INDIA Bloc Meeting Today LIVE: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ विपक्षी दलों के साझा मंच INDIA गठबंधन की सोमवार को नई दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है. लगभग दो वर्षों के बाद हो रही इस बैठक को विपक्षी एकता के लिए बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि हाल के राजनीतिक घटनाक्रमों और कई राज्यों में चुनावी झटकों के बाद गठबंधन के सामने अपनी एकजुटता और रणनीति को नए सिरे से परिभाषित करने की चुनौती है. कॉन्स्टीट्यूशनल क्लब में आयोजित होने वाली इस बैठक में 23 विपक्षी दलों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी, अभिषेक बनर्जी, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव, राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे समेत कई प्रमुख नेता इसमें हिस्सा लेंगे.
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश के अनुसार, बैठक में शामिल होने के लिए 23 राजनीतिक दलों ने अपनी सहमति दी है. विपक्षी दल आगामी विधानसभा चुनावों और 2029 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर साझा रणनीति बनाने पर विचार करेंगे. साथ ही गठबंधन के भीतर समन्वय को मजबूत करने और राष्ट्रीय मुद्दों पर संयुक्त रुख अपनाने पर भी चर्चा होगी. बैठक में अभिनेता से राजनेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के लिए गठबंधन के दरवाजे औपचारिक रूप से खोले जाने की संभावना भी जताई जा रही है. हालांकि, विपक्षी एकता के इस प्रदर्शन के बीच कुछ प्रमुख दलों की अनुपस्थिति भी चर्चा का विषय बनी हुई है.
आम आदमी पार्टी (आप) इस बैठक में शामिल नहीं होगी. पिछले एक वर्ष के दौरान पार्टी ने INDIA गठबंधन से लगातार दूरी बनाई है. वहीं, द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) ने भी बैठक से दूर रहने का फैसला किया है. तमिलनाडु में कांग्रेस और डीएमके के बीच संबंधों में आई खटास को इसका प्रमुख कारण माना जा रहा है. हाल ही में पश्चिम बंगाल में सत्ता गंवाने वाली तृणमूल कांग्रेस के लिए यह बैठक राष्ट्रीय स्तर पर अपनी भूमिका को फिर से मजबूत करने का अवसर मानी जा रही है. पार्टी नेतृत्व अपने नेताओं पर कथित राजनीतिक दबाव और कार्रवाई के मुद्दे पर सहयोगी दलों का समर्थन मांग सकता है. तृणमूल सांसद डेरेक ओ’ब्रायन ने बैठक से पहले कहा कि विपक्षी दल साझा उद्देश्य और सामूहिक कार्रवाई की भावना के साथ एकत्र हो रहे हैं.
हालांकि, गठबंधन के भीतर पुराने मतभेद भी पूरी तरह खत्म नहीं हुए हैं. माकपा (सीपीएम) और कांग्रेस के बीच केरल विधानसभा चुनाव के दौरान लगे आरोप-प्रत्यारोप का मुद्दा बैठक में उठ सकता है. वाम दलों का कहना है कि कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोप गठबंधन की भावना के विपरीत हैं. सीपीएम महासचिव एम.ए. बेबी और भाकपा महासचिव डी. राजा इस मुद्दे को बैठक में उठाने के संकेत दे चुके हैं. भाजपा ने विपक्षी दलों के बीच उभरते मतभेदों को लेकर INDIA गठबंधन पर निशाना साधा है. भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि गठबंधन के भीतर गहरे मतभेद हैं और यह एक प्रभावी राजनीतिक विकल्प बनने में सक्षम नहीं दिखता.
INDIA Alliance Meeting LIVE: सोनिया और राहुल के दाएं-बाएं की तस्वीर ने बता दी विपक्ष की रणनीति
इंडिया गठबंधन बैठक लाइव: INDIA गठबंधन की बैठक पर पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं. सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या भाजपा के खिलाफ विपक्ष एकजुट हो सकेगा. इसकी तस्वीर सोमवार को हो रहीं इंडिया गठबंधन की बैठक में दिखी. सोनिया गांधी के बगल में ममता बनर्जी तो राहुल गांधी के साथ अखिलेश यादव बैठे दिखे. बता दें कि इन दोनों राज्यों में लोकसभा की 120 से ज्यादा सीटें हैं. इससे भी अहम बात यह है कि उत्तर प्रदेश में अगले साल यानी 2027 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं.
#WATCH | Delhi | On INDIA bloc meeting, Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav says, “What the agenda will be, can be decided only after we arrive there (at the meeting), but ‘bandhu raj’ must be formed, and this will be our effort. In Uttar Pradesh, you’re seeing what’s happening;… pic.twitter.com/3eC6ln1JDA
— ANI (@ANI) June 8, 2026
INDIA Bloc Meeting LIVE: इंडिया गठबंधन की बैठक से भाजपा डरी हुई है – केसी वेणुगोपाल
इंडिया गठबंधन बैठक लाइव: INDIA गठबंधन की बैठक को लेकर कांग्रेस महासचिव (संगठन) KC Venugopal ने भाजपा पर निशाना साधा. बैठक में पहुंचने के दौरान मीडिया से बातचीत में वेणुगोपाल ने कहा, ‘आप (मीडिया) समझ सकते हैं कि इस बैठक से भाजपा कितनी डरी हुई है.’ दिल्ली के विभिन्न चौराहों पर Rahul Gandhi की आलोचना वाले पोस्टरों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘मुझे कोई पोस्टर दिखाई नहीं दे रहे हैं.’ INDIA गठबंधन की बैठक को विपक्षी एकजुटता के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें विभिन्न दल मौजूदा राजनीतिक मुद्दों और आगे की रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं.
#WATCH | Delhi | On the INDIA bloc meeting, Congress General Secy (Org) KC Venugopal says, “You (the media) understand how scared the BJP is of this meeting.”
“I don’t see any posters,” he adds, on being asked about posters criticising Rahul Gandhi put up at several roundabouts… pic.twitter.com/XlozcFd1iW
— ANI (@ANI) June 8, 2026
INDIA Bloc Meeting LIVE: INDIA गठबंधन की बैठक के एजेंडे पर क्या बोले अखिलेश यादव?
इंडिया गठबंधन बैठक लाइव: इंडिया अलायंस की बैठक में शामिल होने के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी कॉन्स्टीट्यूशनल क्लब पहुंचे हैं. सोनिया गांधी भी पहुंच चुकी हैं. अखिलेश यादव से जब बैठक के एजेंडे के बारे में पूछा या तो सपा अध्यक्ष ने कहा कि यह तो बैठक में ही तय किया जाएगा. राजद नेता तेजस्वी यादव भी बैठक में शामिल हो रहे हैं.
INDIA Alliance Meeting LIVE: INDIA गठबंधन की बैठक में सोनिया गांधी भी होंगी शामिल, दिग्गजों का पहुंचना शुरू
इंडिया गठबंधन बैठक लाइव: इंडिया गठबंधन की बैठक का मंच सज चुका है. इसमें सोनिया गांधी भी शामिल होंगी. ममता बनर्जी अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी और कल्याण बनर्जी के साथ इंडिया अलायंस की बैठक में शामिल होने के लिए कॉन्स्टीट्यूशनल क्लब पहुंच चुकी हैं. सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी पहुंचे हैं.
INDIA Bloc Meeting LIVE: INDIA गठबंधन की बैठक से पहले उठी बड़ी मांग, सहयोगी की डिमांड होगी पूरी?
इंडिया गठबंधन लाइव: INDIA गठबंधन की बैठक से पहले उसके घटक दल आरएसपी (RSP) के सांसद एनके प्रेमचंद्रन ने विपक्षी एकता को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि INDIA गठबंधन को अधिक संगठित और प्रभावी बनाने के लिए इसमें एक चेयरमैन, एक संयोजक तथा एक समन्वय समिति का गठन किया जाना चाहिए. प्रेमचंद्रन ने कहा कि लंबे समय बाद INDIA गठबंधन की बैठक हो रही है और वह इस बैठक का पूरी तरह समर्थन करते हैं. उनके अनुसार, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, परीक्षाओं के संचालन में सरकार की कथित विफलता और अन्य जनहित के मुद्दों पर विपक्ष को एकजुट होकर सरकार का सामना करना होगा. उन्होंने दिल्ली में INDIA गठबंधन के खिलाफ लगाए गए पोस्टरों को लेकर भी प्रतिक्रिया दी. प्रेमचंद्रन ने कहा कि इन पोस्टरों को वह आज की बैठक की पहली सफलता मानते हैं. उनका आरोप था कि बैठक से पहले ही इस तरह की प्रतिक्रियाएं यह दर्शाती हैं कि सरकार विपक्ष की एकजुटता से चिंतित है और सरकार डरी हुई है. आरएसपी सांसद ने कांग्रेस द्वारा बैठक बुलाने के फैसले को सही ठहराते हुए कहा कि मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों में विपक्षी दलों के बीच समन्वय बढ़ाना जरूरी है. उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि डीएमके और आम आदमी पार्टी इस बैठक में हिस्सा नहीं ले रही हैं तथा INDIA गठबंधन के भीतर कुछ मतभेद मौजूद हैं. हालांकि, उन्होंने भरोसा जताया कि साझा मुद्दों पर सभी विपक्षी दलों को एक मंच पर आकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी लड़ाई आगे बढ़ानी चाहिए.
INDIA Bloc Meeting LIVE: INDIA गठबंधन की बैठक में वर्चुअली जुड़ेंगे उद्धव ठाकरे
इंडिया गठबंधन लाइव: नई दिल्ली में सोमवार को आयोजित INDIA गठबंधन की महत्वपूर्ण बैठक में शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे वर्चुअल माध्यम से हिस्सा लेंगे. पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि शिवसेना (यूबीटी) INDIA गठबंधन की एक प्रतिबद्ध सहयोगी बनी हुई है और आगे भी इसका हिस्सा रहेगी. पार्टी ने दोहराया कि उसका लगातार यह मानना रहा है कि INDIA गठबंधन को और अधिक एकजुट तथा मजबूत बनाया जाना चाहिए. बयान में कहा गया कि देश के सामने मौजूद गंभीर चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए विपक्षी दलों को मिलकर संघर्ष करना होगा. शिवसेना (यूबीटी) ने विश्वास जताया कि INDIA गठबंधन संयुक्त रूप से काम करते हुए 2029 तक देश में सार्थक राजनीतिक बदलाव लाने की दिशा में आगे बढ़ेगा. बैठक में गठबंधन की भविष्य की रणनीति और विपक्षी एकजुटता को मजबूत करने पर चर्चा होने की संभावना है.
Today, in the INDIA Bloc meeting in Delhi, Shiv Sena (UBT) President Uddhav Thackeray will participate virtually.
Shiv Sena (UBT) remains a committed member of the INDIA Alliance. Our consistent stand has been — and will continue to be — that the INDIA Bloc must become more…— Sanjay Raut (@rautsanjay61) June 8, 2026
INDIA Bloc Meeting LIVE: INDIA गठबंधन की बैठक पर दिलीप घोष का हमला, बोले- अस्तित्वहीन हो चुका है गठबंधन
इंडिया गठबंधन लाइव: विपक्षी दलों के INDIA गठबंधन की सोमवार को होने वाली बैठक से पहले पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री दिलीप घोष ने गठबंधन और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि INDIA गठबंधन अब लगभग अस्तित्वहीन हो चुका है और ऐसे में इसकी बैठकों का कोई औचित्य नहीं रह गया है. दिलीप घोष ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी इस बैठक में अपनी इच्छा से नहीं, बल्कि मजबूरी में शामिल हो रही हैं. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जिन दलों के पास न सांसद हैं और न विधायक, वे अन्य दलों के साथ मिलकर क्या हासिल करेंगे. उनके अनुसार, कई दलों के विधायक और सांसद भी बैठक में शामिल नहीं हो रहे हैं, जिससे विपक्षी एकता के दावों की पोल खुलती है. टीएमसी पर निशाना साधते हुए घोष ने कहा कि पार्टी के जनप्रतिनिधि और संगठनात्मक कार्यकर्ता जनता के बीच दिखाई नहीं दे रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि टीएमसी ऐसी पार्टी है जो सत्ता से बाहर होते ही पूरी तरह बिखर जाएगी. उनके अनुसार, पार्टी का विघटन तय है और जनता ने भी अपने जनादेश के जरिए इसका संकेत दे दिया है. हालांकि, विपक्षी दल केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ साझा रणनीति तैयार करने के उद्देश्य से INDIA गठबंधन की बैठक को महत्वपूर्ण बता रहे हैं.
VIDEO | Kolkata: On INDIA bloc meeting, West Bengal Minister Dilip Ghosh says, “INDIA alliance is non-existent, so what is the point of its meetings? Mamata Banerjee is also not willing to go; she is attending only out of compulsion today. Those whose parties do not even have MPs… pic.twitter.com/SNYs68M4Eu
— Press Trust of India (@PTI_News) June 8, 2026
INDIA Bloc Meeting LIVE: ममता बनर्जी- केजरीवाल ने इंडिया अलायंस खत्म किया – संजय झा
इंडिया गठबंधन लाइव: जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने पहली बार इंडिया गठबंधन टूटने को लेकर बड़ा दावा किया है. संजय झा ने इंडिया अलायंस में टूट के लिए आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया है. जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि 2024 के चुनाव से पहले नीतीश कुमार सभी विपक्षी पार्टियों को एक प्लेटफॉर्म पर लेकर आए थे, लेकिन चुनाव में जाने को लेकर जब इसके सहयोगी दलों के बीच एकजुटता नहीं दिखी तो अलग होने का फैसला किया.
INDIA Bloc Meeting LIVE: इंडिया गठबंधन की बैठक का एजेंडा क्या?
इंडिया गठबंधन लाइव: विपक्षी INDIA गठबंधन की बैठक से पहले कांग्रेस महासचिव जयराम ने केंद्र सरकार के खिलाफ साझा विपक्षी रुख को रेखांकित करते हुए कहा कि सभी विपक्षी दल कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर एकजुट हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार करोड़ों भारतीयों के मतदान के अधिकार को कमजोर करने की कोशिश कर रही है और संविधान पर लगातार हमले किए जा रहे हैं. जयराम रमेश ने कहा कि विपक्षी नेताओं को केंद्रीय जांच एजेंसियों के माध्यम से निशाना बनाया जा रहा है. साथ ही सरकार की नीतियों के कारण करोड़ों लोगों की आजीविका प्रभावित हुई है और लगातार बढ़ती महंगाई ने आम परिवारों के घरेलू बजट पर गंभीर असर डाला है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि युवाओं की उम्मीदों और आकांक्षाओं के साथ विश्वासघात किया गया है, जिससे रोजगार और अवसरों को लेकर निराशा बढ़ी है. विपक्ष का मानना है कि मौजूदा नीतियों से निवेश का माहौल भी प्रभावित हुआ है. इसके अलावा उन्होंने सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि राष्ट्रीय हितों से समझौता किया गया है. INDIA गठबंधन की बैठक में इन सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होने और केंद्र सरकार के खिलाफ साझा रणनीति तैयार किए जाने की संभावना है.
INDIA Bloc Meeting LIVE: TMC सांसद डेरेक ओ’ब्रायन क्या बोले?
इंडिया गठबंधन लाइव: विपक्षी गठबंधन INDIA की बैठक से पहले एकजुटता का संदेश देते हुए तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद Derek O’Brien ने कहा कि गठबंधन साझा उद्देश्य और स्पष्ट इरादे के साथ आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कांग्रेस नेता जयराम रमेश की सोशल मीडिया पोस्ट का हवाला देते हुए कहा कि कई दल सौहार्द और सहयोग की भावना के साथ बैठक में शामिल होने को उत्सुक हैं. ओ’ब्रायन ने कहा कि भारत की तरह ही INDIA गठबंधन अपनी विविधता के बावजूद एकजुट है और भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ साझा रणनीति बनाने के लिए प्रतिबद्ध है.
INDIA Bloc Meeting LIVE: TMC के कहने पर हो रही इंडिया गठबंधन की बैठक – सूत्र
इंडिया गठबंधन लाइव: देश की राजधानी नई दिल्ली में सोमवार को होने वाली INDIA गठबंधन की अहम बैठक में पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सक्रिय भूमिका देखने को मिलेगी. सूत्रों के अनुसार, यह बैठक टीएमसी के आग्रह पर बुलाई गई है. माना जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में पार्टी के भीतर उभर रहे आंतरिक मतभेदों और राजनीतिक चुनौतियों के बीच टीएमसी विपक्षी एकजुटता को मजबूत करने की कोशिश कर रही है. बैठक में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख Mamata Banerjee तथा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव Abhishek Banerjee के शामिल होने की उम्मीद है. विपक्षी दलों की रणनीति और भविष्य की दिशा पर भी चर्चा होगी.
INDIA Bloc Meeting LIVE: इंडिया गठबंधन की बैठक में 23 दल होंगे शामिल – कांग्रेस
इंडिया गठबंधन लाइव: विपक्षी गठबंधन INDIA ब्लॉक की सोमवार को होने वाली अहम बैठक में 23 राजनीतिक दलों ने अपनी भागीदारी की पुष्टि की है. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि कुछ दल अपने-अपने कारणों से इस विशेष बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे, लेकिन उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों के प्रति अपना कड़ा विरोध जताया है. जयराम रमेश के अनुसार, बैठक में विपक्षी दल मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों, साझा रणनीति और भविष्य की दिशा पर चर्चा करेंगे. यह बैठक विपक्षी एकजुटता के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है.