भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड

झारखंड

लातेहार में आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत:आंधी चलने से घर...

लातेहार जिले में शुक्रवार को तेज आंधी, बारिश और वज्रपात से तीन अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। सदर प्रखंड के रेहल गांव में वज्रपात की चपेट में आने से 40 वर्षीय नरेंद्र उरांव की मौत हो गई। उनकी पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना के समय दोनों घर में मौजूद थे। मनिका थाना क्षेत्र के कुई गांव में 31 वर्षीय चंदन कुमार यादव की भी वज्रपात से मौत हो गई। वह मनिका बाजार से घर लौट रहे थे, तभी आकाशीय बिजली गिरने से उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। चंदन कुमार यादव अपने पीछे पत्नी और चार छोटे बच्चे छोड़ गए हैं। इस संबंध में सीओ अमन कुमार ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सरकारी प्रावधानों के तहत मुआवजा दिया जाएगा। विशाल सूखा पेड़ घर पर गिरा वहीं, शहर के बानपुर मोहल्ला स्थित खरवार टोला में तेज आंधी के दौरान एक विशाल सूखा पेड़ मंटू भुईयां के घर पर गिर गया। इस हादसे में अंकुश कुमार, विनीता देवी और प्रसाद भुईयां घायल हो गए। प्रसाद भुईयां का हाथ टूट गया, जबकि अन्य को भी गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों की मदद से घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। बाद में नगर पंचायत की टीम ने जेसीबी की सहायता से गिरे हुए पेड़ को हटाया। Source link

झारखंड

रामगढ़ में चंदा विवाद, ड्राइवर की आंख में आई चोट:कुजू ओपी क्षेत्र...

रामगढ़ जिले के कुजू ओपी क्षेत्र के छोटका चूम्बा में चंदा नहीं देने पर एक ट्रक ड्राइवर निर्मल बेदिया के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। इस घटना में ड्राइवर की एक आंख में गंभीर चोट आई है। यह घटना यज्ञ के चंदा के नाम पर हुई। भदानीनगर पाली निवासी ट्रक ड्राइवर निर्मल बेदिया को कुछ युवकों ने छोटका चूम्बा के पास चंदा मांगने के दौरान पीटा। मारपीट इतनी गंभीर थी कि उनकी एक आंख में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद कुछ स्थानीय लोगों ने घायल ड्राइवर को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। कुजू ओपी प्रभारी आशुतोष सिंह ने बताया कि घायल ड्राइवर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ड्राइवर की हालत इतनी गंभीर है कि वह अभी बात करने की स्थिति में नहीं है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है। ओपी प्रभारी ने यह भी बताया कि डॉक्टर की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अक्सर चंदा के नाम पर ट्रक और हाइवा चालकों से अवैध वसूली और मारपीट की घटनाएं सामने आती रहती हैं। Source link

झारखंड

रामगढ़ में ट्रक की अज्ञात वाहन से हुई टक्कर:ड्राइवर की मौत, खलासी...

रामगढ़ की चुट्टूपालू घाटी में हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि उसका खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक ड्राइवर की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। यह हादसा गड़के मोड़ के पास हुआ, जब रांची से रामगढ़ की ओर आ रहे मछली लदे एक ट्रक ने किसी अज्ञात वाहन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उस पर लदी मछलियां सड़क पर बिखर गईं। दुर्घटना के बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पलटे हुए ट्रक को हटाया और यातायात व्यवस्था बहाल की। मृतक ड्राइवर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। चुट्टूपालू घाटी में सड़क दुर्घटनाएं लगातार होती रहती हैं। जिला प्रशासन और एनएचएआई (NHAI) द्वारा दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। Source link

झारखंड

गिरिडीह के जमुआ लूटकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार:नकदी, मोबाइल और दो...

गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र में दुकान सह मकान में हुई लूटपाट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से लूटी गई नकदी का कुछ हिस्सा, घटना में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। यह घटना 12 मई 2026 की रात करीब 8:15 बजे जमुआ चौक थाना रोड स्थित वंशी साव की दुकान पर हुई थी। दो अपराधी ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचे और चावल खरीदने के बहाने दुकान खुलवाई। इसके बाद वे घर के अंदर घुस गए और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट कर उन्हें डराया-धमकाया। अपराधियों ने करीब 50 हजार रुपए नकद और एक सोने की चेन लूटकर फरार हो गए थे। घटना के बाद जमुआ थाना में कांड संख्या 130/2026 दर्ज किया गया। गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, मोबाइल लोकेशन और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जमुआ के मिर्जागंज निवासी बिनोद कुमार साव (35), कोडरमा सतगावां के पचंबो निवासी गुड्डु कुमार लहरी (28) और तिसरी थाना के चंदौरी निवासी नन्दकिशोर रविदास उर्फ मंटु (31) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान तीनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 11,100 रुपए नकद, घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन, एक बाइक और एक होंडा शाइन बाइक बरामद की है। इस संबंध में एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी में तकनीकी जांच और टीमवर्क की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। Source link

झारखंड

पलामू में आंधी में घायल व्यक्ति की मौत:रांची में चल रहा था...

पलामू में बुधवार शाम आए आंधी-तूफान में घायल हुए दूसरे व्यक्ति अनिल चंद्रवंशी (45) ने शुक्रवार को रांची के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस हादसे में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। घटना बुधवार शाम हैदरनगर हाई स्कूल-शिवालय रोड स्थित मरघटिया के पास हुई। तेज आंधी के कारण एक विशाल पीपल का पेड़ सड़क पर गिर गया, जिसकी चपेट में बाइक से गुजर रहे दो लोग आ गए। इस हादसे में औरंगाबाद जिले के तिवारीडीह निवासी कामदेव चंद्रवंशी (50) की मौके पर ही मौत हो गई थी। गंभीर रूप से घायल अनिल चंद्रवंशी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया था। अनिल चंद्रवंशी हैदरनगर प्रखंड के रामबांध गांव के धोबियाडीह टोला के निवासी थे। उन्होंने दो दिनों तक जीवन के लिए संघर्ष किया, लेकिन शुक्रवार को दम तोड़ दिया। अनिल चंद्रवंशी की मौत की खबर गांव पहुंचने पर रामबांध में शोक का माहौल है। इस घटना से पूरे इलाके में गम पसरा हुआ है। Source link

झारखंड

जामताड़ा पुलिस की कार्रवाई, छह शराब तस्कर गिरफ्तार:मिहिजाम और फतेहपुर से भारी...

जामताड़ा में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मिहिजाम और फतेहपुर पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई की है। इस दौरान भारी मात्रा में विदेशी शराब और बीयर जब्त की गई। दोनों मामलों में कुल छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। मिहिजाम थाना पुलिस ने गश्ती अभियान के दौरान हटिया रोड से पांच शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध विदेशी शराब बिहार ले जाने की तैयारी में हैं। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पांच तस्करों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास से भारी मात्रा में विदेशी शराब और बीयर के कैन बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विक्की साव, मिथिलेश पासवान, संजय मालाकार, गोविंद मालाकार और राहुल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी शराब के टेट्रा पैक को शरीर के विभिन्न हिस्सों में बांधकर बिहार पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। विदेशी अंग्रेजी शराब और बीयर की बड़ी खेप बरामद दूसरी ओर, फतेहपुर थाना क्षेत्र के बैलवराई गांव में पुलिस ने छापेमारी कर विदेशी अंग्रेजी शराब और बीयर की बड़ी खेप बरामद की। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। थाना प्रभारी अमर सिंह तापेए के नेतृत्व में गठित टीम ने गांव स्थित विश्वजीत गोराई की ठंडा एवं कोल्ड ड्रिंक दुकान में छापा मारा। तलाशी के दौरान दुकान से विभिन्न ब्रांडों की विदेशी शराब एवं बीयर बरामद हुई। जब पुलिस ने दुकान संचालक विश्वजीत गोराई से शराब भंडारण और बिक्री से संबंधित वैध लाइसेंस मांगा, तो वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार बरामद शराब की बाजार कीमत करीब 26 हजार रुपए आंकी गई है। मामले में फतेहपुर थाना कांड संख्या 15/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 274, 275 एवं 292 तथा 47(ए) झारखंड उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब निर्माण, भंडारण और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा इसमें संलिप्त लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Source link

झारखंड

देवघर में दिनदहाड़े झपटमारी का प्रयास:बाइक सवार युवकों ने की राहगीर से...

देवघर शहर के बरमसिया इलाके में दिनदहाड़े झपटमारी का प्रयास किया गया। यह घटना परमेश्वर दयाल रोड पर हुई, जो पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, अपाची बाइक पर सवार दो युवकों ने सड़क से गुजर रहे एक राहगीर को निशाना बनाया। दोनों युवक पहले से ही घात लगाकर मौके पर बैठे थे। जैसे ही राहगीर वहां पहुंचा, बाइक सवार बदमाशों ने उसका बैग छीनने की कोशिश की। हालांकि पीड़ित व्यक्ति ने अपना बैग बचाने में सफलता प्राप्त की, जिससे बदमाश अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरमसिया चौक और आसपास के क्षेत्रों में इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। कुछ दिन पहले भी एक महिला के गले से बाइक सवार अपराधियों ने चेन छीन ली थी। लगातार हो रही इन घटनाओं से स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से इलाके में गश्ती बढ़ाने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। Source link

झारखंड

सारंडा जंगल में आईईडी विस्फोट से हाथी की मौत:दस दिन चला इलाज,...

पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में आईईडी विस्फोट में गंभीर रूप से घायल एक दंतैल हाथी की दस दिन के इलाज के बाद मौत हो गई। इस घटना से वन विभाग और वन्यजीव प्रेमियों में चिंता बढ़ गई है। पिछले एक वर्ष के भीतर सारंडा जंगल में आईईडी विस्फोटों से यह छठी हाथी की मौत है, जिससे हाथियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, सारंडा वन क्षेत्र के कोलबोंगा इलाके में यह दंतैल हाथी आईईडी की चपेट में आ गया था। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि हाथी के एक पैर में गंभीर चोट आई, जिससे वह ठीक से चल-फिर नहीं पा रहा था और उसकी हालत लगातार बिगड़ रही थी। विशेषज्ञ चिकित्सकों की एक टीम कैंप कर रही थी घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की मेडिकल टीम मौके पर पहुंची और लगातार हाथी की निगरानी व उपचार में जुटी थी। पिछले दस दिनों से विशेषज्ञ चिकित्सकों की एक टीम वहीं कैंप कर रही थी, जो हाथी को इंजेक्शन, दवाइयां और आवश्यक उपचार दे रही थी। उसकी सेहत सुधारने के लिए प्रतिदिन एक से डेढ़ क्विंटल सब्जियां और अन्य भोजन भी उपलब्ध कराया जा रहा था। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि लगातार प्रयासों के बावजूद हाथी की स्थिति में सुधार नहीं हो सका और अंततः उसने दम तोड़ दिया। मृत हाथी के शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा, जिसके बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सुबह से ही वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं। सारंडा जंगल में आईईडी विस्फोटों के कारण हाथियों की लगातार हो रही मौतों ने इस क्षेत्र में वन्यजीव सुरक्षा और वन क्षेत्रों में विस्फोटक उपकरणों के खतरे को लेकर गंभीर चिंताएं बढ़ा दी हैं। Source link

झारखंड

बाबा धाम दर्शन के बाद जरूर जाएं इस फेमस चूड़ी मार्केट में,...

Last Updated:May 15, 2026, 15:23 IST Deoghar Famous Chudi Market: बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा के बाद श्रद्धालु देवघर के टावर चौक और बड़ा बाजार स्थित चूड़ी मार्केट जरूर जाते हैं और जमकर खरीदारी करते हैं. यहां 20 रुपये से लेकर 200 रुपये तक में खूबसूरत चूड़ियां, फैन्सी बैंगल्स और आर्टिफिशियल ज्वेलरी मिलती है. देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर देश के सबसे प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है. हर साल लाखों श्रद्धालु यहां भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करने पहुंचते हैं. खासकर सावन महीने में यहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है और पूरा देवघर ‘बोल बम’ के जयकारों से गूंज उठता है. मंदिर आने वाले ज्यादातर श्रद्धालु पूजा करने के बाद टावर चौक और बड़ा बाजार इलाके में जरूर घूमते हैं, जहां चूड़ी, पूजा सामग्री और आर्टिफिशियल ज्वेलरी की कई मशहूर दुकानें मौजूद हैं देवघर का टावर चौक और बड़ा बाजार इलाका आज सिर्फ धार्मिक बाजार के रूप में ही नहीं बल्कि चूड़ी और आर्टिफिशियल ज्वेलरी के बड़े मार्केट के रूप में भी तेजी से पहचान बना रहा है. बाबा मंदिर जाने वाले रास्ते में सरदार पांडा लेन के आसपास कई ऐसी पुरानी और मशहूर दुकानें मौजूद हैं जहां हर दिन महिलाओं, युवतियों और श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिलती है. खासकर बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना करने आने वाले श्रद्धालु यहां से चूड़ी खरीदना नहीं भूलते. रंग-बिरंगी चूड़ियों से सजा यह पूरा बाजार दूर से ही लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है. श्रावणी मेले और त्योहारों के दौरान यह इलाका पूरी तरह रंग-बिरंगी चूड़ियों और ग्राहकों की भीड़ से गुलजार नजर आता है. महिलाएं यहां घंटों तक अलग-अलग डिजाइन की चूड़ियां और ज्वेलरी पसंद करती दिखाई देती हैं. दुकानों में नई फैशन के अनुसार लगातार नए डिजाइन लाए जाते हैं ताकि ग्राहकों को हर बार कुछ नया देखने को मिले. यही कारण है कि देवघर का यह बाजार अब धीरे-धीरे चूड़ी और फैन्सी ज्वेलरी के लिए लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है. Add News18 as Preferred Source on Google इस मार्केट की सबसे चर्चित दुकानों में मां चूड़ी हाउस, बाबा चूड़ी हाउस, महारानी चूड़ी हाउस और बैंगल स्टोर का नाम काफी प्रसिद्ध है. इन दुकानों में साधारण कांच की चूड़ियों से लेकर फैन्सी बैंगल्स, डिजाइनर कंगन और कई तरह की आर्टिफिशियल ज्वेलरी उपलब्ध रहती है. दुकानदारों का कहना है कि यहां हर उम्र की महिलाओं के लिए अलग-अलग डिजाइन और नई वैरायटी रखी जाती है ताकि ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार सामान खरीद सकें. यही वजह है कि देवघर आने वाले लोग इस मार्केट में खरीदारी करने जरूर पहुंचते हैं. अगर आप भी बाबा बैद्यनाथ मंदिर दर्शन करने देवघर आ रहे हैं तो टावर चौक के अंदर बड़ा बाजार और सरदार पांडा लेन का यह मशहूर चूड़ी मार्केट जरूर घूमिए. यहां आपको कम कीमत में खूबसूरत चूड़ियां, बैंगल्स और आर्टिफिशियल ज्वेलरी की शानदार वैरायटी देखने को मिलेगी. खरीदारी के साथ-साथ इस बाजार की रौनक और यहां का माहौल भी लोगों को काफी पसंद आता है. यही वजह है कि देवघर का यह बाजार अब धीरे-धीरे श्रद्धालुओं और महिलाओं के बीच एक खास पहचान बनाता जा रहा है. सबसे खास बात यह है कि यहां चूड़ियां बेहद सस्ते दाम में मिल जाती हैं. इस मार्केट में 20 रुपये से लेकर 200 रुपये तक की खूबसूरत और आकर्षक चूड़ियां आसानी से उपलब्ध हैं. कम कीमत में अच्छे डिजाइन मिलने के कारण यहां हमेशा ग्राहकों की भीड़ बनी रहती है. कई दुकानदार होलसेल रेट पर भी सामान बेचते हैं, जिसके कारण आसपास के गांवों और दूसरे शहरों से भी लोग खरीदारी करने आते हैं. शादी-विवाह, तीज-त्योहार और सावन जैसे खास अवसरों पर इस बाजार की रौनक कई गुना बढ़ जाती है. सिर्फ स्थानीय लोग ही नहीं बल्कि बिहार, बंगाल और झारखंड के कई जिलों से आने वाले श्रद्धालु भी इस बाजार में खरीदारी करते नजर आते हैं. कई लोग बाबा मंदिर में पूजा करने के बाद सीधे बड़ा बाजार पहुंच जाते हैं और परिवार के लिए चूड़ियां व गिफ्ट खरीदते हैं. दुकानदारों के अनुसार सावन और शादी के सीजन में सुबह से देर रात तक ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है. कम दाम और अच्छी क्वालिटी के कारण लोग यहां से एक बार खरीदारी करने के बाद दोबारा जरूर आते हैं. Source link

झारखंड

बकरी चोरी करते दो युवक रंगे हाथ पकड़े गए:गिरिडीह के महेशमुंडा स्टेशन...

गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र स्थित महेशमुंडा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को बकरी चोरी के आरोप में दो युवकों को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा। ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को बकरी सहित दबोच लिया और बाद में रस्सी से बांधकर एक खंभे से बांध दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक द्वारपहरी क्षेत्र से ट्रेन द्वारा महेशमुंडा स्टेशन पहुंचे थे। स्टेशन पर उतरने के बाद उनकी नजर स्टेशन परिसर के पास चर रही एक बकरी पर पड़ी। आरोप है कि उन्होंने मौका देखकर बकरी को उठाया और तुरंत ट्रेन में चढ़कर भागने का प्रयास किया। इसी दौरान आसपास मौजूद ग्रामीणों को उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं। हाल के दिनों में इलाके में लगातार हो रही बकरी चोरी की घटनाओं के कारण ग्रामीण पहले से सतर्क थे। लोगों ने तुरंत दोनों युवकों को घेर लिया और पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी। ग्रामीणों के अनुसार, पूछताछ के दौरान दोनों ने बकरी चोरी करने की बात स्वीकार कर ली। इससे लोगों में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण स्टेशन परिसर में जमा हो गए, जहां उन्होंने दोनों की पिटाई कर दी। आक्रोशित ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को रस्सी से बांधकर एक खंभे से बांध दिया। घटना की सूचना तत्काल बेंगाबाद थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से बकरी चोरी की घटनाएं बढ़ रही थीं, जिससे ग्रामीण परेशान थे। लोगों को आशंका है कि इन घटनाओं के पीछे किसी संगठित गिरोह का हाथ हो सकता है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वे किसी गिरोह से जुड़े हैं या नहीं। Source link

Scroll to Top