भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

झारखंड

42°C पारा, 40KM की रफ्तार से आंधी-तूफान! झारखंड में मौसम का उलटफेर,...

Last Updated:May 17, 2026, 06:23 IST Jharkhand Aaj Ka Mausam: झारखंड में आज कई जिलों में भीषण गर्मी और हीटवेव का अलर्ट आईएमडी ने जारी किया है. वहीं, कुछ जिलों में आंधी के साथ हल्की बारिश और गरज चमक की संभावना है. आइये जानते हैं आज झारखंड का मौसम कैसा रहने वाला है. ख़बरें फटाफट झारखंड में आईएमडी का अलर्ट ( एआई फोटो ) रांची: झारखंड में आज मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ रहने वाला है. एक तरफ जहां झारखंड के कई जिलों में भीषण गर्मी लोगों को परेशान करेगी. वहीं, कुछ जिलों में तेज आंधी, बिजली चमकने और हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है. IMD ने आज कई जिलों के लिए हीटवेव और आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है. आज पलामू, गढ़वा, चतरा जैसे पश्चिमी और उत्तरी जिलों में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ने वाली है. यहां का अधिकतम तापमान 41-42°C तक पहुंच सकता है. जमशेदपुर में पारा 39-40°C के आसपास रहने वाला है. जबकि धनबाद और बोकारो औद्योगिक जिलों में भी 38-40°C दर्ज किया जा सकता है. झारखंड के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है झारखंड के इन जिलों में हीटवेव से रहेगी राहत झारखंड राज्य के ऊंचे वाले जिलों में आज कुछ राहत महसूस की जा सकती है. जैसे रांची, खूंटी, गुमला और सिमडेगा के पहाड़ी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 21-24°C के आसपास रहने वाला है, जिससे सुबह-शाम हल्की ठंडक महसूस हो सकती है. यहां दिन का अधिकतम तापमान भी 36-38°C तक रह सकता है. यहां बादलों की आवाजाही और छांव ने गर्मी को थोड़ा कम कर दिया है. मैदानी इलाकों की तुलना में इन जिलों में गर्मी लोगों को परेशान नहीं कर रही है. शहरों का तापमान और AQI शहर तापमान अधिकतम/न्यूनतम AQI रांची 40/28 130 पलामू 42/32 130 जमशेदपुर 42/28 120 हजारीबाग 41/26 130 झारखंड के इन जिलों में है बारिश का अलर्ट IMD के मुताबिक पूर्वी और दक्षिणी झारखंड के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है. पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, दुमका और देवघर जिलों में बादल गरजने के साथ बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है. कुछ जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं. इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो और आसपास के जिलों में गरज-चमक के साथ आंधी और तेज हवाओं (40-50 किमी/घंटा) की संभावना है. IMD ने कुछ जगहों पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. साथ ही बिजली गिरने, अचानक तूफान और वज्रपात के खतरे का अलर्ट जारी किया है. किसानों और आम लोगों को दी गई ये सलाह रांची मौसम विभाग ने किसानों को फसल कटाई और सिंचाई कार्य मौसम देखकर करने की सलाह दी है. वहीं, तेज धूप के दौरान बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है. अगले 48 घंटों में मौसम में और बदलाव देखने को मिल सकता है. About the Author Brijendra Pratap Singh बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ranchi,Jharkhand Source link

झारखंड

राज्य के सभी सिविल कोर्ट में ऑनलाइन होगी सुनवाई

राज्य के सभी सिविल कोर्ट में अब ऑनलाइन सुनवाई भी होगी। झारखंड हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल द्वारा जारी आदेश में सभी जिलों के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला न्याययुक्त को कहा गया है कि ऊर्जा संकट को देखते हुए यथासंभव मामलों की सुनवाई हाइब्रिड मोड यानी ऑनलाइन सुनिश्चित की जाए। इसके लिए अधिवक्ताओं को अपना पक्ष रखने के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन (zitsi) के प्रयोग के लिए प्रोत्साहित किया जाए। वहीं गवाहों को अधिवक्ताओं के माध्यम से ऑनलाइन जोड़ने का प्रयास हो। सख्त निर्देश दिया गया है कि ऑनलाइन सुनवाई के द्वारा झारखंड हाईकोर्ट के नियमों एवं निर्देशों का सही से पालन किया जाए। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के तय मानकों के अनुसार ही कार्यवाही हो। इससे पहले झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस सोनक के निर्देश के बाद झारखंड न्यायिक अकादमी ने न्यायिक प्रशिक्षण व्यवस्था को पूरी तरह डिजिटल रूप में बदल दिया है। अगले आदेश तक अकादमी के सभी प्रशिक्षण कार्यक्रम, सम्मेलन और कार्यशालाएं अब ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किए जाएंगे। नई व्यवस्था लागू होने के बाद विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए नामित न्यायिक पदाधिकारियों और कर्मचारियों को अब रांची स्थित न्यायिक अकादमी में शारीरिक रूप से उपस्थित होने की आवश्यकता नहीं होगी। अब राज्य के अलग-अलग जिलों में पदस्थापित न्यायिक अधिकारी और कर्मचारी अपने-अपने कार्यस्थल से ही डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रशिक्षण सत्रों में शामिल हो सकेंगे। इधर,आरयू में ऑनलाइन होंगी विभागीय बैठकें… रांची विवि ने एसओपी जारी कर राष्ट्रहित में ऊर्जा बचाने की अपील की है। वीसी प्रो. सरोज शर्मा ने छात्रों, शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की है कि वे परिसर में आने-जाने के लिए साइकिल और पैदल आवागमन को प्राथमिकता दें। कार यूजर को कारपूलिंग अपनाने व सार्वजनिक परिवहन के अधिक इस्तेमाल की सलाह दी गई है। साथ ही विभागीय बैठकों को अधिकतम ऑनलाइन माध्यम से आयोजित करने पर जोर दिया गया है। डीएसडब्ल्यू डॉ सुदेश कुमार साहू स्कूटी से विवि मुख्यालय में आ रहे हैं। Source link

झारखंड

झारखंड में मौसम का मिजाज बदला:बीते 24 घंटे रांची का पारा 2.1...

बीते 24 घंटे में झारखंड के मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिला। राजधानी रांची सहित कई जिलों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई, हालांकि वातावरण में नमी और बादलों की आवाजाही बनी रही। रांची का अधिकतम तापमान 2.1 डिग्री बढ़कर 35.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जबकि मेदिनीनगर में तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जहां 2.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। गुमला में हल्की बारिश भी रिकॉर्ड की गई। राज्य के अधिकांश हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से आंधी, गरज-चमक और बारिश का सिलसिला जारी रहने से भीषण गर्मी का असर इस बार सीमित रहा है। 19 मई को आंधी-बारिश और वज्रपात की चेतावनी मौसम विभाग ने 19 मई को राज्य के कई जिलों के लिए आंधी, बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। रांची, गुमला, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग और बोकारो में 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने, मेघ गर्जन और बारिश की संभावना है। वहीं सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में 60 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से आंधी चल सकती है। साथ ही वज्रपात के साथ कहीं-कहीं तेज बारिश की आशंका है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। 17-18 मई को भी बदलेगा मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 17 और 18 मई को उत्तर-पश्चिमी हिस्सों को छोड़कर राज्य के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे। आंधी-बारिश के आसार हैं। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं पलामू, गढ़वा और लातेहार में लू चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन जैसे मौसमी सिस्टम सक्रिय रहने के कारण इस बार तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। अप्रैल के अंतिम सप्ताह में कुछ दिनों के लिए तापमान 40 डिग्री के पार गया था, लेकिन मई की शुरुआत से मौसम ने करवट ले ली। लगातार बारिश ने गर्मी पर ब्रेक लगा दिया। मानसून की आहट और फसलों पर पड़ा असर मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस वर्ष मानसून केरल में 26 मई के आसपास प्रवेश कर सकता है। सामान्य स्थिति में 7 जून तक झारखंड पहुंचने की संभावना है। हालांकि इसकी गति मौसमी परिस्थितियों पर निर्भर करेगी। इधर लगातार हो रही बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को नुकसान भी उठाना पड़ा है। करेला, नेनुआ, झींगा, खीरा जैसी बेल वाली फसलें और टमाटर-शिमला मिर्च जैसी सब्जियां प्रभावित हुई हैं। जिससे बाजार में इनके दाम बढ़ने लगे हैं। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार बारिश से खेतों में नमी बढ़ी है, जिससे भूजल स्तर को रिचार्ज होने में मदद मिलेगी। आगामी खेती के लिए यह लाभकारी साबित हो सकता है। Source link

ताज़ा खबर

Aaj Ka Tula Rashifal: तुला राशि वालों सावधान! आज रिश्तों में दूरियां...

Last Updated:May 17, 2026, 07:07 IST Aaj Ka Tula Rashifal 17 May 2026: आज का दिन तुला राशि वालों के लिए संतुलन और समझदारी के साथ आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है. ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार संयम और धैर्य से लिए गए फैसले भविष्य में लाभदायक साबित हो सकते हैं. आज आपका ध्यान भविष्य की योजनाओं, निवेश और करियर से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों पर केंद्रित रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जबकि व्यापार से जुड़े लोगों के लिए भी दिन सकारात्मक संकेत दे रहा है. आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से बचने की सलाह दी गई है. पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में सामान्य माहौल बना रहेगा तथा रिश्तों में आपसी समझ बढ़ेगी. स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव से बचने और पर्याप्त आराम करने की जरूरत है. ख़बरें फटाफट अजमेर. तुला राशि के जातकों के लिए 17 मई यानी आज का दिन गहराई से सोचने और जीवन के कुछ महत्वपूर्ण पहलुओं को समझने का संकेत दे रहा है. चंद्रमा आज भी आपकी राशि से अष्टम भाव यानी वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं. ज्योतिष में अष्टम भाव को रहस्य, शोध, आध्यात्म, परिवर्तन और छिपे हुए ज्ञान का भाव माना जाता है. ऐसे में आज आपका मन सामान्य दिनचर्या से हटकर किसी गहरी और ज्ञानवर्धक विषय की ओर आकर्षित हो सकता है. तुला राशि वालों का भविष्य की योजनाओं पर ध्यान रहेगा अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार कार्य और व्यापार की बात करें तो वीकेंड होने के बावजूद आपका ध्यान भविष्य की योजनाओं, रिसर्च और नई जानकारियां जुटाने में लगा रह सकता है. खासतौर पर ज्योतिष, आध्यात्म, योग, ध्यान या किसी प्रेरणादायक पुस्तक को पढ़ने में रुचि बढ़ेगी. अगर आप किसी नई योजना पर काम कर रहे हैं तो फिलहाल उसे खुद तक सीमित रखें. शांत रहकर उसकी रणनीति और तैयारी को मजबूत बनाना आपके लिए अधिक लाभदायक रहेगा. तुला राशि वालों का चिंता करने से तनाव बढ़ सकता हैस्वास्थ्य की दृष्टि से मानसिक शांति बनाए रखना बेहद जरूरी होगा. अधिक सोच-विचार या छोटी-छोटी बातों को लेकर चिंता करने से तनाव बढ़ सकता है. मेडिटेशन, योग और एकांत में कुछ समय बिताना आपके मन को संतुलित करेगा. परिवार और रिश्तों में भी स्पष्ट संवाद बनाए रखें. किसी की कही-सुनी बातों पर तुरंत विश्वास करने से गलतफहमी पैदा हो सकती है. तुला राशि वाले आज यह सावधानी जरूर रखें आज की सावधानी यही है कि वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पूरी तरह पालन करें और जल्दबाजी से बचें. संयम और सतर्कता आज आपके दिन को बेहतर बनाएगी. तुला राशि करें ये अचूक उपाय आज रविवार का दिन है जो भगवान सूर्य देव को समर्पित है. इसलिए तांबे के लोटे में जल रोली लाल पुष्प मिलाकर सूर्य देव को अर्पित करें. सूर्य देव आपकी सभी मनोकामना पूरी करेंगे और रुकावटें को भी दूर करेंगे. About the Author Jagriti Dubey Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ajmer,Rajasthan Source link

झारखंड

Aaj Ka Mausam Live | Today Weather Live: 80KM की आंधी, UP-बिहार...

Today Weather Live: मई की तपती दोपहर और रात में भी बदन झुलसा देने वाली गर्मी के बीच मौसम अब अचानक करवट लेता दिख रहा है. देश के कई हिस्सों में लोग इस समय दोहरी मार झेल रहे हैं. कहीं आसमान से आग बरस रही है तो कहीं तेज आंधी और बिजली लोगों की चिंता बढ़ा रही है. मौसम विभाग (IMD) ने 17 मई को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है. यूपी, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान और पूर्वोत्तर समेत 19 राज्यों में तेज आंधी, गरज-चमक (Thunderstorm) और भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. कई इलाकों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह बदलाव सिर्फ राहत नहीं बल्कि खतरा भी लेकर आएगा. खेतों में खड़ी फसल, सड़क पर चल रहे लोग और खुले इलाकों में मौजूद नागरिकों को खास सतर्क रहने की जरूरत है. इस बार गर्मी और प्री-मानसून एक्टिविटी एक साथ असर दिखा रही है. यही वजह है कि कुछ राज्यों में दिन में हीटवेव और शाम होते ही धूल भरी आंधी देखने को मिल रही है. मौसम विभाग के मुताबिक मध्य उत्तर प्रदेश और दक्षिणी राजस्थान के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर उत्तर और पूर्व भारत के बड़े हिस्से में दिखाई देगा. पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है, जिससे हिमालयी राज्यों में बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि की संभावना बढ़ गई है. दूसरी तरफ बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आने वाली नमी दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर राज्यों में तूफानी बारिश का कारण बन सकती है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मई के तीसरे सप्ताह में यह सिस्टम और मजबूत हो सकता है. इससे कई राज्यों में बिजली गिरने की घटनाएं भी बढ़ सकती हैं. दिल्ली-NCR में जहां गर्म हवाएं लोगों को परेशान करेंगी, वहीं यूपी और बिहार में धूल भरी आंधी के साथ तेज बारिश हो सकती है. राजस्थान और मध्य प्रदेश में लू का प्रकोप जारी रहेगा, लेकिन कुछ हिस्सों में बादल राहत देंगे. कुल मिलाकर अगले 48 घंटे देश के मौसम के लिहाज से बेहद संवेदनशील माने जा रहे हैं. रांची, जमशेदपुर, बोकारो और धनबाद समेत कई जिलों में तेज आंधी और बारिश का अनुमान है. देश के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम तेजी से बदला है. बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में अचानक तेज हवाओं और बारिश ने तापमान गिरा दिया. वहीं राजस्थान, गुजरात और विदर्भ में गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है. कई शहरों में पारा 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि तेज हवाओं के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर ढांचों से दूर रहें. किसानों को भी सलाह दी गई है कि खुले खेतों में काम करने से बचें और फसलों को सुरक्षित रखें. पूर्वोत्तर भारत में स्थिति और ज्यादा गंभीर मानी जा रही है. असम, मेघालय, त्रिपुरा और नागालैंड में लगातार प्री-मानसून गतिविधियां जारी हैं. भारी बारिश और तूफानी हवाओं के कारण कई इलाकों में जलभराव और भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है. मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है. दक्षिण भारत के तटीय इलाकों में भी तेज हवाएं और भारी बारिश लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं. दिल्ली-NCR में गर्मी और धूल भरी आंधी का डबल अटैक दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज बेहद अजीब बना हुआ है. दिन में तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर रही हैं, जबकि शाम के समय धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है. मौसम विभाग के अनुसार 17 मई को राजधानी में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है. कई इलाकों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. एयर क्वालिटी भी मध्यम श्रेणी में बनी हुई है. विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक दिल्लीवासियों को गर्मी और आंधी दोनों का सामना करना पड़ सकता है. यूपी में 80KM की रफ्तार से चलेगी आंधी उत्तर प्रदेश में मौसम सबसे ज्यादा अस्थिर नजर आ रहा है. लखनऊ, कानपुर, बरेली, बदायूं, हरदोई, जालौन और बुंदेलखंड के कई जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कुछ इलाकों में हवाओं की रफ्तार 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. बिजली गिरने की घटनाओं का भी खतरा बना हुआ है. हालांकि बारिश से कुछ जिलों में तापमान में गिरावट आ सकती है, लेकिन बुंदेलखंड क्षेत्र में लू का असर जारी रहेगा. बिहार में बारिश-बिजली का बड़ा खतरा बिहार में पिछले कुछ दिनों से मौसम तेजी से बदल रहा है. पटना, गया, भागलपुर, पूर्णिया, दरभंगा, कटिहार और बेगूसराय समेत कई जिलों में तेज बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार और रविवार को राज्य के कई हिस्सों में धूल भरी आंधी के साथ तेज बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है. किसानों और खुले क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. झारखंड में गरज-चमक के साथ भारी बारिश झारखंड में भी मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है. रांची, जमशेदपुर, बोकारो और धनबाद समेत कई जिलों में तेज आंधी और बारिश का अनुमान है. मौसम विभाग ने बताया कि राज्य में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो रही हैं. कई इलाकों में बिजली गिरने और पेड़ उखड़ने जैसी घटनाएं हो सकती हैं. तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन तेज हवाएं परेशानी बढ़ा सकती हैं. राजस्थान में लू के बीच राहत वाली बूंदाबांदी राजस्थान में फिलहाल गर्मी का कहर जारी है. फलोदी में तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. जयपुर, कोटा, बाड़मेर और जैसलमेर में भी तेज गर्मी पड़ रही है. हालांकि कुछ जिलों में धूल भरी आंधी और हल्की बूंदाबांदी से मौसम थोड़ा नरम हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान में अगले दो दिनों तक लू का असर बना रहेगा. वहीं पूर्वी हिस्सों में हल्के बादल और तेज हवाएं राहत दे सकती हैं. मध्य प्रदेश में बढ़ेगा हीटवेव का

झारखंड

NEP लागू करने में भेदभाव हुआ तो सड़क पर उतरेगा मोर्चा

एजुकेशन रिपोर्टर | रांची नई शिक्षा नीति-2020 (एनईपी-2020) को लागू करने की प्रक्रिया के बीच राज्य में वित्त रहित इंटर कॉलेजों और उच्च विद्यालयों का आक्रोश खुलकर सामने आने लगा है। वित्त रहित शिक्षण संस्थाओं के शिक्षकों-स्टॉफ ने चेतावनी दी है कि अगर इंटर कॉलेज व हाईस्कूलों के चयन में किसी प्रकार का भेदभाव किया गया तो राज्यव्यापी आंदोलन किया जाएगा। शनिवार को मीटिंग के बाद वित्त रहित संघर्ष मोर्चा के रघुनाथ सिंह, अरविंद सिंह, देवनाथ सिंह, फजलुल कदीर अहमद, डालेश चौधरी, मनीष कुमार, नरोत्तम सिंह, चंदेश्वर पाठक, उदय यादव, संजय कुमार, कुंदन कुमार सिंह, हरिहर प्रसाद कुशवाहा ने संयुक्त रुप से कहा कि सरकार ने नई शिक्षा नीति के तहत सरकारी विद्यालयों में नवमी से 12वीं तक पढ़ाई शुरू कराने के लिए अलग कमेटी बनाकर मानक तय कर लिए हैं और डीईओ से प्रतिवेदन भी मंगा लिया गया है। जबकि, वित्त रहित इंटर कॉलेजों व हाईस्कूलों के लिए बैठक 19 मई को बुलाई गई है। मोर्चा ने इसे भेदभाव बताया है। एक सदस्य 80 संस्थानों में प्रतिनिधि नियुक्त मोर्चा ने कहा कि जैक बोर्ड के एक सदस्य को करीब 80-80 संस्थानों में प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। यह अधिनियम और नियमावली के विपरीत है। 20 मई को जैक अध्यक्ष और शिक्षा सचिव को ज्ञापन दिया जाएगा। Source link

शिक्षा

Bihar Police & Railway Jobs: 29,932 Vacancies This Week

Hindi News Career Bihar Police & Railway Jobs: 29,932 Vacancies This Week 14 मिनट पहले कॉपी लिंक इस हफ्ते निकली हैं रेलवे और पुलिस समेत कई विभागों में 29 हजार से भी ज्‍यादा पदों पर नौकरियां। अगर आप भी इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो इन 5 नौकरियों की डिटेल्ड जानकारी 5 ग्राफिक्स के जरिए जानिए: पूरी खबर यहां पढ़ें पूरी खबर यहां पढ़ें पूरी खबर यहां पढ़ें पूरी खबर यहां पढ़ें पूरी खबर यहां पढ़ें . दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… आज की सरकारी नौकरी: रेलवे में अप्रेंटिस के 1191 पदों पर निकली भर्ती; स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 100 वैकेंसी, IRCTC में 92 ओपनिंग्स जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर आज की सरकारी नौकरी: एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट का नोटिफिकेशन जारी; यूपी में गन्ना पर्यवेक्षक की 1182 भर्ती, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स में 205 वैकेंसी जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर आज की सरकारी नौकरी: CTET 2026 के लिए आवेदन शुरू; बिहार में हवलदार इंस्ट्रक्टर की 122 वैकेंसी, NMDC में अप्रेंटिस की 180 ओपनिंग्स जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर Source link

झारखंड

राज्य में 25% पुरुष, 20% महिलाएं हाइपरटेंशन की शिकार, 15 वर्ष से...

17 मई को विश्व हाइपरटेंशन दिवस मनाया जाता है। झारखंड में हाइपरटेंशन के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस) और स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के करीब 18-22% लोग हाई बीपी से जूझ रहे हैं। हालांकि, स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, एनएचएफएस-5 सर्वे की रिपोर्ट 2019-2020 की है, इसके बाद संख्या में और अधिक इजाफा हुआ है। चूंकि अभी नई रिपोर्ट सामने नही आई है, लेकिन पूर्व में जहां पुरुषों की संख्या 22.6% थी, अबतक बढ़कर करीब 25% पहुंच चुका है। वहीं, महिलाएं 17.8% से 20% तक पहुंच चुकी है। रिम्स के कार्डियोलॉजी विभाग के विशेषज्ञ डॉ. प्रशांत कुमार बताते हैं कि पहले 45-50 वर्ष की उम्र के बाद हाइपरटेंशन ज्यादा देखा जाता था, लेकिन अब 25 से 35 वर्ष के युवा भी तेजी से इसकी चपेट में आ रहे हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह अनियमित दिनचर्या है। ऐसे करें हाई बीपी की शुरुआती जांच डिजिटल बीपी मशीन से नियमित जांच करें। यदि लगातार 140/90 या उससे अधिक रीडिंग आ रही है तो डॉक्टर से संपर्क करें। सीढ़ी चढ़ने या हल्का काम करने पर यदि सांस तेजी से फूलने लगे तो इसे नजरअंदाज न करें। तुरंत बीपी जांच कराएं। आराम की स्थिति में अपनी धड़कन महसूस करने की कोशिश करें। दिल की धड़कन बहुत तेज या अनियमित लगे तो नोटिस करें। सुबह उठते समय सिर भारी लगना हाई बीपी का संकेत हो सकता है। लगातार सिरदर्द या अचानक चक्कर आने पर तुरंत बीपी जांचें। ऐसे पहचानें, कैसे आप हाइपरटेंशन की चपेट में आ रहे हैं: बार-बार सिरदर्द होना, चक्कर आना, जल्दी थकान महसूस होना, सांस फूलना, सीने में भारीपन, धड़कन तेज होना, आंखों के सामने धुंधलापन, घबराहट, नींद नहीं आना, अचानक पसीना आना आदि संकेत दिखें तो तुरंत जांच करानी चाहिए। हालांकि कई मरीजों में कोई लक्षण नहीं भी दिखता, इसलिए जांच जरूरी है। डॉ. प्रशांत कुमार, कार्डियोलॉजिस्ट, रिम्स हाइपरटेंशन के10 कारण 1. अत्यधिक नमक का सेवन 2. तनाव और मानसिक दबाव 3. नींद पूरी नहीं होना 4. शारीरिक गतिविधि की कमी 5. मोटापा और बढ़ता वजन 6. धूम्रपान और तंबाकू का सेवन 7. जंक और प्रोसेस्ड फूड का बढ़ता चलन 8. पारिवारिक इतिहास 9. डायबिटीज और हाई शुगर 10. दवाओं का अनियंत्रित उपयोग वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे आज Source link

ताज़ा खबर

Adhik Maas आज से शुरू: जानिए कैसे बनता है पुरुषोत्तम मास? जानें...

होमताजा खबरधर्म Adhik Maas आज से शुरू, जानें कैसे बनता यह मास? जानें क्या करें, क्या ना करें Last Updated:May 17, 2026, 05:46 IST Adhik Maas 2026: आज से पंचांग में अधिकमास की शुरुआत हो गई है, जिसे हिंदू धर्म में विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व के साथ देखा जाता है. सामान्य तौर पर हर 3 वर्ष में आने वाला यह अतिरिक्त मास सनातन परंपरा में आत्मचिंतन, साधना, दान-पुण्य और ईश्वर आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इस महीने में की गई भक्ति और सत्कर्मों का फल कई गुना बढ़कर मिलता है. Adhik Maas 2026: आज से अधिकमास की शुरुआत हो रही है और 15 जून को इसका समापन होगा, यह दो महीने का होने वाला दुर्लभ ज्येष्ठ अधिकमास है. हिंदू धर्म में अधिकमास को बेहद पवित्र और पुण्यदायी माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जब किसी चंद्र मास में सूर्य का संक्रांति परिवर्तन नहीं होता, तब उस अतिरिक्त महीने को अधिकमास कहा जाता है. इसे पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है और यह लगभग हर तीन साल में एक बार आता है. इस पूरे महीने भगवान विष्णु की पूजा, दान-पुण्य और आध्यात्मिक साधना का विशेष महत्व बताया गया है. ज्योतिष और धर्म शास्त्रों में अधिकमास को आत्मशुद्धि, भक्ति और पुण्य कमाने का श्रेष्ठ समय माना गया है. कैसे बनता है अधिकमास?हिंदू पंचांग चंद्र और सूर्य की गति पर आधारित होता है. चंद्र वर्ष लगभग 354 दिनों का होता है, जबकि सूर्य वर्ष 365 दिनों का. दोनों के बीच लगभग 11 दिनों का अंतर आ जाता है. यही अंतर हर तीन साल में लगभग एक महीने के बराबर हो जाता है. इस संतुलन को बनाए रखने के लिए हिंदू कैलेंडर में एक अतिरिक्त महीना जोड़ा जाता है, जिसे अधिकमास कहा जाता है. धार्मिक मान्यता है कि इस मास को भगवान विष्णु ने अपना नाम ‘पुरुषोत्तम मास’ देकर विशेष महत्व प्रदान किया था. इसलिए इस दौरान पूजा-पाठ और भक्ति करने से कई गुना अधिक फल प्राप्त होता है. अधिकमास में क्या करें?अधिकमास के दौरान धार्मिक कार्यों और आध्यात्मिक गतिविधियों को विशेष महत्व दिया गया है. इस महीने में भगवान विष्णु, श्रीकृष्ण और राम नाम का जाप करना शुभ माना जाता है. प्रतिदिन सुबह स्नान करके भगवान विष्णु की पूजा करें. गीता, रामचरितमानस और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें. जरूरतमंदों को दान करें और गरीबों की सहायता करें. व्रत, भजन-कीर्तन और सत्संग में भाग लें. तुलसी पूजा और दीपदान करना भी शुभ माना गया है. अधिकमास में क्या ना करें?अधिकमास को सांसारिक सुखों से दूरी बनाकर भक्ति और साधना का समय माना गया है। इसलिए इस दौरान कुछ कार्यों से बचने की सलाह दी जाती है। विवाह, गृह प्रवेश और मुंडन जैसे मांगलिक कार्य नहीं किए जाते. विवाद, क्रोध और अपशब्दों से दूर रहना चाहिए. तामसिक भोजन और नशे से बचना शुभ माना गया है. किसी का अपमान या अनादर करने से बचें. झूठ और गलत कार्यों से दूरी बनाए रखें. अधिकमास में किन चीजों का करें दान?अधिकमास में दान-पुण्य का विशेष महत्व बताया गया है. इस दौरान अन्न, वस्त्र और जरूरत की चीजों का दान करना शुभ माना जाता है. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार श्रद्धा और सच्चे मन से किया गया दान जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा लाता है. साथ ही भगवान नारायण की कृपा प्राप्त होती है और सभी ग्रहों के अशुभ प्रभाव में भी कमी आती है. गेहूं, चावल और दाल का दान करें. पीले वस्त्र, फल और घी दान करना लाभकारी माना गया है. गरीबों को भोजन कराना पुण्यदायी माना जाता है. धार्मिक पुस्तकों और जल से भरे पात्र का दान भी शुभ माना गया है. About the Author Parag SharmaChief Sub Editor पराग शर्मा Hindi News18 Digital में Chief Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, ग्रह-नक्षत्र, राशि और वास्तु से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेद…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Source link

झारखंड

मात्र ₹400 में सलमान खान-रणवीर सिंह स्टाइल जींस! जमशेदपुर का शालिनी मार्केट...

होमफोटोलाइफ़फैशन सलमान खान से रणवीर तक, जमशेदपुर के इस मार्केट में मिल रही स्टाइल वाली जींस Last Updated:May 17, 2026, 05:19 IST Jamshedpur Shalini Market: जमशेदपुर का शालिनी मार्केट सस्ता और लोकप्रिय फैशन हब बन गया है. यहां आपको लगभग 400 रुपये से जींस और अन्य कपड़ों की बड़ी रेंज मिल जाएगी. इसके अलावा यहां त्योहारों पर भारी भीड़ रहती है. शालिनी मार्केट आज जमशेदपुर के सबसे लोकप्रिय और किफायती बाजारों में गिना जाता है. खासकर युवाओं के बीच यह मार्केट फैशन का बड़ा हब बन चुका है. यहां कम कीमत में ट्रेंडी और स्टाइलिश कपड़े मिलने के कारण हर दिन बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंचते हैं. अगर आप कम बजट में बेहतरीन जींस खरीदना चाहते हैं, तो शालिनी मार्केट आपके लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है. यहां के दुकानदारों का कहना है कि यहां मिलने वाली जींस सिर्फ सस्ती ही नहीं, बल्कि मजबूत और टिकाऊ भी होती है. अच्छी क्वालिटी के कपड़े और बेहतरीन सिलाई के कारण ये जींस आराम से3-4 साल तक चल जाती हैं. इतना ही नहीं, बार-बार धुलाई के बाद भी इनका रंग जल्दी फीका नहीं पड़ता है, जिससे ग्राहक काफी संतुष्ट रहते हैं. जमशेदपुर का शालिनी मार्केट सिर्फ एक बाजार नहीं, बल्कि बजट फैशन का बड़ा केंद्र बन चुका है. यहां कम दाम में स्टाइल, क्वालिटी और फैशन तीनों का बेहतरीन मेल देखने को मिलता है. यही वजह है कि शहर के लोग हर सीजन में यहां खरीदारी करना पसंद करते हैं और यह बाजार लगातार लोगों की पहली पसंद बना हुआ है. Add News18 as Preferred Source on Google त्योहारों के समय शालिनी मार्केट का नजारा बिल्कुल अलग होता है. दुर्गा पूजा, दिवाली, ईद या शादी के सीजन में यहां इतनी भीड़ उमड़ती है कि पूरा बाजार किसी मेले जैसा दिखाई देता है. लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ यहां खरीदारी करने आते हैं और कम कीमत में ज्यादा सामान खरीदकर खुश नजर आते हैं. इस बाजार की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां मात्र ₹400 की शुरुआती कीमत में बेहतरीन क्वालिटी की जींस मिल जाती है. चाहे सलमान खान स्टाइल की ढीली और पैरेलल जींस हो या शाहिद कपूर और रणवीर सिंह की तरह टाइट फिटिंग, टॉर्न और डिजाइनर जींस, यहां हर तरह की वैरायटी आसानी से उपलब्ध है. युवाओं के बीच कार्गो जींस और स्टाइलिश डेनिम की काफी मांग रहती है, जिसे दुकानदार नए फैशन ट्रेंड के अनुसार लगातार अपडेट करते रहते हैं. सिर्फ जींस ही नहीं, यहां फॉर्मल पैंट, कार्गो पैंट और कैजुअल वियर की भी अच्छी रेंज मिलती है. कॉलेज जाने वाले छात्र हों, ऑफिस कर्मचारी हों या फैशन पसंद करने वाले युवा, हर किसी के लिए यहां कुछ न कुछ खास जरूर मौजूद रहता है. यही कारण है कि यह बाजार आम लोगों से लेकर खास लोगों तक के बीच काफी लोकप्रिय बन चुका है. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। Source link

Scroll to Top