भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Beauty Tips: गुड़हल के फूल से मिलेगी बेदाग त्वचा, शहद में मिलाकर...


Last Updated:

Gudhal Face Pack For Spotless Skin: गुड़हल के फूल का पूजा में जितना महत्व है उतना ही स्किन ट्रीटमेंट्स में भी. शहद के साथ इसका पैक बनाकर लगाएं और कुछ ही दिनों में आपको असर दिखेगा. अगर कोई मेडिकल इश्यू नहीं है तो इसे लगाने से चेहरे की झाइयां, सूजन, दाग-धब्बे, धीरे-धीरे कम होने लगते हैं.

ख़बरें फटाफट

रांची. गुड़हल का फूल लगभग हर घर में पाया जाता है. रांची के भी हर घर में यह फूल देखा जाता है. इसमें कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं. जिस वजह से इसे चेहरे की सूजन व झाइयां कम करने में इसे काफी फायदेमंद बताया जाता है. बस इसे लगाने का एक तरीका होता है, जो ब्यूटी एक्सपर्ट बता रही हैं.

रांची की ब्यूटी एक्सपर्ट सुनिधि बताती हैं कि गुड़हल के फूल में कई तरह के एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं. इसे आप बालों से लेकर चेहरे तक पर लगा सकते हैं. चेहरे पर लगाने का एक तरीका होता है. सबसे पहले फूल को ले लीजिए और उसे गर्म पानी में थोड़ी देर तक रखिए. यह एकदम मुलायम हो जाएगा, फिर इसे पीस लीजिए.

इस तरीके से करें इस्तेमाल

• जब आप फूल को अच्छे से पीस लेंगे तो उसमें आपको थोड़ा सा शहद मिलाना है. दरअसल, शहद इसे बांधने में काफी सहायक होता है और यह चेहरे पर बेहद आसानी से लग जाता है.

• इसके बाद आपको 15 से 20 मिनट तक इसे चेहरे पर लगा रहने देना है. आप चाहें तो थोड़ा सा गुलाब जल भी मिला सकते हैं. यह पूरी तरह ऑप्शनल है. अगर है तो ठीक, वरना कोई बात नहीं.

• यानी फूल का पेस्ट और शहद, बस यही दो चीजें चाहिए. इसके अलावा किसी और चीज की जरूरत नहीं पड़ती. 20 मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लेना है और तुरंत कोई बढ़िया मॉइश्चराइजर लगा लेना है.

• दरअसल, इन दोनों चीजों में एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. इसमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण भी होते हैं, जो चेहरे की सूजन, रुखापन व झाइयों को कम करने में काफी कारगर बताए जाते हैं.

• इसे आप हफ्ते में दो बार आराम से लगा सकते हैं. एक बात का ध्यान रखें, पेस्ट को एक बार कान के पीछे लगाकर टेस्ट जरूर कर लें. अगर कोई एलर्जी होती है तो इसे न लगाएं. किसी प्रकार की एलर्जी नहीं हो रही हो, तभी इसे अपनी स्किन पर लगाएं. इस बात का विशेष ध्यान रखें.

About the Author

Raina Shukla

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top