भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

झारखंड

असिस्टेंट टाउन प्लानर को नक्शा पास करने का अधिकार नहीं देने पर...

झारखंड हाईकोर्ट में मंगलवार को लातेहार जिला में वाहन जब्ती और नीलामी से संबंधित याचिका पर सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस एमएस सोनक एवं जस्टिस राजेश शंकर की अदालत ने राज्य में खनन कानूनों के तहत प्रशासनिक शक्तियों के दुरुपयोग पर नाराजगी जताई। अदालत ने लातेहार के तत्कालीन उपायुक्त को कोर्ट में हाजिर होने का निर्देश दिया। साथ ही जिले के वर्तमान उपायुक्त और जिला खनन पदाधिकारी को भी न्यायालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। मामले में अगली सुनवाई 13 मई को होगी। मालूम हो कि इस प्रार्थी अशोक सिंह ने याचिका दाखिल की है। प्रार्थी की ओर से अदालत को बताया गया कि हाईकोर्ट के पूर्व के आदेशों के बाद भी जिला प्रशासन लगातार ऐसी कार्रवाई का बचाव कर रहा है, जो प्रथम दृष्टया अधिकार क्षेत्र के अभाव में की गई प्रतीत होती है। दरअसल, यह मामला झारखंड मिनरल (प्रिवेंशन ऑफ इलीगल माइनिंग ट्रांसपोर्टेशन एंड स्टोरेज) रूल 2017 के तहत वाहन जब्ती एवं नीलामी की कार्रवाई से संबंधित है। रांची | झारखंड हाईकोर्ट में मंगलवार को रांची नगर निगम में नक्शा पास करने के अधिकार से जुड़े मामले की सुनवाई हुई। जस्टिस एसएन प्रसाद और जस्टिस संजय प्रसाद की अदालत ने मामले की सुनवाई के बाद पूछा कि दूसरे निकायों में असिस्टेंट टाउन प्लानर नक्शा पास कर रहे हैं तो रांची नगर निगम में क्यों नहीं। सुनवाई के दौरान नगर आयुक्त भी अदालत में उपस्थित थे। अदालत ने नगर आयुक्त से शपथपत्र के माध्यम से जवाब दाखिल करने का निर्देश देते हुए मामले की अगली सुनवाई 14 मई को निर्धारित की है। रांची | झारखंड हाईकोर्ट में मंगलवार को महिला सुपरवाइजर नियुक्ति प्रक्रिया में पहली मेरिट लिस्ट में शामिल अभ्यर्थियों को नियुक्ति से बाहर किए जाने के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई हुई। जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने सुनवाई के बाद जेएसएससी पूछा है कि जब पहली मेरिट लिस्ट में ही पर्याप्त संख्या में अभ्यर्थी मौजूद थे, तो दूसरी सूची जारी कर उसमें शामिल अभ्यर्थियों की नियुक्ति कैसे की गई। यह भी जानना चाहा कि 131 पद अब भी रिक्त रहने के बाद प्रार्थियों को चयन प्रक्रिया से बाहर क्यों रखा गया? मालूम हो कि इस संबंध में कुमारी सोनम एवं 22 अन्य ने याचिका दाखिल की है। प्रार्थियों की ओर से अदालत को बताया गया कि महिला सुपरवाइजर के 444 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। पहली मेरिट लिस्ट में 521 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया गया था। यह प्रक्रिया 4 जून 2025 को पूरी हुई थी। सभी वैध दस्तावेज होने के बाद भी कई अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया। इसके बाद आयोग ने दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर 131 अन्य अभ्यर्थियों को शामिल कर लिया। पहली सूची में नाम होने के बाद भी उनकी नियुक्ति नहीं की गई, जबकि दूसरी सूची के अभ्यर्थियों को नियुक्ति दे दी गई। Source link

ताज़ा खबर

5 साल में 7वां बड़ा हादसा, बारामती में फिर क्रैश हुआ रेडबर्ड...

Redbird Aviation Plane Crash History: पायलट बनने का सपना लेकर उड़ान भरने वाले छात्रों की जिंदगी के साथ एविएशन अकादमियों में क्या खिलवाड़ हो रहा है? महाराष्ट्र के बारामती एयरपोर्ट के पास से आई एक खौफनाक खबर ने पूरे एविएशन सेक्टर में हड़कंप मचा दिया है. मंगलवार 13 मई को ‘रेडबर्ड फ्लाइट ट्रेनिंग एकेडमी’ (Redbird Flight Training Academy) का एक और ट्रेनिंग विमान हवा में अचानक धोखा दे गया. गनीमत यह रही कि इस खौफनाक स्थिति में छात्र पायलट ने गजब की सूझबूझ दिखाई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और उसकी जान बच गई. लेकिन इस क्रैश-लैंडिंग ने एकेडमी के विमानों की खस्ताहाल स्थिति और रखरखाव की पोल खोलकर रख दी है. नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, रेडबर्ड एविएशन का Tecnam P2008JC विमान (पंजीकरण संख्या VT-RFY) मंगलवार को सोलो फ्लाइंग पर था. इस विमान को सिर्फ एक ट्रेनी छात्र उड़ा रहा था. शुरुआत में सब कुछ एकदम सामान्य था. पायलट ने विमान का पहला सर्किट और लैंडिंग सफलता पूर्वक पूरी की. लेकिन जैसे ही उसने दूसरे सर्किट के लिए टेकऑफ किया, आसमान में ही विमान में तकनीकी गड़बड़ी पैदा हो गई. सुरक्षित लैंडिग हो गया खतरे को भांपते हुए छात्र पायलट ने घबराने के बजाय तुरंत एहतियाती कदम उठाया और बारामती एयरपोर्ट के पास स्थित गोजुबावी इलाके के एक खुले मैदान में विमान की इमरजेंसी (फोर्स) लैंडिंग करा दी. जमीन पर उतरते समय विमान का ढांचा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि छात्र पायलट पूरी तरह से सुरक्षित है और उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई है. DGCA ने शुरू की जांच, उठ रहे गंभीर सवाल घटना की गंभीरता को देखते हुए DGCA ने तुरंत मामले का संज्ञान लिया है और आधिकारिक जांच शुरू कर दी है. एविएशन रेगुलेटर की टीम इस बात की बारीकी से पड़ताल कर रही है कि विमान में अचानक क्या तकनीकी खराबी आई और क्या उड़ान भरने से पहले इसके मेंटेनेंस में कोई बड़ी लापरवाही बरती गई थी. रेडबर्ड एविएशन का खौफनाक ट्रैक रिकॉर्ड बारामती की यह घटना कोई इत्तेफाक नहीं है, बल्कि एक बेहद डराने वाले पैटर्न का हिस्सा है. अगर रेडबर्ड फ्लाइट ट्रेनिंग एकेडमी के पिछले ट्रैक रिकॉर्ड पर नजर डालें, तो आंकड़े रोंगटे खड़े कर देने वाले हैं. 2021 से लेकर अब तक इस एकेडमी के विमानों के साथ यह सातवीं दुर्घटना या गंभीर घटना है. बार-बार हवा में इंजन बंद होना और विमान का क्रैश होना प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है: 20 सितंबर 2021 (बारामती): Tecnam P2008JC (VT-RBE) विमान एकल लैंडिंग अभ्यास के दौरान नियंत्रण खोने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हुआ. 19 अक्टूबर 2023 (बारामती): इसी मॉडल के विमान (VT-RBC) का टेकऑफ के तुरंत बाद इंजन फेल हुआ और क्रैश-लैंडिंग हुई. 22 अक्टूबर 2023 (बारामती): मात्र तीन दिन बाद एक और विमान (VT-RBT) इंजन फेल होने के कारण गोजुबावी गांव के पास क्रैश होकर पलट गया. अगस्त 2025 (बारामती): टचडाउन के दौरान तकनीकी खराबी के चलते रेडबर्ड के एक ट्रेनर विमान की फिर क्रैश-लैंडिंग हुई. दिसंबर 2025 (मध्य प्रदेश): सुकतारा में नियंत्रण खोने के बाद Tecnam P-Mentor (VT-RFO) बिजली की तारों से टकराकर बुरी तरह क्रैश हुआ. फरवरी 2026 (विजयपुरा): कथित तौर पर ‘ईंधन की कमी’ के कारण Cessna 172 (VT-EUC) को खुले मैदान में क्रैश-लैंड करना पड़ा. 13 मई 2026 (बारामती): और अब फिर से Tecnam P2008JC (VT-RFY) की क्रैश-लैंडिंग. हाल ही में महाराष्ट्र के बारामती में किस एविएशन एकेडमी का विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है? महाराष्ट्र के बारामती में ‘रेडबर्ड फ्लाइट ट्रेनिंग एकेडमी’ (Redbird Flight Training Academy) का एक टू-सीटर ट्रेनिंग विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है. इस ट्रेनिंग विमान को इमरजेंसी लैंडिंग क्यों करानी पड़ी? विमान में सोलो फ्लाइंग (एकल उड़ान) के दूसरे सर्किट के दौरान अचानक तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके कारण छात्र पायलट को खुले मैदान में फोर्स लैंडिंग करानी पड़ी. साल 2021 से लेकर अब तक रेडबर्ड एविएशन के विमान कितनी बार हादसों का शिकार हो चुके हैं? रिकॉर्ड्स के अनुसार, साल 2021 से लेकर 13 मई 2026 तक रेडबर्ड एविएशन के प्रशिक्षण विमानों से जुड़ी कम-से-कम 7 दुर्घटनाएं और गंभीर घटनाएं सामने आ चुकी हैं. इस विमान हादसे की जांच कौन सी सरकारी एजेंसी कर रही है? इस विमान क्रैश लैंडिंग की आधिकारिक जांच नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) द्वारा की जा रही है, जो विमान में आई खराबी के कारणों का पता लगा रही है. Source link

झारखंड

विश्व शांति हस्ताक्षर अभियान व रक्तदान शिविर आज

रांची | द आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मदिवस पर 13 मई को ‘तेरा मैं’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके तहत सुबह 6 बजे ऑक्सीजन पार्क में विश्व शांति हस्ताक्षर अभियान और सुबह 10 बजे से ईस्ट जेल रोड स्थित योग केंद्र में रक्तदान शिविर लगेगा। निवारणपुर के मूक-बधिर बच्चों के लिए खेल और मध्याह्न भोजन की व्यवस्था की गई है। शाम 5:30 बजे से सत्संग, 71 दीपदान और सुदर्शन होम के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। आयोजकों ने सभी शहरवासियों से इस सेवा और साधना के उत्सव में शामिल होने की अपील की है। Source link

झारखंड

झारखंड की स्थानीय नीति स्पष्ट नहीं, इस कारण स्थानीय युवाओं को नुकसान...

रांची| मूलवासी सदान मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने स्थानीय नीति और भाषा विवाद को लेकर राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि झारखंड में स्थानीय नीति और नियोजन नीति अब भी स्पष्ट नहीं है, जबकि बाहरी भाषाओं को क्षेत्रीय भाषा में शामिल करने की कोशिश हो रही है। उनका आरोप है कि इससे राज्य की नौकरियों पर बाहरी लोगों का कब्जा बढ़ेगा और सबसे बड़ा नुकसान यहां के युवाओं को होगा। प्रसाद ने कहा कि झारखंड की मूल क्षेत्रीय भाषा नागपुरी है, जो बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों में भी बोली जाती है। ऐसे में सवाल है कि क्या वहां भी नागपुरी को मुख्य भाषा का दर्जा मिलेगा। Source link

ताज़ा खबर

गर्जना सुन थम गई ट्रेन! लोको पायलट ने बचाई 6 शेरों की...

होमवीडियोदेश गर्जना सुन थम गई ट्रेन! लोको पायलट ने बचाई 6 शेरों की जान, सामने आया रोमांचक VIDEO X गर्जना सुन थम गई ट्रेन! लोको पायलट ने बचाई 6 शेरों की जान, सामने आया रोमांचक VIDEO   गुजरात के भावनगर मंडल में लोको पायलटों की सतर्कता से छह एशियाई शेरों की जान बच गई. जूनागढ़-विसावदर के पास ट्रेन संख्या 52946 गुजर रही थी, तभी रेलवे ट्रैक पर शेरों का झुंड दिखाई दिया. खतरा भांपते ही लोको पायलट ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी. इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई. ट्रैकर्स की मदद से शेरों को सुरक्षित ट्रैक से हटाया गया, तब जाकर ट्रेन आगे रवाना हुई. पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया .। रेलवे और वन विभाग के बेहतर तालमेल से पिछले तीन साल में 299 से ज्यादा शेरों की जान बचाई जा चुकी है. Source link

झारखंड

पंजाबी हिंदू बिरादरी के अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवारों ने दाखिल...

रांची | पंजाबी हिंदू बिरादरी रांची के सत्र 2026-28 के चुनाव की प्रक्रिया औपचारिक रूप से प्रारंभ हो गई। अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशियों ने मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरने वाले प्रत्याशियों में मदन सेन कुजारा, कुणाल अजमानी, संजय मिनोचा और संदीप नागपाल शामिल हैं। बिरादरी के इतिहास में पहली बार अध्यक्ष पद के लिए इतने उम्मीदवार सामने आए हैं। सभी प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र चुनाव समिति के चेयरपर्सन मुकुल तनेजा को विधिवत रूप से जमा किया। संस्था के पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की है कि चुनाव लोकतांत्रिक मूल्यों एवं पारदर्शिता के साथ सफलता के साथ संपन्न होंगे। मौके पर चुनाव अधिकारी अमित कुमार मौजूद थे। Source link

झारखंड

युवा आजसू के नेता मेयर से​ मिले, होल्डिंग टैक्स घटाने की मांग...

रांची| युवा आजसू के एक प्रतिनिधिमंडल ने रांची नगर निगम की मेयर रौशनी खलखो से मुलाकात कर शहर की जनसमस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संगठन के रांची महानगर अध्यक्ष अमित यादव ने किया। ज्ञापन में होल्डिंग टैक्स में हालिया बढ़ोतरी वापस लेने, पेयजल आपूर्ति सुधारने, मोहल्लों की सड़कों की मरम्मत कराने और मानसून को देखते हुए नालियों की सफाई व दुरुस्ती की मांग रखी गई। इसके साथ ही चोरी की घटनाओं को देखते हुए स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था, सभी पार्कों के सौंदर्यीकरण और नगर निगम क्षेत्र के तालाबों के जीर्णोद्धार व सफाई की मांग भी शामिल है। अमित यादव ने कहा कि रांची स्मार्ट सिटी होने के बावजूद बुनियादी सुविधाओं की कमी से लोग परेशान हैं। उन्होंने बताया कि मेयर ने उनकी मांगों पर गंभीरता से सुनते हुए 15 दिनों के भीतर कार्रवाई शुरू कराने का आश्वासन दिया है। Source link

ताज़ा खबर

PM Modi Appeal To Indians | ‘खर्च बंद मत करिए पर फिजूलखर्ची...

नई दिल्ली: पिछले कुछ हफ्तों से सरकारी गलियारों में एक खामोश लेकिन बेहद जरूरी चर्चा चल रही है. यह चर्चा बंद कमरों में होने वाली उन रिव्यू मीटिंग्स और इकोनॉमिक ब्रीफिंग्स का हिस्सा है, जहां अधिकारी सिर्फ भारत की विकास गाथा को नहीं देख रहे. वे उन कारणों को भी तलाश रहे हैं जो भारत की रफ्तार को धीमा कर सकते हैं. इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ऐसी अपील शुरू की है जिसे शुरुआत में कई लोगों ने गलत समझा. जब पीएम मोदी मंत्रियों को गैर-जरूरी विदेशी दौरों से बचने के लिए कहते हैं या लोगों से तेल बचाने की अपील करते हैं, तो इसका मतलब आर्थिक तंगी नहीं है. जब वह कहते हैं कि शादियों में सोना खरीदने से पहले दो बार सोचें या विदेश जाने के बजाय देश में ही छुट्टियां मनाएं, तो यह कोई संकट का संकेत नहीं है. सरकारी सूत्रों का कहना है कि इसके उलट सरकार का इरादा कुछ और ही है. सरकार खर्च कम नहीं कर रही है और न ही सब्सिडी में कटौती का कोई प्लान है. असल में यह भारत की आर्थिक मजबूती को ग्लोबल झटकों से बचाने की एक ‘प्री-एम्पटिव’ यानी पहले से की गई तैयारी है. क्या भारत की अर्थव्यवस्था किसी बड़े संकट की ओर बढ़ रही है? अक्सर यह माना जाता है कि जब सरकार बचत की बात करती है, तो हालात खराब होते हैं. लेकिन मोदी सरकार के मामले में ऐसा नहीं है. सरकार आज भी इंफ्रास्ट्रक्चर, रेलवे, हाईवे और डिफेंस पर रिकॉर्ड तोड़ पैसा खर्च कर रही है. दिल्ली का मानना है कि पब्लिक इन्वेस्टमेंट से ही नौकरियां पैदा होंगी और डिमांड बनी रहेगी. इसलिए यह किसी मंदी की तैयारी नहीं है, बल्कि देश की आर्थिक रफ्तार को सुरक्षित रखने की कोशिश है. भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है. ग्लोबल मार्केट में भारत की छवि एक चमकते सितारे जैसी है. सरकार इस छवि को लेकर बहुत ज्यादा संवेदनशील है. नीति निर्माताओं को इस बात की चिंता नहीं है कि भारतीय पैसा खर्च कर रहे हैं. वे तो चाहते हैं कि लोग खूब खरीदारी करें ताकि फैक्ट्रियां चलती रहें. असली चिंता इस बात की है कि वह पैसा जा कहां रहा है. क्या वह पैसा भारतीय बाजार में घूम रहा है या फिर किसी दूसरे देश की तिजोरी में जा रहा है? ईंधन और सोने के बढ़ते आयात से सरकार को क्या परेशानी है? भारत अपनी जरूरत का ज्यादातर कच्चा तेल विदेशों से खरीदता है. पश्चिम एशिया में जब भी कोई युद्ध होता है या तनाव बढ़ता है, तो तेल की कीमतें आसमान छूने लगती हैं. अब तक सरकार ने इन कीमतों का बोझ आम जनता पर ज्यादा नहीं पड़ने दिया है. पेट्रोल और डीजल के दाम कंट्रोल में रखे गए हैं. लेकिन इस सुरक्षा चक्र को बनाए रखने के लिए सरकार को बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है. इसीलिए तेल बचाने की अपील सिर्फ पर्यावरण के लिए नहीं, बल्कि देश की रणनीतिक सुरक्षा के लिए भी है. यही हाल सोने का भी है. भारत में सोना खरीदना सिर्फ निवेश नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और इमोशन से जुड़ा है. शादियों और त्योहारों पर सोने की भारी डिमांड रहती है. लेकिन जब भारतीय अरबों डॉलर का सोना खरीदते हैं, तो देश का कीमती विदेशी मुद्रा भंडार बाहर चला जाता है. सरकार चाहती है कि लोग सोने में निवेश करने के बजाय उन विकल्पों को चुनें जिससे देश के भीतर पैसा बना रहे. यह आर्थिक राष्ट्रवाद का एक ऐसा तरीका है जो बिना शोर मचाए काम कर रहा है. विदेश यात्रा के बजाय ‘देखो अपना देश’ पर जोर क्यों दिया जा रहा है? छुट्टियां मनाने के लिए थाईलैंड, दुबई या यूरोप जाना किसी का भी पर्सनल फैसला हो सकता है. लेकिन जब लाखों भारतीय एक साथ विदेश में खर्च करते हैं, तो यह देश की इकोनॉमी के लिए बड़ा आउटफ्लो बन जाता है. इसके मुकाबले अगर वही परिवार केरल, कश्मीर या नॉर्थ-ईस्ट घूमने जाता है, तो वह पैसा देश के ही व्यापारियों, होटल मालिकों और टैक्सी ड्राइवरों के पास रहता है. सरकार के भीतर बैठे अधिकारियों का कहना है कि अभी घबराने जैसे कोई हालात नहीं हैं. देश में किसी चीज की कमी नहीं है और न ही कोई इमरजेंसी कंट्रोल लगाने की योजना है. लेकिन ग्लोबल हालात इतने अनिश्चित हैं कि सावधानी बरतना ही समझदारी है. पीएम मोदी की यह अपील किसी टेक्स्टबुक इकोनॉमिक्स जैसी नहीं है, बल्कि यह देश के व्यवहार को बदलने की एक कोशिश है. वह चाहते हैं कि नागरिक खुद को देश की आर्थिक स्थिरता में एक हिस्सेदार समझें. क्या यह आर्थिक राष्ट्रवाद का एक नया और आधुनिक चेहरा है? प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा सरकारी चुनौतियों को जन-आंदोलन में बदला है. चाहे वह स्वच्छता अभियान हो, डिजिटल पेमेंट हो या वैक्सीनेशन. अब वह आर्थिक मजबूती को भी जन-आंदोलन बनाना चाहते हैं. वह नागरिकों से बेल्ट टाइट करने या भूखे रहने को नहीं कह रहे हैं. वह सिर्फ यह कह रहे हैं कि खर्च करते समय यह देखें कि आपके एक फैसले का देश की अर्थव्यवस्था पर क्या असर पड़ेगा. अगर भारत का करंट अकाउंट डेफिसिट (CAD) बढ़ता है या विदेशी मुद्रा भंडार कम होता है, तो दुनिया भर के निवेशकों का भरोसा डगमगा सकता है. सरकार इसी जोखिम को कम करना चाहती है. संदेश बहुत साफ है- सरकार ने अब तक ग्लोबल झटकों से जनता को बचाकर रखा है. अब समय है कि नागरिक भी अपनी पसंद और खर्चों में थोड़ी समझदारी दिखाकर देश की तरक्की में अपना छोटा सा योगदान दें. यह कोई मजबूरी की बचत नहीं, एक पावरफुल भारत बनाने की दिशा में उठाया गया कदम है. Source link

झारखंड

श्याम मंदिर में सुंदरकांड का संगीतमय पाठ, उमड़े श्रद्धालु

सिटी रिपोर्टर | रांची हरमू रोड स्थित श्याम मंदिर में श्याम मित्र मंडल ने 203वां सुंदरकांड और हनुमान चालीसा पाठ कराया। राम सिया राम के सामूहिक गायन और जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिरस में डूबा रहा। कार्यक्रम में बालाजी की अखंड ज्योति प्रज्वलित की गई और भक्तों ने केसरिया पेड़ा, गुड़-चना, फल व काजू-मेवा का भोग अर्पित किया। प्रभुदयाल नारसरिया ने रामचरितमानस का पूजन कर पाठवाचकों का चंदन-वंदन किया। मनीष सारस्वत और ओम शर्मा ने सहयोगियों के साथ ढोलक-ढपली के स्वर में गणेश वंदना के बाद हनुमान चालीसा का पाठ कराया, फिर संगीतमय सुंदरकांड में श्रद्धालु सहभागी बने। पाठ के बाद महाआरती हुई और प्रसाद वितरण किया गया। मंडल अध्यक्ष गोपाल मुरारका ने बताया कि आयोजन नियमित परंपरा के तहत आगे भी जारी रहेगा। मौके पर श्रवण ढांढनिया, अशोक लड़ियां, महामंत्री गौरव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनोज खेतान, वरिष्ठ कार्यका​िरणी सदस्य राजेश ढांढनिया, हर्ष कृष्णा, अंकित कुमार आदि भक्त उपस्थित थे। Source link

झारखंड

राष्ट्रीय वुडबॉल प्रतियोगिता: कलकत्ता पब्लिक स्कूल के 9 खिलाड़ी झारखंड टीम में...

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 14 से 17 मई तक आयोजित होने वाली अंडर-17 राष्ट्रीय वुडबॉल प्रतियोगिता में झारखंड टीम के लिए कलकत्ता पब्लिक स्कूल, ओरमांझी के 9 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है। खिलाड़ियों के चयन से विद्यालय और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। बालक वर्ग में अंकित कुमार, मंजीत कुमार, कृष्णा महतो और प्रिंस कुमार सिंह को टीम में शामिल किया गया है। वहीं बालिका वर्ग में अनुष्का कुमारी, शिवानी कुमारी, सृजल सिंह, आकांक्षा कुमारी और रिया कुमारी झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। विद्यालय के खिलाड़ियों ने राज्यस्तरीय वुडबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए बालक और बालिका दोनों वर्गों में गोल्ड मेडल जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह सुनिश्चित की थी। विद्यालय के उपाध्यक्ष प्रभाष कुमार झा, प्राचार्या प्रियंवदा झा और निदेशक मिथिलेश कुमार मिश्र ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई। मंगलवार को सभी खिलाड़ियों को रायपुर के लिए रवाना किया गया। Source link

Scroll to Top