देवघर की नई लाइफलाइन बनेगा नावाडीह ओवरब्रिज, इस तारीख को होगा उद्घाटन,...
Last Updated:May 09, 2026, 15:43 IST Deoghar News: देवघर शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल रोहिणी-नावाडीह रेलवे फाटक लंबे समय से लोगों के लिए बड़ी परेशानी बना हुआ था. स्थानीय लोगों के लिए सालों पुरानी जाम की समस्या अब खत्म होने जा रही है. इसके उद्घाटन की तिथि भी घोषित कर दी गई है. माना जा रहा है कि यह ओवरब्रिज देवघर से एम्स, रांची, बोकारो और धनबाद जाने वाले लाखों लोगों के लिए नई लाइफलाइन साबित होगा. देवघरवासियों को जाम से राहत देगी नावाडीह रेलवे ओवरब्रिज देवघर. झारखंड में महादेव की नगरी के नाम से प्रसिद्ध देवघर शहर में एम्स, धनबाद, बोकारो और रांची जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित रोहिणी-नावाडीह रेलवे फाटक के पास लंबे समय से गंभीर जाम की समस्या थी. इस फाटक पर वाहनों की लंबी कतारें लगती थीं, जिससे आम लोगों के साथ-साथ मरीजों और एम्बुलेंस को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था. कई बार यहां रेल दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं, जिसके कारण लोगों में हमेशा डर का माहौल बना रहता था. लेकिन, काफी लंबे समय से निर्माणाधीन नावाडीह रेलवे ओवरब्रिज अब पूरी तरह बनकर तैयार हो चुका है और देवघर के लोगों के लिए सालों पुरानी जाम की समस्या अब खत्म होने जा रही है. नावाडीह रेलवे ओवरब्रिज पूरी तरह तैयार हो चुका है और अब इसके उद्घाटन की तारीख भी तय कर दी गई है. नावाडीह रेलवे ओवरब्रिज का इस तारीख को उद्घाटन इस ओवरब्रिज का उद्घाटन 19 मई को किया जाएगा. पुल शुरू होने के बाद देवघर से एम्स जाने वाले मरीजों के साथ-साथ रांची, बोकारो और धनबाद की ओर सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी. सबसे बड़ी बात यह होगी कि अब रेलवे फाटक बंद होने पर घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा और वाहनों की आवाजाही बिना रुके जारी रह सकेगी. पीएम के विकास मिशन से तैयार हुआ महत्वपूर्ण ओवरब्रिज गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास मिशन और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रयासों से यह महत्वपूर्ण रेलवे ओवरब्रिज तैयार हुआ है, जिसका उद्घाटन 19 मई को किया जाएगा. साफ है कि अब निर्माणाधीन नावाडीह रेलवे ओवरब्रिज के तैयार हो जाने से इस समस्या का स्थायी समाधान होने जा रहा है. देवघर के लिए नई लाइफलाइन साबित होगा ओवरब्रिज पुल स्थानीय चिकित्सक डॉक्टर आशीष झा ने कहा कि यह ओवरब्रिज देवघर के लिए एक नई लाइफलाइन साबित होगा. अब एम्स जाने वाले मरीजों और रांची की ओर सफर करने वाले लोगों को जाम और रेलवे फाटक पर इंतजार की परेशानी से राहत मिलेगी. स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि यह ओवरब्रिज आने वाले वर्षों में देवघर की बढ़ती आबादी और यातायात दबाव को संभालने में अहम भूमिका निभाएगा. About the Author Vijay jha पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में सबमिट करें Location : Deoghar,Jharkhand Source link







