भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

झारखंड

शिक्षक नियुक्ति मामले में फैक्ट फाइंडिंग कमेटी ने 16 तक आयोग से...

स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2016 से जुड़े मामले में गठित वन मैन फैक्ट फाइंडिंग कमेटी ने शनिवार को मामले की सुनवाई की। डोरंडा स्थित पुराने हाईकोर्ट भवन में कमेटी के अध्यक्ष एवं झारखंड हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जस्टिस गौतम कुमार चौधरी के समक्ष सरकार और जेएसएससी की ओर से पूर्व में मांगे गए दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। कोर्ट के समक्ष कुछ दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी पेश की गई, लेकिन कमेटी ने उसे स्वीकार करने से इनकार कर दिया। कमेटी ने स्पष्ट कहा कि सभी दस्तावेज शपथ पत्र के माध्यम से दाखिल करें। इसके लिए जेएसएससी की ओर से समय देने की मांग की गई। इस पर कोर्ट ने जेएसएससी को अंतिम मौका देते हुए 16 मई तक का अंतिम समय दिया है। सुनवाई के दौरान माध्यमिक शिक्षा निदेशक और जेएसएससी की ओर से उपसचिव उपस्थित रहे। वहीं याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता अमृतांश वत्स, शेखर प्रसाद गुप्ता एवं अन्य ने पक्ष रखा। मामले की अगली सुनवाई अब 16 मई को पुराने हाईकोर्ट भवन में होगी। मालूम हो कि पिछली सुनवाई में फैक्ट फाइंडिंग कमेटी ने सरकार और जेएसएससी को कई अहम जानकारियां उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था। कमेटी ने राज्य स्तरीय मेरिट लिस्ट, नियुक्त किए गए शिक्षकों के नाम, उनके प्राप्तांक, नियुक्ति तिथि और चयन प्रक्रिया से संबंधित अन्य दस्तावेज मांगे थे। यह सभी सूचनाएं हाईकोर्ट के आदेश के आधार पर मांगी गई थीं। सुनवाई के दौरान माध्यमिक शिक्षा निदेशक और जेएसएससी के उपसचिव ने दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए एक माह का अतिरिक्त समय मांगा, लेकिन कमेटी ने इसे स्वीकार नहीं किया। महिला पर्यवेक्षक बहाली मामले में जेएसएससी को निर्णय लेने का निर्देश झारखंड हाईकोर्ट ने महिला पर्यवेक्षक नियुक्ति मामले में दस्तावेज सत्यापन पूरा होने के बाद अब तक नियुक्ति नहीं दिए जाने के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई की। जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए जेएसएससी को निर्देश दिया कि प्रार्थी वंदना कुमारी की उम्मीदवारी पर तत्काल निर्णय लिया जाए। अदालत ने कहा कि यदि प्रार्थी नियुक्ति के लिए पात्र हैं तो उन्हें तुरंत नियुक्ति के लिए अनुशंसा भेजें। सुनवाई के दौरान अधिवक्ता ने कहा कि न तो याचिकाकर्ता को कोई शो-कॉज नोटिस दिया गया और न ही आयोग ने उनके नाम पर विचार नहीं किए जाने का कोई स्पष्ट कारण दिया है। Source link

झारखंड

झारखंड में आकाशीय बिजली गिरने से 5 की मौत:आज भी आंधी-बारिश और...

झारखंड में आज मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में आंधी के साथ बारिश और कहीं-कहीं वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। रविवार से शुरू हो रहे इस मौसम बदलाव का असर अगले चार दिनों तक देखने को मिल सकता है। शनिवार को भी राज्य के विभिन्न हिस्सों में तेज हवा और बारिश दर्ज की गई। जहां हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंची। इस दौरान वज्रपात की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गई। जिससे मौसम की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। प्रशासन ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने और सुरक्षित जगहों पर रहने की सलाह दी है। अलग-अलग जगहों पर वज्रपात से पांच मरे कोडरमा जिले के सतगावां प्रखंड के नंदूडीह गांव में ठनका गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में सरस्वती देवी (42), उनका पुत्र अंकित कुमार (12) और मुंद्रिका देवी (60) शामिल हैं। वहीं लातेहार के बालूमाथ में वज्रपात से एक युवक की जान चली गई। तीन लोग घायल हो गए। चतरा जिले के टंडवा के बड़गांव में भी एक किशोरी की मौत हो गई। मौसम विभाग के अनुसार बोकारो, कोडरमा, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, रांची, लातेहार, गुमला, खूंटी और सिमडेगा जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। इस दौरान कई जगहों पर वज्रपात की घटनाएं भी सामने आईं, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। टर्फ लाइन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर बारिश के कारण राज्य के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। रांची का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से चार डिग्री कम है, जबकि बोकारो में यह 29.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से दस डिग्री कम है। मेदिनीनगर में सबसे अधिक 39.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राजस्थान से बांग्लादेश तक बनी टर्फ लाइन और उत्तर प्रदेश के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर झारखंड के मौसम पर पड़ रहा है। इसी वजह से आज से अगले चार दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में आंधी, बारिश और वज्रपात की संभावना बनी हुई है। 15 मई तक मौसम में बदलाव का रहेगा असर 10 मई यानी आज राज्य के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे। कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और वज्रपात के आसार हैं। 11 और 12 मई को पलामू, गढ़वा, लातेहार को छोड़कर शेष जिलों में गर्जन के साथ बारिश और तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है। 13 मई को फिर पूरे राज्य में आंशिक बादल के साथ कई स्थानों पर बारिश और वज्रपात की स्थिति बनेगी। 14 और 15 मई को उत्तर-पश्चिमी भाग को छोड़कर बाकी जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा, मेघ गर्जन और तेज हवा चलेगी। इस दौरान रांची और आसपास के क्षेत्रों में भी रोजाना बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश और तापमान 31 से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। Source link

ताज़ा खबर

BJP यूं ही नहीं ‘पार्टी विद डिफरेंस’…कांग्रेस ने नरसिम्‍हा राव की लाश...

होमफोटोदेश कांग्रेस ने नरसिम्‍हा राव की लाश तक का किया था अपमान, इन PHOTOS से सीखें राहुल Last Updated:May 10, 2026, 07:18 IST पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की पहली सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने भारतीय राजनीति में नेताओं के सम्मान और शिष्टाचार को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है. कोलकाता के भव्य मंच पर मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसंघ के समय के दिग्गज और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सहयोगी रहे 98 वर्षीय माखनलाल सरकार को जिस गर्मजोशी से गले लगाया और झुककर उनका अभिवादन किया, वह महज एक तस्वीर नहीं थी. माखनलाल सरकार ने अपना पूरा जीवन पश्चिम बंगाल में पार्टी का आधार बढ़ाने और आम लोगों को जोड़ने में लगा दिया था. यहां तक कि वे डॉ. मुखर्जी के साथ जम्मू-कश्मीर आंदोलन के दौरान जेल भी गए थे. पीएम मोदी द्वारा एक वयोवृद्ध कार्यकर्ता को दिया गया यह सम्मान स्पष्ट करता है कि विचारधारा और संगठन के लिए अपना जीवन खपाने वालों को किस तरह सिर-आंखों पर बिठाया जाता है. आज पश्चिम बंगाल के राजनीतिक इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है, जहां पहली बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार ने सत्ता की बागडोर संभाली है. इस ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण अवसर पर हम सभी के लिए महान प्रखर राष्ट्रवादी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद करना बेहद स्वाभाविक है. देश की अखंडता और विशेष रूप से पश्चिम बंगाल के लिए उनका योगदान अविस्मरणीय है. प्रदेश में बनी यह नई सरकार उनके विचारों और आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए उनके सपनों के बंगाल को धरातल पर उतारने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी. इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह के दौरान एक बेहद भावुक और प्रेरणादायक क्षण तब आया, जब मेरी मुलाकात वयोवृद्ध और समर्पित देशभक्त श्री माखनलाल सरकार जी से हुई. सरकार का जीवन संघर्षों और राष्ट्रसेवा की एक जीवंत मिसाल है; उन्होंने न केवल डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया था, बल्कि जम्मू-कश्मीर आंदोलन के दौरान उनके साथी के तौर पर गिरफ्तारी भी दी थी. उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन पश्चिम बंगाल में पार्टी का जनाधार बढ़ाने और समाज के हर स्तर के लोगों को पार्टी की विचारधारा से जुड़ने के लिए प्रेरित करने में खपा दिया. इसी तरह 2019 में पूर्व राष्ट्रपति और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न दिया गया. प्रणब मुखर्जी को कांग्रेस का संकटमोचक माना जाता था, लेकिन भाजपा सरकार ने उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजकर यह संदेश दिया कि राष्ट्रीय योगदान दलगत राजनीति से ऊपर होता है. 2024 में पूर्व प्रधानमंत्री और किसान नेता चौधरी चरण सिंह को भी मरणोपरांत भारत रत्न देकर भाजपा ने किसानों की राजनीति में उनके योगदान को मान्यता दी. Add News18 as Preferred Source on Google तस्वीरों में झलकते इस सम्मान को देखकर बरबस ही कांग्रेस के उस इतिहास की याद आ जाती है, जहां पार्टी के शीर्ष नेताओं और यहां तक कि पूर्व प्रधानमंत्रियों को जीते जी तो क्या, मरने के बाद भी जलालत झेलनी पड़ी थी. भारतीय जनता पार्टी को ‘पार्टी विद डिफरेंस’ (Party with a difference) यूं ही नहीं कहा जाता है; इसके पीछे वह राजनीतिक संस्कार है जो अपने से वैचारिक विरोध रखने वाले राष्ट्र निर्माताओं को भी सम्मान देता है. दूसरी तरफ, आज के कांग्रेस नेतृत्व, विशेषकर राहुल गांधी को कोलकाता की इन तस्वीरों से यह सीखना चाहिए कि संगठन के वरिष्ठ नेताओं का सम्मान कैसे किया जाता है. जब हम कांग्रेस के अतीत के पन्ने पलटते हैं, तो पी.वी. नरसिम्हा राव और सीताराम केसरी जैसे कद्दावर नेताओं के साथ हुए अपमान की एक दर्दनाक कहानी सामने आती है, जो लोकतंत्र और पार्टी अनुशासन के नाम पर एक बदनुमा दाग है. राव का यह अपमान यहीं नहीं रुका. दिल्ली, जो देश की राजधानी है और जहां पूर्व प्रधानमंत्रियों के भव्य स्मारक बने हुए हैं, वहां कांग्रेस नेतृत्व ने नरसिम्हा राव का अंतिम संस्कार तक नहीं होने दिया. पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के दबाव में उनके परिवार को मजबूर किया गया कि वे पार्थिव शरीर को लेकर हैदराबाद जाएं. दिल्ली में उनके लिए एक छोटा सा स्मारक बनाने तक की जगह नहीं दी गई. एक पूर्व प्रधानमंत्री और पार्टी अध्यक्ष की लाश के साथ किया गया यह राजनीतिक प्रतिशोध यह बताने के लिए काफी था कि कांग्रेस में ‘एक परिवार’ से इतर किसी भी नेता का कद बढ़ना कभी बर्दाश्त नहीं किया गया. रिपोर्ट्स और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब सीताराम केसरी ने इस तख्तापलट का विरोध करने की कोशिश की, तो उनके साथ शारीरिक बदसलूकी की गई. यहां तक कहा जाता है कि कुछ कांग्रेसी नेताओं ने उनकी धोती तक खींचने की कोशिश की और उन्हें कांग्रेस मुख्यालय के एक कमरे (जिसे कुछ लोग बाथरूम भी बताते हैं) में बंद कर दिया गया. यह सब इसलिए किया गया ताकि वे सोनिया गांधी के अध्यक्ष बनने की घोषणा के बीच कोई व्यवधान न डाल सकें. एक बुजुर्ग और पिछड़े वर्ग (ओबीसी) से आने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ यह व्यवहार शर्मनाक था. कांग्रेस ने अपने जिन रत्नों को भुला दिया या अपमानित किया, उन्हें सम्मान देने का काम भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली नरेंद्र मोदी सरकार ने किया. 2024 में भाजपा सरकार ने राजनीति से ऊपर उठकर आर्थिक सुधारों के जनक पी.वी. नरसिम्हा राव को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से नवाजा. यह उस अपमान का प्रायश्चित था जो कांग्रेस ने उन्हें दिया था. इसी तरह, आजीवन कांग्रेस के मुखर विरोधी रहे, लेकिन किसानों के मसीहा और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भी भारत रत्न देकर भाजपा ने यह संदेश दिया कि देश के निर्माण में योगदान देने वालों का मूल्यांकन दलगत राजनीति से ऊपर होना चाहिए. पी.वी. नरसिम्हा राव, वह नाम जिसने 1991 के ऐतिहासिक आर्थिक सुधारों के जरिए भारत को दिवालिया होने से बचाया था, उनके साथ कांग्रेस आलाकमान का बर्ताव राजनीति के सबसे क्रूर अध्यायों में दर्ज है. 2004 में जब नरसिम्हा राव का निधन हुआ, तो उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय (24 अकबर रोड) ले जाया गया. लेकिन विडंबना देखिए, जिस व्यक्ति ने प्रधानमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष

झारखंड

साहिबगंज के अमन आयुष्कर का कमाल, रक्षा मंत्रालय की नौकरी छोड़ IFS...

Last Updated:May 10, 2026, 07:11 IST Aman Ayushkar Success Story: अगर इरादे मजबूत हों तो बड़े से बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है. ऐसा ही साबित कर दिखाया है झारखंड के साहिबगंज जिले के एक साधारण परिवार के बेटे ने अमन आयुषकर ने. अमन ने भारतीय वन सेवा (IFS) परीक्षा में देशभर में 27वीं रैंक हासिल कर जिले और राज्य का नाम रोशन किया है और संघर्षशील युवाओं की प्रेरणा बनकर आगे आए हैं. साहिबगंज के अमन आयुषकर की सफलता की प्रेरक कहानी साहिबगंज. झारखंड के साहिबगंज जिले के ओझा टोली निवासी अमन आयुषकर ने भारतीय वन सेवा (Indian Forest Service) परीक्षा में देशभर में 27वीं रैंक हासिल की है. ओझा टोली के रहने वाले अमन ने जहां अपनी मेधा का लोहा मनवाया है, वहीं परीक्षा परिणाम जारी होते ही परिवार के साथ-साथ पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई है. लोगों ने अमन को बधाई दी और उनकी इस उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया. उनकी इस विशेष उपलब्धि पर पूरे जिले में गर्व का माहौल है. स्कूलिंग से इंजीनियरिंग तक की शिक्षा यात्रा बता दें कि अमन आयुषकर ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा साहिबगंज के सेंट जेवियर स्कूल से पूरी की और वर्ष 2009 में 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की. इसके बाद उन्होंने बीपीएस पूर्णिया (बिहार) से 12वीं की पढ़ाई की. उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने जाधवपुर विश्वविद्यालय कोलकाता से बीटेक तथा IIT दिल्ली से एमटेक की डिग्री प्राप्त की. मजबूत शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ उन्होंने आगे की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी जारी रखी. झारखंड के साहिबगंज के अमन आयुषकर ने IFS में टॉप 30 में जगह बनाई 27वीं रैंक हासिल की है. सपनों के लिए छोड़ दी ‘क्लास वन’ की नौकरी अमन की कहानी संघर्ष और जुनून की एक मिसाल है. उन्होंने साल 2018 में ही भारतीय इंजीनियरिंग सेवा (IES) जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा पास कर ली थी. इसके बाद वे रक्षा मंत्रालय के अधीन बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (BRO) में एक क्लास वन अधिकारी के रूप में तैनात थे. लेकिन प्रशासनिक सेवा में जाने का उनका सपना हमेशा जीवित रहा. अमन भारतीय वन सेवा में जाने की इच्छा रखते थे. अपने इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए उन्होंने साल 2024 में सुरक्षित और प्रतिष्ठित नौकरी से इस्तीफा दे दिया और पूरी तरह तैयारी में जुट गए. साहिबगंज में की पढ़ाई, घर को बनाया ‘स्टडी सेंटर’ अमन की इस सफलता में साहिबगंज के डीएफओ प्रबल कुमार का विशेष मार्गदर्शन रहा. इस दौरान डीएफओ (DFO) प्रबल का उन्हें लगातार मार्गदर्शन मिलता रहा. अमन की सफलता की खबर मिलते ही उनके पिता ओम प्रकाश तिवारी और मां सुधा तिवारी की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े. अमन जैसे युवाओं की सफलता समाज के लिए एक नई उम्मीद लेकर आती है. अमन ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद और निरंतर मेहनत को दिया है. वे झारखंड के उन युवाओं के लिए प्रेरणा बन गए हैं जो संसाधनों की कमी के बावजूद यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं. About the Author Vijay jha पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Sahibganj,Jharkhand Source link

झारखंड

136 करोड़ का हुआ सेटलमेंट:47,397 लंबित तथा 8,32,365 प्री-लिटिगेशन वादों का निस्तारण

रांची| झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) के तत्वावधान में शनिवार को वर्ष 2026 की दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का वर्चुअल उद्घाटन झारखंड हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सह झालसा के कार्यपालक अध्यक्ष सुजीत नारायण प्रसाद द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लंबित वादों के निस्तारण में अधिवक्ताओं, मध्यस्थों और पीएलवी की भूमिका बेहद अहम है। लोक अदालत आम लोगों को सुलभ, त्वरित और निःशुल्क न्याय उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम बन चुकी है। मौके पर न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा-1, उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री, एसएसपी राकेश रंजन, बार एसोसिएशन के पदाधिकारी, न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता, मध्यस्थ एवं पीएलवी मौजूद रहे। जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने कहा कि न्याय व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए विधिक जागरूकता जरूरी है। उन्होंने अधिवक्ताओं से लोगों को अधिक से अधिक जागरूक करने की अपील की, ताकि लंबित मामलों का तेजी से निस्तारण हो सके। उन्होंने पारिवारिक वादों में डिस्ट्रेस वारंट की लंबित संख्या कम करने पर भी जोर दिया। इस दौरान व्यवहार न्यायालय परिसर में दीदी कैफे, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा, वलनेरेबल विटनेस डिपोजिशन सेंटर, प्रोटेक्टेड विटनेस रूम तथा क्यूआर कोड जेनरेटेड एप्लिकेशन सिस्टम का उद्घाटन किया गया। वहीं डायन-बिसाही थीम पर नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 47,397 लंबित तथा 8,32,365 प्री-लिटिगेशन वादों का निस्तारण करते हुए 1,36,99,52,446.21 रुपए का सेटलमेंट किया गया। साथ ही 36 वाहन दुर्घटना पीड़ितों के बीच 20,06,40,672 रुपये की मुआवजा राशि वितरित की गई। झारखंड पीड़ित मुआवजा योजना के तहत 24 पीड़ितों को 82,80,000 रुपये के चेक प्रदान किए गए। Source link

शिक्षा

Gujarat Panchayat Jobs | Railway Vacancies

Hindi News Career Gujarat Panchayat Jobs | Railway Vacancies | 6438 New Jobs This Week 46 मिनट पहले कॉपी लिंक इस हफ्ते देशभर के अलग-अलग विभागों में 6438 पदों पर भर्तियां निकली हैं। अगर आप भी इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो इन 5 नौकरियों की डिटेल्ड जानकारी 5 ग्राफिक्स के जरिए जानिए: पूरी खबर यहां पढ़ें पूरी खबर यहां पढ़ें पूरी खबर यहां पढ़ें पूरी खबर यहां पढ़ें पूरी खबर यहां पढ़ें . दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… आज की सरकारी नौकरी: रेलवे में 1644 भर्ती; BPSC 72वीं संयुक्त परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, गुजरात जल आपूर्ति व सीवरेज बोर्ड में 205 ओपनिंग्स जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर आज की सरकारी नौकरी: जनजातीय विकास विभाग, नासिक में चौकीदार की 416 भर्ती; रेल लैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी में 40 वैकेंसी, IISER में 40 ओपनिंग्स जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर आज की सरकारी नौकरी: गुजरात में हेल्थ वर्कर के 1948 पदों पर भर्ती; भारतीय सेना में 190 वैकेंसी निकलीं जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर Source link

झारखंड

शिक्षक नियुक्ति मामले में फैक्ट फाइंडिंग कमेटी ने 16 तक आयोग से...

स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2016 से जुड़े मामले में गठित वन मैन फैक्ट फाइंडिंग कमेटी ने शनिवार को मामले की सुनवाई की। डोरंडा स्थित पुराने हाईकोर्ट भवन में कमेटी के अध्यक्ष एवं झारखंड हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जस्टिस गौतम कुमार चौधरी के समक्ष सरकार और जेएसएससी की ओर से पूर्व में मांगे गए दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। कोर्ट के समक्ष कुछ दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी पेश की गई, लेकिन कमेटी ने उसे स्वीकार करने से इनकार कर दिया। कमेटी ने स्पष्ट कहा कि सभी दस्तावेज शपथ पत्र के माध्यम से दाखिल करें। इसके लिए जेएसएससी की ओर से समय देने की मांग की गई। इस पर कोर्ट ने जेएसएससी को अंतिम मौका देते हुए 16 मई तक का अंतिम समय दिया है। सुनवाई के दौरान माध्यमिक शिक्षा निदेशक और जेएसएससी की ओर से उपसचिव उपस्थित रहे। वहीं याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता अमृतांश वत्स, शेखर प्रसाद गुप्ता एवं अन्य ने पक्ष रखा। मामले की अगली सुनवाई अब 16 मई को पुराने हाईकोर्ट भवन में होगी। मालूम हो कि पिछली सुनवाई में फैक्ट फाइंडिंग कमेटी ने सरकार और जेएसएससी को कई अहम जानकारियां उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था। कमेटी ने राज्य स्तरीय मेरिट लिस्ट, नियुक्त किए गए शिक्षकों के नाम, उनके प्राप्तांक, नियुक्ति तिथि और चयन प्रक्रिया से संबंधित अन्य दस्तावेज मांगे थे। यह सभी सूचनाएं हाईकोर्ट के आदेश के आधार पर मांगी गई थीं। सुनवाई के दौरान माध्यमिक शिक्षा निदेशक और जेएसएससी के उपसचिव ने दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए एक माह का अतिरिक्त समय मांगा, लेकिन कमेटी ने इसे स्वीकार नहीं किया। महिला पर्यवेक्षक बहाली मामले में जेएसएससी को निर्णय लेने का निर्देश झारखंड हाईकोर्ट ने महिला पर्यवेक्षक नियुक्ति मामले में दस्तावेज सत्यापन पूरा होने के बाद अब तक नियुक्ति नहीं दिए जाने के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई की। जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए जेएसएससी को निर्देश दिया कि प्रार्थी वंदना कुमारी की उम्मीदवारी पर तत्काल निर्णय लिया जाए। अदालत ने कहा कि यदि प्रार्थी नियुक्ति के लिए पात्र हैं तो उन्हें तुरंत नियुक्ति के लिए अनुशंसा भेजें। सुनवाई के दौरान अधिवक्ता ने कहा कि न तो याचिकाकर्ता को कोई शो-कॉज नोटिस दिया गया और न ही आयोग ने उनके नाम पर विचार नहीं किए जाने का कोई स्पष्ट कारण दिया है। Source link

ताज़ा खबर

kark rashifal 10 May | Today kark Rashifal | kark Daily Horoscope...

Last Updated:May 10, 2026, 05:32 IST Aaj Ka Kark Rashifal 10 May 2026: आज 10 मई 2026, रविवार का दिन कर्क राशि वालों के लिए ‘ब्रह्म योग’ के कारण बेहद खास रहने वाला है. ज्योतिष गणना के अनुसार, यह शुभ योग बुद्धि और आत्मविश्वास में वृद्धि लाएगा, जिससे करियर और व्यापार में उन्नति के नए रास्ते खुलेंगे. ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी के अनुसार, जहां प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी, वहीं आज से शुरू हो रहे ‘पंचक’ के कारण सावधानी बरतना भी जरूरी है. कर्क राशि के जातकों पर ब्रह्म योग का प्रभाव, शुभ अंक:1, रंग: लाल और सूर्योपासना करना शुभ रहेगा. Aaj Ka Kark Rashifal 10 May 2026 (कर्क राशि टुडे)\नैनीताल: ग्रह-नक्षत्रों की चाल न केवल हमारे आकाश को बल्कि हमारे जीवन की दिशा और दशा को भी गहराई से प्रभावित करती है. हर दिन बनने वाले विशिष्ट योग हमारी बुद्धि, निर्णय क्षमता और भाग्य के द्वार खोलते हैं. आज दिनांक 10 मई 2026, रविवार का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए आध्यात्मिक और मानसिक ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है. आज के दिन ‘ब्रह्म योग’ का दुर्लभ प्रभाव रहेगा, जो बुद्धि में प्रखरता और आत्मविश्वास में वृद्धि लेकर आता है. हालांकि, जहां एक तरफ शुभ योग हैं, वहीं दूसरी तरफ पंचक की शुरुआत भी हो रही है, जिससे जीवन के कुछ क्षेत्रों में सावधानी बरतना अनिवार्य होगा. नैनीताल के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है और घनिष्ठा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. इसी के साथ आज से ‘पंचक’ की शुरुआत भी हो रही है, इसलिए किसी भी बड़े निवेश या महत्वपूर्ण कार्य में सोच-समझकर निर्णय लेना ही समझदारी होगी. दिन के समय अचानक यात्रा के प्रबल योग बन रहे हैं, जो पुराने मित्रों से मुलाकात का जरिया बन सकते हैं. सावधानी के तौर पर, वाहन चलाते समय किसी भी प्रकार की लापरवाही भारी पड़ सकती है. क्या है ब्रह्म योग?पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि ब्रह्म योग वैदिक ज्योतिष में अत्यंत शुभ और ज्ञानवर्धक योग माना जाता है. यह योग व्यक्ति के जीवन में बुद्धि, विवेक, आत्मविश्वास और आध्यात्मिक ऊर्जा को बढ़ाने वाला माना जाता है. उन्होंने बताया कि जब ग्रहों और नक्षत्रों की विशेष स्थिति बनती है, तब ब्रह्म योग का निर्माण होता है. इस योग के प्रभाव से व्यक्ति को शिक्षा, करियर, निर्णय क्षमता और सामाजिक सम्मान में लाभ मिलने की संभावना रहती है. माना जाता है कि ब्रह्म योग वाले दिन नए कार्यों की शुरुआत, ज्ञान प्राप्ति, धार्मिक कार्य और महत्वपूर्ण निर्णय लेना शुभ फलदायी होता है. ब्रह्म योग का दैनिक जीवन में असर? गुस्से और जिद से बचें: ब्रह्म योग के प्रभाव से कर्क राशि के प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन अच्छा संकेत दे रहा है. पार्टनर के साथ चल रही गलतफहमियां दूर हो सकती हैं और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी. जो लोग लंबे समय से अपने मन की बात कहना चाहते थे, उनके लिए समय अनुकूल रह सकता है. विवाहित लोगों के जीवन में भी आपसी समझ बेहतर होगी और परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. हालांकि गुस्से और जिद से बचना जरूरी होगा, क्योंकि छोटी बात बड़ा विवाद बन सकती है. रिश्तों में विश्वास बनाए रखना आज सबसे अहम रहेगा. शाम का समय पार्टनर के साथ बातचीत और भावनात्मक जुड़ाव के लिए बेहतर साबित हो सकता है. करियर में मिलेगी नई पहचान: पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि ब्रह्म योग का सबसे ज्यादा प्रभाव आज आपके करियर संबंधित मामलों में देखने को मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन नई जिम्मेदारियां लेकर आ सकता है. ऑफिस में आपके कार्यों की सराहना हो सकती है और वरिष्ठ अधिकारी आपके सुझावों को महत्व देंगे. जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें किसी अच्छे अवसर की सूचना मिल सकती है. वहीं व्यवसाय करने वाले जातकों के लिए दिन लाभदायक रहेगा. रुका हुआ धन मिलने की संभावना बन रही है. व्यापार में किसी पुराने संपर्क से फायदा हो सकता है. पार्टनरशिप में काम कर रहे लोगों को पारदर्शिता बनाए रखनी होगी. निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लेना आपके लिए शुभ रहेगा. आलस्य का त्याग करें छात्र: कर्क राशि के छात्रों के लिए आज का दिन मेहनत और एकाग्रता बढ़ाने वाला रहेगा. पढ़ाई में मन लगेगा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. शिक्षकों का सहयोग मिलेगा और नई चीजें सीखने का अवसर भी प्राप्त होगा. हालांकि आज आलस्य से बचना जरूरी होगा. समय का सही उपयोग करने वाले छात्रों को भविष्य में बड़ा लाभ मिल सकता है. तकनीकी और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े विद्यार्थियों के लिए दिन विशेष रूप से अच्छा रहेगा. महिलाओं का बढ़ेगा मान-सम्मान: कर्क राशि की महिला जातकों में ब्रह्म योग का प्रभाव सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा महिलाओं के लिए आज का दिन उत्साह और नई ऊर्जा से भरा रहेगा. परिवार में आपकी सलाह को महत्व मिलेगा और घरेलू जिम्मेदारियों को आप बेहतर तरीके से निभाएंगी. कार्यक्षेत्र में सक्रिय महिलाओं को सम्मान और प्रशंसा मिल सकती है. हालांकि आज आपको स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सतर्कता जरूर बरतनी होगी, खासकर यात्रा के दौरान थकान महसूस हो सकती है. परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी. गृहिणियों के लिए दिन शुभ रहेगा और घर में किसी मांगलिक कार्य की चर्चा हो सकती है. कर्क राशिफल: दिशा शूल आज का दिशा शूल पश्चिम दिशा है, कर्क राशि के जातकों को आज पश्चिम दिशा की यात्रा करने से बचना होगा.शुभ अंक: 1शुभ रंग : लालउपाय: पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के जातकों को आज सूर्योपासना करना शुभ रहेगा, आज गाय को हरा चारा खिलाएं जो आपके लिए फलदायक रहने वाला है. About the Author Rahul Goel राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Nainital,Nainital,Uttarakhand Source link

झारखंड

Aaj Ka Mausam Live | Today Weather News: 80KM की रफ्तार… 16...

Today Weather News Live: देश के कई राज्यों में इन दिनों कभी भी मौसम बदल जा रहा है. कहीं आसमान में काले बादल गरज रहे हैं तो कहीं 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं ने लोगों को डराना शुरू कर दिया है. मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत तक 16 राज्यों में तेज आंधी, बारिश, बिजली गिरने और ओलावृष्टि का बड़ा अलर्ट जारी किया है. दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान जैसे राज्यों में अगले कुछ दिन बेहद संवेदनशील माने जा रहे हैं. मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र का असर तेजी से बढ़ रहा है. यही वजह है कि जहां एक तरफ भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं दूसरी ओर तूफानी हवाएं और आकाशीय बिजली लोगों के लिए खतरा भी बन सकती हैं. कई इलाकों में पेड़ गिरने, बिजली आपूर्ति ठप होने और फसलों को नुकसान का खतरा भी जताया गया है. देश का मौसम इस समय दो हिस्सों में बंटा दिखाई दे रहा है. एक तरफ राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू का प्रकोप जारी है, तो दूसरी तरफ पहाड़ी और मैदानी इलाकों में तेज बारिश और तूफान का डर लोगों को परेशान कर रहा है. IMD के मुताबिक 10 से 14 मई के बीच मौसम सबसे ज्यादा सक्रिय रहेगा. पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी और बिहार में तेज धूल भरी आंधी चल सकती है. वहीं उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी तक की संभावना जताई गई है. दक्षिण भारत में भी केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान है. मौसम विभाग ने लोगों को खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे खड़े न होने की सलाह दी है क्योंकि बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ सकती हैं. कई राज्यों में तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है. (फाइल फोटो PTI) IMD का कहना है कि 11 मई के आसपास दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो सकता है. इसका असर पूर्वी और दक्षिणी भारत में ज्यादा दिखाई देगा. स्काईमेट के अनुसार पूर्वोत्तर भारत में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय हो चुका है, जिससे असम, अरुणाचल और नागालैंड में तेज तूफानी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग का मानना है कि इस बदलाव की वजह से अगले कुछ दिनों तक तापमान सामान्य से नीचे रह सकता है. इससे गर्मी से राहत तो मिलेगी, लेकिन खराब मौसम नई मुश्किलें भी खड़ी करेगा. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर भारत के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. हिमालयी राज्यों से लेकर गंगा के मैदानी इलाकों तक बादलों की आवाजाही बढ़ गई है. कई जगहों पर ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने किसानों को फसल कटाई और खुले में रखी उपज को सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी है. आने वाले 72 घंटे कई राज्यों के लिए बेहद अहम माने जा रहे हैं. दिल्ली-NCR में आंधी और बारिश से बदलेगा मौसम दिल्ली-NCR में 11 और 12 मई को तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. राजधानी में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन धूल भरी आंधी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है. येलो अलर्ट जारी किया गया है. बिजली कड़कने और अचानक मौसम बदलने की आशंका जताई गई है. वहीं AQI में सुधार दर्ज किया गया है और फिलहाल वायु गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में बनी हुई है. यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश का बड़ा अलर्ट उत्तर प्रदेश में 10 से 14 मई के बीच मौसम तेजी से बदल सकता है. लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर, वाराणसी और मेरठ समेत कई जिलों में तेज आंधी और बारिश की संभावना है. IMD ने 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी है. कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं. मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को लू से राहत मिलेगी. हालांकि बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ सकती हैं, इसलिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है. बिहार में 60KM रफ्तार वाली हवाओं का खतरा बिहार में 10 से 15 मई तक कई जिलों में भारी बारिश और तेज आंधी की संभावना है. पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया और पश्चिम चंपारण में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. कुछ इलाकों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली का खतरा भी बना हुआ है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन से चार दिन तक मौसम खराब बना रहेगा. किसानों और ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है. झारखंड में बिजली गिरने की चेतावनी झारखंड में रांची, जमशेदपुर, बोकारो और धनबाद समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. कई इलाकों में बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है. प्रशासन ने लोगों को खराब मौसम के दौरान घरों में रहने की सलाह दी है. राजस्थान में लू और बारिश दोनों का डबल अटैक राजस्थान में मौसम दो रंग दिखा रहा है. पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर में लू का अलर्ट जारी है. वहीं जयपुर, कोटा और उदयपुर में 12 मई के बाद तेज हवाओं और हल्की बारिश की संभावना है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में पूर्वी राजस्थान में मौसम बदल सकता है. धूल भरी आंधी भी चल सकती है. मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश के साथ गर्मी का असर भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर समेत मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. IMD के मुताबिक 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. हालांकि पश्चिमी हिस्सों में लू का असर बना रह सकता है. मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण लोगों को सतर्क रहने की

झारखंड

भागते रहो या पेश हो जाओ, एनआईए कोर्ट ने नक्सली रवींद्र गंझू...

झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई के संकेत देते हुए रांची की एनआईए (NIA) विशेष अदालत ने कुख्यात नक्सली रवींद्र गंझू को साफ शब्दों में अल्टीमेटम दे दिया है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि वह 30 दिनों के भीतर हाजिर हो, नहीं तो उसकी गैर-मौजूदगी में ही सजा की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। लंबे समय से फरार चल रहे गंझू को अदालत ने भगोड़ा घोषित करते हुए यह सख्त आदेश जारी किया है। इसके बाद जांच एजेंसियों ने लातेहार जिले के हेसला, बॉझीटोला स्थित उसके घर के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों पर भी नोटिस चस्पा कर दिया है। 20 लाख का इनामी है रवींद्र गंझू रविन्द्र गंझू सुरक्षा एजेंसियों के लिए लंबे समय से सिरदर्द बना हुआ है। वह लगातार ठिकाना बदलकर गिरफ्तारी से बचता रहा है। संगठन में कद: वह प्रतिबंधित संगठन भाकपा (माओवादी) का रीजनल कमेटी मेंबर है। इनाम की राशि: उस पर झारखंड सरकार ने 15 लाख रुपए और एनआईए ने 5 लाख रुपए (कुल 20 लाख रुपए) का इनाम घोषित कर रखा है। मुख्य मामला: उस पर एनआईए केस आरसी-38/2020/एनआईए के तहत कई बड़े नक्सली हमलों और लेवी वसूली के गंभीर आरोप हैं। पहली बार ऐसी कार्रवाई: झारखंड में यह संभवतः पहला मामला है, जब किसी शीर्ष नक्सली के खिलाफ उसकी गैर-मौजूदगी में ट्रायल शुरू करने की तैयारी हो रही है। यह फरार नक्सलियों के लिए एक सख्त संदेश है। आर्थिक ढांचा तबाह करने की तैयारी में पुलिस प्रतिबंधित नक्सली संगठनों के खिलाफ पुलिस ने न केवल ऑपरेशन तेज कर दिया है, बल्कि उनके आर्थिक नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने की रणनीति भी बनाई है। लेवी पर प्रहार: पुलिस बचे हुए नक्सल कमांडरों को मिलने वाली लेवी (अवैध वसूली) की रकम को रोकना चाहती है। पुलिस को इनपुट मिले हैं कि बेहद कमजोर होने के बावजूद कुछ लोग नक्सलियों को अब भी लेवी दे रहे हैं, जिससे वे हथियार और गोलियां खरीद रहे हैं। अधिकारियों की तय हुई जिम्मेदारी: सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे नक्सलियों के खिलाफ सटीक सूचनाएं जुटाएं और उनके आर्थिक ढांचे को तबाह करने के लिए विशेष कार्रवाई करें। 70 करोड़ का था साम्राज्य: बता दें कि झारखंड-बिहार का इलाका माओवादियों के मध्य जोन में आता है। जब माओवादी बेहद मजबूत स्थिति में थे, तब इस जोन से सालाना करीब 70 करोड़ रुपए की भारी-भरकम लेवी वसूली जाती थी। Source link

Scroll to Top