भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

ताज़ा खबर

Indus Water Treaty News : सिंधु के बाद दोहरी मार, कश्मीर में...

पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत ने पाकिस्तान को लेकर अपनी रणनीति और सख्त कर रखी है. एक तरफ भारत अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर अलग-थलग करने की कोशिशों में जुटा है, वहीं दूसरी तरफ अपने जल संसाधनों और हाइड्रोपावर क्षमता को मजबूत करने की दिशा में भी बड़े कदम तेज कर दिए हैं. केंद्र सरकार ने सिंधु जल संधि (Indus Waters Treaty) को स्थगित रखने का फैसला लेकर पाकिस्तान को साफ संदेश दिया है कि सीमा पार आतंकवाद और जल सुरक्षा जैसे मुद्दों पर अब भारत पहले से ज्यादा आक्रामक रणनीति अपनाएगा. सरकार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि पिछले एक साल से केंद्र सरकार पश्चिमी नदियों पर जल प्रबंधन और हाइड्रोपावर इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए शॉर्ट टर्म, मीडियम टर्म और लॉन्ग टर्म योजनाओं पर काम कर रही है. इसका मकसद भारत के हिस्से के पानी का अधिकतम इस्तेमाल सुनिश्चित करना और भविष्य की जरूरतों के लिए जल भंडारण क्षमता बढ़ाना है. सलाल डैम पर डी-सिल्टिंग शुरू इसी दिशा में सलाल डैम में बड़े स्तर पर डी-सिल्टिंग यानी गाद हटाने का काम शुरू कर दिया गया है. अधिकारियों के अनुसार, एनएचपीसी ने ड्रेजिंग ऑपरेशन शुरू कर दिया है और इस साल से बड़े पैमाने पर सिल्ट फ्लशिंग भी की जाएगी. यह अभियान अगले तीन से चार वर्षों तक लगातार चल सकता है. सूत्रों के मुताबिक, हर साल करीब 40 से 50 मिलियन क्यूबिक मीटर गाद हटाने का लक्ष्य रखा गया है. इससे जलाशय की क्षमता बढ़ेगी, पानी के बेहतर भंडारण में मदद मिलेगी और बिजली उत्पादन की दक्षता भी सुधरेगी. तेजी से बढ़ रहा हाइड्रोपावर का काम भारत पश्चिमी नदियों पर अपनी हाइड्रोपावर क्षमता भी तेजी से बढ़ा रहा है. वर्तमान में एनएचपीसी पश्चिमी नदियों पर 2,219 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता का संचालन कर रही है, जबकि 3,514 मेगावाट क्षमता की परियोजनाएं निर्माण के अलग-अलग चरणों में हैं. अधिकारियों का कहना है कि इन परियोजनाओं से स्थानीय लोगों को भी बड़े पैमाने पर फायदा हो रहा है. जिन राज्यों में हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट लगाए जाते हैं, उन्हें परियोजनाओं से 12 प्रतिशत मुफ्त बिजली मिलती है. इसके अलावा हर बड़ी परियोजना से करीब 5,000 से 6,000 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलता है. खास बात यह है कि निर्माण कार्य में करीब 80 प्रतिशत कर्मचारी उसी राज्य के होते हैं, जहां परियोजना बनाई जा रही है. दो सुरंगों का सर्वे पूरा जम्मू-कश्मीर में तैयार होने वाली स्वच्छ और हरित ऊर्जा का इस्तेमाल केवल स्थानीय जरूरतों तक सीमित नहीं है. यह बिजली उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों को सप्लाई की जा रही है और राष्ट्रीय पावर ग्रिड को मजबूती दे रही है. सूत्रों ने यह भी बताया कि व्यापक जल प्रबंधन रणनीति के तहत प्रस्तावित दो सुरंगों को लेकर सर्वे का काम पूरा हो चुका है. फिलहाल दोनों परियोजनाओं की व्यवहार्यता रिपोर्ट का अध्ययन किया जा रहा है, जिसके बाद आगे का फैसला लिया जाएगा. माना जा रहा है कि पहलगाम हमले के बाद भारत अब आतंकवाद के खिलाफ सिर्फ सैन्य और कूटनीतिक मोर्चे पर ही नहीं, बल्कि जल और ऊर्जा सुरक्षा के क्षेत्र में भी दीर्घकालिक रणनीतिक बढ़त बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है. Source link

झारखंड

आज से बदलेगा मिजाज, इस इलाकों में आंधी-बारिश-वज्रपात का अलर्ट

Last Updated:May 16, 2026, 07:08 IST झारखंड में आज से मौसम बदलेगा. अधिकांश हिस्सों में बादल छाएंगे. हल्के से मध्यम बारिश होगी. तापमान गिरने से गर्मी से राहत मिलेगी. धनबाद, रांची और बोकारो में तेज आंधी चलेगी. वज्रपात का भी अलर्ट है. गढ़वा और पलामू में लू चलेगी. अगले एक सप्ताह तक मौसम अस्थिर रहेगा. ख़बरें फटाफट झारखंड वेदर अपडेट रांचीः झारखंड में आज यानी 16 मई से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने जा रहा है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है. इस बदलाव से अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी. कहीं आंधी-बारिश, कहीं हीटवेव का दौरराज्य के अलग-अलग हिस्सों में आज दो तरह का मौसम देखने को मिलेगा: आंधी-बारिश और वज्रपात: उत्तर-पूर्वी और मध्य झारखंड के जिलों में मेघ गर्जन के साथ वर्षा के आसार हैं. उत्तर-पश्चिमी हिस्सों को छोड़कर राज्य के बाकी भागों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है. राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में भी बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. लू का प्रकोप: मौसम के इस बदलाव के बीच राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिलों, जैसे गढ़वा और पलामू में गर्म हवाएं (हीटवेव) चलने की संभावना जताई गई है. 17 और 18 मई को बढ़ेगा असर 17 मई को मौसम का असर और ज्यादा व्यापक होगा. धनबाद, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, रामगढ़ और रांची सहित उत्तर-पूर्वी व मध्य झारखंड में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से विनाशकारी हवाएं चल सकती हैं. इसके साथ ही भारी बारिश और वज्रपात का ऑरेंज/यलो अलर्ट है. 18 और 19 मई को भी लगभग पूरे राज्य में यही स्थिति बनी रहेगी, जबकि उत्तर-पश्चिमी जिलों में लू का असर जारी रहेगा. अगले एक हफ्ते तक राहत और आफत का खेल मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 20 और 21 मई को उत्तर-पूर्वी और मध्य भागों में मौसम ज्यादा सक्रिय रहेगा. इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और बारिश होगी. रांची में भी 19 मई तक लगातार बादल छाए रहने और गरज के साथ बारिश होने के संकेत हैं. कुल मिलाकर अगले एक सप्ताह तक झारखंड का मौसम अस्थिर बना रहेगा. खराब मौसम और आकाशीय बिजली के खतरे को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खुले स्थानों पर न जाने की सलाह दी है. About the Author Prashun Singh मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ranchi,Jharkhand Source link

झारखंड

महंगाई, बेरोजगारी व कॉर्पोरेट प्रेम ने देश को संकट में धकेल दिया...

रांची|झामुमो के वरिष्ठ नेता विनोद पांडे ने बयान जारी कर कहा कि भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने पिछले 11 वर्षों में देश की आम जनता को राहत देने के बजाय लगातार संकट, महंगाई और असुरक्षा की स्थिति में धकेलने का काम किया है। आज देश का मध्यम वर्ग, किसान, मजदूर, युवा और छोटे व्यापारी सभी आर्थिक दबाव और अस्थिरता से जूझ रहे हैं, जबकि सत्ता पक्ष केवल प्रचार, इवेंट प्रबंधन और बड़े उद्योगपतियों के हित साधने में व्यस्त दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के दौरान आम लोगों को घंटों बैंक की कतारों में खड़ा रहना पड़ा। कोविड काल में अस्पताल, ऑक्सीजन और दवाइयों के लिए जनता त्राहिमाम करती रही। आज रसोई गैस, पेट्रोल-डीज़ल, खाद्य सामग्री और रोजमर्रा की जरूरतों की बढ़ती कीमतों ने आम परिवारों का बजट बिगाड़ दिया है। Source link

झारखंड

नीट परीक्षा में हुई गड़बड़ी के विरोध में झारखंड छात्र मोर्चा ने...

सिटी रिपोर्टर | बोकारो नीट (यूजी) परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं को लेकर झारखंड छात्र मोर्चा की ओर से शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष सुमित रवानी के नेतृत्व में छात्रों और कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि 3 मई को आयोजित नीट परीक्षा में पेपर लीक और व्यापक अनियमितताओं की खबरों ने देशभर के छात्रों को निराश किया है। एनटीए की ओर से 12 मई को परीक्षा रद्द करने की घोषणा यह साबित करती है कि परीक्षा व्यवस्था पूरी तरह विफल हो चुकी है। जिला सचिव प्रदीप कुमार ने कहा कि बार-बार पेपर लीक की घटनाएं शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार और लापरवाही को उजागर करती है। उन्होंने मांग किया कि पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हो। प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष अमित महतो, नगर सचिव रोहित यादव, प्रखंड अध्यक्ष विकास सोरेन, राहुल कुमार, संजय सिंह, प्रकाश मुर्मू, आकाश महतो, प्रफुल, युगल किशोर रजक, दीपक बंसल, कुंदन दास, विनोद बिहारी, राजेश्वर रजक समेत कई लोग शामिल हुए। Source link

ताज़ा खबर

Aaj Ka Makar Rashifal: मकर राशि वालों की चमकेगी किस्मत! व्यापार में...

Last Updated:May 16, 2026, 06:35 IST Aaj Ka Makar Rashifal 16 May 2026: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आ सकता है. व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ मिलने के संकेत हैं और लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं. आर्थिक स्थिति में सुधार के योग बन रहे हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. मां भगवती की कृपा से आत्मविश्वास बढ़ेगा और परिवार में सकारात्मक माहौल बना रहेगा. हालांकि नौकरीपेशा लोगों को आज विशेष सतर्क रहने की सलाह दी गई है. कार्यस्थल पर किसी भी निर्णय को जल्दबाजी में लेने से बचें और सहकर्मियों के साथ विवाद से दूरी बनाए रखें. ज्योतिषीय दृष्टि से आज का दिन नए अवसरों और योजनाओं के लिए अनुकूल माना जा रहा है. ख़बरें फटाफट करौली. मकर राशि के जातकों के लिए 16 मई यानी आज का दिन बेहद शुभ और सकारात्मक रहने वाला है. आज आपके जीवन में कोई बड़ा परिवर्तन देखने को मिल सकता है. लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने के प्रबल योग बन रहे हैं. मां भगवती की कृपा से आज आपके कई महत्वपूर्ण काम आसानी से पूरे होंगे और मन में नई ऊर्जा का संचार होगा. जयपुर की ज्योतिषी डॉ दीप्ति शर्मा का कहना है कि आज मकर राशि के जातकों के जीवन में बदलाव के संकेत साफ दिखाई दे रहे हैं. आज का दिन नई शुरुआत और आत्मविश्वास से भरा रहेगा. आप जिस काम को लंबे समय से पूरा करना चाह रहे थे, उसमें सफलता मिलने के योग हैं. मकर राशि वालों को व्य़ापार में मिलेगा लाभव्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन सबसे अधिक लाभदायक रहने वाला है. बिजनेस में नई योजनाएं सफल हो सकती हैं. आज आपकी एनर्जी और निर्णय क्षमता काफी मजबूत रहेगी. जो काम पिछले कई दिनों से रुके हुए थे, वे आज पूरे हो सकते हैं. व्यापार में धन लाभ और ग्रोथ मिलने के भी अच्छे संकेत हैं. नए संपर्क भविष्य में बड़ा फायदा दे सकते हैं. मकर राशि वाले काम न करें जल्दबाजीनौकरी करने वाले जातकों को आज थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है. किसी भी काम को जल्दबाजी में करने से बचें. आज धैर्य और समझदारी के साथ लिया गया फैसला ही आपके लिए लाभदायक रहेगा. ऑफिस में किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है, लेकिन शांत रहकर काम करने से परिस्थितियां आपके पक्ष में हो जाएंगी. मकर राशि वाले छात्रों के लिए आज का दिन खासस्टूडेंट्स के लिए भी आज का दिन खास रहने वाला है. पढ़ाई और करियर को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं. आपकी पर्सनैलिटी में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा.आज आपको करियर में नया रास्ता या नई दिशा मिल सकती है, जिससे भविष्य मजबूत होगा. मकर राशि वाले पार्टनर के साथ विवादों से बचेंलव लाइफ और वैवाहिक जीवन में आज कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना होगा. रिश्तों में ज्यादा सिद्धांतवादी रवैया अपनाना नुकसान पहुंचा सकता है. पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें और उनकी जरूरतों को समझने की कोशिश करें. रिश्तों में समाज की बातों को बीच में न आने दें, तभी संबंध मजबूत बने रहेंगे. सेहत के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा. मानसिक शांति और आत्मविश्वास बना रहेगा. दिन की शुरुआत मेडिटेशन और ओमकार के जाप से करना आपके लिए बेहद शुभ रहेगा. About the Author Jagriti Dubey Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Karauli,Rajasthan Source link

झारखंड

नीट पेपर लीक… जांच की मांग पर झारखंड छात्र मोर्चा ने किया...

रांची| झारखंड मुक्ति मोर्चा के छात्र संगठन झारखंड छात्र मोर्चा (जेसीएम) के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने जिला स्कूल से फिरायालाल चौक तक पैदल मार्च निकाला और केंद्र सरकार, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि नीट परीक्षा में पेपर लीक की घटनाओं से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य डॉ. हेमलाल मेहता, अश्विनी शर्मा, समनूर मंसूरी, अंतू तिर्की और पवन जेदिया मौजूद रहे। वहीं झारखंड छात्र मोर्चा की ओर से डॉ. अमन तिवारी, असद फेराज टिंकू, अजीत विश्वकर्मा, अतिकूर रहमान उपस्थित थे। Source link

झारखंड

झारखंड के उत्तर-पूर्व हिस्से में गरज-तूफान और बारिश:रांची में छाएंगे बादल, मेघ...

राज्य में 16 मई यानी आज से मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज झारखंड के अधिकांश हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। खासकर उत्तर-पूर्वी और मध्य झारखंड के जिलों में मेघ गर्जन के साथ वर्षा की संभावना जताई गई है। राजधानी रांची समेत आसपास के इलाकों में भी बादल छाए रहने और गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं। आज अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। तेज हवा और वज्रपात का अलर्ट उत्तर-पश्चिमी हिस्सों को छोड़कर राज्य के अन्य भागों में आज कहीं-कहीं गरज के साथ तेज हवा (40-50 किमी प्रति घंटा) और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। यह असर और बढ़ेगा, जहां कई जिलों में तेज हवा और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा रहेगा। वहीं उत्तर-पश्चिमी जिलों जैसे गढ़वा और पलामू में गर्म हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है। 17 मई को उत्तर-पूर्वी और मध्य झारखंड के धनबाद, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, रामगढ़ और रांची में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। पूरे राज्य में सक्रिय रहेगा मौसम 18 मई को झारखंड के अधिकांश हिस्सों में गरज के साथ तेज हवा (40-50 किमी प्रति घंटा) और वज्रपात की संभावना बनी रहेगी। इस दिन भी उत्तर-पश्चिमी जिलों में हीट वेब का असर देखने को मिल सकता है। 19 मई को भी लगभग पूरे राज्य में यही स्थिति बनी रहेगी, जहां कई जगहों पर मेघ गर्जन, तेज हवा और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी है। 21 मई तक गर्मी से मिलती रहेगी राहत 20 और 21 मई को राज्य के उत्तर-पूर्वी और आसपास के मध्य भागों में मौसम ज्यादा सक्रिय रहेगा। इन दिनों आंशिक बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। साथ ही 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। रांची और आसपास के क्षेत्रों में भी बादल छाने और गर्जन वाले बादल बनने के संकेत हैं। कुल मिलाकर अगले एक सप्ताह तक झारखंड में मौसम अस्थिर बना रहेगा, जिसमें बारिश, तेज हवा और वज्रपात की घटनाएं जारी रह सकती हैं। रांची में अगले कुछ बारिश और गरज के आसार रांची और इसके आसपास के इलाकों में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 19 मई तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कई मौकों पर मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। खासकर 16 और 17 मई को गरज के साथ वर्षा और तेज हवा चलने के संकेत हैं। जिससे गर्मी से राहत मिल सकती है। तापमान की बात करें तो 16 मई को अधिकतम 34 और न्यूनतम 23 डिग्री, जबकि 17 मई को अधिकतम 36 और न्यूनतम 25 डिग्री रह सकता है। 18 मई को तापमान बढ़कर 37/25 और 19 मई को 38/23 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। Source link

ताज़ा खबर

दुनिया का छोटा देश, मगर टेक्नोलॉजी में सुपरपावर! क्‍या PM मोदी के...

PM Modi ki Netherlands Yatra Aur Maksad: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नीदरलैंड हैं. उनका यहां आने का मकसद वही तीन सेक्‍टर्स हैं, जिन पर पूरी दुनिया ने अपना ध्‍यान केंद्रित कर रखा है. ये तीनों सेक्‍टर्स आने वाले समय में न केवल किसी देश की अर्थव्यवस्था, बल्कि उसका भविष्‍य भी तय करेंगे. इनमें पहला है सेमीकंडक्टर यानी चिप्स, दूसरा है वाटर मैनेजमेंट यानी पानी का सही इस्तेमाल और तीसरा है ग्रीन हाइड्रोजन यानी भविष्‍य का साफ ईंधन. आपको बता दें कि आज मोबाइल फोन से लेकर कार, मिसाइल, कंप्यूटर, एआई सिस्टम और अस्पतालों की मशीनों को बनाने में चिप्स की जरूरत पड़ती है. दूसरी तरफ पानी का संकट दुनिया के कई देशों में लगातार बढ़ता जा रहा है. वहीं पेट्रोल-डीजल और कोयले पर बढ़ती निर्भरता जलवायु के लिए संकट बन चुकी हैं. ऐसे समय में दुनिया की नजर उन देशों पर टिकी है, जिन्होंने इन चुनौतियों का समाधान खोज निकालने में सफलता हासिल की है. इन्‍हीं देशों में यूरोप का एक छोटा सा देश नीदरलैंड भी शामिल है. नीदरलैंड आज इन तीनों सेक्टर्स में दुनिया के लिए रोल मॉडल बन चुका है. यह वही देश है, जिसकी बड़ी आबादी समुद्र तल से नीचे रहती है. सदियों तक बाढ़ और समुद्र के खतरे से जूझने वाले इस देश ने हार नहीं मानी. उसने इंजीनियरिंग, रिसर्च और तकनीक की मदद से अपने लिए नई जमीन तैयार की. आज यही देश चिप इंडस्ट्री में दुनिया की सबसे अहम कंपनियों में का घर चुका है. पानी बचाने और उसे दोबारा इस्तेमाल करने में इसका कोई मुकाबला नहीं है. ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में भी नीदरलैंड तेजी से आगे बढ़ रहा है. वहीं, दूसरी तरफ भारत है, जो दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है. भारत में टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन चिप्स के लिए अभी भी विदेशी देशों पर निर्भरता बनी हुई है. पानी का संकट लगातार गंभीर हो रहा है. कई शहरों और गांवों में भूजल स्तर लगातार गिरता जा रहा है. इसके अलावा भारत अभी भी बड़ी मात्रा में पेट्रोलियम प्रोडक्‍ट्स को आयात करता है. ऐसे में भारत के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि वह भविष्य की जरूरतों के हिसाब से खुद को तैयार करे. यहीं पर नीदरलैंड का मॉडल भारत के लिए जरूरी हो जाता है. भारत अगर डच टेक्नोलॉजी, उनके वॉटर मैनेजमेंट सिस्टम और ग्रीन हाइड्रोजन पॉलिसी से सीख लेता है, तो आने वाले समय में बड़ा बदलाव संभव है. आपको बता दें कि यह बदलाव न सिर्फ हमारी तकनीकी आत्‍मनि‍भरता को बेहतर करेगा, बल्कि रोजगार, उद्योग, ऊर्जा सुरक्षा और आम लोगों की जिंदगी सुधारने में भी मददगार साबित होगा. आइए समझते हैं कि नीदरलैंड ने इन क्षेत्रों में कैसे सफलता हासिल की, भारत को किन चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है और दोनों देश मिलकर कैसे आगे बढ़ सकते हैं. सेमीकंडक्टर को लेकर नीदरलैंड का सफर शुरुआत से मजबूत बुनियाद तक: नीदरलैंड में सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की शुरुआत 1970 और 1980 के दशक में हुई. उस समय कंपनी फिलिप्स इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में तेजी से आगे बढ़ रही थी. फिलिप्स ने सिर्फ इलेक्ट्रॉनिक सामान बनाने पर ध्यान नहीं दिया, बल्कि चिप टेक्नोलॉजी की गहराई को समझा. ईंडहोवन शहर धीरे-धीरे टेक्नोलॉजी हब बन गया. यहीं से एएसएमएल (ASML) जैसी कंपनी अस्तित्‍व में आईं. दुनिया की कई कंपनियां चिप्स बनाना चाहती थीं, लेकिन एएसएमएल ने अलग रास्ता चुना. उसने चिप्स बनाने वाली मशीनें बनानी शुरू कीं. यह रणनीति बेहद सफल रही. आज दुनिया की सबसे आधुनिक चिप मशीनें एएसएमएल बनाती है. रिसर्च और एजुकेशन में भारी इन्वेस्टमेंट: नीदरलैंड ने इंडस्‍ट्री के साथ रिसर्च और शिक्षा को भी अहमियत दी. डच सरकार ने यूनिवर्सिटीज और प्राइवेट कंपनियों के बीच मजबूत साझेदारी बनाई. स्टूडेंट्स को रिसर्च प्रोजेक्ट्स और इंटर्नशिप से जोड़ा गया. यूनिवर्सिटीज को आधुनिक लैब बनाने के लिए फंड दिया गया. इसका फायदा यह हुआ कि देश में स्किल्ड इंजीनियर और साइंटिस्‍ट तैयार हुए. धीरे-धीरे नीदरलैंड ने चिप डिजाइन, मशीन डेवलपमेंट और सप्लाई चेन मैनेजमेंट में महारत हासिल कर ली. आज यह छोटा देश सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पूरी वैल्यू चेन में अहम भूमिका निभाता है. रिसर्च में लगातार निवेश ने इसे बाकी देशों से आगे कर दिया. ग्लोबल पार्टनरशिप का मिला फायदा: नीदरलैंड ने कभी खुद को अकेला नहीं रखा. उसने जर्मनी, बेल्जियम और अमेरिका जैसे देशों के साथ मिलकर काम किया. यूरोप में कई रिसर्च सेंटर बनाए गए, जहां दुनिया की बड़ी टेक कंपनियां नए प्रयोग करती हैं. आईएमसीई (IMEC) जैसी लैब इसका बेहतरीन उदाहरण है. डच सरकार ने खुली अर्थव्यवस्था की नीति अपनाई. विदेशी कंपनियों को निवेश और रिसर्च के लिए प्रोत्साहित किया गया. इससे देश को नई तकनीक, एक्सपर्ट और बाजार मिला. यह मॉडल इसलिए सफल हुआ क्योंकि उन्होंने सहयोग को प्रतियोगिता से ज्यादा महत्व दिया. लगाईं गईं एडवांस फैक्ट्रियां: चिप्स बनाने का प्रॉसेस की प्रॉसेस बेहद सेंसिटिव होता है. इसमें धूल का छोटा सा कण भी नुकसान पहुंचा सकता है. इसलिए नीदरलैंड ने क्लीन रूम टेक्नोलॉजी पर खास ध्यान दिया. उनकी फैक्ट्रियां इतनी साफ होती हैं कि वहां हवा भी फिल्टर होकर जाती है. इसके साथ ही डच कंपनियों ने बिजली और पानी की खपत कम करने वाली तकनीक विकसित की. कम जगह में ज्यादा प्रोडक्‍शन करने वाली फैक्ट्रियां बनाई गईं. यही कारण है कि आज दुनिया की सबसे महंगी और एडवांस चिप मशीनें यहीं बनती हैं. शुरू कर दी है भविष्य की तैयारी: नीदरलैंड अब सिर्फ मौजूदा तकनीक तक सीमित नहीं है. वह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम कंप्यूटिंग और अगली पीढ़ी की चिप्स पर काम कर रहा है. सरकार और प्राइवेट कंपनियां मिलकर अरबों यूरो का निवेश कर रही हैं. उनका लक्ष्य यूरोप को चिप्स के मामले में आत्मनिर्भर बनाना है. चीन और अमेरिका पर निर्भरता कम करना उनकी बड़ी रणनीति का हिस्सा है. नीदरलैंड ने साबित किया है कि छोटा देश होने के बावजूद अगर रणनीति सही हो, तो वैश्विक स्तर पर नेतृत्व किया जा सकता है. वाटर मैनेजमेंट के सेक्‍टर में नीदरलैंड का सफर नीदरलैंड ने समुद्र से कर ली लड़ाई: नीदरलैंड का बड़ा हिस्सा समुद्र तल से नीचे है. इसलिए यहां बाढ़ हमेशा से बड़ी समस्या रही. 1953 में आई भयानक बाढ़ ने हजारों लोगों की जान ले ली. इसके बाद डच सरकार ने फैसला किया

झारखंड

सनातन धर्म पर टिप्पणी की निंदा

रांची | विश्व हिंदू परिषद झारखंड सेवा विभाग और कृष्ण प्रणामी सेवाधाम ट्रस्ट के प्रांतीय प्रवक्ता संजय सर्राफ ने डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म संबंधी बयान की निंदा की। कहा कि सनातन धर्म जो लोगों को विभाजित करता है, उसे समाप्त कर देना चाहिए, जैसी टिप्पणी करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली और अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म या आस्था के विरुद्ध अमर्यादित टिप्पणी समाज में वैमनस्य बढ़ाती है। Source link

शिक्षा

अरुणाचल में अब आधार वेरिफाइड परमिट से मिलेगी एंट्री:पेट्रोल, डीजल 3 रुपए,...

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 1. भारत और UAE ने LPG सप्लाई को लेकर MoU साइन किया 15 मई को पीएम नरेंद्र मोदी UAE दौरे पर पहुंचे। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ LPG सप्लाई को लेकर एक MoU साइन किया। नेशनल (NATIONAL) 2. BRICS की 2 दिवसीय बैठक नई दिल्ली में पूरी हुई 14 मई को भारत की मेजबानी में BRICS विदेश मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक नई दिल्ली में पूरी हुई। इसकी अध्यक्षता विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने की। 3. पेट्रोल और डीजल के भाव 3-3 रुपए प्रति लीटर बढ़े 15 मई से पेट्रोल और डीजल के भाव 3-3 रुपए प्रति लीटर बढ़े। दिल्ली में अब पेट्रोल 97.77 रुपए प्रति लीटर में मिलेगा। डीजल की कीमत 90.67 रुपए प्रति लीटर हो गई है। 4. अरुणाचल प्रदेश में इनर-लाइन परमिट को मंजूरी मिली 14 मई को मुख्यमंत्री पेमा खांडू की अध्यक्षता में अरुणाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने इनर-लाइन परमिट (ILPs) सिस्टम को मंजूरी दे दी है। मिसलीनियस (MISCELLENEOUS) 5. भारत कॉमन क्राइटेरिया डेवलपमेंट बोर्ड का अध्यक्ष बना 14 मई को केंद्र सरकार ने प्रेस रिलीज कर जानकारी दी कि भारत अप्रैल 2028 तक के लिए CCDB यानी क्राइटेरिया डेवलपमेंट बोर्ड का अध्यक्ष चुना गया है। 6. त्रिपुरा में 2026-27 जनगणना का पहला चरण शुरू होगा 1 अप्रैल से देशव्यापी जनगणना शुरू हो गई है। 15 मई को त्रिपुरा ने 2026-27 की जनगणना की तारीख का ऐलान किया। निधन (DEATH) 7. विधायक अयूब खान का निधन 14 मई को विधायक अयूब खान का निधन हो गया। वे 78 साल के थे। आज का इतिहास —————- ये खबर भी पढ़ें.. स्‍कूलों में हिजाब पर पाबंदी हटी, रुद्राक्ष-कलावा भी पहन सकेंगे: Uber भारत में अपना पहला डेटा सेंटर शुरू करेगा, 15 मई के करेंट अफेयर्स आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं। पूरी खबर पढ़ें.. Source link

Scroll to Top