भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

शहर के 11 पंपों में से 5 पूरी तरह से ड्राई मिले,...




तेल कंपनियां भले ही राज्य में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता का दावा कर रही हों, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही तस्वीर दिखा रही है। शहर के 56 पेट्रोल पंपों में से 15 में भास्कर ने पड़ताल की। इनमें 5 पंप ड्राई मिले, 6 पंप ऐसे थे, जिनमें डीजल नहीं था। 3 में पेट्रोल-डीजल दोनों थे। लालपुर चौक स्थित पेट्रोल पंप और बूटी मोड़ चौक के गुमला ट्रेडर्स के पंप पर डीजल नहीं था। करमटोली से जेल रोड की ओर जाने वाली सड़क पर स्थित बीपीसीएल व एचपीसीएल पंपों में भी डीजल खत्म था। रिंग रोड स्थित हाजी चौक का एचपीसीएल पंप, गोंदली पोखर स्थित मां शक्ति पंप व एचपीसीएल का आनंद श्री पंप पूरी तरह ड्राई रहे। कांटाटोली स्थित आईओसीएल पंप पर पेट्रोल और डीजल दोनों खत्म हो गए थे। कोकर चौक के पास चड्ढा पेट्रोल पंप पर दोपहर में डीजल नहीं था। इसे लेकर कई जगहों पर वाहन चालकों की लंबी कतारें देखी गईं। कुछ पंपों पर सीमित मात्रा में ही ईंधन दिया जा रहा था। पंप संचालकों ने कहा कि डिपो से नियमित आपूर्ति नहीं होने के कारण स्थिति बिगड़ रही है। तेल कंपनी के एक अधिकारी का कहना है कि ईंधन सभी जगह पर्याप्त मात्रा में पहुंच रहा है। जिनका इंडेंट जमा होता है, उन्हें तुरंत सप्लाई की जाती है। कभी-कभी जाम आदि के कारण देरी होती है। कंपनियों को पेट्रोल में प्रति लीटर 30, डीजल में 50 रुपए का घाटा पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन, दक्षिण छोटानागपुर के सचिव प्रशांत ने बताया कि कंपनियां ईंधन में 20 से 30 प्रतिशत तक कटौती करके पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति कर रही हैं । डीजल की सप्लाई सबसे ज्यादा प्रभावित है, क्योंकि इसकी आपूर्ति अधिक बाधित हो रही है। खूंटी क्षेत्र में पहले की तुलना में लगभग आधी सप्लाई ही मिल रही है। प्रशांत के अनुसार तेल कंपनियों को भी भारी नुकसान हो रहा है। एक लीटर पेट्रोल पर लगभग 28 से 30 रुपए और डीजल पर 55 से 60 रुपए तक का नुकसान बताया जा रहा है, इसी कारण सप्लाई में कटौती की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि बीपीसीएल के पंप इस स्थिति से ज्यादा प्रभावित हैं। कई डीलरों ने कहा कि पंप अक्सर ड्राई हो जा रहे हैं, इसलिए हम ग्राहक से अनुरोध करते हैं कि वे थोड़ा कम ईंधन लें। सप्लाई में 20% कटौती : प्रमोद झारखंड पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के प्रवक्ता प्रमोद कुमार ने कहा कि कंपनियां हर लीटर पर घाटा सह रही हैं। इस घाटे को कम करने और पेट्रोल-डीजल का मिसयूज ना हो, इस कारण कंपनियों ने 20 फीसदी सप्लाई में कटौती कर दी है। पंप मालिक को अगर 10 टैंकर चाहिए तो उसे सिर्फ 7 या 8 टैंकर ही मिल रहे हैं। कमी कच्चे माल की नहीं, बल्कि ‘कीमतों के गणित’ की है। जब तक दाम और सप्लाई का संतुलन नहीं बनेगा, पंपों पर किल्लत बनी रहेगी। गोंदली पोखर स्थित मां शक्ति पंप : सुबह सप्लाई मिली, पर शाम तक ड्राई हो गया लालपुर चौक स्थित पेट्रोल पंप : डीजल का स्टॉक नहीं है, लिमिट में ईंधन दे रहे हैं रिपोर्टर : पंप पर डीजल की स्थिति क्या है? पंप स्टाफ : सुबह से डीजल नहीं है। रिपोर्टर : फिर वाहन चालकों को क्या दिया जा रहा है? पंप स्टाफ : हम डिमांड के अनुसार कंपनी के लिमिट के तहत पेट्रोल दे रहे हैं। रिपोर्टर : क्या डीजल की बिक्री पूरी तरह बंद है? पंप स्टाफ : हां, डीजल का सेल बंद है। स्टॉक नहीं है। रिपोर्टर : पंप पर आज सप्लाई की क्या स्थिति रही? पंप कर्मी : सुबह कुछ समय के लिए पेट्रोल-डीजल मिला था। रिपोर्टर : फिर क्या हुआ? पंप कर्मी : शाम होते-होते पंप दोबारा ड्राई हो गया। रिपोर्टर : इतनी जल्दी स्टॉक खत्म क्यों हो गया? पंप कर्मी : आसपास के पंपों पर भी तेल नहीं था, इसलिए। खोरहाटोली चौक स्थित पेट्रोल पंप : सीमित मात्रा में सप्लाई, इसलिए सीमित डीजल दे रहे रिपोर्टर: पंप पर डीजल की क्या स्थिति है? स्टाफ: सप्लाई समय पर नहीं आने से डीजल कम है, इसलिए हम सीमित मात्रा में ही दे रहे हैं। रिपोर्टर: क्या सभी वाहन चालकों को डीजल मिल रहा है? स्टाफ: हां, लेकिन लोगों की जरूरत व उपलब्धता के हिसाब से डीजल दिया जा रहा है, ताकि ज्यादा लोगों को मिल सके। रिपोर्टर : क्यों बंद है पेट्रोल पंप ? पंप स्टाफ: अक्सर बंद हो जाता है। शायद सप्लाई ईशू है। रिपोर्टर : इतनी भीड़ वाली जगह में यह बंद है ? पंप स्टाफ : लोग दूसरे पंप में जाकर पेट्रोल ले रहे हैं। रिपोर्टर : कब तक खुलेगा? पंप स्टाफ : कुछ जानकारी नहीं है, मालिक से पूछिए। कांटा टोली स्थित पेट्रोल पंप : पूरी तरह बंद मिला, स्टाफ बोला- कोई जानकारी नहीं है ये पंप पूरी तरह से ड्राई रहे : हरमू मुक्ति धाम के पास स्थित पेट्रोल पंप, कांटाटोली पेट्रोल पंप, गोंदली पोखर स्थित मां शक्ति पंप और एचपीसीएल का आनंद श्री पंप, हाजी चौक स्थित एचपीसीएल पेट्रोल पंप पूर्णत: ड्राई रहे।- प्रशांत, पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top