढ़ाने वाली नौतपा की शुरुआत आज से हो रही है. दोपहर 3:37 पर सूर्य के बड़े गोचर के साथ यह दौर और भी अहम माना जा रहा है. मान्यता है कि अगले 9 दिन तीव्र गर्मी के साथ धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद संवेदनशील होते हैं. ऐसे में क्या करें और क्या नहीं? साथ ही इन नियमों और परंपराओं का ध्यान रखें और इन 9 दिन क्या दान करना पुण्यदायी रहेगा. Nautapa 2026: भीषण गर्मी और तेज धूप के लिए प्रसिद्ध नौतपा आज से शुरू हो गया है. वैदिक ज्योतिष गणना के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्यदेव आज दोपहर 3 बजकर 37 मिनट पर शीतल चंद्रमा के रोहिणी नक्षत्र में गोचर करने जा रहे हैं. इसी के साथ नौ दिनों तक चलने वाले नौतपा का आरंभ माना जाएगा. धार्मिक और वैज्ञानिक दृष्टि से नौतपा का विशेष महत्व बताया गया है. मान्यता है कि इन नौ दिनों में सूर्य की तपिश सबसे अधिक होती है और इसका प्रभाव मौसम, कृषि और मानव जीवन पर पड़ता है. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है तब पृथ्वी पर गर्मी अपने चरम पर पहुंचती है. अगर नौतपा के दौरान तेज गर्मी पड़ती है तो आने वाले मानसून में अच्छी बारिश होने की संभावना बढ़ जाती है. किसानों के लिए भी यह समय बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि अच्छी वर्षा से खेती को लाभ मिलता है. नौतपा का धार्मिक महत्वधार्मिक मान्यता के अनुसार, नौतपा के दौरान सूर्यदेव की पूजा करने और जल अर्पित करने से विशेष पुण्य प्राप्त होता है. इन दिनों में तप, दान और सेवा का महत्व कई गुना बढ़ जाता है. कहा जाता है कि सूर्यदेव की कृपा से स्वास्थ्य अच्छा रहता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है. पंडितों के अनुसार, नौतपा में सुबह जल्दी उठकर स्नान करना और सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्पित करना शुभ माना जाता है. जल अर्पित करते समय ॐ घृणि सूर्याय नमः मंत्र का जाप करने से मानसिक शांति और ऊर्जा मिलती है. नौतपा में क्या करें?नौतपा के दौरान शरीर को गर्मी से बचाना बेहद जरूरी माना जाता है. विशेषज्ञों का कहना है कि इन दिनों अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए और हल्का भोजन करना चाहिए. घर से बाहर निकलते समय सिर को ढककर रखना लाभदायक होता है. धार्मिक दृष्टि से इन नौ दिनों में गरीबों और जरूरतमंदों को जल, छाता, सत्तू, आम, खरबूजा, तरबूज और ठंडी चीजों का दान करना शुभ माना गया है. पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना और गायों को हरा चारा खिलाना भी पुण्यदायी माना जाता है. नौतपा में इन कार्यों को विशेष फलदायी माना गया है— सूर्यदेव को 9 दिन तक अर्घ्य देना बेहद शुभ जल से भरे पात्र का दान करना गरीबों को शीतल पेय पदार्थ वितरित करना पीपल और तुलसी में जल चढ़ाना पक्षियों के लिए दाना-पानी रखना नौतपा में क्या ना करें?ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, नौतपा के दौरान अत्यधिक धूप में निकलने से बचना चाहिए. दोपहर के समय खाली पेट घर से बाहर निकलना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है. तामसिक भोजन, अधिक तेल-मसाले वाली चीजें और बासी भोजन से परहेज करने की सलाह दी जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन दिनों जल का अपमान नहीं करना चाहिए और पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचाने से बचना चाहिए. क्रोध और विवाद से दूर रहकर शांत स्वभाव बनाए रखना भी शुभ माना गया है. नौतपा में इन चीजों का करें दाननौतपा में दान-पुण्य का विशेष महत्व बताया गया है. मान्यता है कि इस दौरान किए गए दान से सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है. इन नौ दिनों में विशेष रूप से इन चीजों का दान करना लाभकारी माना गया है. मिट्टी के घड़े सत्तू गुड़ जल से भरे कलश पंखा छाता फल और शीतल पेय वस्त्र और चप्पल About the Author Parag SharmaChief Sub Editor पराग शर्मा Hindi News18 Digital में Chief Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, ग्रह-नक्षत्र, राशि और वास्तु से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेद…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Source link

झारखंड

कहीं धधकती आग, कहीं बारिश! झारखंड में मौसम का उलटफेर, पलामू का...

रांची: झारखंड में मौसक के उलटफेर का दौर जारी है. कहीं बारिश तो कहीं भीषण गर्मी पड़ रही है. आज उत्तर-पश्चिमी जिले भीषण गर्मी और हीटवेव की चपेट में होंगे, जबकि कई अन्य जिलों में आंधी-तूफान, गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. IMD रांची के अनुसार, झारखंड के कई जिलों में आज आंशिक बादल छाए रहेंगे. इस दौरान अधिकतम तापमान 36-46°C के बीच रह सकता है. जबकि न्यूनतम 24-29°C के आसपास होने की संभावना है. हालांकि इस दौरान 40-50 km की रफ्तार से तेज हवाएं कई जगहों पर चल सकती हैं. झारखंड के इन जिलों में बारिश का अलर्ट झारखंड के इन जिलों में रहेगी भीषण गर्मी रांची मौसम विभाग के अनुसार पलामू, गढ़वा और चतरा जिले में तापमान सबसे ज्यादा रहने की संभावना है. वहीं, डालटनगंज (पलामू) पहले ही 44.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, जिससे यह राज्य का सबसे गर्म इलाका बना हुआ है. इन जिलों में दिनभर गर्म हवाएं चल सकती हैं और दोपहर के समय बाहर निकलना और खतरनाक हो सकता है. इसके अलावा लातेहार और कोडरमा में भी तेज गर्मी का असर देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक धूप से बचने की सलाह दी है. जानें आज झारखंड का मौसम आज कैसा रहने वाला है झारखंड के इन जिलों का तापमान रहेगा ठंडा झारखंड की राजधानी रांची समेत संथाल परगना के जिलों दुमका, पाकुड़, साहिबगंज और जामताड़ा में तापमान अपेक्षाकृत कम रहने की संभावना है. इन जिलों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है. जहां रांची में अधिकतम तापमान करीब 38 से 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जबकि बारिश वाले जिलों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की और गिरावट की संभावना है. झारखंड के इन जिलों में हीटवेव का अलर्ट मौसम विभाग ने गढ़वा, पलामू और चतरा जिलों के लिए हीटवेव अलर्ट जारी किया है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इन इलाकों में गर्म और शुष्क हवाएं चलेंगी. जहां गर्मी के कारण हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ सकता है. इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में भी उमस भरी गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है. झारखंड के इन जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट मौसम विभाग ने राज्य के उत्तर-पूर्वी और मध्य हिस्सों में तेज आंधी, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है. धनबाद, गिरिडीह, देवघर, बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़ और रांची समेत कई जिलों में शाम के समय मौसम अचानक बदल सकता है. तेज हवा के साथ धूल भरी आंधी और बिजली गिरने की आशंका है. लोगों को खुले मैदान और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है. Source link

झारखंड

शक्ति खूंटा स्थल मुड़मा के विकास के लिए सांसद ने प्रस्ताव तैयार...

लोहरदगा|लोहरदगा लोकसभा सांसद सुखदेव भगत ने मुड़मा स्थित पवित्र शक्ति खूंटा स्थल का दर्शन किया। वहीं उन्होंने शक्ति स्थल की सुरक्षा और पवित्रता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विभागीय अभियंता को तत्काल योजना प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शक्ति खूंटा स्थल आदिवासी समाज की गहरी आस्था का केंद्र है। यह स्थल हमारी सांस्कृतिक पहचान और पुरखों की परंपरा से जुड़ा है। इसलिए इसका संरक्षण और व्यवस्थित विकास बेहद जरूरी है। कहा कि आदिवासी समाज प्रकृति का पूजक है। हमारे धार्मिक स्थल ही हमारी असली धरोहर हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि योजना बनाते समय धर्म गुरु बंधन तिग्गा एवं अन्य सदस्यों का राय अवश्य दें ताकि विकास के साथ परंपरा भी अक्षुण्ण रहे। मौके पर धर्म गुरु बंधन तिग्गा, मांडर विधानसभा सांसद प्रतिनिधि सीताराम भगत, मोती चौबे, जिला परिषद के अभियंता मौजूद थे। Source link

झारखंड

सॉकपिट-नाडेप घोटाला: 4 स्वयं सहायता समूहों को ‌

भास्कर न्यूज |दुमका दुमका के जामा प्रखंड में सोकपीट और नाडेप निर्माण के नाम पर फर्जी तरीके से सरकारी राशि निकालने के मामले में जिला प्रशासन ने आखिरकार एक साल बाद कार्रवाई शुरू की है। जिला जल एवं स्वच्छता समिति, दुमका ने चार स्वयं सहायता समूहों को 30 मई तक कुल ₹13,36,778 की राशि वापस करने का नोटिस दिया है। अखबार में नोटिस छपवाकर समिति ने चेतावनी दी है कि समय-सीमा में राशि न लौटाने पर संबंधित समूहों के पदाधिकारियों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी और समूहों को काली सूची में डाला जाएगा। यह मामला नया नहीं है। 16 मई 2025 को इस घोटाले को उजागर किया था। जामा प्रखंड के भटनिया गांव के ग्राम प्रधान मसोदी हांसदा और लखना गांव की जल सहिया मरियम टुडू ने ग्रामीणों के साथ दुमका के उपायुक्त को आवेदन देकर अनियमितता की शिकायत की थी। उनका आरोप था कि बिना सोकपीट व नाडेप बनवाए ही पैसों की निकासी कर ली गई।आरटीआई के जरिए भी खुलासा हुआ था कि कागजों पर काम दर्शाया गया, लेकिन जमीन पर कुछ नहीं हुआ। ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि प्रखंड कार्यालय जामा एवं पेयजल व स्वच्छ प्रमंडल संख्या-2 के अधिकारियों की मिलीभगत से झूठी जानकारी देकर योजना की राशि का गबन किया गया। जांच में समिति ने पाया कि जामा और रामगढ़ प्रखंड के चार एसएचजी ने बिना कोई वास्तविक निर्माण कार्य किए सोकपीट और नाडेप निर्माण के नाम पर भुगतान ले लिया। समिति ने इसे गंभीर वित्तीय अनियमितता करार देते हुए वसूली नोटिस जारी किया है। 30 मई तक नहीं लौटाई राशि] तो प्राथमिकी समिति ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि तक राशि वापस न होने पर संबंधित समूहों के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष पर नजदीकी थाने में प्राथमिकी दर्ज होगी, प्रमाण-पत्र केस चलाया जाएगा और समूहों को स्थायी रूप से ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा। केंद्र व झारखंड सरकार द्वारा संचालित इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के लिए सोकपीट (अपशिष्ट जल निकासी गड्ढा) और नाडेप (जैविक खाद निर्माण संरचना) बनाए जाते हैं। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग निगरानी करता है। प्रारंभिक जांच के बाद प्रशासन सख्त, दिया नोटिस: कार्यपालक अभियंता जिला प्रशासन द्वारा कराई गई प्रारंभिक जांच में इन चार एसएचजी समूह द्वारा गड़बड़ी का मामला सामने आया है जिसके बाद इन समूहों को नोटिस दिया गया है। यह लोग भी अपना पक्ष तथ्यों के साथ रख सकते हैं। उसके बाद अग्रतार कार्रवाई की जाएगी। रमेश कुमार लोहरा,कार्यपालक अभियंता Source link

Scroll to Top