भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड

झारखंड

20 मई को दवा दुकानें बंद रहेंगी, ई-फार्मेसी का विरोध

ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स ने 20 मई को एकदिवसीय राष्ट्रव्यापी बंद का आह्वान किया है। संगठन का दावा है कि देशभर के 12.40 लाख से अधिक केमिस्ट और दवा विक्रेता इस बंद में शामिल होंगे। रांची में झारखंड केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन ने प्रेसवार्ता कर कहा कि अवैध ई-फार्मेसी और कॉर्पोरेट कंपनियों की डीप डिस्काउंट नीति से छोटे दवा व्यवसायियों के अस्तित्व पर संकट आ गया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि ऑनलाइन फार्मेसी प्लेटफॉर्म बिना पर्याप्त सत्यापन के दवा बेच रहे हैं। एक ही प्रेस्क्रिप्शन का कई बार इस्तेमाल हो रहा है। छोटे दुकानदारों पर असर एसोसिएशन का कहना है कि बड़ी कॉर्पोरेट कंपनियां भारी छूट देकर बाजार का संतुलन बिगाड़ रही हैं। इससे ग्रामीण और अर्द्धशहरी क्षेत्रों के छोटे केमिस्ट प्रभावित हो रहे हैं। आवश्यक दवाओं के मार्जिन सरकार द्वारा तय होने के बावजूद अनुचित प्रतिस्पर्धा पैदा की जा रही है। जीएसआर 220 (ई) हटाएं महासचिव सुभाषचंद मंडल ने कहा कि कोविड-19 में जारी अधिसूचना जीएसआर 220 (ई) अस्थायी व्यवस्था थी, इसे हटाएं। संगठन ने ई-फार्मेसी से जुड़ी अधिसूचना वापस लेने, डीप डिस्काउंट पर रोक लगाने की सरकार से मांग की है। Source link

झारखंड

शहर के 11 पंपों में से 5 पूरी तरह से ड्राई मिले,...

तेल कंपनियां भले ही राज्य में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता का दावा कर रही हों, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही तस्वीर दिखा रही है। शहर के 56 पेट्रोल पंपों में से 15 में भास्कर ने पड़ताल की। इनमें 5 पंप ड्राई मिले, 6 पंप ऐसे थे, जिनमें डीजल नहीं था। 3 में पेट्रोल-डीजल दोनों थे। लालपुर चौक स्थित पेट्रोल पंप और बूटी मोड़ चौक के गुमला ट्रेडर्स के पंप पर डीजल नहीं था। करमटोली से जेल रोड की ओर जाने वाली सड़क पर स्थित बीपीसीएल व एचपीसीएल पंपों में भी डीजल खत्म था। रिंग रोड स्थित हाजी चौक का एचपीसीएल पंप, गोंदली पोखर स्थित मां शक्ति पंप व एचपीसीएल का आनंद श्री पंप पूरी तरह ड्राई रहे। कांटाटोली स्थित आईओसीएल पंप पर पेट्रोल और डीजल दोनों खत्म हो गए थे। कोकर चौक के पास चड्ढा पेट्रोल पंप पर दोपहर में डीजल नहीं था। इसे लेकर कई जगहों पर वाहन चालकों की लंबी कतारें देखी गईं। कुछ पंपों पर सीमित मात्रा में ही ईंधन दिया जा रहा था। पंप संचालकों ने कहा कि डिपो से नियमित आपूर्ति नहीं होने के कारण स्थिति बिगड़ रही है। तेल कंपनी के एक अधिकारी का कहना है कि ईंधन सभी जगह पर्याप्त मात्रा में पहुंच रहा है। जिनका इंडेंट जमा होता है, उन्हें तुरंत सप्लाई की जाती है। कभी-कभी जाम आदि के कारण देरी होती है। कंपनियों को पेट्रोल में प्रति लीटर 30, डीजल में 50 रुपए का घाटा पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन, दक्षिण छोटानागपुर के सचिव प्रशांत ने बताया कि कंपनियां ईंधन में 20 से 30 प्रतिशत तक कटौती करके पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति कर रही हैं । डीजल की सप्लाई सबसे ज्यादा प्रभावित है, क्योंकि इसकी आपूर्ति अधिक बाधित हो रही है। खूंटी क्षेत्र में पहले की तुलना में लगभग आधी सप्लाई ही मिल रही है। प्रशांत के अनुसार तेल कंपनियों को भी भारी नुकसान हो रहा है। एक लीटर पेट्रोल पर लगभग 28 से 30 रुपए और डीजल पर 55 से 60 रुपए तक का नुकसान बताया जा रहा है, इसी कारण सप्लाई में कटौती की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि बीपीसीएल के पंप इस स्थिति से ज्यादा प्रभावित हैं। कई डीलरों ने कहा कि पंप अक्सर ड्राई हो जा रहे हैं, इसलिए हम ग्राहक से अनुरोध करते हैं कि वे थोड़ा कम ईंधन लें। सप्लाई में 20% कटौती : प्रमोद झारखंड पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के प्रवक्ता प्रमोद कुमार ने कहा कि कंपनियां हर लीटर पर घाटा सह रही हैं। इस घाटे को कम करने और पेट्रोल-डीजल का मिसयूज ना हो, इस कारण कंपनियों ने 20 फीसदी सप्लाई में कटौती कर दी है। पंप मालिक को अगर 10 टैंकर चाहिए तो उसे सिर्फ 7 या 8 टैंकर ही मिल रहे हैं। कमी कच्चे माल की नहीं, बल्कि ‘कीमतों के गणित’ की है। जब तक दाम और सप्लाई का संतुलन नहीं बनेगा, पंपों पर किल्लत बनी रहेगी। गोंदली पोखर स्थित मां शक्ति पंप : सुबह सप्लाई मिली, पर शाम तक ड्राई हो गया लालपुर चौक स्थित पेट्रोल पंप : डीजल का स्टॉक नहीं है, लिमिट में ईंधन दे रहे हैं रिपोर्टर : पंप पर डीजल की स्थिति क्या है? पंप स्टाफ : सुबह से डीजल नहीं है। रिपोर्टर : फिर वाहन चालकों को क्या दिया जा रहा है? पंप स्टाफ : हम डिमांड के अनुसार कंपनी के लिमिट के तहत पेट्रोल दे रहे हैं। रिपोर्टर : क्या डीजल की बिक्री पूरी तरह बंद है? पंप स्टाफ : हां, डीजल का सेल बंद है। स्टॉक नहीं है। रिपोर्टर : पंप पर आज सप्लाई की क्या स्थिति रही? पंप कर्मी : सुबह कुछ समय के लिए पेट्रोल-डीजल मिला था। रिपोर्टर : फिर क्या हुआ? पंप कर्मी : शाम होते-होते पंप दोबारा ड्राई हो गया। रिपोर्टर : इतनी जल्दी स्टॉक खत्म क्यों हो गया? पंप कर्मी : आसपास के पंपों पर भी तेल नहीं था, इसलिए। खोरहाटोली चौक स्थित पेट्रोल पंप : सीमित मात्रा में सप्लाई, इसलिए सीमित डीजल दे रहे रिपोर्टर: पंप पर डीजल की क्या स्थिति है? स्टाफ: सप्लाई समय पर नहीं आने से डीजल कम है, इसलिए हम सीमित मात्रा में ही दे रहे हैं। रिपोर्टर: क्या सभी वाहन चालकों को डीजल मिल रहा है? स्टाफ: हां, लेकिन लोगों की जरूरत व उपलब्धता के हिसाब से डीजल दिया जा रहा है, ताकि ज्यादा लोगों को मिल सके। रिपोर्टर : क्यों बंद है पेट्रोल पंप ? पंप स्टाफ: अक्सर बंद हो जाता है। शायद सप्लाई ईशू है। रिपोर्टर : इतनी भीड़ वाली जगह में यह बंद है ? पंप स्टाफ : लोग दूसरे पंप में जाकर पेट्रोल ले रहे हैं। रिपोर्टर : कब तक खुलेगा? पंप स्टाफ : कुछ जानकारी नहीं है, मालिक से पूछिए। कांटा टोली स्थित पेट्रोल पंप : पूरी तरह बंद मिला, स्टाफ बोला- कोई जानकारी नहीं है ये पंप पूरी तरह से ड्राई रहे : हरमू मुक्ति धाम के पास स्थित पेट्रोल पंप, कांटाटोली पेट्रोल पंप, गोंदली पोखर स्थित मां शक्ति पंप और एचपीसीएल का आनंद श्री पंप, हाजी चौक स्थित एचपीसीएल पेट्रोल पंप पूर्णत: ड्राई रहे।- प्रशांत, पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन Source link

झारखंड

अवशेष के डीएनए जांच की कोर्ट से मंजूरी, लैब जाएगा मां-बाप का...

कोकर स्थित खोरहाटोली रोड नंबर-1 से लापता 18 महीने की अदिति पांडे का पांचवें दिन भी कोई सुराग नहीं मिल सका है। बुधवार को भी एनडीआरएफ और नगर निगम की टीमें नालों में बच्ची की तलाश में जुटी रहीं। सर्च ऑपरेशन के दौरान करीब दो से ढाई किलोमीटर तक नालों की तलाशी ली गई, लेकिन बच्ची का कोई पता नहीं चल पाया। इधर, नाले से बरामद मांस के अवशेष का डीएनए परीक्षण कराने की अनुमति बुधवार को अदालत से रांची पुलिस को मिल गई। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को चलाए गए सर्च अभियान के दौरान बच्ची के घर से करीब 800 मीटर दूर नाले की झाड़ियों में फंसा मांस का एक अवशेष बरामद हुआ था। पुलिस ने उसे जब्त कर जांच के लिए राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान के फॉरेंसिक विभाग भेज दिया था। कोर्ट से मंजूरी मिलने के बाद अब अवशेष को खेलगांव स्थित फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा। वहां अदिति के माता-पिता का डीएनए सैंपल लिया जाएगा। इसके बाद जांच के लिए सैंपल को कोलकाता की प्रयोगशाला भेजा जाएगा। डीएनए रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि बरामद अवशेष बच्ची का है या नहीं। अदिति की मां का रो-रोकर बुरा हाल : अदिति के लापता होने की घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। पांच दिन बीत जाने के बाद भी बच्ची का कोई सुराग नहीं मिलने से मां का रो-रोकर बुरा हाल है। हर बीतता घंटा उनके दर्द और बेचैनी को और बढ़ा रहा है। घर के आंगन से उठती उम्मीदें अब सन्नाटे में बदल गई हैं। मां बार-बार उसी रास्ते को देखती हैं, जहां से उनकी बिटिया आखिरी बार नजर आई थी। अब हर कोई बस एक ही दुआ कर रहा है-अदिति सुरक्षित घर लौट आए। परिजनों ने किया प्रदर्शन, जांच का दायरा बढ़ाने की मांग मां की पुकार…​बिटिया कहां हो तुम लापता अदिति पांडे की बरामदगी की मांग को लेकर बुधवार को परिजनों और मोहल्लेवासियों ने कोकर चौक पर सड़क पर उतरकर करीब एक घंटे तक प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन से जांच का दायरा बढ़ाने की अपील की। लोगों ने कहा कि अब तक की कार्रवाई केवल इस धारणा पर आधारित है कि बच्ची नाले में बह गई है, जबकि इस दिशा में अभी तक कोई ठोस सफलता नहीं मिल पाई है। लोगों ने यह भी मांग उठाई कि मामले की जांच चोरी सहित अन्य संभावित एंगल से भी की जानी चाहिए, ताकि सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच हो सके। Source link

झारखंड

रांची में झमाझम बारिश, आज यलो, 14-15 को ऑरेंज अलर्ट

रांची में बुधवार रात करीब 9.50 बजे तेज हवा के साथ झमाझम बारिश शुरू हुई। करीब एक घंटे तक हुई बारिश के दौरान कई इलाकों में वज्रपात भी हुआ। बड़े इलाके की बिजली देर रात तक गुल रही। इससे पहले दिनभर कड़ी धूप के बाद दोपहर करीब 2.45 बजे मौसम ने करवट ली और आसमान में बादल छा गए। तीन बजे से शुरू हुई बारिश के दौरान रांची में 10.6 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई। सबसे अधिक 20 एमएम बारिश चाईबासा में दर्ज की गई। जानिए…आगे क्या 14 मई: गढ़वा, चतरा, पलामू और लातेहार को छोड़ राज्य के अधिकांश हिस्सों में तेज हवा व बारिश का यलो अलर्ट जारी है। 15-16 मई: रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, खूंटी, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका में तेज हवा, बारिश और वज्रपात की आशंका है। ऑरेंज अलर्ट जारी है। 17,18,19 मई: सभी जिलों में बारिश होने की संभावना है। तेज हवा के साथ व वज्रपात की संभावना है। Source link

झारखंड

कामडारा मंडा टांड़ में बजरंगबली मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर भूमि पूजन...

भास्कर न्यूज|कामडारा प्रखंड क्षेत्र के कामडारा मंडा डांड़ परिसर में आज बुधवार को बजरंग बली मंदिर के जीर्णोद्धार व निर्माण कार्य के लिए विधिपूर्वक भूमि पूजन किया गया। वहीं पूजन कार्य पुरोहित पंडित देवनारायण मिश्रा के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कराया गया और मंदिर निर्माण का कार्य शुभारंभ की गई। भूमि पूजन कार्यक्रम के मंदिर निर्माण समिति के सदस्यों ने बताया कि मंदिर के जीर्णोद्धार से क्षेत्र में धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को नई पहचान मिलेगी। वहीं श्रद्धालुओं ने मंदिर निर्माण कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग करने का संकल्प लिया।इस कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा। उपस्थित लोगों ने बजरंग बली के जयकारों के साथ पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन के अंत में प्रसाद वितरण भी किया गया। इस मौके पर मंदिर निर्माण समिति के सदस्य बबलू रजक,संतोष साहू,राममोहन साहू,मनीष ओहदार,संजय साहू,मनीष साहू,शंकर साहू,अमित प्रसाद,अर्जुन साहू,चंद्रमोहन राम,भीम राम, बीरसु लोहरा,संदीप गुप्ता,शिवकुमार साहू,सरजू साहू सहित, गणमान्य लोग एवं आसपास के ग्रामीण मौजूद थे। Source link

झारखंड

राज्य के अस्पतालों में 15 जून तक ऑटोमेटिक पैथौलॉजी मशीनें लगेंगी

जांच व्यवस्था होगी हाईटेक, सेमी ऑटोमेटिक मशीनें हटेंगी स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों में फुल ऑटोमेटिक पैथोलॉजी मशीनें लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि 15 जून तक मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों में नई मशीनें लगा दी जाएगीं। बुधवार को अपर मुख्य सचिव के कार्यालय में पैथोलॉजी मशीन बनाने वाली मेरिल कंपनी ने मशीनों का लाइव डेमो दिया। कंपनी के अनुसार, राज्य के अस्पतालों में पहले से लगी सेमी ऑटोमेटिक मशीनों को हटाकर नई फुल ऑटोमेटिक मशीनें लगाई जाएंगी। इन मशीनों की यह विशेषता है कि एक बार में 50 सैंपलों की जांच की जा सकेगी। कंपनी 10 वर्षों तक मशीनों की मेंटेनेंस भी करेगी। जानिए… मरीजों को क्या होगा फायदा : नई मशीनों के लगने से मरीजों को जांच के लिए लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। यूरिन और ब्लड से जुड़ी लगभग सभी महत्वपूर्ण पैथोलॉजी जांचें कम समय में हो सकेंगी। जांच रिपोर्ट सीधे मरीज के मोबाइल पर व्हाट्सएप के माध्यम से भेजी जाएगी, जिससे अस्पताल के बार-बार चक्कर लगाने की जरूरत कम होगी। दूसरे चरण में सीएचसी और पीएचसी तक होगा विस्तार: अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि पहले चरण में सभी मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों में मशीनें स्थापित की जाएं। इसके बाद दूसरे चरण में इनका विस्तार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर तक किया जाएगा। Source link

झारखंड

युवा कांग्रेस की बैठक में संगठन विस्तार और जनसरोकारों के मुद्दों पर...

भास्कर न्यूज |गिरिडीह शहर स्थित राजीव कांग्रेस भवन में बुधवार को युवा कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहम्मद सोहेल ने की। इस दौरान प्रदेश सह प्रभारी मुरारी कुमार एवं देवघर युवा जिलाध्यक्ष आशीष भारद्वाज विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में संगठन की मजबूती, जनहित के मुद्दों तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में संगठन विस्तार को लेकर विशेष जोर दिया गया। नेताओं ने बूथ एवं पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। साथ ही पिछले समय में संगठन द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की गई और भविष्य की योजनाओं पर भी विचार-विमर्श हुआ।बैठक में नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। नेताओं ने कहा कि छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और युवा कांग्रेस छात्रों के हितों की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाएगी।इसके अलावा मनरेगा योजना में आ रही समस्याओं और कथित बाधाओं को लेकर भी चिंता व्यक्त की गई। बैठक में ‘मनरेगा बचाओ’ अभियान चलाने पर सहमति बनी। नेताओं ने कहा कि यह योजना ग्रामीण गरीबों के रोजगार का महत्वपूर्ण माध्यम है, इसलिए इसे कमजोर करने के किसी भी प्रयास का विरोध किया जाएगा।बैठक में कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि वे गांव-गांव और मोहल्लों में जाकर लोगों की समस्याएं सुनें तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करें। जिला एवं विधानसभा स्तर के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बैठक में सक्रिय भागीदारी निभाई। Source link

झारखंड

सलैया रेलवे रोड आंदोलन का दिखा असर, न्यू गिरिडीह स्टेशन रोड निर्माण...

गिरिडीह | पचंबा के सलैया स्टेशन रोड की बदहाल स्थिति को लेकर चल रहे आंदोलन का असर अब दिखाई देने लगा है। सामाजिक कार्यकर्ता राजेश सिन्हा ने कहा कि लगातार आंदोलन, पदयात्रा और जनदबाव के बाद कोडरमा सांसद एवं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने सड़क निर्माण को लेकर पहल की है। उन्होंने मंगलवार को रेलवे विभाग को पत्र लिखकर सलैया रेलवे स्टेशन सड़क निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग की है।राजेश सिन्हा ने बताया कि सलैया स्टेशन रोड पिछले दो वर्षों से जर्जर स्थिति में है। यह सड़क बड़ी गाड़ियों, स्कूल वाहनों, टोटो, ऑटो एवं निजी वाहनों के आवागमन का प्रमुख मार्ग है। सड़क की खराब स्थिति से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर सलैया संघर्ष समिति, स्थानीय ग्रामीणों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार बैठक, पदयात्रा और आंदोलन किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया ने भी इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया, जिससे आम लोगों तक समस्या पहुंची और आंदोलन को मजबूती मिली। उन्होंने बताया कि आंदोलन की जानकारी रेलवे प्रशासन को पहले से थी और प्रारंभिक बैठकों के बाद रेलवे अधिकारियों ने सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों से बातचीत भी की थी। सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश जलान सहित अन्य लोगों ने केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी से मुलाकात कर सड़क निर्माण की मांग रखी थी। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। हालांकि उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक महीने के भीतर काम शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।राजेश सिन्हा ने कहा कि न्यू गिरिडीह स्टेशन रोड की स्थिति भी अत्यंत खराब है। इस संबंध में गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी को सोशल मीडिया और फोन के माध्यम से जानकारी दी गई है। उन्होंने सांसद से अपील की कि सलैया स्टेशन रोड और न्यू गिरिडीह स्टेशन रोड दोनों के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास किया जाए।अंत में उन्होंने पचंबा, हांडाडीह एवं अन्य ग्रामीणों को इस जनमुहिम में सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। Source link

झारखंड

3 महीने में ₹200000 मुनाफा! मदर डेयरी ने बदल दी रांची के...

Last Updated:May 14, 2026, 05:35 IST Ranchi Success Story: रांची में नगरी गांव के किसान कैलाश को मदर डेयरी प्लांट से स्वीट कॉर्न की कॉन्टैक्ट फार्मिंग से बंपर कमाई हो रही है. वह 3 महीने में करीब 2 लाख का मुनाफा कमा लेते हैं. इस कमाई से आज उनके पास खुद का घर, ट्रैक्टर, कार तक है. ख़बरें फटाफट रांची: झारखंड की राजधानी रांची से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित नगरी गांव में मदर डेयरी का प्लांट लगा हुआ है. यहां के किसान कैलाश बताते हैं कि हम लोग स्वीट कॉर्न की खेती करते हैं और इसकी सबसे खास बात यह है कि मदर डेयरी कंपनी के लोग खुद आकर ट्रैक्टर से स्वीट कॉर्न लेकर जाते हैं और इसकी मिठास और वजन चेक करके हमें पैसे देते हैं. 3 महीने में आराम से कंपनी हमें ₹2 लाख दे देती है. ऐसे में अब बिल्कुल भी लॉस नहीं होता है. बाजार में नहीं भी बिका तो हमें इतना रेट मिल जाता है. आइये जानते हैं इस खेती के बारे में. मदर डेयरी प्लांट से बदली जिंदगी कैलाश बताते हैं कि मदर डेयरी प्लांट से उनकी जिंदगी बदल गई है. अब हमें कुछ करने की जरूरत नहीं होती है. बस 3 महीने मन लगाकर खेती कर लीजिए. इतना फिक्स पैसा हमारे लिए रखा हुआ होता है. कई बार और अधिक होता है तो बाजार में बेच भी देते हैं. वह डेढ़ एकड़ में खेती करते हैं. जहां आराम से 150 क्विंटल से अधिक स्वीटकॉर्न निकल जाती है. किसान ने बताया कि आज से 3 साल पहले आलम यह था कि हमेशा सारा स्वीट कार्न बाजार में ही बेचना होता था. कई बार बाजार में उचित दाम नहीं मिलता तो कई बार मौसम का मार भी होता था, लेकिन यहां पर ऐसा है कि हमें बस खेती पर ध्यान देना है, कंपनी खेत से ही आकर ले जाती है. कॉन्टैक्ट फार्मिंग हमारे लिए फायदे का सौदा साबित हो रहा है. अब बदल गई है जिंदगी कैलाश बताते हैं कि अब उनकी जिंदगी बदल गई है. अब अपना घर है अपना ट्रैक्टर भी है. इतना ही नहीं, खेत में इस्तेमाल करने के लिए सारी आधुनिक उपकरण से लेकर अपना कार भी है. ऐसे में पहले खेती से केवल दो वक्त का खाना होता था, लेकिन अब जरूरत और अपने शौक भी पूरे हो रहे हैं, लेकिन हां 3 महीने में आपको अपना जी जान लगा देना होता था. वह हर दिन खेत में 12 घंटे काम किया करते हैं. इसलिए क्योंकि कंपनी वाले खराब माल नहीं लेते थे. उन्हें बड़े साइज और एकदम मीठा दाना चाहिए होता है. आपकी फसल अच्छी होनी चाहिए. यह एक चुनौती जरूर है. ऐसे में गोबर और केंचुआ खाद का हर 15 दिन में इस्तेमाल करते व खरपतवार को हर दिन देखकर हटाया जाता है. नीम का पानी हफ्ते में एक बार जड़ों में देते हैं. इस तरीके से एकदम बच्चों की तरह देखभाल वह खेती का करते हैं.  तब जाकर इतना बढ़िया फसल तैयार होती है. About the Author Brijendra Pratap Singh बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ranchi,Jharkhand Source link

झारखंड

विज्ञान में अभिषेक, वाणिज्य में अच्युत और कला में पल्लवी बनी जिला...

भास्कर न्यूज|गुमला सीबीएसई इंटर के परीक्षा परिणाम बुधवार की देर शाम इंटरनेट पर आने के बाद अभ्यर्थियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। हर कोई अपना परीक्षा परिणाम जानने के लिए उत्साहित थे। जैसे ही परिणाम घोषित हुई, नेट पर लोग अपने परिणाम देखने के साथ-साथ दूसरे का परिणाम भी देखकर कंपेयर करने लगें। वही विज्ञान संकाय में विद्या मंदिर प्लस टू के अभिषेक कुमार 95.4 प्रतिशत अंक लाकर जिला टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है। वही दूसरे स्थान पर डीएवी स्कूल के साक्षी उरांव 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त की है। वही तीसरे स्थान पर ज्वाहर नवोदय प्लस टू घाघरा के स्नेहा सिंह ने 90.4 प्रतिशत अंक लाकर जिले के तीसरे स्थान पर जगह बना ली है। वाणिज्य के टॉप थ्री में डीएवी का कब्जा वाणिज्य संकाय में डीएवी प्लस टू के अभ्यर्थियों ने ही कब्जा जमाने में पीछे नही रहें। अच्युत व सक्षम अग्रवाल ने 94.2 प्रतिशत अंक लाकर जिला टॉपर बनने का गौरव प्राप्त की है। वही दूसरे स्थान पर प्रज्ञा प्रांजल 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त की। वही तीसरे स्थान पर हर्षित शर्मा 90.6 प्रतिशत अंक प्राप्त की। कला में पहला, दूसरा और तीसरे स्थान में नेट्रोडेम के दो छात्राओं का दबदबा कला संकाय में डीएवी प्लस टू के पल्लवी कुमारी ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनने का गौरव प्राप्त की है। दूसरे व तीसरे स्थान पर नेट्रोडेम प्लस स्कूल के यथा तमन्ना एस चौरसिया ने 93.4 प्रतिशत व मनताशा प्रवीण 92. 4 प्राप्त कर जिला व विद्यालय का नाम रौशन की। Source link

Scroll to Top