भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड

झारखंड

जामताड़ा में साइबर ठगी, बंद स्कूल से 3 गिरफ्तार:पुलिस ने 8 मोबाइल...

जामताड़ा पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। साइबर थाना प्रभारी राजेश मंडल के नेतृत्व में गठित टीम ने नारायणपुर थाना क्षेत्र के दक्षिणीडीह गांव स्थित एक बंद पड़े स्कूल से इन्हें पकड़ा। ये अपराधी एलपीजी गैस के नाम पर लोगों को ठग रहे थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राजेश मंडल (28), अजय मंडल (28) और हीरालाल मंडल (30) के रूप में हुई है। ये सभी नारायणपुर थाना क्षेत्र के मिरगा गांव के निवासी हैं। पुलिस ने मौके से आठ मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं, जिनका उपयोग ठगी में किया जा रहा था। पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी पूरे भारत में लोगों को रैंडम कॉल कर एलपीजी गैस कनेक्शन और सब्सिडी का झांसा देते थे। इसके बाद वे लोगों से मोबाइल में फर्जी ऐप इंस्टॉल करवाकर उनके बैंक खातों से पैसे ठग लेते थे। एसपी ने यह भी बताया कि गिरफ्तार आरोपी अजय मंडल का पुराना आपराधिक इतिहास है। वह पहले देवघर जिले में साइबर अपराध के एक मामले में लगभग ढाई साल की जेल की सजा काट चुका है। जेल से बाहर आने के बाद वह फिर से साइबर अपराध की गतिविधियों में सक्रिय हो गया था। पुलिस अधीक्षक के अनुसार, जनवरी 2024 से अब तक कुल 60 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने जोर देकर कहा कि साइबर अपराधियों के खिलाफ यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट और टेलीकम्युनिकेशन एक्ट के तहत कांड संख्या 26/26 दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। एसपी ने लोगों से साइबर अपराध से दूर रहने और मुख्यधारा में लौटने की अपील भी की। Source link

झारखंड

गोड्डा में 3 वर्षीय बच्ची की गला दबाकर हत्या:कुएं से बरामद की...

गोड्डा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मकुंड़ी संथाली टोला में एक 3 वर्षीय बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी गई। बच्ची का शव आधी रात को एक कुएं से बरामद किया गया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों हत्या क्यों की, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। यह घटना गुरुवार को आधी रात को सामने आई, जब मकुड़ी गांव की बच्ची निशा सोरेन (3), पिता रमेश सोरेन, गुरुवार दोपहर से लापता हो गई थी। निशा अपने नानी के घर मकुंड़ी संथाली टोला में रह रही थी। मृतिका एक भाई और एक बहन में छोटी है। उसका मूल घर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रमला संथाली टोला है। परिजनों और ग्रामीणों ने बच्ची की काफी खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिली। आधी रात को जब ग्रामीण बच्ची को ढूंढ रहे थे, तभी उन्होंने एक व्यक्ति को बोरे के साथ देखा। वह छिपकर बोरे को पास के कुएं में फेंककर वापस आ गया। ग्रामीणों ने कुएं से शव को बाहर निकाला ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पूछताछ की तो उसने बताया कि बोरे में बच्ची का शव था। इसके बाद ग्रामीणों ने कुएं से शव को बाहर निकाला। ग्रामीणों द्वारा मारपीट करने पर आरोपी ने अपने साथी जारमेन सोरेन का भी नाम बताया। बाद में ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों जारमेन सोरेन और प्रेम मुर्मू, को पकड़कर उनके साथ जमकर मारपीट की। घटना की सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना प्रभारी आनंद साहा मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बचाकर दोनों आरोपियों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी ने ग्रामीणों से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी आनंद साहा ने पुष्टि की कि पड़ोस के ही दो युवकों ने बच्ची का गला दबाकर हत्या की है। और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। Source link

झारखंड

डॉक्टर माता-पिता से मिली प्रेरणा, कंसिस्टेंसी के दम पर जयमंजस बने जिला...

Last Updated:May 15, 2026, 12:24 IST Palamu CBSE Topper: सीबीएसई 12वीं में पलामू के डीएवी पब्लिक स्कूल, डाल्टनगंज के जयमंजस लकड़ा ने 97.2 प्रतिशत के साथ जिला टॉप किया है. उनके माता-पिता डॉक्टर हैं और जयमंजस भी आगे चलकर डॉक्टर ही बनना चाहते हैं. उन्होंने अपनी पढ़ाई की स्ट्रेटजी शेयर की. ख़बरें फटाफट पलामू. सीबीएसई बोर्ड की 12वीं परीक्षा में इस बार पलामू जिले के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है. विज्ञान संकाय से डीएवी पब्लिक स्कूल, डाल्टनगंज के छात्र जयमंजस लकड़ा ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया है. खास बात यह है कि जयमंजस एक डॉक्टर परिवार से आते हैं. उनके पिता जयवंत लकड़ा और मां डॉ. एस.एस. होरो दोनों पेशे से डॉक्टर हैं. माता-पिता को लोगों की सेवा करते देख जयमंजस ने भी डॉक्टर बनने का सपना संजोया है और अब मेडिकल की तैयारी में जुट गए हैं. परिवार का सहयोग मिलाजयमंजस ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार, शिक्षकों और नियमित पढ़ाई को दिया है. उन्होंने बताया कि उन्होंने घर पर रहकर सेल्फ स्टडी के जरिए तैयारी की. स्कूल के शिक्षकों का लगातार मार्गदर्शन मिला और परिवार ने हर कदम पर सहयोग किया. वे रोजाना करीब 5 से 6 घंटे पढ़ाई करते थे. उनका मानना है कि पढ़ाई में सबसे जरूरी चीज कंसिस्टेंसी होती है, जिससे सफलता जरूर मिलती है. रिफ्रेश होने के लिए चलाते थो मोबाइलउन्होंने बताया कि पढ़ाई के दौरान जब थकान महसूस होती थी, तो करीब एक घंटे मोबाइल चलाकर खुद को फ्रेश कर लेते थे. इसके बाद फिर पूरी ऊर्जा के साथ पढ़ाई में जुट जाते थे. जयमंजस का कहना है कि वे किसी भी चैप्टर को केवल एक बार पढ़कर नहीं छोड़ते थे, बल्कि उसे 2 से 3 बार रिवाइज करते थे, ताकि उसके सभी महत्वपूर्ण बिंदु दिमाग में अच्छी तरह बैठ जाएं. इसके अलावा वे अपने शिक्षकों से लगातार सलाह लेते थे कि किसी विषय या चैप्टर को बेहतर तरीके से कैसे पढ़ा जाए. जयमंजस ने साइंस स्ट्रीम में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी विषय चुना था. इनमें बायोलॉजी उनका सबसे पसंदीदा विषय रहा. इसी विषय में उन्होंने 100 में 100 अंक हासिल किए हैं. उनका सपना है कि आगे चलकर वे एक सफल डॉक्टर बनें और समाज की सेवा करें. ऐसे करें पढ़ाई, जरूर मिलेगी सफलताअपनी सफलता के अनुभव साझा करते हुए जयमंजस ने अन्य छात्रों को खास संदेश भी दिया. उन्होंने कहा कि विद्यार्थी नियमित पढ़ाई करें और कंसिस्टेंसी बनाए रखें. हर टॉपिक का रिवीजन जरूर करें और पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र यानी पीवाईक्यू हल करना न भूलें. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पढ़ाई के दौरान अगर थकान महसूस हो, तो थोड़ा आराम जरूर लेना चाहिए, क्योंकि स्वस्थ मन और शरीर से ही बेहतर तैयारी संभव है. About the Author Raina Shukla बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Palamu,Jharkhand Source link

झारखंड

गुमला बाल संप्रेषण गृह से तीन नाबालिग फरार:दीवार फांदकर भागे, दो लोहरदगा...

गुमला जिले के सदर प्रखंड स्थित सिलम बाल संप्रेषण गृह से शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे तीन नाबालिग फरार हो गए। ये तीनों दीवार फांदकर भागे हैं। इनमें से दो लोहरदगा जिले के और एक घाघरा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार, फरार हुए नाबालिगों में से दो दुष्कर्म के मामलों में और एक चोरी के मामले में शामिल था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। बाल संप्रेषण गृह के इंचार्ज और जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी अमर कुमार ने स्थानीय थानों को सूचित किया है। उन्होंने बताया कि दीवार फांदने के कारण नाबालिगों को कुछ चोटें भी आई होंगी। सभी नजदीकी थानों को सतर्क कर दिया गया है ताकि जल्द से जल्द तीनों को पकड़ा जा सके। बाल संप्रेषण गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार सवाल उठते रहे हैं। यह पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी कई बार नाबालिग दीवार कूदकर फरार हो चुके हैं। पूर्व में भी कई बार जांच टीमें गठित की गईं, जांच हुई और कार्रवाई भी की गई। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के दावे भी किए गए, लेकिन यह क्षेत्र अब भी सुरक्षा के घेरे में है। पुलिस फरार नाबालिगों की जल्द बरामदगी का प्रयास कर रही है। Source link

झारखंड

पत्नी से मिलने ससुराल गया युवक, हो गई मौत:युवक ने किया था...

पलामू के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के मुरुबार गांव में साबिर अंसारी (32) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने उसकी पत्नी कसीदा खातून और पत्नी के जीजा इदरीश अंसारी पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले को संदिग्ध बताया है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। मृतक के पिता वाजिद्दीन अंसारी के अनुसार, साबिर ने आठ साल पहले प्रेम विवाह किया था। दंपती के दो बच्चे हैं, जिनकी उम्र लगभग छह और चार वर्ष है। पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसके कारण साबिर काम करने के लिए हैदराबाद चला गया था। हैदराबाद से मंगलवार को लौटा था घर साबिर के मौसेरे भाई मो. सद्दाम हुसैन ने बताया कि साबिर मंगलवार को हैदराबाद से घर लौटा था। बुधवार को वह अपनी पत्नी से मिलने ससुराल कुंदरी गया था। परिजनों का आरोप है कि रात में उसकी पत्नी कसीदा खातून ने अपने जीजा पांकी के अंबाबार निवासी इदरीश अंसारी के साथ मिलकर साबिर की बेरहमी से पिटाई की। मारपीट के बाद उसे गंभीर हालत में घर से थोड़ी दूर छोड़ दिया गया। रात करीब एक बजे गांव के एक व्यक्ति ने फोन कर साबिर के परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद गुरुवार सुबह उसे इलाज के लिए लेस्लीगंज अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। रांची ले जाने के दौरान युवक ने तोड़ा दम वहां से भी चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रांची भेज दिया। परिजनों के अनुसार, रांची ले जाने के दौरान लहलहे के पास रास्ते में देर शाम उसकी मौत हो गई। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि मृतक की पत्नी अक्सर फोन पर हत्या की धमकी देती थी। पिटाई का मामला स्पष्ट नहीं: थाना प्रभारी पत्नी और उसके जीजा के बीच संबंध को लेकर परिवार में पहले भी विवाद हो चुका था। यह मामला तलाक तक पहुंच गया था, लेकिन बाद में समझौता करा दिया गया था। इधर, थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने बताया कि पुलिस के शुरुआती अनुसंधान में पिटाई का मामला स्पष्ट नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि परिजनों ने घायल स्थिति में पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी थी। मौत के बाद पत्नी पर आरोप लगाने से मामला संदिग्ध हो गया है। थाना प्रभारी के अनुसार, मौत का सही कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। Source link

झारखंड

सोना नहीं, लेकिन सोने जैसा दमदार! 1 ग्राम गोल्ड प्लेटेड ज्वेलरी से...

रांची. रांची की नेहा बोस 1 ग्राम गोल्ड प्लेटेड ज्वेलरी का बिजनेस करती हैं और अच्छा-खासा महीना कमा रही हैं. उनकी खुद की 3 दुकानें हैं. उन्होंने बताया कि किस तरीके से आप जीरो से इस बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं, कैसे कारीगर से संपर्क कर सकते हैं और ज्वेलरी बनाते समय किन बातों का विशेष ध्यान रखना होगा. इस तरीके से शुरू कर सकते हैं 1 ग्राम गोल्ड प्लेटेड ज्वेलरी का बिजनेस • नेहा बताती हैं कि 1 ग्राम गोल्ड प्लेटेड ज्वेलरी का बिजनेस शुरू करने के लिए सबसे पहले आपको बढ़िया कारीगर चाहिए. क्योंकि आपके दिमाग में जो आइडिया है, उसे कारीगर हूबहू उतार दे, यह जरूरी है. इसलिए सबसे पहले अच्छे कारीगर को तलाशें. • 2-4-5 कारीगरों से संपर्क करें और उनको अपना आइडिया बताइए. डिजाइन बनवाकर देखिए कि किसका काम सबसे परफेक्ट है. फिर वहीं से आप अपने गहने बनवा सकते हैं. दूसरा काम यह करना है कि आपको गहनों में नया और इनोवेटिव आइडिया लेकर आना है. • अगर आप वही डिजाइन रखेंगे जो बाजार में पहले से मौजूद हैं, तो फिर कोई मतलब नहीं रह जाएगा. प्रकृति को ऑब्जर्व करिए, वहां से खूबसूरत डिजाइन अपने आप दिमाग में आने लगते हैं. मैं भी ऐसा ही करती हूं. मोर, हंस जैसे यूनिक डिजाइन लाइए. अगर डिजाइन यूनिक नहीं रहेगा, तो लोग पसंद नहीं करेंगे. • आपको थोड़ा रिस्क लेना होगा. मतलब ज्वेलरी का डिजाइन थोड़ा अलग और हटकर होना चाहिए. शुरुआत में लग सकता है कि यह कौन पसंद करेगा, लेकिन थोड़ा रिस्क लेना जरूरी होता है. • पहले ऑनलाइन बिजनेस शुरू कीजिए. हमने व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम पर प्रोफाइल बनाकर अपने गहनों की वीडियो डालना शुरू किया और वहीं से हमें ऑर्डर आने लगे. ऐसे में शुरुआती मार्केटिंग के लिए यह बढ़िया विकल्प है. • क्वालिटी से कोई समझौता नहीं करना है. अगर 1 ग्राम गोल्ड प्लेटेड ज्वेलरी कहा है, तो उसकी फिनिशिंग और क्वालिटी वैसी ही होनी चाहिए. हमने अपनी पहली दुकान घर से ही शुरू की थी. ऐसे में अगर आपका घर मेन रोड पर है या कहीं भी है, तो आप घर से ही शुरुआत कर सकते हैं. अगर आपके प्रोडक्ट में दम है, तो लोग जरूर पसंद करेंगे. • कई तरह के मेले लगते हैं. आप उन मेलों में जाइए और अपना स्टॉल लगाइए. इससे आपको कई ग्राहक वहीं से मिल जाएंगे और अपने टैलेंट को दिखाने का मौका भी मिलेगा. Source link

झारखंड

महाराष्ट्र से आकर करता था चेन स्नैचिंग, गिरफ्तार; भेजा गया जेल

सिटी रिपोर्टर | बोकारो शहर के सेक्टर-4 थाना क्षेत्र सिटी सेंटर में हुई चेन छिनतई की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए महाराष्ट्र के आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक सोने की चेन, बाइक और मोबाइल बरामद की है। आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास सामने आया है। पुलिस की कार्रवाई जारी है और मामले की गहन जांच चल रही है। उसके खिलाफ महाराष्ट्र के अमरावती, नागपुर, बंगाल के आसनसोल समेत कई शहरों में लूट, चोरी और छिनतई के कई मामले दर्ज हैं। इनमें 2012 से 2025 तक के 15 गंभीर आपराधिक कांड शामिल हैं। गिरफ्तार भारत गुरुदास वासवाणी (42) ग्राम सिंधुनगर, थाना फेजरपुरा, जिला अमरावती (महाराष्ट्र) का निवासी है। पूछताछ में सेक्टर-4 थाना प्रभारी संजय कुमार को बताया कि उसका मुख्य काम चेन स्नैचिंग करना है। वह बाइक से एक शहर से दूसरे शहर घूमते हुए आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता हुआ बोकारो पहुंचा था। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ करीब 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह एक कुख्यात अपराधी है। हालांकि पूछताछ में उसने किसी साथी की संलिप्तता से इनकार किया है, लेकिन पुलिस उसके बयान पर पूरी तरह भरोसा नहीं कर रही है और मामले की तह तक पहुंचने के लिए अपना सूचना तंत्र और अधिक सक्रिय कर दिया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने छिनी गई सोने की चेन बरामद की है। साथ ही आरोपी के पास से एक टूटी हुई सोने की चेन, काले रंग की टोपी, मुंह ढकने वाला कपड़ा, एक बाइक व एक मोबाइल जब्त किया गया है। Source link

झारखंड

लातेहार के बारेसांढ़ में दो दुर्लभ सांपों का रेस्क्यू:बैंडेड करैत और कैट...

लातेहार जिले के गारू थाना क्षेत्र के बारेसांढ़ में दो दुर्लभ प्रजाति के सांपों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। वन विभाग और स्नेक रेस्क्यू टीम की तत्परता से दोनों सांपों को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया, जिससे लोगों में फैली दहशत समाप्त हुई। पहली घटना गुरुवार रात बारेसांढ़ बस स्टैंड स्थित एक मोबाइल दुकान के पास हुई। यहां लोगों ने अत्यंत विषैले और दुर्लभ “बैंडेड करैत” सांप को देखा। सूचना मिलने पर वनपाल परमजीत तिवारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आबादी से दूर जंगल में छोड़ दिया गया टीम ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। बाद में उसे आबादी से दूर जंगल में छोड़ दिया गया। इस अभियान में अमन प्रसाद, शेरा गुप्ता, शुभम गुप्ता और आकाश प्रसाद ने सहयोग किया। वहीं, शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे बारेसांढ़ निवासी राजू सोनी के घर के छज्जे पर करीब 5 फीट लंबा “कैट स्नेक” देखा गया। परिवार ने तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी। वनपाल परमजीत तिवारी और उनकी टीम ने लगभग 30 मिनट की मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित रेस्क्यू किया। विशेषज्ञों के अनुसार, कैट स्नेक कम विषैला होता है और सामान्यतः पेड़ों पर रहना पसंद करता है। इस अभियान में शेरा गुप्ता, पवन गुप्ता, आकाश गुप्ता, अमन गुप्ता एवं उज्जवल कुमार शामिल रहे। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि सांप दिखने पर घबराएं नहीं और न ही उसे मारने का प्रयास करें। इसके बजाय, तुरंत विभाग को सूचना दें ताकि मानव और वन्यजीव दोनों सुरक्षित रह सकें। Source link

झारखंड

पेट्रोल-डीजल के दाम 3-3₹ बढ़े, रांची के पंपों पर उमड़ी भीड़, जान...

Last Updated:May 15, 2026, 10:21 IST Petrol Diesel Price Hike: देश भर में पेट्रोल-डीजल का दाम बढ़ा दिए गए हैं. आज से पेट्रोलियम कंपनियों ने नए रेट लागू किए हैं. ऐसे में रांची में पेट्रोल पंपों पर भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह से ही कार, बाइक और अन्य वाहनों की पंप पर कतारें लग गई हैं. झारखंड में 3 रुपये ईंधन महंगा होने के बाद अब कितने रुपये लीटर मिल रहा है. जानें नई रेट लिस्ट. रांची में पेट्रोल पंप पर भीड़. रांचीः मिडिल ईस्ट में युद्ध के चलते कच्चे तेल के दामों में इजाफा हुआ. देश भर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3-3₹ की बढ़ोतरी हो गई. राजधानी रांची में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद स्थिति थोड़ी भयावह नजर आ रही है. रांची में पेट्रोल की कीमत बढ़ाकर अब ₹100.86 हो गई. यानि पेट्रोल में ₹3.01 का इजाफा हुआ है. जबकि डीजल की कीमत बढ़कर अब ₹95.76 हो गया. राजधानी में डीजल की कीमत में ₹3.16 का इजाफा हुआ है. आज सुबह से ही रांची के हटिया पेट्रोल पंप पर लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई. भीड़ इतनी ज्यादा हो गई कि हालत को संभालना मुश्किल हो गया. लोग आपस में ही कतार में वाहन को खड़े करने को लेकर बहस करने लगे. पेट्रोल पंप पर वाहनों की कतार बिरसा चौक तक पहुंच गई. लोगों ने बताया कि राजधानी के कई पेट्रोल पंप बंद होने की वजह से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. कहीं सिर्फ पेट्रोल, तो कहीं डीजलकुछ पेट्रोल पंप पर पेट्रोल मिल रहा है, तो वहां डीजल नहीं मिल रहा. ऐसी स्थिति में हटिया पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल मिलने की जानकारी मिलने के बाद यहां कतार लगातार लंबी होती जा रही है. लोग अब 100 या ₹200 का तेल नहीं लेकर सीधे टंकी फुल करा रहे हैं या फिर ₹500 से ज्यादा का तेल ले रहे हैं. ताकि उन्हें अगले दो दिनों तक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े. देवघर में भी लगी कतारेंदेवघर में शुक्रवार सुबह से ही कई पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद लोग जल्दी ईंधन भरवाने के लिए पंपों पर पहुंच गए, जिससे कई जगह घंटों इंतजार की स्थिति बन गई. नई दर लागू होने के बाद पेट्रोल की कीमत 97.87 रुपये से बढ़कर 100.87 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल 93.61 रुपये से बढ़कर 95.61 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है. ईंधन महंगा होने से वाहन चालकों, नौकरीपेशा लोगों, मजदूरों और छोटे कारोबारियों की चिंता बढ़ गई है. About the Author Mahesh Amrawanshi कहानी सुनने, गुनने और लिखने का शौकीन. शुद्ध कीबोर्ड पीटक. माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी भोपाल से शिक्षा-दीक्षा. द सूत्र, खबरिया न्यूज़, दैनिक नई दुनिया (अखबार) से सीखते हुए हाल मुकाम News18 है. 5 साल से पत्रकार…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Patna,Patna,Bihar Source link

झारखंड

आरोपी के नार्को टेस्ट के लिए कोर्ट में अर्जी:जमशेदपुर ट्रिपल मर्डर केस...

एग्रिको ट्रिपल मर्डर केस में आरोपी रवींद्र सिंह का नार्को टेस्ट और ब्रेन मैपिंग कराने के लिए पुलिस ने न्यायालय में आवेदन दिया। हालांकि कोर्ट ने सुनवाई से पहले केस डायरी प्रस्तुत करने का निर्देश देते हुए आवेदन वापस कर दिया। अब पुलिस केस डायरी के साथ दोबारा आवेदन दाखिल करेगी। पुलिस अनुसंधान में सामने आया है कि रवींद्र सिंह हत्या के कारणों को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहा है। पूछताछ के दौरान वह कई बार अलग-अलग बयान दे चुका है। इसी वजह से पुलिस ब्रेन मैपिंग और नार्को टेस्ट के जरिए हत्याकांड की वास्तविक वजह जानने की कोशिश करेगी। पत्नी, बेटे और गर्भवती बेटी की हत्या बताते चलें कि 11 मई की सुबह जमशेदपुर में टाटा स्टील से रिटायर रवींद्र प्रसाद सिंह (60) ने अपनी पत्नी सरिता सिंह (55), तीन माह की गर्भवती बेटी सुप्रिया सिंह (32) और बेटे रविशेक सिंह (30) की कुल्हाड़ी और हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद आत्मग्लानि होने पर आत्महत्या की कोशिश की। इस मामले में हुई प्रारंभिक जांच और परिवार वालों के मुताबिक रिटायरमेंट के बाद रवींद्र सिंह को भविष्य की चिंता सता रही थी। आर्थिक पहलू की भी गहराई से जांच मामले में पुलिस आर्थिक पहलू की भी गहराई से जांच कर रही है। जांच टीम ने रवींद्र सिंह के बैंक खातों, निवेश और वित्तीय लेनदेन की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। विभिन्न बैंकों को पत्र भेजकर खाते और लेनदेन से जुड़े विवरण मांगे गए हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि टाटा स्टील से सेवानिवृत्ति के बाद मिली बड़ी रकम कहां खर्च की गई। बेटे और बेटी से भी होगी पूछताछ पुलिस अब रवींद्र के बड़े बेटे अभिषेक और बेटी प्रिया से भी पूछताछ की तैयारी कर रही है। दोनों से परिवार के भीतर चल रहे विवाद, आर्थिक स्थिति और रवींद्र सिंह के व्यवहार को लेकर जानकारी जुटाई जाएगी। जेल अस्पताल के विशेष वार्ड में शिफ्ट जमशेदपुर के एग्रिको में हुए ट्रिपल मर्डर मामले के मुख्य आरोपी रवींद्र प्रसाद सिंह को घाघीडीह केंद्रीय कारा प्रशासन ने हाई-रिस्क बंदी घोषित करते हुए विशेष निगरानी में रखा है। उसकी हर गतिविधि पर सीसीटीवी कैमरों के साथ-साथ जेल कर्मियों की लगातार नजर बनी हुई है। सुरक्षा और मानसिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए उसे जेल अस्पताल के विशेष वार्ड में शिफ्ट किया गया है। जेल अधीक्षक अजय प्रजापति ने बताया कि आरोपी की वर्तमान स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। उसके आसपास ऐसे कैदियों को रखा गया है, जिनका व्यवहार शांत और संतुलित हो, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। प्रशासन का मानना है कि इस तरह के संवेदनशील मामलों में बंदी की सुरक्षा के साथ-साथ अन्य कैदियों की सुरक्षा भी उतनी ही महत्वपूर्ण होती है। Source link

Scroll to Top