भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड

झारखंड

क्रिकेटर ईशान किशन बनेंगे धौनी के पड़ोसी, 11 मंजिला बिल्डिंग बनवाएंगे

धौनी के घर से 300 मीटर की दूरी पर बनेगी भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर और बल्लेबाज ईशान किशन अब रांची में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के पड़ोसी बनेंगे। नगड़ी अंचल स्थित दलादली में ईशान किशन का नया आशियाना बनने की तैयारी शुरू हो गई है। ईशान किशन की बिल्डिंग धौनी के घर से करीब 300 मीटर की दूरी पर होगा। नगड़ी अंचल अंतर्गत मौजा दलादली के खाता संख्या-1 और प्लॉट संख्या-515 की 75 डिसमिल जमीन पर ईशान किशन का बहुमंजिला भवन बनेगा। रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण (आरआरडीए) ने रिंग रोड के किनारे स्थित इस जमीन पर जी प्लस 10 तल्ला बिल्डिंग का नक्शा पास कर दिया है। बिल्डिंग के दो तल्ले में व्यावसायिक गतिविधियां चलेंगी। इसमें कार्यालय और शो-रूम बनाए जाएंगे। जबकि आठ तल्ला आवासीय फ्लैट होगा। इस जमीन पर सिर्फ एक ब्लॉक ही बनेगा। लेकिन इस सोसाइटी में काफी लग्जरी सुविधाएं दी गई है। सोसाइटी में प्लेग्राउंड से लेकर गेस्ट हाउस तक होगा, ओपन स्पेस ज्यादा रखने पर जोर, ​ताकि बिल्डिंग खूबसूरत दिखे ईशान किशन की जमीन पर स्वीकृत नक्शे में काफी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। इस प्रोजेक्ट में ओपन स्पेस के रूप में प्ले ग्राउंड, इंडोर गेम, स्विमिंग पूल, जिम, गेस्ट हाउस, कम्युनिटी हॉल, गार्डन, सैलून-पार्लर, मेडिकल और डिपार्टमेंटल स्टोर की सुविधाएं विकसित की जाएगी। पूरे सोसाइटी में ओपन स्पेस अधिक रखने पर जोर दिया गया है। सामने के हिस्से में फ्रंट सेट बैक भी अधिक रखा गया है,ताकि बिल्डिंग का फ्रंट लुक बेहतरीन लगे। ईशान के पिता बोले… नक्शा पास हो गया, अब जल्द तैयार होगी बिल्डिंग ईशान किशन के पिता प्रणव कुमार पांडे ने बताया कि धौनी के घर के पास ही काफी पहले कन्वर्जन पर जमीन ली गई थी। अब उस जमीन पर 11 मंजिला बिल्डिंग का नक्शा पास हो गया है। अब इसपर तेजी से निर्माण कार्य होगा। जल्द ही रिंग रोड के किनारे ईशान के सपनों का बिल्डिंग तैयार होगा। क्योंकि, बिल्डिंग को आधुनिक तरीके से विकसित किया जाएगा। असर: दलादली क्षेत्र बन रहा कॉमर्शियल जोन, जमीन की मांग बढ़ी… धौनी का फॉर्म हाउस बनने के बाद से ही दलादली क्षेत्र चर्चा में आ गया था। रिंग रोड और आसपास के जमीन की कीमत बढ़ गई थी। लेकिन अब ईशान किशन का प्रोजेक्ट शुरू होने से रिंग रोड के आसपास का पूरा क्षेत्र कॉमर्शियल जोन बनने वाला है। इस क्षेत्र में जमीन की कीमतों में काफी इजाफा हो गया है। सड़क किनारे जमीन उपलब्ध नहीं है। रोड से अंदर भी जमीन की कीमत 10 लाख रुपए डिस​ि​मल से अधिक हो गई है। 2022 में हुआ था भूमि पूजन ईशान किशन ने दिसंबर 2022 में इस 75 डिसमिल जमीन पर भूमि पूजन किया था। शगुन ईशान इंफ्रा नाम से एक इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी बनाई थी। इसी कंपनी के तहत इस प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। भूमि पूजन के समय ही तय हो गया था कि अब वे धौनी के पड़ोसी बनेंगे। Source link

झारखंड

अखंड सौभाग्य और सुख-समृद्धि की कामना के साथ आज वट सावित्री पूजा...

खुशबू सिंह|रांची अखंड सौभाग्य और सुख-समृद्धि की कामना के साथ सुहागिनें शनिवार को वट सावित्री पूजा करेंगी। वट वृक्षों के नीचे सुहागिन महिलाएं श्रद्धा और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना कर अपने पति की लंबी आयु की कामना करेंगी। ज्योतिष शालिनी वैद्य ने बताया कि ज्येष्ठ मास की अमावस्या पर वट सावित्री पूजा पड़ती है। अमावस्या शुक्रवार की संध्या 03:51 बजे से शुरू होकर शनिवार दोपहर 1:36 बजे तक है। इससे वट सावित्री व्रत का मान दिनभर होगा। पूजा के लिए सूर्योदयकालीन मुहूर्त सबसे उत्तम है। चंद्रमा के वृषभ राशि में रहने से यह व्रत शुभसंयोग लेकर आएगा। भरणी नक्षत्र व कृत्तिका नक्षत्र और सौभाग्य व शोभन योग भी रहेगा। विधिवत पूजा-अर्चना कराने के बाद सत्यवान-सावित्री और यमराज की पौराणिक कथा सुननी चाहिए। मान्यता है कि माता सावित्री ने अपने तप, निष्ठा और प्रेम के बल पर यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण वापस प्राप्त किए थे। तभी से यह व्रत अखंड सुहाग और दांपत्य सुख का प्रतीक माना जाता है। पूजा के दौरान महिलाएं वट वृक्ष की परिक्रमा करते हुए उसके तने में कच्चा सूत बांधेंगी और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करेंगी। पूजन के बाद महिलाएं एक-दूसरे की मांग में सिंदूर लगाकर अमर सुहाग का आशीर्वाद देंगी। इधर, बाजारों में पूजा को लेकर विशेष चहल-पहल रही। महिलाएं पारंपरिक लोकगीत गाते हुए पूजा की तैयारियों में जुटी रहीं। वट सावित्री व्रत में वट वृक्ष के साथ-साथ सत्यवान-सावित्री और यमराज की पूजा की जाती है। माना जाता है कि वटवृक्ष में भगवान ब्रह्मा, भगवान विष्णु और महेश तीनों देव वास करते हैं। वट सावित्री व्रत के दिन सुहागिन स्त्रियों को प्रातःकाल उठकर स्नान करना चाहिए। इसके बाद सत्यवान और सावित्री की पूजा करें और वट वृक्ष को जल देकर फूल, रोली-मौली, कच्चा सूत, भीगा चना, गुड़ इत्यादि चढ़ाएं और जलाभिषेक करें। इसके बाद वटवृक्ष के तने के चारों ओर कच्चा धागा लपेटकर तीन बार या यथा शक्ति 5, 11, 21, 51 या 108 बार परिक्रमा करें। वट वृक्ष के पते को बाल में लगाकर सावित्री सत्यवान की कथा सुनें। फिर बांस के पंखे से सत्यवान-सावित्री को हवा करें। Source link

झारखंड

आज से बदलेगा मिजाज, इस इलाकों में आंधी-बारिश-वज्रपात का अलर्ट

Last Updated:May 16, 2026, 07:08 IST झारखंड में आज से मौसम बदलेगा. अधिकांश हिस्सों में बादल छाएंगे. हल्के से मध्यम बारिश होगी. तापमान गिरने से गर्मी से राहत मिलेगी. धनबाद, रांची और बोकारो में तेज आंधी चलेगी. वज्रपात का भी अलर्ट है. गढ़वा और पलामू में लू चलेगी. अगले एक सप्ताह तक मौसम अस्थिर रहेगा. ख़बरें फटाफट झारखंड वेदर अपडेट रांचीः झारखंड में आज यानी 16 मई से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने जा रहा है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है. इस बदलाव से अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी. कहीं आंधी-बारिश, कहीं हीटवेव का दौरराज्य के अलग-अलग हिस्सों में आज दो तरह का मौसम देखने को मिलेगा: आंधी-बारिश और वज्रपात: उत्तर-पूर्वी और मध्य झारखंड के जिलों में मेघ गर्जन के साथ वर्षा के आसार हैं. उत्तर-पश्चिमी हिस्सों को छोड़कर राज्य के बाकी भागों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है. राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में भी बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. लू का प्रकोप: मौसम के इस बदलाव के बीच राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिलों, जैसे गढ़वा और पलामू में गर्म हवाएं (हीटवेव) चलने की संभावना जताई गई है. 17 और 18 मई को बढ़ेगा असर 17 मई को मौसम का असर और ज्यादा व्यापक होगा. धनबाद, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, रामगढ़ और रांची सहित उत्तर-पूर्वी व मध्य झारखंड में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से विनाशकारी हवाएं चल सकती हैं. इसके साथ ही भारी बारिश और वज्रपात का ऑरेंज/यलो अलर्ट है. 18 और 19 मई को भी लगभग पूरे राज्य में यही स्थिति बनी रहेगी, जबकि उत्तर-पश्चिमी जिलों में लू का असर जारी रहेगा. अगले एक हफ्ते तक राहत और आफत का खेल मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 20 और 21 मई को उत्तर-पूर्वी और मध्य भागों में मौसम ज्यादा सक्रिय रहेगा. इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और बारिश होगी. रांची में भी 19 मई तक लगातार बादल छाए रहने और गरज के साथ बारिश होने के संकेत हैं. कुल मिलाकर अगले एक सप्ताह तक झारखंड का मौसम अस्थिर बना रहेगा. खराब मौसम और आकाशीय बिजली के खतरे को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खुले स्थानों पर न जाने की सलाह दी है. About the Author Prashun Singh मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ranchi,Jharkhand Source link

झारखंड

महंगाई, बेरोजगारी व कॉर्पोरेट प्रेम ने देश को संकट में धकेल दिया...

रांची|झामुमो के वरिष्ठ नेता विनोद पांडे ने बयान जारी कर कहा कि भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने पिछले 11 वर्षों में देश की आम जनता को राहत देने के बजाय लगातार संकट, महंगाई और असुरक्षा की स्थिति में धकेलने का काम किया है। आज देश का मध्यम वर्ग, किसान, मजदूर, युवा और छोटे व्यापारी सभी आर्थिक दबाव और अस्थिरता से जूझ रहे हैं, जबकि सत्ता पक्ष केवल प्रचार, इवेंट प्रबंधन और बड़े उद्योगपतियों के हित साधने में व्यस्त दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के दौरान आम लोगों को घंटों बैंक की कतारों में खड़ा रहना पड़ा। कोविड काल में अस्पताल, ऑक्सीजन और दवाइयों के लिए जनता त्राहिमाम करती रही। आज रसोई गैस, पेट्रोल-डीज़ल, खाद्य सामग्री और रोजमर्रा की जरूरतों की बढ़ती कीमतों ने आम परिवारों का बजट बिगाड़ दिया है। Source link

झारखंड

नीट परीक्षा में हुई गड़बड़ी के विरोध में झारखंड छात्र मोर्चा ने...

सिटी रिपोर्टर | बोकारो नीट (यूजी) परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं को लेकर झारखंड छात्र मोर्चा की ओर से शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष सुमित रवानी के नेतृत्व में छात्रों और कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि 3 मई को आयोजित नीट परीक्षा में पेपर लीक और व्यापक अनियमितताओं की खबरों ने देशभर के छात्रों को निराश किया है। एनटीए की ओर से 12 मई को परीक्षा रद्द करने की घोषणा यह साबित करती है कि परीक्षा व्यवस्था पूरी तरह विफल हो चुकी है। जिला सचिव प्रदीप कुमार ने कहा कि बार-बार पेपर लीक की घटनाएं शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार और लापरवाही को उजागर करती है। उन्होंने मांग किया कि पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हो। प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष अमित महतो, नगर सचिव रोहित यादव, प्रखंड अध्यक्ष विकास सोरेन, राहुल कुमार, संजय सिंह, प्रकाश मुर्मू, आकाश महतो, प्रफुल, युगल किशोर रजक, दीपक बंसल, कुंदन दास, विनोद बिहारी, राजेश्वर रजक समेत कई लोग शामिल हुए। Source link

झारखंड

नीट पेपर लीक… जांच की मांग पर झारखंड छात्र मोर्चा ने किया...

रांची| झारखंड मुक्ति मोर्चा के छात्र संगठन झारखंड छात्र मोर्चा (जेसीएम) के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने जिला स्कूल से फिरायालाल चौक तक पैदल मार्च निकाला और केंद्र सरकार, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि नीट परीक्षा में पेपर लीक की घटनाओं से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य डॉ. हेमलाल मेहता, अश्विनी शर्मा, समनूर मंसूरी, अंतू तिर्की और पवन जेदिया मौजूद रहे। वहीं झारखंड छात्र मोर्चा की ओर से डॉ. अमन तिवारी, असद फेराज टिंकू, अजीत विश्वकर्मा, अतिकूर रहमान उपस्थित थे। Source link

झारखंड

झारखंड के उत्तर-पूर्व हिस्से में गरज-तूफान और बारिश:रांची में छाएंगे बादल, मेघ...

राज्य में 16 मई यानी आज से मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज झारखंड के अधिकांश हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। खासकर उत्तर-पूर्वी और मध्य झारखंड के जिलों में मेघ गर्जन के साथ वर्षा की संभावना जताई गई है। राजधानी रांची समेत आसपास के इलाकों में भी बादल छाए रहने और गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं। आज अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। तेज हवा और वज्रपात का अलर्ट उत्तर-पश्चिमी हिस्सों को छोड़कर राज्य के अन्य भागों में आज कहीं-कहीं गरज के साथ तेज हवा (40-50 किमी प्रति घंटा) और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। यह असर और बढ़ेगा, जहां कई जिलों में तेज हवा और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा रहेगा। वहीं उत्तर-पश्चिमी जिलों जैसे गढ़वा और पलामू में गर्म हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है। 17 मई को उत्तर-पूर्वी और मध्य झारखंड के धनबाद, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, रामगढ़ और रांची में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। पूरे राज्य में सक्रिय रहेगा मौसम 18 मई को झारखंड के अधिकांश हिस्सों में गरज के साथ तेज हवा (40-50 किमी प्रति घंटा) और वज्रपात की संभावना बनी रहेगी। इस दिन भी उत्तर-पश्चिमी जिलों में हीट वेब का असर देखने को मिल सकता है। 19 मई को भी लगभग पूरे राज्य में यही स्थिति बनी रहेगी, जहां कई जगहों पर मेघ गर्जन, तेज हवा और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी है। 21 मई तक गर्मी से मिलती रहेगी राहत 20 और 21 मई को राज्य के उत्तर-पूर्वी और आसपास के मध्य भागों में मौसम ज्यादा सक्रिय रहेगा। इन दिनों आंशिक बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। साथ ही 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। रांची और आसपास के क्षेत्रों में भी बादल छाने और गर्जन वाले बादल बनने के संकेत हैं। कुल मिलाकर अगले एक सप्ताह तक झारखंड में मौसम अस्थिर बना रहेगा, जिसमें बारिश, तेज हवा और वज्रपात की घटनाएं जारी रह सकती हैं। रांची में अगले कुछ बारिश और गरज के आसार रांची और इसके आसपास के इलाकों में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 19 मई तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कई मौकों पर मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। खासकर 16 और 17 मई को गरज के साथ वर्षा और तेज हवा चलने के संकेत हैं। जिससे गर्मी से राहत मिल सकती है। तापमान की बात करें तो 16 मई को अधिकतम 34 और न्यूनतम 23 डिग्री, जबकि 17 मई को अधिकतम 36 और न्यूनतम 25 डिग्री रह सकता है। 18 मई को तापमान बढ़कर 37/25 और 19 मई को 38/23 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। Source link

झारखंड

सनातन धर्म पर टिप्पणी की निंदा

रांची | विश्व हिंदू परिषद झारखंड सेवा विभाग और कृष्ण प्रणामी सेवाधाम ट्रस्ट के प्रांतीय प्रवक्ता संजय सर्राफ ने डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म संबंधी बयान की निंदा की। कहा कि सनातन धर्म जो लोगों को विभाजित करता है, उसे समाप्त कर देना चाहिए, जैसी टिप्पणी करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली और अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म या आस्था के विरुद्ध अमर्यादित टिप्पणी समाज में वैमनस्य बढ़ाती है। Source link

झारखंड

सामाजिक जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने पर दिया गया जोर

सिटी रिपोर्टर | रांची रांची कैथोलिक महाधर्मप्रांत की ओर से पुरोहित बनने के लिए प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे धर्म-बंधुओं के लिए तीन दिवसीय मिलन समारोह का आयोजन समाज विकास केंद्र में किया गया। गुरुवार को समारोह का अंतिम दिन रहा। आर्चबिशप विंसेंट आईंद ने धर्म-बंधुओं से मुलाकात की और उनके लिए मिस्सा बलिदान अर्पित किया। उन्होंने बाइबल की जानकारी देते हुए सेवा भावना के साथ ईमानदारी व गंभीरता से प्रशिक्षण लेने का संदेश दिया। तीनों दिनों तक विभिन्न वक्ताओं ने सामाजिक व धार्मिक विषयों पर जानकारी दी व समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में फादर आनंद डेविड खलखो, फा. सेबेस्तियन तिर्की, फा. प्रमोद कुजूर, फा. वाल्टर किस्पोट्टा, फा. फिलिप मिंज, फा. नीलम तीड़ू व फा. अंजलूस एक्का ने अपने विचार साझा किए। समारोह के दौरान विभिन्न रचनात्मक गतिविधियां, सामूहिक विचार-विमर्श व अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनके माध्यम से व्यक्तिगत और सामाजिक जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने पर जोर दिया गया। Source link

झारखंड

डीएमओ : जब्त बालू वहीं है:थानेदार बोले- डीएमओ के कहने पर बालू...

रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर गांव मे 90 हजार सीएफटी बालू गायब होने का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। सबसे बड़ी बात है कि बालू गायब होने के दो दिन बाद भी इस मामले में किसी ने थाना में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई है। जबकि, इस मामले में बालू कारोबारी ने पुलिस-प्रशासन पर बालू चोरी करने का आरोप लगाकर सनसनी मचा दी है। बालू कारोबारी बासुदेव पंडित और प्रवीण प्रजापति ने डीएमओ पर बालू चोरी कराने का आरोप लगाया। रात के अंधेरे में चिंटू,गोलू, मोंटी, राजा शमी सहित अन्य ने 3 पोकलेन और 15 हाइवा की मदद से बालू की चोरी की गई। इस मामले में उस समय ट्विस्ट आ गया जब डीएमओ ने बताया कि 2 दिन पहले चटकपुर में 90 हजार सीएफटी बालू जब्त किया गया था। थाना को सुपुर्द किया गया है। जब्त बालू उसी जगह पर है, जहां उसे जब्त किया गया है। जबकि, इसी मामले में रातू के थानेदार आदिकांत महतो ने डीएमओ के बयान के उलट बयान दिया। उन्होंने कहा कि रात में ही डीएमओ के कहने पर बालू को जब्त करके हाइवा से भेजा गया। बालू कहां गया, डीएमओ ही बता सकते हैं। क्या है पूरा मामला: रात 11 से सुबह 4 बजे तक हाइवा से बालू ले गए चटकपुर में बासुदेव पंडित और प्रवीण प्रजापति अवैध स्टॉक यार्ड बनाकर बालू का स्टॉक किए हुए थे। इस सूचना पर डीएमओ अबु हुसैन ने 12 मई को शाम में छापेमारी की। इस दौरान स्टॉक यार्ड के पास कोई नहीं मिला। उन्होंने इसकी सूचना रातू थानेदार को दी और बालू जब्त करने को कहा। थाना से एक सिपाही को जब्त स्थल पर भेजा गया। लेकिन, उसी रात करीब 11 बजे से सुबह 4 बजे तक 15 हाइवा से जब्त बालू का उठाव होने लगा। इसकी सूचना मिलते ही बालू कारोबारी सहित स्थानीय लोग मौके पर और बालू उठाव का विरोध किया। वहां डीएमओ भी पहुंचे। ग्रामीण बालू ले जाने की वजह जानने पर अड़ गए। डीएमओ ने कहा कि जब्त बालू सरकारी संपत्ति है, इसलिए उसे अपने कब्जे में लिया गया है। हंगामे के बाद डीएमओ और पुलिसकर्मी ग्रामीणों को चेतावनी देकर चले गए। जो अवैध बालू जब्त किया गया, वह वहीं है डीएमओ के सामने ही जब्त बालू हाइवा से भेजा चटकपुर में जब्त बालू के मामले मंे उसी रात डीएओ का फोन आया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग बालू जब्त करने के दौरान हंगामा कर रहे हैं, हमें तत्काल सुरक्षा चाहिए। तब रातू थाना से फोर्स को भेजा गया। डीएमओ भी वहीं पर थे। उनके सामने ही जब्त बालू को हाइवा से उठाकर भेजा गया। बालू कहां गया, मैं नहीं बता सकता। -आ​दिकांत महतो, रातू थानेदार रांची में बालू के खेल से पुलिस-प्रशासन से लेकर माफिया हो रहे लाल रांची जिले में पिछले आठ साल से बालू की अवैध खरीद-बिक्री हो रही है। जिले के 19 बालू घाटों का टेंडर हो चुका है, लेकिन मात्र 2 घाट ही उत्खनन के लिए तैयार हैं। ऐसे में रांची में रोजाना सैकड़ों हाइवा बालू अवैध रूप से पहुंचता है। शहर के आसपास के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर बालू का स्टॉक किया जा रहा है। क्योंकि, 10 जून से नदी से बालू उत्खनन पर रोक लग जाएगी। इसे देखते हुए पुलिस-प्रशासन बालू माफियाओं के साथ बालू के इस खेल को सफल बनाने में जुट गया है। क्योंकि, इससे अधिकारी लाल हो रहे हैं। हाइवा, टर्बो और ट्रैक्टर जिस रूट से बालू लेकर गुजरते हैं, उससे नेता-पुलिस लाल हो रहे हैं। Source link

Scroll to Top