भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड

झारखंड

रिश्तों की मिठास… जहां दीवारें छोटी व दिल बड़े होते हैं

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और ‘प्राइवेसी’ के दौर में जब फ्लैट कल्चर और एकल परिवार का चलन बढ़ रहा है, रांची के कुछ आंगन आज भी सांझा चूल्हे की महक से महक रहे हैं। जब बाहर की दुनिया ठहर जाती है, तब परिवार ही वह ‘संबल’ बनता है जो हमें टूटने नहीं देता। संयुक्त परिवार सिर्फ रहने की व्यवस्था नहीं, बल्कि एक अनुशासन और संवेदना का नाम है। यहां दादी की कहानियों में सीख है, तो दादा की नसीहतों में भविष्य की सुरक्षा। आइए मिलते हैं शहर के दो ऐसे परिवारों से जिनकी एकजुटता आज के युवाओं के लिए एक ‘लर्निंग चैप्टर’ है। गाड़ोदिया परिवार… 56 साल से एक ही किचन, नाश्ते की टेबल पर सुलझती हैं हर मुश्किल मारवाड़ी सम्मेलन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष गोवर्धन प्रसाद गाड़ोदिया का घर रांची में एकता की मिसाल है। 3 बेटे-बहुएं व पोते-पोतियों से भरे इस घर में पिछले 56 सालों से एक ही किचन में खाना बनता है। गाड़ोदिया जी कहते हैं, ‘बिजनेस की टेंशन हो या घर की समस्या, जब हम सवेरे नाश्ते की टेबल पर साथ बैठते हैं, तो मुश्किल चुटकियों में हल हो जाती है।’ इस परिवार की खूबसूरती देखिए- आज पूरा घर जश्न में डूबा है क्योंकि परिवार के सबसे छोटे सदस्य हर्षित ने 12वीं बोर्ड में 97.4% अंक लाकर संयुक्त परिवार में पढ़ाई का बेहतर माहौल दिखाया। इमाम अली की विरासत… 27 सदस्यों का ‘मिनी हिंदुस्तान’, जहां दादा की नसीहत आज भी कानून है रांची के इन घरों में आज भी चहकती है ‘संयुक्त’ खुशियां ब्रांबे के स्वतंत्रता सेनानी शेख इमाम अली की तीसरी पीढ़ी आज भी एक छत के नीचे रहती है। अधिवक्ता नसर इमाम बताते हैं कि उनके परिवार में कुल 27 सदस्य हैं। 7 भाई, उनकी प|ियां और 10 बच्चों का यह बड़ा कुनबा आज भी दादा और पिता की उस नसीहत पर चलता है, जिसमें उन्होंने मिल-जुलकर रहने को ही सबसे बड़ी दौलत बताया था। महिलाएं मिलकर खाना बनाती हैं व पूरा परिवार दस्तरख्वान पर बैठकर एक साथ खाता है। चाहे ईद हो या किसी की शादी, इस घर की रौनक देखने लायक होती है। Source link

झारखंड

गुरु अर्जन देव का शहीदी दिवस 14 जून को

रांची | गुरु अर्जन देव के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में स्टेशन रोड गुरुद्वारा में श्री सुखमणि साहिब का पाठ रखा गया। पाठ की समाप्ति 14 जून को शहीदी पर्व के दिन होगी। स्टेशन रोड गुरुद्वारा की स्त्री सत्संग द्वारा रखे गए श्री सुखमणि साहब के पाठ की लड़ी लगातार जारी है। स्त्री सत्संग की सचिव चरणजीत कौर ने बताया कि इच्छुक सदस्य गुरुद्वारा पहुंचकर श्री सुखमणि साहिब का पाठ कर सकते हैं। 14 जून को गुरु अर्जन देव महाराज का शहीदी दिवस मनाया जाएगा। Source link

झारखंड

ज्येष्ठ अधिकमास 17 मई से, एक महीने तक नहीं बजेंगी शहनाइयां

सिटी रिपोर्टर | रांची हिंदू धर्म में शादियों के लिए सबसे शुभ माने जाने वाले ज्येष्ठ महीने में इस बार शहनाइयां नहीं गूंजेंगी। 17 मई से 15 जून तक अधिकमास (मलमास) लगने के कारण सभी मांगलिक कार्यों पर पूर्ण विराम लग जाएगा। ज्योतिष शालिनी वैद्य के अनुसार, ज्येष्ठ कृष्णपक्ष की द्वादशी से अमावस्या तक ‘मासांत दोष’ लग रहा है। इसके साथ ही 16 मई को ज्येष्ठ अमावस्या पर गुरु और शुक्र ग्रह के अस्त होने के कारण विवाह आदि कार्य वर्जित रहेंगे। 17 मई से शुरू होने वाला यह अधिकमास 15 जून तक चलेगा, जिसे पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है। अधिकमास जुड़ने से इस बार हिंदू वर्ष ‘विक्रम संवत 2083’ कुल 13 महीनों का होगा। इस अतिरिक्त महीने के कारण साल के उत्तरार्ध में आने वाले प्रमुख त्योहारों का पूरा कैलेंडर खिसक गया है। अब रक्षाबंधन, गणेश चतुर्थी, पितृपक्ष, नवरात्र, दीपावली और छठ महापर्व पिछले वर्षों की तुलना में 15 से 20 दिन देरी से आएंगे। नवंबर व दिसंबर में विवाह के शुभ मुहूर्त नवंबर : 20, 21, 24, 25, 26 व 30 दिसंबर : 1, 2, 3, 4, 5, 7, 9, 10, 11 व 12 11 जुलाई तक विवाह के लग्न ज्येष्ठ अमावस्या को वट सावित्री और शनि जयंती भी पड़ रही है। हिंदू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ अमावस्या तिथि का प्रारंभ 15 मई को रात्रि 03.51 बजे से होगा और इसका समापन 16 मई को रात्रि 01.36 बजे होगा। उदयातिथि के आधार पर व्रत और दान-पुण्य के लिए 16 मई शनिवार का दिन ही सर्वश्रेष्ठ है। इस बार शनिवार को ही शनि जयंती पड़ना एक दुर्लभ और अत्यंत शुभ संयोग है। हिंदू पंचांगों के अनुसार एक जुलाई 2026 से आषाढ़ महीना शुरू हो जाएगा। इस दिन आषाढ़ कृष्णपक्ष की प्रतिपदा है। आषाढ़ महीने में भी शादी-विवाह के लिए बहुत कम लग्न हैं। पंडितों का कहना है कि आषाढ़ में सूर्य के मिथुन राशि में होने पर शादियां होती हैं। इस तरह आषाढ़ महीने में शादी-विवाह के लिए एक जुलाई आषाढ़ कृष्ण पक्ष प्रतिपदा, 6 जुलाई आषाढ़ कृष्ण पक्ष षष्ठी, 7 जुलाई आषाढ़ कृष्ण पक्ष सप्तमी और 8 जुलाई आषाढ़ कृष्ण पक्ष अष्टमी को विवाह लग्न हैं। इसके बाद भी 11 जुलाई को लग्न है, लेकिन बहुत कम देर के लिए लग्न है। ज्योतिष शालिनी वैद्य के अनुसार हिंदू पंचांगों में अधिकमास की समाप्ति के बाद 17 जून से शादी विवाह के लिए शुभ मुहूर्त शुरू हो जाएगा। ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष में कई शुभ मुहूर्त हैं। पंचांग के अनुसार जून महीने में 19, 20, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28, 29 और 30 जून को शादी, विवाह व अन्य मांगलिक कार्य के लिए शुभ मुहूर्त पड़ रहे हैं। जुलाई 1, 2, 6, 7, 8, 11 तक विवाह लग्न हैं। वहीं, यज्ञोपवीत के लिए 17, 19 और 24 जून शुभ है, जबकि गृह प्रवेश के लिए 24, 26 जून और 27 जून शुभ है। Source link

झारखंड

नाबालिग के साथ छेड़खानी करने के जुर्म में विजय साहू दोषी करार,...

रांची| पोक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश बीके श्रीवास्तव की अदालत ने गुरुवार को नाबालिग बच्ची के साथ छेड़खानी के अभियुक्त विजय प्रसाद उर्फ विजय साहू को दोषी करार दिया है। साथ ही सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए 16 मई की निर्धारित की है। यह मामला सदर थाना क्षेत्र का है, जिसमें आरोपी 14 दिसंबर 2024 से हिरासत में है। अभियुक्त गिरफ्तारी के बाद से ही जेल में है। आरोपी ने 11 दिसंबर 2024 को पुरानी सिलाई मशीन खरीदने के बहाने पीड़िता के घर में प्रवेश किया था। मौके का फायदा उठाकर उसने 12 वर्षीय पीड़िता के साथ अश्लील हरकतें कीं और उसे गलत तरीके से स्पर्श किया। Source link

झारखंड

Strict instructions to break the drug network in Ranchi, appeal for information...

रांची19 घंटे पहले कॉपी लिंक रांची| रांची में नशे के कारोबार, ड्रग तस्करी और अफीम की अवैध खेती के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त अभियान की रूपरेखा तय की है। जिला नारकोटिक्स कंट्रोल कोऑर्डिनेशन कमिटी की बैठक में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने निर्देश दिया कि सभी थाना क्षेत्रों में ड्रग हॉटस्पॉट की पहचान कर निगरानी बढ़ाई जाए और एनडीपीएस के लंबित मामलों की जांच व अभियोजन के लिए समयबद्ध योजना बने। तस्करों की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया तेज कर पूरे नेटवर्क को तोड़ने पर भी जोर दिया गया। अफीम की खेती रोकने के लिए पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों और जेएसएलपीएस के सहयोग से अभियान चलाने तथा पुराने रिकॉर्ड खंगाल कर संदिग्धों पर सतत नजर रखने को कहा गया। गैर कानूनी नशा मुक्ति केंद्रों, मेडिकल दुकानों और फार्मेसी में प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर विशेष जांच होगी। भजंत्री ने कहा, “युवाओं को नशे के दलदल से बाहर निकालना प्राथमिकता है।” प्रशासन ने ड्रग्स, गांजा या अफीम से जुड़ी सूचना टोल फ्री नंबर 1933 पर गुमनाम देने की अपील की। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ Source link

झारखंड

सूर्यकांत बने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के राजनीतिक सलाहकार

रांची | झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारियों को विभिन्न कार्यों की जिम्मेवारी सौंपी गई है। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि सूर्यकांत शुक्ला को कांग्रेस कनेक्ट सेंटर से संबंधित कार्य तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के राजनीतिक सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं आदित्य विक्रम जायसवाल को प्रोफेशनल कांग्रेस एवं झारखंड कांग्रेस न्यूज लेटर से संबंधित कार्य, जयशंकर पाठक को शिकायत निवारण संबंधी कार्य, मनोज सहाय पिंकू को राज्य में कांग्रेस की संपत्तियों के संरक्षण संबंधी कार्य, शबाना खातून, सुरेन राम व सुंदरी तिर्की को विभाग एवं फ्रंटल संगठनों से संबंधित कार्य, सुनीत शर्मा को संगठन एवं प्रशिक्षण संबंधी कार्य और राजन वर्मा को कार्यालय प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है। Source link

झारखंड

अभिषेक झा बेटी का इलाज कराने जा सकेंगे सिंगापुर

रांची | मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल के साथ उनके पति अभिषेक झा को भी अदालत ने अपनी बेटी के इलाज के लिए सिंगापुर जाने की अनुमति दे दी है। पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार की अदालत ने गुरुवार को दाखिल याचिका पर सुनवाई पूरी होने के बाद अभिषेक झा को सात दिनों के लिए सिंगापुर जाने की अनुमति प्रदान की। पूजा सिंघल को 4 मई को ही अदालत ने अनुमति प्रदान की थी। अदालत में दाखिल याचिका में कहा गया था कि उनकी बेटी को लार्ज सेरेब्रल आर्टेरियोवेनस मालफॉर्मेशन नामक गंभीर न्यूरोलॉजिकल बीमारी है। Source link

झारखंड

2 साल बाद बेल पर जेल से बाहर आए आलमगीर

रांची | पूर्व मंत्री आलमगीर आलम सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा से बाहर आए। रिहाई के दौरान पाकुड़ उनकी विधायक प|ी निशात आलम, बेटा व पोता मौजूद थे। आलमगीर के जेल से बाहर आते ही समर्थकों ने नारेबाजी की। गौरतलब है कि ग्रामीण विकास विभाग के टेंडर कमीशन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने 15 मई 2024 को आलमगीर आलम को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। मामले में आलमगीर आलम के पीए के नौकर के ठिकाने से ईडी ने 37.50 करोड़ रुपए नकद बरामद किए थे। Source link

झारखंड

नामकुम की महिला डॉक्टर से पीएलएफआई के नाम पर 20 लाख की...

रांची | नामकुम थाना क्षेत्र की डॉ. अंबिका सिंह से उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के नाम पर 20 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई है। पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। उन्होंने गुरुवार को नामकुम थाने में यह शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके पति संतोष सिंह के वॉट्सएप पर अज्ञात नंबर से कॉल और मैसेज कर 20 लाख रुपए की मांग की गई। फिर जोनल कमांडर राजेश यादव के नाम से पर्चा भेजकर तीन दिन में पैसे देने को कहा। ये पैसे संगठन को मदद पहुंचाने के नाम पर मांगे गए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। टेक्निकल सेल धमकी देने वाले की जानकारी जुटाने में लगा है। Source link

झारखंड

रांची: पेट्रोल-डीजल की 30% कम सप्लाई, 56 में से 12 पंप ड्राई,...

डीसी की अपील… जरूरत के अनुसार खरीदें पेट्रोल डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने गुरुवार को तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। वहीं लोगों से भी जरूरत के अनुसार पेट्रोल-डीजल खरीदने की अपील की। रांची | रांची में पेट्रोल-डीजल की किल्लत लगातार बढ़ती जा रही है। तेल कंपनियां मांग की तुलना में 30% तक कम सप्लाई कर रही है। गुरुवार को रांची के 56 पेट्रोल पंपों में से 12 पेट्रोल पंप ड्राई रहे। जहां पेट्रोल उपलब्ध था, वहां गाड़ि़यों की लंबी कतार लगी थी। हालात ऐसे बने कि कई जगह भीड़ नियंत्रित करने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। पंप डीलरों ने बताया कि कीमत बढ़ने की आशंका के कारण लोग ज्यादा पेट्रोल-डीजल खरीद रहे हैं। विस्तृत पेज 5 पर Source link

Scroll to Top