भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड

झारखंड

सरवार-सूट के लिए फेमस से रांची की यह लगी, मात्र ₹150 से...

Last Updated:May 09, 2026, 06:16 IST रांची की यह खास गली सलवार-सूट के शौकीनों के लिए जन्नत है. यहां कपड़ों की दुकानों के साथ ही कुशल टेलर्स और मैचिंग दुपट्टों का शानदार कलेक्शन उपलब्ध है. एक ही जगह पर कपड़े की खरीदारी से लेकर उसकी परफेक्ट सिलाई और मैचिंग का पूरा समाधान मिल जाता है, जो इसे महिलाओं का पसंदीदा बाजार बनाता है. रांची की रंगरेज गली में स्थित ‘निधि टेलर’ के संचालक सुरेश अपनी कला के लिए मशहूर हैं. वे पुरानी साड़ियों और कपड़ों को नया रूप देकर हूबहू बॉलीवुड सेलिब्रिटी जैसा डिजाइन तैयार करते हैं. ग्राहक सिर्फ व्हाट्सएप पर फोटो दिखाकर अपनी पसंद बता सकते हैं. बेहतरीन फिटिंग और आधुनिक स्टाइल के कारण यहां महिलाओं की भारी भीड़ रहती है. यह गली सलवार-सूट प्रेमियों के लिए एक आदर्श गंतव्य है. यहां एक ही छत के नीचे कपड़ों की विशाल रेंज, अनुभवी टेलर्स और मैचिंग दुपट्टों की ढेरों दुकानें उपलब्ध हैं. यह गली सूट खरीदने से लेकर उसकी परफेक्ट फिटिंग और मैचिंग तक का पूरा समाधान प्रदान करती है, जिससे ग्राहकों को खरीदारी का बेहतरीन और सुविधाजनक अनुभव मिलता है. यहाँ ₹400 से ₹4000 तक की रेंज में सूट पीस उपलब्ध हैं. करीब 50 दुकानों की लंबी कतार होने के कारण वैरायटी की कोई कमी नहीं है. एक दुकान पर पसंद न आने पर ग्राहक दूसरी जगह जा सकते हैं, इसलिए यहां से कोई खाली हाथ नहीं लौटता. इसे महिलाओं के लिए खरीदारी का ‘वन स्टॉप सॉल्यूशन’ माना जाता है. Add News18 as Preferred Source on Google रांची की रंगरेज गली सलवार-सूट की शॉपिंग और कस्टमाइजेशन के लिए मशहूर है. यहां आप अपनी पुरानी साड़ियों से भी खूबसूरत अनारकली या मनचाहे डिजाइन तैयार करवा सकते हैं. खास बात यह है कि कपड़ों की सिलाई के साथ-साथ मैचिंग दुपट्टा और अन्य एक्सेसरीज भी बगल में ही मिल जाती हैं, जो इसे महिलाओं के लिए एक कम्पलीट शॉपिंग डेस्टिनेशन बनाता है. यहाँ की खासियत बॉलीवुड स्टाइल डिजाइनर सलवार सूट और मात्र ₹150 से शुरू होने वाला कुर्ती कलेक्शन है. यह हर बजट के लिए उपयुक्त है. यहां ₹150 से ₹4000 तक के दुपट्टे उपलब्ध हैं. प्रियंका चोपड़ा या करीना कपूर जैसा खास लुक चाहिए, तो बस व्हाट्सएप पर फोटो दिखाएं और वैसा ही दुपट्टा आपके लिए तैयार मिल जाएगा. रंगरेज गली में संगीत, मेहंदी और शादियों के लिए भी शानदार विकल्प मौजूद हैं. यहां विशेष आयोजनों के लिए डिजाइनर शरारा, पटियाला और स्टाइलिश सलवार सूट की बड़ी रेंज उपलब्ध है. शिफॉन और सिल्क जैसे प्रीमियम कपड़ों में बेहतरीन पटियाला सूट शादी-ब्याह के लिए लोगों की पहली पसंद हैं. खास मौकों पर खास दिखने के लिए यहाँ हर तरह के वेडिंग वियर मिलते हैं. Source link

झारखंड

गिरिडीह- ट्रक ने 7 गाड़ियों को मारी टक्कर, 5 मौतें:12 से ज्यादा...

गिरिडीह जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत इसरी बाजार में बेकाबू ट्रक ने तबाही मचा दी। ट्रक ने सात गाड़ियों को रौंद डाला। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डुमरी की ओर से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया। बाजार क्षेत्र में घुसते ही सड़क पर चल रहे कई वाहनों को एक के बाद एक टक्कर मार दी। हादसे के बाद पूरे बाजार में चीख-पुकार मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाने में जुट गए। हादसे के बाद की तस्वीरें देखें… मृतकों में चालक और बाजार आए लोग शामिल प्रशासन ने इस हादसे में पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है। मृतकों में घुटवाली निवासी चालक संतोष महतो, राजधनवार निवासी रंजीत कुमार, कुलगो नवाटांड़ निवासी मो. इरशाद अंसारी, बरवाडीह निवासी टहल साव और गिरिडीह ऑफिसर कॉलोनी निवासी सुजीत ठाकुर शामिल हैं। बताया गया कि मो. इरशाद अंसारी सिलाई मशीन बनवाने बाजार आए थे। खरीदारी के दौरान हादसे की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर किया गया है। वहीं संतोष महतो अपनी पिकअप वाहन में शादी का सामान लेकर बाजार पहुंचे थे, इसी दौरान ट्रक ने उनकी गाड़ी को भी कुचल दिया। मलबे में लोगों के दबे रहने की आशंका हादसे की गंभीरता को देखते हुए देर रात जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया। जिलाधिकारी रामनिवास यादव और पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य का जायजा लिया। ट्रक एक दीवार से टकराकर रुका था, जिससे आशंका जताई गई कि उसके नीचे लोग दबे हो सकते हैं। प्रशासन की निगरानी में दो क्रेन और दो जेसीबी मशीनों की मदद से देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। सुबह करीब तीन बजे ट्रक को हटाया गया, जिसके नीचे एक बाइक दबी मिली, हालांकि कोई व्यक्ति नहीं मिला। एसपी रात करीब दो बजे तक मौके पर डटे रहे। पूरे घटनाक्रम की निगरानी करते रहे। भारी वाहनों पर रोक की उठी मांग पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक (संख्या JH 02 BL 1853) के चालक को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। हादसे के कारणों की जांच के लिए डीसी ने जिला परिवहन पदाधिकारी को तकनीकी जांच का निर्देश दिया है। वहीं स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। लोगों का कहना है कि इसरी बाजार हमेशा भीड़भाड़ वाला इलाका रहता है, इसके बावजूद भारी वाहनों के प्रवेश पर कोई सख्त नियंत्रण नहीं है। उन्होंने प्रशासन से बाजार क्षेत्र में रात 9 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। Source link

झारखंड

वज्रपात ने ली एक ही परिवार के तीन की जान:खिड़की के पास...

कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र अंतर्गत नंदूडीह गांव में शुक्रवार देर रात हुए भीषण वज्रपात ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जान ले ली। मृतकों में सरस्वती देवी, उनका पुत्र अंकित यादव और बुआ मुंद्रिका देवी शामिल हैं। घटना उस समय हुई जब तेज बारिश के साथ आसमान में लगातार बिजली कड़क रही थी। बताया गया कि तीनों घर के अंदर खिड़की के पास बैठे थे। तभी जोरदार वज्रपात हुआ। उसकी चपेट में खिड़की आ गई, जो बिजली के तार के संपर्क में थी। धातु के जरिए करंट कमरे में फैल गया। तीनों इसकी चपेट में आ गए। वज्रपात इतना शक्तिशाली था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। शादी में शामिल होने आई थीं मुंद्रिका देवी जानकारी के अनुसार, मुंद्रिका देवी दो दिन पहले ही गिरिडीह के गांवा क्षेत्र से एक शादी समारोह में शामिल होने नंदूडीह आई थीं। वे प्रदीप यादव के भतीजे नीतीश कुमार की 6 मई को हुई शादी में शरीक हुई थीं और शनिवार को वापस लौटने वाली थीं। लेकिन इससे पहले ही यह दर्दनाक हादसा हो गया। घटना के समय गृहस्वामी प्रदीप राउत खुद एक शादी समारोह में शामिल होने डोमचांच गए हुए थे। जैसे ही उन्हें घटना की सूचना मिली, वे तुरंत घर लौटे। बताया जा रहा है कि परिवार के अन्य बच्चे उस समय घर पर नहीं थे, जिससे वे सुरक्षित बच गए। अचानक हुए इस हादसे से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दो दिन पहले गूंज रही थी शहनाई, अब पसरा मातम जिस आंगन में दो दिन पहले शादी की खुशियों के बीच गाना-बजाना हो रहा था, वहां अब मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। सूचना मिलते ही सतगावां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। Source link

झारखंड

धनबाद और जसीडीह से चलने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनें रद्द, दिल्ली जाना...

Last Updated:May 09, 2026, 07:42 IST छुट्टियों के पीक सीजन में धनबाद और जसीडीह से चलने वाली कई ट्रेनें रद्द होने से दिल्ली और गोवा जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. लाइन ब्लॉक के कारण धनबाद-दिल्ली स्पेशल और जसीडीह-वास्को द गामा एक्सप्रेस मई-जून में विभिन्न तिथियों पर रद्द या शॉर्ट-टर्मिनेट रहेंगी. जिससे यात्रियों को भारी फजीहत झेलनी पड़ रही है. ख़बरें फटाफट भारतीय रेल की फाइल फोटो धनबाद: भीषण गर्मी और छुट्टियों के सीजन में रेलवे की ओर से यात्रियों को एक बड़ा झटका लगा है. एक तरफ जहां ट्रेनों में भारी भीड़ के कारण कंफर्म बर्थ मिलना मुश्किल हो गया है और वेटिंग लिस्ट भी लंबी होती जा रही है. वहीं दूसरी ओर रेलवे ने धनबाद और जसीडीह से चलने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है. इस फैसले से विशेषकर दिल्ली जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं. ये ट्रेनें रहेंगी प्रभावित रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, धनबाद से दिल्ली और शकूर बस्ती के बीच चलने वाली कई स्पेशल ट्रेनों को मई के महीने में अलग-अलग तारीखों पर रद्द किया गया है. 03639 धनबाद-शकूर बस्ती स्पेशल 22 मई को रद्द रहेगी 03640 शकूर बस्ती-धनबाद स्पेशल 23 मई को रद्द रहेगी 03309 धनबाद-दिल्ली स्पेशल 23 मई को रद्द रहेगी 03310 दिल्ली-धनबाद स्पेशल 24 मई को रद्द रहेगी गोवा रूट भी हुआ प्रभावित सिर्फ दिल्ली ही नहीं, धनबाद होकर चलने वाली गोवा की इकलौती साप्ताहिक एक्सप्रेस भी अगले दो महीनों तक प्रभावित रहने वाली है. वास्को द गामा से जसीडीह के बीच चलने वाली साप्ताहिक ट्रेन मई और जून की विभिन्न तिथियों में प्रभावित रहेगी. वास्को द गामा-जसीडीह एक्सप्रेस 12 जून और जसीडीह-वास्को द गामा एक्सप्रेस 15 जून को पूरी तरह रद्द रहेगी. धारवाड़ तक ही चलेगी जसीडीह एक्सप्रेस घाट सेक्शन पर चल रहे तकनीकी कार्यों और लाइन ब्लॉक के कारण, वास्को द गामा से जसीडीह के बीच चलने वाली ट्रेन 15, 22 और 29 मई तथा 5 जून को वास्को के स्थान पर कर्नाटक के धारवाड़ से ही परिचालित होगी. इसी तरह जसीडीह से वास्को जाने वाली ट्रेन भी इन तारीखों पर धारवाड़ तक ही जाएगी. About the Author Prashun Singh मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Dhanbad,Jharkhand Source link

झारखंड

कोडरमा में ट्रक ने युवकों को सौ मीटर घसीटा:बाइक सवार दो युवकों...

कोडरमा जिले के सदर थाना क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक आवास के समीप शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान झुमरीतिलैया के पानी टंकी रोड निवासी 22 वर्षीय गोपी कुमार के रूप में हुई है। वहीं, 23 वर्षीय करण कुमार गंभीर रूप से घायल है। जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक मोटरसाइकिल से झुमरीतिलैया से कोडरमा स्थित अपने नानी के घर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार बोल्डर लदे ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सौ मीटर तक ट्रक के नीचे फंसी रही बाइक जानकारी के मुताबिक, टक्कर के बाद मोटरसाइकिल ट्रक के नीचे फंस गई। चालक ने वाहन नहीं रोका। ट्रक बाइक को करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए जेजे कॉलेज के पास तक ले गया। इस दौरान दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए। शोर-शराबा और लोगों की भीड़ जुटने के बाद ट्रक चालक ने जेजे कॉलेज के पास वाहन रोका। इसके बाद मौके से फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने गोपी कुमार को मृत घोषित कर दिया। करण कुमार का इलाज जारी है। पुलिस ने ट्रक जब्त किया घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस चालक की तलाश में जुट गई है। उधर, युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। Source link

झारखंड

ट्रेजरी घोटाले की जांच में फंसा दो माह का वेतन, 10 हजार...

भास्कर एक्सपर्ट बोकारो में ट्रेजरी घोटाला सामने आया, इसके बाद कई जिलों में मुख्य रूप से पुलिस और पशुपालन विभाग में धोखाधड़ी करके वेतन निकालने का मामला भी पाया गया। इस धोखाधड़ी में सरकारी फंड को हड़पने के लिए पेरोल सिस्टम में ‘’फर्जी’’ कर्मचारी बनाने या रिटायर हो चुके कर्मचारियों को फिर से सक्रिय करने का काम किया गया। इस कारण 07 मई तक वेतन-भत्ता और मानदेय कर्मियों को नहीं मिल सका है। हालांकि इस संबंध में विभागीय अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं, लेकिन कहा जा रहा है कि पोर्टल में आवश्यक बदलाव और व्यवस्था में सुधार के कारण विलंब हो रहा है। इसके बाद अब सख्ती बरती जा रही है और डीसी अजय नाथ झा के आदेश पर वेतन के भुगतान पर रोक लगा दी गई है। इससे कर्मियों के समक्ष सैलरी संकट आ गया है। कर्मियों के अनुसार लोन की किस्तें, बच्चों के स्कूल फीस और दैनिक खर्च के लिए परेशान हैं। वहीं कुछ लोगों के घरों में शादियां फिक्स है। लग्न का महीना भी शुरू हो गया है। ऐसे में उन्हें पैसों की जरूरत है। जिले के पुलिस,स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग समेत करीब 10343 कर्मी वेतन की आस में है। बिना सत्यापन वेतन भुगतान नहीं आदेश के अनुसार, सभी कर्मचारियों को अपने कर्तव्य भत्ते की निकासी से पूर्व एक फॉर्म भरकर अपना सत्यापन करवाना होगा। विभागीय पदाधिकारी को सभी कर्मियों से शीघ्र ही विवरण लेने का निर्देश दिया गया है। उन्हें निर्देश दिया गया है कि अपने विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी कर्मियों से विहित प्रपत्र में जानकारी व दस्तावेजों की छाया प्रति के साथ फार्म भरवाना सुनिश्चित करेंगे। ऑडिट के बाद ही होगा वेतन भुगतान : डीसी बोकारो कोषागार में 105 और तेनुघाट में 63 डीडीओ बोकारो कोषागार में 105 और तेनुघाट में 63 डीडीओ कोड है। इससे जिले के हजारों सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों और अनुबंधित मानदेय कर्मियों के वेतन का भुगतान होता है। बोकारो डीसी के रोक के बाद अब सभी डीडीओ अपने निकासी की जांच करने में जुटे हैं। जांच पूरी होने पर ही भुगतान होगा। स्वास्थ्य विभाग में कुल 17 डीडीओ हैं। रंजीत गिरिअधिवक्ताबोकारो सिविल कोर्ट जांच जरूरी, लेकिन नियमित कर्मियों का वेतन लंबी अवधि तक रोकना उचित नहीं ट्रेजरी या पेरोल सिस्टम में गड़बड़ी मिलने पर प्रशासन को सत्यापन और ऑडिट कराने का पूरा अधिकार है। लेकिन पूरी व्यवस्था ठप कर देना अंतिम विकल्प होना चाहिए। यदि कर्मचारी का सेवा रिकॉर्ड, उपस्थिति और नियुक्ति स्पष्ट है, तो उसका वेतन रोके जाने से प्रशासनिक असंतोष बढ़ता है। भास्कर एक्सक्लू​िसव Source link

झारखंड

शैंडेलियर, क्रिस्टल झूमर या LED लाइट्स, घर को लग्जरी लुक देने वाला...

Last Updated:May 09, 2026, 08:40 IST Jamshedpur Famous Electric Market: जमशेदपुर में इलेक्ट्रिक सामान खरीदना है तो साकची मार्केट को बेस्ट माना जाता है. खासकर घर सजाने के स्पेशल झूमर और एलईडी लाइट्स की यहां इतनी बड़ी रेंज है कि हर किसी की पसंद और बजट में फिट हो जाती है. अगर आप भी अपने घर को खूबसूरत, मॉडर्न और शानदार लुक देना चाहते हैं तो जमशेदपुर के साकची स्थित इलेक्ट्रिक मार्केट का दौरा एक बार जरूर करें. यहां की चमचमाती रोशनी, शानदार डिजाइन और आकर्षक झूमर न सिर्फ आपके घर की सुंदरता बढ़ाएंगे, बल्कि हर आने वाले मेहमान की नजरें भी ठहर जाएंगी. आखिर एक खूबसूरत घर वही होता है, जहां रोशनी सिर्फ दीवारों को नहीं बल्कि पूरे माहौल को जगमगा दे. घर सिर्फ ईंट और दीवारों से नहीं बनता, बल्कि उसकी असली खूबसूरती उसके अंदर के माहौल से झलकती है. हर इंसान चाहता है कि दिनभर की भागदौड़ और थकान के बाद जब वह अपने घर लौटे तो उसे सुकून, शांति और एक शानदार एहसास मिले. यही वजह है कि आजकल लोग घर के इंटीरियर पर खास ध्यान दे रहे हैं. खासकर लाइटिंग और झूमर अब केवल रोशनी देने का साधन नहीं रहे, बल्कि घर की शान और स्टाइल का सबसे अहम हिस्सा बन चुके हैं. जमशेदपुर के साकची स्थित इलेक्ट्रिक मार्केट इन दिनों घर सजाने वालों के लिए सबसे पसंदीदा जगह बन चुकी है. यहां आपको एक से बढ़कर एक मॉडर्न झूमर, एलईडी लाइट, फॉल सीलिंग लाइट, वॉल लाइट और डेकोरेटिव लैंप बेहद किफायती कीमतों पर मिल जाएंगे. खास बात यह है कि यहां ₹1000 से लेकर ₹100000 तक के शानदार झूमर उपलब्ध हैं, जिन्हें लोग अपने बजट और घर के डिजाइन के हिसाब से चुन सकते हैं. Add News18 as Preferred Source on Google साकची इलेक्ट्रिक मार्केट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां हर बजट के ग्राहकों के लिए विकल्प मौजूद हैं. छोटे फ्लैट से लेकर बड़े बंगले तक के लिए अलग-अलग डिजाइन और साइज की लाइटिंग उपलब्ध है. दुकानदार ग्राहकों को घर के इंटीरियर के अनुसार सही लाइट चुनने की सलाह भी देते हैं. कई दुकानों में ऑन-साइट इंस्टॉलेशन और कस्टम डिजाइन की सुविधा भी दी जाती है, जिससे लोग अपने सपनों जैसा घर तैयार कर सकें. मार्केट में मिलने वाले ‘क्रिस्टल झूमर’ लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं. गोल्डन और व्हाइट फिनिश वाले ये झूमर ड्रॉइंग रूम की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देते हैं. वहीं ‘रॉयल हैंगिंग झूमर’ बड़े हॉल और डुप्लेक्स घरों के लिए खास आकर्षण का केंद्र हैं. इसके अलावा ‘स्पाइरल एलईडी झूमर’, ‘मॉडर्न रिंग लाइट’, ‘डायमंड कट पेंडेंट लाइट’ और ‘विंटेज कैंडल झूमर’ जैसे डिजाइन भी लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं. इन झूमरों में वार्म व्हाइट, कूल व्हाइट, गोल्डन येलो और मल्टीकलर एलईडी का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है. आजकल कलर चेंजिंग एलईडी लाइट्स की डिमांड भी तेजी से बढ़ी है. मोबाइल ऐप और रिमोट कंट्रोल से चलने वाली RGB लाइट्स घर को बिल्कुल होटल जैसा लुक देती हैं. कई लाइट्स में म्यूजिक सिंक फीचर भी मौजूद है, जो गानों की धुन के साथ रंग बदलती हैं. इसके अलावा फॉल सीलिंग में लगने वाली ‘कोव लाइट’, ‘पैनल लाइट’, ‘स्पॉट लाइट’ और ‘स्मार्ट एलईडी स्ट्रिप’ भी काफी लोकप्रिय हैं. खासकर बच्चों के कमरे और बेडरूम में ब्लू, पिंक और पर्पल टोन वाली लाइट्स का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है. Source link

झारखंड

कुडू में चार दिन से नाबालिग छात्रा गायब, पुलिस जांच में जुटी

भास्कर न्यूज | कुडू कुडू व चंदवा थाना की सीमावर्ती क्षेत्र कुडू थाना क्षेत्र के मसुरियाखांड गांव से एक नाबालिग छात्रा लापता हो गई है। नाबालिग के परिजनों ने काफी खोजबीन किया लेकिन लड़की का कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद शुक्रवार को परिजनों ने पुलिस को सुचना दिया। पुलिस ने नाबालिग की खोजबीन शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार मसुरियाखांड गांव निवासी बहुरन गंझू की पुत्री सोनी कुमारी तीन दिन पहले घर से बगैर कुछ बताए निकल गई थी। शाम तक सोनी जब घर नहीं लौटीं तो परिजनों ने खोजबीन की। वहीं दूसरे दिन सुबह से लेकर शाम तक चंदवा व आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन किया गया लेकिन कुछ पता नहीं चला। नाबालिग के लापता होने से परिजन हताश है। वहीं गुरुवार को परिजन कुडू थाना पहुंचे व थाना प्रभारी अजीत कुमार को नाबालिग लड़की के गायब होने की सूचना कुडू पुलिस को दिया। थाना प्रभारी अजीत कुमार ने सीमावर्ती थाना प्रभारियों को मामले से अवगत कराते हुए मदद की बात कही है। Source link

झारखंड

15 मई तक स्व-गणना की सुविधा, 16 मई से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक

जनगणना-2027 के पहले चरण में इस बार नागरिकों को खुद अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज करने की सुविधा दी गई है। गुरुवार को समाहरणालय में उपायुक्त सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्व-गणना व्यवस्था की समीक्षा की गई। डीसी ने कहा कि इससे जनगणना प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, सटीक और आसान बनेगी। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि शहर और गांव दोनों क्षेत्रों में लोगों को स्व-गणना के प्रति जागरूक किया जाए। इसके लिए स्कूल, कॉलेज, पंचायत प्रतिनिधि, स्वयं सहायता समूह, बैंकिंग संस्थान, और चेंबर ऑफ कॉमर्स के माध्यम से अभियान चलाया जाएगा। जनगणना के प्रथम चरण की पूरी प्रक्रिया को समझें… 1 से ऑनलाइन सेल्फ इनुमरेशन हो रहा है, जो 15 मई तक चलेगा। वेब पोर्टल se.census.gov.in पर स्व-गणना फॉर्म भरें। स्व-गणना के बाद एसई-आईडी मिलेगा। 16 मई से 14 जून तक प्रगणक घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे। {इस चरण में घर के निर्माण सामग्री, पानी के स्रोत, शौचालय, बिजली, इंटरनेट और संपत्ति (गाड़ी, मोबाइल) से जुड़े कुल 33 प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। ऑनलाइन जानकारी नहीं भरने पर भी प्रगणक आपके घर पहुंचेंगे। सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1855 पर जानकारी ले सकते हैं। पूरी तरह गोपनीय रहेंगी दी गई सभी जानकारियां उपायुक्त ने कहा कि डिजिटल स्व-गणना से प्रक्रिया तेज और अधिक पारदर्शी होगी। इससे डेटा संग्रहण में त्रुटियां कम होंगी और लोगों की भागीदारी बढ़ेगी। हालांकि, ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाना बड़ी जिम्मेदारी होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनगणना से जुड़ी सभी जानकारियां जनगणना अधिनियम 1948 के तहत पूरी तरह गोपनीय रहेंगी। डेटा सुरक्षित सर्वर पर एन्क्रिप्टेड रूप में रखा जाएगा और इसका उपयोग टैक्स, पुलिस या जांच कार्यों में नहीं होगा। Source link

झारखंड

Aaj Ka Mausam Live | Today Weather Live: 80KM की रफ्तार से...

Today Weather Live: मई के महीने में कई राज्यों में तपिश गायब है. हालांकि दिल्ली-NCR में गर्मी बढ़ने की संभावना है. लेकिन देश के कई हिस्सों में लोग गर्मी से ज्यादा अब तूफान और आंधी को लेकर डरे हुए हैं. मौसम विभाग (IMD) ने जो अलर्ट जारी किया है, उसने उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत तक चिंता बढ़ा दी है. यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम और ओडिशा जैसे राज्यों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका जताई गई है. IMD का कहना है कि इस बार प्री-मानसून एक्टिविटी सामान्य से अधिक सक्रिय है. यही वजह है कि कई राज्यों में अचानक तेज बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात का खतरा बढ़ गया है. सबसे ज्यादा चिंता किसानों को लेकर है क्योंकि कई जगहों पर गेहूं और सब्जियों की फसल कटाई के अंतिम दौर में है. ऐसे में तेज आंधी और बारिश भारी नुकसान पहुंचा सकती है. मौसम विभाग ने लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने, खुले मैदानों से दूर रहने और बिजली गिरने के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है. पहाड़ी राज्यों में भी हालात सामान्य नहीं हैं. उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है. देशभर में मौसम का यह बदला हुआ मिजाज केवल बारिश तक सीमित नहीं है. कई राज्यों में धूल भरी आंधियां, तेज बिजली और अचानक तापमान गिरने की घटनाएं भी दर्ज की जा रही हैं. स्काईमेट और IMD दोनों ने साफ कहा है कि अगले 72 घंटे बेहद संवेदनशील हो सकते हैं. पश्चिमी विक्षोभ के साथ-साथ साइक्लोनिक सर्कुलेशन ने पूरे मौसम सिस्टम को अस्थिर बना दिया है. उत्तर प्रदेश और बिहार में जहां भारी बारिश और तूफान का अलर्ट है, वहीं राजस्थान और गुजरात में कई जिलों में लू की स्थिति बनी रह सकती है. दक्षिण भारत में मन्नार की खाड़ी और अरब सागर के प्रभाव से तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में भारी बारिश के संकेत हैं. मौसम विभाग का मानना है कि इस तरह के अचानक बदलाव आने वाले मानसून के संकेत भी हो सकते हैं. हालांकि फिलहाल लोगों के लिए सबसे बड़ी चुनौती अगले कुछ दिनों तक सुरक्षित रहना है क्योंकि कई इलाकों में बिजली गिरने और पेड़ उखड़ने जैसी घटनाओं की आशंका बढ़ गई है. हिमाचल प्रदेश में मंडी, कुल्लू, शिमला और चंबा में तेज बारिश और अंधड़ का अलर्ट. देश के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम ने तेजी से करवट बदली है. उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में जहां कुछ दिन पहले तक भीषण गर्मी और लू का असर दिखाई दे रहा था, वहीं अब तेज हवाओं और बादलों की आवाजाही से तापमान में गिरावट आई है. मौसम विभाग के अनुसार 10 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे उत्तर भारत में आंधी और बारिश की गतिविधियां और तेज हो सकती हैं. कई शहरों में दिन का तापमान सामान्य से 4 से 7 डिग्री सेल्सियस तक नीचे दर्ज किया गया है. पूर्वोत्तर भारत में हालात सबसे ज्यादा संवेदनशील बने हुए हैं. असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में लगातार बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली है, लेकिन तेज तूफानी हवाओं ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कई इलाकों में पेड़ गिरने, बिजली आपूर्ति बाधित होने और जलभराव जैसी स्थितियां बन सकती हैं. प्रशासन को पहले से अलर्ट पर रखा गया है और आपदा प्रबंधन टीमों को भी सक्रिय किया गया है. दिल्ली-NCR में गर्मी और बारिश का मिला-जुला असर दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना हुआ है. सुबह और शाम के समय हल्की ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है. हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि 10 मई के बाद फिर से आंधी और बारिश का दौर तेज हो सकता है. अगले दो दिनों तक आंशिक बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना है. दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. वहीं नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद में भी मौसम लगभग इसी तरह बना रहेगा. यूपी में तेज आंधी और बारिश का डबल अलर्ट उत्तर प्रदेश में मौसम पूरी तरह बदला हुआ दिखाई दे रहा है. कई जिलों में लगातार बारिश और तेज हवाओं की वजह से तापमान में बड़ी गिरावट आई है. वाराणसी, गोरखपुर, बलिया, गाजीपुर, आजमगढ़, प्रयागराज और सोनभद्र समेत पूर्वी यूपी के कई जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का अनुमान है. मौसम विभाग ने आकाशीय बिजली और ओलावृष्टि की चेतावनी भी जारी की है. लखनऊ में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. बिहार में 70KM की रफ्तार से तूफान का खतरा बिहार में प्री-मानसून गतिविधियां पूरी तरह सक्रिय हो चुकी हैं. पटना, गया, भागलपुर, किशनगंज, अररिया और पश्चिमी चंपारण में भारी बारिश और तेज तूफान की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने कहा है कि कई जिलों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. ठनका गिरने का खतरा भी बना हुआ है. किसानों और ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है. पटना में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. झारखंड में बारिश और अंधड़ से बढ़ी चिंता झारखंड के रांची, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो और खूंटी में भारी बारिश और तेज अंधड़ का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. कई जिलों में बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से खुले स्थानों पर न जाने की अपील की है. रांची में तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. उत्तराखंड में अगले दो दिनों तक मौसम थोड़ा शांत रह सकता है. राजस्थान में फिर लौटेगी भीषण गर्मी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां कम होने के बाद एक बार फिर लू का असर बढ़ने लगा है. फलोदी, बाड़मेर, जैसलमेर और जोधपुर में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है. हालांकि भरतपुर, धौलपुर और उदयपुर

Scroll to Top