भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड

झारखंड

माधुरी दीक्षित के नाम पर यहां लग रहा मेला! फैंस की दीवानगी...

Last Updated:May 15, 2026, 07:07 IST Jamshedpur Madhuri Mela: जमशेदपुर के साकची बाजार में पप्पू सरदार हर साल 15 मई को माधुरी दीक्षित का जन्मदिन माधुरी त्योहार के रूप में मनाते है. यहां माधुरी नाम से भव्य मेले का आयोजन किया जाता है. जहां मेले, लंगर और गरीब लड़कियों को मदद करते हैं. ख़बरें फटाफट जमशेदपुर: फिल्मी सितारों के प्रति लोगों की दीवानगी अक्सर देखने को मिलती है, लेकिन जमशेदपुर के साकची बाजार में रहने वाले पप्पू सरदार की दीवानगी कुछ अलग ही कहानी बयां करती है. बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दिक्षित के जबरा फैन पप्पू सरदार पिछले करीब 30 सालों से उनके जन्मदिन को किसी बड़े त्योहार की तरह मनाते आ रहे हैं. साल 1996 से शुरू हुआ यह सिलसिला आज भी उसी उत्साह और भक्ति के साथ जारी है. आइये जानते हैं उनके बारे में. मनोहर चाट नाम से चलाते हैं दुकान जमशेदपुर के साकची बाजार में ‘मनोहर चाट’ नाम से अपनी दुकान चलाने वाले पप्पू सरदार लोगों के बीच अपने स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए तो प्रसिद्ध हैं, लेकिन उनकी पहचान अब माधुरी दीक्षित के सबसे बड़े प्रशंसक के रूप में भी हो चुकी है. हर साल 15 मई को वह अभिनेत्री का जन्मदिन बेहद खास अंदाज में मनाते हैं. इस बार भी उन्होंने रात ठीक 12 बजे केक काटकर जन्मोत्सव की शुरुआत की. दुकान और आसपास के इलाके को रंग-बिरंगी लाइटों और पोस्टरों से सजाया गया, जिससे पूरा माहौल किसी मेले जैसा दिखाई देने लगा. माधुरी त्योहार दिया है इसबार नाम इस वर्ष पप्पू सरदार ने इस आयोजन को ‘माधुरी त्योहार’ का नाम दिया है. उनका कहना है कि माधुरी दीक्षित सिर्फ एक अभिनेत्री नहीं, बल्कि उनकी प्रेरणा हैं. यही कारण है कि उनका जन्मदिन वह पूरे समाज के साथ मिलकर खुशी और सेवा के रूप में मनाते हैं. 15 मई की शाम को साकची बाजार में खास मेले का आयोजन किया गया है. बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले, ट्रामपोलिन और कई प्रकार के खेल लगाए गए हैं. मेले में आने वाले लोगों के लिए अलग-अलग प्रकार की व्यवस्थाएं भी की गई हैं. ताकि हर उम्र के लोग इस उत्सव का आनंद उठा सकें. पप्पू सरदार का यह आयोजन सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें समाज सेवा की भी झलक देखने को मिलती है. उन्होंने गरीब और जरूरतमंद लड़कियों के बीच कपड़े, मिठाई और चूड़ियों का वितरण किया. उनका मानना है कि किसी भी खुशी का असली महत्व तभी है जब उसमें जरूरतमंद लोगों को भी शामिल किया जाए. शाम के समय विशाल लंगर का भी आयोजन किया गया है, जहां हजारों लोगों के भोजन करने की व्यवस्था की गई है. हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में लोग इस अनोखे आयोजन को देखने और इसमें शामिल होने पहुंच रहे हैं. जमशेदपुर में पप्पू सरदार की यह अनोखी दीवानगी अब लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन चुकी है. किसी अभिनेता या अभिनेत्री के प्रति इतना समर्पण और प्रेम बहुत कम देखने को मिलता है. यही वजह है कि ‘माधुरी त्योहार’ अब शहर में एक अलग पहचान बनाता जा रहा है. About the Author Brijendra Pratap Singh बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Jamshedpur,Purbi Singhbhum,Jharkhand Source link

झारखंड

मां की पुकार…​बिटिया कहां हो तुम:दो दिन बाद भी लैब नहीं पहुंचा...

खोरहाटोली रोड नंबर-1 से लापता मासूम अदिति पांडे का 6 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका है। निगम की टीम को मंगलवार दोपहर बच्ची के घर से करीब 800 मीटर दूर नाले की झाड़ियों में फंसे एक शव का अवशेष मिला था। पुलिस ने अवशेष को जांच के लिए रिम्स के फॉरेंसिक विभाग भेज दिया था। रिम्स से इस अवशेष को जांच के लिए खेलगांव स्थित फॉरेंसिक विभाग भेजा जाना है। लेकिन, खेलगांव फॉरेंसिक लैब में 2 दिनों बाद भी जब्त शव का अवशेष नहीं पहुंचा है। पुलिस को रिपोर्ट का इंतजार है। रिम्स के पीआरओ डॉ शिशिर ने बताया कि रिपोर्ट रिम्स खुद तैयार करवाता है। इसके लिए फॉरेंसिक डिपार्टमेंट के नेतृत्व में टीम बनेगी, वही जांच का रिपोर्ट तैयार करेगा। इसी रिपोर्ट के साथ अवशेष को खेलगांव स्थित फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा। संभवत: शुक्रवार को रिपोर्ट के साथ अवशेष खेलगांव स्थित लैब भेजा जा सकता है। इधर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सर्च अभियान और तेज करने का निर्देश दिया है। अदिति के दोस्तों संग बाल मीटिंग कर रही पुलिस पांच दिनों तक नदी, नालों और झाड़ियों में खोजबीन के बाद पुलिस ने गुरुवार से जांच की दिशा बदल दी है। अब अदिति के साथ रहने और खेलने वाले बच्चों की सूची तैयार कर रही है। सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी इलाके में ‘बाल मीटिंग’ कर रहे हैं। इस दौरान बच्चों से अलग-अलग बातचीत कर अदिति की गतिविधियों और उसके आखिरी समय की जानकारी जुटाई जा रही है। Source link

झारखंड

होमगार्ड नियुक्ति में देरी के विरोध में महाघेराव कल

रांची|रांची जिला होमगार्ड नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता और शीघ्र रिजल्ट जारी करने की मांग को लेकर जेएलकेएम नेता देवेंद्र नाथ महतो ने आवाज उठाई है। गुरुवार को मोराबादी स्थित ऑक्सीजन पार्क में आयोजित सामूहिक प्रेस वार्ता में उन्होंने आंदोलन का ऐलान करते हुए कहा कि 16 मई 2026 को दिन के 11 बजे मोराबादी मैदान से उपायुक्त कार्यालय तक अधिकार यात्रा निकाली जाएगी और महाघेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रांची जिले में 1614 पदों पर चल रही होमगार्ड नियुक्ति प्रक्रिया में अनावश्यक देरी के कारण अभ्यर्थियों में भारी आक्रोश है। देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि युवाओं के धैर्य और मेहनत के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। Source link

झारखंड

घर के छोटे से हिस्से से शुरू किया व्यापार, 80 हजार लगाए,...

Last Updated:May 15, 2026, 07:31 IST Jamshedpur Manju Devi Inspirational Story: पति की मौत के बाद महिलाओं के लिए खुद संभलना और परिवार संभालना किसी चुनौती से कम नहीं होता. हालांकि जमशेदपुर की मंजू देवी ने पति का साथ छूटने के बाद भी हार नहीं मानी और घर से ही छोटा सा कारोबार शुरू किया. आज वे बढ़िया कमाई कर रही हैं. ख़बरें फटाफट जमशेदपुर. जीवन में अपनों को खोने का दर्द इंसान को भीतर से तोड़ देता है, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो हर मुश्किल को अपनी ताकत बना लेते हैं. जमशेदपुर की रहने वाली मंजू देवी ऐसी ही महिलाओं में शामिल हैं, जिन्होंने संघर्षों से हार मानने के बजाय अपने हौसले से नई पहचान बनाई. आज वह उन महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं, जो कठिन परिस्थितियों में खुद को असहाय महसूस करती हैं. बच्चों को पढ़ाया, सबकी शादी करायीकरीब सात साल पहले मंजू देवी के पति का निधन हो गया था. पति के जाने के बाद पूरे परिवार की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई. बेटे और बेटियों की परवरिश से लेकर घर के खर्च तक सबकुछ संभालना उनके लिए आसान नहीं था. आर्थिक परेशानियां लगातार बढ़ रही थीं, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी. सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने बच्चों की पढ़ाई जारी रखी और समय आने पर बेटियों की शादी भी कराई. बेटे ने दिया आइडियाइसी संघर्ष के बीच उनके बेटे ने एक नया विचार दिया. उसने मंजू देवी से कहा कि आजकल शादी, पार्टी और छोटे-बड़े आयोजनों में डिस्पोजल प्लेट और कटोरी की मांग काफी बढ़ गई है. अगर घर में छोटा सा सेटअप शुरू किया जाए तो कम लागत में अच्छा काम किया जा सकता है. बेटे की बात मंजू देवी को पसंद आई और उन्होंने जोखिम उठाने का फैसला किया. घर के एक हिस्से में शुरू किया कारोबारकरीब 70 से 80 हजार रुपये का निवेश कर उन्होंने पांच मशीनें खरीदीं और घर के एक हिस्से में ही छोटा सा कारोबार शुरू कर दिया. शुरुआत में काम थोड़ा कठिन लगा, लेकिन धीरे-धीरे सबकुछ आसान होता गया. आज मंजू देवी रोजाना सिर्फ तीन से चार घंटे काम करके बड़ी संख्या में डिस्पोजल प्लेट और कटोरी तैयार करती हैं. धीरे-धीरे हजारों की कमाईकम कीमत और अच्छी गुणवत्ता के कारण उनका सामान तेजी से लोकप्रिय हो गया. आज जमशेदपुर के आधे से अधिक छोटे दुकानदार और कई आयोजक उनके यहां से ही प्लेट और कटोरी खरीदते हैं. धीरे-धीरे उनका काम बढ़ता गया और अब वह घर बैठे हर महीने हजारों रुपये की आमदनी कर रही हैं. छोटा कारोबार, बड़ी सफलतामंजू कहती हैं कि वह ज्यादा पढ़ी-लिखी नहीं हैं, लेकिन उन्हें हिसाब-किताब और मेहनत करना अच्छी तरह आता है. उन्होंने कभी परिस्थितियों को खुद पर हावी नहीं होने दिया. सूझबूझ, मेहनत और सही समय पर सही फैसला लेने की वजह से आज उनका छोटा कारोबार सफलता की मिसाल बन गया है. जमशेदपुर की मंजू देवी यह साबित करती हैं कि अगर इंसान में हिम्मत और आत्मविश्वास हो तो किसी भी मुश्किल को अवसर में बदला जा सकता है. उनकी कहानी आज कई महिलाओं के लिए प्रेरणा बन रही है. About the Author Raina Shukla बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Jamshedpur,Purbi Singhbhum,Jharkhand Source link

झारखंड

टीचर नीड असेसमेंट परीक्षा में शामिल हुए 515 शिक्षक

रांची| कांके प्रखंड में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के निर्देश पर टीचर नीड असेसमेंट (TNA) परीक्षा आयोजित की गई। यह परीक्षा ब्लॉक परिसर स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, अरसंडे में कराई गई, जिसमें कुल 524 शिक्षकों में से 515 ने भाग लिया। परीक्षा के दौरान जिला शिक्षा अधीक्षक रांची, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी रांची और क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी रांची ने केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विभागीय स्तर पर इसे शिक्षकों के क्षमता निर्माण की संगठित पहल बताया गया। टीएनए के जरिए शिक्षक अपना आत्म-मूल्यांकन कर सकेंगे और बुनियादी शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण जरूरतें पहचान पाएंगे। नई शिक्षा नीति के तहत शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण से जोड़ने की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। परीक्षा का संचालन शांतिपूर्ण रहा। Source link

झारखंड

स्वामी विवेकानंद गुरुकुलम में लगी मस्ती की पाठशाला, ग्रीष्मकालीन िशविर शुरू

भास्कर न्यूज | धालभूमगढ़ स्वामी विवेकानंद गुरुकुलम में गुरुवार से समर कैंप 2026 का शुभारंभ उत्साह के साथ किया गया। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, रचनात्मकता और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस समर कैंप में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। समर कैंप के अंतर्गत म्यूरल पेंटिंग, फोटो कोलाज, स्टोन पेंटिंग एवं डिजाइनिंग, नृत्य तथा न्यूज मेकिंग जैसी अनेक रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, कल्पनाशीलता एवं कला कौशल का प्रदर्शन करते हुए सभी को प्रभावित किया। म्यूरल पेंटिंग एवं फोटो कोलाज के माध्यम से बच्चों ने सामाजिक व सांस्कृतिक विषयों को प्रस्तुत किया। स्टोन पेंटिंग एवं डिजाइनिंग गतिविधि में विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच और कलात्मक प्रतिभा देखने को मिली। वहीं इस दौरान नृत्य का भी आयोजन हुआ। न्यूज मेकिंग गतिविधि में विद्यार्थियों ने समाचार लेखन, रिपोर्टिंग व प्रस्तुति कौशल का भी प्रस्तुति दिया। प्रधानाध्यापक ने बताया कि यह समर कैंप 14 मई से 19 मई तक चलेगी और 20 मई को बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रत्येक दिन कैंप की शुरुआत एक्सरसाइज और खेलकूद के से होगा। वहीं पहला दिन बच्चों को बास्केटबॉल की ट्रेनिंग दी गई। इसी अवसर पर वॉलंटरी ब्लाड डोनेट एसोसिएशन झारखंड द्वारा थैलेसीमिया जागरूकता अभियान भी चलाया गया। अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को थैलेसीमिया बीमारी, उसके कारण, बचाव एवं समय पर जांच के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। Source link

झारखंड

पलामू-गढ़वा में भीषण गर्मी, रांची, सिंहभूम समेत कई जिलों में होगी झमाझम...

Last Updated:May 15, 2026, 05:51 IST Jharkhand Aaj Ka Mausam: झारखंड के पलामू और डाल्टनगंज में तापमान 42 से 44 डिग्री तक पहुंच सकता है. वहीं, आज रांची, सिंहभूम समेत कई जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है. आइये जानते हैं आज झारखंड का मौसम कैसा रहने वाला है. ख़बरें फटाफट झारखंड में आईएमडी का अलर्ट ( एआई फोटो ) रांची: झारखंड में मौसम के उलटफेर का दौर जारी है. आज मौसम मुख्यतः गर्म और आंशिक रूप से बादल छाए रहने वाला है. सुबह से ही तेज धूप रहने की संभावना है. वहीं, पलामू, गनढ़वा, चतरा जैसे उत्तर-पश्चिमी इलाकों में सबसे अधिक तापमान रहेगा. आज यहां का तापमान 42-44 °C तक पहुंच सकता है. वहीं, डाल्टनगंज क्षेत्र सबसे गर्म रहने वाला है. रांची में अधिकतम 39°C के आसपास और न्यूनतम 23°C रहने का अनुमान है. इसके अलावा धनबाद, गिरिडीह, बोकारो में 37-40°C तक तापमान के रहने की संभावना है. आज झारखंड के कई जिलों में गर्मी और उमस बनी रहेगी, जबकि कुछ जिलों में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है. IMD ने इसके लिए अलर्ट भी जारी किया है. आईएमडी के अनुसार जानें कहां -कहां होगी बारिश आज पलामू, गढ़वा और चतरा जिले सबसे गर्म रहने की संभावना है. इन इलाकों में अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. वहीं, तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दोपहर के समय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. रांची मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक घर से कम निकलने की सलाह दी है. वहीं, पठारी और ऊंचे इलाकों में थोड़ी राहत मिलेगी. ऐसे में रांची, खूंटी, लोहरदगा, गुमला जैसे मध्य और दक्षिणी क्षेत्रों में तापमान अपेक्षाकृत कम रह सकता है.। यहां हल्की हवाएं और छायादार वातावरण सुहावना एहसास कराएगा. बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी रांची मौसम विभाग के अनुसार आज झारखंड के कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है. जहां उत्तर-पूर्वी जिलों जैसे गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद में 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार वाली आंधी, वज्रपात और हल्की-मध्यम बारिश की संभावना है. वहीं, मध्य और दक्षिणी जिलों जैसे रांची, रामगढ़, बोकारो, खूंटी, सिंहभूम में भी गरज-चमक के साथ 40-50 किमी/घंटा की तेज हवाएं चल सकती हैं. इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश की भी चेतावनी जारी की गई है. राजधानी रांची में कैसा रहेगा मौसम झारखंड की राजधानी रांची में आज दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रहेगी. जहां दोपहर बाद हल्की बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है. यहां का अधिकतम तापमान करीब 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. जहां मौसम सुहावना रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. About the Author Brijendra Pratap Singh बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ranchi,Jharkhand Source link

झारखंड

गोह के 30 जननांग के साथ भाजपा नेता राजीव गिरफ्तार

राजीव के बेटे अविनाश व अरुण राम भी धराए राजधानी रांची में वन्यजीव तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। वन विभाग के वाइल्ड क्राइम कंट्रोल ब्यूरो ने गुरुवार को मेन रोड स्थित नटराज होटल में छापेमारी कर गोह (मॉनिटर लिजार्ड) के 30 जननांग बरामद किया है। इसके साथ ही भाजपा नेता लेक रोड निवासी राजीव रंजन मिश्रा उर्फ चुन्नू, उनके बेटे अविनाश आनंद और रेडियम रोड निवासी अरुण राम को गिरफ्तार किया है। राजीव रंजन वर्ष 2014 में रांची विधानसभा सीट से बाबूलाल मरांडी की पार्टी झाविमो से चुनाव लड़ चुके हैं। वे कई धार्मिक संगठनों से भी जुड़े हैं। वाइल्ड लाइफ कंट्रोल ब्यूरो को सूचना मिली थी कि नटराज होटल में कुछ लोग ठहरे हैं, जो गोह के जननांग की तस्करी कर रहे हैं। इसके बाद डीएफओ श्रीकांत वर्मा ने टीम का गठन किया। इस टीम ने दोपहर 12:30 बजे होटल में छापेमारी की। वहां कमरा संख्या 203 में तीनों आरोपी मिले। उनके पास से काले रंग के प्लास्टिक बैग में गोह के 30 जननांग मिले। वशीकरण और यौन शक्ति बढ़ाने में होता है इस्तेमाल गोह बड़ी छिपकली प्रजाति का वन्य जीव है। इसकी लंबाई चार से छह फीट तक होती है। तस्कर और अंधविश्वास फैलाने वाले लोग इसे तंत्र-मंत्र, वशीकरण और यौन शक्ति बढ़ाने वाली वस्तु बताकर बेचते हैं। हालांकि वैज्ञानिक रूप से इसका कोई प्रमाण नहीं है। कुछ जगहों पर इसे “हाथजोड़ी” नाम से भी बेचा जाता है, क्योंकि सूखने के बाद इसका आकार हाथ जोड़ने जैसा दिखता है। विदेशों में एक जननांग के करीब 300 डॉलर तक मिलते हैं। प. बंगाल के विष्णु के नाम बुक ​थे दो कमरे वन विभाग की जांच में पता चला कि होटल में पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर निवासी विष्णु कुमार गुप्ता के नाम पर कमरा नंबर 203 और 206 बुक कराया गया था। 13 मई से ही दोनों कमरे बुक थे। इनमें से एक कमरे में तीनों आरोपी पकड़े गए। Source link

झारखंड

झारखंड में 20 मई तक बारिश की संभावना:17 और 18 मई को...

झारखंड में तकरीबन रोजाना ही दोपहर बाद मौसम बदल रहा है और तेज हवा व बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, ऐसे ही मौसम से लोगों को फिलहाल 20 मई तक रू-ब-रू होना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में (2-3) डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। इसके बाद अगले तीन दिनों के दौरान इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। 15 मई शुक्रवार को पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार को छोड़कर कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ बारिश और तेज हवा चल सकती है। हवा की रफ्तार 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की हो सकती है। साथ वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है। 17 मई को 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट 16 मई शनिवार को भी राज्य मे कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ बारिश और तेज हवा चल सकती है। वहीं, 17 मई रविवार को धनबाद, कोडरमा, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़ और रांची में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ तेज हवा चल सकती है। हवा की रफ्तार 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की हो सकती है। वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है। साथ ही खूंटी और गुमला में भी बारिश हो सकती है। 7 जिलों में सोमवार को जोरदार बारिश 18 मई सोमवार को धनबाद, कोडरमा, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़, रांची और चतरा के कई हिस्सों में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ बारिश होगी। साथ ही 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। सर्वाधिक बारिश पाकुड़ में की गई दर्ज इधर, पिछले 24 घंटे में राज्य में कुछ जगहों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। सबसे अधिक वर्षा 35.0 एमएम मौसम केंद्र अमरापारा (पाकुड़) में दर्ज की गई। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस डाल्टेनगंज में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस लातेहार में दर्ज किया गया। Source link

झारखंड

बगोदर में नीट पेपर लीक के खिलाफ आइसा का प्रतिवाद मार्च, शिक्षा...

बगोदर| आल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) ने बुधवार को बगोदर में नीट यूजी पेपर लीक मामले को लेकर जोरदार प्रतिवाद मार्च निकाला। कार्यकर्ता सरिया रोड किसान भवन से मार्च निकालते हुए बस स्टैंड पहुंचे, जहां यह नुक्कड़ सभा में बदल गया। प्रदर्शनकारियों ने दोषी एजेंसी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को भंग करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। सभा को संबोधित करते हुए आइसा की प्रदेश अध्यक्ष पुष्प विभा दीप ने केंद्र सरकार और एनटीए पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा में लगातार अनियमितताओं से छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि हालिया जांच में परीक्षा से पहले गेस पेपर बाजार में मिलने की बात सामने आई है, जो गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। वक्ताओं ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में देशभर में कई पेपर लीक के मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। आइसा नेताओं ने मांग की कि सभी प्रतियोगी परीक्षाएं पारदर्शी व्यवस्था के तहत कराई जाएं और निजी कोचिंग माफिया की भूमिका की जांच की जाए। सभा में आशीष कुमार मंडल, सृष्टि श्रेया, महक रानी, खुशबू कुमारी, बबीता कुमारी, करीना कुमारी, सपना कुमारी, पूजा कुमारी, दीपिका कुमारी, रानी कुमारी, निशा कुमारी, पिंकी कुमारी, मौसम कुमारी, विनीता कुमारी, नीरू कुमारी और अर्जुन महतो सहित कई छात्र-छात्राएं मौजूद थे। Source link

Scroll to Top