भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

झारखंड

गैंगस्टर के करीबी को धनबाद पुलिस ने रिमांड पर लिया:दुबई से भारत...

वासेपुर के कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के करीबी सहयोगी सैफी अब्बास उर्फ ‘मेजर’ को धनबाद पुलिस ने रिमांड पर लिया है। उसे दुबई से भारत लौटते ही कोलकाता हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया था। कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (दमदम) पर गिरफ्तारी के बाद कोलकाता पुलिस ने उससे शुरुआती पूछताछ की। बाद में उसे धनबाद पुलिस को सौंप दिया गया। धनबाद लाने के बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) ने पुलिस को तीन दिनों का रिमांड दिया। पुलिस 2 मई तक एक गुप्त स्थान पर मेजर से गहन पूछताछ कर रही है। इस दौरान कई डीएसपी और विभिन्न थानों की टीमें गैंग के नेटवर्क, फंडिंग और उसके सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी हैं। जांच में सामने आया है कि मेजर, प्रिंस खान गैंग का ‘राइट हैंड’ था। वह व्यापारियों से रंगदारी वसूली, धमकी भरे ऑडियो-वीडियो भेजने और फायरिंग की घटनाओं में सक्रिय भूमिका निभाता था। धनबाद जिले में मेजर के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला, आर्म्स एक्ट और रंगदारी समेत करीब 15 मामले दर्ज हैं। 25 से अधिक अन्य मामलों में भी उसका नाम सामने आ चुका है। पुलिस को उम्मीद है कि इस पूछताछ से गैंग को संरक्षण देने वाले सफेदपोश चेहरों और बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है। इससे पूरे मामले में कई अहम कड़ियां जुड़ने की संभावना है। Source link

ताज़ा खबर

इस साल 6% रह जाएगी भारत की विकास दर! ईरान युद्ध के...

Last Updated:April 29, 2026, 16:18 IST GDP Growth Rate : भारत की अर्थव्‍यवस्‍था की विकास दर इस साल गिरकर 6 फीसदी के आसपास पहुंच सकती है. ग्‍लोबल परामर्श कंपनी ईवाई ने क्रूड की बढ़ती कीमतों के दबाव में यह अनुमान लगाया है. उसका कहना है कि भारत पर महंगे क्रूड का ज्‍यादा असर दिखेगा. भारत की विकास दर चालू वित्‍तवर्ष में 6 फीसदी के आसपास रहने वाली है. नई दिल्‍ली. ईरान और अमेरिका के बीच जारी युद्ध के बावजूद अभी तक ज्‍यादातर एजेंसियां भारत की विकास दर 7 फीसदी या उससे ज्‍यादा रहने का ही अनुमान लगा रहीं थी. लेकिन, अब पहली बार ग्‍लोबल रेटिंग एजेंसी ईवाई ने विकास दर के 6 फीसदी के आसपास जाने का अनुमान लगाया है. एजेंसी का कहना है क‍ि भारत पर सबसे ज्‍यादा असर बस एक ही चीज का पड़ेगा, क्‍योंकि आज भी इसकी 85 फीसदी खपत बाहरी बाजार से आयात के जरिये पूरी की जाती है. ईवाई इंडिया ने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतें अधिक रहने से चालू वित्तवर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि दर घटकर करीब 6 फीसदी रह सकती है, जबकि खुदरा महंगाई बढ़कर 6 फीसदी तक पहुंच सकती है. महंगाई का यह आंकड़ा रिजर्व बैंक के दायरे से बाहर जा सकता है. ग्‍लोबल सलाहकार कंपनी ने कहा कि भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था ईंधन के लिए आज भी ग्‍लोबल मार्केट पर निर्भर है, जो उसे सबसे ज्‍यादा नुकसान पहुंचा रहा है. क्‍यों दिख रहा जीडीपी पर दबावग्‍लोबल परामर्श कंपनी ईवाई इंडिया के मुख्य नीति सलाहकार डीके श्रीवास्तव ने कहा कि यदि भारतीय कच्चे तेल ‘बास्केट’ की औसत कीमत वित्तवर्ष 2026-27 में 120 डॉलर प्रति बैरल रहती है, तो वास्तविक जीडीपी वृद्धि करीब 6 फीसदी और उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित खुदरा महंगाई दर भी करीब 6 फीसदी तक रह सकती है. उन्होंने कहा कि राजकोषीय घाटे पर दबाव कम करने के लिए बढ़ी ऊर्जा कीमतों का असर अपेक्षाकृत अधिक हद तक उपभोक्ताओं तक पहुंचाना होगा. नीतिगत हस्‍तक्षेप अब सीमित हो रहाईवाई की इकॉनमी वॉच रिपोर्ट के मुताबिक, नीतिगत हस्तक्षेप की गुंजाइश सीमित है, लेकिन हालात को देखते हुए रेपो दर में बढ़ोतरी और कच्चे तेल की आपूर्ति के स्रोतों में तेजी से विविधीकरण पर विचार किया जाना चाहिए. इसका मतलब है कि आने वाले समय में लोन फिर महंगा हो सकता है. श्रीवास्तव ने पश्चिम एशिया संकट लंबा खिंचने की आशंका जताते हुए कहा कि इसका हल निकल जाने पर भी कच्चे तेल की वैश्विक आपूर्ति के सामान्य होने में खासा समय लग सकता है. ऐसे में काफी गुंजाइश है कि इस साल भारतीय बास्‍केट का तेल 120 डॉलर के आसपास ही घूमता रहेगा. अभी क्‍या है मार्केट की हालतअमेरिका के एनर्जी इन्फॉर्मेशन एडमिनिस्ट्रेशन (ईआईए) के अप्रैल 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रेंट क्रूड की कीमतें 2026 की पहली तिमाही के औसत 81 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर दूसरी तिमाही में 115 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकती हैं. हालांकि, संकट की दिशा बदलने पर कीमतों में नरमी भी आ सकती है. हालांकि, भारत की विकास दर के अन्‍य अनुमान ज्‍यादा बेहतर रहे हैं. अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की वृद्धि दर 6.5 फीसदी रहने का अनुमान जताया है जबकि एशियाई विकास बैंक (एडीबी) और विश्व बैंक ने क्रमशः 6.9 फीसदी और 6.6 फीसदी का अनुमान जताया है. रिजर्व बैंक ने हाल में विकास दर 6.9 फीसदी और औसत महंगाई दर 4.6 फीसदी रहने का अनुमान जताया है. About the Author Pramod Kumar Tiwari प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : New Delhi,Delhi First Published : April 29, 2026, 16:12 IST Source link

झारखंड

बारियातू में कार-पिकअप-बाइक की भिड़ंत:9 लोग घायल, एक गंभीर रूप से रिम्स...

लातेहार स्थित बारियातू थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में कार, पिकअप और बाइक की टक्कर हो गई। इसमें कुल 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक घायल को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, एक अर्टिगा कार कोडरमा के तिलैया डैम से डालटेनगंज में शादी समारोह में शामिल होकर लौट रही थी। बारियातू थाना के सामने कार ने पहले एक बाइक को टक्कर मारी। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा से आ रही पिकअप वाहन से जा भिड़ी। इस हादसे में कार सवार सकलदेव भारती (60), अनिल गिरी (40), जलेसर गिरी (12), अमित गिरी (13) और राकेश गिरी (15) गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, बाइक पर सवार रूपलाल गंझू (15), राहुल कुमार (10) और सुनील कुमार (8) भी घायल हुए। बताया गया है कि बाइक पर सवार तीनों बच्चे नाबालिग थे और एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे। दुर्घटना में पिकअप चालक दीपक गुप्ता (25) को भी गंभीर चोटें आई हैं। पिकअप वाहन टोटी हेसला से बारियातू बाजार की ओर आ रहा था। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार मिला। गंभीर रूप से घायल रूपलाल गंझू को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर बारियातू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया। थाना प्रभारी रंजन पासवान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Source link

झारखंड

चाईबासा के जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों में मुठभेड़, रुक-रुक कर हो...

Last Updated:April 29, 2026, 15:09 IST चाईबासा में गोइलकेरा और टोंटो थाना क्षेत्र के बीच जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है. यह कार्रवाई बोरोई के पास सर्च ऑपरेशन के दौरान शुरू हुई. एसपी अमित रेणु ने इसकी पुष्टि की है. दोनों तरफ से रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है. इलाके में पुलिस और सीआरपीएफ का संयुक्त अभियान जारी है. फाइल फोटो चाईबासा में गोइलकेरा और टोंटो थाना क्षेत्र के बीच जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. यह मुठभेड़ बोरोई के पास सर्च ऑपरेशन के दौरान शुरू हुई और सुबह से जारी है. एसपी अमित रेणु ने इसकी पुष्टि की है. दोनों तरफ से रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है. यह इलाका कोल्हान और सारंडा जंगल की सीमा पर स्थित है, जहां सुरक्षा बल लगातार ऑपरेशन चला रहे हैं.. पश्चिम सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित रेणु ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि गोइलकेरा और टोंटो थाना की सीमा से सटे वन क्षेत्र में माओवादियों के खिलाफ जिला पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान गोलीबारी शुरू हुई. उन्होंने कहा, ‘‘गोइलकेरा और टोंटो थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित बोरोई के पास रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है. फिलहाल यह पता लगाना मुश्किल है कि मुठभेड़ में माओवादियों का कौन सा समूह शामिल है.’’ पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस वर्ष की शुरुआत में मुठभेड़ों में क्षेत्र के कई शीर्ष माओवादी नेताओं के मारे जाने के बाद अब केवल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर बेसरा का गुट ही सक्रिय है. बेसरा पर एक करोड़ रुपये का इनाम है. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Bokaro,Jharkhand First Published : April 29, 2026, 10:33 IST Source link

व्यापार

आम चिकन नहीं, ये है काला सुपरफूड! विदेशों में डिमांड, ऐसे करें...

X आम चिकन नहीं, ये है काला सुपरफूड! विदेशों में डिमांड, ऐसे करें बिजनेस   कड़कनाथ का मीट काले रंग का होता है, जो इसे अन्य मुर्गों से अलग बनाता है. इसमें आयरन, प्रोटीन, अमीनो एसिड और जरूरी विटामिन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. सर्दियों में इसका सेवन शरीर को गर्मी देता है और इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मदद करता है. यही वजह है कि विदेशों में इसे सुपरफूड के रूप में देखा जा रहा है. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। Source link

शिक्षा

407 Maharashtra Municipal, 47 IAF & 28 CSIR-CCMB Openings

Hindi News Career Govt Jobs: 407 Maharashtra Municipal, 47 IAF & 28 CSIR CCMB Openings 2 दिन पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवाड़ म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में 407 वैकेंसी,इंडियन एयरफोर्स में 47 पदों पर भर्ती की। साथ ही CSIR-CCMB में 28 ओपनिंग्स की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए… 1. महाराष्ट्र म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में 407 भर्ती, बिना एग्जाम के सिलेक्शन महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवाड़ म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में 407 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.pcmcindia.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : संबंधित क्षेत्र में आईटीआई की डिग्री। एज लिमिट : अप्रेंटिसशिप एक्ट नियमों के अनुसार सिलेक्शन प्रोसेस : मेरिट लिस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन फाइनल सिलेक्शन लिस्ट स्टाइपेंड : अप्रेंटिसशिप एक्ट 1961 के अनुसार ऐसे करें आवेदन : www.apprenticeshipindia.gov.in पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें। अब ऑफिशियल वेबसाइट www.pcmcindia.gov.in पर जाएं। मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऐसे करें ऑफलाइन आवेदन : अपने फॉर्म को जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ इस पते पर भेजें : इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग डिपार्टमेंट, मोरवाड़ी, पिंपरी चिंचवाड़ म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 2. इंडियन एयरफोर्स में 47 पदों पर भर्ती, 2 मई से शुरू आवेदन इंडियन एयर फोर्स ने ग्रुप सी सिविलियन के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट indianairforce.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : लोअर डिवीजन क्लर्क : 12वीं के साथ टाइपिंग हिंदी टाइपिस्ट : 12वीं के साथ टाइपिंग ड्राइवर : 10वीं पास, हैवी मोटर व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस, 2 साल तक का अनुभव एज लिमिट : न्यूतम : 18 साल अधिकतम : 25 साल सैलरी : लेवल – 2 के अनुसार सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम स्किल टेस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन मेडिकल एग्जाम ऐसे करें आवेदन : इंडियन एयरफोर्स की ऑफिशियल वेबसाइट indianairforce.nic.in पर जाएं। होम पेज पर मौजूद रिक्रूटमेंट सेक्शन पर क्लिक करें। मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 3. CSIR-CCMB में 28 पदों पर भर्ती, 28 अप्रैल से आवेदन शुरू CSIR-CCMB (सीएसआईआर-कोशिकीय एवं आणविक जीवविज्ञान केंद्र) ने 28 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ccmb.res.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन की हार्डकॉपी जमा करने की आखिरी तारीख 5 जून तय की गई है। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : टेक्नीशियन : 10वीं पास, संबंधित ट्रेड में आईटीआई की डिग्री ड्राइवर : 10वीं पास LMV/HMV ड्राइविंग लाइसेंस के साथ 3 साल का अनुभव और मोटर मैकेनिज्म का नॉलेज। टेक्निकल ऑफिसर : संबंधित क्षेत्र में कम से कम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री। एज लिमिट : टेक्नीशियन : 28 साल ड्राइवर : 27 साल टेक्निकल ऑफिसर : 30 साल फीस: जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 500 रुपए एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी , एक्स सर्विसमैन : नि:शुल्क एससी, एसटी : अधिकतम उम्र में 3 साल की छूट ओबीसी : अधिकतम उम्र में 5 साल की छूट सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम स्किल टेस्ट, ट्रेड टेस्ट, ड्राइविंग टेस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सैलरी : टेक्नीशियन : 39,545 रुपए प्रतिमाह ड्राइवर : 39,545 रुपए प्रतिमाह टेक्निकल ऑफिसर : 90,100 रुपए प्रतिमाह ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट ccmb.res.in पर जाएं। होमपेज पर CSIR CCMB भर्ती 2026 लिंक पर क्लिक करें। जरूरी डिटेल्स दर्ज करें। मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑनलाइन आवेदन लिंक 4. इंडियन बैंक में 350 पदों पर भर्ती, लास्ट डेट 28 अप्रैल इंडियन बैंक में स्‍पेशलिस्‍ट ऑफिसर के 350 पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 28 अप्रैल तय की गई है। उम्मीदवार ऑनलाइन मोड में ऑफिशियल वेबसाइट indianbank.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : आईटी : बीई, बीटेक (CS/IT/ECE), एमसीए या NIELIT ‘B’ लेवल फाइनेंस/क्रेडिट : एमबीए (फायनेंस), सीए, आईसीडब्ल्यूए या सीएफए CA : ICAI की मेंबरशिप जरूरी सिक्योरिटी : ग्रेजुएशन + सेना/पुलिस/अर्धसैनिक बल में कम से कम 5 साल का अनुभव सिविल इंजीनियर: बीई सिविल में 60% अंक आर्किटेक्ट: बी आर्क + CoA रजिस्ट्रेशन एज लिमिट : स्केल I (असिस्टेंट मैनेजर): 23 – 33 साल स्केल 2 (मैनेजर): न्यूनतम 23–25 वर्ष से अधिकतम 33–35 साल (पद के अनुसार) स्केल III (सीनियर मैनेजर): न्यूनतम 25–27 साल से अधिकतम 35–37 साल (पद के अनुसार) आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी जाएगी। फीस : एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी : 175 रुपए जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 1000 रुपए सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम पर्सनल इंटरव्यू डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सैलरी : स्केल-I : 48,480 – 85,920 रुपए प्रतिमाह स्केल-II : 64, 820 – 93, 960 रुपए प्रतिमाह स्केल-III : 85, 920 – 1,05,280 रुपए प्रतिमाह उम्मीदवारों के लिए जरूरी शर्तें : उम्मीदवारों को स्केल II और III पदों पर 1 साल का प्रोबेशन पीरियड पूरा करना होगा। साथ ही, नौकरी जॉइन करने के बाद कम से कम 2 साल तक जॉब करना जरूरी है। इसके लिए बैंक ने बॉन्ड की शर्त भी रखी है- स्केल I: 2 लाख रुपए स्केल II और III: 3 लाख रुपए अगर कोई उम्मीदवार 2 साल से पहले नौकरी छोड़ता है, तो उसे बॉन्ड की पूरी राशि के साथ नोटिस पीरियड की सैलरी और ट्रेनिंग खर्च भी वापस करना होगा। एग्जाम पैटर्न : सब्जेक्ट क्वेश्चन नंबर मैक्जिमम नंबर लैंग्वेज ड्यूरेशन इंग्लिश लैंग्वेज 20 20 इंग्लिश 20 मिनट प्रोफेशनल नॉलेज 60 120 हिंदी, इंग्लिश 60 मिनट रीजनिंग 20 20 हिंदी, इंग्लिश 20 मिनट एप्टीट्यूड 20 20 हिंदी, इंग्लिश 20 मिनट टोटल 120 180 2 घंटे ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट indianbank.in पर जाएं। मेन्यू पर “करियर” विकल्प चुनें। ऑनलाइन अप्लाई लिंक पर क्लिक करें। मांगे गए डिटेल्स दर्ज करें। रजिस्ट्रेशन करके लॉग इन करें। डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके फीस जमा करें। फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट लेकर रखें। ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल वेबसाइट लिंक सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें DRDO में पेड इंटर्नशिप की 75 भर्ती; यूपी आंनगवाड़ी में 100 वैकेंसी, SSB में 827 पदो के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी आज की सरकारी नौकरी में जानकारी DRDO DLRL में 75 भर्ती, यूपी आंगनवाड़ी में 100 वैकेंसी की। साथ ही SSB में 827 पदों के लिए आवेदन की आखिरी

झारखंड

बेंगलुरु में धनबाद की युवती की मौत:फ्लैट का दरवाजा तोड़ अर्ध-सड़ी हुई...

बेंगलुरु में झारखंड के धनबाद की रहने वाली 34 वर्षीय सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल पूजा दत्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। शव अर्ध-सड़ी हुई अवस्था में था, जिससे अनुमान है कि मौत दो से तीन दिन पहले हुई थी। घटना का खुलासा तब हुआ जब अपार्टमेंट के निवासियों ने फ्लैट से दुर्गंध आने की शिकायत पुलिस से की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और शव बरामद किया। कमरे में फटे हुए कागज पाए गए मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, हालांकि कमरे में फटे हुए कागज पाए गए हैं। पुलिस आत्महत्या और अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। मृतका पूजा दत्ता मूल रूप से धनबाद के हीरापुर स्थित इंद्रदेव टावर के पास की रहने वाली थीं। वह एक सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल थीं और पहले बस इंडिया लिमिटेड कंपनी में कार्यरत थीं। वर्ष 2018 में उन्हें कंपनी के काम से जर्मनी भी भेजा गया था। पति की कोविड के दौरान हुई थी मौत परिजनों के अनुसार, पूजा के पति इंदरनील बीट की मृत्यु मार्च 2021 में कोविड के दौरान हो गई थी। इस घटना से वह टूट गई थीं, लेकिन उन्होंने एक महीने के भीतर ही वर्क फ्रॉम होम के जरिए दोबारा काम शुरू कर दिया था। परिवार का दावा है कि पूजा मजबूत इरादों वाली थीं और आत्महत्या नहीं कर सकतीं। वर्ष 2023 में उन्होंने परिवार को बताया था कि वह पूरी तरह ठीक हैं और बेंगलुरु में रहकर काम करना चाहती हैं, जिसके बाद परिवार ने उन्हें वहां शिफ्ट होने में मदद की थी। Source link

ताज़ा खबर

Exit Poll Results LIVE: पांच राज्यों में किसका होगा राज्याभिषेक? एग्जिट पोल...

Exit Poll Results LIVE Updates: पश्चिम बंगाल के अलावा असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी के एग्जिट पोल नतीजे भी आज ही जारी होंगे. इन पांचों राज्यों में वोटिंग प्रतिशत काफी ज्यादा रहा है, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि नतीजे चौंकाने वाले हो सकते हैं. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण के लिए आज 29 अप्रैल को वोट डाले जा रहे हैं. दोपहर 1 बजे तक राज्य में 61 प्रतिशत से अधिक वोटिंग दर्ज की गई है, जो मतदाताओं के भारी उत्साह को दर्शाती है. चुनावी मैदान में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच मुख्य मुकाबला है. चुनाव आयोग के कड़े निर्देशों के अनुसार, शाम 6:30 बजे तक किसी भी तरह के एग्जिट पोल पर पाबंदी है. इसके बाद ही सर्वे एजेंसियां अपने आंकड़े जारी कर सकेंगी. Exit Poll Results LIVE: एग्जिट पोल ने लगाया था 2021 में तमिलनाडु में द्रमुक की वापसी का सही अंदाजा Exit Polls: तमिलनाडु के मामले में सर्वे एजेंसियां काफी हद तक सही साबित हुई थीं. सभी एग्जिट पोल ने भविष्यवाणी की थी कि एमके स्टालिन की द्रमुक (DMK) सत्ता में वापसी करेगी. द्रमुक और उसके गठबंधन ने 159 सीटें जीतीं, जबकि अन्नाद्रमुक को 75 सीटें मिलीं. ‘टीवी9-पोलस्ट्रेट’ और ‘शाइनिंग इंडिया’ के आंकड़े नतीजों के सबसे करीब रहे थे. हालांकि, ‘इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया’ ने द्रमुक को 190 के पार दिखा दिया था, जो जमीनी हकीकत से थोड़ा ज्यादा था. यहां पोलस्टर्स ने द्रमुक की सीटों को औसतन 7 नंबर से ओवरशूट किया था. Exit Poll West Bengal LIVE: 2021 का इतिहास, जब सर्वे करने वालों के पसीने छूट गए 2021 में बंगाल का चुनाव सबसे ज्यादा चर्चा में रहा था. उस समय किसी भी एग्जिट पोल ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) की इतनी बड़ी जीत का अंदाजा नहीं लगाया था. लगभग सभी पोलस्टर्स ने भाजपा की सीटों को बहुत ज्यादा बढ़ाकर दिखाया था. टीएमसी ने तब 215 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया था, जबकि भाजपा 77 पर सिमट गई थी. ‘टुडेज चाणक्य’ ने टीएमसी को 169 से 191 सीटें दी थीं, जो असलियत के थोड़ा करीब था. वहीं ‘जन की बात’ ने तो भाजपा की सरकार ही बना दी थी. औसतन, पोलस्टर्स ने टीएमसी की ताकत को 61 सीटों से कम आंका था. एग्जिट पोल रिजल्ट LIVE: क्या इस बार भी फेल होंगे एग्जिट पोल? पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग पूरी होने के साथ ही एग्जिट पोल का बाजार गर्म हो गया है. केरल, असम और तमिलनाडु में पहले ही मतदान हो चुका है. अब 4 मई को आने वाले नतीजों से पहले एग्जिट पोल यह बताने की कोशिश करेंगे कि सत्ता की कुर्सी पर कौन बैठेगा. हालांकि, 2021 के चुनावों का इतिहास देखें तो पता चलता है कि इन आंकड़ों पर आंख मूंदकर भरोसा करना जोखिम भरा हो सकता है. West Bengal Exit Poll LIVE: बंगाल में दूसरे चरण के मतदान पर गरमाई सियासत, बीजेपी का तीखा हमला पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. भाजपा नेता तरुण चुघ ने दावा किया कि राज्य की जनता विकास, सुरक्षा और पारदर्शिता के लिए नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को समर्थन दे रही है. उन्होंने वंशवाद, जिहादी मानसिकता और भ्रष्टाचार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता बदलाव चाहती है. चुघ ने संकेत दिया कि मतदाता अब ममता बनर्जी सरकार से आगे बढ़ने के मूड में हैं. #WATCH दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान पर भाजपा नेता तरुण चुघ ने कहा, “पश्चिम बंगाल की जनता डबल इंजन सरकार के विकास, सुरक्षा और पारदर्शिता के पक्ष में नरेंद्र मोदी को वोट कर रही है। वंशवाद, जिहादी मानसिकता और भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता आज लामबंद है और… pic.twitter.com/YHAnFX0q35 — ANI_HindiNews (@AHindinews) April 29, 2026 Kerala Exit Polls Result 2026 LIVE: केरल चुनाव नतीजों से पहले सियासी हलचल तेज, कांग्रेस उत्साहित तो लेफ्ट अलर्ट केरल विधानसभा चुनाव के नतीजों में अब सिर्फ छह दिन बाकी हैं और राज्य में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. 140 सदस्यीय केरल विधानसभा के लिए मतदान 9 अप्रैल को संपन्न हुआ था. अब मुकाबला मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) और विपक्ष के नेता वीडी सतीशन के नेतृत्व वाले कांग्रेस नीत यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) के बीच माना जा रहा है. वहीं, बीजेपी नीत एनडीए, जो 2021 में अपनी एकमात्र सीट भी गंवा चुका था, इस बार त्रिशंकु जनादेश की स्थिति में अहम भूमिका निभाने की उम्मीद लगाए बैठा है. चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों में मिले-जुले अनुमान सामने आए हैं और किसी भी दल को स्पष्ट बढ़त नहीं दिखाई गई है. हालांकि मतदान के बाद राजनीतिक माहौल में बयानबाजी तेज हो गई है. यूडीएफ खेमे में सत्ता में वापसी को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है. पार्टी नेता और समर्थक खुलकर जीत का दावा कर रहे हैं. दूसरी ओर, पिनराई विजयन का खेमा चुप्पी साधे हुए है, जिससे अटकलें और बढ़ गई हैं. Bengal Chunav LIVE: भवानीपुर सीट पर झड़प, सुवेंदु को टीएमसी कार्यकर्ताओं ने घेरा बंगाल चुनाव लाइव: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण की वोटिंग चल रही है. भवानीपुर विधानसभा सीट पर सीएम ममता बनर्जी को इस बार भाजपा के दिग्‍गज नेता शुवेंदु अधिकारी टक्‍कर दे रहे हैं. उसी सीट से हिंसा और झड़प की खबरें सामने आ रही हैं. इससे पहले टीएमसी नेता जहांगी खान की फालटा विधानसभा से चौंकाने वाली घटना सामने आई. भाजपा ने आरोप लगाया कि कुछ बूथ पर ईवीएम पर बीजेपी के चुनाव चिह्न कमल छाप को टेप से ढक दिया गया है. चुनाव आयोग से अविलंब हस्‍तक्षेप की भी मांग की गई है. दूसरी तरफ, साउथ 24 परगना की बसंती विधानसभा सीट से भाजपा उम्‍मीदवार विकास सरदार की कार पर हमला कर दिया गया. इस घटना में बीजेपी नेता की कार के शीशे चकनाचूर हो गए. Puducherry Exit Polls Result 2026 LIVE: पुदुचेरी में भी ऐतिहासिक वोटिंग, जानिए कब होगी काउंटिंग पुदुचेरी एग्जिट पोल रिजल्‍ट लाइव: केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में इस बार 89.87 फीसदी का ऐतिहासिक मतदान दर्ज किया गया। यह 1964 के पहले विधानसभा चुनाव के बाद से अब तक का सबसे अधिक मतदान प्रतिशत है. पांचों राज्यों में रिकॉर्ड

झारखंड

चाईबासा में महिंद्रा यार्ड में चोरी का प्रयास:लोगों ने एक को पकड़ा,...

चाईबासा के सदर थाना क्षेत्र स्थित नीमडीह न्यू कॉलोनी में महिंद्रा ट्रैक्टर यार्ड में चोरी का प्रयास विफल कर दिया गया। स्थानीय लोगों की सतर्कता के कारण एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, महिंद्रा डीलर मनीष राम के पुराने ट्रैक्टर यार्ड में तीन युवक दीवार फांदकर अंदर घुसे थे। वे यार्ड में रखे लोहे के पार्ट्स चुराने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान आसपास के लोगों को आहट सुनाई दी और वे मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख दो युवक भाग निकले, लेकिन एक को पकड़ लिया गया। पकड़े गए युवक की पहचान गुट्टूसाई निवासी विक्की ठाकुर के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस को यार्ड में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सौंपी गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर उनकी तलाश में जुट गई है। यार्ड की देखरेख करने वाले व्यक्ति ने बताया कि हाल के दिनों में इलाके में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले इसी यार्ड से गैस सिलेंडर की चोरी भी हो चुकी है। चोर अब खुलेआम कंपाउंड में घुसकर भारी सामान चुराने की कोशिश कर रहे हैं। लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में भय और नाराजगी है। लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। Source link

झारखंड

रिस्क ने बदल दी जिंदगी! रांची के कपल ने 3 साल में...

Last Updated:April 29, 2026, 14:26 IST Success Story: झारखंड की राजधानी रांची की नेहा बोस और शंकर बोस दोनों हसबेंड वाइफ हैं और यह दोनों ही अच्छा खासा जॉब करते थे. शंकर जहां भारत पेट्रोलियम में मैनेजर के तौर पर काम करते थे. वहीं, नेहा अकाउंटेंट के तौर पर काम करती थीं. दोनों ने नौकरी छोड़ और खुद का बिजनेस करने की ठानी. आज वह 1.5 ग्राम गोल्ड का ज्वेलरी बनाने का काम करते है. आइये जानते हैं उनकी सफलता के बारे में. नेहा बोस और शंकर बोस ने बताया कि उनके खुद के कारीगर होते हैं और यूनिक डिजाइन के साथ काम करते हैं. आज रांची में उनका खुद की दो दुकान है. नेहा ने लोकल 18 को बताया हमारे पास कुछ भी नहीं था. हमारे पास जो था, हमने उसी से शुरुआत की. इसीलिए हमारे घर के आगे एक छोटा सा एरिया था तो घर में ही एक छोटा सा शॉप शुरू कर दिया. बस वहीं से बिजनेस चल पड़ा, जो उनके पास था उसी का इस्तेमाल किया. नेहा बताती हैं कि जॉब छोड़ना आसान नहीं होता है, लेकिन एक जगह बंधे रहना उससे भी कहीं मुश्किल रहता है. सालों साल नौकरी करना पर सैलरी वहीं की वहीं. यह बात और कष्ट देती है. इतना अगर खुद के बिजनेस पर लगा दिया होता तो आज कहां से कहां होती. यह बात बार-बार मन में चलती रहती थी. ऐसे में उन्होंने और उनके पति ने फैसला लिया और आज 3 साल में ही आज खुद का ब्रांड भी है, बिजनेस है और कमाई भी हो रही है. उन्होंने बताया कि वह और उनके पति 1.5 ग्राम गोल्ड प्लेटेड ज्वेलरी बनाने का काम करते हैं. आप पार्टी में जाएंगे यह पहन के तो लोग कंफ्यूज हो जाएंगे. Add News18 as Preferred Source on Google कहीं की यह सच का सोने का है. मोरनी डिजाइन से लेकर महारानी हार, मछली डिजाइन इस तरह की यूनिक डिजाइन आपको देखने को मिलेगी. दूसरा आप ऐसा डिजाइन नहीं खोज सकते हैं. ऐसे में हम लोग अपने हाथों से सारे डिजाइन को स्केच करते हैं. जहां पेपर का स्केच किया डिजाइन हु ब हु कारीगर उसको बना देते हैं. यही कारण है कि दूसरा आपको बिल्कुल भी देखने को नहीं मिलेगा. क्योंकि आजकल बाहर सोना पहन के नहीं निकल सकती हैं, लेकिन सोने जैसा खूबसूरत नेकलेस हार और कान की बाली महिलाओं की कमजोरी होती है. इसके बिना वह रह भी नहीं सकती हैं. इसी को अपना हथियार बनाई हैं. आज उनके पास दुल्हन हार, इयररिंग्स की जबरदस्त कलेक्शन सब कुछ देखने को मिल जाएगी और आज काफी अच्छा लगता है कि कम मेहनत में हम लोग अच्छा कमाते हैं अपने बॉस व अपने मालिक हैं. आज उनके 1500 से ज्यादा कस्टमर हैं और यह सारे कस्टमर काफी खुश हैं, जो दोबारा हमारे पास आते हैं तो एक रिस्क हमने लाइफ में लिया और इस रिस्क ने हमारी जिंदगी बदल दी. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। First Published : April 29, 2026, 14:26 IST Source link

Scroll to Top