भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड

झारखंड

रांची, धनबाद… झारखंड में आज छाए रहेंगे घनघोर बादल, बारिश मचाएगी गदर,...

Last Updated:May 09, 2026, 05:18 IST Jharkhand Aaj Ka Mausam: झारखंड में आज तेज हवाओं के साथ गरज चमक होने की संभावना है. इसके साथ ही कई जिलों आज बारिश और वज्रपात भी हो सकता है. IMD ने रांची, जमशेदपुर, हजारीबाग समेत कई जिलों में आंधी, बारिश का अलर्ट जारी किया है. आइये जानते हैं आज का मौसम कैसा रहने वाला है. ख़बरें फटाफट झारखंड 9 मई को कैसा रहने वाला है मौसम ( एाआई फोटो ) रांची: झारखंड में आज मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आएगा. राज्य के कई जिलों में आज तेज हवा, गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है. रांची मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और पश्चिमी विक्षोभ के असर से पूरे राज्य में बादल छाए रह सकते हैं. इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. वहीं, राजधानी रांची समेत दक्षिणी और मध्य झारखंड के जिलों में मौसम ज्यादा प्रभावित रह सकता है. पिछले 24 घंटों में राज्य के कई जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई, जिससे दिन का तापमान सामान्य से नीचे रहा है. झारखंड में मौसम का अपडेट 50-60 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं IMD के आज गरज-चमक के साथ बारिश और 50-60 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी का अलर्ट जारी किया है. जहां झारखंड के पूर्वी जिलों हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, बोकारो, रांची, धनबाद, खूंटी और गुमला में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की अधिक संभावना है. वहीं, दक्षिणी जिलों पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा में भी छिटपुट बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा उत्तर-पश्चिमी जिलों में से पालामू, गढ़वा, चतरा में अपेक्षाकृत कम प्रभावित रहेंगे, लेकिन कहीं-कहीं बादल और हल्की बारिश हो सकती है. इसके साथ ही झारखंड के कई जिलों के तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट हो सकती है. शहरों का तापमान और AQI शहर तापमान अधिकतम/न्यूनतम AQI रांची 33/21 120 जमशेदपुर 35/23 130 पलामू 37/23 160 हजारीबाग 33/22 150 जानें 8 मई को कैसा था तापमान वहीं, शुक्रवार को झारखंड के कई जिलों में प्रचंड गर्मी दर्ज की गई. जहां दलतोंगंज जैसे पलामू में तापमान 37-38°C के आसपास पहुंच गया, जो दिन में झारखंड का सबसे अधिक तापमान रहा. इसके अलावा जमशेदपुर और चाईबासा में भी 35-36°C के आसपास अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया. जबकि रांची और आसपास के जिलों में दिन का तापमान 32-34°C के बीच रहा, लेकिन आर्द्रता अधिक होने से गर्मी अधिक महसूस हो रही थी. वहीं, सबसे ठंडा मौसम लोहरदगा, रामगढ़, हजारीबाग और गुमला जैसे क्षेत्रों में रहा है. जहां का न्यूनतम तापमान 19-20°C के आसपास दर्ज किया गया. IMD के मुताबिक किसानों, मजदूरों और आम लोगों को सतर्क रहना चाहिए. क्योंकि तेज हवाएं और वज्रपात का खतरा लगातार बना हुआ है. इसलिए लोगों को खेत में काम करते समय सावधानी बरतनी चाहिए. वहीं, झारखंड में प्री-मॉनसून गतिविधियां अभी जारी रहेंगी, जो झारखंड में पड़ रही भीषण गर्मी के प्रकोप को कम करेंगी. ऐसे में अगले कुछ दिनों तक भी इसी तरह का मौसम बना रह सकता है. About the Author Brijendra Pratap Singh बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ranchi,Ranchi,Jharkhand Source link

झारखंड

अनचाहे पावर कट पर सख्ती; फील्ड में उतरेंगे मुख्यालय के बिजली अधिकारी

राज्य में भीषण गर्मी और लोड के बीच हो रही बिजली कटौती पर ऊर्जा विकास निगम के सीएमडी के. श्रीनिवासन ने कड़ा रुख अपनाया किया है। अब मुख्यालय में पदस्थापित बिजली विभाग के आला अधिकारी फील्ड में नजर आएंगे। सीएमडी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि पूरे राज्य में ‘अनचाहे पावर कट’ को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बिजली वितरण नेटवर्क की निगरानी और मेंटेनेंस को दुरुस्त करने के लिए मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों को 24 जिलों के सभी 15 विद्युत आपूर्ति क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी है। जारी आदेश के मुताबिक, ये अधिकारी केवल कागजी समीक्षा नहीं करेंगे, बल्कि जमीन पर उतरकर पावर सब-स्टेशन, वितरण ट्रांसफॉर्मर एवं अन्य विद्युत संरचनाओं की स्थिति की समीक्षा करेंगे। साथ ही संचालन एवं रखरखाव की तैयारियों की समीक्षा करने को भी कहा गया है। सभी अधिकृत अधिकारी प्रत्येक सप्ताह अपने आवंटित क्षेत्रीय कार्यालयों का दौरा करेंगे। उन्हें उसी सप्ताह अपनी रिपोर्ट एवं सुझाव उच्च अधिकारियों को सौंपने का निर्देश दिया गया है। माना जा रहा है कि मुख्यालय के हस्तक्षेप से फील्ड के अधिकारियों की जवाबदेही बढ़ेगी, जिससे उपभोक्ताओं को ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज जैसी समस्याओं से निजात मिलेगी। इधर, शिकायतों के निबटारे के लिए 11 से 30 तक कैंप, जानें कब कहां लगेगा जेबीवीएनएल के रांची एसई डीएन साहू ने बिजली बिल विवाद और बिजली शिकायतों के निबटारे के लिए 11 मई से 30 मई तक कैंप लगाने का निर्देश दिया है। इस कैंप में उपरोक्त समस्याओं का त्वरित समाधान ऑन स्पॉट किया जाएगा। जो बहुत अधिक विवादित मामले होंेगे, आवेदन लेकर एक सप्ताह के अंदर उसका समाधान किया जाएगा। राज्य के 15 विद्युत आपूर्ति सर्किलों में इन अफसरों की तैनाती आपूर्ति सर्किल प्रतिनियुक्त अधिकारी रांची पीके श्रीवास्तव, निदेशक (डी एंड पी) गुमला अरविंद कुमार, कार्यकारी निदेशक चाईबासा सुधीर कुमार, ईडी (ओ एंड एम) जमशेदपुर सुधांशु, जीएम (एस एंड पी) रामगढ़ व कोडरमा दीपक कुमार, जीएम डालटनगंज व गढ़वा सुधांशु झा, जीएम हजारीबाग संजय सिंह, जीएम वाणिज्यिक दुमका सुनील कुमार, जीएम (एपीटी) धनबाद समीर मुंडू, जीएम (एचआर) गिरिडीह संजय कुमार, जीएम देवघर धनंजय कुमार, जीएम आईटी साहिबगंज मंतोष मनी सिंह, जीएम चास अंजना शुक्ला दास, डीजीएम तकनीक 11 मई – पंचायत भवन कांके, विद्युत सबस्टेशन कोकर चौक, विद्युत सबस्टेशन, खूंटी 12 मई – विद्युत सबस्टेशन आईटीआई रातू रोड, पितांबरा पैलेस, बूटी मोड़ 13 मई – विद्युत सबस्टेशन पुराना विधानसभा, विद्युत सबस्टेशन हरमू 14 मई – विद्युत सबस्टेशन सेवा सदन, मोरहाबादी 15 मई – विद्युत सबस्टेशन इटकी, अनुमंडल कार्यालय बुंडू, विद्युत सबस्टेशन तोरपा 16 मई – विद्युत सबस्टेशन हटिया, विद्युत सबस्टेशन हरमू 17 मई – पंचायत भवन ठाकुरगांव, सबडिवीजन ऑफिस कोकर विद्युत कॉलानी, विद्युत सबस्टेशन बेड़ो 18 मई – पंचायत भवन पिठोरिया, नामकुम ब्लॉक कार्यालय खिजरी, विद्युत सबस्टेशन खूंटी 19 मई – अवर प्रमंडल कुसई कॉलानी, विद्युत सबस्टेशन अशोक नगर 20 मई – प्रशाखा कार्यालय न्यू मार्केट रातू रोड, विद्युत सबस्टेशन पानी टंकी बरियातू 21 मई – विद्युत सबस्टेशन ब्रांबे, विद्युत सबस्टेशन टाटीसिल्वे 22 मई – विद्युत सबस्टेशन हीनू, विद्युत सबस्टेशन बहु बाजार, विद्युत सबस्टेशन तोरपा 23 मई – कांके प्रखंड कार्यालय, कोकर विद्युत कार्यालय 24 मई – विद्युत सबस्टेशन रातू चट्‌टी, विद्युत सबस्टेशन ओरमांझी 25 मई – विद्युत सबस्टेशन तुपुदाना, विद्युत सबस्टेशन पॉलिटेक्निक बहु बाजार, विद्युत सबस्टेशन खूंटी 26 मई – विद्युत सबस्टेशन कांके रोड, चुटिया पावर हाउस 27 मई – चान्हो ब्लॉक कार्यालय, तमाड़ ब्लॉक कार्यालय 28 मई – विद्युत सबस्टेशन धुर्वा, विद्युत सबस्टेशन पुंदाग, विद्युत सबस्टेशन तोरपा 29 मई – पंचायत भवन गागी कांके, आरएमसीएच विद्युत कार्यालय 30 मई – मैक्लुस्कीगंज ब्लॉक कार्यालय, सिल्ली ब्लॉक कार्यालय, विद्युत सबस्टेशन खूंटी प्रतिनियुक्त अफसरों को हर सप्ताह रिपोर्ट मुख्यालय को सौंपने का निर्देश Source link

झारखंड

चास नगर निगम के वार्डों में बिजली समस्याएं जल्द दूर करने का...

सिटी रिपोर्टर| बोकारो चास नगर निगम के महापौर कक्ष में बुधवार को महापौर भोलू पासवान और उप महापौर पूजा कुमारी सिंह की मौजूदगी में वार्ड पार्षदों तथा बिजली विभाग के अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य वार्डों में उत्पन्न बिजली संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान पर चर्चा करना था। बैठक के दौरान सभी वार्ड पार्षदों ने अपने-अपने लेटर हेड के माध्यम से क्षेत्र में व्याप्त बिजली समस्याओं से विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया। पार्षदों ने ट्रांसफार्मर खराब होने, लो-वोल्टेज, जर्जर तारों और लंबित विद्युत कार्यों जैसी समस्याएं उठाईं। इस पर महापौर और उप महापौर ने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वार्डों में लंबित सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा किया जाए। बैठक में चास शहरी जलापूर्ति योजना में आ रही बिजली संबंधी बाधाओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। महापौर ने कहा कि बिजली आपूर्ति में बार-बार बाधा आने से जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो रही है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जुसको और बिजली विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर स्थायी समाधान निकालने का निर्देश दिया। साथ ही चास शहरी जलापूर्ति योजना में लगातार हो रही बिजली की आंख-मिचौनी को शीघ्र दूर करने का आदेश दिया गया। Source link

झारखंड

कन्या राशि वालों के लिए कठिन है आज का दिन, हनुमान जी...

Last Updated:May 09, 2026, 03:29 IST बहुत से लोग ज्योतिष पर विश्वास करते हैं और इसी आधार पर अपना काम-धाम करते हैं. ऐसे में हम आपको कन्या राशि के जातकों के आज के दिन के बारे में बताने जा रहे हैं. तो अगर आप भी कन्या राशि के जातक हैं तो आप जान सकते हैं कि आज 9 मई का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है. ख़बरें फटाफट परमजीत/देवघर: दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र, तिथि और योग के आधार पर देखा जाता है. इसमें चंद्रमा की स्थिति का सबसे ज्यादा असर सभी राशियों के लोगों पर पड़ता है. ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष सप्तमी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र और ब्रह्म योग का संयोग बन रहा है. चंद्रमा मकर राशि में संचार कर रहा है. इसका असर कन्या राशि के लोगों के स्वभाव, कामकाज, परिवार और आर्थिक स्थिति पर देखने को मिल सकता है. देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल के अनुसार आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए मिला-जुला रहने वाला है. दिन की शुरुआत सामान्य रहेगी लेकिन, कई कामों में मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है. इसलिए आज किसी भी काम को हल्के में लेने की गलती बिल्कुल ना करें. कार्य क्षेत्र में लंबा संघर्ष देखने को मिलेगाआज कार्यक्षेत्र में थोड़ा संघर्ष देखने को मिल सकता है. जो काम आसानी से पूरे हो जाते थे उनमें भी देरी हो सकती है. नौकरी करने वाले लोगों को ऑफिस में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है. व्यापार करने वाले लोगों को धन के मामले में सावधानी बरतने की जरूरत है. आज बिना सोच-विचार के किसी भी जगह पैसा निवेश ना करें. व्यापार में लाभ कम और खर्च ज्यादा हो सकता है. किसी पुराने लेन-देन को लेकर भी परेशानी सामने आ सकती है. इसलिए आज धैर्य और समझदारी के साथ काम करने की आवश्यकता है. जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान पहुंचा सकता है. आज आलस्य से बचेंआज कन्या राशि के लोगों को आलस्य से बचने की जरूरत है. अगर आपने काम को टालने की कोशिश की तो महत्वपूर्ण कार्य अधूरे रह सकते हैं. छात्र वर्ग के लिए भी आज का दिन थोड़ा कठिन रह सकता है. पढ़ाई में मन कम लगेगा और ध्यान इधर-उधर भटक सकता है. गलत संगति या गलत रास्ते की ओर जाने से बचना होगा. अगर विद्यार्थी अपने लक्ष्य पर ध्यान देंगे तो आने वाले समय में अच्छा परिणाम मिलेगा. आज मोबाइल और बेवजह की चीजों में समय बर्बाद करने से बचना चाहिए. छोटी-छोटी बातों में हो सकता है तनावपारिवारिक जीवन में आज थोड़ा तनाव देखने को मिल सकता है. घर में छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है. इसलिए किसी भी बात को ज्यादा बढ़ाने की कोशिश ना करें. फिजूल की बहस और गुस्से से रिश्तों में दूरी बढ़ सकती है. जीवनसाथी के साथ भी किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है. ऐसे समय में शांत रहकर बात करना ही बेहतर रहेगा. अपनी वाणी और गुस्से पर नियंत्रण रखना आज बहुत जरूरी है. अगर आप संयम से काम लेंगे तो कई परेशानियां अपने आप खत्म हो जाएंगी. स्वास्थ को लेकर भी रखे ध्यानस्वास्थ्य के मामले में भी आज सावधानी बरतने की जरूरत है. वाहन चलाते समय लापरवाही बिल्कुल ना करें क्योंकि दुर्घटना की संभावना बन रही है. बाहर जाते समय सतर्क रहें और जल्दबाजी से बचें. खानपान पर भी ध्यान दें. दिनभर की भागदौड़ के बीच थोड़ा आराम जरूर करें. उपाय के रूप में आज भगवान हनुमान की पूजा करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें. शाम के समय घर में घी का दीपक जलाएं. ऐसा करने से मानसिक शांति मिलेगी और नकारात्मकता दूर होगी. About the Author Rajneesh Singh जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Deoghar,Jharkhand Source link

झारखंड

चुनाव खत्म होते ही महंगाई का ‘डोज’ गैस सिलेंडर महंगा कर जनता...

भास्कर न्यूज | बोकारो केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों और बढ़ती महंगाई के खिलाफ झामुमो ने गुरुवार को बोकारो जिला मुख्यालय पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। जिला समिति और महानगर समिति के संयुक्त बैनर तले आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरना को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष रतनलाल मांझी ने कहा कि भाजपा सरकार आम लोगों की परेशानियों से पूरी तरह कट चुकी है। लगातार बढ़ रही महंगाई ने गरीब और मध्यम वर्ग की कमर तोड़ दी है। छोटे गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने से सबसे ज्यादा असर ठेला-खोमचा चलाने वालों, छोटे दुकानदारों और मेहनतकश परिवारों पर पड़ा है। महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने कहा कि पांच राज्यों के चुनाव खत्म होते ही केंद्र सरकार ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाकर अपनी असली मंशा जाहिर कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि गैस कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और सामाजिक आयोजनों पर पड़ेगा, जिससे बाजार में महंगाई और बढ़ेगी। धरना में वक्ताओं ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों को जनविरोधी बताते हुए कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम लोगों का घर चलाना मुश्किल हो गया है। मौके पर बीके चौधरी, अखिलेश महतो, अशोक मुर्मू, मनोहर मुर्मू, विजय रजवार, मोहन मुर्मू, फिरदौस अंसारी, फैयाज आलम, हसन अंसारी आदि थे। Source link

झारखंड

एस राधाकृष्णन कॉलेज में मनाई टैगोर जयंती

बोकारो | डॉ. एस. राधाकृष्णन कॉलेज ऑफ एजुकेशन, चास में बुधवार को गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर जयंती के उपलक्ष्य में सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय “सार्वभौमिक बंधुत्व और प्रकृति में मानवतावाद” रखा गया, जिसमें बीएड सत्र 2025-27 के छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम की शुरुआत गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। सेमिनार में प्रशिक्षु वक्ताओं ने टैगोर के विचारों, उनकी मानवतावादी सोच एवं प्रकृति के प्रति उनके गहरे लगाव पर प्रकाश डाला। Source link

झारखंड

JTET 2026 : झारखंड टीईटी के लिए शुरू हो गया आवेदन, उम्र...

Last Updated:April 25, 2026, 20:27 IST JTET 2026 : झारखंड में 10 साल में पहली बार जेटीईटी परीक्षा होने जा रही है. राज्य में आखिरी बार जेटीईटी परीक्षा साल 2016 में हुई थी. इसी के मद्देनजर उम्मीदवारों को अधिकम उम्र सीमा में नौ साल की छूट प्रदान की जा रही है. JTET 2026 : जेटीईटी की अधिसूचना 26 मार्च 2026 को जारी हुई थी. JTET 2026 : झारखंड में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. राज्य में चार साल बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी JTET होने जा रही है. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 21 अप्रैल से शुरू हो चुकी है. अधिसूचना 26 मार्च 2026 को झारखंड सरकार के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग (प्राथमिक शिक्षा निदेशालय) ने जारी की थी. यह परीक्षा उन उम्मीदवारों की पात्रता जांचने के लिए आयोजित की जाती है, जो राज्य के प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8) स्कूलों में शिक्षक बनना चाहते हैं. इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी राज्य के सरकारी स्कूलों में सहायक शिक्षक (Assistant Teacher) के पदों के लिए आवेदन करने के पात्र बनते हैं. जेटीईटी का आयोजन झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से किया जाएगा. जेटीईटी 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 मई है. आवेदन करने का पोर्टल jacexamportal.in है. जेटीईटी में दो पेपर JTET परीक्षा दो स्तरों पर आयोजित की जाती है. पहला पेपर (Paper 1) उन उम्मीदवारों के लिए होता है जो कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाना चाहते हैं, जबकि दूसरा पेपर (Paper 2) कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए होता है. उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार एक या दोनों पेपर के लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग- प्राथमिक स्तर (पेपर-1) और उच्च प्राथमिक स्तर (पेपर-2) के लिए 1300-1300 रुपये. दोनों पेपर के लिए 1500 रुपये. एससी और एसटी कैटेगरी- प्राथमिक स्तर (पेपर-1) और उच्च प्राथमिक स्तर (पेपर-2) के लिए 700-700 रुपये. दोनों पेपर के लिए 800 रुपये. जेटीईटी 2026 के लिए योग्यता पात्रता की बात करें तो उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होना जरूरी है. इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास 2 वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed) या बीटीसी (BTC) होना अनिवार्य है. आयु सीमा जेटीईटी के लिए उम्र न्यूनतम 21 साल होनी चाहिए. अधिसूचना के अनुसार, न्यूनतम उम्र सीमा की गणना परीक्षा के आयोजन वर्ष के 1 अगस्त से की जाएगी. (i) झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची के तहत काम कर रहे सहायक अध्यापक (पारा शिक्षक) के लिए नियम यह है कि: उनकी नौकरी की अवधि कम से कम 10 साल लगातार पूरी होनी चाहिए (विज्ञापन जारी होने की तारीख तक).जो लोग इन शर्तों को पूरा करते हैं, उन्हें अधिकतम उम्र सीमा में 10 साल की छूट मिलेगी.लेकिन कुल उम्र सीमा 58 साल से ज्यादा नहीं मानी जाएगी. (ii) सभी उम्मीदवारों को पिछली और अगली पात्रता परीक्षा के बीच अधिकतम उम्र में 1 साल की अतिरिक्त छूट दी जाएगी.उदाहरण:अगर किसी ने झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 2016 दी थी और फिर 2026 में दे रहा है,तो उसे सामान्य छूट के अलावा एक बार के लिए (One-time) अधिकतम उम्र में 1 साल की और छूट मिलेगी. About the Author Praveen SinghSub Editor Praveen Singh is an experienced journalist with approximately 10 years of experience in the field of media and journalism. Currently, he is associated with News18 Hindi, where he works on the Education & Career…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें First Published : April 25, 2026, 20:27 IST Source link

झारखंड

स्कूटी को 500 मीटर तक घसीटता रहा नाबालिग चालक, मचा हड़कंप

सिटी रिपोर्टर | बोकारो गुरुवार को सिटी सेंटर में एक अनियंत्रित कार लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई। कार चालक ने पहले एक स्कूटी को टक्कर मारी, फिर स्कूटी कार में फंस गई। इसके बावजूद चालक करीब 500 मीटर तक कार भगाता रहा। घटना के दौरान सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार तेज गति में थी। टक्कर के बाद स्कूटी कार के अगले हिस्से में फंस गई, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका। बाद में सेक्टर-4 स्थित लक्ष्मी मार्केट के पास लोगों की मदद से कार को रोका गया। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। जांच में पता चला कि कार एक नाबालिग चला रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को जब्त कर लिया। पुलिस नाबालिग द्वारा वाहन चलाने के मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सिटी सेंटर क्षेत्र में नाबालिगों द्वारा तेज गति से कार चलाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इसे लेकर लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। Source link

झारखंड

बदला मौसम : चर्मरोग के मरीज बढ़े, बच्चे-बुजुर्ग ज्यादा प्रभावित

भास्कर एक्सपर्ट मौसम में लगातार बदलाव और बढ़ती नमी के बीच जिले में त्वचा रोग तेजी से फैल रहा है। सदर अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों प्रतिदिन 500 से 550 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं, इनमें चर्म रोग विभाग में ही रोजाना 70 से 75 मरीज आ रहे हैं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार इनमें करीब 40 प्रतिशत बच्चे और 25 प्रतिशत बुजुर्ग शामिल हैं। गौरतलब है कि आउटडोर में काम करने वाले मजदूर, किसान और स्कूली बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। मौसम में नमी, धूल और तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण पसीना बढ़ रहा है, जिससे फंगल इंफेक्शन, एलर्जी और एक्जिमा के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। मई के पहले सप्ताह से मौसम में नमी बढ़ी है और तापमान भी अस्थिर बना हुआ है। गर्मी के साथ पसीना और धूल-मिट्टी का संपर्क त्वचा के लिए नुकसानदेह साबित हो रहा है। बीते वर्ष मई में जहां रोजाना 40-45 मरीज आते थे, वहीं इस बार संख्या लगभग दोगुनी हो गई है। सबसे ज्यादा दाद, खुजली, फोड़े-फुंसी और कॉन्टैक्ट डर्मेटाइटिस के मरीज सामने आ रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार आने वाले दो से तीन सप्ताह तक मरीजों की संख्या और बढ़ सकती है। मानसून से पहले का यह नमी भरा मौसम त्वचा रोगों के लिए सबसे संवेदनशील माना जाता है। बच्चों की त्वचा नाजुक होने के कारण उनमें रैशेज और एलर्जी जल्दी होती है, जबकि बुजुर्गों में बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा अधिक रहता है। विशेषज्ञों का कहना है कि कई मरीज बिना चिकित्सकीय सलाह के मेडिकल क्रीम खरीदकर इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे संक्रमण और गंभीर हो रहा है। डॉ. शफी नेयाजचर्म रोग विशेषज्ञ,सदर अस्पताल, बोकारो लक्षणों को नजरअंदाज न करें पसीना आने पर तुरंत कपड़े बदलने चाहिए। गीले कपड़े शरीर पर चिपके रहने से फंगल इंफेक्शन तेजी से पनपता है। नमी वाली जगहों पर टैलकम पाउडर का इस्तेमाल फायदेमंद होता है। टाइट और सिंथेटिक कपड़े पसीना रोकते हैं, जिससे एलर्जी बढ़ती है। ऐसे मौसम में सूती कपड़े पहनना बेहतर रहता है। साथ ही साफ पानी का उपयोग, भरपूर पानी पीना और विटामिन-सी युक्त फल व हरी सब्जियां खाना जरूरी है। अगर किसी व्यक्ति को बार-बार स्किन इंफेक्शन हो रहा है, तो ब्लड शुगर की जांच भी करानी चाहिए। लगातार खुजली होना त्वचा पर लाल चकत्ते पड़ना फोड़े-फुंसी निकलना पसीने वाली जगहों पर जलन त्वचा का काला या सफेद पड़ना बच्चों में रैशेज और जलन बचाव के आसान उपाय रोजाना साफ और सूखे कपड़े पहनें पसीना होने पर तुरंत कपड़े बदलें भीड़भाड़ और गंदगी वाली जगहों से बचें बिना डॉक्टर सलाह क्रीम का उपयोग न करें सूती कपड़ों का इस्तेमाल करें शरीर को सूखा और साफ रखें पर्याप्त पानी और पौष्टिक भोजन लें सिटी एंकर Source link

झारखंड

भीषण गर्मी में दुधारू पशुओं की कैसे करें देखभाल? पशु चिकित्सक से...

Last Updated:April 25, 2026, 20:32 IST गर्मी के दिनों में दुधारू पशुओं में लू लगना एक सामान्य समस्या है. इसके कारण पशुओं को बुखार, पेट खराब, सर्दी-जुकाम, भूख न लगना जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. उन्होंने पशुपालकों से अपील की कि घबराने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि कुछ सरल घरेलू उपाय अपनाकर पशुओं को काफी हद तक राहत दी जा सकती है. देवघर: गर्मी का मौसम धीरे-धीरे अपने चरम पर पहुंच रहा है और तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है. ऐसी भीषण गर्मी का असर सिर्फ इंसानों पर ही नहीं, बल्कि दुधारू पशुओं पर भी साफ तौर पर देखने को मिल रहा है. गांव-घर में पशुपालन करने वाले लोगों के लिए यह समय काफी चुनौतीपूर्ण हो जाता है, क्योंकि अत्यधिक तापमान के कारण पशु अचानक बीमार पड़ने लगते हैं. जब दुधारू पशु बीमार होते हैं, तो उनका दूध उत्पादन कम हो जाता है, जिससे पशुपालकों को सीधा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है. खासकर सुदूर ग्रामीण इलाकों में यह समस्या और गंभीर हो जाती है, जहां समय पर पशु चिकित्सक उपलब्ध नहीं हो पाते और पशु लंबे समय तक बीमार बने रहते हैं. क्या कहती हैं पशु चिकित्सकदेवघर कृषि विज्ञान केंद्र की पशु चिकित्सक डॉ. पूनम सोरेन ने इस समस्या को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि गर्मी के दिनों में दुधारू पशुओं में लू लगना एक सामान्य समस्या है. इसके कारण पशुओं को बुखार, पेट खराब, सर्दी-जुकाम, भूख न लगना जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. उन्होंने पशुपालकों से अपील की कि घबराने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि कुछ सरल घरेलू उपाय अपनाकर पशुओं को काफी हद तक राहत दी जा सकती है. हल्दी, सौंफ और गुड़ का मिश्रण फायदेमंदडॉ. सोरेन के अनुसार, यदि पशु में बुखार या लू के लक्षण दिखाई दें, तो हल्दी, गुड़ और सौंफ को पानी में मिलाकर पिलाना चाहिए. यह मिश्रण शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है, जिससे पशु को जल्दी राहत मिलती है. वहीं, यदि पशु का पेट खराब हो जाए, तो लहसुन का पेस्ट बनाकर खिलाना लाभकारी होता है. यह पाचन तंत्र को मजबूत करता है और पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में सहायक होता है. हरा चारा और ठंडक का रखें ध्यानगर्मी के मौसम में पशुओं के खान-पान का विशेष ध्यान रखना जरूरी है. उन्हें अधिक से अधिक हरा चारा देना चाहिए, जैसे नेपीयर घास, मक्का और बरसीम. ये सभी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और शरीर में पानी की कमी नहीं होने देते. इसके साथ ही पशुओं को दिन में तीन से चार बार ठंडे पानी से नहलाना चाहिए, ताकि उनके शरीर का तापमान नियंत्रित रहे और उन्हें गर्मी से राहत मिल सके. गोशाला में फॉगिंग और साफ-सफाई जरूरीगोशाला में भी उचित प्रबंधन बेहद आवश्यक है. वहां फॉगिंग सिस्टम या नियमित पानी का छिड़काव किया जाना चाहिए, जिससे वातावरण ठंडा बना रहे और पशुओं को आराम मिले. साथ ही साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि गंदगी से बीमारियां तेजी से फैलती हैं. कुल मिलाकर, यदि पशुपालक थोड़ी सावधानी और सही जानकारी के साथ इन उपायों को अपनाते हैं, तो वे अपने दुधारू पशुओं को गर्मी के दुष्प्रभाव से बचा सकते हैं. इससे न केवल पशु स्वस्थ रहेंगे, बल्कि दूध उत्पादन भी बेहतर बना रहेगा और पशुपालकों को आर्थिक नुकसान से बचाया जा सकेगा. About the Author Amita kishor न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Deoghar,Jharkhand First Published : April 25, 2026, 20:32 IST Source link

Scroll to Top