भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

झारखंड

रांची में झमाझम बारिश, आज यलो, 14-15 को ऑरेंज अलर्ट

रांची में बुधवार रात करीब 9.50 बजे तेज हवा के साथ झमाझम बारिश शुरू हुई। करीब एक घंटे तक हुई बारिश के दौरान कई इलाकों में वज्रपात भी हुआ। बड़े इलाके की बिजली देर रात तक गुल रही। इससे पहले दिनभर कड़ी धूप के बाद दोपहर करीब 2.45 बजे मौसम ने करवट ली और आसमान में बादल छा गए। तीन बजे से शुरू हुई बारिश के दौरान रांची में 10.6 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई। सबसे अधिक 20 एमएम बारिश चाईबासा में दर्ज की गई। जानिए…आगे क्या 14 मई: गढ़वा, चतरा, पलामू और लातेहार को छोड़ राज्य के अधिकांश हिस्सों में तेज हवा व बारिश का यलो अलर्ट जारी है। 15-16 मई: रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, खूंटी, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका में तेज हवा, बारिश और वज्रपात की आशंका है। ऑरेंज अलर्ट जारी है। 17,18,19 मई: सभी जिलों में बारिश होने की संभावना है। तेज हवा के साथ व वज्रपात की संभावना है। Source link

ताज़ा खबर

पश्चिम एशिया की आग अब BRICS तक पहुंची, भिड़ गए ईरान और...

होमताजा खबरदेश पश्चिम एशिया की आग BRICS तक पहुंची, भिड़ गए ईरान और UAE, खूब हुई तू-तू मैं-मैं Last Updated:May 14, 2026, 23:18 IST ईरान के उप विदेश मंत्री डॉ. काज़ेम ग़रीबाबादी ने UAE पर अमेरिका और इज़राइल के साथ मिलकर ईरान विरोधी कार्रवाई में शामिल होने का आरोप लगाया. ईरान ने कहा कि UAE में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाना ‘आत्मरक्षा’ के अधिकार के तहत उठाया गया कदम था. ख़बरें फटाफट ब्रिक्स समिट में पश्चिम एशिया तनाव को लेकर ईरान और यूएई में बहस हो गई. नई दिल्ली. नई दिल्ली में चल रही BRICS विदेश मंत्रियों की बैठक गुरुवार को उस वक्त अचानक बेहद तनावपूर्ण हो गई, जब ईरान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के प्रतिनिधियों के बीच तीखी जुबानी जंग छिड़ गई. पश्चिम एशिया में पहले से सुलग रहे संकट की आग अब BRICS जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचती दिखी, जहां दोनों देशों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए. बैठक के दौरान UAE ने ईरान पर क्षेत्र में अस्थिरता फैलाने, आक्रामक सैन्य गतिविधियों को बढ़ावा देने और पड़ोसी देशों की सुरक्षा को खतरे में डालने का आरोप लगाया. UAE के प्रतिनिधियों ने कहा कि ईरान की कार्रवाई पूरे खाड़ी क्षेत्र को युद्ध की तरफ धकेल रही है और इससे वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा पर भी खतरा पैदा हो रहा है. इसके जवाब में ईरान के उप विदेश मंत्री डॉ. काज़ेम ग़रीबाबादी ने बेहद कड़ा पलटवार किया. उन्होंने UAE पर अमेरिका और इज़राइल के साथ मिलकर ‘ईरान विरोधी साजिश’ में शामिल होने का आरोप लगाया. ईरानी प्रतिनिधि ने कहा कि UAE की जमीन पर मौजूद अमेरिकी ठिकाने ईरान की सुरक्षा के लिए सीधा खतरा बन चुके हैं और उन पर कार्रवाई ‘आत्मरक्षा’ के अधिकार के तहत की गई. ईरान ने साफ संकेत दिए कि यदि उसके खिलाफ क्षेत्रीय मोर्चाबंदी जारी रही, तो जवाब और भी आक्रामक हो सकता है. इस बयान के बाद बैठक में मौजूद कई देशों के प्रतिनिधियों के बीच हलचल बढ़ गई. माना जा रहा है कि BRICS मंच पर इस तरह की खुली टकराहट ने यह साफ कर दिया है कि पश्चिम एशिया का संकट अब सिर्फ क्षेत्रीय नहीं, बल्कि वैश्विक शक्ति संतुलन का मुद्दा बन चुका है. विशेषज्ञों का मानना है कि BRICS जैसे मंच पर ईरान और UAE के बीच खुला आरोप-प्रत्यारोप इस बात का संकेत है कि खाड़ी क्षेत्र में तनाव खतरनाक स्तर तक पहुंच चुका है. ऊर्जा आपूर्ति, समुद्री सुरक्षा और वैश्विक व्यापार पर इसका असर आने वाले दिनों में और गहरा हो सकता है. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : New Delhi,Delhi Source link

झारखंड

कामडारा मंडा टांड़ में बजरंगबली मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर भूमि पूजन...

भास्कर न्यूज|कामडारा प्रखंड क्षेत्र के कामडारा मंडा डांड़ परिसर में आज बुधवार को बजरंग बली मंदिर के जीर्णोद्धार व निर्माण कार्य के लिए विधिपूर्वक भूमि पूजन किया गया। वहीं पूजन कार्य पुरोहित पंडित देवनारायण मिश्रा के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कराया गया और मंदिर निर्माण का कार्य शुभारंभ की गई। भूमि पूजन कार्यक्रम के मंदिर निर्माण समिति के सदस्यों ने बताया कि मंदिर के जीर्णोद्धार से क्षेत्र में धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को नई पहचान मिलेगी। वहीं श्रद्धालुओं ने मंदिर निर्माण कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग करने का संकल्प लिया।इस कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा। उपस्थित लोगों ने बजरंग बली के जयकारों के साथ पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन के अंत में प्रसाद वितरण भी किया गया। इस मौके पर मंदिर निर्माण समिति के सदस्य बबलू रजक,संतोष साहू,राममोहन साहू,मनीष ओहदार,संजय साहू,मनीष साहू,शंकर साहू,अमित प्रसाद,अर्जुन साहू,चंद्रमोहन राम,भीम राम, बीरसु लोहरा,संदीप गुप्ता,शिवकुमार साहू,सरजू साहू सहित, गणमान्य लोग एवं आसपास के ग्रामीण मौजूद थे। Source link

झारखंड

राज्य के अस्पतालों में 15 जून तक ऑटोमेटिक पैथौलॉजी मशीनें लगेंगी

जांच व्यवस्था होगी हाईटेक, सेमी ऑटोमेटिक मशीनें हटेंगी स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों में फुल ऑटोमेटिक पैथोलॉजी मशीनें लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि 15 जून तक मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों में नई मशीनें लगा दी जाएगीं। बुधवार को अपर मुख्य सचिव के कार्यालय में पैथोलॉजी मशीन बनाने वाली मेरिल कंपनी ने मशीनों का लाइव डेमो दिया। कंपनी के अनुसार, राज्य के अस्पतालों में पहले से लगी सेमी ऑटोमेटिक मशीनों को हटाकर नई फुल ऑटोमेटिक मशीनें लगाई जाएंगी। इन मशीनों की यह विशेषता है कि एक बार में 50 सैंपलों की जांच की जा सकेगी। कंपनी 10 वर्षों तक मशीनों की मेंटेनेंस भी करेगी। जानिए… मरीजों को क्या होगा फायदा : नई मशीनों के लगने से मरीजों को जांच के लिए लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। यूरिन और ब्लड से जुड़ी लगभग सभी महत्वपूर्ण पैथोलॉजी जांचें कम समय में हो सकेंगी। जांच रिपोर्ट सीधे मरीज के मोबाइल पर व्हाट्सएप के माध्यम से भेजी जाएगी, जिससे अस्पताल के बार-बार चक्कर लगाने की जरूरत कम होगी। दूसरे चरण में सीएचसी और पीएचसी तक होगा विस्तार: अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि पहले चरण में सभी मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों में मशीनें स्थापित की जाएं। इसके बाद दूसरे चरण में इनका विस्तार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर तक किया जाएगा। Source link

ताज़ा खबर

NTA से CBSE तक सभी एजेंसियां एक्टिव, NEET परीक्षा को लेकर बना...

होमताजा खबरदेश NTA से CBSE तक सभी एजेंसियां एक्टिव, NEET परीक्षा को लेकर आधी रात बैठक Last Updated:May 14, 2026, 23:54 IST सरकार के सामने फिलहाल दो बड़ी चुनौतियां हैं. पहली, जल्द से जल्द NEET परीक्षा को दोबारा आयोजित करना और दूसरी, परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह लीक-प्रूफ बनाना, ताकि छात्रों का भरोसा बहाल हो सके और परीक्षा निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो. नीट परीक्षा की नई तारीख का ऐलान जल्द किए जाने की उम्मीद है. (पीटीआई) नई दिल्ली. NEET परीक्षा को लेकर आज देर रात शिक्षा मंत्री के आवास पर हाई लेवल बैठक हुई. बैठक में परीक्षा की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी सिस्टम की विस्तार से समीक्षा की गई. बैठक में उच्च शिक्षा सचिव, स्कूल शिक्षा सचिव, NTA के महानिदेशक, CBSE चेयरमैन, केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) के कमिश्नर समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी दोबारा होने वाली NEET परीक्षा को पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से कराने की रणनीति तैयार करना था. इसे लेकर एजुकेशनिस्ट और सीनियर ब्यूरोक्रेट्स के साथ विस्तार से विचार-विमर्श किया गया. इस दौरान उन सभी कमजोर क्षेत्रों की पहचान करने पर जोर दिया गया, जहां सुधार कर पेपर लीक जैसी घटनाओं की संभावना को पूरी तरह खत्म किया जा सके.केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय चाहता है कि इस बार परीक्षा में किसी भी तरह की खामी न रहे. खासतौर पर सुरक्षा व्यवस्था को सबसे बड़ी चुनौती मानते हुए हर स्तर पर तैयारियों को मजबूत किया जा रहा है. सरकार के सामने फिलहाल दो बड़ी चुनौतियां हैं. पहली, जल्द से जल्द NEET परीक्षा को दोबारा आयोजित करना और दूसरी, परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह लीक-प्रूफ बनाना, ताकि छात्रों का भरोसा बहाल हो सके और परीक्षा निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो. About the Author रवि सिंह Special Correspondent रवि सिंह News 18 India में कार्यरत हैं. पिछले 20 वर्षों से इलेक्ट्रानिक मीडिया में सक्रिय हैं. उनकी मुख्य रूप से रेलवे,स्वास्थ्य,शिक्षा मंत्रालय,VHP और राजनीतिक गतिविधियों पर पकड़ है. अयोध्या में मंदिर की कवरेज…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : New Delhi,Delhi Source link

झारखंड

युवा कांग्रेस की बैठक में संगठन विस्तार और जनसरोकारों के मुद्दों पर...

भास्कर न्यूज |गिरिडीह शहर स्थित राजीव कांग्रेस भवन में बुधवार को युवा कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहम्मद सोहेल ने की। इस दौरान प्रदेश सह प्रभारी मुरारी कुमार एवं देवघर युवा जिलाध्यक्ष आशीष भारद्वाज विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में संगठन की मजबूती, जनहित के मुद्दों तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में संगठन विस्तार को लेकर विशेष जोर दिया गया। नेताओं ने बूथ एवं पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। साथ ही पिछले समय में संगठन द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की गई और भविष्य की योजनाओं पर भी विचार-विमर्श हुआ।बैठक में नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। नेताओं ने कहा कि छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और युवा कांग्रेस छात्रों के हितों की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाएगी।इसके अलावा मनरेगा योजना में आ रही समस्याओं और कथित बाधाओं को लेकर भी चिंता व्यक्त की गई। बैठक में ‘मनरेगा बचाओ’ अभियान चलाने पर सहमति बनी। नेताओं ने कहा कि यह योजना ग्रामीण गरीबों के रोजगार का महत्वपूर्ण माध्यम है, इसलिए इसे कमजोर करने के किसी भी प्रयास का विरोध किया जाएगा।बैठक में कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि वे गांव-गांव और मोहल्लों में जाकर लोगों की समस्याएं सुनें तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करें। जिला एवं विधानसभा स्तर के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बैठक में सक्रिय भागीदारी निभाई। Source link

झारखंड

सलैया रेलवे रोड आंदोलन का दिखा असर, न्यू गिरिडीह स्टेशन रोड निर्माण...

गिरिडीह | पचंबा के सलैया स्टेशन रोड की बदहाल स्थिति को लेकर चल रहे आंदोलन का असर अब दिखाई देने लगा है। सामाजिक कार्यकर्ता राजेश सिन्हा ने कहा कि लगातार आंदोलन, पदयात्रा और जनदबाव के बाद कोडरमा सांसद एवं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने सड़क निर्माण को लेकर पहल की है। उन्होंने मंगलवार को रेलवे विभाग को पत्र लिखकर सलैया रेलवे स्टेशन सड़क निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग की है।राजेश सिन्हा ने बताया कि सलैया स्टेशन रोड पिछले दो वर्षों से जर्जर स्थिति में है। यह सड़क बड़ी गाड़ियों, स्कूल वाहनों, टोटो, ऑटो एवं निजी वाहनों के आवागमन का प्रमुख मार्ग है। सड़क की खराब स्थिति से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर सलैया संघर्ष समिति, स्थानीय ग्रामीणों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार बैठक, पदयात्रा और आंदोलन किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया ने भी इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया, जिससे आम लोगों तक समस्या पहुंची और आंदोलन को मजबूती मिली। उन्होंने बताया कि आंदोलन की जानकारी रेलवे प्रशासन को पहले से थी और प्रारंभिक बैठकों के बाद रेलवे अधिकारियों ने सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों से बातचीत भी की थी। सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश जलान सहित अन्य लोगों ने केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी से मुलाकात कर सड़क निर्माण की मांग रखी थी। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। हालांकि उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक महीने के भीतर काम शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।राजेश सिन्हा ने कहा कि न्यू गिरिडीह स्टेशन रोड की स्थिति भी अत्यंत खराब है। इस संबंध में गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी को सोशल मीडिया और फोन के माध्यम से जानकारी दी गई है। उन्होंने सांसद से अपील की कि सलैया स्टेशन रोड और न्यू गिरिडीह स्टेशन रोड दोनों के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास किया जाए।अंत में उन्होंने पचंबा, हांडाडीह एवं अन्य ग्रामीणों को इस जनमुहिम में सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। Source link

ताज़ा खबर

तमिलनाडु के CM विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, फैसला हुआ...

होमताजा खबरदेश CM विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, फैसला हुआ तो ‘बल्‍ले-बल्‍ले’ Last Updated:May 14, 2026, 23:23 IST तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कपास पर 11 फीसदी आयात शुल्क शून्य करने की मांग की, कहा इससे टेक्सटाइल सेक्टर और लाखों नौकरियां बचेंगी. थलापति विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री व‍िजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर कपास पर लगने वाली 11 फीसदी आयात शुल्क को खत्म करने की मांग की है. मुख्यमंत्री ने कहा है कि अगर केंद्र सरकार यह फैसला लेती है तो राज्य की टेक्सटाइल और अपैरल इंडस्ट्री को बड़ी राहत मिलेगी और लाखों नौकरियां बच सकेंगी. अगर केंद्र ने यह फैसला ले ल‍िया तो इंडस्‍ट्री से जुड़े लोगों की बल्‍ले बल्‍ले हो जाएगी. मुख्यमंत्री विजय ने अपने पत्र में कहा कि तमिलनाडु देश का सबसे बड़ा टेक्सटाइल और अपैरल एक्सपोर्ट करने वाला राज्य है. इस सेक्टर पर लाखों लोगों की रोजी-रोटी निर्भर है, जिनमें बड़ी संख्या ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों की महिलाओं की है. लेकिन पिछले कुछ महीनों में कपास और धागे की कीमतों में भारी बढ़ोतरी ने उद्योग को संकट में डाल दिया है. कीमतों में आया उछाल सीएम ने लिखा कि देश में कपास उत्पादन में कमी और ट्रेडिंग गतिविधियों में तेजी के कारण बाजार में कीमतें लगातार बढ़ रही हैं. मुख्यमंत्री के मुताबिक पिछले दो महीनों में कपास की कीमत 54,700 रुपये प्रति कैंडी से बढ़कर 67,700 रुपये प्रति कैंडी तक पहुंच गई है. यानी करीब 25 फीसदी का उछाल आया है. वहीं धागे की कीमत भी 301 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 330 रुपये प्रति किलो हो गई है. विजय ने कहा कि ऐसे हालात में टेक्सटाइल इंडस्ट्री के लिए कच्चे माल की लगातार उपलब्धता सुनिश्चित करना मुश्किल हो रहा है. उनका कहना है कि उद्योग को बचाने के लिए कपास आयात जरूरी हो गया है, लेकिन मौजूदा 11 फीसदी आयात शुल्क इसकी राह में सबसे बड़ी बाधा बना हुआ है. शून्‍य करने की मांग मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से अपील करते हुए कहा कि कपास पर लगने वाले आयात शुल्क को 11 फीसदी से घटाकर शून्य किया जाए. उनका तर्क है कि अगर ड्यूटी फ्री आयात की अनुमति मिलती है तो उद्योग अपनी बढ़ती निर्यात प्रतिबद्धताओं को पूरा कर सकेगा और वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धी बना रहेगा. विजय ने अपने पत्र में यह भी कहा कि कृषि के बाद टेक्सटाइल और अपैरल सेक्टर देश में रोजगार देने वाला सबसे बड़ा क्षेत्र है. खासतौर पर ग्रामीण महिलाओं के लिए यह सेक्टर आर्थिक सहारा बना हुआ है. ऐसे में सरकार की जिम्मेदारी है कि वह इस इंडस्ट्री को संकट से बाहर निकालने के लिए जरूरी कदम उठाए. उन्होंने कहा कि अगर कच्चे माल की लागत इसी तरह बढ़ती रही तो छोटे और मध्यम टेक्सटाइल यूनिट्स पर सबसे ज्यादा असर पड़ेगा. इससे उत्पादन घट सकता है, निर्यात प्रभावित हो सकता है और बड़ी संख्या में रोजगार पर खतरा पैदा हो सकता है. About the Author Gyanendra Mishra Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Source link

झारखंड

3 महीने में ₹200000 मुनाफा! मदर डेयरी ने बदल दी रांची के...

Last Updated:May 14, 2026, 05:35 IST Ranchi Success Story: रांची में नगरी गांव के किसान कैलाश को मदर डेयरी प्लांट से स्वीट कॉर्न की कॉन्टैक्ट फार्मिंग से बंपर कमाई हो रही है. वह 3 महीने में करीब 2 लाख का मुनाफा कमा लेते हैं. इस कमाई से आज उनके पास खुद का घर, ट्रैक्टर, कार तक है. ख़बरें फटाफट रांची: झारखंड की राजधानी रांची से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित नगरी गांव में मदर डेयरी का प्लांट लगा हुआ है. यहां के किसान कैलाश बताते हैं कि हम लोग स्वीट कॉर्न की खेती करते हैं और इसकी सबसे खास बात यह है कि मदर डेयरी कंपनी के लोग खुद आकर ट्रैक्टर से स्वीट कॉर्न लेकर जाते हैं और इसकी मिठास और वजन चेक करके हमें पैसे देते हैं. 3 महीने में आराम से कंपनी हमें ₹2 लाख दे देती है. ऐसे में अब बिल्कुल भी लॉस नहीं होता है. बाजार में नहीं भी बिका तो हमें इतना रेट मिल जाता है. आइये जानते हैं इस खेती के बारे में. मदर डेयरी प्लांट से बदली जिंदगी कैलाश बताते हैं कि मदर डेयरी प्लांट से उनकी जिंदगी बदल गई है. अब हमें कुछ करने की जरूरत नहीं होती है. बस 3 महीने मन लगाकर खेती कर लीजिए. इतना फिक्स पैसा हमारे लिए रखा हुआ होता है. कई बार और अधिक होता है तो बाजार में बेच भी देते हैं. वह डेढ़ एकड़ में खेती करते हैं. जहां आराम से 150 क्विंटल से अधिक स्वीटकॉर्न निकल जाती है. किसान ने बताया कि आज से 3 साल पहले आलम यह था कि हमेशा सारा स्वीट कार्न बाजार में ही बेचना होता था. कई बार बाजार में उचित दाम नहीं मिलता तो कई बार मौसम का मार भी होता था, लेकिन यहां पर ऐसा है कि हमें बस खेती पर ध्यान देना है, कंपनी खेत से ही आकर ले जाती है. कॉन्टैक्ट फार्मिंग हमारे लिए फायदे का सौदा साबित हो रहा है. अब बदल गई है जिंदगी कैलाश बताते हैं कि अब उनकी जिंदगी बदल गई है. अब अपना घर है अपना ट्रैक्टर भी है. इतना ही नहीं, खेत में इस्तेमाल करने के लिए सारी आधुनिक उपकरण से लेकर अपना कार भी है. ऐसे में पहले खेती से केवल दो वक्त का खाना होता था, लेकिन अब जरूरत और अपने शौक भी पूरे हो रहे हैं, लेकिन हां 3 महीने में आपको अपना जी जान लगा देना होता था. वह हर दिन खेत में 12 घंटे काम किया करते हैं. इसलिए क्योंकि कंपनी वाले खराब माल नहीं लेते थे. उन्हें बड़े साइज और एकदम मीठा दाना चाहिए होता है. आपकी फसल अच्छी होनी चाहिए. यह एक चुनौती जरूर है. ऐसे में गोबर और केंचुआ खाद का हर 15 दिन में इस्तेमाल करते व खरपतवार को हर दिन देखकर हटाया जाता है. नीम का पानी हफ्ते में एक बार जड़ों में देते हैं. इस तरीके से एकदम बच्चों की तरह देखभाल वह खेती का करते हैं.  तब जाकर इतना बढ़िया फसल तैयार होती है. About the Author Brijendra Pratap Singh बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ranchi,Jharkhand Source link

झारखंड

विज्ञान में अभिषेक, वाणिज्य में अच्युत और कला में पल्लवी बनी जिला...

भास्कर न्यूज|गुमला सीबीएसई इंटर के परीक्षा परिणाम बुधवार की देर शाम इंटरनेट पर आने के बाद अभ्यर्थियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। हर कोई अपना परीक्षा परिणाम जानने के लिए उत्साहित थे। जैसे ही परिणाम घोषित हुई, नेट पर लोग अपने परिणाम देखने के साथ-साथ दूसरे का परिणाम भी देखकर कंपेयर करने लगें। वही विज्ञान संकाय में विद्या मंदिर प्लस टू के अभिषेक कुमार 95.4 प्रतिशत अंक लाकर जिला टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है। वही दूसरे स्थान पर डीएवी स्कूल के साक्षी उरांव 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त की है। वही तीसरे स्थान पर ज्वाहर नवोदय प्लस टू घाघरा के स्नेहा सिंह ने 90.4 प्रतिशत अंक लाकर जिले के तीसरे स्थान पर जगह बना ली है। वाणिज्य के टॉप थ्री में डीएवी का कब्जा वाणिज्य संकाय में डीएवी प्लस टू के अभ्यर्थियों ने ही कब्जा जमाने में पीछे नही रहें। अच्युत व सक्षम अग्रवाल ने 94.2 प्रतिशत अंक लाकर जिला टॉपर बनने का गौरव प्राप्त की है। वही दूसरे स्थान पर प्रज्ञा प्रांजल 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त की। वही तीसरे स्थान पर हर्षित शर्मा 90.6 प्रतिशत अंक प्राप्त की। कला में पहला, दूसरा और तीसरे स्थान में नेट्रोडेम के दो छात्राओं का दबदबा कला संकाय में डीएवी प्लस टू के पल्लवी कुमारी ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनने का गौरव प्राप्त की है। दूसरे व तीसरे स्थान पर नेट्रोडेम प्लस स्कूल के यथा तमन्ना एस चौरसिया ने 93.4 प्रतिशत व मनताशा प्रवीण 92. 4 प्राप्त कर जिला व विद्यालय का नाम रौशन की। Source link

Scroll to Top