Last Updated:
Beauty Tips: रांची की मशहूर गृहणी ऊषा बताती है कि कपूर को एलोवेरा जेल, शहद, बेसन या मुल्तानी मिट्टी के साथ मिलाकर हफ्ते में दो बार लगाने से पिगमेंटेशन और खुजली कम हो सकती है. यह देसी फार्मूला उनकी नानी और दादी के समय का है. इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है.
रांची: महिलाएं अक्सर चेहरे पर पिगमेंटेशन या फिर डार्क स्पॉट से काफी परेशान रहती हैं. ऐसे में कुछ ऐसे घरेलू उपाय हैं, जिसका इस्तेमाल कर आप एकदम बढ़िया चमकदार स्किन पा सकते हैं. कई बार चेहरे पर खुजली होने की भी समस्या होती है तो अगर आपके घर में कपूर है तो आपके पास इसका रामबाण सॉल्यूशन है. आइये जानते हैं इसके बारे में.
झारखंड की राजधानी रांची के लोकल घर में अक्सर कुछ टोटके अपनाएं जाते हैं. थोड़ा सा कपूर लेना होता है और उसे चेहरे में लगाना होता है, लेकिन ऐसे नहीं, इसको लगाने का एक तरीका है. दरअसल, कपूर को एंटीसेप्टिक के तौर पर माना जाता है. रांची की गृहणी उषा बताती हैं कि हम लोग घरों में यही कपूर इस्तेमाल करते हैं.
बस कपूर को ऐसे करें इस्तेमाल
उषा बताती हैं कि कपूर को आपको चेहरे पर लगाना है, पर ऐसे नहीं, सबसे पहले आपको कपूर को पीस लेना है. मतलब इसका बुरादा बना देना है. इसके बाद इसमें या तो एलोवेरा जेल या शहद, बेसन या फिर मुल्तानी मिट्टी इन चारों में से कुछ भी ले लीजिए, जो भी आपके पास किचन में हो, थोड़ा सा कपूर और थोड़ा सा इन चारों में से कोई एक चीज लेकर मिला लीजिए.
अगर मान लीजिए, आपने बेसन लिया है तो कपूर और बेसन को मिला लीजिए और अपने चेहरे पर लगा लीजिये. एक बात का ध्यान रखना है कि लगाने के पहले कान के पीछे थोड़ा से लगाकर देख लीजिए. अगर आपको जलन जैसी महसूस नहीं होती है और कोई दिक्कत नहीं होती है तो ही आप अपने चेहरे पर लगाएं. इस बात का विशेष ध्यान रखना है कि कई लोगों को कपूर सूट नहीं करता और चेहरे पर लगाते ही जलन महसूस होने लगती है.
कपूर एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक है
ऊषा ने आगे बताया कि इस पेस्ट को हफ्ते में दो बार लगाना है. इसके बाद आप देखेंगे चेहरे पर खुजली, काले धब्बे व पिगमेंटेशन धीरे-धीरे गायब हो रहा है. साथ ही चेहरा में धीरे-धीरे निखार आ रहा है. दरअसल, कपूर एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक है. इसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण है. ऐसे में यह एक तरह का दवाई का काम करता है. उनकी दादी-नानी भी यही इस्तेमाल किया करती थी.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें