भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

झारखंड

पाकुड़ में खेत में मिले दो लोगों के शव:जहरीली शराब पीने से...

पाकुड़ के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सितेशनगर गांव में एक खेत से दो व्यक्तियों के शव बरामद हुए हैं। मृतकों की पहचान नूरुद्दीन शेख (55) और मोतीउर शेख (45) के रूप में हुई है, जो दोनों सितेशनगर गांव के निवासी थे। प्रारंभिक जांच में जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका जताई जा रही है। शनिवार शाम को गांव के खेत में दो व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़े दिखाई दिए। काफी देर तक कोई हलचल न होने पर ग्रामीणों ने पास जाकर देखा तो दोनों मृत पाए गए। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर मुफ्फसिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से पूछताछ की। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों नियमित रूप से शराब का सेवन करते थे और अक्सर साथ में खेत की ओर शराब पीने जाते थे। शनिवार को भी वे दिन में करीब 11 बजे खेत की तरफ निकले थे। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि अत्यधिक शराब पीने या नकली शराब के सेवन से उनकी मौत हुई होगी। कुछ ग्रामीणों ने यह भी बताया कि शराब के साथ कुछ जहरीला पदार्थ खाने से भी मौत हो सकती है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह जहरीली शराब के सेवन या जहरीला पदार्थ खाने से हुई मौत का मामला लग रहा है। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। मृतक मोतीउर शेख मजदूरी का काम करते थे, जबकि नूरुद्दीन शेख राजमिस्त्री थे। Source link

ताज़ा खबर

हेग कोर्ट का फैसला सिर्फ ‘नाटक’, सिंधु जल संधि पर भारत का...

होमताजा खबरदेश हेग कोर्ट का फैसला सिर्फ ‘नाटक’, सिंधु जल संधि पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा Last Updated:May 16, 2026, 19:45 IST भारत ने कोर्ट के फैसले को पूरी तरह खारिज कर दिया है. ठीक उसी तरह जैसे उसने इससे पहले तथाकथित CoA द्वारा दिए गए सभी निर्णयों और टिप्पणियों को दृढ़ता से अस्वीकार किया है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत ने कभी भी इस तथाकथित CoA की स्थापना को मान्यता नहीं दी है. इसके द्वारा चलाई गई कोई भी कार्यवाही, दिया गया कोई भी फैसला या निर्णय शून्य और अमान्य है. सिंधु जल संधि को स्थगित रखने का भारत का निर्णय प्रभावी बना रहेगा. ख़बरें फटाफट पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि रद्द कर दिया था. (फाइल फोटो) नई दिल्ली. भारत ने सिंधु जल संधि से जुड़े तथाकथित न्यायाधिकरण यानी ‘कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन’ (सीओए) को एक बार फिर अवैध करार देते हुए उसके फैसले को पूरी तरह खारिज कर दिया है. विदेश मंत्रालय ने इसे लेकर शनिवार को एक आधिकारिक बयान जारी किया. बाद में आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ‘एक्स’ पर कहा कि भारत ने इस तथाकथित मध्यस्थता न्यायालय को कभी कानूनी मान्यता नहीं दी और उसके किसी भी निर्णय, कार्यवाही या आदेश का भारत पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता. दरअसल, पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में भारत की किशनगंगा और रतले पनबिजली परियोजनाओं को लेकर आपत्ति जताते हुए मामले को हेग स्थित मध्यस्थता तंत्र तक पहुंचाया था. जिसे लेकर भारत का लगातार यह कहना रहा है कि संधि के प्रावधानों के तहत इस तरह के ‘कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन’ का गठन ही अवैध है. भारत ने स्पष्ट किया है कि पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय मंच का इस्तेमाल राजनीतिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए किया है. 15 मई 2026 को इस तथाकथित सीओए ने सिंधु जल संधि की व्याख्या और जल भंडारण क्षमता से जुड़े मुद्दों पर एक पूरक फैसला जारी किया, जिसे भारत ने तुरंत खारिज कर दिया. विदेश मंत्रालय ने दो टूक कहा कि भारत की ओर से सिंधु जल संधि को ‘अबयंस’ यानी निलंबित रखने का फैसला अभी भी लागू है. पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने इस संधि पर विराम लगा दिया था. साफ संकेत दिए थे कि सीमा पार आतंकवाद और जल सहयोग साथ-साथ नहीं चल सकते. अपनी बातों पर रवैया स्पष्ट करते हुए भारत ने संधि के दायित्वों को अस्थायी रूप से रोकने का फैसला लिया था. भारत का रुख स्पष्ट और सख्त है. ये बताता है कि नई दिल्ली अब पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद और अंतरराष्ट्रीय कानूनी मंचों के दुरुपयोग के खिलाफ अधिक आक्रामक और स्पष्ट नीति अपना रही है. सरकार हर वैश्विक मंच पर दोहराती आई है कि आतंकवाद को लेकर वो सख्त है और किसी भी कीमत पर भारत की संप्रभुता या अखंडता पर प्रहार नहीं सह सकती. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : New Delhi,Delhi Source link

झारखंड

गर्मी में लू से बचाएगा झारखंड का खास ‘माठो’, जानिए इसे घर...

Last Updated:May 16, 2026, 15:01 IST झारखंडी माठो स्वाद में जितना मजेदार होता है, शरीर के लिए उतना ही फायदेमंद भी माना जाता है. यह शरीर को अंदर से ठंडक देता है और गर्मी में होने वाली थकान को दूर करने में मदद करता है. गांवों में आज भी लोग गर्मी के समय सुबह घर से निकलने से पहले माठो जरूर पीते हैं. पुराने लोगों का मानना है कि अगर दो गिलास माठो पी लिया जाए तो गर्मी में लू नहीं लगती है. जमशेदपुर: गर्मी का मौसम शुरू होते ही तेज धूप और लू लोगों की परेशानी बढ़ा देती है. खासकर वे लोग जो दिनभर बाहर काम करते हैं, उन्हें सबसे ज्यादा दिक्कत होती है. शरीर में पानी की कमी, थकान और कमजोरी महसूस होने लगती है. ऐसे मौसम में लोग ठंडे पेय पदार्थों की तलाश करते हैं, लेकिन बाजार में मिलने वाले कई ड्रिंक्स कुछ समय के लिए राहत तो देते हैं, मगर सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद नहीं माने जाते. ऐसे में झारखंड का पारंपरिक पेय ‘माठो’ लोगों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. झारखंडी माठो स्वाद में जितना अच्छा होता है, शरीर के लिए उतना ही लाभदायक भी माना जाता है. यह शरीर को अंदर से ठंडक पहुंचाता है और गर्मी में होने वाली थकान को दूर करने में मदद करता है. गांवों में आज भी लोग गर्मी के दिनों में सुबह घर से निकलने से पहले माठो पीना पसंद करते हैं. बुजुर्गों का मानना है कि अगर दो गिलास माठो पी लिया जाए, तो लंबे समय तक भूख और गर्मी दोनों परेशान नहीं करतीं. माठो बनाना बेहद आसान है और इसे घर में मौजूद सामान से ही तैयार किया जा सकता है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले घर का जमा हुआ गाढ़ा दही लिया जाता है. अगर दही थोड़ा मोटा हो तो इसका स्वाद और भी बेहतर हो जाता है. इसके बाद दही को हाथ से अच्छी तरह फेंटा जाता है या मिक्सी में चलाकर पतला और स्मूद बनाया जाता है. फिर उसमें जरूरत के अनुसार हल्का ठंडा पानी मिलाया जाता है. स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें काला नमक, साधारण नमक और भुना हुआ जीरा डाला जाता है. अगर घर में पुदीना मौजूद हो तो उसे बारीक काटकर इसमें मिला दिया जाता है. पुदीना इसकी खुशबू और स्वाद दोनों को और बेहतर बना देता है. इसके बाद सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाने पर कुछ ही मिनटों में ठंडा और स्वादिष्ट झारखंडी माठो तैयार हो जाता है. यह पेय सिर्फ स्वाद के लिए ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है. दही में मौजूद पोषक तत्व शरीर को ऊर्जा देने का काम करते हैं, जबकि जीरा और पुदीना पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं. तेज गर्मी और लू से बचाने में भी यह काफी उपयोगी माना जाता है. यही कारण है कि गांवों से लेकर शहरों तक लोग गर्मियों में इसे बड़े चाव से पीते हैं. आज के समय में जब लोग बाजार के कोल्ड ड्रिंक्स और महंगे पेय पदार्थों पर ज्यादा निर्भर हो गए हैं, तब झारखंडी माठो एक सस्ता, स्वादिष्ट और हेल्दी विकल्प बनकर सामने आ रहा है. अगर आप भी इस गर्मी में खुद को तरोताजा और स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो घर में बना ठंडा झारखंडी माठो जरूर आजमाएं. About the Author Amita kishor न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Jamshedpur,Purbi Singhbhum,Jharkhand Source link

झारखंड

पाकुड़ में महंगाई और बेरोजगारी पर कांग्रेस का प्रदर्शन:अटल चौक पर पीएम...

शनिवार शाम को कांग्रेस पार्टी ने देश में बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि के विरोध में प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। यह प्रदर्शन शहर के अटल चौक पर प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार ने किया। इस दौरान मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार ने कहा कि प्रधानमंत्री की अदूरदर्शिता के कारण देश अघोषित महंगाई की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने देश को महंगाई से निजात दिलाने का वादा किया था, लेकिन आज पूरा देश इससे परेशान है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि पहले रसोई गैस की कीमत में बढ़ोतरी हुई, जिससे बाहर का खाना महंगा हुआ और घर का बजट बिगड़ गया। अब केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम में फिर वृद्धि कर दी है, जिसका दुष्परिणाम देशवासियों को भुगतना पड़ रहा है। श्रीकुमार सरकार ने यह भी कहा कि एक ओर जहां देश महंगाई से जूझ रहा है, वहीं दूसरी ओर बेरोजगार छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। उन्होंने नीट परीक्षा प्रश्न पत्र लीक होने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यह केंद्र सरकार की परीक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के वादे की विफलता को दर्शाता है। उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है और कांग्रेस देश की जनता को इन परेशानियों से निजात दिलाने के लिए संघर्ष करने को मजबूर है। सरकार ने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार अपनी नीतियों और सिद्धांतों को दुरुस्त नहीं करती है, तो आने वाले दिनों में और भी जोरदार आंदोलन किए जाएंगे। Source link

शिक्षा

CBSE Class 9 & 10 New Language Rule July 1: Guidelines June...

5 मिनट पहले कॉपी लिंक CBSE ने अपने सभी स्‍कूलों में कक्षा 9वीं और 10वीं में थ्री लैंग्‍वेज पॉलिसी अनिवार्य कर दी है। मौजूदा सेशन से ही, 9वीं और 10वीं के बच्‍चों को तीन लैंग्‍वेज की पढ़ाई करनी होगी। नोटिफिकेशन के अनुसार, इन 3 में से 2 भारतीय भाषाएं होनी चाहिए। स्‍कूल 30 जून तक देंगे जानकारी थ्री लैंग्‍वेज पॉलिसी के तहत, एक भारतीय और एक विदेशी भाषा के साथ एक क्षेत्रीय भाषा पढ़ाई जानी है। CBSE ने स्‍पष्‍ट किया है कि स्‍कूल, छात्रों की पसंद के अनुसार थर्ड लैंग्‍वेज चुन सकते हैं। सभी स्‍कूलों को अपनी चुनी हुई लैंग्‍वेज की जानकारी 30 जून तक बोर्ड को देनी होगी। 1 जुलाई से सभी स्‍कूलों में फैसला लागू बोर्ड ने कहा कि लैंग्वेज को लेकर ये डिसीजन हाल ही में 2026-27 के लिए रिलीज किए गए NCERT सिलेबस को देखकर लिया गया है। हालांकि, इस सेशन की शुरुआत अप्रैल 2026 से हो चुकी है। लेकिन स्‍कूलों को 1 जुलाई से थर्ड लैंग्‍वेज की पढ़ाई शुरू करने का निर्देश दिया गया है। 10वीं में R3 लैंग्‍वेज का पेपर नहीं होगा CBSE ने स्‍पष्‍ट किया है कि 10वीं की बोर्ड परीक्षा में इस साल R3 यानी थर्ड लैंग्‍वेज का पेपर नहीं होगा। हालांकि, इसकी पढ़ाई जरूरी होगी। जब तक R3 के लिए किताबें उपलब्ध नहीं हो जातीं, कक्षा 9 के छात्र कक्षा 6 की R3 किताबों से पढ़ाई करेंगे। स्कूलों को यह भी निर्देश दिया गया है कि वे इन किताबों के सप्लीमेंट्स के रूप में लोकल या स्टेट लेवल का लिटरेरी मटेरियल्स जिसमें कविताएं, शॉर्ट स्टोरीज और फिक्शन वर्क शामिल हो, उपलब्ध कराएं। 1 जुलाई से स्कूलों में किताब उपलब्ध कराने का निर्देश CBSE ने माना कि कुछ स्कूलों को भारतीय मूल की भाषाओं के लिए क्वालिफाइड टीचर्स अरेंज करने में मुश्किल हो सकती है। ऐसे में स्कूलों को इंटर स्कूल रिर्सोसेस के माध्यम से हाइब्रिड टीचिंग सपोर्ट, रिटायर लैंग्वेज टीचर की नियुक्ति और क्वालिफाइड पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स के हायरिंग की परमिशन भी दी गई है। 6वीं क्‍लास में लागू हो चुका है नियम बोर्ड ने इससे पहले 9 अप्रैल को एक सकुर्लर जारी कर 6वीं क्‍लास के लिए थ्री लैंग्‍वेज पॉलिसी अनिवार्य की थी। साथ ही इस फैसले को 7 दिन के अंदर लागू करने का भी निर्देश दिया था। महाराष्ट्र थ्री लैंग्वेज पॉलिसी लागू करने वाला पहला राज्य महाराष्ट्र पिछले साल थ्री लैंग्वेज पॉलिसी लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना था। राज्‍य में 1 से 5वीं क्लास तक के बच्चों के लिए हिंदी पढ़ना जरूरी कर दिया गया है। राज्य के सभी मराठी और अंग्रेजी मीडियम स्कूलों में नियम लागू है। NEP 2020 के तहत थ्री लैंग्‍वेज पॉलिसी लागू नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP) 2020 की सिफारिश के मुताबिक CBSE ने 2 अप्रैल को अपना नया करिकुलम फ्रेमवर्क रिलीज किया। इसके तहत स्कूल्स में थ्री-लैंग्वेज फॉर्मूला लागू किया जाएगा। हर स्टूडेंट को दसवीं क्लास तक तीन भाषाएं सीखनी होगी। 34 साल बाद नई शिक्षा नीति 2020 को लाया गया नई शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) को भारत सरकार ने 29 जुलाई, 2020 को मंजूरी दी थी। यह 34 साल बाद भारत की शिक्षा नीति में एक बड़ा बदलाव है। इससे पिछली नीति 1986 में बनाई गई थी, जिसे 1992 में अपडेट किया गया था। इसका उद्देश्य भारत की शिक्षा प्रणाली को 21वीं सदी की जरूरतों के अनुसार ढालना है, ताकि छात्र व्यावहारिक ज्ञान मिले और वे स्किल सीखें। नई शिक्षा नीति लागू करने के लिए केंद्र ने 2030 तक का लक्ष्य रखा है। शिक्षा संविधान में समवर्ती सूची का विषय है, जिसमें राज्य और केंद्र सरकार दोनों का अधिकार होता है। इसलिए यह जरूरी नहीं कि राज्य सरकारें इसे पूरी तरह अप्लाई करें। टकराव होने पर दोनों पक्षों को आम सहमति से विवाद सुलझाने का सुझाव दिया गया है। ————— NEET अगले साल से ऑनलाइन होगी: इस साल रद्द हुई परीक्षा 21 जून को, यह पेपर-पेंसिल से होगी; सरकार ने माना- पेपर लीक हुए अगले सत्र से NEET-UG परीक्षा ऑनलाइन होगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को इसका ऐलान किया। उन्होंने माना कि 3 मई को हुई NEET-UG-2026 की परीक्षा के पेपर लीक हुए थे। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… Source link

झारखंड

कोडरमा में पति के अवैध संबंध में पत्नी की हत्या:फुफेरे चाचा ससुर...

कोडरमा जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित मिटको कॉलोनी में गुरुवार दोपहर हुई कॉपी निर्माण फैक्ट्री की मालकिन नेहा राज की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में मृतका के फुफेरे चाचा ससुर रोहित राणा, फुफेरी चाची देवंती देवी और मृतका के पति शंभू राणा को गिरफ्तार किया गया है। एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि रोहित राणा और देवंती देवी को हत्या मामले में जबकि शंभू राणा को देवंती देवी द्वारा बाजबरन अवैध संबंध बनाने की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। पत्नी के अवैध संबंध की जानकारी मिलने पर की बहू की हत्या रोहित राणा ने अपनी पत्नी देवंती देवी और मृतका के पति शंभू राणा के बीच अवैध संबंध की जानकारी मिलने के बाद बदले की भावना से इस वारदात को अंजाम दिया। शंभू राणा का अपनी फुफेरी चाची देवंती देवी के साथ अवैध संबंध था। घटना वाले दिन गुरुवार सुबह नेहा के पति शंभू राणा काम पर चंदवारा चले गए और उनका बेटा स्कूल गया हुआ था, तब रोहित राणा अपनी पत्नी देवंती देवी के साथ उसके घर पहुंचा। देवंती देवी ने नेहा की डेढ़ वर्षीय बच्ची को गोद में लेकर घर से बाहर निकल गई। रसोई में रखे चाकू से नेहा का गला डाला इसी दौरान रोहित राणा ने नेहा का दुपट्टे से गला घोंटने का प्रयास किया। जब वह सफल नहीं हुआ, तो उसने रसोई में रखे चाकू से नेहा का गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के बाद दोनों ने चाकू और अन्य इस्तेमाल किए गए सामान को घर के सामने तालाब में फेंक दिया। पुलिस पूछताछ में शंभू राणा ने बताया कि एक साल पहले कोडरमा थाना क्षेत्र के पथलडीहा गांव में एक रिश्तेदार की शादी में उसकी मुलाकात देवंती देवी से हुई थी, जिसके बाद उनके बीच अवैध संबंध स्थापित हो गए। मुंबई जाकर देवंती से मिला शम्भू शादी में देवंती को देखने के बाद शम्भू का उसके प्रति इतना झुकाव हो गया कि वह उससे मिलने अपने कॉपी के फैक्ट्री के लिए मशीन की खरीदारी करने मुंबई चला गया। जहां रोहित और देवंती रहा करते थे। वहां पहुंचने के बाद शम्भू ने रोहित से मशीन खरीदने की बात कहकर एक-दो दिन वहीं ठहरने की गुजारिश की। चूंकि रोहित और शम्भू आपस में रिश्तेदार थे इसलिए उन्होंने शम्भू को वहां रहने की मंजूरी दे दी। इसी दौरान जब रोहित अपने काम पर गया तो शम्भू ने देवंती के साथ जबरन संबंध बनाया। इसके बाद देवंती भी शम्भू के साथ प्रेम प्रसंग में पड़ गई। 6 माह पूर्व नेहा को अवैध संबंध की हो गई थी जानकारी बताते चलें कि शम्भू और देवंती के बीच चल रहे अवैध संबंध की जानकारी नेहा राज को करीब छह माह पहले हो गई। नेहा राज को अपने पति शंभू राणा के मोबाइल में देवंती के साथ हुए व्हाट्सएप चैट मिलने के बाद उसे इस संबंध के बारे में पता चला था। इसके बाद नेहा ने इस पूरे चैट को रोहित राणा के मोबाइल पर भेज दिया था। हालांकि शम्भू और नेहा के बीच कुछ दिनों तक इस बात को लेकर विवाद रहा लेकिन बाद में दोनों के बीच सुलह हो गया। इधर, रोहित को जब इसकी जानकारी हुई तो वह आक्रोशित हो गया और शम्भू और नेहा दोनों को मारने की योजना बनाने लगे। स्पीड ट्रायल कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का रहेगा प्रयास इधर एसपी कुमार शिवाशीष ने कहा कि ऐसे मामलों पर अंकुश लगे इसके लिए हमलोग इस मामले कि स्पीड ट्रायल कर जल्द से जल्द रोहित और देवंती देवी को सजा दिलाने का प्रयास करेंगे। देवंती देवी के शिकायत पर शम्भू के खिलाफ मामला दर्ज एसपी ने बताया कि देवंती देवी द्वारा शम्भू के विरुद्ध एक मामला दर्ज करवाया गया है। इसमें देवंती ने शम्भू पर उसके साथ जबरन अवैध संबंध बनाने की शिकायत की। इस लिए शंभू को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। महज 36 घंटे में हुआ खुलासा बताते चलें कि घटना के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई शुरू की। शुक्रवार को जहां खोजी कुत्ता और FSL की टीम की मदद लेकर मामले की तहकीकात की गई, वहीं देर रात आसपास के सीसीटीवी को खंगाला गया। इस दौरान घटनास्थल से कुछ दूरी पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में रोहित और देवंती को नेहा के घर आते हुए देखा गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की और महज 36 घंटे में मामले का खुलासा कर लिया। Source link

ताज़ा खबर

NEET UG 2026 LIVE: 10 दिनों की सीबीआई रिमांड में भेजे गए...

नई दिल्ली (NEET UG 2026 LIVE Updates). देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 को लेकर पूरे देश में घमासान मचा हुआ है. एक तरफ जहां सीबीआई नीट यूजी पेपर लीक घोटाले की जड़ों तक पहुंचने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है, वहीं दूसरी तरफ नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने प्रभावित छात्रों के लिए दोबारा परीक्षा कराने का फैसला किया है. नीट यूजी पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई के हाथों में है. सूत्रों की मानें तो हाल ही में बायोलॉजी टीचर मनीषा मंधारे को गिरफ्तार किया गया है. NEET UG 2026 LIVE: शाम 5 बजे जज सुनाएंगे फैसला नीट यूजी 2026 लाइव: नीट पेपर लीक मामले में आरोपी पीवी कुलकर्णी और मनीषा वाघमारे की रिमांड को लेकर कोर्ट के अंदर दोनों पक्षों के वकीलों की बहस पूरी हो चुकी है. सीबीआई के वकील ने कोर्ट के सामने दलील दी कि इस महाघोटाले की जांच अभी बेहद अहम मोड़ पर है और कई कड़ियों को जोड़ना बाकी है, इसलिए आरोपियों को 14 दिन की सीबीआई रिमांड पर भेजा जाए. इस हाई-प्रोफाइल मामले में जज आज शाम करीब 5 बजे रिमांड पर अपना अंतिम आदेश सुनाएंगे. NEET UG 2026 LIVE: छात्रों को बंधक बनाकर रटाना नीट यूजी 2026 लाइव: जांच में एक बेहद चौंकाने वाला तरीका सामने आया है. पेपर लीक माफिया परीक्षा से एक रात पहले कुछ चुनिंदा छात्रों को किसी गुप्त स्थान या फ्लैट पर ले जाते थे, जहां उनके मोबाइल छीन लिए जाते थे और उन्हें रात भर लीक प्रश्नपत्र के उत्तर रटवाए जाते थे. NEET 2026 Paper Leak Case LIVE: सीकर के फ्लैटों की छानबीन नीट यूजी 2026 लाइव: सीकर पुलिस और सीबीआई की स्थानीय टीमों ने कई ऐसे हॉस्टलों और फ्लैटों पर नोटिस चिपकाए हैं जहां संदिग्ध छात्र या एजेंट ठहरे हुए थे. इन जगहों से मिले डायरियों और बैंक पासबुक से करोड़ों रुपये के लेन-देन का पता चला है. NEET UG 2026 Paper Leak LIVE: नामी संस्थानों के पूर्व कर्मचारियों पर शक नीट यूजी 2026 लाइव: जांच में यह बात सामने आई है कि कुछ नामी कोचिंग इंस्टिट्यूट्स के पूर्व कर्मचारी और मैनेजमेंट से जुड़े लोग अब स्वतंत्र रूप से ‘कंसल्टेंसी’ चला रहे थे, जो असल में छात्रों को पास कराने के नाम पर पैसे ऐंठने का रैकेट था. NEET UG 2026 LIVE: कोचिंग हब्स पर सीबीआई की नजर नीट यूजी 2026 लाइव: राजस्थान के सीकर और कोटा जैसे बड़े कोचिंग हब्स इस समय जांच एजेंसियों के मुख्य रडार पर हैं. सीबीआई इस बात की बारीकी से जांच कर रही है कि क्या इन कोचिंग संस्थानों के कुछ बड़े शिक्षक या फैकल्टी मेंबर्स भी इस लीक गिरोह का हिस्सा थे. NEET UG 2026 Paper Leak LIVE: ‘सवाल चुनना NTA का काम, मेरा नहीं’: मास्टरमाइंड पीवी कुलकर्णी नीट यूजी पेपर लीक 2026 लाइव: कोर्ट की कार्यवाही के दौरान मुख्य आरोपी पीवी कुलकर्णी ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की भूमिका पर सवाल उठाते हुए बड़ा दावा किया. कुलकर्णी ने कहा कि उन्हें यह बिल्कुल नहीं पता था कि उनके द्वारा तैयार किए गए सवाल परीक्षा के लिए चुने गए हैं या नहीं; उनका काम सिर्फ सवाल सेलेक्ट करके एनटीए को देना था और उन सवालों को अंतिम प्रश्नपत्र में शामिल करना या न करना पूरी तरह से एनटीए का अपना फैसला था. NEET 2026 Paper Leak Case LIVE: ‘मेरे खिलाफ सबूत नहीं, 14 दिन की रिमांड गलत’ नीट यूजी 2026 लाइव: कोर्ट में मनीषा वाघमारे के वकील ने सीबीआई की 14 दिनों की रिमांड मांग का कड़ा विरोध किया. उन्होंने अदालत से कहा कि मनीषा की गिरफ्तारी महज एक सह-आरोपी के बयान के आधार पर की गई है और जांच एजेंसी के पास उनके खिलाफ कोई पुख्ता सबूत नहीं है; ऐसे में मनीषा को 3 दिन से अधिक की रिमांड पर भेजना पूरी तरह से गलत और अवांछित होगा. NEET UG 2026 Paper Leak LIVE: मनीषा वाघमारे की कस्टडी पर सवाल नीट यूजी पेपर लीक 2026 लाइव: कोर्ट की कार्यवाही के दौरान आरोपी मनीषा वाघमारे के वकील ने उनकी कस्टडी को पूरी तरह गलत ठहराते हुए जोरदार दलीलें दीं. वकील ने अदालत से कहा कि पुणे पुलिस द्वारा सबसे पहले मनीषा को गलत तरीके से हिरासत में लिया गया था और उनकी गिरफ्तारी महज धनंजय लोखंडे नामक व्यक्ति के बयान के आधार पर की गई है, जबकि उनके खिलाफ कोई पुख्ता सबूत मौजूद नहीं है; ऐसे में सीबीआई द्वारा मांगी गई 14 दिनों की लंबी कस्टडी का कोई कानूनी औचित्य नहीं बनता है. NEET UG 2026 LIVE: विपक्ष ने सरकार को घेरा नीट यूजी 2026 लाइव: नीट पेपर लीक का यह मामला अब पूरी तरह से राजनीतिक रंग ले चुका है. देश के प्रमुख विपक्षी दलों ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार और एनटीए पर तीखे हमले किए हैं और देश के शिक्षा मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग की है. NEET UG 2026 LIVE: काउंसलिंग प्रक्रिया पर रोक की मांग नीट यूजी 2026 लाइव: कई याचिकाकर्ताओं ने अदालत से मांग की है कि जब तक सीबीआई की जांच पूरी नहीं हो जाती और असली गुनहगार पकड़े नहीं जाते, तब तक मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए होने वाली काउंसलिंग प्रक्रिया पर पूरी तरह से अंतरिम रोक लगा दी जानी चाहिए. NEET 2026 Paper Leak Case LIVE: सिंडिकेट को लेकर बड़ा दावा नीट यूजी 2026 लाइव: कोर्ट को संबोधित करते हुए सीबीआई के वकील ने जोर देकर कहा कि इस पूरे घोटाले में पीवी कुलकर्णी और मनीषा वाघमारे का रोल सबसे महत्वपूर्ण और केंद्रीय रहा है. इन दोनों ने ही लीक प्रश्नपत्र को छात्रों तक पहुंचाने और पैसों के लेन-देन के लिए मुख्य सिंडिकेट तैयार किया था. NEET 2026 Paper Leak Case LIVE: दिल्ली से बाहर कई राज्यों में होगी छापेमारी नीट यूजी 2026 लाइव: अदालत में दलील देते हुए सीबीआई के वकील ने स्पष्ट किया कि इस पेपर लीक के तार देश के कई हिस्सों से जुड़े हैं. जांच एजेंसी ने कहा कि पूछताछ और सबूतों की बरामदगी के लिए उन्हें आरोपियों को दिल्ली से बाहर देश के कई अन्य राज्यों और रणनीतिक लोकेशंस पर लेकर जाना है, जिसके लिए लंबी रिमांड बेहद जरूरी है. NEET UG 2026 Paper Leak LIVE: मास्टरमाइंड कुलकर्णी और मनीषा वाघमारे की 14

झारखंड

बोकारो में वायरल हुआ टेडी बियर वाला अनोखा डोसा, बच्चों से लेकर...

Last Updated:May 16, 2026, 16:51 IST बोकारो के चास स्थित सुरेंद्र डोसा इन दिनों अपने अनोखे ‘टेडी डोसा’ को लेकर चर्चा में है. टेडी बियर के आकार में बनाया गया यह डोसा बच्चों से लेकर बड़ों तक को खूब पसंद आ रहा है. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग स्वाद के साथ-साथ फोटो और वीडियो बनाने भी स्टॉल पर पहुंच रहे हैं. स्टॉल संचालक विक्रम ने बताया कि यह स्टॉल करीब 25 साल पुराना है. पहले उनके पिता इसे चलाते थे, लेकिन पिछले दो वर्षों से उन्होंने इसकी जिम्मेदारी संभाल ली है. बोकारो: आपने प्लेन डोसा, मसाला डोसा और चीज डोसा तो कई बार खाया होगा, लेकिन क्या कभी “टेडी डोसा” के बारे में सुना है? अगर नहीं, तो बोकारो के चास में स्थित सुरेंद्र डोसा इन दिनों अपने अनोखे टेडी डोसा को लेकर काफी चर्चा में है. यह खास डोसा बच्चों से लेकर बड़ों तक को खूब पसंद आ रहा है. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग सिर्फ इसका स्वाद लेने ही नहीं, बल्कि इसके साथ फोटो और वीडियो बनाने भी पहुंच रहे हैं. स्टॉल करीब 25 साल पुरानास्टॉल के संचालक विक्रम ने बताया कि उनका यह स्टॉल करीब 25 साल पुराना है. पहले उनके पिता इस स्टॉल को चलाते थे, लेकिन पिछले दो वर्षों से उन्होंने इसकी जिम्मेदारी संभाल ली है. विक्रम बताते हैं कि रोज एक जैसे डोसे बनाते और खाते-खाते उन्हें कुछ नया करने का विचार आया. इसी सोच के साथ उन्होंने डोसे को टेडी बियर का आकार देना शुरू किया. शुरुआत में यह सिर्फ एक प्रयोग था, लेकिन जब ग्राहकों ने इसे पसंद करना शुरू किया तो उन्होंने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. सोशल मीडिया पर लोकप्रियता बढ़ीदेखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया और अब तक 2 लाख से ज्यादा लोग इसे देख चुके हैं. सोशल मीडिया पर लोकप्रियता बढ़ने के बाद उनके स्टॉल पर ग्राहकों की संख्या भी तेजी से बढ़ गई है. विक्रम के मुताबिक, टेडी डोसा सामान्य डोसे की तरह ही चावल के आटे से तैयार किया जाता है. इसमें सबसे खास बात इसका डिजाइन है. डोसे को बारीकी और कलात्मक तरीके से टेडी बियर का आकार दिया जाता है, जिसके बाद उसे खास अंदाज में ग्राहकों को परोसा जाता है. टेडी डोसा की कीमत 40 रुपयेस्टॉल पर टेडी डोसा की कीमत 40 रुपये रखी गई है, जबकि मसाला टेडी डोसा 50 रुपये में मिलता है. वर्तमान में यहां रोजाना करीब 100 टेडी डोसा बिक रहे हैं. अगर आप भी इस अनोखे डोसे का स्वाद लेना चाहते हैं, तो शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक स्टॉल पर पहुंच सकते हैं. विक्रम ने बताया कि वह फिलहाल ग्रेजुएशन की पढ़ाई भी कर रहे हैं और पढ़ाई के साथ-साथ स्टॉल का संचालन भी संभालते हैं. उनका कहना है कि वह दोनों जिम्मेदारियों को अच्छी तरह मैनेज कर लेते हैं. About the Author Amita kishor न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Bokaro,Jharkhand Source link

झारखंड

हजारीबाग में तालाब में डूबने से युवक की मौत:खजांची तालाब में 20...

हजारीबाग के खजांची तालाब में नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी कमांडो वर्मा के रूप में हुई है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, कमांडो वर्मा एक दिन पहले अपने दोस्त के साथ खजांची तालाब में नहाने गया था। नहाते समय दोनों दोस्त गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। स्थानीय लोगों की मदद से एक युवक को बचा लिया गया, लेकिन कमांडो वर्मा लापता हो गया। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों ने खोजबीन की, लेकिन शव नहीं मिल पाया। शनिवार को सदर विधायक प्रदीप प्रसाद की पहल पर स्थानीय गोताखोरों की टीम ने बचाव अभियान चलाया। लगभग 20 घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद कमांडो वर्मा का शव तालाब से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों ने घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इस घटना के बाद सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने जिला प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि हजारीबाग जिले में कई जलाशय, तालाब और खदानें हैं, जहां अक्सर ऐसे हादसे होते रहते हैं। इसके बावजूद प्रशासन के पास आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। विधायक प्रदीप प्रसाद ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन से मांग की है कि हजारीबाग जिले की भौगोलिक स्थिति और सुरक्षा को देखते हुए यहां स्थायी रूप से एनडीआरएफ (NDRF) की एक टीम तैनात की जाए। उनका कहना है कि इससे भविष्य में ऐसे हादसों के दौरान तुरंत बचाव अभियान शुरू कर लोगों की जान बचाई जा सकेगी। Source link

झारखंड

धनबाद में सर्पदंश से भाई-बहन की मौत:बच्चों के मुंह से झाग निकलने...

धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी प्रखंड स्थित कोरैया गांव में सर्पदंश से सगे भाई-बहन की मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में शोक फैल गया है। मृतकों की पहचान 6 वर्षीय महिमा सोरेन और 3 वर्षीय रितेश सोरेन के रूप में हुई है। ये दोनों दिहाड़ी मजदूर श्यामलाल सोरेन के बच्चे थे। जानकारी के अनुसार, यह घटना बीती रात की है, जब दोनों बच्चे घर में सो रहे थे। इसी दौरान किसी जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। रात में परिजनों को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। सुबह जब बच्चों के मुंह से झाग निकलने लगा और उनकी तबीयत बिगड़ने लगी, तब परिवार को घटना का पता चला। बच्चों के पिता तमिलनाडु में करते हैं मजदूरी इसके बाद परिजन तत्काल बच्चों को लेकर धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है। बच्चों की मां गहरे सदमे में हैं। बच्चों के पिता श्यामलाल सोरेन तमिलनाडु में मजदूरी करते हैं। उन्हें फोन पर घटना की सूचना दी गई, जिसके बाद वे भी सदमे में हैं। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अंचल निरीक्षक चंदन कुमार सिंह ने बताया कि प्रशासन की ओर से आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। Source link

Scroll to Top