भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

झारखंड

नशे का कारोबार:मऊभंडार में पुड़िया में बिक रही ब्राउन शुगर, स्कूल-कॉलेज के...

मऊभंडार में हाल में पांच युवकों की गिरफ्तारी के बाद जांच में पता चला है कि नशे का कारोबार तेजी से युवाओं और स्कूल-कॉलेज के छात्रों तक पहुंच रहा है। गिरफ्तार युवकों में कई पहले खुद नशे के शिकार बने, फिर सप्लाई चेन का हिस्सा बन गए। गिरफ्तार युवकों की उम्र 25 से 30 साल के बीच है। इनमें कुछ पढ़ाई और छोटे-मोटे रोजगार से जुड़े थे, लेकिन धीरे-धीरे ब्राउन शुगर की लत ने उन्हें अपराध की ओर धकेल दिया। इलाके के कई परिवारों ने भी माना कि बच्चों के व्यवहार में बदलाव दिख रहा था, लेकिन समय रहते गंभीरता समझ नहीं पाए। मऊभंडार के बाद अब घाटशिला इलाके में बढ़ते ड्रग्स कारोबार को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते सख्ती नहीं हुई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। 500 की पुड़िया, 1500 में बिक्री जांच में सामने आया कि ब्राउन शुगर छोटी-छोटी पुड़िया में बेची जा रही थी। सिल्वर पैकेट में इसकी सप्लाई होती थी। 500 रु में खरीदी पुड़िया 1000 से 1500 रु में बेची जा रही थी। अनुमान है कि इस धंधे से रोज 30 से 50 हजार रु. तक का कारोबार हो रहा था। सिर्फ पुलिस कार्रवाई काफी नहीं विशेषज्ञों का कहना है कि ड्रग्स का बढ़ता असर समाज के लिए भी खतरा है। नशे की लत से चोरी, झगड़े और दूसरे अपराध बढ़ने का खतरा रहता है। हालांकि पुलिस अब नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों और मुख्य सप्लायर तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है। Source link

झारखंड

मध्य भारत से बंगाल तक टर्फ लाइन; झारखंड पर असर:कल तक 17...

राजधानी रांची सहित झारखंड के अधिकांश जिले में मंगलवार को दोपहर बाद अचानक बदले मौसम ने भारी तबाही मचाई। महज 30 मिनट में 9 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि करीब 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली तेज हवाओं ने शहरों की रफ्तार थाम दी। कई इलाकों में दर्जनों पेड़ गिर गए। कई घरों की छतें उड़ गईं और जगह-जगह बिजली के तार व ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हो गए। इसके कारण राजधानी रांची के कई हिस्सों में रात 12 बजे तक ब्लैकआउट की स्थिति बनी रही। बाद में बिजली विभाग ने धीरे-धीरे आपूर्ति बहाल की। मौसम विभाग के अनुसार, रांची और खूंटी समेत आसपास के इलाकों में अगले दो दिनों तक आंधी के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है। छह दिन तक बदला रहेगा मौसम मौसम विभाग ने राज्य के लिए अगले छह दिनों का पूर्वानुमान जारी करते हुए चेतावनी दी है कि 18 मई तक आंधी-बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। 13 और 14 मई को पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, कोडरमा और हजारीबाग को छोड़कर अधिकांश जिलों में 40-50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा, मेघ गर्जन और बारिश की संभावना है, जिसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 15 मई को रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, दुमका, जामताड़ा, देवघर, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में मौसम अधिक उग्र रहेगा। इन जिलों में 50 से 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी, वज्रपात और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 17 और 18 मई को संथाल परगना और आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और आंधी चलने की संभावना है। लोगों को खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है। टर्फ लाइन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना कारण मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मध्य भारत से झारखंड होते हुए पश्चिम बंगाल तक बनी टर्फ लाइन और ऊपरी हवा में सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण यह मौसम प्रणाली बनी हुई है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी भी बारिश को बढ़ावा दे रही है। प्री-मानसून गतिविधियों के सक्रिय होने से राज्य में मौसम अस्थिर बना हुआ है। इस सप्ताह तक राहत मिलने की संभावना नहीं है। हालांकि 20 मई के बाद एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। इधर पलामू जिले के मेदिनीनगर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से अधिक है। वहीं बोकारो में तापमान गिरकर 32.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जिससे वहां के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। अगले छह दिन ऐसा रहेगा मौसम 13-14 मई: पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग व गिरिडीह को छोड़कर राज्य के अधिकतर हिस्सों में बारिश होगी। 50 किमी की रफ्तार से हवा चलेगी। यलो अलर्ट जारी किया गया है। 15-16 मई: रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद और खूंटी में मौसम ज्यादा सक्रिय रहेगा। कई जगहों पर 50-60 किमी की रफ्तार से हवा चलेगी। बारिश के साथ उनका गिरने की भी संभावना है। 17-18 मई: देवघर, दुमका, गोड्‌डा, साहिबगंज, पाकुड़, जामताड़ा और धनबाद में कहीं-कहीं बारिश और आंधी चलने की संभावना है। लोगों से मैदान, पेड़, बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है। Source link

ताज़ा खबर

PM Narendra Modi convoy | पीएम मोदी ने काफिला आधा किया, सरकारी...

होमताजा खबरदेश PM मोदी ने सेट किया एग्जांपल, आधा कर दिया अपना काफिला, SPG को खास निर्देश Last Updated:May 13, 2026, 07:08 IST PM Narendra Modi News: देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपील की है. पीएम मोदी ने लोगों से आग्रह किया है कि वे एक साल के लिए सोना न खरीदें और विदेश यात्राओं पर खर्च कम करें. इसके अलावा पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल भी संभलकर करने को कहा ताकि देश के विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव कम हो सके. अब पीएम मोदी ने इसकी शुरुआत खुद से की है. पीएम मोदी ने अपना काफिला आधा कर दिया है. देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकों से ‘किफायत’ बरतने की अपील के बाद सरकार ने सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाई है. पीएम मोदी ने लोगों से आग्रह किया है कि वे एक साल के लिए सोना न खरीदें और विदेश यात्राओं पर खर्च कम करें. इसके अलावा पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल भी संभलकर करने को कहा ताकि देश के विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव कम हो सके. PM Narendra Modi: पीएम मोदी जो कहते हैं, वो खुद भी करते हैं. इसका सबूत उन्होंने खुद दिया है. पूरी दुनिया में ईंधन संकट की आहट है. संकट से बचने को भारत में भी इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है. यही कारण है कि पीएम मोदी अब लोगों को विदेश यात्रा न करने की अपील कर रहे हैं. सोना न खरीदने को कह रहे हैं. खर्च कम करने को प्रेरित कर रहे हैं. पीएम मोदी केवल देशवासियों से ही ऐसा करने को नहीं कह रहे. वह खुद भी इसे अमल में ला रहे हैं. या यूं कहिए कि उन्होंने एग्जांपल सेट कर दिया है. जी हां, पीएम मोदी ने अपना काफिला आधा कर दिया है. एसपीजी को खास निर्देश देकर काफिले में गाड़ियों की संख्या 50 फीसदी कम करने को कहा है. टीओआई की खबर के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर उनके काफिले का आकार आधिकारिक रूप से कम कर दिया गया है. पीएम मोदी का यह एक बड़ा कदम है. इससे पीएम मोदी ने सरकारी खर्च में कटौती की मिसाल पेश की है. पीएम मोदी ने इस उम्मीद से ऐसा किया है, ताकि बाकी सरकारी विभाग भी इसका पालन करेंगे. हालांकि, पीएम मोदी के इस निर्देश का असर दिखने लगा है. यूपी से एमपी तक मंत्रियों के काफिले कम होने लगे हैं. PM मोदी का एसपीजी को निर्देश सूत्रों की मानें तो, पीएम मोदी ने एसपीजी यानी स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप को काफिला कम करने का निर्दश दिया है. पीएम मोदी ने कहा है कि उनके काफिले में शामिल गाड़ियों की संख्या 50% तक कम की जाए. इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा है कि काफिले में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की संख्या बढ़ाई जाए. हालांकि, इसके लिए नई गाड़ियां न खरीदी जाएं ताकि अतिरिक्त खर्च से बचा जा सके. पीएम मोदी की फाइल फोटो SPG ने एक्शन दिखाना शुरू कियापीएम मोदी का निर्देश मिलते ही एसपीजी एक्शन में है. एसपीजी ने पीएम के निर्देशों को लागू करना शुरू कर दिया है एसपीजी यह भी सुनिश्चित कर रही है कि भले काफिला कम हो, मगर सुरक्षा के लिए जरूरी नियमों में कोई ढील न दी जाए. सूत्रों का कहना है कि हाल ही में पीएम की दिल्ली के बाहर की यात्राओं में काफिले का आकार पहले से छोटा नजर आया है. एसपीजी अब आगे भी इस दिशा में काम करेगी ताकि ब्लू बुक में दिए गए सख्त नियमों का पालन हो सके. पीएम मोदी ने ऐसा क्यों किया? गौरतलब है कि पीएम मोदी का यह कदम ऐसे वक्त में आया है, जब वह लगातार देशवासियों से ईंधन और सोने की खपत कम करने की अपील कर रहे हैं. पीएम मोदी ने रविवार को हैदराबाद दौरे के दौरान लोगों से ईंधन और सोने की खपत कम करने की अपील भी की थी. इसके कुछ घंटे बाद गुजरात में भी पीएम मोदी ने यही दोहराया था. महज 24 घंटे में दो बार पीएम मोदी ने ईंधन और सोने की खपत में कमी की अपील की थी. पीएम मोदी के इस कार्य का क्या संकेत अब सवाल है कि आखिर पीएम मोदी ने अपना काफिला छोटा क्यों किया? तो इसके पीछे वजह है एग्जांपल सेट करना. जी हां, पीएम ने खुद पहल करके अन्य विभागों और राज्य सरकारों को एक संकेत दिया है. अब पीएम मोदी की पहल के बाद बाकी सरकारी विभाग भी ऐसा ही कदम उठाएंगे. केंद्र सरकार के मंत्रालय भी अब खर्च कटौती के लिए ऐसे कदम उठाने की तैयारी कर रहे हैं. सरकार अपने कर्मचारियों को मेट्रो का ज्यादा इस्तेमाल करने, कारपूलिंग को अपनाने और बड़े-खर्चीले कार्यक्रम से बचने को प्रमोट कर रही है. About the Author Shankar Pandit Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Source link

झारखंड

गाय-भैंस को बस खिलाएं ये 2 चारा, भीषण गर्मी में भी बाल्टी...

Last Updated:May 13, 2026, 06:20 IST Animal Husbandary: रांची की मलिका 4 जर्सी गायों को गन्ने का घास, मकई, चावल का माड़ और किचन छिलके से दिन में 3 बार खिलाकर रोज लगभग 30 लीटर दूध पाती है. वह दूध बेचकर बंपर कमाई कर रहे हैं. आइये जानते हैं गाय-भैंस के डाइट में क्या शामिल कर लें. ख़बरें फटाफट रांची: झारखंड की राजधानी रांची की रहने वाली मलिका खासतौर पर एक स्पेशल डाइट देती हैं. वह अपने गाय और भैंसों से अच्छी खासी आमदनी भी करती हैं. उन्होंने बताया कि खासतौर पर जो गन्ने का घास होता है. इसके अलावा मकई का दाना व गुठली जो होता है. वह दोनों गाय-भैंस को देने का काम करती हैं. इसे एक तो दूध का उत्पादन सही रहता है और पशुओं को जरूरी पोषक तत्व भी मिल जाता है. मलिका ने लोकल 18 को बताया कि हमारे पास फिलहाल चार गाये हैं और चारों जर्सी नस्ल की हैं. हर दिन आराम से एक गाय से 10 लीटर तक दूध निकल आता है, लेकिन इसके लिए आपको मेहनत भी करना पड़ेगा. वह अपने हाथों से तीन टाइम का चारा बनाने का काम करती हैं. मकई का जो घास है, उसको लाकर काटती हैं. इसके साथ जो पुआल होता है. उसका छोटा-छोटा चारा बनाती है. साथ ही जो थोड़ा सा मकई का दाना है, यह तीनों मिलाकर अपने गाय-भैंस को खिलाती हैं. बढ़िया दूध के लिए इस डाइट चार्ट को करें फॉलो उन्होंने बताया कि सिर्फ इतना ही नहीं, सुबह में वह चावल बनाती हैं, उसका जो 2 किलो माड होता है. यानी कि चावल का पानी, वह सुबह-सुबह अपने गाय-भैंस को खिलाती हैं. दरअसल, माढ़ में कई सारे जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को फौलादी बनाते हैं और यह गाय के लिए भी काफी बढ़िया है. खासतौर पर जो गाय के बच्चे होते हैं, नई नवेली उनको वह पिलाती हैं और वह कुछ ही महीनों में एकदम बड़े गाय जैसे दिखने लगती हैं. वह अपने गाय-भैंस के डाइट का विशेष ध्यान रखती हैं. एक बार सुबह 9:00 देते हैं, फिर 1:00 बजे और फिर शाम में 5:00 बजे. इस तरीके से तीन टाइम चारा देना होता है. आपको एक टाइम फिक्स कर लेना होगा और उसी टाइम में दीजिए तो उसे शरीर में और अच्छा रिजल्ट देखने को मिलेगा. घर के जितने भी किचन के छिलके होते हैं. वह भी देते हैं, इससे शरीर भी ठंडा रहता है. इससे अधिक और कुछ नहीं इससे अधिक और वह अपने गाय-भैंस को कुछ नहीं देती हैं. बस इसी चीज को एकदम नियमित तौर पर देने का काम करती हैं और हमें इसका अच्छा खासा रिजल्ट देखने को भी मिलता है. आराम से तीन गाय से 30 किलो तक दूध का उत्पादन हो जाता है. इसे बेचकर अच्छी खासी कमाई भी हो जाती है. लेकिन वही बात है की तीनों टाइम आपको इसके खाने के प्रति थोड़ा सतर्क रहना होगा. About the Author Brijendra Pratap Singh बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ranchi,Jharkhand Source link

झारखंड

B.Ed trainees of Bharathi College of Education left for educational tour

मांडर52 मिनट पहले कॉपी लिंक कंदरी स्थित भारथी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के बीएड सत्र 2024-26 के छात्र-छात्राओं का दल रविवार को रेलवे स्टेशन से 10 दिवसीय शैक्षिक भ्रमण के लिए रवाना हुआ। यह भ्रमण 20 मई तक चलेगा। निर्धारित कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राएं मनाली में हिडिंबा देवी मंदिर, वन वि Source link

झारखंड

आम आदमी पर अमेरिका-ईरान युद्ध की मार:10 दिन में हॉर्लिक्स 26 रुपए...

पश्चिम एशिया में जारी अमेरिका-ईरान युद्ध का असर अब सीधे उपभोक्ता बाजार पर दिखाई देने लगा है। रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले सर्फ, साबुन, डिटर्जेंट और हेल्थ ड्रिंक जैसे कई जरूरी उत्पाद महंगे हो गए हैं। 500 ग्राम के हॉर्लिक्स का दाम 235 रुपए हो गया है, जो 10 दिन पहले 209 रुपए की बिक रही थी। एक किलो के व्हील एक्टिव पैक का दाम 76 से बढ़कर 80 रुपए हो गया है। एक किलो का घड़ी डिटर्जेंट का पैकेट 74 रुपए से बढ़कर 78 रुपए का हो गया है। सबसे अ​​धिक दाम मच्छरों और मक्खियों जैसे उड़ने वाले कीड़ों को तुरंत मारने में उपयोग होनेवाले ब्लैक हिट का बढ़ा है। ब्लैक हिट का दाम 260 रुपए से बढ़कर 340 रुपए हो गया है। आने वाले समय में एफएमसीजी उत्पादों के दामों में और तेजी की आशंका जताई जा रही है। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव और पैकेजिंग सामग्री की बढ़ती लागत ने कंपनियों के मुनाफे पर दबाव बढ़ाया है। इसी कारण कंपनियां अब उत्पादों की कीमतों में संशोधन करने को मजबूर हो रही हैं। इसका असर अब सीधे आम उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ने लगा है। कतरनी चावल पांच रुपए तो बासमती 15 रुपए महंगा कतरनी चावल पिछले एक महीने में करीब 5 रुपए प्रति किलो तक महंगा हुआ है, जबकि साधारण परमल चावल में 1-2 रुपए प्रति किलो की मामूली वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं बासमती चावल की कीमतों में 10 से 15 रुपए प्रति किलो तक की बढ़ोतरी देखी जा रही है। चावल के थोक कारोबारी मनीष साहू का कहना है कि कतरनी धान की कीमत में लगभग 350 रुपए की बढ़ोतरी हुई है, जिससे खुदरा बाजार में सीधा असर पड़ा है। इसके अलावा बासमती चावल की एक्सपोर्ट मांग बढ़ने और पैकेजिंग सामग्री की लागत में इजाफे के कारण भी कीमतों में तेजी आई है। परमल व उसना चावल के भाव में एक रुपए की तेजी बोरा की कीमत बढ़ने के कारण आई है। वर्तमान में रांची के खुदरा बाजार में परमल चावल 40 से 44 रुपए प्रति किलो और बासमती चावल 110-150 रुपए प्रति किलो तक बिक रहा है। कारोबारियों का अनुमान है कि अगर लागत में राहत नहीं मिली तो आने वाले दिनों में कीमतें और बढ़ सकती हैं। क्रूड ऑयल और लागत बढ़ने से एफएमसीजी बाजार पर दबाव झारखंड कंज्यूमर प्रोडक्ट डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अखौरी ने कहा कि एफएमसीजी उत्पादों का प्रमुख कच्चा माल क्रूड ऑयल इस समय ऐतिहासिक ऊंचाई पर है। पैकेजिंग मैटेरियल और इंडस्ट्रियल डीजल की कीमतों में भी लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे उत्पादLन लागत बढ़ गई है। रॉ मटेरियल की कमी के कारण कई कंपनियों ने उत्पादन घटा दिया है, जबकि कुछ छोटी कंपनियां बंद हो चुकी हैं। इससे सप्लाई चेन प्रभावित हो रही है और आने वाले समय में एफएमसीजी उत्पादों की कीमतों में और बढ़ोतरी की संभावना है। Source link

ताज़ा खबर

‘आईने में खुद को प्रिंस नहीं, इंसान देखता हूँ’… शाही विरासत के...

होमताजा खबरदेश हैदराबाद: शाही चकाचौंध से दूर आज़म जाह ने विरासत और न्याय पर दिया बड़ा बयान Last Updated:May 13, 2026, 05:48 IST Hyderabad News: हैदराबाद के आठवें निज़ाम मुकर्रम जाह के बेटे प्रिंस आज़म जाह ने विरासत और शाही पहचान पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा कि वे खुद को प्रिंस से ज्यादा एक साधारण इंसान मानते हैं और उनके लिए ईमानदारी सबसे बड़ी संपत्ति है. संपत्ति विवाद पर उन्होंने स्पष्ट किया कि सुन्नी मुस्लिम कानून के तहत संपत्ति सभी वारिसों में बराबर बंटनी चाहिए. आज़म जाह ने शाही चकाचौंध को छोड़कर सादगी और भारतीय कानून के प्रति अपनी निष्ठा जाहिर की है. ख़बरें फटाफट Hyderabad News: दुनिया के सबसे अमीर घरानों में शुमार हैदराबाद का निज़ाम परिवार एक बार फिर चर्चा में है. लेकिन इस बार वजह रईसी नहीं, बल्कि विरासत के वारिस का सादगी भरा सच है. सातवें निज़ाम मीर उस्मान अली खान, जिन्हें 1937 में टाइम मैग्जीन ने दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति बताया था, उनके परपोते प्रिंस आज़म जाह ने अपनी पहचान को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. प्रिंस आज़म जाह, जो आठवें निज़ाम मुकर्रम जाह और प्रिंसेस आयशा के बेटे हैं, उन्होंने स्पष्ट किया कि वे शाही खिताबों के बजाय इंसानियत और सच्चाई को प्राथमिकता देते हैं. एक विशेष बातचीत के दौरान आज़म जाह ने कहा कि वे अपने नाम के साथ जुड़ने वाले ‘प्रिंस’ के खिताब को न तो पहचान मानते हैं और न ही बोझ. उन्होंने दिल छू लेने वाली बात कहते हुए बताया कि जब भी वे आईने में देखते हैं, तो उन्हें प्रिंस आज़म जाह नहीं, बल्कि सिर्फ एक साधारण इंसान दिखाई देता है. उनके अनुसार, उनके पिता मुकर्रम जाह ने उन्हें सिखाया था कि इंसान की असली पहचान उसके पद या खिताब से नहीं, बल्कि उसकी ईमानदारी और निष्पक्षता जैसे मूल्यों से बनती है. पिता की यादें और ऑस्ट्रेलिया का वो फार्म हाउसअपने पिता मुकर्रम जाह को याद करते हुए आज़म जाह भावुक हो गए. उन्होंने उन्हें एक शांत और प्रभावशाली व्यक्तित्व वाला इंसान बताया, जिनका सेंस ऑफ ह्यूमर गजब का था. उन्होंने खुलासा किया कि उनके पिता अपनी जिंदगी के सबसे सुखद पल ऑस्ट्रेलिया के फार्म हाउस पर बिताते थे. वहां वे किसी तामझाम या सुरक्षा घेरे के बिना एक स्वतंत्र नागरिक की तरह सिनेमा जाते थे और घूमते थे. सादगी का यही गुण आज़म जाह की शख्सियत में भी झलकता है. संपत्ति विवाद पर सख्त रुख और कानूनी पक्षअपने पिता के निधन के बाद संपत्ति को लेकर चल रहे विवादों पर आज़म जाह ने स्थिति स्पष्ट की है. उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि 1971 में प्रिवी पर्स की समाप्ति के साथ ही निज़ाम की उपाधि आधिकारिक रूप से समाप्त हो चुकी है. उनके पिता आखिरी मान्यता प्राप्त निज़ाम थे. कानूनी स्थिति का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि उनके पिता एक भारतीय नागरिक थे और उन पर सुन्नी मुस्लिम उत्तराधिकार कानून लागू होता है. इस कानून के तहत संपत्ति सभी वारिसों में बराबर बंटनी चाहिए. उन्होंने जोर देकर कहा कि वे किसी उपाधि या केवल पैसे के लिए नहीं, बल्कि अपने पिता के सम्मान और न्याय के लिए खड़े हैं. पुरानी गलियों से लगाव और लो-प्रोफाइल जीवनचिरान पैलेस और पुरानी हवेली में बीते बचपन को याद करते हुए आज़म जाह ने बताया कि उन्हें आज भी हैदराबाद के पुराने शहर की गलियों और वहां की तहजीब से गहरा लगाव है. उन्होंने जानबूझकर लाइमलाइट से दूर एक ‘लो-प्रोफाइल’ जीवन चुना है. हालांकि, उन्होंने यह चेतावनी भी दी कि अगर परिवार की प्रतिष्ठा और न्याय की रक्षा के लिए उन्हें सार्वजनिक मंच पर आना पड़ा, तो वे कदम पीछे नहीं हटाएंगे. यह बयान ऐसे समय में आया है जब निज़ाम की संपत्ति को लेकर कानूनी लड़ाइयाँ सुर्खियों में हैं. About the Author vicky Rathore Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with News18 Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Hyderabad,Hyderabad,Telangana Source link

झारखंड

Aaj Ka Mausam Live | Weather News Today Live | बिहार-झारखंड में...

Weather News Today Live: देशभर में इस वक्त दो तरह का मौसम दिख रहा है. एक तरफ उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत भीषण गर्मी और लू की चपेट में है, तो दूसरी ओर पूर्वोत्तर, पूर्वी और दक्षिण भारत के कई राज्यों में तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है. राजस्थान में पारा 48 डिग्री के पार पहुंच चुका है, जबकि असम-मेघालय और पश्चिम बंगाल के पहाड़ी इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से बुधवार 13 मई को लेकर जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं. संभावना है कि इस सप्ताह के आखिर तक मानसून अंडमान सागर, दक्षिण बंगाल की खाड़ी और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में दस्तक दे सकता है. बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया लगातार सक्रिय है और अगले 48 घंटों में इसके और मजबूत होने की संभावना है. इसका असर दक्षिण भारत से लेकर पूर्वोत्तर राज्यों तक दिखाई देगा. नॉर्थ-ईस्ट में भारी बारिश का अलर्ट पूर्वोत्तर भारत में अगले कई दिनों तक भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है. असम और मेघालय में 13 से 17 मई के बीच बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. अरुणाचल प्रदेश में भी भारी बारिश का अलर्ट है. नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग ने इन राज्यों में भूस्खलन और जलभराव की आशंका जताई है. पूर्वी भारत में बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा. बिहार में 13 मई को 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है. झारखंड में भी अगले दो दिनों तक तेज हवाओं और बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा. वहीं उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. भीषण गर्मी से तप रहा राजस्थान-गुजरात दूसरी ओर राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कई इलाके भीषण गर्मी से तप रहे हैं. राजस्थान के बाड़मेर में अधिकतम तापमान 48.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो देश में सबसे ज्यादा रहा. पश्चिम राजस्थान में कई जगहों पर गंभीर हीटवेव की स्थिति बनी हुई है. मौसम विभाग ने 17 और 18 मई तक यहां ‘सीवियर हीटवेव’ का अलर्ट जारी किया है. पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा और गुजरात में भी लू चलने की संभावना है. दक्षिण भारत में भी मौसम का असर दिखाई देगा. तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है. केरल और तमिलनाडु में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. कर्नाटक के आंतरिक इलाकों में ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है. दिल्ली में छाए रहेंगे बादल दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल राहत और गर्मी दोनों का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा. मौसम विभाग के मुताबिक 13 मई को राजधानी में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और कुछ इलाकों में तेज हवाएं चलने की संभावना है. हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. हालांकि बारिश की संभावना बहुत कम है, लेकिन धूलभरी आंधी लोगों को परेशान कर सकती है. दिल्ली में अगले सात दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है. यानी आने वाले दिनों में गर्मी और ज्यादा तीखी होगी. मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ने के बाद राजधानी में तापमान तेजी से बढ़ेगा. फिलहाल न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन सप्ताह के अंत तक उमस बढ़ सकती है. पूर्वी यूपी और उत्तराखंड में गरज-चमक के साथ बारिश उत्तर प्रदेश में मौसम पूरी तरह करवट ले चुका है. पूर्वी यूपी के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है. 13 मई को पूर्वी उत्तर प्रदेश में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. कुछ इलाकों में बिजली गिरने की भी संभावना है. वहीं पश्चिमी यूपी में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहेगा, लेकिन गर्मी बढ़ती जाएगी. उत्तराखंड में अगले दो दिनों तक मौसम खराब बना रह सकता है. पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा है. मौसम विभाग ने यात्रियों और पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. चारधाम यात्रा मार्गों पर भी भूस्खलन और फिसलन की आशंका जताई गई है. बिहार और झारखंड का मौसम बिहार में 13 मई को मौसम सबसे ज्यादा उग्र रूप ले सकता है. मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में थंडरस्क्वॉल यानी तेज आंधी और तूफानी हवाओं का अलर्ट जारी किया है. हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. इसके साथ ही कई जगहों पर बिजली गिरने और भारी बारिश की संभावना है. लोगों को खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे खड़े न होने की सलाह दी गई है. झारखंड में भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा. राज्य में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं. 15 और 16 मई को कुछ इलाकों में तूफानी हवाओं की रफ्तार और ज्यादा तेज हो सकती है. मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे फसल और पशुओं की सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम कर लें. मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक देशभर में मौसम के चरम रूप देखने को मिलेंगे. कहीं भीषण गर्मी लोगों को झुलसाएगी तो कहीं बारिश और आंधी मुश्किलें बढ़ाएगी. ऐसे में लोगों को मौसम विभाग की चेतावनियों पर नजर बनाए रखने और सतर्क रहने की जरूरत है. 13 मई को देशभर में कैसा मौसम रहेगा?मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक 13 मई को देश के कई हिस्सों में आंधी-बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिलेगा. पूर्वोत्तर भारत, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड और हिमाचल में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि राजस्थान, गुजरात और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी और हीटवेव की चेतावनी दी गई है. किन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है?असम-मेघालय और सब-हिमालयी

झारखंड

कपूर खाने से युवक की तबीयत बिगड़ी, भर्ती

गुमला|सदर थाना क्षेत्र के भरदा निवासी 22 वर्षीय युवक जलक साहू की तबीयत कपूर का सेवन करने के बाद बिगड़ गई। गंभीर हालत होने पर परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार जलक साहू, पिता बालकिशन साहू, को लंबे समय से पेट में गैस की समस्या रहती थी। परिजनों ने बताया कि किसी परिचित व्यक्ति ने गैस से राहत के लिए कपूर और गुड़ का सेवन करने की सलाह दी थी। इसी सलाह पर सोमवार सुबह युवक ने कपूर का सेवन कर लिया। सेवन के कुछ देर बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और उसे घबराहट तथा अन्य शारीरिक परेशानी महसूस होने लगी। स्थिति गंभीर होते देख परिजन तुरंत उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार फिलहाल युवक की स्थिति सामान्य बताई जा रही है तथा डॉक्टरों की देखरेख में इलाज जारी है। चिकित्सकों ने लोगों से अपील की है कि बिना डॉक्टर की सलाह के किसी भी घरेलू नुस्खे या पदार्थ का सेवन न करें, इसका प्रयोग स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। Source link

शिक्षा

Prashant Pise India Ambassador Oman

Hindi News Career Prashant Pise India Ambassador Oman | PM Modi Europe Visit May 13 Current Affairs 3 मिनट पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. पीएम मोदी 4 देशों की यात्रा पर जाएंगे 15 मई को पीएम नरेंद्र मोदी चार यूरोपीय देशों की यात्रा पर जाएंगे। वे 15 से 20 मई तक नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली का दौरा करेंगे। अपनी इस यात्रा के पहले चरण में मोदी UAE पहुंचेंगे और राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात करेंगे। UAE में दोनों नेता द्विपक्षीय मुद्दों, विशेष रूप से ऊर्जा सहयोग, साथ ही आपसी हित के क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर बातचीत करेंगे। फिर पीएम मोदी नीदरलैंड पहुंचेंगे और राजा विलेम-अलेक्जेंडर और रानी मैक्सिमा से मिलेंगे। साथ ही मोदी नीदरलैंड पीएम रॉब जेट्टेन के साथ भी बातचीत करेंगे। इस मुलाकात में दोनों प्रमुख सिक्योरिटी, इनोवेशन, ग्रीन एनर्जी, जैसे मुद्दों पर बातचीत और पार्टनरशिप जैसे मुद्दों पर बात करेंगे। 17 मई को यात्रा के तीसरे चरण में पीएम मोदी गोथेनबर्ग, स्वीडन जाएंगे और अपने स्वीडिश समकक्ष उल्फ क्रिस्टरसन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। दोनों प्रमुख यूनाइटेड नेशन के अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ इंडस्ट्री के लिए यूनाइटेड से संबोधित करेंगे, जो एक विश्व स्तरीय -यूरोपीय व्यापार मंच है। अपनी यात्रा के चौथे चरण में पीएम में तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन और द्विपक्षीय कार्यक्रमों के लिए सोमवार को नॉर्वे पहुंचेंगे। पीएम राजा हेराल्ड वी और रानी सोनजा से मुलाकात करेंगे और पीएम जोनस गहर स्टोरे के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे। यह यात्रा द्विपक्षीय संबंधों में मजबूत गति की पृष्ठभूमि में हो रही है, जिसमें दोनों पक्ष सक्रिय रूप से संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना 2025-2029 को लागू कर रहे हैं। इस समिट में इनोवेशन, इकोनॉमिक डेवलपमेंत, क्लाइमेट सोल्यूशन पर बात होगी। पीएम मोदी नीदरलैंड में राजा विलेम-अलेक्जेंडर और रानी मैक्सिमा से मुलाकात करेंगे। 2. हिमंता बिस्वा सरमा दूसरी बार असम के सीएम बने 12 मई को हिमंता बिस्वा सरमा ने लगातार दूसरी बार असम के 15वें मुख्यमंत्री की शपथ ली। गुवाहाटी के खानापारा वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में शपथ ग्रहण कार्यक्रम में गवर्नर लक्ष्मण आचार्य ने उन्हें पद और गोपनियता की शपथ दिलाई। हिमंता के अलावा 4 विधायकों भाजपा के रामेश्वर तेली, अजंता नेओम, AGP के अतुल बोरा, BPF के चरण बोरो ने मंत्री पद की शपथ ली है। इनमें से दो मंत्री बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से हैं। इससे पहले हिमंता 2015 में बीजेपी में शामिल हुए थे, वे पहले कांग्रेस में थे। NDA की असम में तीसरी बार सरकार बनी है। NDA पहली बार 2016 में सर्वानंद सोनोवाल के नेतृत्व में सत्ता में आया था। जो अब केंद्र सरकार में मंत्री हैं। शपथ ग्रहण समारोह में कई केंद्रीय मंत्री, NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री, उद्योगपति, सत्राधिकार (वैष्णव मठों के प्रमुख) और BJP कार्यकर्ता और बूथ समिति अध्यक्ष शामिल हुए। शपथ ग्रहण में शामिल होने वालों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, सर्बानंद सोनोवाल, शिवराज सिंह चौहान, ललन सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया और चिराग पासवान शामिल हैं। 3. एडिशनल सेक्रेटरी प्रशांत पिसे ओमान में भारत के नए राजदूत बने 11 मई को विदेश मंत्रालय में एडिशनल सेक्रेटरी प्रशांत पिसे को ओमान में भारत के अगले राजदूत के तौर पर अपॉइंट किया गया। प्रशांत 1995 बैच के इंडियन फॉरेन सर्विस ऑफिसर हैं। वे मस्कट में 1993 बैच के भारतीय विदेश सेवा बैच के गोदावर्ती वेंकट श्रीनिवास का स्थान लेंगे। प्रशांत 1997 से 2000 तक काहिरा में भारत के राजदूत थे और प्रशांत ने 2004 तक त्रिपोली में काम किया। प्रशांत 2004 से 2006 तक विदेश मंत्रालय में यूरेशिया और संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक प्रभाग में उप सचिव के रूप में भी काम किया। प्रशांत ने रूस, स्वतंत्र राज्यों के राष्ट्रमंडल, मध्य एशिया और आर्थिक और सामाजिक मुद्दों से संबंधित संयुक्त राष्ट्र मामलों के साथ काम किया। प्रशांत वर्तमान में विदेश मंत्रालय में एडिशनल सेक्रेटरी (इमिग्रेशन पॉलिसी और वेल्फेयर) के पद पर हैं। प्रशांत ने फरवरी 2026 में दुबई में आयोजित अबू धाबी संवाद के आठवें मंत्रिस्तरीय परामर्श में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। स्पोर्ट्स (SPORTS) 4. ICC एनुअल वनडे रैंकिंग में भारतीय टीम पहले नंबर पर आई 11 मई को ICC ने नई रैंकिंग जारी की। इस रैंकिंग में भारतीय टीम पहले नंबर पर है। टीम इंडिया के 118 रेटिंग पॉइंट्स हैं। न्यूजीलैंड 113 पॉइंट्स के साथ दूसरे और ऑस्ट्रेलिया 109 पॉइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर है। साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को पीछे छोड़कर टॉप-4 में जगह बनाई। प्रोटियाज टीम के 102 पॉइंट्स हैं, जबकि पाकिस्तान 98 पॉइंट्स के साथ पांचवें नंबर पर पहुंच गया है। ICC के मुताबिक मई 2025 से खेले गए मैचों को 100% और उससे पहले के दो साल के मुकाबलों को 50% वेटेज दिया गया है। भारत ने मार्च 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी और टीम ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया था। ICC वार्षिक वनडे रैंकिंग हर साल 1 मई या उसके आसपास ही जारी की जाती है। इस रैंकिंग में पिछले 2-3 सालों के आंशिक डेटा के दौरान अंतरराष्ट्रीय टीमों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करती है। इस रैंकिंग में पुराने मैचों को हटाकर नए परफॉर्म्स को ज्यादा महत्व दिया जाता है। ICC रैंकिंग टीमों की मौजूदा फॉर्म और क्षमता को दर्शाती है, जिससे वर्ल्ड कप जैसे टूर्नामेंटों में सीधे क्वालीफाई भी किया जाता है। ICC ने रैंकिंग अपडेट के साथ चैंपियंस ट्रॉफी की जश्न की तस्वीर भी साझा की। मिसलीनियस (Miscellaneous) 5. विदेश राज्य मंत्री पबित्र मार्गेरिटा ने कोस्टा रिका में बैठक की 11 मई को विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने कोस्टा रिका में साइंस, इनोवेशन, टेक्नोलॉजी और टेलिकम्युनिकेशन मंत्री पाउला बोगंटेस जमोरा के साथ बैठक की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में मार्गेरिटा ने कहा कि बैठक में उन विचारों की खोज पर चर्चा हुई जो भारत और कोस्टा रिका के बीच संबंधों को गहरा कर सकते हैं। इस बातचीत में भारत के बिजनेस को कोस्टा रिका में सपोर्ट करने, कैपेसिटी बढ़ाने और क्विक इंपेक्ट प्रोजेक्ट्स को शुरू करने पर बात हुई। भारत और कोस्टा रिका बिजनेस, टेक्नोलॉजी, डिजिटल इनोवेशन के जुड़ाव में सहयोग का लगातार विस्तार

Scroll to Top