भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

शिक्षा

Uber India Launches First Data Center

Hindi News Career Uber India Launches First Data Center | May 15 Current Affairs Update कुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. वीडी सतीशन केरलम के नए मुख्यमंत्री होंगे 14 मई को केरलम के 13वें मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हुआ। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की सदस्‍य दीपा दासमुंशी ने बताया कि वीडी सतीशन केरलम के नए मुख्यमंत्री होंगे। वीडी सतीशन का पूरा नाम वडसेरी दामोदरन सतीशन है। वे एर्नाकुलम जिले की पारावूर सीट से विधायक हैं। सतीशन ने केरल हाईकोर्ट में वकील के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। 1996 में कांग्रेस ने सतीशन को पारावूर विधानसभा सीट से पहली बार चुनाव में उतारा था, लेकिन वे लेफ्ट के पी राजू से हार गए थे। सतीशन 2001 में पहली बार पारावूर से विधायक चुने गए और अब तक इसी सीट से विधायक हैं। 2021 में सतीशन केरलम विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बने। 4 मई को केरलम विधानसभा चुनाव के नतीजे आए थे। इसमें कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ गठबंधन (UDF) ने कुल 140 में से 102 सीटों पर जीत हासिल की थी। इससे पहले 2016 से 2026 तक LDF के नेता पिनाराई विजयन 2 बार केरलम के मुख्यमंत्री रहे हैं। वी डी सतीशन महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी यूनियन के चेयरमैन भी रहे। नियुक्ति (APPOINTMENT) 2. CBI डायरेक्टर प्रवीण सूद का कार्यकाल बढ़ा 13 मई को CBI, यानी सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन के डायरेक्टर प्रवीण सूद का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया गया। केंद्रीय कैबिनेट की अपॉइंटमेंट कमेटी (ACC) ने उनके कार्यकाल को बढ़ाने की मंजूरी दी है। प्रवीण सूद अब 24 मई 2027 तक CBI डायरेक्टर के पद पर बने रहेंगे। मई 2025 में भी प्रवीण का कार्यकाल बढ़ाया गया था। उनका कार्यकाल दूसरी बार बढ़ाया गया है। प्रवीण 1986 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं। प्रवीण 1999 में मॉरीशस सरकार में पुलिस एड्वाइजर अपॉइंट हुए थे। प्रवीण ने 2004 से 2007 तक मैसूरु के पुलिस कमिश्नर के तौर पर काम किया और 2008 से 2011 तक एडिशनल पुलिस कमिश्नर रहे। मई 2023 में प्रवीण को दो साल के लिए CBI का डायरेक्टर नियुक्त किया गया था, उन्होंने सुबोध कुमार जायसवाल की जगह ली थी। 2011 में सूद को विशिष्ट सेवा के लिए प्रेसिडेंट्स पुलिस मेडल मिला था। CBI डायरेक्टर 5 साल तक पद पर रह सकता है CBI डायरेक्टर न्‍यूनतम 2 साल के लिए चुने जाते हैं। सेंट्रल विजिलेंस कमीशन एक्ट 2003 के अनुसार, CBI डायरेक्टर का कार्यकाल एक-एक साल करके 5 साल तक बढ़ाया जा सकता है। 2019 में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के मुताबिक, ऐसे सीनियर ऑफिसर, जिनके रिटायरमेंट में सिर्फ छह महीने बाकी हों, CBI डायरेक्टर के पद पर अपॉइंट नहीं किए जा सकते। CBI डायरेक्टर की अपॉइंटमेंट कमेटी में प्रधानमंत्री, भारत के मुख्य न्यायाधीश और नेता प्रतिपक्ष शामिल होते हैं। इसके बाद गृह मंत्रालय से निर्देश मिलने के बाद डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग (DOPT) आदेश जारी करता है। CBI की स्थापना 1963 में की गई थी। ये 1941 में स्थापित ‘विशेष पुलिस प्रतिष्ठान’ (Special Police Establishment) का ही विकसित रूप है। CBI के संस्थापक और पहले चेयरमैन डी.पी. कोहली थे। प्रवीण सूद को सेवा में उत्कृष्टता के लिए 1996 में ‘चीफ एक्सिलेन्स अवॉर्ड’ मिला था। 3. आकाश अंबानी जियो प्लेटफॉर्म्स के मैनेजिंग डायरेक्टर अपॉइंट हुए 13 मई को रिलायंस इंडस्ट्रीज के डिजिटल आर्म ‘जियो प्लेटफॉर्म्स’ ने आकाश अंबानी के कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) अपॉइंट होने की जानकारी दी। जियो प्लेटफॉर्म एक डिजिटल सर्विस प्लेटफॉर्म है। ये रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी है। आकाश अंबानी का कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 से प्रभावी हो चुका है और वे 5 साल तक इस पद पर रहेंगे। जियो प्लेटफॉर्म्स, AI-बेस्ड सर्विस जैसे JioPC और मशीन लर्निंग प्लेटफॉर्म JioBrain के साथ टेक्नोलॉजी पर भी काम कर रही है। आकाश अंबानी अक्टूबर 2014 से रिलायंस जियो इन्फोकॉम (RJIL) के बोर्ड का हिस्सा हैं और वे ग्रुप की डिजिटल और टेलीकॉम स्ट्रैटेजी से जुड़े रहे हैं। जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड (JPL) में रिलायंस जियो इन्फोकॉम (टेलीकॉम), माई जियो, जियो सिनेमा, जियो सावन और अन्य डिजिटल एप्स शामिल हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास जियो प्लेटफॉर्म्स की 66.43% हिस्सेदारी है। आकाश अंबानी जून 2022 में रिलायंस जियो इन्फोकॉम के चेयरमैन बने थे। मिसलीनियस (MISCELLENEOUS) 4. Uber भारत में अपना पहला डेटा सेंटर शुरू करेगा 14 मई को Uber ने भारत में अपना पहला डेटा सेंटर शुरू करने के लिए अडाणी ग्रुप के साथ पार्टनरशिप की। Uber के CEO दारा खोसरोशाही ने इस पार्टनरशिप की घोषणा की। ये डेटा सेंटर 2026 के आखिर तक शुरू हो सकता है। Uber एक अमेरिकी कंपनी है, जो पर्सनल राइड और होम डिलीवरी सर्विस प्रोवाइड करती है। Uber डेटा सेंटर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और क्लाउड-बेस्ड इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा प्रोसेसिंग की स्पीड बढ़ाने पर काम किया जाएगा। अडाणी ग्रुप विशाखापत्तनम में भी $15 बिलियन के निवेश से AI डेटा सेंटर बना रहा है । Uber ने इससे पहले 2024 में इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) सर्विस के लिए अडाणी ग्रुप के साथ पार्टनरशिप की थी। Uber के CEO खोसरोशाही 5 दिनों की भारत यात्रा पर आए हैं। वे इस दौरान वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण और नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू से भी मिलेंगे। Uber कंपनी मार्च 2009 में बनाई गई थी। इसने भारत में अगस्त 2013 से सेवाएं शुरू की थीं। 5. इंडियन आर्मी और नेवी के बीच MoU साइन इंडियन आर्मी और इंडियन नेवी ने इंटर सर्विस को-ऑपरेशन के लिए एक MoU किया। इसका मुख्य उद्देश्य दोनों सेनाओं के गठन, रेजिमेंट, प्रतिष्ठानों और जहाजों के बीच तालमेल स्थापित करना है। आर्मी की तरफ से लेफ्टिनेंट जनरल वीपीएस कौशिक और नेवी की ओर से वाइस एडमिरल गुरचरण सिंह ने ये MoU साइन किया। इस मौके पर सेना के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ और नौसेना के उप प्रमुख वाइस एडमिरल संजय वात्सायन भी मौजूद रहे। यह पहल ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसे जॉइंट ऑपरेशन के बाद की गई है। इस MoU से रेजिमेंट्स, इंस्टीट्यूशन्स और जहाजों के बीच स्थाई और आपसी सहयोग को बढ़ावा मिलेगा। डिफेंस मिनिस्ट्री के मुताबिक, MoU का उद्देश्य इंटर सर्विस को-ऑपरेशन को मजबूत करना और इंडियन आर्मी और नेवी के

झारखंड

झारखंड में 20 मई तक बारिश की संभावना:17 और 18 मई को...

झारखंड में तकरीबन रोजाना ही दोपहर बाद मौसम बदल रहा है और तेज हवा व बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, ऐसे ही मौसम से लोगों को फिलहाल 20 मई तक रू-ब-रू होना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में (2-3) डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। इसके बाद अगले तीन दिनों के दौरान इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। 15 मई शुक्रवार को पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार को छोड़कर कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ बारिश और तेज हवा चल सकती है। हवा की रफ्तार 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की हो सकती है। साथ वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है। 17 मई को 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट 16 मई शनिवार को भी राज्य मे कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ बारिश और तेज हवा चल सकती है। वहीं, 17 मई रविवार को धनबाद, कोडरमा, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़ और रांची में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ तेज हवा चल सकती है। हवा की रफ्तार 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की हो सकती है। वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है। साथ ही खूंटी और गुमला में भी बारिश हो सकती है। 7 जिलों में सोमवार को जोरदार बारिश 18 मई सोमवार को धनबाद, कोडरमा, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़, रांची और चतरा के कई हिस्सों में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ बारिश होगी। साथ ही 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। सर्वाधिक बारिश पाकुड़ में की गई दर्ज इधर, पिछले 24 घंटे में राज्य में कुछ जगहों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। सबसे अधिक वर्षा 35.0 एमएम मौसम केंद्र अमरापारा (पाकुड़) में दर्ज की गई। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस डाल्टेनगंज में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस लातेहार में दर्ज किया गया। Source link

ताज़ा खबर

एयर पावर में परमाणु छलांग… AMCA से भारत रचेगा युद्ध क्रांति, बना...

होमताजा खबरदेश AMCA से भारत रचेगा युद्ध क्रांति, बना रहा दुश्मन को नहीं दिखने वाला फाइटर जेट Last Updated:May 15, 2026, 05:11 IST भारत का एमका फाइटर जेट सरेआम दुश्मनों का काल बनेगा. एडीए इसके डेवलपमेंट को लेकर काम कर रही है. इसी के मद्देनजर पुट्टपर्थी में फ्लाइट टेस्ट सेंटर की नींव रखी जाएगी. विमान एकीकरण का सबसे भारी और डरावना काम यहां होगा. इस सेंटर से एमका प्रोजेक्ट को रफ्तार मिलेगी. भारत अब फिफ्थ जनरेशन जेट में अपनी पावर दिखाने को तैयार है. ख़बरें फटाफट भारत का ‘एमका’ प्रोजेक्ट दुश्मनों के लिए खतरे की घंटी है. (एआई) नई दिल्ली. भारत द्वारा विकसित किए जा रहे पांचवीं पीढ़ी के ‘एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट’ (एमका) के निर्माण में तेजी लाने की तैयारी की जा रही है. एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (एडीए) इस फाइटर जेट के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है. शुक्रवार को इसी एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी के विमान एकीकरण और उड़ान परीक्षण केंद्र की आधारशिला रखी जाएगी. यह पहल आंध्र प्रदेश में की जा रही है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू 15 मई को आंध्र प्रदेश के श्रीसत्य साईं जिले के पुट्टपर्थी में कई एयरोस्पेस और रक्षा परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. इन परियोजनाओं को भारत की रक्षा उत्पादन क्षमता, स्वदेशी सैन्य तकनीक और आत्मनिर्भर रक्षा विनिर्माण को नई गति देने वाला माना जा रहा है. इस दौरान एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी के विमान एकीकरण और उड़ान परीक्षण केंद्र की आधारशिला भी रखी जाएगी. यह अत्याधुनिक सुविधा भारत के स्वदेशी ‘उन्नत मध्यम लड़ाकू विमान’ यानी एएमसीए (एमका) प्रोग्राम के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है. इस केंद्र में विमान एकीकरण, परीक्षण, सत्यापन और प्रमाणन से जुड़े कार्य किए जाएंगे. इससे भारतीय फाइटर जेट एमका परियोजना के विकास और परीक्षण प्रक्रिया में तेजी आएगी. ‘एमका’ भारत की पांचवीं पीढ़ी के स्वदेशी स्टील्थ लड़ाकू विमान परियोजना है. इसे भारतीय वायुसेना की भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकसित किया जा रहा है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अनाकापल्ली जिले के टी. सिरासपल्ली गांव में भारत डायनेमिक्स लिमिटेड की अत्याधुनिक नौसेना प्रणाली निर्माण सुविधा की भी आधारशिला रखेंगे. यह नया परिसर उन्नत जलमग्न हथियार प्रणालियों और नौसैनिक युद्ध प्रणालियों के निर्माण के लिए विकसित किया जाएगा. माना जा रहा है कि यह सुविधा भारतीय नौसेना की बढ़ती सामरिक जरूरतों को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएगी और समुद्री सुरक्षा क्षमता को और मजबूत करेगी. इसके अलावा कई निजी रक्षा और प्रौद्योगिकी कंपनियों की परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया जाएगा. इनमें कल्याणी स्ट्रैटेजिक सिस्टम्स लिमिटेड की सहायक कंपनी अग्नेयास्त्रा एनर्जेटिक्स लिमिटेड की डिफेंस एनर्जेटिक्स फैसिलिटी प्रमुख है. यह परियोजना रक्षा क्षेत्र में उन्नत ऊर्जा और विस्फोटक प्रणालियों के स्वदेशी निर्माण को बढ़ावा देगी. श्रीसत्य साईं जिले के मदाकासिरा में एचएफसीएल लिमिटेड के गोला-बारूद और इलेक्ट्रिक फ्यूज प्लांट की आधारशिला भी रखी जाएगी. यह संयंत्र आधुनिक सैन्य गोला-बारूद और इलेक्ट्रॉनिक फ्यूज निर्माण क्षमता को बढ़ाने में मदद करेगा. कुरनूल में प्रस्तावित ड्रोन सिटी परियोजना का भी शिलान्यास होगा. यह परियोजना ड्रोन प्रौद्योगिकी, अनुसंधान, विनिर्माण और परीक्षण के लिए एक समर्पित केंद्र के रूप में विकसित की जाएगी. इससे रक्षा, कृषि, निगरानी, आपदा प्रबंधन और औद्योगिक उपयोगों के लिए ड्रोन तकनीक को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. समारोह के दौरान आंध्र प्रदेश सरकार और विभिन्न रक्षा एवं औद्योगिक संस्थाओं के बीच कई समझौता ज्ञापनों यानी एमओयू पर हस्ताक्षर होने की भी संभावना है. इन समझौतों के माध्यम से राज्य में रक्षा विनिर्माण, एयरोस्पेस निवेश, रोजगार सृजन और उच्च तकनीकी उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा. विशेषज्ञों का मानना है कि इन परियोजनाओं से आंध्र प्रदेश देश के प्रमुख रक्षा एवं एयरोस्पेस विनिर्माण केंद्रों में तेजी से उभर सकता है. साथ ही, यह पहल ‘आत्मनिर्भर भारत’ और रक्षा क्षेत्र में स्वदेशीकरण के लक्ष्य को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है. About the Author Rakesh Ranjan Kumar राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : New Delhi,Delhi Source link

झारखंड

बगोदर में नीट पेपर लीक के खिलाफ आइसा का प्रतिवाद मार्च, शिक्षा...

बगोदर| आल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) ने बुधवार को बगोदर में नीट यूजी पेपर लीक मामले को लेकर जोरदार प्रतिवाद मार्च निकाला। कार्यकर्ता सरिया रोड किसान भवन से मार्च निकालते हुए बस स्टैंड पहुंचे, जहां यह नुक्कड़ सभा में बदल गया। प्रदर्शनकारियों ने दोषी एजेंसी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को भंग करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। सभा को संबोधित करते हुए आइसा की प्रदेश अध्यक्ष पुष्प विभा दीप ने केंद्र सरकार और एनटीए पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा में लगातार अनियमितताओं से छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि हालिया जांच में परीक्षा से पहले गेस पेपर बाजार में मिलने की बात सामने आई है, जो गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। वक्ताओं ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में देशभर में कई पेपर लीक के मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। आइसा नेताओं ने मांग की कि सभी प्रतियोगी परीक्षाएं पारदर्शी व्यवस्था के तहत कराई जाएं और निजी कोचिंग माफिया की भूमिका की जांच की जाए। सभा में आशीष कुमार मंडल, सृष्टि श्रेया, महक रानी, खुशबू कुमारी, बबीता कुमारी, करीना कुमारी, सपना कुमारी, पूजा कुमारी, दीपिका कुमारी, रानी कुमारी, निशा कुमारी, पिंकी कुमारी, मौसम कुमारी, विनीता कुमारी, नीरू कुमारी और अर्जुन महतो सहित कई छात्र-छात्राएं मौजूद थे। Source link

झारखंड

गिरिडीह में 46 लाख से बने एमआरटी कार्यालय शुरू

भास्कर न्यूज | गिरिडीह गिरिडीह बिजली विभाग के पावर हाउस परिसर में स्थित 46 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित एमआरटी कार्यालय भवन का उद्घाटन बुधवार को किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में विद्युत महाप्रबंधक प्रतोष कुमार, विद्युत अधीक्षण अभियंता शकील आलम व कार्यपालक अभियंता शिवनंदन महतो ने संयुक्त रूप से की। इसके बाद नारियल फोड़कर और फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्युत महाप्रबंधक ने कहा कि नए एमआरटी कार्यालय के शुरू होने से उपभोक्ताओं को अब मीटर टेस्टिंग के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। नया कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को 24 घंटे के भीतर मीटर टेस्टिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर में किसी भी तकनीकी खराबी को अब इसी कार्यालय में तुरंत ठीक किया जाएगा। पहले उपभोक्ताओं को मीटर टेस्टिंग के लिए कई दिन या एक माह तक इंतजार करना पड़ता था, जिससे परेशानी होती थी। जिले में लगभग 3 लाख 75 हजार बिजली उपभोक्ता हैं। अब ट्रांसफार्मर, मीटर और बिजली से जुड़ी सभी शिकायतों का निपटारा इसी एमआरटी कार्यालय से किया जाएगा। Source link

ताज़ा खबर

गर्मी से बचना है? 100 रुपये का ये गमछा बना युवाओं का...

होमफोटोलाइफ़फैशन गर्मी में राहत और स्टाइल दोनों, पसंद किया जा रहा सूती गमछा, जरूर करें ट्राई Last Updated:May 14, 2026, 22:16 IST पूर्वांचल और उत्तर भारत के कई हिस्सों में गमछा लंबे समय से लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा रहा है. गाजीपुर, बलिया और बनारस जैसे इलाकों में यह सिर्फ गर्मी से बचाव का साधन नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक पहचान भी माना जाता है. अब समय के साथ इसमें नए डिजाइन, पैटर्न और ओडिशा मॉडल जैसी वैरायटी जुड़ने से यह युवाओं के बीच एक फैशन ट्रेंड के रूप में भी उभर रहा है. गांवों में बुजुर्गों और किसानों की पहचान माना जाने वाला गमछा अब युवाओं के बीच भी फिर से ट्रेंड में लौट रहा है. हल्के सूती कपड़े और ढीली बुनाई की वजह से यह गर्मी में शरीर को हवा देता है और पसीना जल्दी सोख लेता है. इस गमछे का चेकर्ड डिजाइन सिर्फ दिखावे के लिए नहीं है. इसकी वैफल वीव बुनाई में छोटे-छोटे एयर गैप बनते हैं, जो कपड़े के अंदर हवा के प्रवाह को बेहतर बनाते हैं. यही वजह है कि गर्मी में यह गमछा ज्यादा आरामदायक महसूस होता है. गर्मी में गहरे नीले और हरे रंग के प्रिंट आंखों को सुकून देते हैं. अजय बताते हैं कि अब लोग डार्क और लाइट शेड्स का कॉम्बिनेशन ज्यादा पसंद कर रहे हैं. अगर शर्ट डार्क है, तो लोग ऐसा लाइट बेस वाला गमछा चुन रहे हैं जो चेहरे को आकर्षक दिखाता है. लिनन और कॉटन का मिक्स फैब्रिक हवा को आसानी से आर-पार जाने देता है और डार्क शर्ट पर बेहतरीन कंट्रास्ट भी देता है. टेक्सटाइल विशेषज्ञ मानते हैं कि हल्के सूती और ढीली बुनाई वाले गमछे गर्म इलाकों के लिए ज्यादा आरामदायक होते हैं क्योंकि इनमें हवा का प्रवाह बेहतर रहता है. यही वजह है कि पूर्वांचल की गर्मी में आज भी गमछा ‘देसी एसी’ की तरह इस्तेमाल किया जाता है. गाजीपुर की तपती दुपहरी में जब सूरज आग उगलता है, तब यहाँ के लोगों का सबसे भरोसेमंद साथी बनता है यह गमछा. यह गमछा देखने में काफी अट्रैक्टिव है. कॉटन साइंस के अनुसार जब हवा गमछे के महीन रेशों से होकर गुजरती है, तो वह चेहरे को ठंडी हवा का अहसास कराती है. लू के थपेड़ों से बचने के लिए गाजीपुर के लोग इसे चेहरे पर लपेटना पसंद कर रहे हैं. Add News18 as Preferred Source on Google सौरभ के मुताबिक, कुर्ते के साथ पहनने के लिए ये फूलदार गमछे आजकल काफी हिट हैं. साइंटिफिक नजरिए से देखा जाए तो हाई-क्वालिटी कॉटन सूरज की हानिकारक अल्ट्रावॉयलेट किरणों को कुछ हद तक सोख लेता है. यह फैशन और सेहत दोनों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन माना जा रहा है. इस गमछे में पिक स्ट्रिप और मल्टी कलर फ्लोरल डिजाइन इसे दूर से ही आकर्षक बना देते हैं. पूर्वांचल में गमछा सिर्फ पसीना पोंछने का साधन नहीं रहा, बल्कि यह यहां की सामाजिक और सांस्कृतिक पहचान का हिस्सा माना जाता है. गाजीपुर, बलिया, बनारस और आसपास के इलाकों में दशकों से किसान, मजदूर और यात्री सूती गमछा इस्तेमाल करते आए हैं क्योंकि इसका कपड़ा गर्मी में हवा पास होने देता है और पसीना जल्दी सोख लेता है. समय के साथ इसकी बुनाई और डिजाइन में बदलाव आया है. अब फूलदार प्रिंट, ओडिशा मॉडल, चेकर्ड पैटर्न और वैफल वीव जैसे नए डिजाइन युवाओं को भी आकर्षित कर रहे हैं. सफेद रंग पर नारंगी और पीले फूलों की हल्की छपाई वाला यह गमछा इस समय गाजीपुर के बाजारों में सबसे अलग नजर आ रहा है. सफेद आधार वाले गमछे सूरज की रोशनी को रिफ्लेक्ट (परावर्तित) करते हैं, जिससे शरीर ज्यादा गर्म नहीं होता. अजय के अनुसार, अब लोग धूप से बचाव के साथ-साथ यह भी देख रहे हैं कि गमछा उनके पैंट-शर्ट के साथ मैच कर रहा है या नहीं. हरे और क्रीम रंग के पारंपरिक डिजाइन वाला यह ओडिशा मॉडल गमछा अपनी बारीक बुनाई और कलात्मक पैटर्न की वजह से अलग पहचान बना रहा है. इस तरह के गमछों में सिर्फ धूप से बचाव ही नहीं, बल्कि क्षेत्रीय संस्कृति की झलक भी दिखाई देती है. हल्का सूती कपड़ा गर्मी में आराम देता है, जबकि इसकी पारंपरिक बॉर्डर डिजाइन इसे सामान्य गमछों से अलग बनाती है. दुकानदारों के मुताबिक अब युवा सिर्फ साधारण गमछा नहीं, बल्कि अलग-अलग राज्यों के डिजाइन वाले गमछे भी पसंद कर रहे हैं. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। Source link

झारखंड

कन्या राशि लिए आज सौभाग्य योग का खास असर, खुलेंगे पैसे आने...

Last Updated:May 15, 2026, 04:05 IST Aaj ka Kanya Rashifal 15 may 2026: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है. व्यापार में जबरदस्त लाभ, आय के नए स्रोत और परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा. पैतृक संपत्ति विवाद सुलझने के संकेत हैं, जबकि संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलने से मन पूरे दिन प्रसन्न रहेगा. ख़बरें फटाफट परमजीत/देवघर: कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी शुभ और सकारात्मक रहने वाला है. दैनिक राशिफल का आकलन ग्रह-नक्षत्रों की चाल और चंद्रमा की स्थिति के आधार पर किया जाता है. ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज चतुर्दशी तिथि, भरणी नक्षत्र और सौभाग्य योग का विशेष संयोग बन रहा है, जिसका असर कन्या राशि वालों के जीवन पर अच्छा देखने को मिलेगा. वहीं चंद्रमा आज मेष राशि में संचार कर रहा है, जिससे आत्मविश्वास और ऊर्जा में वृद्धि होगी. आज सुबह 10 बजकर 44 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक शुभ समय रहने वाला है, जबकि दोपहर 1 बजकर 43 मिनट से लेकर 3 बजकर 43 मिनट तक का समय भी आपके लिए लाभकारी माना जा रहा है. ऐसे में आज का दिन नए कार्यों की शुरुआत और जरूरी फैसले लेने के लिए अनुकूल रहेगा. शुभ समाचार के साथ होगी दिन की शुरुआतआज दिन की शुरुआत किसी अच्छे समाचार के साथ हो सकती है. सुबह से ही मन प्रसन्न रहेगा और घर का वातावरण भी सकारात्मक बना रहेगा. लंबे समय से रुके हुए कार्यों में गति आएगी, जिससे मानसिक तनाव कम होगा. यदि आप किसी काम को लेकर पिछले कई दिनों से परेशान चल रहे थे तो आज उसमें राहत मिलने की संभावना है. परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा और आपके निर्णयों की सराहना भी होगी. खासकर घर के बड़े सदस्यों का आशीर्वाद आपके आत्मविश्वास को मजबूत करेगा. व्यापार में होगा जबरदस्त मुनाफाव्यापार और नौकरी के लिहाज से भी आज का दिन काफी अच्छा माना जा रहा है. व्यापार करने वाले लोगों को आज जबरदस्त मुनाफा हो सकता है. दुकान या व्यापारिक प्रतिष्ठान पर ग्राहकों की संख्या बढ़ेगी, जिससे आमदनी में इजाफा होगा. नए ग्राहकों से संपर्क बनेगा और पुराने ग्राहक भी आपके काम से संतुष्ट नजर आएंगे. यदि आप कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए अनुकूल साबित हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों को भी कार्यस्थल पर सम्मान मिलेगा और अधिकारी आपके काम की तारीफ कर सकते हैं. आय के नए स्रोत बनने की संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी. संतान पक्ष से मिलेगा शुभ समाचारपारिवारिक जीवन में आज सुख और शांति का माहौल बना रहेगा. लंबे समय से चल रहा पैतृक संपत्ति का विवाद सुलझ सकता है, जिससे परिवार में राहत का वातावरण बनेगा. रिश्तों में मिठास बढ़ेगी और परिवार के सदस्य एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिताएंगे. जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और हर काम में उनका साथ आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा. संतान पक्ष से भी कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे मन बेहद खुश रहेगा. किसी मांगलिक कार्यक्रम या शुभ कार्य की चर्चा घर में हो सकती है. मानसिक तनाव की होगी समाप्तिस्वास्थ्य के मामले में आज आपका दिन सामान्य से बेहतर रहेगा. शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी और मानसिक रूप से भी आप काफी हल्का महसूस करेंगे. मन प्रसन्न रहने के कारण पूरे दिन सकारात्मकता बनी रहेगी. हालांकि, आज माता की सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है. उनकी तबीयत को नजरअंदाज न करें और समय पर दवा और देखभाल का ध्यान रखें. कुल मिलाकर कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सफलता, आर्थिक लाभ, पारिवारिक सुख और मानसिक शांति देने वाला साबित हो सकता है. About the Author Rajneesh Singh जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Deoghar,Jharkhand Source link

झारखंड

सिद्ध योग में 16 मई को मनाया जाएगा वट सावित्री व्रत, अमावस्या...

भास्कर न्यूज|गुमला ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या तिथि पर इसवर्ष 16 मई शनिवार को वट सावित्री व्रत श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। इस बार व्रत के दिनशनिश्चरी अमावस्या का विशेष संयोग बनने से इसका धार्मिक महत्व कई गुना बढ़ गया है। ज्योतिषाचायों के अनुसार इस दिन सिद्ध योग, भरणी और कृत्तिका नक्षत्र का प्रभाव रहने से व्रत एवं पूजा का पुण्यफल अत्यंत शुभदायी माना जा रहा है। सुहागिन महिलाएं पति की लंबीआयु, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना से वट वृक्ष की पूजा करेंगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार वटवृक्ष में ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास माना गया है। इसी कारण इसकी पूजा करने से परिवार में सुख-शांति, संतान सुख और वैवाहिक जीवन में मजबूती आती है। पौराणिक कथा के अनुसार माता सावित्री ने अपने तप और संकल्प से पति सत्यवान के प्राण यमराज से वापस प्राप्त किए थे। तभी से वट सावित्री व्रत को अटूट दांपत्य और समर पण का प्रतीक माना जाता है। महिलाएं वट वृक्ष की परिक्रमा कर कच्चा सूत बांधेगी तथा फल, फूल, अक्षत, धूप-दीप और मिठाई अर्पित कर पूजा करेंगी। पंडित हरिशंकर मिश्रा का कहना है कि शनिश्चरी अमावस्या पर दान-पुण्य, पीपल पूजा और शनि उपासना करने से शनि दोष से राहत मिलती है तथा जीवन में सकारात्मक-ऊर्जा का संचार होता है। अग्नि पुराण के अनुसार बरगद उत्सर्जन और सूजन का प्रतीक माना गया है। इसी कारण संतान प्राप्ति और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाएं यह व्रत करती हैं। अपनी विशेषताओं और दीर्घायु के कारण वटवृक्ष को अनश्वर माना गया है। मान्यता है कि कई जड़ों वाले इस वृक्ष की पूजा करने से सर्व मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं तथा बच्चों के निरोग जीवन और उत्तम विकास का आशीर्वाद मिलता है। महिलाएं वट वृक्ष को अक्षत, फूल, चंदन, मौसमी फल, पान, सुपारी, वस्त्र और धूप-दीप अर्पित कर पूजा करेंगी तथा पंखा झलने की परंपरा भी निभाएंगी। इसके बाद सावित्री-सत्यवान की पौराणिक कथा सुनकर पति का आशीर्वाद प्राप्त करेंगी। पंडित हरिशंकर मिश्रा ने ब्रह्म वैवर्त पुराण और स्कंद पुराण के हवाले से बताया कि वट सावित्री व्रत, पूजा और परिक्रमा से सुहागन महिलाओं को अखंड सुहाग, पति की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य, वंश वृद्धि तथा दांपत्य जीवन में सुख-शांति का आशीर्वाद मिलता है। उन्होंने बताया कि वट वृक्ष की पूजा और परिक्रमा के बाद अन्न, तिल और मौसमी फल का दान करने से घर में समृद्धि आती है और गृहस्थ जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। Source link

झारखंड

बसिया में कार अनियंत्रित होकर पलटने से युवक की मौत, 2 घायल

भास्कर न्यूज|गुमला बसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत तिरॉ केमता टोली के पास मंगलवार की देर रात एक भीषण सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना में कार सवार दो अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कार के परखच्चे उड़ गए और मुख्य चालक की मौके पर ही सांसें थम गईं। ​प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान रनिया प्रखंड के बलंकेल निवासी मनीष नाग 22 वर्ष के रूप में हुई है। मनीष अपने दो साथियों मुनेश्वर साहू 18 वर्ष और विमल नाग 28 वर्ष के साथ कार से किसी काम के सिलसिले में तोरपा गया था। देर रात तीनों कार से वापस बसिया की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान तिरॉ केमता टोली के पास उनकी कार की रफ्तार काफी तेज थी। ​अंधेरा और तेज गति होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके परिणामस्वरूप कार सड़क किनारे कई बार पलटते हुए क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ​घटना की आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों और पुलिस के सहयोग से कार में फंसे तीनों युवकों को बाहर निकाला गया और तत्काल रेफरल अस्पताल बसिया ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद मनीष नाग को मृत घोषित कर दिया। वहीं, मुनेश्वर साहू और विमल नाग की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिनका इलाज जारी है। Source link

ताज़ा खबर

युद्ध, आतंक और आर्थिक संकट पर जयशंकर का कड़ा रुख; BRICS में...

नई दिल्ली. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार को भरोसा जताया कि नई दिल्ली में चल रही ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक में हुई चर्चाएं दुनिया को ज्यादा स्थिर, न्यायसंगत और सबको साथ लेकर चलने वाली व्यवस्था बनाने में मदद करेंगी. नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक में पहुंचे विदेशी प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए जयशंकर ने कहा कि यह बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब दुनिया लगातार ज्यादा जटिल और अनिश्चित होती जा रही है. इसका सबसे ज्यादा असर उभरती अर्थव्यवस्थाओं और विकासशील देशों पर पड़ रहा है. उन्होंने ऊर्जा, खाद्य, उर्वरक और स्वास्थ्य सुरक्षा जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए ज्यादा प्रभावी कदम उठाने की जरूरत पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में सुरक्षित और बिना रुकावट समुद्री आवाजाही बेहद जरूरी है, क्योंकि इससे वैश्विक अर्थव्यवस्था जुड़ी हुई है जयशंकर ने भरोसेमंद सप्लाई चेन और विविध बाजारों की जरूरत पर भी जोर दिया, ताकि आर्थिक मजबूती बनी रहे. उन्होंने कहा कि अच्छी शासन व्यवस्था और सबको साथ लेकर विकास के लिए तकनीक का सही इस्तेमाल जरूरी है. साथ ही, भरोसे, पारदर्शिता और तकनीक तक बराबर पहुंच से जुड़े मुद्दों पर भी ध्यान देना होगा. विदेश मंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों का समाधान बातचीत, कूटनीति और आतंकवाद के खिलाफ मजबूत सहयोग से निकाला जाना चाहिए. उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी और अस्थायी दोनों श्रेणियों में सुधार की जरूरत पर भी जोर दिया. जयशंकर ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर लिखा, “भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता का फोकस मजबूती, नवाचार, सहयोग और टिकाऊ विकास पर है. हमें भरोसा है कि ब्रिक्स इंडिया 2026 की चर्चाएं दुनिया को ज्यादा स्थिर, न्यायपूर्ण और समावेशी बनाने में मदद करेंगी.” ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक गुरुवार को नई दिल्ली में भारत की अध्यक्षता में शुरू हुई. इस अहम बैठक की अध्यक्षता जयशंकर कर रहे हैं, जिसमें ब्रिक्स सदस्य देशों और साझेदार देशों के विदेश मंत्री और वरिष्ठ प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं. यह बैठक भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत पहला बड़ा मंत्रीस्तरीय कार्यक्रम है और माना जा रहा है कि इससे इस साल होने वाले ब्रिक्स नेताओं के शिखर सम्मेलन का एजेंडा तय करने में अहम भूमिका निभेगी. भारत 2026 में ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है. इसकी थीम है “बिल्डिंग फॉर रेजिलिएंस, इनोवेशन, को-ऑपरेशन एंड सस्टेनेबिलिटी” यानी मजबूती, नवाचार, सहयोग और टिकाऊ विकास के लिए काम करना. यह सोच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 2025 में रियो डी जेनेरियो में हुए 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में दिए गए ‘लोगों को केंद्र में रखने और मानवता पहले’ के दृष्टिकोण पर आधारित है. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि हमारी चार प्राथमिकताएं – लचीलापन, नवाचार, सहयोग और सतत विकास – साझेदार देशों सहित सहभागिता के लिए एक व्यावहारिक ढांचा प्रदान करती हैं. पहला: लचीलापन…हम आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत करने, बाजारों में विविधता लाने, प्रारंभिक चेतावनी प्रणालियों को बेहतर बनाने और जलवायु-लचीला बुनियादी ढांचा तैयार करने पर कार्य कर रहे हैं. सामाजिक कल्याण के लिए डिजिटल एकीकरण जैसी पहलें लोगों के कल्याण पर हमारे विशेष ध्यान को दर्शाती हैं. दूसरा: नवाचार…BRICS इनक्यूबेटर नेटवर्क, साइंस एंड रिसर्च रिपॉजिटरी और यूथ स्टार्टअप प्लेटफॉर्म जैसी पहलें नवाचार के पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने और अवसरों का विस्तार करने का उद्देश्य रखती हैं. तीसरा: सहयोग…BRICS MSME कनेक्ट पोर्टल, ट्रेड रिसीवेबल्स डिस्काउंटिंग सिस्टम तथा कृषि और स्वास्थ्य क्षेत्रों में साझेदारियां ठोस परिणाम प्रदान करेंगी. चौथा: सतत विकास…हमारा ध्यान जलवायु कार्रवाई, स्वच्छ ऊर्जा और सतत विकास के मार्गों पर केंद्रित है. विदेश मंत्री ने कहा, “दुनिया बदल चुकी है. और BRICS को भी आगे बढ़ना होगा. केवल चर्चा का मंच बनने से आगे बढ़कर परिणाम देने वाला मंच बनना होगा. हमारी प्रासंगिकता केवल इरादों से नहीं, बल्कि परिणामों से तय होगी. जितना अधिक हम अपने समाजों और उनकी आकांक्षाओं से जुड़ेंगे, BRICS का महत्व उतना ही बढ़ेगा. भारत अंतरराष्ट्रीय समझ, एकजुटता, खुलेपन, समावेशिता, पूर्ण परामर्श और सहमति के सिद्धांतों के अनुरूप BRICS को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराता है.” Source link

Scroll to Top