भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

ताज़ा खबर

CM Vijay Thalapati News | Abhishek Manu Singhvi Latest News | Supreme...

नई द‍िल्‍ली. सुप्रीम कोर्ट में व‍िजय थलापत‍ि की पार्टी टीवीके विधायक आर श्रीनिवासा सेठुपति के मामले में सीनियर एडवोकेट अभिषेक मनु सिंघवी की जोरदार दलीलों ने न सिर्फ मद्रास हाई कोर्ट के अंतरिम आदेश पर रोक लगवाई, बल्कि तमिलनाडु की सत्ताधारी डीएमके सरकार के लिए भी बड़ा झटका साबित हुआ. सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया कि हाईकोर्ट ने अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर दखल द‍िया था. नतीजा यह हुआ कि थलापत‍ि व‍िजय की पार्टी टीवीके के विधायक सेठुपति फिलहाल फिर से विधानसभा में जाने और वोट करने के हकदार हो गए. मामला तिरुपत्तूर विधानसभा सीट से जुड़ा है, जहां टीवीके के उम्मीदवार आर श्रीनिवासा सेठुपति बेहद कांटे की टक्कर में डीएमके के उम्मीदवार केआर पेरियाकरुप्पन को सिर्फ 1 वोट से हराकर विजयी हुए थे. डीएमके ने आरोप लगाया कि एक पोस्टल बैलट गलत तरीके से दूसरे क्षेत्र में गिना गया और अगर वह सही जगह गिना जाता तो नतीजा टाई होता और फिर कानून के मुताबिक टॉस होना चाहिए था. इसी आधार पर डीएमके उम्मीदवार ने मद्रास हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर की जिस पर हाईकोर्ट ने अंतरिम आदेश देते हुए सेठुपति को विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेने से रोक दिया था. स‍िंघवी ने क्‍या दलीलें दी…यही आदेश थलापत‍ि व‍िजय की पार्टी टीवीके और विधायक सेठुपति सीधे सुप्रीम कोर्ट लेकर पहुंचे. यहां सेठुपति की तरफ से सीनियर एडवोकेट अभिषेक मनु सिंघवी ने जोरदार दलील रखी. सिंघवी ने कहा कि संविधान का अनुच्छेद 329(b) साफ कहता है कि चुनाव से जुड़े विवादों में हाई कोर्ट रिट अधिकारिता (Article 226) के तहत दखल नहीं दे सकता. ऐसे सभी मुद्दे सिर्फ Representation of the People Act (RPA) के तहत चुनाव याचिका के माध्यम से ही उठाए जा सकते हैं. सिंघवी ने तर्क दिया कि DMK उम्मीदवार ने जो रास्ता चुना है, वह कानून के खिलाफ है क्योंकि…1. चुनाव प्रक्रिया और नतीजों से जुड़ी गड़बड़ियों पर रिट नहीं, केवल चुनाव याचिका ही संभव है.2. सुप्रीम कोर्ट के कई फैसले पहले ही कह चुके हैं कि चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के बाद और नतीजा आने तक अदालतें रिट के जरिए दखल नहीं दे सकतीं.3. वोटों की गलत गिनती या अस्वीकार किए जाने जैसे मामले RPA की धारा 100(1)(d)(iii) के तहत आते हैं और इन्हें भी केवल चुनाव याचिका में ही चुनौती दी जा सकती है. सिंघवी ने यह भी कहा कि मद्रास हाई कोर्ट ने पोस्टल बैलट के कथित अस्वीकार को कानून के दायरे से बाहर मानकर गंभीर गलती की है. उन्होंने कोर्ट का ध्यान इस बात पर दिलाया कि:– अगर कोई शिकायत सीधे सेक्शन 100(1) में फिट न भी हो, तो भी वह 100(1)(d)(iv) के तहत आ सकती है, जिसमें संविधान, RPA या चुनाव नियमों के अनुपालन न होने के मामले शामिल हैं.– सिर्फ 1 वोट का अंतर कोई ऐसी असाधारण परिस्थिति नहीं है, जो हाई कोर्ट को रिट अधिकारिता के इस्तेमाल की अनुमति दे दे, क्योंकि सेक्शन 100 खुद ऐसे मामलों को कवर करता है जहां गलत गिनती चुनाव परिणाम को प्रभावित करती है. सिंघवी ने हाईकोर्ट के उस अंतरिम आदेश पर भी सवाल उठाया जिसमें सेठुपति को विधायक के रूप में काम करने यानी विधानसभा में बैठने और वोट करने से रोक दिया गया था. उन्होंने कहा कि इस तरह का आदेश भी सिर्फ चुनाव याचिका के दायरे में ही दिया जा सकता है न कि रिट के तहत. याचिका में यह भी कहा गया कि:– यह पूरा मामला तथ्यात्मक विवादों से जुड़ा है, जबकि चुनाव आयोग ने अपने हलफनामे में DMK के आरोपों को नकार दिया है.– ऐसे मामलों में सबूत, गवाह और ट्रायल की जरूरत होती है, जो केवल चुनाव याचिका में संभव है, न कि रिट याचिका में.– रिटर्निंग ऑफिसर ने सभी आवेदन चुनाव परिणाम घोषित होने से पहले ही निपटा दिए थे और नतीजा घोषित होने के बाद उसका अधिकार क्षेत्र खत्म हो गया था.– हाई कोर्ट ने यह कहकर कि फ्लोर टेस्ट में सेठुपति की भागीदारी से सत्ता संतुलन प्रभावित होगा, एक तरह से राजनीतिक आधार पर दखल दिया, जबकि चुनाव विवादों में यह कारक नहीं हो सकता. दूसरी ओर डीएमके उम्मीदवार की तरफ से सीनियर एडवोकेट मुकुल रोहतगी ने दलील दी कि:– पोस्टल बैलट की गड़बड़ी से चुनाव नतीजा प्रभावित हुआ है.– अगर वह एक वोट सही क्षेत्र में गिना जाता, तो दोनों उम्मीदवारों के वोट बराबर होते.– ऐसी स्थिति में कानून के मुताबिक टॉस होना चाहिए था और TVK उम्मीदवार की यह जीत वैध नहीं मानी जा सकती.रोहतगी ने TVK विधायक की याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया. बहस के दौरान सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने साफ टिप्पणी की कि मद्रास हाई कोर्ट ने DMK उम्मीदवार की याचिका को अपनी रिट अधिकारिता के तहत सुनकर गलती की है. जस्टिस संदीप मेहता ने दो टूक कहा, ‘यह गलत है’ कोर्ट ने मौखिक रूप से यह भी स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों को केवल चुनाव याचिका के जरिए ही उठाया जा सकता है, न कि Article 226 के तहत रिट में. सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया कि:– मद्रास हाई कोर्ट के अंतरिम आदेश का प्रभाव फिलहाल पूरी तरह स्थगित रहेगा.– हाई कोर्ट में चल रही कार्यवाही भी अभी के लिए रोक दी जाती है.– DMK उम्मीदवार केआर पेरियाकरुप्पन को 2 हफ्ते के भीतर सुप्रीम कोर्ट में जवाब दाखिल करना होगा.– TVK के सेठुपति को भी 2 हफ्ते में अपना जवाब दाखिल करने को कहा गया है. Source link

झारखंड

झारखंड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM हेमंत सोरेन ने...

Last Updated:May 13, 2026, 13:26 IST Jharkhand News: झारखंड के सियासी गलियारे से दुखद खबर है. पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह का निधन हो गया. वह गोमिया से पूर्व विधायक रहे हैं. उनके निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुख जताया है. साथ ही अन्य नेताओं ने भी शोक जाहिर किया. पूर्व मंत्री माधन लाल सिंह. (फोटो साभारः फेसबुक) रांचीः झारखंड के पूर्व मंत्री माधन लाल सिंह का निधन हो गया. तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली. बताया जा रहा है कि उन्हें फेफड़ों से जुड़ी गंभीर परेशानी थी और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी. वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अत्री गांगोपाध्याय की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था. माधवलाल सिंह झारखंड की राजनीति का बड़ा चेहरा रहे हैं. वह गोमिया विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक चुने गए थे. बिहार और झारखंड, दोनों राज्यों की सरकार में वह मंत्री पद की जिम्मेदारी भी संभाल चुके थे. उनके निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी पूर्व मंत्री के निधन पर गहरा दुख जताया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि माधवलाल सिंह का राजनीतिक और सामाजिक जीवन हमेशा याद रखा जाएगा. गोमिया से पूर्व विधायक, एकीकृत बिहार सरकार एवं राज्य गठन के बाद झारखंड सरकार में मंत्री रहे आदरणीय श्री माधव लाल सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उन्होंने लंबे समय तक जनसेवा और सामाजिक जीवन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। स्व माधव बाबू का निधन सार्वजनिक जीवन के लिए अपूरणीय… pic.twitter.com/aUY8yduM7K Source link

झारखंड

लातेहार में सात आरोपी गिरफ्तार, तीन नाबालिग शामिल:माइंस गोलीबारी और युवक की...

लातेहार जिले में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन नाबालिगों सहित कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी को बुधवार को जेल भेज दिया गया। बारियातू थाना क्षेत्र में राहुल सिंह गैंग द्वारा संचालित गोलीबारी मामले में तीन नाबालिगों को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना 11 मई को चुंबा बिरबिर गांव स्थित एक स्टोन माइंस के हाइवा और ऑफिस पर हुई थी। राहुल सिंह गैंग ने सोशल मीडिया के जरिए इस घटना की जिम्मेदारी ली थी। नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल तीनों नाबालिगों को पकड़ा। इनकी उम्र 16 से 17 वर्ष बताई जा रही है। गिरफ्तार नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। हत्या मामले में पिता और तीन बेटे गिरफ्तार वहीं, मनिका थाना क्षेत्र के बंधुआ पंचायत के चूल्हटवा गांव में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने पिता सहित तीन बेटों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में सगुनी राम और उनके पुत्र दरोगा राम, अखिलेश राम तथा छोटू राम शामिल हैं। ये सभी बंदुआ पंचायत के बहेराटांड़ के निवासी हैं। मनिका थाना प्रभारी प्रभात दास ने बताया कि 45 वर्षीय शिबू राम की लाठी-डंडों से पिटाई की गई थी, जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। Source link

झारखंड

गिरिडीह के जंगल से 6 साइबर अपराधी गिरफ्तार:पुलिस ने 11 मोबाइल, 13...

गिरिडीह पुलिस ने बेंगाबाद थाना क्षेत्र के कोलहरिया जंगल में छापेमारी कर छह साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन अपराधियों के पास से 11 मोबाइल फोन, 13 सिम कार्ड और 5 बाइक बरामद की गई हैं। यह कार्रवाई जिले में बढ़ते साइबर अपराधों के बीच की गई है। एसपी डॉ. बिमल कुमार को प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से सूचना मिली थी कि कोलहरिया जंगल में कुछ युवक मोबाइल फोन के जरिए साइबर ठगी कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर, एसपी के निर्देश पर साइबर क्राइम डीएसपी आबिद खान के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने जंगल क्षेत्र में घेराबंदी कर इन छह अपराधियों को पकड़ा। निजी जानकारी हासिल कर खातों से पैसे निकाल लेते थे पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अपराधियों ने अपनी कार्यप्रणाली का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वे लोगों के मोबाइल पर ‘Mahanagar gas bill update.apk’, ‘RTO e-challan check.apk’ और ‘MGL gas.apk’ जैसे फर्जी APK लिंक भेजते थे। जैसे ही कोई व्यक्ति इन लिंक को डाउनलोड करता था, उसका मोबाइल साइबर अपराधियों के नियंत्रण में आ जाता था। इसके बाद वे बैंकिंग विवरण, ओटीपी और अन्य निजी जानकारी हासिल कर खातों से पैसे निकाल लेते थे। गिरफ्तार किए गए अपराधियों की पहचान महेंद्र कुमार मंडल (28), कृष्णा कुमार मंडल उर्फ बागी (24), ईश्वर मंडल (28), पंकज कुमार मंडल (19), राजेश कुमार मंडल (19) और आदित्य कुमार मंडल उर्फ राजा बाबू (19) के रूप में हुई है। ये सभी आरोपी बेंगाबाद थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के निवासी हैं। महेंद्र कुमार मंडल पहले भी जा चुका है जेल जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी कृष्णा मंडल पहले भी गिरिडीह साइबर थाना कांड संख्या 38/2023 और 43/2023 में जेल जा चुका है। वहीं, महेंद्र कुमार मंडल दिल्ली के सफदरगंज थाना क्षेत्र में साइबर अपराध के एक मामले में पहले भी जेल की सजा काट चुका है। यह दर्शाता है कि गिरोह के सदस्य पहले से ही साइबर अपराध की गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। पुलिस का कहना है कि गिरिडीह के जंगल और दूरदराज इलाके अब साइबर अपराधियों के लिए सुरक्षित ठिकाना बनते जा रहे हैं। नेटवर्क और तकनीक का इस्तेमाल कर अपराधी गांवों में बैठकर देशभर के लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक, APK फाइल या मोबाइल एप को डाउनलोड करने से पहले उसकी सत्यता की जांच अवश्य करें। साइबर अपराधी लगातार नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं, इसलिए सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है। Source link

ताज़ा खबर

नोएडा के छात्रों की शॉर्ट फिल्म दाल रोटी ने अमेरिका में जीता...

Last Updated:May 13, 2026, 16:15 IST नोएडा के युवाओं ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रतिभा बड़े बजट और महंगे संसाधनों की मोहताज नहीं होती. अमेरिका के टेक्सास राज्य के ऑस्टिन शहर में आयोजित प्रतिष्ठित कनेक्ट हर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में नोएडा के छात्रों द्वारा बनाई गई शॉर्ट फिल्म दाल रोटी ने नरेशन कैटेगरी में अवॉर्ड जीतकर भारत का नाम रोशन किया है. इस उपलब्धि के बाद छात्रों के परिवार, कॉलेज और पूरे नोएडा में खुशी का माहौल है. नोएडाः नोएडा के युवाओं ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रतिभा बड़े बजट और महंगे संसाधनों की मोहताज नहीं होती. अमेरिका के टेक्सास राज्य के ऑस्टिन शहर में आयोजित प्रतिष्ठित कनेक्ट हर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में नोएडा के छात्रों द्वारा बनाई गई शॉर्ट फिल्म दाल रोटी ने नरेशन कैटेगरी में अवॉर्ड जीतकर भारत का नाम रोशन किया है. इस उपलब्धि के बाद छात्रों के परिवार, कॉलेज और पूरे नोएडा में खुशी का माहौल है. सीमित बजट में तैयार किया गया फिल्म सबसे खास बात यह रही कि इस फिल्म को बेहद सीमित बजट और साधारण संसाधनों के साथ तैयार किया गया, लेकिन इसकी दमदार कहानी और भावनात्मक प्रस्तुति ने इंटरनेशनल जजों को गहराई से प्रभावित किया. फिल्म घरेलू हिंसा जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दे को संवेदनशील तरीके से सामने लाती है. यही इसकी सबसे बड़ी ताकत बनी.फिल्म की डायरेक्टर श्रेया हैं, जबकि वरदान ने सिनेमेटोग्राफी की जिम्मेदारी संभाली. सुजॉय और आरव मलिक ने भी कैमरा और विजुअल्स में अहम योगदान दिया. चारों छात्र एक ही कॉलेज में पढ़ाई करते हैं और फिल्ममेकिंग के प्रति उनका जुनून उन्हें इस मुकाम तक लेकर आया. टीम के सदस्यों ने बताया कि उन्हें एक फिल्म कम्युनिटी के व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए “कनेक्ट हर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल” की जानकारी मिली थी. यह फेस्टिवल खासतौर पर महिलाओं से जुड़े मुद्दों और उनकी कहानियों को वैश्विक मंच देने के लिए जाना जाता है. इसी सोच के साथ टीम ने ऐसी कहानी चुनी, जो भारतीय समाज के एक संवेदनशील और अक्सर अनदेखे पहलू को उजागर कर सके. मिडिल क्लास पर बना है फिल्म दाल रोटी की कहानी भारतीय मध्यमवर्गीय परिवारों की गृहणियों के संघर्ष पर आधारित है. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे कई महिलाएं घरेलू हिंसा और मानसिक दबाव के बीच अपनी जिंदगी जीने को मजबूर होती हैं. बाहर से सामान्य दिखने वाले घरों के भीतर छिपे दर्द और संघर्ष को फिल्म ने बेहद प्रभावशाली तरीके से दर्शाया है. फिल्म बनाना टीम के लिए आसान नहीं था. सीमित बजट के कारण सबसे बड़ी चुनौती शूटिंग के लिए उपयुक्त लोकेशन तलाशना थी. इसके लिए आरव मलिक के घर को ही एक मिडिल क्लास परिवार के घर की तरह तैयार किया गया. वहीं कलाकारों की व्यवस्था भी टीम ने खुद की. दिल्ली के थिएटर आर्टिस्ट्स को फिल्म में शामिल किया गया, जबकि मुख्य पुरुष किरदार के लिए डायरेक्टर के चाचा को कास्ट किया गया, जो मुंबई में कई टीवी सीरियल और फिल्मों में काम कर चुके हैं. इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भेजा फिल्म पूरी होने के बाद टीम ने इसे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भेजा, जहां दुनिया भर से आई फिल्मों के बीच ‘दाल रोटी’ ने अपनी अलग पहचान बनाई और नरेशन कैटेगरी में जीत हासिल की. टीम को सर्टिफिकेट के साथ 2.5 हजार डॉलर का पुरस्कार भी मिला है. टीम का कहना है कि यह उनके फिल्मी सफर की सिर्फ शुरुआत है. भविष्य में वे ऐसे सामाजिक मुद्दों पर और फिल्में बनाना चाहते हैं, जो समाज को सोचने पर मजबूर करें. नोएडा के इन युवाओं की सफलता अब देशभर के छात्रों के लिए प्रेरणा बन गई है. About the Author Rajneesh Kumar Yadav मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh Source link

झारखंड

पीएम की अपील के बाद सूने पड़े सर्राफा बाजार, 100 ग्राम खरीदने...

Last Updated:May 13, 2026, 15:54 IST Jamshedpur Sarafa Bazar: सोने की कीमतें और इंपोर्ट व एक्साइज ड्यूटी बढ़ने, साथ ही पीएम मोदी की अपील के बाद सराफा बाजार सूने हो गए हैं. जमशेदपुर के बिष्टुपुर सर्राफा बाजार का भी यही हाल है. यहां 15 से 50 प्रतिशत तक बिक्री घट गई है. लोग केवल बेहद जरूरी सोना खरीद रहे हैं. ख़बरें फटाफट जमशेदपुर. सोने की बढ़ती कीमतों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया बयान के बाद देशभर के सर्राफा बाजारों में हलचल तेज हो गई है. प्रधानमंत्री द्वारा सोने की खरीद कम करने की अपील के बाद अब इसका असर छोटे शहरों से लेकर बड़े बाजारों तक साफ दिखाई देने लगा है. बिष्टुपुर सर्राफा बाजार में भी इन दिनों कुछ ऐसा ही माहौल देखने को मिल रहा है, जहां बाजार पहले की तुलना में काफी शांत नजर आ रहा है. बाजार में आयी गिरावटलोकल 18 से बातचीत करते हुए अरविंद वाडीलाल ज्वेलर्स के संचालक धर्मेश जी ने बताया कि प्रधानमंत्री के बयान का सीधा असर बाजार पर पड़ा है. उन्होंने कहा कि पहले जहां ग्राहक खुलकर खरीदारी करते थे, वहीं अब लोग काफी सोच-समझकर सोना खरीद रहे हैं. बाजार में करीब 15 से 20 प्रतिशत तक गिरावट देखने को मिली है. उन्होंने बताया कि अब ज्यादातर ग्राहक पुराना सोना देकर नया गहना बनवा रहे हैं, जिससे नई बिक्री कम हो गई है और व्यापारियों की कमाई भी प्रभावित हो रही है. लोगों के बीच पैनिकवहीं श्री श्याम ज्वैलर्स से जुड़े आशीष ने कहा कि लोगों के बीच पैनिक जैसा माहौल बन गया है. ग्राहक अब यह तय नहीं कर पा रहे कि सोना खरीदना सही रहेगा या नहीं. ऊपर से इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने के कारण कीमतों में और तेजी देखने को मिली है. उनका कहना है कि लगातार बढ़ते दामों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है. केवल 10 ग्राम ही खरीद रहे हैंसर्राफा बाजार से जुड़े जयंत जी ने बताया कि सबसे ज्यादा परेशानी उन परिवारों को हो रही है, जिनके घरों में शादी है. भारतीय परिवारों में शादी और सोने का गहरा संबंध माना जाता है, लेकिन अब हालात ऐसे हो गए हैं कि लोग जरूरत के मुताबिक खरीदारी नहीं कर पा रहे. उन्होंने कहा कि जहां पहले लोग 100 ग्राम तक सोना खरीद लेते थे, वहीं अब कई परिवार सिर्फ 10 ग्राम खरीदने तक सीमित हो गए हैं. एक्साइज ड्यूटी बढ़ने से गिरावटव्यापारी धर्मेंद्र जी ने भी चिंता जाहिर करते हुए कहा कि सोने की कीमतें इतनी तेजी से बढ़ रही हैं कि आम ग्राहक पूरी तरह असमंजस में हैं. दूसरी ओर अभिषेक नाम के एक व्यापारी ने बताया कि बाजार में ग्राहकों की संख्या काफी कम हो गई है. उनका कहना है कि 6 प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी बढ़ने के बाद बिक्री में 50 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली है. देश हित में ही होगाहालांकि व्यापारियों का यह भी मानना है कि प्रधानमंत्री ने जो बयान दिया है, वह देश की आर्थिक स्थिति और फॉरेन एक्सचेंज को ध्यान में रखकर ही दिया होगा. लेकिन फिलहाल सर्राफा बाजार में सुस्ती साफ दिखाई दे रही है. अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि बाजार में दोबारा रौनक कब लौटेगी और आम लोगों को सोने की कीमतों से राहत कब मिलेगी. About the Author Raina Shukla बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Jamshedpur,Purbi Singhbhum,Jharkhand Source link

झारखंड

गुमला में हाइवा पेड़ से टकराया, चालक घंटों फंसा रहा:भरनो के कुसुमबहा...

गुमला जिले के भरनो प्रखंड स्थित कुसुमबहा गांव में बुधवार को एक तेज रफ्तार हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। इस हादसे में हाइवा का चालक करीब एक घंटे तक केबिन में फंसा रहा। कुसुमबहा-सिंगरौली मुख्य मार्ग पर हुई यह घटना इतनी भीषण थी कि हाइवा का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के कारण चालक केबिन में बुरी तरह दब गया था। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर भरनो थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह और सब इंस्पेक्टर मंटू चौधरी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों और पुलिस ने मिलकर बचाव कार्य शुरू किया। एक घंटे की मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला चालक को बाहर निकालने के लिए दो ट्रैक्टरों की मदद ली गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। घायल चालक की पहचान सिंगरौली गांव निवासी 22 वर्षीय अजित गोप के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अजित गोप प्रतिदिन खाली हाइवा लेकर अपने गांव लौटता था। बुधवार को भी वह खाली हाइवा लेकर सिंगरौली जा रहा था। कुसुमबहा गांव के पास तेज गति के कारण उसने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिससे हाइवा सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। घायल चालक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, चालक अब खतरे से बाहर है। इस बचाव अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और गांव के महिला-पुरुषों ने सक्रिय भूमिका निभाई। ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास से चालक की जान बचाई जा सकी। Source link

शिक्षा

87.92% Pass; Ludhiana Region 9th

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। देश के कुल 22 रीजन में लुधियाना रीजन को 9वां नंबर मिला है। लुधियाना रीजन में इस बार 87.92% स्टूडेंट पास हुए हैं। . सीबीएसई ने वेबसाइट पर रिजल्ट लाइव कर दिया है। अब स्टूडेंट्स cbse.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं और 7 स्टेप्स फॉलो कर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। अगर स्टूडेंट्स के मोबाइल में इंटरनेट न हो या सर्वर डाउन हो तो सब्जेक्ट वाइज अंक जानने के लिए SMS भेजकर रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि, ऑनलाइन स्कोर कार्ड मान्य नहीं होगा। छात्रों के लिए अपने स्कूल से ओरिजिनल मार्कशीट लेना जरूरी है। इस बार CBSE ने कॉपियां ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम के तहत चेक की गई हैं। CBSE ने इस बार भी 12वीं क्लास की मेरिट लिस्ट जारी नहीं की है। इससे बोर्ड ने कोई भी टॉपर घोषित नहीं किया है। बोर्ड ने स्कूल प्रिंसिपल्स को भी सख्त हिदायतें दी हैं कि वे अपने स्तर पर भी स्कूल टॉपर घोषित न करें। लुधियाना रीजन में 1,23,836 स्टूडेंट्स ने दी थी परीक्षा लुधियाना रीजन में कुल 1,23,836 छात्रों ने 12वीं कक्षा की परीक्षा दी थी। इसमें से 64,249 लड़के और 59,587 लड़कियां थीं। फाइनल परीक्षा में 55,101 लड़के व 53,773 लड़कियां पास हुई हैं। कुल मिलाकर 1,08,874 स्टूडेंट्स पास हुए। वहीं, परसेंटेज के हिसाब से देखें तो लुधियाना रीजन में कुल 87.92% स्टूडेंट पास हुए हैं। इनमें 85.76% लड़के और 90.24% प्रतिशत लड़कियां शामिल हैं। इस हिसाब से लड़कों की तुलना में करीब 5% ज्यादा लड़कियां पास हुई हैं। वहीं, लुधियाना रीजन में 9977 स्टूडेंट्स की कंपार्टमेंट आई है। कास्टवाइज रिजल्ट ये रहा लुधियाना रीजन में जनरल कास्ट के 92,936 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी और 82,334 स्टूडेंट पास हुए। जनरल कास्ट के 88.59% प्रतिशत स्टूडेंट पास हुए। वहीं, एससी कैटेगिरी के 13,669 ने परीक्षा दी और 11,778 स्टूडेंट पास हुए। एससी कैटेगिरी का रिजल्ट 86.17% रहा। एसटी कैटागिरी के 78.76 प्रतिशत और ओबीसी के 87.30 स्टूडेंट पास हुए। अपार आईडी न होने पर क्या करें यदि किसी के पास APAAR ID नहीं है, तो उन्हें अपना अकाउंट बनाना होगा। हालांकि, जिन छात्रों की APAAR ID CBSE से लिंक है, उन्हें रिजल्ट जारी होने के बाद डिजिलॉकर के ‘Issued Documents’ सेक्शन में अपनी मार्कशीट मिल जाएगी। यहां देखें CBSE 12वीं का रिजल्‍ट cbse.gov.in results.nic.in results.digilocker.gov.in umang.gov.in DigiLocker, UMANG ऐप ऐसे चेक करें SMS से रिजल्ट अपने फोन में मैसेज बॉक्स ओपन करें। इसमें सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 (रोल नंबर) टाइप करें और 7738299899 पर भेज दें। कुछ ही सेकंड में 12वीं का रिजल्ट मोबाइल के इनबॉक्स में दिखाई देगा। ऐसे चेक करें डिजिलॉकर से रिजल्ट डिजिलॉकर ऐप डाउनलोड करें या इसकी वेबसाइट पर जाएं। अपने मोबाइल नंबर या आधार से साइन अप/लॉगिन करें। “Education” सेक्शन में जाएं और CBSE को चुनें। “Class XII Marksheet 2026” क्लिक करें। अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें। “Get Document” या “Fetch” बटन पर क्लिक करें। डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी। इसे डाउनलोड या सेव करके रखें। हर विषय में 33% अंक लाना जरूरी CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को कुल अंको के साथ हर विषय में कम से कम 33% अंक लाना होगा। इससे कम अंक आने पर उन्हें उस विषय में फेल माना जाएगा। जो छात्र 1 सब्जेक्ट में फेल होंगे, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होकर साल बचाने का मौका दिया जाएगा। लेकिन 2 या उससे अधिक सब्जेक्ट में फेल होने वाले छात्रों को दोबारा 12वीं क्लास में बैठना होगा। CBSE 12वीं 2025 में 88.39% अंक प्राप्त किए थे। जिसमें साल 2024 की तुलना में 0.41% की बढ़ोतरी हुई थी। इस बार का रिजल्ट पिछले साल की तुलना में 3% गिरा है। फेल छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका एक या अधिक विषयों में पास न होने वाले छात्रों को इस बार भी कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका मिलेगा। इससे उनका साल खराब नहीं होगा और वे अपने अंक सुधार सकेंगे। बोर्ड जल्द ही कंपार्टमेंट परीक्षा का शेड्यूल जारी करेगा, जिसके बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। Source link

झारखंड

गिरिडीह के जमुआ में चावल व्यवसायी से लूट:नकाबपोश बदमाशों ने 50 हजार...

गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र में एक चावल व्यवसायी से लूट की घटना सामने आई है। मंगलवार देर शाम नकाबपोश बदमाशों ने व्यवसायी बंशी साव से मारपीट कर 50 हजार रुपए, नकद और उनकी पत्नी से सोने की चेन छीन ली। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, जमुआ निवासी चावल व्यवसायी बंशी साव मंगलवार देर शाम अपनी दुकान बंद कर अंदर मौजूद थे। इसी दौरान कुछ लोग ग्राहक बनकर दुकान के बाहर पहुंचे और चावल खरीदने की बात कहकर शटर खुलवाने लगे। बदमाशों ने अंदर घुसे शटर बंद कर दिया व्यवसायी ने जैसे ही शटर खोला, पहले से घात लगाए दो नकाबपोश अपराधी तेजी से दुकान के अंदर घुस गए। उन्होंने अंदर से शटर बंद कर दिया और व्यवसायी बंशी साव के साथ मारपीट शुरू कर दी। अपराधियों ने उनसे दुकान में रखे रुपये निकालने का दबाव बनाया। बदमाशों ने दुकान से करीब 50 हजार रुपए नगद लूट लिए। इस दौरान घर में मौजूद उनकी पत्नी ने विरोध करने की कोशिश की, तो अपराधियों ने उनके गले से सोने की चेन भी छीन ली। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी दुकान के पीछे के दरवाजे से फरार हो गए। अपराधियों ने जाते-जाते धमकी भी दी घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। पीड़ित व्यवसायी बंशी साव ने बताया कि अपराधियों ने पूरी वारदात को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया। उन्होंने यह भी बताया कि अपराधी काफी आक्रामक थे और जाते-जाते धमकी भी देकर गए। सूचना मिलते ही जमुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। घटना के बाद व्यवसायियों में भारी आक्रोश और भय का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इस संबंध में खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि घटना हुई है सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है तथा जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। Source link

ताज़ा खबर

NEET पेपर लीक नहीं ‘कराया गया’, फूटा खान सर का गुस्सा, बोले-...

होमवीडियोदेश NEET पेपर लीक नहीं ‘कराया गया’, फूटा खान सर का गुस्‍सा, बोले- छात्रों के भविष्य से कर रहे खिलवाड़ X NEET पेपर लीक नहीं ‘कराया गया’, फूटा खान सर का गुस्‍सा, बोले- छात्रों के भविष्य से कर रहे खिलवाड़   देशभर में नीट परीक्षा को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है. पेपर लीक मामले पर शिक्षा विशेषज्ञों और छात्रों के बीच भारी नाराजगी देखने को मिल रही है. इस मामले में खान सर ने साफ कहा कि इसे सिर्फ ‘पेपर लीक’ कहना गलत होगा, क्योंकि यह ‘कराया गया अपराध’ है. उन्होंने आरोप लगाया कि हर साल किसी न किसी परीक्षा में गड़बड़ी सामने आती है, लेकिन जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती. खान सर ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में एक-एक नंबर छात्रों का भविष्य तय करता है. ऐसे में परीक्षा दोबारा कराने की बात उन लाखों छात्रों के मानसिक दबाव को नजरअंदाज करना है, जिन्होंने वर्षों मेहनत की होती है. उनका कहना था कि एक नंबर कम होने से किसी का आईआईटी या एम्स का सपना टूट सकता है. विवाद के बीच अब परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और भरोसे पर बड़ी बहस छिड़ गई है. Source link

Scroll to Top