भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

ताज़ा खबर

BRICS Summit 2026 LIVE: ब्रिक्‍स का हिस्‍सा बनने के लिए दिल्ली रवाना...

भारत इस साल 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन-2026 की मेजबानी कर रहा है. दो दिनों तक चलने वाला यह अहम सम्मेलन 14 और 15 मई को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हो रहा है. इस सम्मेलन में ब्रिक्स समूह से जुड़े कई देशों के विदेश मंत्री और प्रतिनिधिमंडल शामिल होंगे. ईरान के उप विदेश मंत्री Kazem Gharibabadi ने इस मंच से अमेरिका की एकतरफा पाबंदियों पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि दुनिया अब दबाव की राजनीति नहीं, बराबरी और सम्मान चाहती है. ग़रीबाबादी ने कहा कि ईरान ऊर्जा, ट्रांजिट और रणनीतिक ताकत के जरिए BRICS को नई दिशा दे सकता है। नई दिल्ली में जारी बैठकों को उन्होंने “असली बहुपक्षवाद” मजबूत करने की कोशिश बताया. ब्रिक्स समिट से इतर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को दिल्ली में चिली के विदेश मंत्री फ्रैंसिस्को पेरेज मैकेन्ना के साथ द्विपक्षीय बैठक की. दोनों नेताओं के बीच भारत-चिली संबंधों को और मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. इस बैठक के बाद एस जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि चिली के विदेश मंत्री से मुलाकात बेहद सकारात्मक रही. दोनों देशों ने बाजारों और सप्लाई सोर्सिंग में विविधता लाने, प्राथमिक उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने और सर्विस इकोनॉमी को आसान बनाने पर चर्चा की. विदेश मंत्रालय के मुताबिक, 14 मई को सुबह 10 बजे विदेश मंत्रियों का भारत मंडपम पहुंचना शुरू होगा. इसके बाद सुबह 10:30 बजे पहले सत्र की शुरुआत होगी, जिसमें सदस्य देशों के बीच वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है. दोपहर 1 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ‘सेवा तीर्थ’ में सभी विदेश मंत्रियों की संयुक्त मुलाकात निर्धारित की गई है. इसके बाद 3 बजकर 10 मिनट पर दूसरे सेशन की शुरुआत होगी. फिर शाम 7 बजे विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की तरफ से भारत मंडपम में ही डिनर का आयोजन किया जाएगा. समिट के अगले दिन 15 मई को सुबह 10 बजे तीसरे सेशन की शुरुआत होगी. इस बैठक में ब्राजील, रूस, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथोपिया, और इंडोनेशिया के विदेश मंत्री शामिल होने वाले हैं. सूत्रों के अनुसार, संयुक्त अरब अमिरात की ओर से उप-विदेश मंत्री स्तर का प्रतिनिधित्व होने की उम्मीद है. ईरान की ओर से भी उप-विदेश मंत्री स्तर का प्रतिनिधिमंडल भेजे जाने की संभावना जताई जा रही है, जबकि चीन के शेरपा प्रतिनिधिमंडल के शामिल होने की उम्मीद है. BRICS Summit 2026 LIVE: ब्रिक्‍स का हिस्‍सा बनने के लिए दिल्ली रवाना हुए अराघची, प्लेन पर लिखा मीनाब 168 का दर्द BRICS Summit 2026 LIVE: ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ब्रिक्स (BRICS) विदेश मंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं. उनकी यह यात्रा कूटनीतिक रूप से जितनी अहम है, उससे कहीं ज्यादा चर्चा उनके विमान पर लिखे एक संदेश की हो रही है. अराघची के विमान पर ‘मीनाब 168’ का विशेष रूप से ज़िक्र किया गया है, जो सीधे तौर पर इजरायल और अमेरिका को एक कड़ा संदेश माना जा रहा है. दरअसल, ईरान के मीनाब शहर में हुए एक हमले में 168 छात्राओं की जान चली गई थी, जिसका आरोप ईरान अमेरिका और इजरायल पर लगाता रहा है. अंतरराष्ट्रीय मंच पर जाने से पहले विमान पर इस संख्या को अंकित करना ईरान के उस दर्द और विरोध को दर्शाता है, जिसे वह दुनिया के सामने रखना चाहता है. दिल्ली में होने वाली इस बैठक के दौरान वैश्विक सुरक्षा और क्षेत्रीय तनाव पर गहन चर्चा की उम्मीद है. BRICS Summit 2026 LIVE: ब्रिक्‍स देशों के विदेश मंत्रियों को पीएम मोदी करेंगे संबोधित, उठाएंगे ग्‍लोबल साउथ की आवाज BRICS Summit 2026 LIVE: भारत मंडपम में BRICS विदेश मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक में वैश्विक सुरक्षा, ऊर्जा, व्यापार, सप्लाई चेन और पश्चिम एशिया की स्थिति जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी. ईरान युद्ध के असर और मौजूदा हालात भी एजेंडे में शामिल रहेंगे. सभी विदेश मंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संयुक्त मुलाकात करेंगे. विदेश मंत्री एस जयशंकर रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे. भारत इस मंच के जरिए ग्लोबल साउथ की आवाज़ और बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर देगा. BRICS Summit 2026 LIVE: ब्रिक्‍स समिट में हिस्‍सा लेने के लिए रूस के विदेश मंत्री भारत पहुंचे, एयरापोर्ट पर भव्‍य स्‍वागत BRICS Summit 2026 LIVE: ब्रिक्‍स समिट में हिस्‍सा लेने के लिए रूस के विदेश मंत्री भारत पहुंच चुके हैं BRICS Summit 2026 LIVE: ब्रिक्‍स के मंच से ईरान का अमेरिका पर निशाना, कहा- दबाव की राजनीति अब नहीं चलेगी BRICS Summit 2026 LIVE: ईरान के उप विदेश मंत्री काज़ेम गरीबाबादी ने BRICS मंच से अमेरिका की एकतरफा पाबंदियों और दबाव की राजनीति का खुलकर विरोध किया. उन्होंने कहा कि BRICS ऐसा मंच बनना चाहिए जो बराबरी, आपसी सम्मान और देशों के अधिकारों की रक्षा करे. ग़रीबाबादी ने कहा कि ईरान अपनी ऊर्जा, ट्रांजिट नेटवर्क और भू-राजनीतिक क्षमता के जरिए BRICS एजेंडे में अहम योगदान दे सकता है. उन्होंने बताया कि नई दिल्ली में चल रही BRICS बैठकों में ईरान सक्रिय भूमिका निभा रहा है. उनके मुताबिक यह कदम असली बहुपक्षवाद यानी मल्‍टीलैट्रलिज्‍म मजबूत करने की रणनीतिक कोशिश है. उन्होंने कहा कि BRICS विदेश मंत्रियों की बैठक ग्लोबल साउथ के सहयोग, स्वतंत्र व्यापार, वित्तीय साझेदारी और वैश्विक आर्थिक व्यवस्था में सुधार का बड़ा अवसर साबित हो सकती है. BRICS Summit 2026 LIVE: भारत-चिली के बीच बढ़ेगी आर्थिक साझेदारी, जयशंकर ने सप्लाई चेन सहयोग पर की अहम बातचीत BRICS Summit 2026 LIVE: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चिली के विदेश मंत्री फ्रांसिस्‍को पर्ज के साथ द्विपक्षीय बैठक की. बातचीत में बाजारों और सप्लाई सोर्स को विविध बनाने के लिए सहयोग मजबूत करने पर जोर दिया गया. दोनों देशों ने प्राथमिकता वाले उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने पर सहमति जताई. सेवा क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को अधिक सुगम और प्रभावी बनाने को लेकर भी चर्चा हुई. बैठक में बहुपक्षीय और प्लुरिलेटरल मंचों पर मिलकर काम करने, व्यापारिक साझेदारी बढ़ाने और वैश्विक आर्थिक चुनौतियों से निपटने के लिए समन्वय मजबूत करने पर सहमति बनी. BRICS Summit 2026 LIVE: दिल्ली में ईरान की बड़ी कूटनीतिक दस्तक, उप विदेश मंत्री ने भारत संग की अहम बातचीत BRICS Summit 2026 LIVE: ईरान के उप विदेश मंत्री नई दिल्ली दौरे पर पहुंचे हैं. विदेश मंत्रालय के सचिव

झारखंड

लकड़ी ना लाने पर बच्चों को धमकी, सिमडेगा में टीचर ने अभिभावक...

Last Updated:May 13, 2026, 21:22 IST शिक्षक महोदय को इतनी हिम्मत कहां से आई कि उन्होंने खुले रूप में छात्रा के अभिभावक को ही धमकी दे डाली कि उनका कोई कुछ नहीं कर सकता. खैर यह जांच का विषय है कि मास्टर साहब के इस हिम्मत के तह में किसका सपोर्ट है. मामला अब लिखित रूप से जिला शिक्षा अधीक्षक के पास पहुंच गया है. बड़ा सवाल यह है कि वह स्कूल में मिड डे मील का खाना पकाने के लिए…. सिमडेगा: समय बदलने के साथ लोगों की सोच और व्यवस्था में भी बड़ा बदलाव हुआ है. शास्त्रों में गुरु का स्थान भगवान से बढ़कर बताया गया है लेकिन, अब आधुनिक होते दौर में शिक्षा पहले की तरह नहीं रह गई. अब गुरू और शिष्य जैसी व्यवस्था नहीं है. अब अधिकतर चीजें पैसा, क्वालिटी और फेसिलिटी (सुविधा) के हिसाब से काम करती हैं. ऐसा समय है कि स्कूलों पर मनमानी फीस वसूलने के आरोप लग रहे हैं और स्कूल पढ़ाई से ज्यादा स्कूल ड्रेस और कॉपी-किबात बेचने में लगे हैं. इस बीच झारखंड के सिमडेगा के कुरडेग प्रखंड के राजकीय कृत मध्य विद्यालय दरीडीह से एक गजब मामला सामने आया है. यहां एक शिक्षक पर स्कूल के बच्चों और अभिभावक ने गंभीर आरोप लगाए हैं. यहां एक मास्टर साहब पर बच्चों से खाना पकाने के लिए लकड़ी मंगाने का आरोप है. लकड़ी नहीं देने पर वह बच्चों को स्कूल से निकालने की धमकी देते हैं. मामला सिमडेगा जिले के कुरडेग प्रखंड के राज्यकीय कृत मध्य विद्यालय दरीडीह से सामने आया है. यहां पढ़ने वाली मासूम छात्र और उसके अभिभावक ने स्कूल के शिक्षक जनार्दन प्रसाद गुप्ता पर आरोप लगाए हैं कि टीचर बच्चों को हर दिन लकड़ी लेकर स्कूल आने का निर्देश देते हैं. बच्चे लकड़ी लेकर स्कूल नहीं आते हैं तो मास्टर साहब बच्चों को स्कूल से निकालने की धमकी देते हैं. इतना हीं नहीं छात्र के अभिभावक ने बताया कि मामले को लेकर जब वे जिला शिक्षा अधीक्षक के यहां आ रहे थे तो उक्त शिक्षक ने उन्हें फोन पर धमकी भी दी कि जहां जाना है जाओ, कोई मेरा कुछ नहीं कर सकता है. अब शिक्षक महोदय को इतनी हिम्मत कहां से आई कि उन्होंने खुले रूप में छात्रा के अभिभावक को ही धमकी दे डाली कि उनका कोई कुछ नहीं कर सकता. खैर यह जांच का विषय है कि मास्टर साहब के इस हिम्मत के तह में किसका सपोर्ट है. मामला अब लिखित रूप से जिला शिक्षा अधीक्षक के पास पहुंच गया है. बड़ा सवाल यह है कि वह स्कूल में मिड डे मील का खाना पकाने के लिए बच्चों से लकड़ी मंगाते थे. इससे सवाल उठता है कि क्या स्कूल में गैस या आग का कोई सरकारी इंतजाम नहीं है क्या. अगर नहीं है तो क्या बच्चों की लाई लकड़ी के भरोसे मिड डे मील पकेगा. जिला शिक्षा अधीक्षक ने कहा कि उनके पास मामला आया है. जिन शिक्षक द्वारा मध्यान भोजन पकाने के लिए लकड़ी की मांग की शिकायत मिली है उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच करने के बाद दोषी पाए जाने पर उक्त शिक्षक के ऊपर निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी. शिक्षा विभाग के आला अधिकारी जिला शिक्षा अधीक्षक ने तो कार्रवाई की बात कही है लेकिन, क्या, कब और कैसी करवाई होगी यह तो आने वाला वक्त बताएगा. किसी शिक्षक का ऐसा रवैया बच्चों की मानसिक प्रताड़ना के साथ ही उनकी शिक्षा के लिए बड़ा खतरा है. About the Author Rajneesh Singh जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Simdega,Simdega,Jharkhand Source link

झारखंड

झारखंड केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन ने 20 मई को भारत बंद का...

रांची| झारखंड केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन ने 20 मई को प्रस्तावित एकदिवसीय भारत बंद को लेकर 13 मई को रांची में आपात बैठक बुलाई है। बैठक में दवा व्यवसायियों की प्रमुख समस्याओं और बंद के मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके बाद दोपहर एक बजे स्थानीय होटल कैपिटल हिल में प्रेसवार्ता आयोजित की जाएगी। एसोसिएशन की ओर से जारी आमंत्रण पत्र में बताया गया है कि उनकी मुख्य मांगों में ई-फार्मेसी संचालन से जुड़ी अधिसूचना को वापस लेना, बड़ी कॉर्पोरेट कंपनियों द्वारा कथित शिकारी मूल्य निर्धारण पर रोक लगाना व अन्य मांग शामिल है। झारखंड केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश कुमार श्रीवास्तव और महासचिव सुभाषचंद्र मंडल ने मीडिया प्रतिनिधियों से प्रेसवार्ता में शामिल होने की अपील की है। Source link

शिक्षा

Airforce Common Admission Test 2026 Notification Out

Hindi News Career Airforce Common Admission Test 2026 Notification Out | Govt Jobs 32 मिनट पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 2026 का नोटिफिकेशन जारी होने की। इस भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत 20 मई से होगी। यूपी में गन्ना पर्यवेक्षक की 1182 वैकेंसी। साथ में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में 205 ओपनिंग्स की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए… 1. AFCAT 2026 का नोटिफिकेशन जारी; 20 मई से शुरू आवेदन भारतीय वायुसेना ने एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 20 मई से होगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल ब्रांच : 60% अंकों के साथ एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रॉनिक्स) की डिग्री। फ्लाइंग ब्रांच : 50% अंकों के साथ 12वीं पास (मैथमेटिक्स और फिजिक्स) या 60% अंकों के साथ तीन वर्षीय ग्रेजुएशन की डिग्री या 60% अंकों के साथ बीई, बीटेक की डिग्री एज लिमिट : आयु की गणना 01 जुलाई, 2027 के आधार पर की जाएगी। ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल, नॉन-टेक्निकल ब्रांच : न्यूनतम : 20 साल अधिकतम : 26 साल फीस : जो उम्मीदवार एनसीसी स्पेशल एंट्री और गेट परीक्षा के जरिये आवेदन कर रहे हैं, उनसे फीस नहीं ली जाएगी। अन्य : 550 रुपए सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम एसएसबी इंटरव्यू डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन मेडिकल एग्जाम सैलरी : रैंक पे स्केल फ्लाइंग ऑफिसर 56,100 – 1,77,500 रुपए प्रतिमाह फ्लाइट लेफ्टिनेंट 6,13,00-1,93,900 रुपए प्रतिमाह विंग कमांडर 1,21,200 – 2,12400 रुपए प्रतिमाह ग्रुप कैप्टन 1,30,600-2, 15,900 रुपए प्रतिमाह एयर कमोडोर 1,39,600-2,17,600 रुपए प्रतिमाह एयर वाइस मार्शल . 1,44,200-2,18,200 रुपए प्रतिमाह एयर मार्शल HAG स्केल 1, 82, 200-2,24,100 रुपए प्रतिमाह HAG + स्केल 2,05,400 – 2,24,400 रुपए प्रतिमाह VACS/एयरफोर्स कैडर/ एयर मार्शल (NFSG) 2,25,000 रुपए प्रतिमाह CAS 2,50,000 रुपए प्रतिमाह स्क्वाड्रन लीडर 6,94,00 – 2,07,200 रुपए प्रतिमाह एग्जाम पैटर्न : एग्जाम का नाम निगेटिव मार्किंग सब्जेक्ट मार्क्स टाइम लिमिट AFCAT 2 Exam 2026 1 अंक काटा जाएगा। जनरल अवेयरनेस वर्बल एबिलिटी इन इंग्लिश न्यूमेरिकल एबिलिटी रीजनिंग एवं मिलिट्री एप्टीट्यूड टेस्ट अधिकतम अंक : 300 ड्यूरेशन : 2 घंटे सिलेबस : इंग्लिश : comprehension cloze test synonyms and antonyms idioms and phrases Error spotting जनरल नॉलेज : इंडियन हिस्ट्री पॉलिटी इकोनॉमिक्स जियोग्राफी फिजिक्स केमेस्ट्री बायोलॉजी करेंट अफेयर्स रीजनिंग : सीरिज वेन डायग्राम सिलॉजिस्म ब्लड रिलेशन नॉन वर्बल क्वेश्चन वर्बल रीजनिंग मिलिट्री एप्टीट्यूड क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड : नंबर सिस्टम एचसीएफ एलसीएम टाइम डिस्टेंस एंड स्पीड टाइम एंड वर्क रेशो एंड प्रपॉर्शन पर्सेंटेज एवरेज सिंपल इनटरेस्ट एंड कंपाउंड इनटरेस्ट पाइप्स एंड सिस्टर्न ऐसे करें आवेदन : AFCAT की वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाएं। होम पेज पर दिख रहे IAF AFCAT 2 2024 लिंक पर क्लिक करें। फॉर्म में मांगी गई जानकारियां भरें। सभी डॉक्यूमेंट्स स्कैन करके अपलोड करें। फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें। फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 2. यूपी में गन्ना पर्यवेक्षक के 1182 पदों पर भर्ती, फीस 25 रुपए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), लखनऊ ने गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती 2026 का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में करेक्शन 4 अगस्त 2026 तक किए जा सकेंगे। वैकेंसी डिटेल्स : कैटेगरी पदों की संख्या जनरल सिलेक्शन 1000 स्पेशल सिलेक्शन 182 कुल पदों की संख्या 1182 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : यूपी पीईटी 2025 परीक्षा पास होना चाहिए। एग्रीकल्चर साइंस में ग्रेजुएशन की डिग्री। DOEACC/NIELIT द्वारा जारी सीसीसी प्रमाणपत्र जरूरी है। एज लिमिट : न्यूनतम : 21 साल अधिकतम : 40 साल आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। सिलेक्शन प्रोसेस : पीईटी 2025 स्कोर बेस्ड शॉर्टलिस्टिंग मेन्स रिटन एग्जाम फाइनल मेरिट लिस्ट सैलरी : 25,500 – 81,100 रुपए प्रतिमाह अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा। एग्जाम पैटर्न : पार्ट सब्जेक्ट टोटल क्वेश्चन मार्क्स ड्यूरेशन पार्ट – ए क्रॉप साइंस 25 25 टोटल 2 घंटे बायोटेक्नोलॉजी, प्लांट ब्रीडिंग एंड क्रॉप फिजियोलॉजी 10 10 सॉइल एंड वाटर मैनेजमेंट 15 15 एनिमल हसबैंडरी एंड डेयरी साइंस 5 5 एग्रीकल्चर एक्सटेंशन 5 5 एग्रीकल्चरल इकोनॉमिक्स एंड प्लानिंग 5 5 पार्ट – बी जनरल इंफॉर्मेशन रिलेटेड टू उत्तरप्रदेश 20 20 पार्ट – सी कॉन्सेप्ट ऑफ कंप्यूटर एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी 15 15 टोटल 100 100 ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं। होम पेज पर दिए गए वन टाइम रजिस्ट्रेशन टैब पर क्लिक करें। पीईटी – 2025 रजिस्ट्रेशन नंबर और ओटीपी का इस्तेमाल करके रजिस्ट्रेशन करें। मांगे गए डाक्यूमेंट्स अपलोड करें। फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें। ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑनलाइन आवेदन लिंक 3. हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स में 205 भर्ती, 28 मई से शुरू इंटरव्यू हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) की ओर से ट्रेड अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकली है। यह भर्ती बालानगर, हैदराबाद स्थित एवियोनिक्स डिवीजन में की जाएगी। इसमें चयन वॉक-इन इंटरव्यू के जरिए होगा। वॉक-इन इंटरव्यू 28 मई 2026 (गुरुवार) से शुरू होगा। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट hal-india.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की योग्यता सूची 26 जून 2026 को HAL की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को 17 जुलाई 2026 को रिपोर्ट करने या ज्वाइन करने के लिए बुलाया जाएगा। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या फिटर 60 इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक 60 इलेक्ट्रीशियन 10 मशीनिस्ट 6 टर्नर 6 वेल्डर 3 रेफ्रिजरेशन एंड एसी 2 COPA 40 प्लंबर 2 पेंटर 6 डीजल मैकेनिक 1 मोटर व्हीकल मैकेनिक 1 ड्राफ्ट्समैन (सिविल, मैकेनिक) 4 इलेक्ट्रो प्लेटर 4 इंटरव्यू शेड्यूल : तारीख ट्रेड का नाम रिपोर्टिंग समय 28 मई 2026 इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, डीजल मैकेनिक सुबह 9:00 बजे 28 मई 2026 फिटर, प्लंबर, पेंटर दोपहर 1:00 बजे 29 मई 2026 सीओपीए (COPA), मोटर वाहन मैकेनिक सुबह 9:00 बजे 29 मई 2026 इलेक्ट्रीशियन, ड्राफ्ट्समैन – मैकेनिकल दोपहर 1:00 बजे 29 मई 2026 मशीनिस्ट, रेफ्रिजरेशन, एसी, टर्नर सुबह 9:00 बजे 1 जून 2026 ड्राफ्ट्समैन – सिविल, वेल्डर, इलेक्ट्रोप्लेटर दोपहर 1:00 बजे एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : NCVT द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई की डिग्री। एज लिमिट : जारी नहीं सिलेक्शन प्रोसेस : मेरिट बेसिस पर स्टाइपेंड : अप्रेंटिसशिप नियमों के अनुसार

झारखंड

कोडरमा में चालान विवाद पर सड़क जाम:पत्थर व्यवसायी और थाना प्रभारी के...

कोडरमा जिले के नवलशाही थाना के पास चालान को लेकर एक पत्थर व्यवसायी और थाना प्रभारी के बीच बहस हो गई। इसके बाद आक्रोशित व्यवसायी ने अपने हाइवा को कोडरमा-जमुआ मुख्य मार्ग के बीच खड़ा कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर घंटों जाम लग गया। पत्थर व्यवसायी शंकर यादव ने बताया कि वे गिरिडीह क्षेत्र से बोल्डर लोड कर डोमचांच स्थित एक क्रेशर पर जा रहे थे। नवलशाही थाना पहुंचते ही थाना प्रभारी सुमन कुमार ने उनके वाहन को रोक दिया। शंकर यादव के अनुसार, थाना प्रभारी ने चालान और वाहन के अन्य कागजात मांगे, जो उन्होंने दिखा दिए। इसके बावजूद, उन्हें कोडरमा जिले से बाहर गिरिडीह की ओर जाने को कहा गया। इसी से नाराज होकर उन्होंने अपना वाहन सड़क के बीच में खड़ा कर दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया। दूसरी ओर, नवलशाही थाना प्रभारी सुमन कुमार ने आरोपों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा हाइवा को नहीं रोका गया था और यह पत्थर व्यवसायियों द्वारा लगाया गया एक सुनियोजित झूठा आरोप है। मामले की जानकारी मिलने पर धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव नवलशाही पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने वसूली का अड्डा बना लिया है और उच्च अधिकारियों को इस मामले से अवगत कराने की बात कही। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यह जारी रहा तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि उन्होंने थाना प्रभारी से बात की है और निर्देश दिए हैं कि कागजात सही होने पर किसी भी वाहन को न रोका जाए। देर शाम को सड़क जाम हटा लिया गया। Source link

ताज़ा खबर

LPG Gas Cylinder Booking पर आ गई गुड न्‍यूज, यूएई जा रहे...

होमताजा खबरदेश LPG गैस स‍िलेंडर पर आ गई गुड न्‍यूज, यूएई जा रहे पीएम मोदी लाएंगे खुशखबरी Last Updated:May 13, 2026, 20:19 IST प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को यूएई जा रहे हैं. सरकारी सूत्रों का कहना है क‍ि इस दौरे में दो बड़े समझौते हो सकते हैं. पहला एलपीजी गैस को लेकर होगा, जिससे भारत में गैस स‍िलेंडर की सप्‍लाई दुरुस्‍त हो जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूएई के दौरे पर जा रहे हैं, जहां एलपीजी पर समझौते होंगे. LPG Gas Cylinder की बुकिंग कराकर अगर आप भी परेशान हैं, कई द‍िन हो गए गैस नहीं म‍िल रही है, तो यह खबर आपको राहत देने वाली है. देश में रसोई गैस यानी एलपीजी की कमी को खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद कमान संभाल ली है. सरकारी सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी शुक्रवार को यूएई के दौरे पर जा रहे हैं, जहां उनका पूरा फोकस एनर्जी सिक्योरिटी पर होगा. पीएम मोदी की इस यात्रा का सबसे बड़ा एजेंडा यह सुनिश्चित करना है कि दुनिया में कहीं भी युद्ध छिड़े या तनाव हो, भारत में गैस और तेल की कमी नहीं होनी चाहिए. यूएई भारत का पुराना और भरोसेमंद दोस्त है, इसलिए पीएम वहां के बड़े नेताओं से सीधी बात करेंगे. मकसद साफ है- भारत को आने वाले कई सालों तक बिना किसी रुकावट के गैस और तेल मिलता रहे. सूत्रों का कहना है कि पीएम चाहते हैं कि ऊर्जा के मामले में भारत किसी भी बाहरी झटके से सुरक्षित रहे, ताकि देश की तरक्की की रफ्तार धीमी न पड़े. गैस और तेल भंडारण पर होंगे दो बड़े समझौते सूत्रों का कहना है क‍ि पीएम मोदी की इस यात्रा के दौरान दो बहुत जरूरी समझौतों पर मुहर लग सकती है. पहला समझौता सीधे एलपीजी की सप्लाई को लेकर होगा, जिससे भारत में गैस की कमी का डर खत्म हो जाएगा. दूसरा समझौता पेट्रोलियम भंडार यानी तेल को जमा करके रखने की क्षमता बढ़ाने पर है. सरकार चाहती है कि भारत के पास इतना तेल और गैस जमा रहे कि अगर कल को कोई बड़ा संकट आ जाए, तो भी महीनों तक देश का काम चलता रहे. इसमें यूएई की कंपनियां भारत की मदद करेंगी और निवेश भी करेंगी. गैस संकट से भारत को बचाने की तैयारी पूरी दुनिया में इस समय गैस को लेकर हाहाकार मचा है. रूस और यूक्रेन की लड़ाई हो या मिडिल ईस्ट का तनाव, इसका असर सीधे गैस की कीमतों पर पड़ता है. पीएम मोदी की यह यूएई यात्रा इसी का काट है. सरकार एक ऐसी व्यवस्था बनाना चाहती है जिसमें हमें बाहरी देशों की उठापटक का ज्यादा नुकसान न झेलना पड़े. यूएई के साथ हाथ मिलाने का मतलब है कि भारत को प्राथमिकता के आधार पर और शायद बेहतर कीमतों पर गैस मिल सकेगी. यह भारत की एक बड़ी कूटनीतिक जीत मानी जा रही है. About the Author Gyanendra Mishra Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Delhi,Delhi,Delhi Source link

झारखंड

आंधी-बारिश, 60KM से हवाएं! झारखंड में गरज-चमक के साथ बादल मचाएंगे गदर,...

Last Updated:May 13, 2026, 05:41 IST Jharkhand Aaj Ka Mausam: झारखंड में आज गरज के साथ आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. रांची, जमशेदपुर, धनबाद समेत कई जिलों में 40-60 किमी की स्पीड से तेज हवाएं चल सकती हैं. इसके साथ ही वज्रपात का खतरा बना हुआ है. ऐसे में IMD ने लोगों को सतर्क रहने को कहा है. ख़बरें फटाफट झारखंड में मौसम का अलर्ट ( एआई फोटो ) रांची: झारखंड में मौसम के उलटफेर का दौर जारी है. आज झारखंड में मौसम का मिजाज बदला-बदला सा रहने वाला है. सुबह से ही आसमान में आंशिक बादल छाए हुए हैं और दोपहर-शाम के समय कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. IMD के अनुसारव आज पूरे राज्य में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी है. खासतौर पर दक्षिणी और मध्य जिलों के लिए अलर्ट जारी है. आज झारखंड के अधिकांश जिलों में छिटपुट बारिश होने की उम्मीद है. रांची, जमशेदपुर, धनबाद, देवघर, बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़ और पलामू जैसे जिलों में दोपहर बाद गरज के साथ बारिश और 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाएं चल सकती हैं. इसके साथ ही वज्रपात का भी खतरा बना हुआ है. ऐसे में मौसम विभाग ने किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. इस दौरान खेतों में काम करते समय और खुले में न निकलने को कहा गया है. वहीं, कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश रात तक जारी रह सकती है. झारखंड में आईएमडी का अलर्ट जानें कहां छाए रहेंगे बादल झारखंड के उत्तरी और मध्य जिलों में आज दिनभर बादल छाए रहने का अनुमान है. रांची, खूंटी, लोहरदगा और गुमला में सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी. इससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है. वहीं, शाम के समय हल्की बारिश भी हो सकती है. जानें झारखंड के सबसे गर्म और ठंडे इलाके आज झारखंड में अधिकतम तापमान 34-38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. जहां धनबाद, देवघर और पलामू जैसे पूर्वी-उत्तरी इलाकों में सबसे अधिक गर्मी पड़ सकती है. जहां पारा 36-38 डिग्री तक पहुंच सकता है. वहीं, रांची में अधिकतम 33-35 डिग्री के आसपास रहने वाला है. अगर हम न्यूनतम तापमान की बात करें तो रात में 20-24 डिग्री तक तापमान रह सकता है. रांची और आसपास के ऊंचाई वाले जिलों में सबसे कम तापमान 19-21 डिग्री दर्ज किया जा सकता है, जबकि मैदानी इलाकों में 23-24 डिग्री रह सकता है. जानें 12 मई को कहां-कहां हुई बारिश झारखंड में बीते दिन मंगलवार को कई जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई. रामगढ़ में सबसे अधिक 44.6 mm बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा कई अन्य जिलों जैसे हजारीबाग, बोकारो, रांची आसपास भी छिटपुट बारिश दर्ज की गई. वहीं, सबसे अधिक तापमान दालटनगंज में 39.0°C रहा, जो राज्य का उच्चतम था. यहां गर्मी दक्षिणी-पश्चिमी जिलों में ज्यादा महसूस की गई. साथ ही सबसे ठंडा मौसम ऊंचे इलाकों जैसे रांची और आसपास के क्षेत्रों में रहा, जहां न्यूनतम तापमान 20-22°C के आसपास दर्ज किया गया. About the Author Brijendra Pratap Singh बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ranchi,Jharkhand Source link

झारखंड

डालसा ने कानूनी अधिकार, पेंशन और योजनाओं से लोगों को कराया अवगत

जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) रांची की ओर से मंगलवार को ओरमांझी बाजार टांड़ में 90 दिवसीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम के तहत जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम न्यायमूर्ति सह कार्यपालक अध्यक्ष झालसा सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश एवं न्यायायुक्त रांची अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। मौके पर डालसा सचिव राकेश रौशन भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एलएडीसी सहायक वीरेन्द्र प्रताप ने झालसा की आत्मनिर्भरता योजना की जानकारी देते हुए कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण को केवल आय तक सीमित नहीं रखा गया है, बल्कि इसमें स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य, आवास, पोषण और सामाजिक सुरक्षा को भी शामिल किया गया है। Source link

शिक्षा

RPSC Assistant Professor Recruitment Hike

सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) भर्ती- 2025 अंतर्गत पूर्व में विज्ञापित पदों की संख्या में बढोतरी कर दी गई है। राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से विभाग द्वारा वृद्धि किए जाने के बाद संशोधन किया है। . पूर्व में 30 विभिन्न विषयों में सहायक आचार्य के कुल 574 पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। अब ये भर्ती 922 पदों पर होगी। इन पदों का संशोधित वर्गवार वर्गीकरण शुद्धि पत्र जारी कर दिया गया है। पदों की डिटेल जानकारी के लिए करें यहां क्लिक ………. पढें ये खबर भी… एसआई भर्ती-2021, आरोपी कैंडिडेट्स नहीं कर सकेंगे एप्लीकेशन अपडेट:RPSC करेगी हर प्रकरण पर निर्णय; परीक्षा से पहले अलग से दी जाएगी सूचना राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से 20 सिंतबर 2026 को आयोजित होने वाली एसआई भर्ती परीक्षा -2021 में पेपर लीक, डमी कैंडिडेट और अनुचित साधनों का प्रयोग करते पकड़ गए कैंडिडेट्स को एप्लीकेशन अपडेट करने का अवसर नहीं दिया जाएगा। पूरी खबर पढें Source link

झारखंड

चतरा के संघरी घाटी में दो ट्रकों की भीषण टक्कर:ब्रेक फेल होने...

चतरा जिले के चतरा-हजारीबाग मार्ग स्थित संघरी घाटी में दो ट्रकों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में चालक बैजू कुमार और खलासी सचिन कुमार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद घाटी क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, दोनों ट्रक पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से लोहा लादकर बिहार के बक्सर और उत्तर प्रदेश के बलिया की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घाटी से नीचे उतरते समय पीछे चल रहे ट्रक का अचानक ब्रेक फेल हो गया, जिससे वह अनियंत्रित हो गया और सामने चल रहे ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। केबिन में फंसे ड्राइवर और खलासी हादसा इतना भयावह था कि आगे चल रहा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया, जबकि पीछे वाले ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद केबिन में फंसे चालक और खलासी को संभलने का कोई मौका नहीं मिला। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी अवधेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने क्रेन और स्थानीय लोगों की मदद से घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद केबिन में फंसे शवों को बाहर निकाला। मृतकों की पहचान बिहार के बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र अंतर्गत कुशलपुर गांव निवासी चालक बैजू कुमार और पौनी गांव निवासी खलासी सचिन कुमार के रूप में हुई है। बॉडी पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया सदर थाना प्रभारी अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। जहां चालक और खलासी मृत पाए गए। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू कर दिया गया है। मृतक चालक के भाई विमलेश यादव ने बताया कि वे दुर्गापुर से आयरन लोड कर बलिया जा रहे थे। इधर, संघरी घाटी में लगातार हो रहे सड़क हादसों ने प्रशासन के सड़क सुरक्षा दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस हादसे के बाद बक्सर में मृतकों के घरों में मातम पसरा हुआ है। Source link

Scroll to Top