भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

ताज़ा खबर

‘कोल गैसीफ‍िकेशन’ से भारत होगा खुद का बॉस, न अमेर‍िका की सुननी...

अमेर‍िका-ईरान जंग के बाद पश्च‍िम एश‍िया में हालात ऐसे हो चुके हैं कि अब स्थायी शांति की उम्मीद करना मुश्किल दिखता है. आज सीजफायर हो जाए, तब भी मिसाइलों का खतरा खत्म नहीं होने वाला. ईरान और कई खाड़ी देशों के रिश्ते भरोसे वाले नहीं रह गए हैं. अमेरिका की मौजूदगी, इजरायल-ईरान टकराव, रेड सी संकट और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर खतरे ने पूरी दुनिया को एक बात समझा दी है क‍ि जिस देश के पास अपनी एनर्जी स‍िक्‍योर‍िटी नहीं, उसकी विदेश नीति भी पूरी तरह आजाद नहीं रह सकती. इसील‍िए मोदी सरकार ने बुधवार को कोल गैसीफ‍िकेशन स्‍कीम पर मुहर लगा दी. यह भारत की एनर्जी स‍िक्‍योर‍िटी, स्‍ट्रेटज‍िक ऑटोनॉमी का बड़ा सबूत है. सीधी भाषा में कहें तो भारत अब ऐसा सिस्टम बनाना चाहता है, जिसमें अगर कल खाड़ी में युद्ध छिड़ जाए, तेल के जहाज रुक जाएं या अमेरिका दबाव बनाए, तब भी देश की फैक्ट्रियां, गैस सप्लाई और खाद कारखाने बंद न हों. भारत की मुश्क‍िल क्‍या? भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में है, लेकिन ऊर्जा के मामले में उसकी सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि वह भारी आयात पर निर्भर है. कच्चे तेल का बड़ा हिस्सा विदेश से आता है. LNG का बड़ा हिस्सा हमें इंपोर्ट करना पड़ता है. खाद उद्योग गैस पर निर्भर है. शहरों में PNG नेटवर्क तेजी से बढ़ रहा है. उद्योगों में गैस की मांग लगातार बढ़ रही है.समस्या ये है कि इन सबकी सप्लाई उसी पश्च‍िम एश‍िया से होती है, जहां सबसे ज्यादा तनाव है. अगर होर्मुज हमेशा के ल‍िए बंद हुआ तो? दुनिया का बड़ा तेल कारोबार स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरता है.अगर स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज हमेशा के ल‍िए बंद हो गया, समुद्री रास्तों पर हमला हो गया, तो भारत के ल‍िए आफत और बढ़ सकती है. क्‍योंक‍ि न सिर्फ तेल गैस इस रास्‍ता से लाना हमेशा के ल‍िए बंद हो जाएगा, बल्‍क‍ि तेल और गैस की कीमतें आसमान छू सकती हैं. भारत जैसे देशों के लिए इसका मतलब होगा महंगा पेट्रोल-डीजल, गैस संकट, खाद महंगी, बिजली उत्पादन पर असर, फैक्ट्रियों की लागत बढ़ना, महंगाई बढ़ना. यानी युद्ध कहीं और होगा, लेकिन असर भारतीय रसोई और उद्योग पर पड़ेगा. रूस-यूक्रेन युद्ध ने भारत को क्या सिखाया? रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद पूरी दुनिया ने देखा कि ऊर्जा सिर्फ आर्थिक मामला नहीं, बल्कि राजनीतिक हथियार भी है. यूरोप रूस की गैस पर निर्भर था. युद्ध शुरू हुआ तो सप्लाई संकट आ गया. फैक्ट्रियां बंद होने लगीं. बिजली महंगी हो गई. भारत ने उस समय रूस से सस्ता तेल खरीदा, लेकिन अमेरिका और पश्चिमी देशों ने इस पर नाराजगी जताई. भारत ने अपने हित में फैसला लिया, लेकिन इससे एक बात साफ हुई- जिस देश को ऊर्जा चाहिए, उसे लगातार वैश्विक दबाव झेलना पड़ता है. कोल गैसीफ‍िकेशन से भारत क्या बदलना चाहता है? यहीं से कोल गैसीफ‍िकेशन की असली कहानी शुरू होती है. भारत के पास दुनिया के सबसे बड़े कोयला भंडारों में से एक है. अभी तक इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से बिजली बनाने में होता रहा. लेकिन सरकार अब कोयले को कच्चे माल की तरह इस्तेमाल करना चाहती है. योजना यह है कि कोयले से गैस बने, गैस से यूरिया बने, केमिकल बनें, सिंथेटिक फ्यूल बने और हाइड्रोजन बने. यानी जिस चीज के लिए भारत अभी विदेशों पर निर्भर है, उसे घरेलू संसाधन से तैयार किया जाए. भारत कैसे होगा खुद का बॉस? कोल गैसीफ‍िकेशन सफल हो गया तो इसका साफ मतलब है क‍ि भारत को क‍िसी की नहीं सुननी पड़ेगी. अगर भारत अपनी गैस खुद बनाने लगे, यूरिया के लिए आयात कम कर दे, LNG पर निर्भरता घटा दे, तो विदेश नीति ज्यादा आजाद होगी. अमेरिका की नाराजगी के कोई मायने नहीं रह जाएंगे. आज अगर भारत रूस से तेल खरीदता है, तो पश्चिमी देशों की नजर रहती है. अगर कल अमेरिका ईरान पर नए प्रतिबंध लगाए, रूस पर और सख्त पाबंदियां आएं, खाड़ी में संकट बढ़ जाए, तो ऊर्जा आयात करने वाले देशों पर दबाव बढ़ेगा. लेकिन अगर भारत के पास घरेलू विकल्प मजबूत होंगे, तो उसे हर बार ऊर्जा के लिए झुकना नहीं पड़ेगा. चीन यही मॉडल पहले से अपना चुका है. चीन काफी समय से कोल टू केमिकल और कोल टू गैस मॉडल पर काम कर रहा है. क्योंकि चीन समझता है कि अगर समुद्री रास्ते बंद हुए तो उसकी अर्थव्यवस्था खतरे में पड़ सकती है. इसलिए उसने घरेलू कोयले से गैस, केमिकल, सिंथेटिक ईंधन बनाना शुरू कर द‍िया है. इसका एक और फायदा होगा. अगर भारत को यूरिया बनाने के लिए गैस बाहर से कम खरीदनी पड़े, तो खाद सब्सिडी पर भी असर पड़ेगा. अगर घरेलू गैस बढ़ी, तो उद्योगों की लागत स्थिर रह सकती है. अगर वैश्विक संकट हुआ, तब भी सप्लाई बनी रह सकती है. Source link

झारखंड

50KM की रफ्तार से आंधी-बारिश! रांची, पलामू… झारखंड में फिर बरसेंगे बादल,...

Last Updated:May 14, 2026, 05:38 IST Jharkhand Weather Today: झारखंड में आज मिला-जुला मौसम रहने वाला है. आज झारखंड के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है. इसके अलावा रांची, जमशेदपुर, बोकारो, पलामू में 40 से 60 किमी तेज हवाएं भी चल सकती है ख़बरें फटाफट झारखंड में आईएमडी का अलर्ट ( एआई फोटो ) रांची: झारखंड में आज का मौसम मिला-जुला रहने वाला है. IMD के अनुसार आज झारखंड के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना है, जबकि कुछ जिलों में भीषण गर्मी बरकरार रहेगी. आज गरज-चमक के साथ 40-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं, पूर्वी और मध्य झारखंड के रांची, जमशेदपुर, बोकारो, हजारीबाग, पलामू, दुमका आदि जिलों में यह गतिविधि ज्यादा देखने को मिल सकती है. IMD ने आज के लिए वज्रपात और बारिश का भी अलर्ट जारी किया है. आइये जानते हैं आज का मौसम कैसा रहने वाला है. शहरों का तापमान और AQI शहर तापमान अधिकतम/न्यूनतम AQI रांची 38/25 130 पलामू 40/26 120 जमशेदपुर 41/27 120 हजारीबाग 40/25 150 जानें सबसे अधिक और कम तापमान वाले जिले झारखंड में आज पलामू और आसपास के पश्चिमी जिलों में अधिकतम तापमान 38-41°C तक पहुंच सकता है. यहां गर्मी का असर ज्यादा दिखाई देगा. इसके अलावा रांची और नामकुम जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में न्यूनतम तापमान 22-25°C के आसपास रह सकता है. हालांकि इन जिलों में गर्मी की कोई संभावना नहीं है. जहां रांची में अधिकतम 36-38°C के आसपास रहने की उम्मीद है. जबकि जमशेदपुर और धनबाद में दिन का पारा 39-40°C तक जा सकता है. झारखंड में आईएमडी का अलर्ट जानें बीते दिन झारखंड का कैसा रहा था मौसम झारखंड के कुछ जिलों में बीते दिनों हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और आंधी-तूफान देखा गया. सबसे ज्यादा बारिश पाकुड़ के अमरापारा में 52 मिमी दर्ज हुई. जबकि रांची, रामगढ़, कोडरमा, तिलैया आदि इलाकों में भी कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश हुई. वहीं, सबसे ज्यादा गर्मी पलामू के दलतोंगंज में रही, जहां अधिकतम तापमान 41.2°C पहुंच गया था. कई पश्चिमी जिलों में गर्मी का असर बना रहा. वहीं, सबसे कम तापमान रांची के नामकुम में 19.8°C दर्ज किया गया. रांची में दिन का पारा 31-35°C के आसपास दर्ज किया गया है. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ranchi,Jharkhand Source link

झारखंड

नर्सों की सेवा, समर्पण और धैर्य को बताया स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़

ईएसआईसी अस्पताल में मंगलवार को इंटरनेशनल नर्सेज डे धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर अस्पताल के डीन इंचार्ज डॉ. एचके कदलीमटी, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजीत कुमार, डीएमएस डॉ. मधुलिका सहित कई वरिष्ठ चिकित्सक मौजूद रहे। कार्यक्रम में डॉक्टरों ने नर्सों की निस्वार्थ सेवा, धैर्य और समर्पण की सराहना करते हुए उनके योगदान को चिकित्सा जगत की रीढ़ बताया। डीन इंचार्ज और चिकित्सा अधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि नर्सें केवल चिकित्सा सहायिका नहीं, बल्कि मरीजों की रिकवरी और पूरी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली का सबसे मजबूत स्तंभ हैं। वरिष्ठ चिकित्सकों ने कहा कि कठिन परिस्थितियों और विपरीत समय में भी नर्सें अपने परिवार की चिंता किए बिना दिन-रात मरीजों की सेवा में जुटी रहती हैं। इस अवसर पर डॉक्टरों और नर्सों ने मिलकर केक काटा। साथ ही नर्सों को उपहार एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन रीना और अदिति ने किया। कार्यक्रम में डॉ. शर्मा, डॉ. कश्मीरा, डॉ. पंकज, डॉ. हृदयेश, संजय, ए. मिश्रा, सारिका, कामिनी, अर्चना, रेणु, रीता, सुमन, जयंती सहित अन्य नर्सें उपस्थित थीं। Source link

शिक्षा

RBI Hub Cyber Crime MoU

15 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. एन. रंगासामी 5वीं बार पुडुचेरी के सीएम बने 13 मई को नटेसन कृष्णासामी रंगासामी 5वीं बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री बने। उप-राज्‍यपाल कैलाश नाथन ने लोक भवन में उन्हें शपथ दिलाई। रंगासामी के अलावा भाजपा के ए नमस्सिवायम और AINRC नेता मल्लादी कृष्णा राव ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली।। 4 मई को आए पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के परिणामों में रंगासामी के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन को 30 में से 16 सीटें मिली थी। एन. रंगासामी ने 1988 में राजनीति में कदम रखा था। वे पहले कांग्रेस के सदस्य थे। 2001 से 2006 और फिर 2006 से 2008 तक रंगासामी कांग्रेस से मुख्यमंत्री रहे। 2011 में कांग्रेस से अलग होकर नई पार्टी ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (AINRC) बनाई। रंगासामी 2011 में AINRC से विधानसभा चुनाव जीते और तीसरी बार मुख्यमंत्री बने। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 239A के तहत पुडुचेरी को ‘आंशिक राज्य’ का दर्जा प्राप्त है। एन. रंगासामी का पूरा नाम नटेसन कृष्णासामी रंगासामी है। 2. तमिलनाडु में विजय सरकार ने विधानसभा फ्लोर टेस्ट जीता अभिनेता से राजनेता बने सी. जोसेफ विजय की सरकार ने 12 मई को तमिलनाडु विधानसभा में 144 मतों के साथ अपना बहुमत साबित कर दिया। AIADMK के 25 बागी विधायकों ने सरकार के समर्थन में मतदान किया। बहुमत के लिए 118 वोटों की जरूरत थी, जबकि विजय सरकार को 144 वोट मिले। मुख्य विपक्षी दल DMK ने सदन की कार्यवाही से वॉकआउट कर दिया। मुख्यमंत्री विजय ने पद संभालते ही शराब की दुकानें बंद करने और 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने का निर्णय लिया है। सरकार ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा और गोल्ड चेन देने की योजना भी शुरू की है। 10 मई को विजय ने तमिलनाडु के 9वें सीएम पद शपथ ली थी। 3. भारत-ओमान व्यापार आर्थिक समझौता 1 जून से लागू केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने 12 मई को नई दिल्ली में ओमान के प्रतिन‍िधिमंडल के साथ बैठक की। इस बैठक में भारत-ओमान व्यापार आर्थिक समझौता, यानी CEPA लागू करने पर बात हुई। CEPA का पूरा नाम Comprehensive Economic Partnership Agreement है। CEPA समझौते के बाद 98% से ज्यादा भारतीय उत्पादों पर आयात कस्टम ड्यूटी, यानी सीमा शुल्क खत्म हो जाएगा। CEPA 1 जून, 2026 से लागू होगा। भारत और ओमान ने दिसंबर 2025 में CEPA पर सहमति जताई थी। इस एग्रीमेंट से भारत में कपड़ा, इंजीनियरिंग सामान, फार्मास्यूटिकल्स और ऑटोमोबाइल्स जैसे सेक्टर्स को फायदा मिलेगा। 2024-25 में भारत और ओमान के बीच द्विपक्षीय व्यापार लगभग 10.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर, यानी 1,01,406 करोड़ रुपए से ज्यादा था। पेट्रोलियम, निर्माण, इंजीनियरिंग, स्वास्थ्य और संचार के क्षेत्र में भारत के लगभग 6,000 जॉइन्ट वेंचर ओमान में ऑपरेट किए जाते हैं। वार्ता में वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, ओमान के वाणिज्य मंत्री अनवर बिन हिलाल अल जाबरी और विदेश व्यापार एवं अंतर्राष्ट्रीय सहयोग सलाहकार एचई पंकज खिमजी शामिल हुए। 4. नागपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विस्तार को मंजूरी केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 13 मई को नागपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विस्तार को मंजूरी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नागपुर के डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के आधुनिकीकरण को मंजूरी दी है। ये प्रोजेक्‍ट PPP मॉडल, यानी पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के तहत पूरा होगा। ये प्रोजेक्ट MIHAN, यानी Multi-modal International Cargo Hub and Airport at Nagpur का हिस्सा है। मिहान इंडिया लिमिटेड, यानी MIL एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और महाराष्ट्र एयरपोर्ट डेवलपमेंट कंपनी का एक जॉइंट वेंचर है। MIL में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया का 49% और महाराष्ट्र एयरपोर्ट डेवलपमेंट कंपनी का 51% हिस्सा है। योजना का लक्ष्य हर साल 3 करोड़ यात्रियों को संभालने की क्षमता तैयार करना है। इसके अलावा एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) की जमीन की लीज अवधि भी 6 अगस्त 2039 से आगे बढ़ाई जाएगी। नागपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विस्तार का उद्देश्य रीजनल हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा देना है। सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नागपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विस्तार को मंजूरी मिलने की जानकारी दी। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 4. भारतीय रुपया ऐतिहासिक निचले स्तर 95.74 पर पहुंचा 13 मई को भारतीय रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी डॉलर की मजबूती के कारण रुपए की कीमत गिरी है। अब 1 अमेरिकी डॉलर 95.74 भारतीय रुपए के बराबर पहुंच गया है। रुपया गिरने का मुख्य कारण विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) द्वारा भारतीय शेयर बाजार से बड़े पैमाने पर पैसा निकालना है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने भी रुपये पर अतिरिक्त दबाव डाला है। रुपये के कमजोर होने से भारत के लिए आयात, यानी इंपोर्ट महंगा हो जाएगा, जिससे महंगाई बढ़ने का खतरा है। 5. साइबर अपराध समन्वय केंद्र ने RBI इनोवेशन हब के साथ MoU साइन किया 12 मई को भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) ने रिजर्व बैंक इनोवेशन हब के साथ एक MoU साइन किया। ये MoU साइबर धोखाधड़ी से निपटने और छुपे हुए अकाउंट्स का पता लगाने में मदद करेगा। इस MoU के तहत I4C और RBI मिलकर फ्रॉड से जुड़ी इंटेलिजेंस शेयरिंग और एनालिटिकल सपोर्ट के लिए काम करेंगे। I4C का पूरा नाम Indian Cyber Crime Coordination Centre है। इस MoU का उद्देश्य फ्रॉड अकाउंट का पता लगाना और फ्रॉड रिस्क को कम करना है। फर्जी खाते या फ्रॉड अकाउंट वे बैंक अकाउंट होते हैं, जिनका इस्तेमाल जालसाज साइबर क्राइम से मिले पैसों को ट्रांसफर करने के लिए करते हैं। ये MoU भारत के डिजिटल पेमेंट सिस्टम को ज्यादा सुरक्षित और सरल बनाएगा। ये MoU I4C की इंस्पेक्टर जनरल रूपा एम, RBIH (रिजर्व बैंक इनोवेशन हब) के CEO साहिल किन्नी और RBI के डिप्टी गवर्नर रोहित जैन की मौजूदगी में हुआ। निधन (DEATH) 6. लेखक राधाकृष्णन पिल्लई का निधन 12 मई को लेखक डॉ राधाकृष्णन पिल्लई का निधन हो गया। वे 50 साल के थे। डॉ पिल्लई एक प्रतिष्ठित लेखक थे। डॉ पिल्लई ने अपने करियर में कुल 24 किताबें लिखीं। डॉ राधाकृष्णन ने कौटिल्य के अर्थशास्त्र पर PhD की थी। डॉ राधाकृष्णन ने संस्कृत में पोस्ट ग्रेजुएशन किया, जबकि वे एक कॉमर्स स्टूडेंट थे। डॉ राधाकृष्णन 2014 से चाणक्य आनविक्षिकी प्राइवेट लिमिटेड में मुख्य मेंटर रहे।

झारखंड

झारखंड में दिखने लगी पेट्रोल-डीजल की किल्लत:इंडियन ऑयल के खूंटी ​टर्मिनल से...

झारखंड में पेट्रोल-डीजल की किल्लत दिखने लगी है। रांची के हरमू मुक्तिधाम के सामने स्थित भारत पेट्रोलियम और बंदी उरांव रोड स्थित एचपीसीएल का पेट्रोल पंप मंगलवार को ड्राई रहा। वहीं खूंटी के अनिगड़ा स्थित इंडियन ऑयल टर्मिनल से भी पेट्रोल-डीजल की आपूति आधी कर दी गई। उधर, जमशेदपुर में भी तीन पंपों पर ताले लटके रहे। टैंकर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि इस टर्मिनल से पहले रोज 400 टैंकरों से आपूर्ति हो रही थी, पर अब 200 टैंकर से ही आपूर्ति हो रही है। यहां से 15 जिलों रांची, जमशेदपुर, बोकारो, धनबाद, पलामू, हजारीबाग, चतरा, रामगढ़, चाईबासा, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा और लातेहार में आपूर्ति की जाती है। सूत्रों के मुताबिक पारादीप रिफाइनरी से ही कम सप्लाई मिलने के कारण यह स्थिति बनी है। दक्षिणी छोटानागपुर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजहंस मिश्रा ने बताया कि रांची आसपास के इलाकों में भी आधा दर्जन पेट्रोल पंप ड्राई रहे। क्योंकि तेल कंपनियां पहले की तुलना में करीब 30 प्रतिशत तक कम सप्लाई दे रही है। वहीं झारखंड पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक सिंह ने बताया कि तेल कंपनियों की ओर से कार मं 2000 रुपए और बाइक में 200 रुपए से ज्यादा का पेट्रोल न ​दिए जाने का अघोषित आदेश है। चाईबासा में पेट्रोल की किल्लत, पुलिस की निगरानी में हो रही बिक्री चाईबासा में मंगलवार को 10 पेट्रोल पंप बंद रहे। इससे अफरातफरी मच गई। इसके बाद अधिकारियों ने अन्य पेट्रोल पंपों का जायजा लिया। पुलिस की निगरानी में पेट्रोल-डीजल की बिक्री शुरू कराई। इसी बीच डीसी के निर्देश पर पेट्रोल-डीजल की सीमा भी तय कर दी गई। दोपहिया वाहन को 100 रुपए, छोटी चारपहिया गाड़ियों को 500 रुपए और बड़ी गाड़ियों को 1000 रुपए का पेट्रोल देने का निर्देश दिया। इसके अलावा बोतल-गैलन में पेट्रोल-डीजल बेचने पर रोक लगा दी। Source link

ताज़ा खबर

PM मोदी ने दिया नागपुर को बड़ा तोहफा! एयरपोर्ट के साथ बनेगा...

Last Updated:May 13, 2026, 23:40 IST पीएम नरेंद्र मोदी ने नागपुर के साथ पूरे विदर्भ इलाके को बड़ा तोहफा दिया है. बुधवार को हुई कैबिनेट मीटिंग में लंबे समय से वेटिंग में चल रहे मल्टी-मॉडल इंटरनेशनल कार्गो हब एंड एयरपोर्ट एट नागपुर प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी गई है. इस प्रोजेक्‍ट के बाद नागपुर में देश का सबसे बड़ा कार्गो हब तैयार किया जाएगा. साथ ही एयरपोर्ट एक्‍सपेंशन किया जाएगा. पीएम नरेंद्र मोदी ने नागपुर को दिया बड़ा तोहफा, बदल जाएगी विदर्भ की किस्‍मत. Nagpur News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागपुर के साथ पूरे विदर्भ की किस्‍मत बदलने के लिए बड़ा फैसला लिया है. बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट ने नागपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आधुनिकीकरण और विस्तार को मंजूरी दे दी गई है. इसके साथ ही अब नागपुर को देश के सबसे बड़े कार्गो और लॉजिस्टिक्स हब के रूप में डेवलप ,करने की तैयारी शुरू हो गई है. माना जा रहा है कि यह फैसला आने वाले समय में विदर्भ की तस्वीर और तकदीर दोनों बदल सकता है. सरकार ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) की जमीन की लीज अवधि बढ़ाने को मंजूरी दी है. इसके बाद अब जीएमआर नागपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड अगले 30 साल तक नागपुर एयरपोर्ट को पीपीपी मॉडल पर डेवलप करेगा. इस फैसले से लंबे समय से अटकी प्रोजेक्‍ट को नई रफ्तार मिल गई है. इस बदलाव के बाद नागपुर का डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट अब सिर्फ एक सिंपल एयरपोर्ट नहीं रहेगा, बल्कि इसे विश्वस्तरीय एविएशन और कार्गो सेंटर में बदला जाएगा. आने वाले वर्षों में यहां हर साल 3 करोड़ यात्रियों को हैड़ल करने की क्षमता विकसित की जाएगी. इसके साथ ही एयर कार्गो सर्विस का भी बड़े पैमाने पर विस्तार होगा. दरअसल, नागपुर की सबसे बड़ी ताकत उसकी लोकेशन है. देश के बीचोंबीच होने की वजह से यह शहर पहले से ही लॉजिस्टिक्स के लिए बेहद अहम माना जाता है. यही कारण है कि केंद्र सरकार लंबे समय से मल्टी-मॉडल इंटरनेशनल कार्गो हब एंड एयरपोर्ट एट नागपुर प्रोजेक्ट पर काम कर रही है. अब कैबिनेट की मंजूरी के बाद इस प्रोजेक्ट को नए पंख मिल गए हैं. सरकार का मानना है कि नागपुर एयरपोर्ट के विस्तार से सिर्फ हवाई यात्रा आसान नहीं होगी, बल्कि उद्योग, व्यापार और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे. इसके साथ ही, विदर्भ के किसानों, छोटे कारोबारियों और उद्योगों को देश और विदेश के बाजारों तक तेजी से पहुंच मिलेगी. खास तौर पर ऑरेंज सिटी के नाम से मशहूर नागपुर से फल, कृषि उत्पाद और अन्य सामानों का निर्यात को बढ़ाया जा सकेगा. इस प्रोजेक्ट में जीएमआर की बड़ी भूमिका होगी. जीएमआर एयरपोर्ट को आधुनिक सुविधाओं से लैस करेगी. साथ ही, नए टर्मिनल, बेहतर रनवे, स्मार्ट कार्गो सिस्टम और हाईटेक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा. इससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ एयर ट्रैफिक भी तेजी से बढ़ने की उम्मीद है. About the Author Anoop Kumar MishraAssistant Editor Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international security affairs…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Nagpur,Maharashtra Source link

झारखंड

कन्या राशि वालों के रुके काम में आएगी तेजी, हर जगह मिलेगी...

Last Updated:May 14, 2026, 03:38 IST Aaj ka Kanya Rashifal 14 may 2026: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है. कोर्ट-कचहरी, व्यापार और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं, वहीं आय के नए स्रोत भी खुल सकते हैं.आज सुबह 8 बजकर 10 मिनट से 10 बजकर 25 मिनट तक का समय बेहद शुभ माना गया है, इस दौरान किए गए कार्यों में सफलता मिलने की संभावना ज्यादा रहेगी. परमजीत/देवघर: आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए बेहद खास और शुभ संकेत लेकर आया है. ग्रहों की स्थिति, नक्षत्रों का प्रभाव और पंचांग का संयोग आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का काम करेगा. ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है. साथ ही अश्विनी नक्षत्र और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है, जिसे ज्योतिष शास्त्र में काफी शुभ माना जाता है. चन्द्रमा आज मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेगा, जिसका सीधा असर कन्या राशि के लोगों के आत्मविश्वास, कार्यक्षेत्र और पारिवारिक जीवन पर देखने को मिलेगा. लंबे समय से रुके कार्यों में आज गति आएगी और मन में एक नई ऊर्जा का संचार होगा. आज खास इंसान से होगी मुलाकातआज का दिन उन लोगों के लिए और भी खास रहने वाला है जो लंबे समय से किसी खास व्यक्ति से मिलने की इच्छा रख रहे थे. अचानक मुलाकात होने के योग बन रहे हैं. परिवार या रिश्तेदारों के साथ चला आ रहा मनमुटाव भी खत्म हो सकता है. यदि पैतृक संपत्ति को लेकर कोई विवाद चल रहा है तो उसमें राहत मिलने के संकेत हैं. कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में भी फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना दिखाई दे रही है. आज आपके शब्दों का प्रभाव लोगों पर पड़ेगा और लोग आपकी बातों को गंभीरता से सुनेंगे. इसलिए सोच-समझकर बोलना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. पार्टनरशिप में काम करने वाले को होगा अच्छा मुनाफाव्यापार और नौकरी के क्षेत्र में भी आज लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं. जो लोग पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं उन्हें अच्छा मुनाफा मिल सकता है. नया काम शुरू करने की योजना बना रहे लोगों के लिए भी समय शुभ रहेगा. व्यापार में आय के नए स्रोत बनेंगे और रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है. नौकरी करने वाले लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. कार्यस्थल पर आपके काम की तारीफ हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. आज कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है जो पूरे परिवार में खुशी का माहौल बना देगा. करियरछात्रों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है. पढ़ाई में मन लगेगा और प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलने के संकेत दिखाई दे रहे हैं. जो छात्र लंबे समय से मेहनत कर रहे थे उन्हें आज किसी शिक्षक या वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिल सकता है. मन एकाग्र रहेगा और नई चीजें सीखने का अवसर मिलेगा. कला, संगीत और लेखन से जुड़े लोगों को भी आज सम्मान या प्रशंसा मिल सकती है. परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौकापारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी. जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे और कहीं घूमने या यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है. परिवार के साथ बिताया गया समय मन को सुकून देगा. स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा, हालांकि खानपान पर ध्यान देना जरूरी होगा. ज्यादा तनाव लेने से बचें और सकारात्मक सोच बनाए रखें. आज का शुभ मुहूर्तआज का शुभ मुहूर्त सुबह 8 बजकर 10 मिनट से 10 बजकर 25 मिनट तक रहेगा. दोपहर 1 बजकर 15 मिनट से 2 बजकर 40 मिनट तक का समय भी महत्वपूर्ण कार्यों के लिए शुभ माना जा रहा है. आज भगवान गणेश और माता दुर्गा की पूजा करना विशेष फलदायी रहेगा. हरे रंग के वस्त्र धारण करना और गाय को हरा चारा खिलाना आपके लिए शुभ साबित हो सकता है. कुल मिलाकर आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए उत्साह, लाभ और खुशियों से भरा रहने वाला है. About the Author Rajneesh Singh जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Deoghar,Jharkhand Source link

झारखंड

भाजपा ने राज्य सरकार को घेरा:आदित्य साहू बोले- जनता बूंद-बूंद पानी को...

राजधानी की सड़कों पर मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पानी-बिजली संकट को लेकर रांची समाहरणालय का घेराव किया और ‘घड़ा फोड़’ प्रदर्शन के जरिए हेमंत सरकार की आलोचना की। जिला स्कूल मैदान से शुरू हुए इस मार्च में बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता शामिल हुए और समाहरणालय पहुंचकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू ने सरकार पर आरोप लगाया कि राज्य के खजाने का इस्तेमाल जनता को प्यास से बचाने के बजाय दूसरे राज्यों के चुनावों में प्रचार के लिए किया गया। राज्य की जनता बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रही है, वहीं, सरकार और उसके लोग एसी कमरों में बैठकर ऐश कर रहे हैं। यदि जल-बिजली की स्थिति में तुरंत सुधार नहीं हुआ, तो भाजपा आंदोलन से झारखंड को ठप करेगी। साहू ने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता इस सरकार को गद्दी से उतारकर भाजपा के नेतृत्व में नई सरकार चुनेगी। जब तक हर घर पानी- बिजली सुनिश्चित नहीं होती, उनका संघर्ष थमेगा नहीं। जनता को मुंगेरी लाल के हसीन सपने दिखा रही सरकार : संजय सेठ रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा विकास के लिए भेजी जा रही राशि का झारखंड में समुचित उपयोग नहीं हो रहा है। जल जीवन मिशन जैसी योजनाएं राज्य में फ्लॉप हो रही हैं। सरकार केवल मुंगेरी लाल के हसीन सपने दिखा रही है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार से नल जल योजना के लिए मिली 5,000 करोड़ रुपए से अधिक की राशि सरकार डकार गई। प्रदर्शन में ये शामिल हुए विधायक सीपी सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यदुनाथ पांडेय, प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, महानगर अध्यक्ष वरुण साहू, रांची पूर्वी जिला अध्यक्ष विनय महतो, रांची पश्चिमी जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, आरती सिंह, शशांक राज, आरती कुजूर, काजल प्रधान, कमाल खान, सुबोध सिंह गुड्डू, सूरज चौरसिया, प्रतुल शाहदेव, सत्यनारायण सिंह, मनोज मिश्रा, केके गुप्ता आदि। Source link

झारखंड

बीएयू में खरीफ कर्मशाला:कृषि मंत्री शिल्पी ने कहा- किसान हित में काम...

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने मंगलवार को एक बार फिर विभागीय अधिकारियों को आड़े हाथों लिया। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में राज्यस्तरीय खरीफ कर्मशाला के अंतिम दिन मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के उत्थान के प्रति गंभीर है। किसानों के हित के लिए जो अधिकारी-कर्मचारी काम करेंगे, वे सम्मानित होंगे। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कर्मशाला में कृषि प्रभाग के निदेशकों की अनुपस्थिति पर मंत्री ने नाराजगी प्रकट की। कहा, सूखे की स्थिति में किसानों को राहत पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है िक इस वर्ष कम बारिश के आसार हैं। इससे सूखे की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में राज्य सरकार पहले से ही तैयारी कर किसानों को राहत पहुंचाने की दिशा में काम कर रही है। सूखे से निपटने के लिए सभी तैयारियां पूर्व में कर ली जाए। 15 की जिलास्तरीय बैठक में सभी बीडीओ को मौजूद रहने का निर्देश, 20 मई को राज्य के हर जिले में लगेगा खरीफ मेला कृषि मंत्री ने निर्देश दिया कि 15 मई को जिलास्तरीय बैठक बुलाएं, जिसमें प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इस कर्मशाला में बताए गए प्लान की सूचना उनसे साझा करेंगे। इसकी रिपोर्ट राज्य के नोडल पदाधिकारी को भेजेंगे। साथ ही 20 मई को हर जिला में खरीफ मेले का आयोजन होगा। इसमें 500 प्रगतिशील किसान भाग लेंगे। हर प्रखंड से भागीदारी हो, इसे सुनिश्चित करेंगे। मेले में सॉइल टेस्टिंग काउंटर भी उपलब्ध कराएं। 22 मई को प्रखंड स्तर पर भी खरीफ मेले आयोजित करें और पंचायत स्तर भागीदारी सुनिश्चित करें। हर पंचायत से 50-50 प्रगतिशील किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करें। बीज का वितरण एसएचजी और एफपीओ के जरिए हो, इसे भी सुनिश्चित करेंगे। मई तक तालाबों के जीर्णोद्धार का कार्य पूरा करें कृषि मंत्री ने निर्देश दिया कि मई तक तालाबों का जीर्णोद्धार कार्य व पशुओं की दवा के लिए समय पर टेंडर फाइनल करें। जिला मत्स्य पदाधिकारी मत्स्य बीज का आंकलन कर निदेशालय को भेज दें और मई अंत तक वितरण हो इसे सुनिश्चित करें। सूखे की स्थिति से निपटने के लिए जिलों द्वारा बनाई गई कंटिंजेंट प्लान का प्रेजेंटेशन दिया गया। खरीफ कर्मशाला 2026 से संबंधित जानकारी आधारित पुस्तक का लोकार्पण हुआ। कार्यक्रम में निदेशक समिति विकास कुमार, निदेशक सांख्यिकी एवं मूल्यांकन शैलेन्द्र कुमार समेत सभी जिले से आए कृषि पदाधिकारी और कृषि वैज्ञानिक उपस्थित थे। बीएयू के वीसी का जल संरक्षण पर जोर बीएयू कुलपति एससी दुबे ने जल संरक्षण पर बल दिया। कहा, किसान अपने आय के अन्य स्रोत भी विकसित करें। विशेष सचिव गोपालजी तिवारी ने कहा कि संभावित सूखे की स्थिति में किसानों को कैसे राहत पहुंचे इस रणनीति पर हमें काम करना है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. अखलाक अहमद ने धान के किस्मों के चयन के बारे में जानकारी दी। डॉ. अशोक कुमार सिंह ने धान की उन्नत खेती व डॉ. अरुण ने मिलेट्स खेती की जानकारी दी । Source link

ताज़ा खबर

मीन राशि वालों का आज चमकेगा किस्मत, करियर में मिलेगी तरक्की, व्यापार...

आज मीन राशि के जातकों के लिए दिन उत्साह, आत्मविश्वास और नई संभावनाओं से भरा रहने वाला है. लंबे समय से रुके कामों में गति आएगी और आपके निर्णय लेने की क्षमता लोगों को प्रभावित करेगी. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और नेतृत्व कौशल की सराहना हो सकती है, वहीं परिवार और मित्रों का सहयोग मनोबल बढ़ाएगा. आज आप खुद को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे, जिससे हर चुनौती का सामना आसानी से कर पाएंगे. उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, यह समय नए अवसरों को पहचानकर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का है, क्योंकि सफलता आपके कदम चूम सकती है. मीन राशि का करियर राशिफलआज का दिन करियर के लिहाज से बेहद शुभ और अवसरों से भरा रह सकता है. आपकी मेहनत और प्रतिभा का पूरा फल मिलने के संकेत हैं, जिससे सफलता के नए रास्ते खुलेंगे. नौकरी में प्रमोशन, नई जिम्मेदारी या बेहतर अवसर मिलने की संभावना बन रही है. आत्मविश्वास और सूझबूझ के दम पर आप सही फैसले लेने में सफल रहेंगे. समय का सही उपयोग किया तो यह दौर आपके करियर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता है. मीन राशि वालों का व्यापार राशिफल मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सफलता और तरक्की के नए अवसर लेकर आया है. व्यापार और नौकरी दोनों क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. लंबे समय से अटके काम पूरे होने की संभावना है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. दोस्तों और सहयोगियों का अच्छा साथ मिलेगा, जो आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा. साझेदारी के कार्यों में लाभ के संकेत हैं. सूझबूझ और धैर्य के साथ लिया गया हर फैसला आज आपको नई उपलब्धि और आर्थिक फायदा दिला सकता है. मीन राशि वालों का स्वास्थ राशिफल मीन राशि के जातकों के लिए आज स्वास्थ्य के मामले में दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है. शरीर में थकान और सुस्ती महसूस हो सकती है, जिससे दिनभर ऊर्जा की कमी बनी रहेगी. पुराने रोग फिर से परेशान कर सकते हैं, इसलिए लापरवाही नुकसानदायक हो सकती है. खानपान में गड़बड़ी से दिक्कत बढ़ सकती है. वही बच्चों की सेहत को लेकर भी चिंता बनी रह सकती है, इसलिए सतर्क रहना जरूरी रहेगा. मीन राशि वालों का आर्थिक राशिफल मीन राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से शुभ संकेत लेकर आया है. आय और खर्च के बीच अच्छा संतुलन बना रहेगा, जिससे मन में सुकून और आत्मविश्वास बढ़ेगा. सोच-समझकर किए गए फैसले आगे चलकर लाभ दिला सकते हैं. अनावश्यक खर्चों से बचना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा और बचत मजबूत होगी. धन संबंधी मामलों में सतर्कता और सही योजना सफलता का रास्ता खोल सकती है. आज आर्थिक स्थिरता के साथ भविष्य को सुरक्षित बनाने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं. मीन राशि वालों का लव लाइफ राशिफलमीन राशि वालों के लिए आज प्रेम संबंधों में कुछ उलझनें और दूरी महसूस हो सकती है. छोटी-छोटी बातों पर मतभेद बढ़ने से रिश्तों में तनाव का माहौल बन सकता है. साथी के साथ बातचीत में सावधानी रखना जरूरी होगा, वरना गलतफहमियां गहरा सकती हैं. सिंगल लोगों को प्रेम में निराशा या इंतजार का सामना करना पड़ सकता है. वहीं शादीशुदा जीवन में तालमेल की कमी और भावनात्मक असंतुलन परेशान कर सकता है. धैर्य और समझदारी से काम लेना ही रिश्तों को संभालने का सबसे बेहतर उपाय साबित होगा. मीन राशि वाले जरूर करें यह उपाय आज आपके लिए लकी नंबर 1 रहेगा. यह अंक आपको सफलता और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगा. आज के दिन मीन राशि वाले जो धर्म-कर्म और दान-पुण्य में रुचि रखते हैं, उन्हें चाहिए कि आज देव गुरु ब्रहस्पति की आरधना करे. उसके बाद गरीबों में पिली वस्तु का दान करें, जिससे आज का दिन बेहतर हो सके. Source link

Scroll to Top