भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

ताज़ा खबर

‘हम दो हमारे चार’ करने पर 70 हजार देगा आंध्र प्रदेश, इन...

होमफोटोदेश ‘हम 2 हमारे 4’ करने पर 70000 देगा आंध्र, यहां तो गिफ्ट्स भी देती हैं सरकारें Last Updated:May 16, 2026, 23:42 IST दुनिया भर में जनसंख्या घट रही है और सरकारें चिंता में हैं. भारत के आंध्र प्रदेश ने तीसरे बच्चे पर ₹30,000 और चौथे पर ₹40,000 देने का ऐलान किया है. भारत का यह इकलौता राज्‍य नहीं है, जहां इस तरह का बोनस दिया जा रहा है. बल्कि कई ऐसे देश हैं, जहां पर बच्‍चों के जन्‍म पर बोनस देता है. इसमें सिंगापुर देता है बेबी बोनस, हंगरी में कर छूट मिलती है, रूस में मैटरनिटी कैपिटल और फ्रांस में मासिक भत्ता देता है. कहीं योजना सफल है तो कहीं सवालों के घेरे में.। आइए जानते हैं कौन सा देश कितना पैसा लुटा रहा है और क्या इससे वाकई जनसंख्या बढ़ती है. बच्चा पैदा करो, सरकार देगी इनाम. आंध्र प्रदेश ने तीसरे और चौथे बच्चे पर कैश गिफ्ट का ऐलान कर दिया है. जानिए दुनिया के कौन से देश पहले से ऐसा कर रहे हैं. आंध्र प्रदेश में तीसरे बच्चे पर ₹30,000 और चौथे पर ₹40,000 मिलेंगे. यह पैसा जन्म के तुरंत बाद सीधे खाते में आएगा. क्या इससे जनसंख्या घटने की समस्या हल होगी? सिंगापुर में हर नवजात पर कैश गिफ्ट और चाइल्ड डेवलपमेंट अकाउंट मिलता है. सरकार आपकी बचत से मिलान भी करती है. यह योजना बूढ़ी होती जनसंख्या को संतुलित करने के लिए बनाई गई है. Add News18 as Preferred Source on Google हंगरी में तीन बच्चे होने पर पूरा इनकम टैक्स माफ हो जाता है. सरकार घर खरीदने के लिए ब्याज माफ लोन भी देती है. यूरोप में यह सबसे बड़ा प्रोत्साहन माना जाता है. रूस में दूसरे बच्चे पर मैटरनिटी कैपिटल नाम से बड़ी राशि मिलती है. इस पैसे का उपयोग घर, पढ़ाई या माँ की पेंशन के लिए किया जा सकता है. हर साल यह राशि बढ़ती भी है. फ्रांस में एकमुश्त पैसे की बजाय हर महीने परिवार भत्ता दिया जाता है. दो बच्चों पर भत्ता शुरू होता है और तीन पर बढ़ जाता है. यही वजह है कि फ्रांस की जनसंख्या दर यूरोप में सबसे अच्छी है. आंध्र एकमुश्त नकद दे रहा है, सिंगापुर बेबी बोनस और बचत योजना. हंगरी टैक्स छूट देता है, रूस मैटरनिटी कैपिटल और फ्रांस मासिक भत्ता. एक नज़र में देखें कौन सी नीति सबसे मजबूत है. क्या सिर्फ पैसे से बच्चे पैदा होंगे? एकमुश्त नकद का असर थोड़ी देर रहता है. लेकिन मासिक भत्ता, टैक्स छूट और शिक्षा सहायता ज्यादा कारगर साबित हुई हैं. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। Source link

झारखंड

444 में से 290 घाटों का टेंडर, पर एक भी घाट से...

झारखंड में पिछले 8 साल से बिक रहा चोरी का बालू रांची सहित राज्यभर में पिछले आठ सालों से बालू की अवैध बिक्री हो रही है। क्योंकि, झारखंड में वर्ष 2017 के बाद बालू घाटों का टेंडर पिछले वर्ष अक्टूबर में हुआ। 24 जिलों में कैटेगरी बी के 444 बालू घाटों में मात्र 290 घाटों का ही टेंडर किया गया। लेकिन उससे भी बालू का उठाव शुरू नहीं हुआ है। क्योंकि, पर्यावरण स्वीकृति सहित अन्य एनआेसी की वजह से अभी तक घाटों से बालू का खनन नहीं हो पाया है। तीन जिले ऐसे हैं, जहां एक भी घाट का ​टेंडर नहीं हुआ है। अब 25 दिन बाद 10 जून से राज्यभर के बालू घाटों से बालू खनन पर एनजीटी की रोक लग जाएगी। ऐसे में लोगों को विधिवत बालू नहीं मिलेगा। लेकिन परेशान होने की जरुरत नहीं है। क्योंकि, पिछले आठ सालों से सभी सरकारी आैर निजी कार्य बालू के बिना बंद नहीं हुए हैं। पूरे राज्य में बालू की अवैध बिक्री हो रही है। इस पर कोई रोक-टोक नहीं है। बालू के इस खेल में थानेदार से लेकर प्रशासन के वरीय अधिकारी सहित नेता-माफिया मालामाल हो रहे हैं। अभी भी रांची सहित अन्य जिलों में 100 सीएफटी बालू 3000 से 6000 रुपए में बिक रहा है। मानसून शुरू होने पर इसकी कीमत में 500 से 1000 रुपए प्रति 100 सीएफटी की ओर बढ़ोतरी होने की संभावना है। तीन जिलों में एक भी बालू घाट का टेंडर नहीं जिला घाट टेंडर तैयार बोकारो 07 07 02 चतरा 22 00 00 देवघर 31 31 00 धनबाद 17 19 00 दुमका 33 12 05 प. सिंहभूम 12 00 00 गढ़वा 20 01 00 गिरिडीह 23 00 00 गोड्‌डा 16 04 04 गुमला 31 18 00 हजारीबाग 11 11 06 जामताड़ा 21 04 03 जिला घाट टेंडर तैयार खूंटी 25 20 02 कोडरमा 33 01 00 लातेहार 08 04 04 लोहरदगा 17 13 00 पाकुड़ 11 02 00 पलामू 19 00 00 रामगढ़ 06 06 03 रांची 19 19 03 साहिबगंज 25 01 00 सरायकेला 13 01 00 सिमडेगा 16 16 00 पूर्वी सिंहभूम 10 02 03 मानसून से पहले मात्र 35 बालू घाटों से खनन शुरू होने की उम्मीद राज्यभर में 290 बालू घाटों का टेंडर हो चुका है। लेकिन इसमें से मात्र 35 बालू घाट ही ऐसे हैं, जो खनन के लिए तैयार हैं। क्योंकि, खनन विभाग ने झारखंड सैंड माइनिंग रूल-2026 में एक संशोधन किया है। इसके तहत बालू लीज की निगरानी का जिम्मा डीसी के पास होगा। डीसी ही लीज डीड पर हस्ताक्षर करेंगे। इसके बाद ही बालू का उठाव संभव होगा। ऐसे में अगले 20 दिनों में इन घाटों से भारी मात्रा में बालू के खनन की तैयारी है। इन घाटों से रोजाना करीब 10 लाख सीएफटी बालू निकालने की तैयारी है, ताकि मानसून के दौरान बालू की किल्लत न हो। इन घाटों से शुरू होगा खनन बोकारो : पिछरी -2 बालू घाट, खेटको चलकारी घाट दुमका : हरिपुर बालू घाट, छोटाकमती बालू घाट, कटनाई बालू घाट, सिमरा और हरिपुर बालू घाट खूंटी : पांडू बालू घाट, बुधिरोमा बालू घाट जामताड़ा : बनखेत बालू घाट हजारीबाग : कंदटारी, सांढ़ एम सोनपुरा, बैरिसाल, लंगातू सिकरी, गोसाईं बलिया, चोबदार बलिया रांची : चोकसेरेंगे बालू घाट, श्यामनगर, सुंडिल बालू घाट गोड्डा : जसमाता बालू घाट-2, राहा बालू घाट, घाट झिलुआ, सनातन घाट। Source link

झारखंड

Jharkhand is easy to live in, with cities cheaper than villages; it...

Hindi News Local Jharkhand Ranchi Jharkhand Is Easy To Live In, With Cities Cheaper Than Villages; It Ranks 12th Among States With The Lowest Inflation Rates. रांची17 घंटे पहले कॉपी लिंक पूरा देश महंगाई की मार से झुलस रहा है। वहीं झारखंड उन चुनिंदा राज्यों में है, जहां महंगाई की आग काफी ठंडी है। यहां जीवन जीना देश के कई राज्यों से आसान है। यहां दैनिक जरूरतों की अधिकतर चीजें सस्ती हैं। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की अप्रैल की रिपोर्ट के आंकड़ों का विश्लेषण करें तो यह सुखद सच सामने आया है। यहां की महंगाई दर 2.88% है, जो राष्ट्रीय औसत 3.48% से काफी नीचे है। इससे साफ है कि झारखंड में दैनिक जरूरतों की चीजों की कीमत में देश के मुकाबले धीमी बढ़ोतरी हो रही है, जिससे आम आदमी ​की जेब पर कम बोझ पड़ा है। सबसे कम महंगाई दर वाले राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में झारखंड 12वें पायदान पर है। -शेष पेज 13 पर जानिए…सस्ते राज्यों में झारखंड कहां मिजोरम 0.69% छत्तीसगढ़ 1.77% दिल्ली 1.96% लद्दाख 2.02% अरुणाचल 2.07% गोवा 2.20% मणिपुर 2.33% त्रिपुरा 2.34% जम्मू-कश्मीर 2.67% बिहार 2.74% गुजरात 2.85% झारखंड 2.88% अप्रैल में महंगाई दर देश की औसत महंगाई 3.48% झारखंड की कुल महंगाई 2.88% झारखंड की शहरी महंगाई 2.05% झारखंड की ग्रामीण महंगाई 3.30% सबसे महंगा राज्य: तेलंगाना 5.81% सबसे कम महंगाई: मिजोरम 0.69% अप्रैल के आंकड़े एक नजर में लेकिन… विलासिता के शौक पर महंगाई का टैक्स रिपोर्ट में एक दूसरा पहलू भी है। झारखंड में हर चीज सस्ती नहीं हुई है। ‘पर्सनल केयर’ यानी सौंदर्य प्रसाधन और निजी सेवाओं की कीमतों में 17.66% की भारी वृद्धि हुई है । चांदी के जेवरात खरीदना तो आम आदमी के बस से बाहर होता जा रहा है, क्योंकि यहां महंगाई 144.34% की ऊंचाई छू रही है । सोने की ज्वेलरी भी 40.72% महंगी हुई है । यानी अगर आप विलासिता या दिखावे की चीज़ों से दूर रहते हैं, तो झारखंड आपके लिए स्वर्ग है। आप कम बजट में भी सम्मानजनक जिंदगी जी सकते हैं। इसलिए सस्ता है झारखंड… इस राहत के पीछे सबसे बड़ा हाथ रसोई के बजट का है। रिपोर्ट बताती है कि अप्रैल में आलू की कीमतों में 23.69% और प्याज की कीमतों में 17.67% तक गिरावट आई। मटर और चना जैसी दालों की कीमतों में भी करीब 6.75% तक कमी आई। -शेष पेज 13 पर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ Source link

ताज़ा खबर

POCSO केस में केंद्रीय मंत्री के बेटे बंडी भगीरथ को पुलिस ने...

होमताजा खबरदेश POCSO केस में केंद्रीय मंत्री के बेटे बंडी भगीरथ को पुलिस ने हिरासत में लिया Last Updated:May 16, 2026, 22:41 IST बंडी संजय कुमार ने एक बयान में कहा कि उन्होंने पिछले सप्ताह शिकायत दर्ज होने के तुरंत बाद बेटे से पुलिस के साथ सहयोग करने के लिए कहा था. केंद्रीय मंत्री ने हालांकि कहा कि भगीरथ बार-बार कह रहा है कि उसने कोई गलत काम नहीं किया है. ख़बरें फटाफट केंद्रीय मंत्री बंडी संजय कुमार के बेटे साई भगीरथ पर आरोप है कि उसने एक नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न किया. (फाइल फोटो) हैदराबाद. केंद्रीय राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार के बेटे बंडी साई भगीरथ को POCSO मामले के सिलसिले में हिरासत में ले लिया गया है. तेलंगाना पुलिस ने शनिवार को इस बात की पुष्टि की है. साइबराबाद पुलिस कमिश्नर रमेश के अनुसार, भगीरथ को हैदराबाद के बाहरी इलाके से हिरासत में लिया गया. हालांकि, पुलिस ने यह स्पष्ट किया कि यह आत्मसमर्पण नहीं था. वहीं बंडी संजय कुमार ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘भगीरथ को गिरफ्तार नहीं किया गया… वह खुद पुलिस पूछताछ के लिए पेश हुआ. भगीरथ दो वकीलों की मौजूदगी में पेट बशीराबाद पुलिस स्टेशन गया.’ पुलिस ने भगीरथ के खिलाफ आठ मई को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और बच्चों का यौन अपराधों से संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किया गया था. शिकायत 17 वर्षीय लड़की की मां ने दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि भगीरथ के उसकी बेटी के साथ संबंध थे और उसने लड़की का यौन उत्पीड़न किया है. భగీరథ్ అరెస్ట్ కాలేదు…తానే స్వయంగా పోలీసుల విచారణకు హాజరయ్యారు ఇద్దరు న్యాయవాదుల సమక్షంలో పేట్ బషీరాబాద్ పోలీస్ స్టేషన్ కు వెళ్లిన భగీరధ్ https://t.co/m1sEvTagqk pic.twitter.com/caxIlxUgip Source link

झारखंड

पेट्रोल मिलने की टकटकी… बहुबाजार, कोकर व कांके में पंपों पर धक्का-मुक्की,...

Hindi News Local Jharkhand Ranchi The Eagerness To Get Petrol… Pushing And Shoving At The Pumps In Bahu Bazar, Kokar And Kanke, People Returned Empty Handed Even After Standing In Line For Hours. रांची17 घंटे पहले कॉपी लिंक राजधानी में पेट्रोल संकट का असर अब आम लोगों की दिनचर्या पर साफ दिखाई देने लगा है। बहुबाजार, कोकर और कांके स्थित पेट्रोल पंपों पर शुक्रवार को सुबह से ही भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पेट्रोल मिलने की उम्मीद में लोग घंटों लंबी कतारों में खड़े रहे, लेकिन कई लोगों को निराश होकर खाली हाथ लौटना पड़ा। पंपों पर स्थिति ऐसी रही कि वाहन चालकों के बीच धक्का-मुक्की तक की नौबत आ गई। कई लोग बाइक और कार लेकर सुबह से लाइन में लगे रहे, लेकिन स्टॉक खत्म होने या आपूर्ति बाधित होने की सूचना के बाद लोगों में नाराजगी बढ़ गई। कुछ वाहन चालकों ने बताया कि पेट्रोल मिलने की सूचना पर वे एक पंप से दूसरे पंप तक भटकते रहे, लेकिन कहीं राहत नहीं मिली। शुक्रवार को भास्कर की टीम ने शहर के 20 पंपों की पड़ताल की जिसमें सामने आया कि 10 पंप या तो पूरी तरह ड्राई थे या आंशिक रूप से बंद थे। कई जगह हालात इतने बिगड़े कि लोगों को घंटों इंतजार के बाद भी ईंधन नहीं मिल सका। जहां पंप खुले थे, वहां अभूतपूर्व भीड़ और अव्यवस्था देखने को मिली। कुछ पंपों पर सीमित मात्रा में कैपिंग कर तेल दिया गया, जबकि कई जगह स्टॉक कुछ ही घंटों में खत्म हो गए। दिन के करीब दो बजे प्लाजा चौक स्थित पेट्रोल पंप पर टैंकर पहुंचा ही था कि पेट्रोल भराने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों को रस्सी बांधकर पंप से बाहर ​इंतजार करने को कहा गया। स्थिति का असर यातायात पर भी पड़ा और कई क्षेत्रों में जाम लग गया। सप्लाई में कमी, डिपो से देरी से की गई आपूर्ति और अफवाहों के बीच बढ़ी पैनिक बाइंग को इस संकट का मुख्य कारण बताया जा रहा है। शहर में ईंधन व्यवस्था पूरी तरह दबाव में आ गई है। कोकर, करमटोली, बूटीमोड़ और नामकोम समेत कई इलाकों में सीमित मात्रा में ही पेट्रोल दिया गया। कोकर के पंप पर बाइक में 200 और कार में 500 रुपए तक का ही तेल दिया जा रहा था। करमटोली-जेल मोड़ रोड पर स्थित आईओसीएल पंप पर बाइक के लिए 500 और कार के लिए 2000 रुपए की सीमा तय की गई। नामकोम में यही हाल रहा। 1. हरमू रोड शक्ति पेट्रोल पंप : 12 बजे पूरी तरह ड्राई मिला, रस्सी लगाकर आवागमन बंद कर दिया गया था। लोग बाहर इंतजार करते रहे, भीड़ और असुविधा बनी रही। ईंधन आपूर्ति का कोई स्पष्ट समय नहीं बताया गया। 2. भारत माता चौक एचपी पंप : 12:30 बजे भारी भीड़ से जूझता दिखा। लंबी कतारें लगी थीं, सभी वाहनों को ईंधन मिल रहा था। भीड़ के कारण मुख्य सड़क पर जाम और अव्यवस्था फैल गई। 3. इंद्रप्रस्थ पंप डोरंडा : दोपहर एक बजे केवल डीजल उपलब्ध था, पेट्रोल खत्म हो गया था। स्टाफ ने बताया कि पेट्रोल की आपूर्ति शाम तक होने की संभावना है। लोग परेशान होकर वापस लौटते नजर आए। 4. ओवरब्रिज एचपी पंप : सवा एक बजे पूरी तरह ड्राई मिला। स्टाफ ने बताया कि पंप कल से बंद है और ईंधन की आपूर्ति का इंतजार है। संचालन पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है। 5. एचपी पंप कडरू पुल के पास : दोपहर 1:25 बजे भारी भीड़ और जाम की स्थिति दिखी। चारपहिया वाहनों की लंबी कतारें लगी थीं। स्टाफ सीमित मात्रा में ही ईंधन वितरित कर रहा था। 6. आईओसीएल पंप, थड़पखना : दोपहर दो बजे ड्राई था और प्रवेश के रास्ते में रस्सी लगी थी। इसी दौरान टैंकर पहुंचा। लोग ईंधन के लिए इंतजार करते रहे, भीड़ लगी रही। 7. एचपी पंप, आदिवासी हॉस्टल से आगे : ढाई बजे बंद मिला। बेरिकेडिंग लगी थी और कोई स्टाफ मौजूद नहीं था। स्थानीय लोगों ने बताया कि पंप कल से ही ड्राई है और संचालन पूरी तरह ठप है। 8. कोकर इंडस्ट्रियल एरिया एचपी पंप : पौने तीन बजे सीमित ईंधन वितरण कर रहा था। बाइक को 200 रु. और कार को 500 रुपये तक तेल दिया जा रहा था। भारी भीड़ और हड़कंप की स्थिति रही। 9. कोकर चड्ढा पेट्रोल पंप : शाम 5 बजे सैकड़ों वाहनों की कतार से जाम लग गया। एक घंटे इंतजार के बाद लोगों को सीमित पेट्रोल मिला। भीड़ और अव्यवस्था से यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। 10. लालपुर पेट्रोल पंप : 5:15 बजे पूरी तरह ड्राई हो गया। सुबह से भारी भीड़ के कारण ईंधन खत्म हो गया था। स्टाफ ने बताया कि लगातार बिक्री के चलते स्टॉक खत्म हो गया और पंप बंद करना पड़ा। कंपनियां सामान्य से करीब 25 से 30 प्रतिशत कम कर रही हैं सप्लाई। कंपनी किसी के पास सरप्लस स्टॉक भी नहीं होने देना चाह रही। मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच आगे भी तेल में कमी होने की आशंका में लोग पैनिक बाइंग कर रहे हैं। शुक्रवार को डिपो में ओवरलोड होने के कारण तेल सप्लाई में थोड़ी देरी हुई। आधे से ज्यादा पेट्रोल पंप शहर में ड्राई होने का लोड अन्य खुले हुए पंपों पर दिखा। खूब भीड़ रही। पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन साउथ छोटानागपुर के अध्यक्ष राजहंस मिश्रा ने कहा कि बहुत अधिक अविश्वास की भावना नहीं होना चाहिए। तेल अभी है। लोग सहयोग करें, पैनिक न हों। शहर में पेट्रोल की कमी के बीच कुछ लोगों द्वारा कालाबाजारी किए जाने का मामला सामने आया है। राजधानी के कर्बला चौक इलाके में शुक्रवार को कुछ लोग खुलेआम 150 रुपए प्रति लीटर की दर से पेट्रोल बेचते नजर आए। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ Source link

झारखंड

चार माह बाद भी होमगार्ड बहाली परीक्षा का रिजल्ट नहीं, डीसी ऑफिस...

रांची जिला में 1614 पदों के लिए आयोजित होमगार्ड बहाली भर्ती परीक्षा का 4 माह बाद भी रिजल्ट जारी नहीं किए जाने से अभ्यर्थियों में काफी नाराजगी है। नाराज अभ्यर्थियों ने शनिवार को डीसी ऑफिस घेराव करने का फैसला लिया है। होमगार्ड परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों ने बताया कि 10 जनवरी को ही शारीरिक व लिखित परीक्षा संपन्न हो चुका है। 4 महीना बीत जाने के बाद भी रिजल्ट जारी नहीं किया गया। कई बार डीसी ऑफिस पहुंचकर जानकारी ली। हालांकि प्रत्येक बार जल्द रिजल्ट जारी किए जाने का आश्वासन दिया गया। लचर व्यवस्था से परेशान होकर अब सड़क पर उतरने का फैसला लिया गया है। मोरहाबादी मैदान में सभी अभ्यर्थी जमा होंगे जहां से पैदल मार्च करते हुए डीसी ऑफिस तक पहुंचकर घेराव करेंगे। अभ्यर्थियों ने यह भी बताया कि उनका अधिकार यात्रा पूरी तरह से शांतिपूर्ण होगा। इसके लिए जिला प्रशासन से अनुमति भी ली गई है। जिला बल की कमी के बाद विभिन्न जगहों पर होमगार्ड जवानों को ड्यूटी में तैनात किया गया गया है। होमगार्ड जवानों को ट्रैफिक संभालने से लेकर थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग करने तक की ड्यूटी दी गई है। रिम्स और सदर अस्पताल में सुरक्षा के अलावा होमगार्ड जवानों को अन्य कई जगहों पर तैनात किया गया है। ऐसे में अगर होमगार्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका होता तो अबतक इन अभ्यर्थियों की ट्रेनिंग का आधा अवधि पूरी हो चुकी होती। जल्द ही जिले में जवानों की कमी दूर होती। हालांकि प्रशासनिक लापरवाही की वजह से परीक्षा का परिणाम जारी नहीं हुआ। अविलंब रिजल्ट जारी किया जाए । रिजल्ट में देरी होने का कारण स्पष्ट किया जाए। शहरी क्षेत्र के अभ्यर्थियों द्वारा दिए गए स्थानीय प्रमाण पत्र का सत्यापन कराया जाए। शहर का ट्रैफिक व्यवस्था रिम्स अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था सभी थाने की पेट्रोलिंग व्यवस्था सदर अस्पताल में वार्ड सुरक्षा की व्यवस्था Source link

ताज़ा खबर

PM Modi Netherlands Visit Live | PM Modi 5 Nation Tour |...

PM Modi Netherlands Visit Live: निदरलैंड्स में भारत की धमक और कूटनीतिक रिश्तों की गूंज दिख रही है. इसी क्रम में पीएम भारतीय समुदाय से मुलाकात के बाद राजशाही परिवार से मिलने पहुंचे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीदरलैंड के शाही राजा-रानी राजा विलेम-अलेक्जेंडर और रानी मैक्सिमा की मुलाकात हुई. इस शाही मुलाकात का जो वीडियो सामने आया है. उसमें पीएम मोदी और डच राजा-रानी के बीच की शानदार केमिस्ट्री और आपसी सम्मान को साफ तौर पर देखा जा सकता है. यह बैठक केवल एक शिष्टाचार भेंट नहीं है, बल्कि कूटनीतिक और आर्थिक लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है. गौरतलब है कि भारत और नीदरलैंड दुनिया भर में बड़े वैश्विक प्रोजेक्ट्स को हासिल करने और एक पारदर्शी व भरोसेमंद ‘सप्लाई चेन’ के निर्माण के लिए रणनीतिक तौर पर साथ मिलकर काम कर रहे हैं. प्रधानमंत्री ने इस दौरान भारत की विश्व को देन और भारतीय संस्कृति का उल्लेख करते हुए आगे कहा, यहां बैठे अनेक परिवारों की कहानी प्रवासन की कहानी नहीं, यह सांस्कृतिक आस्था के बीच तमाम संघर्षों के बीच प्रगति की कहानी है. उस दौर में तब किसी ने सोचा नहीं था कि दो महासागर पार करने के बाद भी भारतीयों की पहचान इतनी जीवंत रहेगी. आपके पूर्वज बहुत कुछ पीछे छोड़ गए, लेकिन कुछ चीजें उनके साथ रहीं, अपनी मिट्टी की खशबू, त्योहार की संस्कृति, भजन की धुनें और पूर्वजों के संस्कार. समय के साथ अनेक संस्कृतियां मिट गईं लेकिन भार की विविध संस्कृति अपने लोगों के दिलों में धड़कता है. प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा ऐसे समय हो रही है जब भारत और यूरोपीय संघ के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के बाद भारत-यूरोप आर्थिक संबंधों को नई गति मिली है. प्रधानमंत्री ने कहा कि यह दौरा सेमीकंडक्टर, जल प्रबंधन, स्वच्छ ऊर्जा और निवेश जैसे अहम क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने का अवसर प्रदान करेगा. एम्स्टर्डम पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि भारत-ईयू एफटीए ने व्यापार और निवेश संबंधों को महत्वपूर्ण बढ़ावा दिया है. उन्होंने कहा कि नीदरलैंड के साथ सहयोग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए यह यात्रा बेहद महत्वपूर्ण है. प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि वह डच प्रधानमंत्री रॉब जेटेन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और नीदरलैंड के राजा विलेम अलेक्जेंडर तथा महारानी मैक्सिमा से भी मुलाकात करेंगे. इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए एम्स्टर्डम एयरपोर्ट पर डच सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. इनमें नीदरलैंड के विदेश मंत्री टॉम बेरेंडसेन, एडजुटेंट जनरल और चीफ ऑफ मिलिट्री हाउसहोल्ड रियर एडमिरल लुडगर ब्रुमेलार तथा नीदरलैंड में भारत के राजदूत कुमार तुहिन शामिल थे. हेग में भारतीय समुदाय ने प्रधानमंत्री मोदी का पारंपरिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए स्वागत किया. प्रधानमंत्री ने भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया. इस दौरान कलाकारों ने गरबा और शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत कर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया. नीदरलैंड प्रधानमंत्री मोदी की पांच देशों की यात्रा का दूसरा चरण है. इससे पहले वह संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे थे, जहां उन्होंने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच क्षेत्रीय सुरक्षा, निवेश और भारत-यूएई साझेदारी को लेकर अहम चर्चा हुई. प्रधानमंत्री मोदी ने यूएई को भारत का दूसरा घर बताते हुए गर्मजोशी से किए गए स्वागत के लिए आभार जताया. प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच यूएई के समर्थन में भारत की प्रतिबद्धता भी दोहराई. उन्होंने कहा कि यूएई पर हुए हमलों की भारत कड़ी निंदा करता है और नई दिल्ली हर परिस्थिति में अबू धाबी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है. प्रधानमंत्री ने कठिन परिस्थितियों में भारतीय समुदाय की देखभाल करने के लिए यूएई सरकार और शाही परिवार की सराहना भी की. प्रधानमंत्री मोदी की यह विदेश यात्रा भारत के वैश्विक आर्थिक और रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में अहम मानी जा रही है. खासकर यूरोप के साथ व्यापार, तकनीक और हरित ऊर्जा सहयोग को लेकर भारत की सक्रिय कूटनीति पर दुनिया की नजर बनी हुई है. PM Modi Netherlands Visit Live: भारत में चिप निर्माण को बड़ी उड़ान, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और ASML के बीच अहम समझौता PM Modi Netherlands Visit Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारत के सेमीकंडक्टर सेक्टर को मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है. एक संयुक्त बयान के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग कंपनी टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और डच सेमीकंडक्टर उपकरण दिग्गज ASML ने भारत में चिप निर्माण इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण समझौते (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं. गौरतलब है कि नीदरलैंड की कंपनी ASML को लिथोग्राफी उपकरणों की श्रेणी में वैश्विक एकाधिकार हासिल है, जो एडवांस और छोटे आकार के सेमीकंडक्टर के उत्पादन के लिए बेहद महत्वपूर्ण तकनीक मानी जाती है. इस अहम साझेदारी से भारत के चिप मैन्युफैक्चरिंग हब बनने के लक्ष्य को काफी गति मिलने की उम्मीद है. PM Modi Netherlands Visit Live: नीदरलैंड्स ने 11वीं सदी के चोल राजवंश के ऐतिहासिक ‘अनईमंगलम ताम्रपत्र’ (लीडेन प्लेट्स) भारत को सौंपे PM Modi Netherlands Visit Live: भारत और नीदरलैंड के बीच प्रगाढ़ होते द्विपक्षीय संबंधों को दर्शाते हुए, नीदरलैंड्स ने शनिवार को एक विशेष समारोह में 11वीं सदी के चोल राजवंश के ऐतिहासिक ‘अनईमंगलम ताम्रपत्र’ (लीडेन प्लेट्स) भारत को वापस सौंप दिए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में हुए इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के जरिए भारत को वे 21 तांबे की प्लेटें वापस मिल गई हैं, जिनकी वापसी के लिए देश 2012 से लगातार प्रयास कर रहा था. राजराजा चोल प्रथम के शासनकाल से जुड़े और लगभग 30 किलोग्राम वजनी ये ताम्रपत्र, जो चोल राजवंश की शाही मुहर वाले एक मजबूत कांस्य छल्ले (रिंग) से बंधे हुए हैं, चोल साम्राज्य के सबसे प्रामाणिक ऐतिहासिक दस्तावेजों और भारत के बाहर मौजूद सबसे अहम तमिल विरासतों में से एक माने जाते हैं. PM Modi Netherlands Visit Live: खेल के जरिए और करीब आ रहे भारत और नीदरलैंड- पीएम मोदी PM Modi Netherlands Visit Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारतीय प्रवासी समुदाय को संबोधित करते हुए भारत और नीदरलैंड के बीच संबंधों को मजबूत करने में खेलों के अहम योगदान पर प्रकाश डाला. उन्होंने क्रिकेट और हॉकी का विशेष रूप से उदाहरण

झारखंड

गिरिडीह में युवक चढ़ा 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर:भाई की साली...

गिरिडीह जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र में शनिवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक युवक अपनी मांग पूरी नहीं होने पर 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक की जिद थी कि उसकी शादी उसके भाई की साली से कराई जाए। इधर, इस हाई वोल्टेज ड्रामे को देखने के लिए मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। घटना निमियाघाट स्थित पुराने थाना भवन के पीछे लगे मोबाइल टावर की है। करीब 7 घंटे बाद युवक को नीचे उतारा गया और थाना में लाया गया। युवक किसी की बात सुनने को तैयार नहीं हुआ दरअसल, शनिवार सुबह करीब नौ बजे टावर के टेक्निशियन मशीन की जांच करने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर टावर पर चढ़े युवक पर पड़ी। टेक्निशियन ने उसे नीचे उतरने के लिए कहा, लेकिन युवक किसी की बात सुनने को तैयार नहीं हुआ। घटना की सूचना मिलते ही निमियाघाट थाना प्रभारी सुमन कुमार के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सहायक अवर निरीक्षक सतेंद्र कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी घंटों तक युवक को समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन युवक अपनी मांग पर अड़ा रहा। पुलिस की ओर से उसे खाना भी दिया गया, मगर उसने खाने से भी इनकार कर दिया। धनबाद के गोविंदपुर क्षेत्र का है रहने वाला मामले की जानकारी मिलते ही जिला परिषद सदस्य धनंजय कुमार भी मौके पर पहुंचे और युवक को समझाने की कोशिश की। पूछताछ में पता चला कि युवक धनबाद जिले के गोविंदपुर क्षेत्र का रहने वाला है और उसका नाम सुनील है। युवक पहले से शादीशुदा है, लेकिन वह अपने भाई की साली से दूसरी शादी करना चाहता है। जिस युवती से शादी की बात कही जा रही है, वह बोकारो जिले के नावाडीह क्षेत्र की रहने वाली है। युवक का मोबाइल नीचे ही पड़ा मिला, जिसके जरिए उसके परिजनों को घटना की सूचना दी गई। आसपास के ग्रामीण और मवेशी चरा रही महिलाएं भी उसे नीचे उतरने के लिए कहती रहीं, लेकिन वह लगातार अपनी मांग दोहराता रहा। हालांकि 7 घंटे बाद वो टावर से नीचे उतर गया। Source link

शिक्षा

SBI, HPCL Rajasthan Refinery, NPCIL Govt Jobs Vacancies 2026

56 मिनट पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 821 पदों पर भर्ती, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में 129 वैकेंसी की। साथ में न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में 255 ओपनिंग्स की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए… 1. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 821 पदों पर भर्ती, एज लिमिट 63 साल स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी एसबीआई (SBI) में 800 से अधिक पदों पर भर्तियां निकली हैं। ये भर्तियां संविदा यानी कॉन्ट्रैक्ट के बेसिस पर की जाएंगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एसबीआई के रिटायर्ड ऑफिसर्स को ही इस भर्ती के लिए चुना जाएगा। सर्कल वाइस वैकेंसी डिटेल्स : सर्कल का नाम कुल पदों की संख्या अमरावती 21 बेंगलुरु 64 भोपाल 38 भुवनेश्वर 57 चंडीगढ़ 47 चेन्नई 54 गांधीनगर 36 गुवाहाटी 21 हैदराबाद 26 जयपुर 95 कोलकाता 44 लखनऊ 30 महाराष्ट्र 61 मुंबई मेट्रो 80 नई दिल्ली 50 पटना 38 तिरुवनंतपुरम 59 टोटल 821 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एसबीआई से खासतौर से 60 साल की उम्र में रिटायर होना चाहिए। अधिकारियों को MMGS-III, SMGS-IV/V, या TEGS-VI की सैलरी में रिटायर होना चाहिए। रिटायर ऑफिसर के पास क्रेडिट, ऑडिट या फॉरेक्स यूनिट में काम करने का एक्सपीरियंस होना चाहिए। एज लिमिट : अधिकतम 63 साल नियुक्ति अधिकारी के 65 साल की उम्र होने तक जारी रह सकती है। सिलेक्शन प्रोसेस : शॉर्टलिस्टिंग इंटरव्यू सैलरी : पद का नाम सैलरी एमएमजीएस-III 45,000 रुपए प्रतिमाह एसएमजीएस-IV 50,000 रुपए प्रतिमाह एसएमजीएस-वी 65,000 रुपए प्रतिमाह टीईजीएस-VI 80,000 रुपए प्रतिमाह जरूरी डॉक्यूमेंट्स : पिछले 10 साल की एक्सपीरियंस डिटेल्स आईडी प्रूफ डेट ऑफ बर्थ प्रूफ पीपीओ कॉपी हाल में लिया गया पासपार्ट साइज फोटोग्राफ सिग्नेचर जाति/ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट अन्य सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट्स ऐसे करें आवेदन : एसबीआई की करियर वेबसाइट www.sbi.bank.in पर जाएं। ऑनलाइन फॉर्म भरें। आपको एक अस्थायी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड मिलेगा, जिसका उपयोग आप फाइनल सबमिशन से पहले डिटेल्स को दोबारा खोलने और उसे एडिट करने के लिए (तीन बार तक) कर सकते हैं। जरूरी डॉक्यूमेंट्स की डिजिटल कॉपियां तय फॉर्मेट में अपलोड करें। सभी डिटेल्स को चेक करके फॉर्म सब्मिट करें। फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 2. राजस्थान रिफाइनरी में 129 भर्ती, सैलरी 1 लाख 80 हजार तक एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (HRRL) ने जूनियर एग्जीक्यूटिव, असिस्टेंट और इंजीनियर के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट hrrl.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : जूनियर एक्जीक्यूटिव – रसायन : रासायनिक/पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा या रसायन विज्ञान में बीएससी (ऑनर्स) असिस्टेंट इंजीनियर – रासायनिक/पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग में बी.ई./बी.टेक इंजीनियर – रसायन : 50,000 – 1,60,000 रुपए प्रतिमाह सीनियर इंजीनियर – मैकेनिकल/प्रोडक्शन इंजीनियरिंग में बीई, बीटेक की डिग्री अकाउंट्स / फाइनेंस ऑफिसर : सीए की डिग्री मेडिकल ऑफिसर (E2) : MBBS + AFIH असिस्टेंट ऑफिसर – IT : बीई, बीटेक, एमसीए, एमबीए (आईटी/सिस्टम्स) जूनियर एग्जीक्यूटिव – फायर एंड सेफ्टी (E0) : डिप्लोमा / साइंस ग्रेजुएट + वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस एज लिमिट : न्यूनतम : 25 साल अधिकतम : 42 साल रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी। सिलेक्शन प्रोसेस : स्किल टेस्ट इंटरव्यू डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन फीस : सामान्य, ओबीसी-एनसीएल, ईडब्ल्यूएस : 1180 रुपए एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी : नि:शुल्क सैलरी : जूनियर एग्जीक्यूटिव – रसायन : 30,000 – 1,20,000 रुपए प्रतिमाह असिस्टेंट इंजीनियर – रसायन : 40,000 – 1,40,000 रुपए प्रतिमाह इंजीनियर – रसायन : 50,000 – 1,60,000 रुपए प्रतिमाह सीनियर इंजीनियर – प्रोसेस रिफाइनरी : 60,000 – 1,80,000 रुपए प्रतिमाह एग्जाम पैटर्न : स्टेज 1 : प्रीलिमिनरी टेस्ट ड्यूरेशन 60 मिनट टोटल क्वेश्चंस 50 एमसीक्यू टोटल मार्क्स 150 सब्जेक्ट : मैथमेटिक्स : 20 प्रश्न साइंस : 20 प्रश्न जनरल अवेयरनेस : 10 प्रश्न क्वालिफाइंग मार्क्स : यूआर : 40% एससी, एसटी, ओबीसी – एनसीएल, ईडब्ल्यूएस, पीडब्ल्यूबीडी : 30% स्टेज – 2, एडवांस टेस्ट : ड्यूरेशन 120 मिनट टोटल क्वेश्चंस 50 एमसीक्यू टोटल मार्क्स 150 क्वेश्चन पेपर लैंग्वेज : हिंदी इंग्लिश तमिल क्वालिफाइंग मार्क्स : यूआर : 30% एससी, एसटी, ओबीसी – एनसीएल, ईडब्ल्यूएस, पीडब्ल्यूबीडी : 20% ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट hrrl.in पर जाएं। रजिस्ट्रेशन करके लॉग इन करें। मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 3. NPCIL में 255 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, फीस 100 रुपए न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, कुडानकुलम न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट में 255 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.npcil.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या प्लांट ऑपरेटर 136 इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक 15 इंस्ट्रूमेंटेशन मैकेनिक 15 इलेक्ट्रीशियन 47 फिटर 30 टर्नर 5 इंजीनियर 5 वेल्डर 2 कुल पदों की संख्या 255 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : प्लांट ऑपरेटर : 10वीं या 12वीं कम से कम 50% मार्क्स के साथ साइंस स्ट्रीम में पास की हो 10वीं तक इंग्लिश एक सब्जेक्ट के तौर पर पढ़ा हो। इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, वेल्डर : 10वीं में न्यूनतम 40% अंकों के साथ साइंस और मैथ्स की पढ़ाई की हो 2 साल का आईटीआई सर्टिफिकेट हो 10वीं तक इंग्लिश एक सब्जेक्ट के तौर पर पढ़ा हो। शारीरिक योग्यता : न्यूनतम हाइट: 160 सेमी न्यूनतम वेट: 45.5 किलो मेडिकली फिट होने पर शारीरिक योग्यता में छूट दी जा सकती है। एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 24 साल ओबीसी : 3 साल की छूट एससी, एसटी : 5 साल की छूट स्टाइपेंड : पहले साल का स्टाइपेंड : 20,000 रुपए प्रति माह दूसरे साल का स्टाइपेंड : 22,000 रुपए प्रति माह बुक अलाउंस : 3,000 रुपए (एक बार) ट्रेनिंग के बाद सैलरी : 21,700 रुपए प्रतिमाह टोटल सैलरी : 34,720 रुपए प्रतिमाह ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट npcilcareers.co.in पर जाएं। करियर बटन पर क्लिक करने के बाद Registration Form लिंक पर क्लिक करें। जरूरी डिटेल्स के साथ रजिस्ट्रेशन करें। मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 4. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में 1865 पदों पर भर्ती, लास्ट डेट 19 मई यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिस के पदों

झारखंड

देवघर में सफाई कर्मियों का प्रदर्शन:बकाया वेतन, पीएफ और एरियर भुगतान की...

देवघर नगर निगम में सफाई व्यवस्था इन दिनों गंभीर बनी हुई है। शहर में पिछले कई दिनों से नियमित सफाई कार्य बाधित है, जिससे चौक-चौराहों, बाजार क्षेत्रों और मुख्य सड़कों पर कचरे का अंबार लग गया है। गंदगी और बदबू के कारण आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिगड़ती सफाई व्यवस्था को लेकर शहरवासियों में नाराजगी बढ़ रही है। इसी क्रम में, नगर निगम के स्थायी सफाई कर्मचारियों ने शनिवार को बकाया वेतन, पीएफ और एरियर भुगतान की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का आरोप है कि पिछले कई महीनों से उनके भुगतान लंबित हैं और निगम प्रशासन इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। बार-बार मांग उठाने के बावजूद समाधान न मिलने पर उन्होंने आंदोलन का मार्ग चुना। कई चौक-चौराहों पर कचरा फैला दिया अपने संगठन के बैनर तले सफाई कर्मियों ने शहर के विभिन्न इलाकों से जुलूस निकाला और नगर निगम कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने विरोध का एक अनोखा तरीका अपनाया। शहर को स्वच्छ रखने वाले इन कर्मचारियों ने कई चौक-चौराहों पर कचरा फैला दिया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुआ और राहगीरों को असुविधा हुई। नगर निगम कार्यालय पहुंचकर कर्मचारियों ने नगर आयुक्त के समक्ष अपनी मांगें रखीं और तत्काल भुगतान सुनिश्चित करने की अपील की। इस बीच, स्थानीय निवासियों ने कहा कि सफाई कर्मियों की मांगें उचित हो सकती हैं, लेकिन विरोध का ऐसा तरीका नहीं अपनाना चाहिए। Source link

Scroll to Top