![]()
भास्कर न्यूज | कुडू कुडू व चंदवा थाना की सीमावर्ती क्षेत्र कुडू थाना क्षेत्र के मसुरियाखांड गांव से एक नाबालिग छात्रा लापता हो गई है। नाबालिग के परिजनों ने काफी खोजबीन किया लेकिन लड़की का कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद शुक्रवार को परिजनों ने पुलिस को सुचना दिया। पुलिस ने नाबालिग की खोजबीन शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार मसुरियाखांड गांव निवासी बहुरन गंझू की पुत्री सोनी कुमारी तीन दिन पहले घर से बगैर कुछ बताए निकल गई थी। शाम तक सोनी जब घर नहीं लौटीं तो परिजनों ने खोजबीन की। वहीं दूसरे दिन सुबह से लेकर शाम तक चंदवा व आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन किया गया लेकिन कुछ पता नहीं चला। नाबालिग के लापता होने से परिजन हताश है। वहीं गुरुवार को परिजन कुडू थाना पहुंचे व थाना प्रभारी अजीत कुमार को नाबालिग लड़की के गायब होने की सूचना कुडू पुलिस को दिया। थाना प्रभारी अजीत कुमार ने सीमावर्ती थाना प्रभारियों को मामले से अवगत कराते हुए मदद की बात कही है।
Source link